जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पूरी तरह लॉकडाऊन लगा है और बस्तर में भी इसके आदेश है उसके बावजूद बस्तर कंजरवेटर फारेस्ट कार्यालय में निविदा खोलने की प्रक्रिया किया जा रहा था जबकि शासकीय कार्यालयों को खोलने की अनुमति अभी जारी नहीं किया जा रहा है।
बस्तर संभाग मुख्यालय के जंगल महकमे के सीएफ कार्यालय में कई प्रकार के कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित किया गया था और इसमें बस्तर के साथ-साथ बाहरी ठेकेदारों को भी आमंत्रित किया गया था किंतु सबसे बड़ा सवाल यह है कि लॉकडाऊन के बीच में निविदा खोलने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहें हैं। क्योंकि जिला दंडाधिकारी द्वारा कार्यालय की अनुमति नहीं दी है फिर ऐसा प्रतीत होता है कि बस्तर सीसीएफ द्वारा जान बुझकर कोरोना प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन किया गया।
वहीं एक जानकारी सामने आई है कि ठेकेदारों के कोविड़ संक्रमित नहीं होने की जानकारी एकत्र कर रहें परिचारक द्वारा स्वयं ही कोविड़ टेस्ट नहीं कराया है और उल्टे ही वह दूसरे को नसीहत दे रहा है। इस निविदा प्रक्रिया के तहत् मशीनरी उपयोग के साथ-साथ कई कार्य कराने है किंतु यह सब सूबे के रसुखदारों के इशारों पर बाहरी व चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है।
आज भी आधा दर्जन ग्रामों में बांटा गया खाद्यान्न एवं सब्जी
इसी कड़ी में कोहकापाल एवं प्रवीर वार्ड के हर घर में पहुंच कर खाद्यान्न एवं सब्जी वितरण किया गया |
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरगीपाल,जाटम,कुलगांव,साडगुड,तुसेल,नियानार में बांटा गया खाद्यान्न एवं सब्जी
मलेरिया मुक्त बस्तर के लिए हर ग्राम पंचायत में बांट रहे हैं मछरदानी
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के निर्देश एवं राहुल गांधी जी की प्रेरणा से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल की विषम परिस्थितियों में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दिन रात एक किए हुए हैं और वे लगातार क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न एवं सब्जी का वितरण कर रहे हैं इस कड़ी में आज विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों में खाद्यान्न का वितरण किया गया जिसमें सरगीपाल,नियानार,जाटम, कुलगांव,साडगुड, एवं तुसेल में वितरण किया गया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ग्रामीणों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए जारी गाईड लाईन का पालन करने मास्क पहनने,बार बार हाथ धोने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने की समझाइश दे रहे हैं ग्रामीणों को टीकाकरण के संबंध में भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं |
सभी पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों को मनरेगा के तहत स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार का सृजन कर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही राशन दुकानों के संचालकाें को दो माह का राशन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किए |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड अजय बिसाई अरुण गुप्ता ग्राम पंचायत कुलगांव के सरपंच सोनो कश्यप उप सरपंच बुरुन्दू बघेल,जनपद सदस्य कनकदई राई,साडगुड के सरपंच तरुनाथ,उप सरपंच रामचंद्र सेठिया, सचिव राधेश्याम देवांगन,सरगीपाल सरपंच श्रीमती चंपा नाग,उप सरपंच हीरो महेंद्र नाग, सचिव तुलाराम बघेल,तुसेल सरपंच लखमुराम नागेश,उप सरपंच सुरेन्द्र त्रिपाठी,जाटम सरपंच बसंती मंडावी उप सरपंच अमानू नेताम जगरनाथ सेठिया पंच टेकसिंह नाग,हरिराम मंडावी,रमेश ठाकुर,सुखदेव नेताम रमाकांत ठाकुर देवीसिंह ठाकुर अमानु नेताम सचिव जगरनाथ सेठिया,नियानार सरपंच चंपा कश्यप,उप सरपंच शिवेन्दू झा,सुशीला झा,शिव प्रजापति,दलपत, कुन्ती पटेल मणिराम नाग,लक्षिन्दर लखपति देहाती,जय कुमार जिराम,गुमस्ता नाग, सुन्दर लाल सेठिया,सुखधर नाग,आशाराम,सोनधर, सहित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं पंच उपस्थित रहे |
