City Media - Page 1200 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1200

प्रशासन को धोखे में रखने वाले डॉ. अक्षय पराशर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

0

डॉ. अक्षय पराशर के विरुद्ध हैं यह मामले:

● नियम विरुद्ध क्लीनिक संचालन

● शासकीय सेवक होते हुए शासकीय टेंडर में हिस्सेदारी

● शासकीय सेवक होकर निजी संस्था में पार्टनरशिप का लाभ

नियमों को ताक में रख कर प्रशासन को आंख दिखाने वाले सरकारी चिकित्सक को बर्खास्त करने आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के नेतृत्व में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अक्षय पराशर के विरुद्ध तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर कार्यवाही के संबन्ध में ज्ञापन दिया गया।

गौरतलब हो कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अक्षय पराशर द्वारा क्लिनिक एक्ट 2010 के अनुसार बिना पंजीयन चिकित्सकीय संस्थान संचालित करने के संबन्ध में तात्कालीन तहसीलदार द्वारा छापा मार कार्यवाही में दोषी पाया गया था।

तरुणा ने आगे बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अक्षय पराशर द्वारा संविदा नेत्र विशेषज्ञ होते हुए संविदा के अधीन नेत्र विशेषज्ञ निजी प्रैक्टिस नही कर सकता इस क़ानून का उलंघन किया गया था। जिसपर तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन पत्र क्रमांक/वाचक/तह/2011 दिनांक 27/05/2021 के तहत वे दोषी पाए गए थे।

डॉ. अक्षय पराशर जोकि एक शासकीय कर्मचारी होते हुए शासकीय टेंडर प्राप्त किया गया था। शासन प्रशासन को धोखे में रखकर यह कृत्य सिविल सेवा आचरण 1965 के तहत प्रतिकूल है।डॉ. अक्षय पराशर द्वारा नेत्र चिकित्सक नियुक्ति अवधि में विभागीय जांच से लवकर धोखाधड़ी और शासन से दोहरा लाभ लेकर जेके ऑप्टिकल संस्थान में पार्टनरशिप होना पाया गया था।

तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार डॉ. अक्षय पराशर नेत्र विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए नियम विरुद्ध आदेश क्रमांक 549 दिनांक 19/08/2021 जारी किया गया था। साथ ही राजपत्र में प्रकाशित अनुज्ञापन अधिनियम 2010 के विरुद्ध भी आदेश जारी कर बचाने का प्रयास किया गया था।

आम आदमी पार्टी माननीय कलेक्टर महोदय से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि डॉ. अक्षय पराशर के विरुद्ध प्रशासन को प्राप्त उक्त शिकायतों पर कार्यवाही शासन – प्रशासन स्तर पर पूर्णतः ईमानदारी से करते हुए दोषी चिकित्सक को तत्काल बर्ख़ास्त करें साथ ही समस्त मामलों में संरक्षण देने वाले अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों पर भी कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के साथ जिला महिला अध्यक्ष आरती पटनायक,विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नवनीत सराठे,सोशल मीडिया अध्यक्ष धीरज जैन, मोहसिन खान,जशपाल शर्मा ,संतोष विश्वकर्मा समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किरंदुल थाने में होली पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, पार्षद एवं पत्रकार हुये बैठक में शामिल

0

किरंदुल – विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी होली में नगर की सुरक्षा व शांति के मध्येनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपने थाने परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की। जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि, पार्षद गन, व्यापारि एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। यह बैठक दंतेवाड़ा एसडीओपी कर्ण सिंह उइके एवं थाना प्रभारी डी के बरुआ की मौजूदगी में संपूर्ण हुई। बैठक में किरंदुल नगर में होली पर्व को किस तरह शांति एवं सुरक्षा से लिए मनाया जाए इस पर चर्चा की गई। सभी नागरिक अपनी नैतिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए होली के इस पर्व को शांति एवं भाई चारे के रूप से बनाएं। नगर में कोई अप्रिय घटना ना हो उसके लिए शांति समिति ने यह निर्णय लिया गया कि किसी को भी जबरन रंग लगाए, होलिका दहन रात्रि 10:00 बजे तक पूर्ण कर ले, विद्यार्थियों के परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रचारक यंत्रों का उपयोग कम से कम करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं, दुपहिया वाहन में 2 से अधिक सवारी ना बैठे इस तरह सभी नागरिकों से होली में शांति बनाए रखने के लिए अपील की जाएगी। होलिका दहन के पहले नगर के सभी क्षेत्रों में पालिका प्रशासन द्वारा इसकी सूचना दे दी जाएगी। और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल थाना में सूचित कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अंत में एसडीओपी करण सिंह उइके ने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए शांति समिति के सभी सदस्यों को नगर में शांति एवं सुरक्षा में सहयोग प्रदान करने को कहा।

