City Media - Page 230 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 230

तालाबों को उनका पुराना वैभव लौटाने में जुटे मेयर संजय पाण्डेय, नोएडा से बुलाए गए पॉन्डमैन तंवर

0
  • लौटेंगे जगदलपुर के तालाबों के दिन अब 

जगदलपुर शहर केसभी तालाबों की सफाई के लिए प्रतिबद्ध महापौर संजय पाण्डेय ने एक बड़ा ही नेक काम शुरू किया है।

जगदलपुर के जलाशयों को साफ सुथरा और दर्शनीय बनाने के लिए दृढ़ निश्चयी मेयर संजय पांडे ने इस कार्य को अच्छे अंजाम तक पहुंचने दिल्ली से पॉन्डमैन श्री तंवर को यहां आमंत्रित किया है। विदित हो कि महापौर अभी अस्वस्थ चल रहे हैं, फिर भी उन्हें शहर की चिंता है। वे गर्मी के मौसम में तालाबों को साफ और स्वच्छ देखना चाहते हैं। महापौर संजय पाण्डेय ने इस संवाददाता से चर्चा में बार बार इस विषय को दोहराया भी कि मेरी इच्छा है कि सभी तालाबों का मैं पुनरुद्धार कराऊं। इस कार्य के लिए पॉन्डमैन ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात रामवीर तंवर की मदद ली जा रही है।  तंवर देश के कई बड़े तालाबों का कायाकल्प करा चुके हैं।

उनके अनुभवों का लाभ जगदलपुर को भी मिले इसलिएउन्हें यहां विशेष रूप से मेयर संजय पाण्डेय ने बुलाया है। रामवीर तंवर दो दिन से जगदलपुर प्रवास पर हैं। दिल्ली से जगदलपुर आए पॉन्डमैन ऑफ इंडिया रामवीर तंवर ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन शहर के गंगामुंडा तालाब सहित अन्य छोटे तालाबों का निरीक्षण किया। महापौर संजय पाण्डे के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के सिलसिले में दंतेवाड़ा प्रवास पर रहने की वजह से आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग के सभापति निर्मल पाणिग्रही, विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सभापति संजय विश्वकर्मा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सभापति लक्षण झा, पार्षद श्याम सुंदर बघेल,आशा साहू और नगर निगम अमले के साथ रामवीर तंवर शनिवार सुबह तालाबों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने तालाबों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा तालाबों में जलकुंभी एक बड़ी समस्या है लेकिन तालाबों को जलकुंभी से मुक्त किया जा सकता है। मालूम हो कि नोएडा से पहुंचे पॉन्डमैन श्री तंवर अब तक सैकड़ों तालाबों का जीर्णोद्धार करा चुके हैं। इसी को देखते हुए महापौर संजय पाण्डे ने शहर के दलपत सागर, गंगामुंडा तालाब सहित अन्य छोटे तालाबों के संरक्षण के लिए उन्हें जगदलपुर बुलाया है। जिसकी सफाई व संरक्षण के लिए कई टीम एक साथ काम करेंगे।जलकुंभी को साफ करना एक बड़ी चुनौती होगी। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, बस्तर कलेक्टर हरिस एस, निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित नगर निगम के अमले ने इसे गंभीरता से लिया है। स्थानीय स्तर पर जो संसाधन की आवश्यकता होगी उसे पूरा करने जिला प्रशासन ने भी अपनी हामी भरी है।

दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने जुटे विधायक विक्रम मंडावी

0
  •  आरोपी वेंकटापुरम के भाजपा मंडल अध्यक्ष को सजा मिले: विक्रम
  • दुष्कर्म मामले में छग की सरकार तेलंगाना सरकार से करे बातचीत: मंडावी

जगदलपुर बस्तर के बीजापुर जिले से तेलंगाना के वेंकटापुरम मजदूरी करने गई आदिवासी युवती से हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को विधायक विक्रम मंडावी तेलंगाना के वेंकटापुरम पहुंचे।