वैक्सीनेशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों का सहयोग लेने के निर्देश
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 10 मई 2021
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर साहू ने कोरोना वायरस के वर्तमान में पॉजिटिव पाये गये लोगों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर साहू ने कहा कि जिले में कोरोना के प्रकरणों में वृद्धि का एक बड़ा कारण वैवाहिक कार्यक्रमों में लोगों की बड़ी संख्या में शामिल होना है। उन्होंने शासन द्वारा जारी गाईड लाईन की जानकारी देते हुए बताया कि अब वैवाहिक कार्यक्रमों में सिर्फ 10 लोगों की अनुमति होगी। विवाह में शामिल होने वाले लोगों को कोविड-19 जांच कराना आवश्यक होगा, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव होगी उन्हें ही शामिल होने की अनुमति दी जायेगी। उन्हांेंने होम आईसालेशन में रहने वाले लोगों से नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाये, लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, डिप्टी कलेक्टर गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ, डीएसपी नेहा वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.आर. गोटा, नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रविकांत धुर्व्रे, सिविज सर्जन डॉ एमके सूर्यवंशी डीपीएम प्रिया कंवर के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर साहू ने जिले में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली और उपलब्ध वैक्सीन, आक्सीजन, वंटीलेटर बैड, आईसीयू रूम आदि की के बारे में पूछा। कलेक्टर ने कहा कि जिले में शासकीय कार्यालयों में काम करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियांे का वैक्सीनेशन किया जायेगा, सभी कार्यालय प्रमुख अपने अधिनस्त कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि पॉजिटिव पाये गये लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरी गंभीरता से किया जायेगा। आईसोलेशन में रहने वाले लोगों के घर के बाहर पोस्टर चस्पा किया जाये, ताकि इसकी जानकारी आसपास के लोगों का मिल सके। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निेर्दशित किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं मितानिनों तक दवाईयां पहुंचायी जाये। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों को कोराना टीकाकरण हेतु बैठक कर लोगों को जागरूक करने कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिये। कांटेक्ट ट्रेसिंग के काम में ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों का सहयोग लेने के निर्देश दिये।
मनरेगा श्रमिकों को बकाया राशि के साथ वर्तमान राशि का भुगतान एक मुश्त किया जाए-शनि गावडे ब्लाक अध्यक्ष नारायणपुर
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसानों को चार क़िस्त में देने वाली राशि को बिना रकम काटे एक मुश्त दिया जाए, फसल की रकम को चार किस्तो में भुगतान जो किया जा रहा है जबकि चुनावी घोषणा पत्र में इस बात का उल्लेख नही किया गया था की समर्थन मूल्य की राशि को सरकार इस तरह से किस्तो में भुगतान करेगी प्रदेश के किसानों के साथ यह एक तरह का छल किया गया है आज वैश्विक महामारी के दौर में ग्रामीण अर्थव्यवस्था बिल्कुल चरमरा सी गयी है लोगो की रोजमर्रा की जरूरत के हिसाब से उनके पास पैसे नही है वे इस दौर में दर दर भटक रहे है आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि किसानों के फसल की राशि का भुगतान एक मुश्त करें व रवि फसल लेने वाले किसानों के ऊपर प्राकृतिक आपदा के रूप में ओला बारिश से जो नुकसान किसानों को हुआ है उसका आपदा प्रबंधन के रूप में सरकार मुआवजा राशि भुगतान करें ताकि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को बल मिले।
