बालोद– शिवसेना छत्तीसगढ़ के माननीय प्रदेशाध्यक्ष धनंजय सिंह जी परिहार के निर्देश पर प्रदेश महासचिव रेशम लाल जांगड़े, प्रदेश समन्वयक कृष्णा यादव, प्रदेश सह सचिव शंकर चैनानी, रायपुर जिला सचिव कमलाकर यादव, दुर्ग जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह की उपस्थिती में स्थानीय रेस्ट हाउस बालोद में एक वृहद बैठक आयोजित कर विजय पारख को शिवसेना जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। साथ ही जिलाध्यक्ष विजय पारख की अनुशंसा पर रोहित साहू को कामगार सेना जिलाध्यक्ष बालोद, युमल विश्वकर्मा डौंडी लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष, दिनदयाल साहू अर्जुंदा ब्लॉक अध्यक्ष, राजू ठाकुर परसोदा ग्राम प्रमुख, महेश साहू चिचबोड़ ग्राम प्रमुख के पद पर नियुक्तियाँ की गई। बालोद जिले से शिवसेना पार्टी संगठन में विजय पारख को पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने से जिले के शिवसैनिकों में खासा उत्साह का माहौल देखा गया। पूर्व में जिलाध्यक्ष रहते श्रीपारख ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन का विस्तार कर जनहित में अनेक कार्यक्रम किये थे। विजय पारख को पुनः शिवसेना जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश पदाधिकारियों सहित प्रदेश सह सचिव शंकर चैनानी,डॉ संजीव, लोकेश साहू, रोहित साहू, संजय रामटेके, आदि ने अनेक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी।
भीड़ नहीं जुटी इसलिए रद्द हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा : मौर्य
- कांग्रेस के सवालों का जवाब न देकर गृहमंत्री शाह मैदान छोड़ भागे : सुशील मौर्य
- यात्रा में नहीं पहुंची जनता, नहीं मिला जन समर्थन
जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दंतेवाड़ा परिवर्तन यात्रा दौरा रद्द होने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा में प्रस्तावित भाजपा की कथित परिवर्तन यात्रा सिर्फ एक नौटंकी थी। इससे यहां की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था। अमित शाह का दौरा रद्द होने की असल वजह भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा में भीड़ नहीं जुटा पाना है। क्योंकि जनता न भाजपा का समर्थन कर रही है और न ही भाजपा के नेताओं को दंतेवाड़ा की जनता का समर्थन मिल रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा कि आज हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं से दंतेवाड़ा सहित पुरे छत्तीसगढ़ की जनता खुशहाल है। प्रदेश सरकार की योजनाओं से यहां की जनता पूर्ण लाभान्वित हो रही है। हर वर्ग को भूपेश बघेल की सरकार में सम्मान मिल रहा है।वहीं भारतीय जनता पार्टी की डॉ. रमन सरकार में 15 साल तक यहां की जनता सिर्फ छलावे का शिकार होती रही।
मौर्य ने लगाई सवालों की झड़ी
मौर्य ने कहा कि भाजपा ने जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का ही काम किया है। कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा यह कांग्रेस की नकल है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत झीरम में शहीद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को नमन कर करेगी ? भाजपा के नेता किसलिए परिवर्तन यात्रा कर रहे हैं, क्या परिवर्तन यात्रा यहां के रोजगार नौजवानों को बेरोजगार करने निकाली जा रही है, क्या परिवर्तन यात्रा नगरनार स्टील प्लांट व नंदराज पहाड़ को बेचने यात्रा निकाल रही है, क्या दंतेवाड़ा में कार्यरत माता बहनों को काम न मिले इसीलिए भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, क्या भाजपा यहां संचालित 3000 स्कूलों को बंद करने परिवर्तन यात्रा निकाल रही है? भाजपा की इस परिवर्तन यात्रा से यहां की जनता और कांग्रेस पार्टी को किसी प्रकार का फर्क पड़ने वाला नहीं है। भाजपा की परिर्वतन यात्रा सिर्फ और सिर्फ एक नौंटकी है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस द्वारा पूछे गए 8 सवालों का जवाब न देकर मैदान छोड़ भाग रहे हैं।
सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से होगा नया मंडी बोर्ड भवन, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
- 40 करोड़ रूपए की लागत से बने भवन में बीज निगम का कार्यालय भी होगा संचालित
रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने इस भवन का नामकरण सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने की घोषणा की। नवा रायपुर के सेक्टर 24 में 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए इस भवन में बीज निगम का कार्यालय भी संचालित होगा। लगभग 1 लाख 58 हजार वर्गफीट में बनाए गए इस भवन से कृषि संबंधी विभिन्न गतिविधियों संचालित होंगी जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण समारोह में कहा, किसानों की सुविधा के लिए राज्य में मंडी का विस्तार किया जा रहा है। राज्य में लगभग 1.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जानी है। इसको देखते हुए धान संग्रहण केन्द्रों को भी मंडी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, राज्य में मिलेट्स की खेती को भी लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है तथा समर्थन मूल्य पर इसकी खरीदी की जा रही है।
समारोह में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्य के सभी मंडी बोर्ड के अध्यक्ष और समिति के सदस्य, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड श्री यशवंत कुमार, आईजी श्री रतन लाल डांगी, प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, संचालक कृषि एवं पशुधन चंदन त्रिपाठी, उप सचिव तूलिका प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

बस्तर में सब्जी उत्पादन बढ़ा
राज्य में किसान हितैषी नीतियों के फलस्वरूप बस्तर अंचल में खेती-किसानी के प्रति रूझान बढ़ा है। पहले बस्तर में सब्जी का उत्पादन नहीं के बराबर हो रहा था अब बस्तर में सब्जी उत्पादन का क्षेत्र बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि किसानों को उनके उपज का सही दाम मिले। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा केन्द्रीय पूल के लिए चावल खरीदी में की गई कटौती किसानों के प्रति अन्याय है। अब बायोमेट्रिक पद्धति से धान खरीदी का नियम केन्द्र सरकार द्वारा लागू किया जा रहा है। यह किसानों को परेशान करने का नया तरीका है।
कृषि क्षेत्र में हो रहा क्रांतिकारी परिवर्तन -चौबे
स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा, राज्य में सरकार बनने के साथ ही कृषि के क्षेत्र में लगातार क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है। राज्य के सरकार अब किसानों से 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। विगत वर्ष 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए किसानों को उसके उपज के लिए दिया गया। सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
मंडी सदस्यों के कामकाज में हाेगी आसानी -ताम्रध्वज
कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, कृषि प्रधान राज्य में किसानों की प्रगति के लिए नए-नए संसाधनों को अपनाया जा रहा है। नए मंडी भवन के बन जाने से अब राज्य के सभी मंडी सदस्यों को काम-काज में आसानी होगी। उन्होंने मंडी समिति के सदस्य द्वारा की गई विभिन्न मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने की बात भी कही।
नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को भेजा जेल