वेंकटापुरम विधायक विक्रम मंडावी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विधायक विक्रम मंडावी ने मीडिया से बातचीत करते हुए तेलंगाना सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से जो भी मजदूर मजदूरी करने तेलंगाना जाते है उन्हें पूरी सुरक्षा और सहायता मिले ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छत्तीसगढ़ से मजदूरी करने जो लोग तेलंगाना आते हैं, उन्हें असुरक्षा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही विधायक विक्रम ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार से भी मांग करते हुए कहा कि दुष्कर्म करने वाले वेंकटापुरम के साहूकार और भाजपा मंडल अध्यक्ष आरोपी रामल्ला शेखर को सजा दिलाने और पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु तेलंगाना सरकार से बात करे। विधायक विक्रम मंडावी ने दुष्कर्म मामले को लेकर तेलंगाना सरकार की मंत्री सितक्का से फ़ोन पर बात कर पीड़िता को न्याय दिलाने और दुष्कर्म करने वाले वेंकटापुरम के साहूकार और भाजपा मंडल अध्यक्ष आरोपी रामल्ला शेखर को सजा दिलाने मांग की है। घटना की जानकारी लेने विधायक विक्रम मंडावी थाने भी गए और घटना से संबंधित जानकारी ली है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत ताटी, पुरुषोत्तम खत्री सहित बड़ी संख्या में बीजापुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता और मुलगु जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

बनवासी मौर्य बने जिपं ने खेल एवं युवा कल्याण समिति के सभापति

0

बकावंड जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 9 से सदस्य सदस्य बनवासी मौर्य को जिला पंचायत की खेल युवा कल्याण समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। विदित हो कि श्री मौर्य इस क्षेत्र के काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं। वे पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। अब उनके सभापति बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के बीच खेल संबंधी मामलों में तेजी आएगी।

जल समस्या से निजात पाने महापौर ने ट्रैक्टर की चाबी सौंपी

0
  • शहर के लोगों को अब मिलेगा पर्याप्त पेयजल 

जगदलपुर गर्मी के मौसम में शहर के लोगों को पानी की किल्लत से बचाने के लिए निगम ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में महापौर संजय पाण्डे ने नगर निगम को 4 ट्रैक्टर सौंपे। 2 ट्रैक्टर ट्राली सहित स्वच्छता विभाग व 2 ट्रैक्टर जल विभाग को सौंपे गए हैं।

जगदलपुर में हर साल गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत पैदा हो जाती है। इसे मद्देनजर रखते हुए महापौर संजय पाण्डेय के प्रयास से नगर निगम को 4 ट्रैक्टर मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अतिरिक्त ट्रैक्टर सौंपे जाने से अब पानी की किल्लत काफी हद तक दूर हो जाएगी। मालूम हो कि इस बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से 27 बोरिंग स्वीकृत हुए हैं। इस बार गर्मी में पेयजल संकट से निपटने निगम ने अथक प्रयास शुरू कर दिए हैं। नलकूप खनन का कार्य भी शहर में प्रारंभ हो गया है, जिससे कि शहर के लोगों को पर्याप्त पानी समय पर उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी मेंबर निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, श्वेता बघेल, श्याम सुंदर बघेल, गायत्री बघेल, हरीश पारेख सहित निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दंतेवाड़ा में भव्य स्वागत

0

दंतेवाड़ा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा जिले में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन कारली स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे। स्वागत के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित डीजीपी अरुण देव गौतम, वरिष्ठ अधिकारी मनोज पिंगुआ,कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

लापरवाही के मामले में अव्वल हैं बकावंड ब्लॉक के प्राचार्य

0
  • वेल्यूअर टीचर्स को नहीं किया अब तक रिलीव
  • डीईओ बघेल ने जारी किए 25 प्रचार्यों को शोकॉज नोटिस 
  • इनमें सबसे ज्यादा 9 प्राचार्य बकावंड ब्लॉक के 

अर्जुन झा-

बकावंड विकासखंड बकावंड के सरकारी स्कूलों के प्रचार्यों ने लापरवाही और मनमानी की सारी हदें पार कर दी हैं। बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के मूल्यांकन के गंभीर और अत्यावश्यक मामले में भी वे गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। या तो प्राचार्य मूल्यांकन ड्यूटी वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को रिलीव नहीं कर रहे हैं या फिर खुद शिक्षक शिक्षिकाएं ही ड्यूटी से परहेज कर रहे हैं।