ब्लाक अध्यक्ष शनि गावडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को 1 अप्रैल 2021 से प्रतिदिन 193 रूपए मजदूरी देना तय हुआ है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल हस्त कर्मकारों हेतु छत्तीसगढ़ के लिए 193 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी हो चुकी है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 190 रूपए मजदूरी दर निर्धारित थी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें तीन रूपए की बढ़ोतरी की गई है।लेकिन छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अभी तक मनरेगा मजदूरों को नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है और वे इसे पाने के लिए पंचायत अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर उन्हें चलता कर रहे हैं लेकिन सबसे दुख की बात यह है कि इन मजदूरों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे ऐसे में अपनी दैनिक जरूरतों के खर्चे पूरे कर सकें।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने मांग की है किसानों के फसल व मनरेगा में कार्य किये हुए श्रमिकों को बकाया राशि के साथ वर्तमान राशि का भुगतान एक मुश्त किया जाए।
वैक्सीन से संबंधित फैली अफवाहों पर ध्यान न दें – कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू
वैवाहिक कार्यक्रमों में सिर्फ 10 लोगों की मिलेगी अनुमति
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर, 10 मई 2021
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज जिले के समाज प्रमुखों, एनजीओ के पदाधिकारियों, व्यापारी संघ और क्षेत्र के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर साहू ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में जिले में कोरोना के प्रकरण कम है, फिर भी इसे पूरी तरह खत्म करने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। आप सभी की पहुंच जिले के अंदरूनी क्षेत्रों तक है, लोेग आपकी बात को समझते हैं और उस पर अमल भी करते हैं। कोरोना से लड़ने के लिए हमें होम आईसोलेशन में रहने वाले लोगों द्वारा नियमों का पालन पर निगरानी, लोग लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें, कांटेक्ट ट्रेसिंग में सहयोग और टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने में सहयोग की आवश्यकता है। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर.गोटा, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी, नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रविकांत ध्रुर्वे उपस्थित थे।
कलेक्टर साहू ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में आज तक किसी भी व्यक्ति की मृत्यु वैक्सीन लगवाने से नहीं हुई है। वैक्सीन से संबंधित फैली अफवाहों पर ध्यान न दें। स्वयं और अपने परिवार को वैक्सीन लगवायें, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रोत्साहित करें। बैठक में कलेक्टर साहू ने कहा कि जिले में कोरोना के प्रकरणों में वृद्धि का एक बड़ा कारण वैवाहिक कार्यक्रमों में लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी है। उन्होंने शासन द्वारा जारी गाईड लाईन की जानकारी देते हुए बताया कि अब वैवाहिक कार्यक्रमों में सिर्फ 10 लोगों की अनुमति होगी। विवाह में शामिल होने वाले लोगों को कोविड-19 जांच कराना आवश्यक होगा। उन्हांेंने कहा कि होम आईसालेशन में रहने वाले लोग नियमों का पूरी तरह से पालन करें, यदि कोई व्यक्ति होम आईसोलेशन में है, और वह नियमों का पालन नहीं कर रहा है, तो इसकी सूचना आप हमें दीजिए, उसके विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर साहू ने बताया कि शासन की गाईड लाईन अनुसार कोरोना काल में प्रशासन का सहयोग करने वाले सभी लोग, व्यापारी संघ, समाज प्रमुखों, एनजीओ आदि को फ्रंड लाईन वर्कर मानकर उनका वैक्सीनेशन किया जायेगा। इसके साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों एवं उनके परिजनों का भी वैक्सीनेशन किया जायेगा। कलेक्टर ने अधिकारियांे निर्देशित किया कि दूसरे राज्यों अथवा जिलों से आने वाले सभी लोगों का चेकपोस्ट बनाकर कोरोना जांच किया जाये, किसी भी स्थिति में बिना जांच किये व्यक्तियों को जिले में प्रवेश न दिया जाये। इसके लिए पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य अधिकारियों का एक दल गठित किया जाये। बैठक में उपस्थित जनों से लॉकडाउन के दौरान रियायत देने, होम आईसोलेशन में रहने वालों से नियमों का पालन करवाने, लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करवाने, कांटेक्ट ट्रेसिंग में सहयोग करने और टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने पर सुझाव मांगे गये।
हरी सब्जी शहर के 48 वार्डों के जरूरतमंद परिवार तक पहुंचा रहा है भाजपा नगर मंडल
जगदलपुर नगर मंडल द्वारा अब तक 15 वार्डों में 700 पैकेट हरी सब्जी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया
जगदलपुर। भाजपा जगदलपुर नगर द्वारा सभी 48 वार्डों में जरूरतमंद लोगों को इस करोना काल में लॉकडाउन के समय हरी सब्जी पहुंचाने का लक्ष्य नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों ले लिया है इस विषम परिस्थिति में भाजपा नगर मंडल द्वारा लोगों तक सब्जी पहुंचाने का काम अनुकरणीय है। 144 धारा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सब्जी घर-घर में पहुंचाया जा रहा है और अपील भी किया जा रहा है कि मुंह में मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें । सोमवार को नगर मंडल भाजपा द्वारा 700 पैकेट हरी सब्जी 15 वार्ड के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया है यह क्रम पूरे 48 वार्डों तक हरी सब्जी देने का काम जारी रहेगा। नगर पालिक निगम जगदलपुर के समस्त भाजपा पार्षद गण,भाजपा के समस्त जिला पदाधिकारीगण, नगर पदाधिकारी एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता द्वारा भी लोगों तक जाकर इस कोरोना काल मे सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि 18 साल से ऊपर के समस्त सम्मानीय जनता को वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, योगेंद्र पांडेय, रामाश्रय सिंह,रजनीश पानीग्राही,नरसिंग राव,सुरेश गुप्ता,मनोहर दत्त
तिवारी,संग्राम सिंह राणा, कमल पटवा, शशि नाथ पाठक, प्रकाश झा, गणेश काले, संजय चंद्राकर, गीता नाग, कृष्णा राय, ममता सिंह राणा, रिंकू शर्मा, सुरेश कश्यप, सतीश बाजपेई, सूर्य भूषण सिंह, पृथ्वी सिंह, बंटू पांडे, हरि साहू, रुद्राक्ष तिवारी, दिव्यराज सिंह राणा, संगीता मंडल,जमुना सहित कार्यकर्ता कोरोना नियमो का पालन करते हुए लोगों तक राहत सामग्री लेकर पहुंच रहे हैं |
जगदलपुर।मसीह समाज से जुड़े प्रमुख सदस्यों द्वारा समाज के सदस्यों से कोरोना का टीका लगाने की अपील की गई है। समाज के संरक्षक जॉन डेनियल ने कहा कि वे स्वयं कई अन्य रोगों से पीड़ित हैं तथा कई लोगों ने इन रोगों को देखते हुए टीकाकरण न करने की सलाह दी थी, मगर उनका विश्वास शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए टीके पर था, इसलिए उन्होंने कोरोना रोधी यह टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि टीके के कारण उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई और अब वे पूरी तरह स्वस्थ अनुभव कर रहे हैं।