दल्लीराजहरा थाना राजहरा क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़की के दिनांक 26.07 2023 को लापता होने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर एवं पता तलाश कर्यविवेचना कार्यवाही में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा मुकेश सिंह एवं टीम व सायबर तकनीक के माध्यम से आरोपी के पता तलाश किया जाकर दिनांक 12.09. 2023 को आरोपी भारत उर्फ सुभम राणे पिता रमेश राणे उम्र 19 वर्ष पता- कोचर बार्ड स्टेशन के पीछे हिंगनघाट थाना निघाट जिला व महाराष्ट्र के द्वारा पीड़िता को शादी करने, पनि बनाने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने से प्रकरण में धारा 366,376(2)(8)., भाव 4.5. (8).6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया,
प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक मुकेश सिंह संजन विजय जगत, आरक्षक भुनेश्वर यादव, रवि यादव गिरवर साहू एवं सायबर सेल वालीद में आरक्षक मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
भूपेश ने जीत लिया माहारा समाज का भरोसा
- अजा का दर्जा दिलाने का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया समाज ने
जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने फिर एक वादा पूरा कर दिखाया है। भूपेश बघेल सरकार और बस्तर के सांसद दीपक बैज की पहल पर माहारा समाज के लोगों को अनुसुचित जाति वर्ग का दर्जा मिला है। अब समाज के लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनना भी प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए माहरा समाज ने भूपेश बघेल सरकार का आभार व्यक्त किया है।
बस्तर संभाग माहारा समाज के प्रतिनिधियों ने कहा है कि भूपेश है, तो भरोसा है कहावत को चरितार्थ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने माहारा समाज का भरोसा जीत लिया है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा है कि बस्तर संभाग में आदिवासी वर्ग के बाद सबसे ज्यादा आबादी माहारा समाज के लोगों की है। पिछले भाजपाई शासनकाल में इस समाज को कई प्रकार की यातनाएं झेलनी पड़ी और कई पदाधिकारियों पर मुकदमे भी दर्ज किए गए। कांग्रेस के शासनकाल में हमारे समाज को सम्मान मिला है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज ने माहारा समाज का पालक बनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित केंद्रीय स्तर पर माहारा समाज की समस्याओं को रखा, जिसका प्रतिफल सामने है। कल देर रात माहारा समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेलसे मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया।
हालात बदले होते तो भाजपा को नहीं पड़ती परिवर्तन यात्रा की जरूरत
(अर्जुन झा)
जगदलपुर छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन की जद्दोजहद में भारतीय जनता पार्टी दो छोर से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण क्षेत्र में सत्ता के समीकरण का उत्तर तलाशने भारत के गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा आरंभ कर रहे हैं। दूसरे छोर जशपुर से ऐसी ही यात्रा को आरंभ करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आ रहे हैं। भाजपा ने दोनों दिशाओं में अपने परिवर्तन यात्रा रथ रवाना कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि भाजपा की इस परिवर्तन यात्रा का औचित्य क्या है? यह यात्रा केवल सत्ता के परिवर्तन के लिए है अथवा हालत में बदलाव के लिए यदि बात हालत में बदलाव के लिए है? स्थिति में बदलाव के लिए है तो भाजपा ने 15 साल के शासन में और भाजपा की केंद्रीय सत्ता के 9 साल में यदि हालात बदले होते तो उसे परिवर्तन यात्रा शुरू करने के लिए अमित शाह और नड्डा को नहीं भेजना पड़ता। ठीक है कि विपक्ष में रहने वाले हर राजनीतिक दल को परिवर्तन यात्रा निकालने का अवसर मिलना ही चाहिए। कांग्रेस भी परिवर्तन यात्रा निकालती थी। अब भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहले चुनाव के समय राज्य में चारों दिशाओं में परिवर्तन यात्राएं निकाली थीं एक यात्रा के महारथी तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष नंद कुमार साय आज कांग्रेस की सरकार में एक उपक्रम के अध्यक्ष हैं।