 

बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। प्रश्न पत्रों के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो चुका है। रहा है जिससे मूल्यांकन केंद्र जगदलपुर के जगतू माहरा शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को बनाया गया है। मूल्यांकन ड्यूटी से नामजद शिक्षक- शिक्षिकाएं भाग रहे हैं किंतु उनका पीछा जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल छोड़ने वाले नहीं हैं। इस संबंध में डीईओ बघेल ने 25 प्रचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें सबसे ज्यादा 9 प्राचार्य बकावंड ब्लॉक के हैं।जबकि जगदलपुर ब्लॉक के 5, तोकापाल ब्लॉक के 3, बस्तर ब्लॉक के 5 और दरभा एवं बास्तानार ब्लॉक के 1-1 प्राचार्य शामिल हैं।डीईओ बघेल ने शोकॉज नोटिस में कहा है कि हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नियुक्त मूल्यांकनकर्ताओं को तत्काल जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर हेतु भारमुक्त करने पत्र प्रेषित किया गया था। वर्तमान में जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद भी मूल्यांकन कार्य हेतु नियुक्त मूल्यांकनकर्ताओं को आपके द्वारा आदेशित संस्था हेतु भारमुक्त नही किया गया है, फलस्वरूप कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी, अंग्रेजी एवं राजनीति विज्ञान विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। यह कृत्य अतिमहत्वपूर्ण कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल है। क्यो न इस कृत्य के लिए आपके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही छ०ग० माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर को प्रस्तावित की जाए? डीईओ ने कहा है कि आप आज ही आदेशित मूल्यांकनकर्ताओं को मूल्यांकन केंद्र हेतु भारमुक्त कर अपना समाधान कारक स्पष्टीकरण पत्र आज ही उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण समाधानकारक नही होने एवं समय सीमा में प्राप्त नही होने पर आपके विरूद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। डीईओ के इस पत्र से साफ जाहिर होता है कि प्राचार्य और संबंधित शिक्षक शिक्षिकाएं किस कदर लापरवाह और अपनी मर्जी के मालिक हैं।

इधर शाह पहुंचे और उधर पड़ोस में 86 नक्सलियों ने कर दिया आत्मसमर्पण

0
  •  तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तागुड़म में सबसे बड़ा आत्मसमर्पण
  • आईजीपी के समक्ष 86 नक्सलियों का सरेंडर
  • आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली बीजापुर और सुकमा जिले के निवासी 

अर्जुन झा

जगदलपुर इधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर की धरती पर कदम रखे और उधर पड़ोस में एकसाथ 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। बस्तर संभाग से सटे पड़ोसी राज्य तेलंगाना के भद्रादी कोत्तागुंडम में नक्सलियों ने थोक में आत्म समर्पण किया है।

भद्रादी कोत्तागुंडम स्थित पुलिस हेड क्वार्टर में नक्सल ऑपरेशन के तहत मल्टी ज़ोन-1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण करने वाले 86 नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है।

खास बात यह है कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली बस्तर संभाग के बीजापुर व सुकमा जिले के हैं। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा प्रवास के बीच यह अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण है। ये लोग बड़े नक्सलियों के नाम पर अवैध वसूली व आदिवासी क्षेत्रों के विकास में बाधा डालते रहे हैं। पिछले चार महीनों में भारी संख्या में नक्सली सदस्यों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। बहकावे में आकर ये लोग नक्सल संगठन से जुड़ गए थे। अब हिंसा के रास्ते को छोड़कर इन नक्सलियों ने समाज और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के विचार से सरेंडर किया है। इन्हें सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। पिछले चार महीनों के भीतर अकेले बीजापुर जिले में 66 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 203 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने वाले चार एसीएम सदस्यों को 1-1 लाख व बाकी 82 नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए के चेक आईजी द्वारा दिए गए। इस दौरान भद्राद्री कोट्टागुंडम जिले के एसपी रोहित राज, मुलुग जिले के एएसपी शिवम उपाध्याय और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