उन्होंने कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण को सबसे कारगर उपाय बताया। मसीह समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश बेंजामिन और पास्टर मधुसूदन कश्यप ने कहा कि कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिशें कर रहे हैं। इन अफवाहों की ओर बिल्कुल भी ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कोरोना का टीका आपको आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, इसलिए बेझिझक टीका लगवाना चाहिए।
बालोद जिला प्रशासन द्वारा घोषित किए गए लॉकडाउन अंतर्गत किसी तरह के थोकसब्जी मार्केट ,मंडी, व सब्जी पसरा प्रतिबंधित है फिर भी गुंडरदेही नगर पंचायत अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे से सब्जी की मंडी लग जाता हैं। बड़ी संख्या में बाहर से व्यापारी आ रहे हैं साथ ही गांव गांव से सब्जी कोचिये नगर में प्रवेश कर रहे हैं ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही से सहाडा चौक होते हुए नदियापारा रोड तक भारी जाम लगा रहता है। जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ एक सब्जी व्यापारी अपने स्वार्थ के चलते गुंडरदेही को खतरे की ओर धकेल रहे हैं।
संक्रमण को ना मापा जा सकता है ना देखा जा सकता है परंतु नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जिन क्षेत्रों में सब्जी मंडी लग रही उनमें अभी तक सिनैटाइजर छिड़काव का कार्य नहीं कराए गए हैं, जबकि इन वार्डो में नियमित सिनैटाइज़र छिड़काव करने की आवश्यकता है। गुंडरदेही की जनता पूर्ण रूप से भगवान भरोसे है। निद्रा से जागी प्रशासन द्वारा आज छुटपुट चालान की कार्रवाई सब्जी विक्रेताओं पर की गई।
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आज प्राथमिकता और सामान्य राशन कार्ड धारियों को वार्ड में जाकर सौंपा राशन कार्ड इन राशन कार्ड धारियों को अब मिल सकेगा सोसाइटी से राशन पूर्व में हो रहे थे वांछित लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने सीएमओ नगर पंचायत डौंडीलोहारा को निर्देशित करते हुए 3 दिन पूर्व कहा था की वर्तमान स्थिति में जिन नागरिकों का राशन का राशन कार्ड नहीं बना है और प्रक्रिया में विचाराधीन है ऐसे सूची हमें उपलब्ध कराएं ताकि हम जिला खाद्य अधिकारी से बात कर वंचित हो रहे आम नागरिक का राशन कार्ड बना सके फिर हमने जिला खाद्य अधिकारी से नगर के आम नागरिकों जो कि कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है ऐसा सूची आपके विभाग में लंबित है उसे तत्काल अपडेट कर नगर पंचायत को उपलब्ध कराएं ताकि हमारे डौंडीलोहारा नगर वासियों का राशन कार्ड नहीं बन पाया है उनको छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त राशन हमारे नागरिकों को उपलब्ध हो सके |
इस पर जिला खाद्य अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए हमको 3 दिन में 12 लोगों की राशन कार्ड बनाकर उपलब्ध कराई जिसे आज डौंडीलोहारा नगर के विभिन्न वार्डों में संबंधित राशन कार्ड धारियों को उपलब्ध कराया गया ताकि मई और जून माह का राशन सभी कार्ड धारियों को आसानी से मिल सके ऐसे राशन कार्ड धारी,,श्रीमती तुलसी बाई निषाद वार्ड क्रमांक 8, तामेशवरी यादव वार्ड क्रमांक 10, कान्तू राम वार्ड क्रमांक 6, कुमारी साहू वार्ड क्रमांक 4, रेखा बाई वार्ड क्रमांक 4, केसरबाई वार्ड क्रमांक 8, कुंती बाई वार्ड क्रमांक 11, पूर्णिमा बाई वार्ड क्रमांक 11, केसर वार्ड क्रमांक 2, आशोबाई वार्ड क्रमांक 5, वे प्राथमिकता कार्ड धारी और रोहणी बाई वार्ड क्रमांक 3 व जया प्रदीप यादव वार्ड क्रमांक 8 सामान्य राशन कार्ड धारी को संबंधित वार्ड में जाकर नगर पंचायत कर्मचारियों के उपस्थिति में हमारे द्वारा प्रदान किया गया और सभी लोगों से कोविड-19 के सुरक्षा के लिए स्वयं और अपने परिवार को जो 18 वर्षों से अधिक हैं उन्हें शासकीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में जाकर कोविड-19 का वैक्सिंग टीकाकरण अवश्य कराएं क्योंकि हमारे लिए आम नागरिकों के स्वास्थ्य हित सर्वोपरि है |