इससे यह अंदाज किया जा सकता है कि जब भाजपा का संस्थापक सदस्य कांग्रेस की सरकार में इस तरह का रुतबेदार बनना पसंद कर ले तो भाजपा की स्थिति क्या है? विपक्ष को पूरा अधिकार है कि वह सत्ता में आने के लिए हर तरह के जतन करें। करना ही चाहिए। अन्यथा लोकतंत्र का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा। किंतु लोकतंत्र को गाय बकरी की तरह हांकने की मानसिकता कभी भी सिरे नहीं चढ़ती। 20 साल पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकाली। जनता ने परिवर्तन किया। 15 साल तक कांग्रेस को परिवर्तन यात्रा निकालनी पड़ी। इसके बाद जनता ने परिवर्तन कर दिया। अब यहां देखने वाली बात यह है कि 2018 में जनता के परिवर्तन को कांग्रेस ने सत्ता के परिवर्तन के रूप में देखा अथवा छत्तीसगढ़ के हालात के परिवर्तन के रूप में। स्पष्ट देखा जा सकता है कि कांग्रेस ने इस भावना के सत्य को स्वीकार किया है की परिवर्तन केवल सत्ता का परिवर्तन नहीं होता और न ही ऐसा होना चाहिए। बल्कि सत्ता परिवर्तन का मूल उद्देश्य हालात के परिवर्तन से होता है। तो कांग्रेस ने 5 साल में जितना भी बन पड़ा, उतना परिवर्तन हालात में किया है। यदि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 15 साल और केंद्रीय सत्ता के 9 साल में छत्तीसगढ़ के हालात बदले होते तो उसे परिवर्तन यात्रा निकालने की कोई जरूरत ही नहीं पड़ती। यह जरूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से मिले अवसर को जनता की भावनाओं के अनुकूल कार्य रूप में परिणत करने में पर्याप्त रुचि नहीं ली। अब परिवर्तन यात्राओं का क्या अर्थ है? भाजपा किस बात का परिवर्तन करना चाहती है, यह जनता जानना चाहती है। क्या भाजपा राज्य में जनता की परिस्थितियों में बदलाव के लिए परिवर्तन चाहती है? यदि चाहती है तो उसने छत्तीसगढ़ के हालात में परिवर्तन तब क्यों नहीं किया, जब उसे छत्तीसगढ़ की जनता ने लगातार तीन बार सरकार बनाकर अवसर दिया। कांग्रेस जनता की कसौटी पर कितनी खरी उतरी, यह तो आने वाला परिणाम बतायेगा। किंतु यदि मैदानी राजनीति की बात की जाए तो कांग्रेस ने ‘वक्त है बदलाव का’ जो नारा दिया था, उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ के हालात में बदलाव करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। कई क्षेत्रों में कुछ असफलताएं हो सकती हैं लेकिन असफलता और सफलता के तराजू पर जनता तौलती है और जब जनता इसका फैसला करती है तो इस पर कोई भी राजनीतिक पंडित होने का दावा करने वाला व्यक्ति खरा नहीं हो सकता। खरा सिर्फ वही उतरता है जिसने जनता की भावनाओं के अनुकूल काम किया हो। अब एक सवाल यह है कि भाजपा अपने अंदर कितना परिवर्तन कर पाई है? क्योंकि कहते हैं कि निज पर शासन, फिर अनुशासन। तो भाजपा में आज जो आंतरिक अनुशासन चल रहा है, वह क्या उसे सत्ता में ला सकता है? बस्तर के संदर्भ में बात की जाए तो भाजपा के कई दिग्गज भी यहां आत्मग्लानि का अनुभव करते नजर आते हैं कि कहां फंस गए। वे जनता को प्रभावित तो कर सकते हैं लेकिन उनके बस्तर के नेता अपनी कार्यशैली, भाव भंगिमा और आचरण से भाजपा के लिए कितने मुफीद हो सकते हैं, यह भाजपा का वह कॉडर महसूस करता है, जिसे बस्तर में राजनीतिक हालात बदलने के लिए तैनात किया गया है। ऐसी स्थिति में अमित शाह को जरूरत यह है कि परिवर्तन यात्रा शुरू करने के पहले भाजपा के आंतरिक हालात में परिवर्तन करें।
नवीन साहू बने चौथी बार तहसील साहू संघ के युवा अध्यक्ष