अमित शाह का सनातनी और बस्तरिहा स्वागत

0
  • शाह का दिल जीत लिया किरण देव और संजय ने 

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर महापौर संजय पांडे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा अन्य भाजपा नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया। बस्तरिहा आदिवासी के वेश में पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डेय ने बुके भेंट कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर की धरती पर अभिनंदन किया।  शाह बस्तर के इन दोनों युवा नेताओं से आत्मीयता पूर्वक मिले और मुस्कुराते हुए उनका स्नेह अभिनंदन स्वीकार किया।

इस दौरान किरण सिंह देव बस्तरिहा कोट पहने और सिर पर फेंटा यानि पगड़ी बांधे हुए थे। फेंटा में मोर पंख एवं फूलों की कलगी लगी हुई थी। वहीं महापौर संजय पाण्डेय अपने कंधे पर भाजपाई गमछा डाले हुए थे और उनकी ललाट पर चंदन का त्रिपुण्ड बना हुआ था। कुल मिलाकर संजय पाण्डेय हमेशा की तरह सनातनी रूप में गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करने पहुंचे थे।

दल्लीराजहरा में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन

0

स्थानीय साहू सदन दल्ली राजहरा में आयुष्मान कार्ड डशिविर का आयोजन किया गया! मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा थे! विशेष अतिथि न प उपाध्यक्ष मनोज दुबे,पार्षद सुरेश जायसवाल, दामिनी साहू समाज सेविका,राकेश देवांगन,नवीन साहू थे।

स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने आयुष्मान भारत योजना के विषय में जानकारी दिया! आयुष्मान वय वंदना कार्ड से सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलना है, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त उपचार मिलेगा! तोरण लाल साहू ने नगर वासियों से अपील किया केन्द्र शासन की योजनाओं का लाभ ले, अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहें, स्वास्थ्य कर्मचारीयों एवं मितानिनो से अपना स्वास्थ्य परीक्षण नियमित करवाते रहें , आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर में आकर बनवाये ! आयोजन में मितानिनगण एवं नगर वासी उपस्थित थे!

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बस्तरवासियों के हित में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष रखे 8 मुद्दे

0
  •  शाह के बार-बार बस्तर दौरे पर भी उठाए सवाल

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बार बार बस्तर प्रवास पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बस्तर के हित में आठ बड़े मुद्दे अमित शाह के समक्ष रखे हैं और आठ सवाल भी पूछे हैं।

दीपक बैज ने कहा है यह समझना पड़ेगा कि अमित शाह बार-बार बस्तर क्यो आ रहे है? छत्तीसगढ़ में जब 15 साल भाजपा की सरकार थी तक बस्तर नही आए, लेकिन अब बार- बार क्यो आ रहे है? अमित शाह बस्तर आते है तब नक्सलियों की एक चिट्ठी आती है कि हम चर्चा करने और युद्ध विराम के लिए तैयार हैं।  बैज ने कहा कि यह अमित शाह के लिए तैयार की गई स्क्रिप्ट और पॉलिटिकल स्टंट है। ताकि अमित शाह बस्तर में जाकर बोलें कि हमारी सरकार की कार्रवाई से नक्सली डर गए हैं और सरेंडर कर रहे हैं। सोची समझी प्लानिंग के तहत काम किया जा रहा है। अमित शाह के बस्तर आने का मकसद नक्सलवाद का खात्मा करना नहीं, बल्कि चहेते उद्योगपतियों के जल, जंगल, जमीन, माइंस देने के लिए रास्ता तैयार करने का है। बस्तर में कीमती खनिज संपदा है, उद्योगपतियों के लिए जमीन तलाशने वे बस्तर आए हैं। दीपक बैज ने सीधा आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अंबानी और अडानी को बस्तर की खनिज संपदा सौंपने की तैयारी में है। दीपक बैज ने अमित शाह से 8 सवाल पूछते हुए जवाब मांगा है। उन्होंने कहा है कि शाह गारंटी देंगे बस्तरियों के मंशा के खिलाफ अडानी या अन्य उद्योगपतियों की बस्तर में इन्ट्री नहीं होगी? बस्तर के लोगों के मन में शंका पैदा हो रही है कि मोदी के मित्र अडानी के लिए रेड कारपेट बिछाने भाजपा के नेता बार-बार बस्तर आ रहे हैं। अमित शाह इस बात की गारंटी देंगे कि बस्तर के आदिवासियों तथा बस्तरियों की भावनाओं के विपरीत बस्तर में अडानी एवं अन्य उद्योगपतियों की एंट्री नहीं होगी। श्री बैज ने पूछा है कि एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर में क्यों नहीं आ रहा?*