लौह नगरी में धूल से परेशान लोगों ने मुख्य सड़क पर किया चक्का जाम

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल इन दिनों पूरी तरह धूल की चपेट में है। सड़कों पर पैदल यात्री एवं दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। विदित हो कि किरंदुल नगर को दो हिस्से में जोड़ने के लिए एकमात्र सड़क है, इस सड़क पर बड़ी मालवाहक गाड़ियां जैसे टिप्पर, हाईवा, 10 चक्का आदि का आवागमन ज्यादा हो गया है। इसके कारण पैदल यात्री एवं दुपहिया वाहन का इस सड़क पर चलना बहुत ही कठिन हो गया है। धूल के गुबार के कारण कई बार सामने से आने वाली गाड़ी नहीं दिखती है, जिससे कई दुर्घटनाएं भी इस सड़क पर हुई है।

हाईवा द्वारा लौह अयस्क चूर्ण का परिवहन किया जाता है, जो हवा में उड़ कर पूरे नगर में फैल रही है। सड़क ही नहीं बल्कि लोगों के घरों में भी यह लौह चूर्ण रोजाना देखने को मिलते हैं। इन सभी समस्याओं को देखते हुए आज दोपहर 11:30 बजे नगर के आईबीपी पेट्रोल पंप के सामने की मुख्य सड़क को नगर वासियों ने जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। नगरवासी धूल मुक्त नगर की नारेबाजी भी करते दिखे। दोपहर 1:00 बजे तक सभी नगरवासी सड़क पर डटे रहे। उनकी एक मात्र मांग हाईवा बंद नगर को धूल से बचाये। एनएमडीसी परियोजना में कर्मचारियों को कार्य स्थल ले जाने वाली बसें भी इस जाम में फंसी रही। परियोजना प्रबंधन उत्पादन बाधित होता देख तत्काल अपने अधिकारियों को उक्त स्थल पर भेजा। जहां अधिकारियों ने परियोजना की तरफ से आश्वासन दिया की बड़ी गाड़ियों का आवागमन तत्काल प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया गया है। और संध्या 4:00 बजे आपके साथ परियोजना प्रबंधन एक बैठक रखकर समस्या का समाधान निकालेगी। आपके साथ आपसी सहमति के हिसाब से ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। तब तक सभी गाड़ियां उस रास्ते पर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। आज के इस जन आंदोलन का नेतृत्व एटक के कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर सितापराव द्वारा किया जा रहा था। जिसमें नगर के अन्य नागरिक देवरायालु, नरसिम्हा रेड्डी, नोमेश्वर राव, वेंकट राव, एकेटेश्वर राव, प्रदीप, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल राज मोल, महिला समिति की अध्यक्ष कांता, सचिव विमला भंडारी, आर ए यादव, राजनाथ, मुर्गेश रेड्डी, डबल स्टोरी के महिलाएं फाइनल और कैंप के कई लोग उपस्थित थे परियोजना प्रबंधन के आश्वासन के बाद मुख्य मार्ग को बहाल किया गया। सभी को 4:00 बजे होने वाली बैठक का इंतजार है। देखना यह है इस बैठक में क्या निर्णय लिए जाते हैं । गौरतलब हो कि पिछले वर्ष 16 फरवरी को भी इसी जगह पर इसी मुद्दे को लेकर नगर वासियों ने जोरदार आंदोलन किया था। तत्पश्चात परियोजना प्रबंधन ने लोगों को आश्वासन देख कर इस आंदोलन को समाप्त करवाया था। परंतु कुछ दिनों के बाद समस्या जस की तस हो गई। गाड़ियां फिर चढने लगी धूल फिर उड़ने लगी । प्रबंधन द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया था कि 10 वर्षों से तैयार किया जा रहा फ्लाईओवर जो कि इस मार्ग की विकल के रूप में तैयार किया जा रहा है। उसे मार्च 2022 तक पूर्ण कर लिया जाएगा परंतु फ्लाईओवर का कार्य पिछले वर्ष जहां तक था आज भी वही स्थिति में है ऐसे में क्या नगर वासियों को इस धूल से निजात मिल पाएगी यह आने वाला समय ही बताएगा।