इसलिए आप लोग किसी भी प्रकार के अफवाहों में ध्यान ना देते हुए अपने आप को और पूरे परिवार को टीका लगाकर सुरक्षित रखें और शासन प्रशासन के निर्देशों का विधिवत पालन करते हुए घर में सुरक्षित रहे एवं अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले लेकिन बाहर निकलते समय सैनिटाइजर का उपयोग करें सोशल डिस्टेंस का पालन करें और अपने आप को सुरक्षित रखने का प्रयास करें इन्हीं में ही आम नागरिकों का हित है कहते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी और बालोद जिले के प्रभारी व खाद्य मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी और स्थानीय क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट अनिला भेड़िया और पूरे मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त
करते हुए कहा हमारी सरकार इस दौरान संकट की घड़ी में आम नागरिकों को खाद्य वितरण प्रणाली से प्राथमिकता के आधार पर सभी को 2 माह का राशन उपलब्ध करा रही है यह एक छत्तीसगढ़ शासन का महत्वपूर्ण सराहनीय कदम है इसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ शासन को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार करते हुए समस्त डौंडीलोहारा नगर वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा पूरा नगर पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि आप लोगों के साथ इस संकट की घड़ी में साथ खड़ा है और इस कोरोनावायरस संक्रमण महामारी संकट का सामना हम सभी लोगों को मिलकर धैर्य पूर्वक करनी है इसलिए आप लोगों से विनम्र अपील है की आप लोग शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हमें सहयोग प्रदान करें |
जगदलपुर / वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद लोगों में टीका लगवाने की होड़ मच गई है। जिसके चलते क्षेत्र में लगातार वैक्सीन केन्द्रो को खोले जाने की मांग बढ़ रही है इसी के मद्देनजर आज बीपीएल कार्ड धारकों के लिए एक और टीकाकरण केंद्र का प्रारंभ जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,महापौर सफीरा साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे द्वारा माहेश्वरी भवन मे किया गया। दूसरी ओर कल राज्य सरकार सरकार द्वारा पत्रकारों,वकीलो एवं अन्य वर्गो क़ो भी फ्रंटलाइन वारियर्स दर्जा दिया गया। उनके लिए आज विद्या ज्योति स्कूल को क़ो टीकाकरण केंद्र बनाया गया दोनों ही केन्द्रो की शुरुआत आज प्रातः जैन के द्वारा प्रारंभ की गई ।जैन ने बताया कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इस महामारी की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रखी गई है इसमें टीकाकरण का कार्य प्रमुखता से कराने की है इसी परिपेक्ष में आज दो और केंद्र खोले गए हैं जैसे-जैसे वैक्सीन की आपूर्ति होगी वैसे ही नये केंद्र खोले जाएंगे श्री जैन ने जनता से अपील की है कि वे जल्द से जल्द वे टीका लगवा ले |
उल्लेखनीय है कि संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने टीकाकरण के लिए अपने विधायक निधि की राशि 2 करोड रुपए और 1 माह का वेतन भी वैक्सीनेशन के लिए दान में दे दी है। विधायक जैन ने प्रदेश के पत्रकारों’वकीलों एवं अन्य वर्गों को को फ्रंटलाइन बैरियर्स का दर्जा देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना है ।
आज शुभारंभ अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, शहरी टीकाकरण प्रभारी डी पी बस्तीहा सहित माहेश्वरी समाज के श्याम सोमानी,गजेंद्र चांडक, शिवनारायण चांडक, तेजमल राठी, जुगत मल चांडक,दीपक पनपालिया,वीरा राठी, सौरभ मोतीवाला , अनिल केला चंद्रेश राठी सहित प्रशासनिक एवं स्वास्थ अमला मौजूद रहा |