दल्लीराजहरा तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा में अध्यक्ष युवराज साहू जी के अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया l जिसमें सर्वसम्मति से तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नवीन साहू सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए हैं l नवीन साहू का युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर चौथा कार्यकाल है l नवीन साहू ने कहा कि समाज को जोड़ने और आगे बढ़ाने के लिए युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे मैं अपनी टीम के साथ बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा l तथा सदैव समाज हित में काम करूंगा l युवा प्रकोष्ठ के अन्य पद पर मनोनीत किए गए समाज के अन्य पदाधिकारी है उपाध्यक्ष सुनील साहू एवं आसाराम साहू सचिव चंदन साहू कोषाध्यक्ष कुंदन साहू उपकोषाध्यक्ष पंकज गोयल देवकरण साहू अविनाश साहू सह सचिव पंकज साहू ऋषभ साहू संगठन सचिव चिरंजीव साहू सागर साहू सह संगठन सचिव प्रवीण साहू प्रचार सचिव कौशल साहू सह प्रचार सचिव प्रकाश साहू शिव साहू दुष्यंत साहू कमेटी के सदस्य लोकेश साहू उदित साहू लोमेश साहू कुलेश्वर साहू भीम साहू ओमप्रकाश साहू महेश साहू नीरज साहू एवं कृष्णा साहू l अन्य उपस्थित सदस्य गण तहसील साहू संघ राजहरा उपाध्यक्ष रेखु राम साहू सचिव श्री घना राम साहू पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल साहू पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद राम साहू गंगाधर साहू परीक्षेत्रीय अध्यक्ष राजहरा बाबा परिक्षेत्र दीपक साहू गांधी चौक परिक्षेत्र पुरुषोत्तम साहू पूर्व अध्यक्ष राजहरा बाबा परिक्षेत्र जीवनलाल साहू राधेश्याम साहू शीतल साहू जीवन साहू सेवक राम साहू हूमन साहू गजेंद्र साहू टोमन लाल साहू देवेंद्र साहू एवं अन्य समाज के सदस्य लोग उपस्थित थे l
डीएवी स्कूल प्रबंधन और बीएसपी प्रबंधन द्वारा मासूम बच्चों से फीस के लिए दबाव डालकर आवेदन लिखवाया कि फीस जमा नहीं करने पर परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा, शर्मनाक, मुश्ताक अहमद सांसद प्रतिनिधि
आज दिनांक 11-09-2023 को सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी को ज्ञापन सौंपकर डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन एवं बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा बच्चों से दबाव पूर्वक फीस जमा करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा प्रवेश पत्र प्रदान नहीं करने व परीक्षा से वंचित रखने की शिकायत एवं त्वरित कार्यवाही करने का आग्रह किया और उन्हें इस ज्ञापन के माध्यम से बताया कि डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन द्वारा आज दिनांक 11.09.2023 को
नैतिकता की सारी सीमायें लांघते हुए छोटे छोटे बच्चों को फीस जमा करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और बच्चों से जबरन दबाव पूर्वक उनसे आवेदन लिखाया गया कि अगर बच्चों के द्वारा परीक्षा से पूर्व फीस जमा नहीं किया गया तो उन्हे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायेगा। स्कूल प्रबंधन के इस प्रकार के रवैये से बच्चों में
काफी दशहत का महौल है, अब बच्चे स्कूल जाने से भी डर रहे हैं, क्योंकि इन बच्चों को अन्य बच्चों के सामने डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन द्वारा नीचा दिखाया गया।सोचनीय विषय यह है कि हम स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहते हैं, जहाँ बच्चों को स्कूली शिक्षा के अलावा नैतिकता का भी पाठ पढ़ाया जाता है। लेकिन आज डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन एवं बी.एस.पी. प्रबंधन ने नैतिकता की सारी सीमायें लांघ दी और बच्चों से जिस तरह फीस जमा करने के लिए दबाव डालकर लिखित आवेदन लिखवाया गया उससे बच्चों में काफी डर का माहौल है। जबकि फीस के संबंध मे डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन को पालकों से चर्चा करनी चाहिए ओर लिखित पत्राचार करना चाहिए। किन्तु बच्चों को मानसिक रूप से डरा कर डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन व बी.एस.पी. प्रबंधन अपनी निम्न सोच की मानसिकता का परिचय दे रहा है। डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों फीस के लिए लिखाये गये इस आवेदन का उनकी मानसिकता पर कितना असर हुआ है यह तो आने वाले समय में पता चलेगा, मगर आगामी बुधवार से आरम्भ होने वाली परीक्षा में बच्चे किस मानसिकता के साथ शामिल होंगे यह चिन्ता का विषय है। और डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को
फीस के लिए जिस प्रकार डर का माहौल बनाया गया है, उससे यदि कोई बच्चा डर के कारण कोई गलत कदम उठा लेता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन
एवं बी.एस.पी. प्रबंधन की होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन एवं बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा फीस के लिए जिस प्रकार की तत्परता दिखाई जा रही है, वैसी ही तत्परता पढ़ाई को लेकर नहीं दिखाया जा रहा है। बच्चों को घर से पढ़कर आने व नोट्स बनाकर लाने को कहा जाता है। जबकि बच्चा स्कूल में पढ़ने जाता है लेकिन वहाँ पढ़ाया नहीं जाता, स्कूल में प्रश्नों के उत्तर नहीं लिखाये जाते, बच्चों को इंटरनेट के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर
दुढ़ने के लिए कहा जाता है, और उन्हें मोबाईल पर लिंक भेजा जाता है। जबकि 8वीं 9वीं
कक्षा का बच्चा जो अपनी शारीरिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा होता है उसे पालको द्वारा मोबाईल से दूर रखने का प्रयास किया जाता है, किन्तु स्कूल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से भाग कर बच्चों को मोबाईल का लत लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसा लग रहा है
कि डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन केरौना काल की ऑन लाईन पढ़ाई से नहीं उबर पाया है। और स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को मोबाईल में बच्चों को नोट्स भेजा जाता है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुश्ताक अहमद ने सांसद मोहन मंडावी को बताया कि बी.एस.पी. प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग को भी ज्ञापन सौंपा गया है और ईस जिला शिक्षा अधिकारी से बालोद में कार्यलय में पहुंच कर उनसे भी ईस विषय पर चर्चा हुई और जिला शिक्षा अधिकारी ने विषय की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ईसपर जांच करवाने के लिए टीम गठित कर दी है। साथ ही सभी जिम्मेदार विभाग से आग्रह किया गया है कि इस पर अविलम्ब एक बैठक बुलायी जाये तथा समस्त समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाये और इसमें जो भी दोषी हो उन पर सख्त कार्यवाही की जाये। साथ ही डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया जाये कि सभी
बच्चों को परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र प्रदान किया जाये। जिस पर सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र के गरीब , किसान, आदिवासी और स्थानीय बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करें और साथ ही उनको मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराये किंतु ऐसा लगता है कि बीएसपी प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ कर सिर्फ खदान में खनन और अधिक से अधिक उत्पादन करने में लगीं हैं और क्षेत्र का शोषण करने में लगीं हैं जोकि निंदनीय है साथ सांसद मोहन मंडावी ने बीएसपी प्रबंधन को दूरभाष से निर्देशित किया है कि सबसे पहले सभी बच्चों को तत्काल प्रवेश पत्र परीक्षा के पूर्व वितरित करें और ईस बात को भी अपने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर सुनिश्चित करें कि डीएवी स्कूल में पढ़ रहे सभी ठेका श्रमिकों और गैर बीएसपी बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करें जैसे पूर्व में बीएसपी प्रबंधन स्वयं के द्वारा संचालित स्कूलों में करती आ रही थी।
रागी डोसा और पिज्जा के दीवाने हो गए मुख्य सचिव जैन
- सीएस अमिताभ जैन ने मिलेट कैफे में लिया मिलेट्स फूड का जायका, की तारीफ
जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रविवार की शाम जगदलपुर के दलपत सागर आइलैंड के समीप स्थित सेहत बाजार मिलेट कैफे का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर के पारंपरिक लघु धान्य फसल कोदो- कुटकी एवं रागी से बने व्यंजनों के बारे में जानकारी ली और रागी से तैयार डोसा, बड़ा एवं रागी पिज्जा का स्वाद लिया। जैन ने इन व्यंजनों के स्वाद की तारीफ की और मिलेट कैफे संचालन करने वाले मोम्स फूड के सदस्यों से चर्चा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले में मिलेट मिशन के अंतर्गत मिलेट फसलों की खेती सहित मिलेट उत्पादों के सम्बंध में जैन को विस्तार से जानकारी दी। मिलेट कैफे के माध्यम से आम लोगों को पौष्टिक तत्वों से भरपूर विभिन्न व्यंजनों की उपलब्धता के बारे में भी उन्हें अवगत कराया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कांग्रेस ने घोषित की कोर कमेटी और कैंपेन कमेटी
- कोर कमेटी में कुमारी शैलजा, भूपेश बघेल और दीपक बैज शामिल
रायपुर अभा कांग्रेस कमेटी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए कोर कमेटी और कैंपेंन कमेटी घोषित कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव ने कमेटियों के सदस्यों की सूची जारी की है।
जारी सूची के अनुसार कोर कमेटी में छ्ग कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, डॉ. चरणदास महंत, मंत्रीद्वय ताम्रध्वज साहू व शिवकुमार डहरिया को कन्वर्नर बनाया गया है। इलेक्शन कैंपेन कमेटी में डॉ. चरणदास महंत चेयरपर्सन और भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मो. अकबर, डॉ. शिव कुमार डहरिया, कवासी लखमा, प्रेमसाय सिंह टेकाम, अनिला भेंड़िया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, गुरु रूद्र कुमार, मोहन मरकाम, राजीव शुक्ला, उमेश पटेल, संत कुमार नेताम ज्योत्सना महंत एवं रंजीत रंजन, फूलोदेवी नेताम, केटीएस तुलसी, धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, यूडी मिंज, अरुण वोरा, अमितेश शुक्ल, राम कुमार यादव, देवती कर्मा, लखेश्वर बघेल, किस्मत लाल नंद, कुंवर सिंह निषाद, नंद कुमार साय, छाया वर्मा, पुष्पा देवी सिंह, गंगा पोटाई, पीआर खूंटे, धनेश पटिला, राम पुकार सिंह, गुरूमुख सिंह होरा, विकास उपाध्याय, पारस चोपड़ा, राजेश तिवारी, महंत रामसुंदर दास, इदरीश गांधी, रवि घोष, बालम चक्रधारी, राम कुमार पटेल, संदीप साहू, राम गिडलानी, लोकेश कन्नौजे, तरुण बिजौरा, लोचन विश्वकर्मा, नंद कुमार साय, अल्ताफ अहमद, मलकीत सिंह गैदू, ब्रिग्रेडियर प्रदीप यदु, राजेंद्र तिवारी, रामकुमार कश्यप, बालकृष्ण पाठक, आनंद कुकरेजा, प्रवीण मेश्राम, सुभाष धुप्पड़, पूर्णचंद्र पाढ़ी कोको, रुक्मिणी कर्मा, एमआर निषाद, मो. असलम, कमलेश्वर वर्मा, अंबिका मरकाम, ऊषा पटेल, शेषराज हरबंश, विभा सिंह, सावित्री मंडावी, मधु सिंह, चित्रकांत श्रीवास को शामिल किया गया है।
प्रोटोकॉल कमेटी में अमरजीत भगत चेयरपर्सन, शिवसिंह ठाकुर कन्वर्नर, अजय साहू कोऑर्डिनेटर, विकास विजय बजाज, सुनील कुकरेजा, लुकेश्वर साहू, गजाला खान, शब्बीर खान, सागर दुल्हानी, दिलीप चौहान, राजेश चौबे, सद्दाम सोलंकी, प्रभजोत सिंह लाडी, मतीन खान, राहुल इंदौरिया, दानिश रफीक, प्रगति मोहित वाजपेयी, अरशद अली, रेणु मिश्रा, के. सूरज, जयेश तिवारी, उत्कर्ष वर्मा, जितेंद्र सिन्हा, मो. अजहर और अब्दुल रब शामिल किए गए हैं।
कम्युनेशन कमेटी में चेयरपर्सन रविंद्र चौबे, कन्वर्नर राजेश तिवारी व विनोद वर्मा, कोऑर्डिनेटर सुशील आनंद शुक्ला, इंग्रिड मैकलाड, आरपी सिंह जयवर्धन बिस्सा, कृष्ण कुमार मरकाम, नीता लोधी, नितिन भंसाली, हेमंत ध्रुव, रवि भारद्वाज, रुक्मणि कर्मा, राजेंद्र सिंह परिहार व अनुराग महतो को शामिल किया गया है।