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक संपन्न, लिये गये अहम निर्णय – अरविन्द ओझा

0

श्री परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन, रायपुर में 1100 दीपों से महाआरती

स्व. अजय त्रिपाठी की प्रतिमा स्थापना का निर्णय

विभिन्न क्षेत्र के विप्र प्रतिभाओं व समाजसेवियों का भी सम्मान किया जायेगा

रायपुर – वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक होटल एमरॉल्ड, रायपुर में रविवार 13 मार्च, 2022 को दोपहर 3 से बजे से आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संस्था के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की. जिसमें भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर अम्बा देवी मंदिर, रायपुर में 1100 दीपों से महाआरती करने एवं एम. आर. कालोनी गार्डन में स्व. अजय त्रिपाठी की प्रतिमा की स्थापना के संबंध में सभी सदस्यों को अवगत कराया गया।

सभी उपस्थित सदस्यों ने चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय किया कि रविवार 8 मई, 2022 को भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव को धुमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जावेगा एवं इसकी प्रथम तैयारी बैठक रविवार 20 मार्च, 2022 को आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रतिमा स्थापना के संबंध में निर्णय किया गया कि स्व. अजय त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण उनकी पुण्यतिथि सोमवार दिनांक 9 मई, 2022 को मुख्यमंत्री द्वारा कराया जाएगा एवं इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के विप्र प्रतिभाओं/समाजसेवियों का सम्मान भी किया जायेगा।

बैठक के अंत में फूल की पंखुड़ियों से होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गयी

आज की बैठक का संचालन महिला महासचिव सुमन मिश्रा द्वारा, आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक प्रभारी प्रीति मिश्रा द्वारा एवं आयोजन अभिलाषा दुबे, रमाकांत दुबे द्वारा किया गया।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से अरविन्द ओझा, सुरेश मिश्रा, संजय अवस्थी, मिथलेश रिछारिया, त्रिभुवन तिवारी, सुमन मिश्रा, प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, साधना उपाध्याय, वसुधा तिवारी, राकेश तिवारी, राजेश दीक्षित, ललिता ठाकुर, विनोद ठाकुर, जितेन्द्र बाजपेयी, भानु प्रकाश पाण्डेय, सुलभा पाण्डेय, निकिता तिवारी, सुनीता शर्मा, बी. शैलजा, नरहरि होता, गीतिका झा, अभिलाषा दुबे, रमाकांत दुबे, माही शर्मा, लक्ष्मी राव, तिवारी, आशीष शर्मा, प्रीति पाठक, राधा तिवारी आदि उपस्थित थे।

पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद द्वारा होली पूर्व मिलन समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ

0

पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद द्वारा होली पूर्व मिलन समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार (कक्ष 02) में ,13/03/2022 को 11.00 बजे राजकुमार साहू अध्यक्ष पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,सभा का संचालन पुरनलाल पुसरिया सचिव पूर्व सैनिक सेवा संघ के द्वारा किया गया ,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पूर्व सैनिक बालाजी कदम (82वर्ष) एवम् विमल कुमार दास (81वर्ष) को शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया | संरक्षक हॉर्नरी कैप्टन जगमोहन साहू (सेवानिवृत्त), हॉर्नरी कैप्टन विमल प्रसाद सिंह( सेवानिवृत) एवम् हॉर्नरी कैप्टन आर एन पाठक (सेवानिवृत) तथा ब्लॉक अध्यक्ष गौकरण साहू गुरुर ,प्रेम सिंह डोंडी , सी पी तिवारी बालोद,दिनेश साहू गुंडरदही एवम पाली घराना डोंडी लोहारा के साथ 73 पूर्व सैनिक शामिल हुए जो समस्त ब्लॉक से आए हुए थे। हॉर्नरी कैप्टन विमल प्रसाद सिंह सेवानिवृत ने सैनिक कल्याण की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पूर्व सैनिको को प्रोत्साहित करते हुए समाज में अनुशासित रहते हुए एकजुटता से कार्य करते रहने का संदेश दिया,अध्यक्ष राजकुमार साहू द्वारा अब तक किए गए कार्यों जैसे – कोविड 19 के समय शासन को राशि 10,000/- आर्थिक सहायता, मास्क वितरण ,स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग एवम् पंचायत विभाग को सहयोग करते हुए उनके लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था, अंत्योष्टि में सहयोग,समयावधि में वृक्षारोपण,शहीदों के नाम एक दौड़ प्रतियोगिता में पुरस्कारों का वितरण तथा वनांचल के युवाओं को प्रोत्साहित किया,वयोवृद्ध के रुके हुए पेंशन दिलवाने,युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षक की व्यवस्था,युवा एवम् युवतियों मार्गदर्शन एवम् सहयोग राशि 10,000/- की व्यवस्था जैसे अनेक कार्यों की जानकारी दिया तथा वर्तमान में कलेक्टर महोदय को समस्या के समाधान हेतु मांगपत्र की जानकारी जिसमे जिले में सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना,कैंटीन सुविधा,स्वास्थ्य सुविधा बालोद जिले में उपलब्ध कराने एवम् छ ग शासन के समस्त विभाग में भर्ती हेतु आरक्षण जैसे अनेकों कार्यों की जानकारी दिया उनके कार्यों को सभी पूर्व सैनिको ने सराहा ।सचिव पुरनलाल पुसारिया के द्वारा सदस्यता प्रपत्र भरवाकर नए सदस्यों को संघ में सम्मिलित कर वर्ष भर के लेखा जोखा की जानकारी दिया गया,उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए,मुख्य अतिथि के द्वारा एकजुट रहने का संदेश दिया तथा 120/- में पेंशन आने तथा कठिन परिस्थितियों में लड़ाई लड़ने की बात कही भारत माता की जयघोष के साथ सभा का समापन किया गया।

कश्मीर फाइल्स पर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बवाल…पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया सवाल

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व संस्कृति मंत्री तथा वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के तीन सिनेमाघरों में लगी फ़िल्म कश्मीर फाइल्स को देखने से रोकने का आरोप लगाते हुए कहा है कि लोगों को कश्मीर का सच जानने से रोका जा रहा है। यह सरकार राष्ट्रभक्त है या राष्ट्रविरोधी?

वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ यह फ़िल्म देखने जायेंगे। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि इस फ़िल्म को देखें। बृजमोहन अग्रवाल ने फ़िल्म कश्मीर फाइल्स कई राज्यों में टैक्स फ्री होने का हवाला देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी यह फ़िल्म टैक्स फ्री की जाय। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में इस फ़िल्म को टैक्स फ्री किया गया है और छत्तीसगढ़ में इसे देखने से रोकने सिनेमाघरों के प्रबंधन पर दबाव बनाया गया है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हत्या है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधानसभा परिसर में मीडिया से मुखातिब होकर कांग्रेस और उसकी छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि लोगों को यह फ़िल्म बिना किसी बाधा के देखने के लिए टैक्स फ्री करने की मांग हम सरकार से कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

होली पूर्व बस्तर पुलिस एक्शन मोड में – शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले उपद्रवी तत्व पर कार्यवाही, स्थायी एवं फरार वारंटियो की धरपकड जारी

0

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। वही बेसिक पुलिसिंग अन्तर्गत शांति व्यवस्था हेतु लगातार ऐतिहातन कार्यवाही कर अपराध नियंत्रण की कार्यवाही एवं शाति व्यवस्था स्थापित किया जा रहा है। इसी कडी में आगामी 18 मार्च को होली त्यौहार के मद्देनजर निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण होली के उद्देश्य से जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बुनियादी पुलिसिंग हेतु निर्देश दिया गया है। जिस तारतम्य में आज उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस द्वारा ऐतिहातन कार्यवाही किया जा रहा है। जिस संबंध में आज जिला बस्तर के द्वारा निम्न कार्यवाही किया गया है।