एनएमडीसी लौह अयस्क तो बस्तर से निकलती है और उसे दुनिया भर में भेजती है परंतु अपना मुख्य कार्यालय बस्तर की बजाए हैदराबाद में बनाए बैठी है। पूर्व में बस्तर में यातायात के अभाव से यह निर्णय ठीक लगता था परंतु वर्तमान में बस्तर भी अब सर्वसुविधायुक्त बन चुका है एनएमडीसी को अपना मुख्यालय अब बस्तर में बनाना चाहिए ताकि बस्तर के बेरोजगार युवाओं के लिए एनएमडीसी में रोजगार का द्वार खुल सके। अमित शाह बताएं एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर में क्यों नहीं आ रहा? दीपक बैज ने सवाल किया है कि नंदराज पहाड़ की लीज कें द्र रद्द क्यों नहीं कर रहा? नंदराज पहाड़ से ग्रामीणों की आस्था जुड़ी हुई है वे उस पहाड़ को देवतुल्य मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं। बैलाडीला नंदराज पहाड़ लौह अयस्क के दोहन हेतु रमन सरकार ने 2016-17 में अडानी को लीज पर दिया था। जिसके विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने लंबा संघर्ष किया। भूपेश बघेल सरकार ने लीज रद्द कर दी थी, परंतु आज तक केन्द्र ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी नही किया है। अमित शाह बताएं अडानी का हित बड़ा है या आदिवासियों की आस्था? पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि बस्तर का नगरनार स्टील प्लांट बस्तर वासियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है जिसमें मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्र को फायदा पहुंचाने विनिवेश करना चाहती है। बस्तर विशेषकर लोगो की भावना से जुड़ा नगरनार संयंत्र बेचने की कार्यवाही कब बंद होगी? नगरनार नहीं बिकेगा इसकी गारंटी देंगे? दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता के हित में भूपेश सरकार ने विधानसभा से आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करवा कर राजभवन भेजा था, इस विधेयक में सर्व समाज के लिए आरक्षण का प्रावधान है जिसमें आदिवासियों के लिए 32 प्रतिशत ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लिए 13 प्रतिशत अनारक्षित वर्ग के गरीबों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। अमित जवाब दें कि आदिवासियों का 32 प्रतिशत आरक्षण कब तक राजभवन में लंबित रहेगा?

बैज ने कहा है कि सन 2017-18 में दल्लीराजहरा रेलमार्ग के निर्माण का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने भानुप्रतापपुर से किया था और मंच से आश्वस्त किया था कि 2021 में यह बनकर तैयार हो जाएगा और इस रेलमार्ग में यात्री ट्रेनें सरपट दौड़ेगी, परंतु आज तक रेल लाइन का कार्य पूरा नहीं हुआ है जो कि बस्तर की जनता के साथ छलावा है। अमित शाह बताएं यह कब पूरी होगी? प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा है कि भारत माला ओडीशा के नवरंगपुर से होकर जा रही है नगरनार से भारत माला की दूरी 32 किमी के आसपास है केन्द्र सरकार जगदलपुर से भारत माला तक जोड़ने पहल करे या एनएमडीसी नगरनार से भारत माला तक सड़क निर्माण कराए। उन्होंने कहा है कि bजल, जंगल, जमीन के अधिकारों से स्थानीय आदिवासियों को वंचित करने और खनन माफिया अपने पूंजीपति मित्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने 2006 के वन अधिकार अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों को मोदी सरकार ने शिथिल कर दिया है क्या इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री आदिवासियों से माफी मांगेंगे?

MOST POPULAR

HOT NEWS