City Media - Page 1769 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1769

Big Breaking जिला कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में कोरोना का हमला

0

बालोद – जिले में भी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ रहा है अब जिला कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में पदस्थ 1 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। खबर की पुष्टि कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मिले कोरोना संक्रमित बालोद जिला कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ है और सरकारी क्वाटर झलमला में निवासरत है।

Breaking कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या !

0

अंबिकापुर – अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाबू पारा इलाके में कांग्रेस नेता के बेटे  अर्जुनेंद्र सिंह 30 वर्षीय ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। गोली की आवाज सुनकर

अर्जुनेंद्र सिंह

घरवाले कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ उसी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुनेंद्र ने सिक्स राउंड पिस्टल से खुद को गोली मारी है. आत्महत्या का अब तक कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने सिक्स राउंड पिस्टल बरामद किया है.

पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के सदस्यों करीबियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दल्लीराजहरा अवैध शराब बिक्री के आरोप में युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – जहां निकाय क्षेत्र अंतर्गत सभी शासकीय मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रखी गई है। लेकिन इस लाकडाउन में अवैध शराब बिक्री के मामले में थाना प्रभारी के निर्देश पर आरक्षक थामसन पीटर, दीपक वानखेड़े एवं भुनेस्वर यादव की टीम ने अवैध शराब बिक्री के आरोप में नारायण देवांगन पिता संतोष देवांगन उम्र 27वर्ष  30 पौवा देसी शराब कीमत 2400 रुपये मात्रा 5.400 लीटर अपराध क्र 315 धारा 34 2 के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर जेल भेजा गया |

ग्राम पिकरीपार के युवाओं के द्वारा नई पहल लोकल वस्तुओं का उपयोग कर नवाचार अपनाया

0

बालोद–पर्यावरण सरंक्षण के लिए आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से नवीन ग्राम पंचायत पिकरीपार के “जय बजरंग दल” एवं ग्रामीण युवाओं” के द्वारा तालाब पार में वृक्षारोपण किया गया और किए गए पौधारोपण का लोकल वस्तु का प्रयोग करके नवाचार अपनाया गया। पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों को पशु एवं अन्य कारको से नष्ट होने से बचाने के लिए स्थानीय वस्तु का प्रयोग कर नवाचार को अपनाया गया। तोषण लाल गजपाल ने बताया कि पौधों की संरक्षण हेतु सराहनीय कार्य प्रारंभ किया है, जिसमें पौधों के चारों और लकड़ी एवं कांटों का घेरा बनाकर उस घेरे को घर पर रखे पुराने कपड़े, साड़ी इत्यादि से चारों तरफ से घेरकर सुरक्षित किया गया और तेजेश्वर बया ने कहा कि इस नवाचार का उद्देश्य बिना धन खर्च किए पौधों को हानि होने से रोकना।इस पौधों की सुरक्षा के लिए रविकांत साहू, शेखर साहू, प्रताप सिंह सार्वा,छत्रपाल साहू, तोषण लाल ,खिलावन साहू ,लक्की साहू, तेजेश्वर बया, तेजराम साहू ,हेमंत साहू,श्रवण साहू ,खिलेश्वर साहू ,फनीश साहू, टिकेंद्र गजपाल,और आशीष गजपाल, इन सभी का विशेष सहयोग रहा

Breaking जिला पुलिस द्वारा गोंदली जलाशय के पास छापामार कार्यवाही कर 12 जुआरियों को नकदी के साथ किया गिरफ्तार

0

बालोद: जिला पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही चल रही है रविवार को बालोद पुलिस ने गोंदली जलाशय के पास छापामार कार्यवाही कर 12  जुआरियों को नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है –

  1. भुवनेश्वर देशमुख पिता प्रेम देशमुख उम्र 36 वर्ष
  2. भूपेंद्र कुमार ठाकुर पिता राकेश कुमार ठाकुर उम्र 24 वर्ष जाति हल्बा
  3. अजय कुमार ठाकुर पिता स्व ईश्वर लाल उम्र 24 वर्ष जाति हल्बा
  4. गणेश देशमुख पिता आलोक देशमुख उम्र 27 वर्ष जाति कुर्मी
  5. वेणु गोपाल पिता केजु राम उम्र 32 वर्ष जाति महार
  6. डोमेन्द्र ठाकुर पिता भजन सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष जाति हल्बा
  7. प्रीतम ठाकुर पिता घनश्याम सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष जाति हल्बा
  8. राकेश बनपेला पिता जीवन बनपेला उम्र 30 वर्ष जाति तेली
  9. हेमसिंह साहू पिता डेरहा राम साहू उम्र 26 वर्ष जाति तेली
  10. भरत लाल पिता झाड़ू राम उम्र 32 वर्ष जाति हल्बा
  11. देवराज ठाकुर पिता ह्रदय राम ठाकुर उम्र 35 वर्ष जाति हल्बा
  12. शिव कुमार पिता मेघनाथ ठाकुर उम्र 34 वर्ष जाति हल्बा

रकम       –     3627.00

मोबाइल      –     9 नग

तास         –     52 पत्ती

मोटर साइकिल       –     5 नग

कार         –     1 नग

Breaking छत्तीसगढ़ के निजी अस्पतालों को सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए दी अनुमति, जाने कौन से अस्पताल है

0

रायपुर – प्रदेश में जिस रफ़्तार से कोरोना के मरीज बढ़ रहे है उसे देखते हुए सरकार ने अब निजी अस्पतालों को भी कोरोना के इलाज के लिए अनुमति दे दी है स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार निजी अस्पताल बालको, एमएमआई के साथ ही बिलासपुर के अपोलो अस्पताल को अधिकृत किया गया है। जो भी निजी अस्पताल में इलाज कराना चाहते है उन्हें इलाज की समस्त राशि का भुगतान करना होगा। निजी तीनों अस्पतालों को आईसीएमआर की दिशानिर्देश/गाइडलाइन  का पालन करना होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

दल्लीराजहरा टेब्लर सीट में गैस सिलेंडर चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – आरोपी सी एच् तिरुपति पिता सी एच् अप्पना उम्र 38 साल निवासी वार्ड नं 3 टेबलर सीट राजहरा भारत गैस सिलेंडर (कीमत 1600 रूपये) चोरी किया। प्रार्थी धीरेन्द्र प्रताप सिंग निवासी वार्ड क्र 3 माइंस आफिस के पास राजहरा की याचिका पर अपराध क्र 313 धारा 457 380 के तहत गिरफ्तार किया गया है |

Breaking साइबर क्राइम करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी को अंजाम दे चुके हैं

0

राजनांदगांव – साइबर क्राइम करने वाले पांच शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रिटायर्ड एएसआई के खाते से पेंशन खाता अपडेट करने की बात कहकर अकाउंट से लगभग 19 लाख रूपए पार कर लिए थे। आरोपी राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाडा़, रायपुर , सरगुजा और बिलासपुर में कुल 40 लाख की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। राजनांदगांव, महासमुंद और दंतेवाड़ा पुलिस की ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की है। इनसे पूछताछ की जा रही है आशा है इनसे कई महत्वपूर्ण और अहम खुलासे की उम्मीद है।

Breaking ग्राम पंचायत मेंड़पार बाज़ार जिला बिलासपुर में 35 गौवंशो की मौत

0

ग्रामपंचायत मेंड़पार बाज़ार, तहसील तखतपुर, थाना हीर्री, जिला बिलासपुर का मामला हैं ।

35 गौवंशो की मौत….

प्रेस विज्ञप्ति

बिलासपुर – रोका छेकी के अभियान के तहत सरपंच और पंच और जनपद सदस्यों ने वहां पर लगभग 60 गोवंश बांध रखे थे एक जगह पर बंद कर दिया था जिस पर प्राप्त सूचना पर 35 गोवंश की जान चली गई है बाकी की स्थिति गंभीर है मेरा सरकार से निवेदन है कि इस रोका छेकी की अभियान को बंद करें  अधिकारियों के घोटालों को बंद करें और सरकार इस तरीके की दिखावे ना करें गोवंशओं के लिए अभ्यारण बनाएं और अभ्यारण में सभी गौवंशो को रखे वही

गोवंश सुरक्षित और संरक्षण और संवर्धन का कार्य हो सकता बाकी और कहीं भी नहीं और दोषियों के ऊपर में कड़ी कार्यवाही की जाए अन्यथा पूरे छत्तीसगढ़ में बंद की लहर होगी और सरकार के विरोध पर पूरे छत्तीसगढ़ को बंद करवाया जाएगा इतने सारे गोवंश की हत्या गौसेवक बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे ।।।

#गौहत्याबन्दकरो_सरकार

विनीत

नागेंद्र चौधरी

जिला अध्यक्ष भारतीय गौ रक्षा मंच

कोरोना विस्फोट – भानुप्रतापपुर अस्पताल के 4 महिला स्टाफ समेत 5 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

0

भानुप्रतापपुर  – भानुप्रतापपुर अस्पताल के 4 स्टाफ नर्स और एक काउंसलर समेत 5 लोगो की रैपिड किट में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य मकहमे में मचा हड़कम्प, भानुप्रतापपुर अस्पताल को सील करने की तैयारी शुरू, मरीज़ों को कोरर स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा शिफ्ट,  सीएमएचओ जे एल उइके ने की पुष्टि |

MOST POPULAR

HOT NEWS