🔅 ओवर स्पीड, प्रेशर हार्न एवं फटाकेदार साईलेंसर बाईक पर कार्यवाही:-

इसी कडी में आज जगदलपुर शहर अन्तर्गत मोटर सायकल जिनमें प्रेशर हार्न अथवा फटाके वाले साईलेंसर लगे वाहनों एवं वाहनो में खामी पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना कोतवाली, बोधघाट एवं यातायात शाखा अन्तर्गत कुल 13 मोटर सायकल जिसमे कम्पनी निर्मित साईलेंसर के बदले फटाके वाले साईलेंसर अथवा प्रेशर हार्न लगाये गये है उन पर धारा 119 मोटर यान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। साथ में कुछ वाहन चालको को समझाईस देकर कम्पनी निर्मित साईलेंसर भी लगाया गया है एवं इसके अतिरिक्त अन्य 15 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के अन्तर्गत 11,000/-रूपये की चालानी कार्यवाही किया गया है।

🔅 शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही:-

आकस्मिक दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के दृष्टिकोण से आज ऐसे व्यक्ति जो शराब पीकर वाहन चला रहे है इन पर भी कार्यवाही की गई है जिसके अन्तर्गत थाना बस्तर, यातायात शाखा एवं चैकी घोटिया में 03 वाहन चालको पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

🔅 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:-

इसके अतिरिक्त ऐसे लोग जो होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित कर सकते है ऐसे लोगो को समझाईस दिया गया है एवं ऐसे व्यक्ति जो शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की प्रबल संभावना होने पर 11 अनावेदको के विरूद्ध धारा 151 द.प्र.स. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

🔅 स्थायी वारंटियो पर कार्यवाही:-

ऐसे अपराधी जो अपराध कारित कर लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी एवं स्थायी वारंटियो पर भी अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है इसके अन्तर्गत 02 दिनो में कोतवाली में 03 स्थायी वारंटियो की धरपकड कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

राज्य अतिथि सयैद हाशिमुद्दीन का जगदलपुर आगमन

0

जगदलपुर – 19 मार्च 2022 शनिवार को इराक से महान सूफी संत हज़रत अब्दुल कादिर जीलानी गौसे आजम के वंशज सयैद हाशिमुद्दीन अल गिलानी अल बगदादी का जगदलपुर बस्तर छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है, राज्य शासन ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है।

उनके आगमन पर शहर में व्यापक तैयारी की गई हैं । इनका मजार शरीफ बगदाद शरीफ इराक में है, वे 20 मार्च तक यहाँ रहेंगे। वे 12ः10 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे इसके बाद स्थानीय मुस्लिम कब्रिस्तान में जाकर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद रात में स्थानीय जमाल मिल ग्राउंड में उनके सम्मान में एक बहुत बड़ा आयोजन किया जाएगा, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से कई लोगों का जगदलपुर आगमन हो रहा है। जिनके ठहरने का इंतेजाम आम मुस्लिम जमात जगदलपुर की तरफ से किया जा रहा है। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिए जाने पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने विधायक रेखचंद जैन और राज्य शासन का आभार माना है।

ज्ञात हो कि सयैद हाशिमुद्दीन अल गिलानी, सूफी संत गौसे आजम की 19वीं पीढ़ी हैं । गौसे आजम को मानवता और भाईचारे के पैगाम के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है, भूखों को खाना खिलाना और बेसहारों की मदद करना जैसी शिक्षा आपकी मुख्य सीखो में से एक है, आज भी पूरे दुनिया में मुस्लिम समाज ग्यारहवीं के नाम से लंगर चलता है, विभिन्न धर्मो के बीच भाईचारे का पैगाम लेकर गौसे आजम बस्तर की भूमि पर आ रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

एसडीएम एवं जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया विकास कार्यों का अवलोकन

0

जगदलपुर, 14 मार्च 2022 – जगदलपुर अनुविभागीय दण्डाधिकारी और जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग द्वारा रविवार को जनपद पंचायत जगदलपुर द्वारा मनरेगा कार्यक्रम के तहत संचालित विकास कार्यों का अवलोकन किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत बिलोरी-1, बिलोरी-2, साडगुड़, कुलगांव, अलनार, सिड़मुड़, नानगुर, हाटपदमुर, सरगीपाल में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत बिलोरी एवं ग्राम पंचायत साड़गुड़ में मेट की अनुपस्थिति में कार्यों के संचालन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत जगदलपुर को आदेषित किया गया है । इस दौरान श्रमिकों से चर्चा की एवं प्रगतिरत कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायकों को दिए गए एवं साथ ही साथ आवश्यक दस्तावेज कार्य स्थल पर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

ग्राम पंचायत अलनार में नड़गू तथा दुलमा के यहां निर्माणाधीन कुंआ का अवलोकन करने के साथ ही हितग्राहियों को बाड़ी विकास के कार्य हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही रनू द्वारा कराए जा रहे मुर्गी शेड निर्माण की प्रशंसा की गई । ग्राम पंचायत हाटपदमुर में नाला सफाई हेतु प्राक्कलन बनाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायक को मनरेगा से स्वीकृति हेतु प्राक्कलन तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। यहां निधि द्वारा डबरी निर्माण के उपरांत सफलतापूर्वक कृषि कार्य करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। गोठानों में निरीक्षण के दौरान संबंधित तकनीकी सहायक को आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग से समन्वय करने हेतु निर्देश दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एंव तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

सीएमएचओ द्वारा ग्रामीणों को दी गई टीबी रोग की जानकारी

0

ब्रान्ज मेडल के लिये नामित बस्तर जिले में पूरा हुआ टीबी का सर्वे

कम संख्या में क्षय रोग मरीज मिलने से मेडल की संभावना और प्रबल हुई

जगदलपुर, 14 मार्च 2022 – टीबी उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल के लिए नामित बस्तर जिले में क्षय रोग की वास्तविक स्थिति जानने पहुंची केंद्रीय टीम का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। इस सर्वेक्षण में कुल 10 टीमों का गठन किया गया था। तय समय पर सर्वेक्षण पूरा करने हेतु मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी भी देर रात तक ग्रामीणों से मिलकर जानकारी लेते रहे। साथ ही टीबी रोग के बारे में जानकारी देते हुए और उसके लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निशुल्क इलाज कराने की अपील भी करते रहे।

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया, “टीबी रोग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2015 की अपेक्षा 2020 में 20 प्रतिशत तक कमी कमी लाने के चलते बस्तर जिले को सब-नेशनल सर्टिफिकेशन ऑफ टीबी एलिमिनेशन अवार्ड 2020 ब्रॉन्ज मेडल के लिए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत शासन, द्वारा नामांकित किया गया है। इसके लिए सेंट्रल टीबी डिवीजन की टीम बस्तर जिले मे टीबी मरीजों की वास्तविक स्थिति की पहचान करने आयी हुई थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख सदस्यों द्वारा जिले के चिन्हांकित 10 गांव के आसपास के क्षेत्र में युवोदय स्वयंसेवियों के सहयोग से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) की एप्लीकेशन में सर्वे किया गया। जिले में 19 फरवरी से 13 मार्च 2022 तक चले कुल 9,456 घरों के सर्वे में 37,954 लोगो की स्क्रीनिंग हुई जिसमें 235 संदिग्ध की जांच की गई। इस दौरान 12 क्षय रोग के मरीज पाये गए।

तीन प्रकार से की हुई वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आईसीएमआर की निगरानी में 19 फरवरी से 13 मार्च तक डबल्यूएचओ की एप्लीकेशन में सर्वे किया गया। बस्तर जिले के 2015 से 2021 तक टीबी से सम्बन्धित सभी प्रकार के आंकड़ों का मूल्यांकन किया गया।जिले में ऐसे टीबी मरीज जो अन्य प्राइवेट संस्थानों में अपनी जांच करा रहे व दवाई दूकानों से दवा ले रहे, उनके बारे में जानकारी लेने हेतु ग्रुप डिस्कशन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें शामिल सदस्य के रूप में जिले के केमिस्ट, प्राइवेट प्रैक्टिशनर, ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य प्राइवेट डॉक्टर थे। मिली जानकारी के अनुसार चिह्नित गांवों में टीबी का प्रसार कम ही दिखा है। ऐसे में बस्तर जिले को ब्रॉन्ज मेडल मिलने की संभावना प्रबल हो गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS