City Media - Page 471 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 471

मुठभेड़ में मारे गए अनेक नक्सली, अब तक 8 नक्सलियों के शव बरामद, एसटीएफ जवान शहीद

0
  •  चार जिलों से फोर्स घुसी नक्सलियों की मांद में
  • नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में छेड़ा बड़ा अभियान

अर्जुन झा

जगदलपुर अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ था, मगर अब नक्सलियों की इस मांद में घुसी चार जिलों की फोर्स नक्सलियों की लाशें बिछा रही हैं। लगातार जारी मुठभेड़ में दर्जनों नक्सलियों के हताहत होने की खबर है और अब तक 8 नक्सलियों के शव तथा भारी मात्रा में हथियार बरामद किए जा चुके हैं। मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है।

उल्लेखनीय है कि 12 जून से बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में अंतर्जिला संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी , बीएसएफ 135वीं वाहिनी शामिल हैं। अभियान के दौरान आज 15 जून को सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं मौके से इंसास राइफल, 303 रायफल, बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है। मुठभेड़ उपरांत बरामद माओवादियों के शवों की शिनाख्तगी की जा रही है। इस मुठभेड़ में और भी बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने और मारे जाने की प्रबल संभावना है। मुठभेड़ के दौरान माओवादियों की गोली से एक एसटीएफ जवान शहीद हो गया है तथा अन्य दो एसटीएफ जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

तीन हैवी आईईडी बरामद

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों की बड़ी तबाही मचाने की योजना पर पानी फिर गया। गदामली- कडेर मार्ग पर 30-30 किलो के दो और 10 किलो के एक आइईडी को समय रहते बरामद कर सुरक्षा बलों ने बड़ी तबाही मचने से बचा लिया। बम डिस्पोजल सक्वाड ने तीनो आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। गदामली-कडेर के मध्य निर्माणाधीन मार्ग पर सीआरपीएफ की 231वीं वाहिनी की सी कम्पनी कैंप जैवारम एवं थाना जांगला, नैमेड का बल सुबह निकला था। बीडीएस बीजापुर एवं बीडीएस 231 सीआरपीएफ की टीम द्वारा डी-माईनिंग के दौरान 3 आइईडी बरामद किए गए। नक्सलियों द्वारा स्ट्रीट सोलर पैनल के पोल को काटकर डायरेक्शनल पाईप बम तैयार किया गया था। नैमेड़ थाना क्षेत्र में गदामली और कडेर के बीच रोड किनारे और रोड के बीच मे 2 पाईप बम एवं 1 कुकर बम प्लांट किए गए थे। पाईप बम लगभग 30-30 किग्रा के थे एवं कुकर बम 10 किग्रा का था। कमांड स्वीच सिस्टम से सभी आइईडी को 2- 2 मीटर की दूरी पर सीरीज में लगाया गया था। बीडीएस बीजापुर जिला बल एंव बीडीएस सीआरपीएफ 231 की टीम द्वारा डी- माईनिंग के दौरान इन्हें बरामद कर मौके पर निष्क्रिय किया गया।

रायपुर में हुई डीकार्बनाइजेशन इंडिया अलायंस की शुरुआत, वर्ष 2070 तक नेट-जीरो प्राप्ति का लक्ष्‍य निर्धारित

0

रायपुर, 14 जून 2024 डीकार्बनाइजेशन इंडिया अलायंस (डीआईए) एक कार्योन्‍मुख और महत्‍वाकांक्षी परियोजना है। इसका लक्ष्‍य भारत को कम कार्बन उत्‍सर्जन वाली अर्थव्‍यवस्‍था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाना है। डीआईए की शुरुआत 14 जून को छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में की गयी। आने वाले महीनों में डीआईए को भारत के 10 शहरों में स्‍थापित किया जाएगा। इसके माध्‍यम से वर्ष 2070 तक भारत को ‘नेट-जीरो’ अर्थव्‍यवस्‍था बनाने के लक्ष्‍य के प्रति समर्पित उद्योग जगत के अग्रणी लोगों को एकजुट करने पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा।

डीआईए दरअसल सोसाइटी ऑफ इंजीनियर्स एण्‍ड मैनेजर्स (एसईईएम) की एक पहल है। सोशल इम्‍पैक्‍ट एडवाइजर्स (असर) और इंडिया ब्‍लॉकचेन अलायंस (आईबीए) की मदद से उठाये गये इस कदम के माध्‍यम से निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्रों, एमएसएमई, सेवा प्रदाताओं, शैक्षणिक एवं वित्‍तीय संस्‍थानों, सिविल सोसाइटी संगठनों और सरकारी विभागों सहित विभिन्‍न हितधारकों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जाएगी ताकि भारत के डीकार्बनाइजेशन के प्रयासों को गति मिले। एक स्‍वैच्छिक नेटवर्क के नेतृत्‍व वाली यह पहल एक मंच की तरह काम करेगी। इससे उन इंजीनियरों को मदद मिलेगी जो उद्योगों में बदलाव को लागू करने के मोर्चे पर सबसे आगे खड़े होकर काम कर रहे हैं। साथ ही इससे उन लोगों को भी सहायता मिलेगी जो ऐसे उत्‍पाद और सेवाएं तैयार कर सकते हैं जिनसे डीकार्बनाईजेशन को बढ़ावा मिलता हो।

रायपुर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में *राज्‍य के वाणिज्‍य एवं उद्योग विभाग के सचिव आईएएस श्री अंकित आनंद, छत्‍तीसगढ़ राज्‍य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) के मुख्‍य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) श्री राजेश सिंह राणा, ग्‍लोबल ग्रीन ग्रोथ इनीशियेटिव के क्षेत्रीय प्रमुख श्री सौम्‍य गरनाइक* और *क्रेडा के अधीक्षण अभियंता श्री राजीव ज्ञानी* सहित अनेक गणमान्‍य अतिथियों ने भाग लिया।

डीआईए का संचालन शुरू होने के बाद ऊर्जा सम्‍बन्‍धी समाधानों को आकार देने और उन्‍हें लागू करने के काम से जुड़े हितधारकों के साथ तालमेल करके उन्‍हें अपेक्षित परिणाम प्राप्‍त करने में सक्षम बनाने के लिये काम किया जाएगा। डीआईए का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, सर्वोत्तम पद्धतियों को साझा करना और अपने कार्बन उत्‍सर्जन में कटौती करने के लिये तत्‍पर प्रतिष्‍ठानों की जरूरतों को पूरा करने के लिये प्रयासों को व्‍यवस्थित करना है। इसके माध्‍यम से उन समाधानों को बल मिलेगा जो भारत को वर्ष 2070 तक अपने नेट-जीरो के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में मदद करेंगे।

 

रायपुर-धनबाद और रायपुर- विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारों को जोड़ने वाले राज्‍य छत्‍तीसगढ़ में औद्योगिकीकरण बहुत तेज गति से हो रहा है। राज्‍य में आकांक्षात्‍मक जिलों को जोड़ा जा रहा है जो पिछले कई दशकों से आर्थिक रूप से पिछड़े और कमजोर हैं। रायपुर में डीआईए की सफलतापूर्वक स्‍थापना से 80 हजार से ज्‍यादा कुटीर, लघु एवं मध्‍यम उद्योगों (एमएसएमई) को मदद मिलेगी। डीआईए के माध्‍यम से-

 

● एमएसएमई को अपने *कार्बन उत्‍सर्जन में कमी* लाने में मदद की जाएगी। उन्‍हें ऐसी सेवाओं को चुनने में सहायता की जाएगी जिनसे ऊर्जा ऑडिट, प्रणालियों और प्रक्रियाओं में सुधार के साथ-साथ अक्षय ऊर्जा उपायों से मिलने वाले परिणामों को अधिकतम किया जा सकता है। इसके अलावा एमएसएमई को औद्योगिक उत्‍सर्जन की तीव्रता से जुड़े लक्ष्‍यों को लेकर सार्थक विचार-विमर्श से जोड़ा जाएगा।

 

● *प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण* : ऑडिटर्स, सम्‍बन्धित क्षेत्रों के विशेषज्ञों, उद्योगों, उद्यमियों तथा अन्‍य लोगों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किये जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी व्यक्तियों की पहचान करना और उन्हें बढ़ावा देना तथा कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करना होगा।

 

प्रमाणन एवं पुरस्‍कार :

कम कार्बन उत्‍सर्जन वाले विकास के लिये ऊर्जा दक्षता और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से विनिर्माणकर्ताओं, वेंडर्स, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों, अभियंताओं और ऊर्जा ऑडिटर्स के लिये डीआईए प्रमाणपत्र उपलब्‍ध कराये जाएंगे।

 

● डीआईए नयी प्रौद्योगिकी विकसित करने वालों और उसके उपयोगकर्ताओं के बीच एक सेतु और एक नेटवर्किंग प्‍लेटफार्म की तरह काम करेगा। यह प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और उद्योगों के बीच विचारों, नवाचारों और सबसे अच्‍छी पद्धतियों के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है, जिससे डीकार्बनाइजेशन के लिए अत्याधुनिक समाधानों को अपनाना संभव होगा।

 

अनुसंधान एवं पक्षसमर्थन (एडवोकेसी) :

डीआईए का उद्देश्‍य ऊर्जा दक्षता की पैठ जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देकर, राज्‍य तथा राष्‍ट्रीय स्‍तरों पर योजनाओं को लागू करके, अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, स्‍वच्‍छ प्रौद्योगिकियों और रीसाइक्लिंग प्रौद्योगिकियों को अपनाकर और ग्रीनहाउस गैसों में कमी के अनुमान और लेखे-जोखे के माध्‍यम से नीति सम्‍बन्‍धी प्रभावी ढांचे तैयार करने और व्यापक प्रणालीगत बदलावों के लिए पक्षसमर्थन करने के उद्देश्‍य से नीति निर्धारकों को सार्थक सूचनाएं देने का है।

 

● *सफल व्‍यक्तियों और संस्‍थाओं का विवरण तैयार करना (प्रोफाइलिंग)* : नेटवर्क के अंदर सफलता की कहानियों के रणनीतिक संचार में मदद करना और इस मुद्दे पर जागरूकता पैदा करना।

 

बायोफ्यूल्‍स अथॉरिटी ऑफ छत्‍तीसगढ़ के सीईओ सुमित सरकार

ने डीआईए की वेबसाइट का लोकार्पण और 10 नगरों में डीकार्बनाइजेशन के अभियान की शुरूआत करने के बाद कहा, ‘‘छत्‍तीसगढ़ एक व्‍यापक औद्योगिक नीति बनाने का लक्ष्‍य लेकर चल रहा है। इस नीति में ग्रीन हाइड्रोजन और विभिन्‍न प्रकार के बायोफ्यूल्‍स के प्रयोग पर जोर दिया गया है ताकि डीकार्बनाइजेशन के प्रयासों को मजबूती दी जा सके। 10 शहरों में आयोजित होने वाले डीआईए कार्यक्रम की शुरुआत जलवायु परिवर्तन से निपटने के हमारे सामूहिक प्रयास में एक महत्वपूर्ण क्षण का प्रतिनिधित्व करता है।’’

एसईईएम के महासचिव जी. कृष्‍णकुमार ने डीआईए के महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए कहा, *रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी और उत्साह छत्तीसगढ़ के उन उद्यमियों की पर्यावरण के प्रति चेतना का प्रमाण है, जो नेट-जीरो परिदृश्य को व्यापक रूप से अपना रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर काम करते हुए उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की मदद करने के डीआईए के विजन से नेट-जीरो की दिशा में राज्य की प्रगति में तेजी आएगी।*

 

असर सोशल इम्‍पैक्‍ट एडवाइजर्स की सीईओ विनुता गोपाल ने कहा, ‘‘प्रदूषणकारी तत्‍वों के उत्‍सर्जन में कमी लाने और उसे टालने के लिये जरूरी कदम उठाना इस दशक में बेहद महत्‍वपूर्ण हो गया है। असल काम तब शुरू होता है जब ऊर्जा दक्षता, बिजली सम्‍बन्‍धी सुरक्षा और उद्योगों में साफ ऊर्जा में रूपांतरण के तंत्र को जमीन पर उतारने के लिये वास्‍तविक कदम उठाये जाते हैं। डीआईए एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्‍य इस रूपांतरण के उत्‍प्रेरक की भूमिका निभाना है। यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम सिर्फ बातें करने के बजाय सार्थक काम भी करें। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी हमें एहसास करा रही है कि हमारे के लिये एकजुट होकर जलवायु परिवर्तन के इस गम्‍भीर संकट से निपटना कितना जरूरी है।’’

 

रायपुर में समन्‍वय और नवाचार का मंच तैयार करने के बाद डीआईए को बेंगलूरू, कोच्चि, कोलकाता, चेन्‍नई, संगरूर, हैदराबाद, अहमदाबाद और इंदौर में भी शुरू किया जाएगा।

यूनिसेफ छत्तीसगढ़ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस

0

बालोद यूनिसेफ छत्तीसगढ, राज्य सरकार, और विभिन्न समुदाय के पालकों ने संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित पहले अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस का गरिमामय आयोजन किया। यह वैश्विक अभियान बच्चों के समग्र विकास में खेल के महत्व को रेखांकित करता है।छाया कुवर, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ की शिक्षा विशेषज्ञ ने इस संदर्भ में अपनी राय प्रकट करते हुए कहा कि, “खेल हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। यह न केवल उनके संज्ञानात्मक, शारीरिक, सामाजिक, और भावनात्मक कल्याण में योगदान देता वल्कि उनके बौद्धिक, सामाजिक, भावनात्मक और शारीरिक क्षेत्रों में सीखने के अवसर देता है – खेल के माध्यम से, बच्चे दूसरों से संबंध बनाते हैं, नेतृत्व कौशल विकसित करते हैं, चुनौतियों का सामना करते हैं और अपने भय को पराजित करते हैं।

यूनिसेफ छत्तीसगढ़ ने इस विशेष दिन को मनाने के लिए राज्य के चयनित जिलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया । खेल के महत्व को बढ़ावा देते हुए स्वयंसेवक और माता-पिता, बच्चों को न केवल पारंपरिक बल्कि अन्य खेलों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। स्कूल, ऐ डब्लू सी, और सार्वजनिक स्थानों पर हंसी और आनंद का केंद्र बनाया जाएगा, जहां बच्चे विभिन्न स्थानीय खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। अभिषेक सिंह, सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञ, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ ने इस आयोजन की आवश्यकता और भविष्य में बच्चों के जीवन पर इसके सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि, “खेल बच्चों के जीवन में सृजनात्मकता, नवाचार, और नेतृत्व को बढ़ावा देता है। जब बच्चे खेलते हैं, तो वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हैं। इन उद्देश्यों के साथ, चलिए 11 जून को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस का जश्न मनाते हैं, हमारे स्कूलों, घरों, और पड़ोस में बच्चों के साथ खेल की गतिविधि में शामिल होकर, उनके शारीरिक और मानसिक विकास में अपनी सफल भूमिका निभाएं,”।महिला और बाल विकास विभाग के सहयोग से यूनिसेफ आंगनबाड़ी केंद्रों में “परवरिश के चैंपियन (पालन पोषण चैंपियन) कार्यक्रम के तहत खेल के महत्व पर सत्र आयोजित कर रहा है। संज्ञा टंडन, आरपा सामुदायिक रेडियो, बिलासपुर ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी सामुदायिक रेडियो स्टेशन आज इस सकारात्मक अभियान का हिस्सा हैं और समुदाय के साथ माता-पिता की भूमिका और खेल के महत्व पर संवाद कर रहे हैं। यूनिसेफ से संबंधित मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स (एमसीसीआर)बालोद जिले से सदस्य दीपक यादव ने बताया कि यह आयोजन बालोद जिले में भी विभिन्न स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से हुआ।

बलौदाबाजार की घटना और जैतखाम तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस ने साय सरकार से मांगा इस्तीफा

0
  •  घटना का जायजा लेने बलौदा बाजार का दौरा किया कांग्रेस नेताओं ने
  • मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: दीपक बैज

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वरिष्ठ नेताओं विधायकों ने शुक्रवार को बलौदाबाजार के कलेक्टर और एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। जलाए गए जिलाधीश कार्यालय और एसपी कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बलौदाबाजार के प्रभावितों, सतनामी समाज के लोगों, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल तथा सर्व समाज के लोगों से भी मुलाकात की और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

लोगों ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि यदि सरकार सतर्कता बरतती तो यह घटना रोकी जा सकती थी। प्रदेशभर से तथा प्रदेश के बाहर से भी लोग आए थे। रैली जहां से शुरू हुई थी वहीं से उपद्रव शुरू हो गया था, लेकिन प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकारों को संबोधित भी किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा को सीबीआई जांच पर बहुत ज्यादा भरोसा है। सतनामी समाज के लोग घटना सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार ने अनेक मामलों की सीबीआई जांच करवाई है। इस मामले की जांच कराने में क्या दिक्कत है? किसको बचाने के लिए सरकार सीबीआई जांच से घबरा रही है। सरकार सतर्कता और सावधानी बरतती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। बैज ने कहा कि बलौदाबाजार में जिलाधीश एवं पुलिस अधिक्षक कार्यालय के साथ सैकड़ों वाहनों को जलाए जाने की घटना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा से सरकार नहीं संभल रही है।प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने बलौदाबाजार की घटना की तुलना मणिपुर से करते हुए कहा कि जहां जहां भाजपा की सरकार है उन प्रदेशो में ला एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज ही नही होती। उन्होंने पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि सतनामी समाज के बहुत से लोग इस घटना के बाद लापता हैं। उनके घरवाले भी नही जानते वो कहां हैं। पुलिस विभाग दोषियों पर कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई करे किंतु बर्बरता पूर्वक मारपीट के जो फ़ोटो और वीडियो आ रहे हैं, वो भयावह हैं। साथ ही जिनकी गिरफ्तारी हुई उनके नाम बताए जाने चाहिए। प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है और अब अपनी नाकामी को छुपाने के लिये असली अपराधियों को छोड़ निर्दोष लोगों पर कार्यवाही कर रही है। घटना के दिन से गायब 250 लोग कहां है सरकार बताए ?

नागपुर से कौन आए थे: भूपेश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा एक महीने पहले घटना हुई थी दोषियों पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई? समाज के लोगों के साथ बैठकर समाधान क्यों नहीं निकाला गया? देश के इतिहास में संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है कि एसपी एवं कलेक्टर के कार्यालय को भीड़ ने जला दिया। कलेक्टर एवं एसपी को पीछे के दरवाजे से भागना पड़ा हो। यह घटना सरकार के इंटेलीजेंस फेलियर का परिणाम है। घटना के बाद लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो लोग किन्हीं अन्य कारणों से बलौदाबाजार घूमने आए थे उन्हें अपराधी बनाया जा रहा। अनेक लोग लापता हैं। अभी तक पुलिस गिरफ्तार लोगों की सूची सार्वजनिक नहीं कर रही है। नागपुर से भी बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल होने आए थे वे कौन लोग थे? उनके बारे में पुलिस क्यों मौन है? यह घटना सरकार की बड़ी विफलता है। मुख्यमंत्री तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। राज्यपाल बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण राज्य सरकार को भंग करें। यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। जिन अधिकारियों के ऊपर जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी होती है जिन्हें सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी होती है वही लोग आगजनी और तोड़फोड़ के दौरान पीछे के दरवाजे से निकल जाएं ऐसा पहले नही देखा गया धरना स्थल और कलेक्ट्रेट परिसर की दूरी मात्र 2 किलोमीटर है और जब भीड़ का दबाव इतना ज्यादा बढ़ रहा था तो पुलिस बल बढ़ाने के बजाए इन लोगो ने पलायन करने का रास्ता चुना। स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़ी संख्या में महाराष्ट्र की गाड़ियां आई थीं। उपद्रवी लोग अपने साथ लाठी डंडे और पत्थर लेकर आए थे। यह इस सरकार के इंटेलिजेंस की बड़ी विफलता है।

हो निष्पक्ष जांच :महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि साय सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही बलौदाबाजार में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। यदि समय रहते जैतखाम को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की गई होती और आहत समाज से संवाद किया गया होता तो ऐसी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती। धार्मिक भावनाएं आहत होने पर आंदोलित समाज को विश्वास में लिया गया होता तो ऐसे विध्वंसक प्रतिक्रिया नहीं होती। मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दें। सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है ऐसी सरकार से हम इस्तीफा की मांग करते हैं। साथ ही इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते है। वरिष्ठ कांगेस नेतागण धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, विधायकगण कवासी लखमा, भोलाराम साहू, उमेश पटेल, लखेश्वर बघेल, अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, हर्षिता बघेल, उत्तरी जांगड़े, द्वारिकाधीश यादव, शेषराज हरबंश, अटल श्रीवास्तव, ओंकार साहू, इंद्र साव, संदीप साहू, कुवर सिंह निषाद, कविता प्राण लहरे, दिलीप लहरिया, अंबिका मरकाम, विद्यावती सिदार, सावित्री मंडावी, देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भुवनेश्वर बघेल, रश्मि सिंह, प्रतिमा चंद्राकर, निर्मल कोसरे वार रूम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कांग्रेस नेता महेंद्र छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्रीगण सुबोध हरितवाल, दीपक दुबे, दीपक मिश्रा, कन्हैया अग्रवाल, सुरेन्द्र शर्मा, राजेंद्र शुक्ला, विद्याभूषण शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पीआर खुंटे, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, शिवसिंह ठाकुर, अभय नारायण, प्रमोद नायक, जिला अध्यक्षगण हितेन्द्र ठाकुर, गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, पदम कोठारी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

जनविश्वास और तथ्यपरक खबर पर फिर खरा उतरा श्रमबिंदु, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

0
  • श्रमबिंदु में खबर प्रकाशन के बाद तोड़ा गया अवैध निर्माण

अमरेश झा

कोंडागांव दैनिक समाचार पत्र श्रमबिंदु जन विश्वास और तथ्यपरक खबर प्रकाशन के मामले में एकबार फिर खरा उतरा है। श्रमबिंदु में प्रकाशित खबर का असर हुआ और फरसगांव नगर पंचायत ने वहां बस स्टैंड पर अवैध रूप से खड़ी कर ली गई दो मंजिला दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया।

कोंडागांव जिले के फरसगांव के बस स्टैंड में बन रहे नगर पंचायत के नए व्यवासायिक परिसर से लगकर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मनमाना निर्माण कार्य करवाने का मामला श्रमबिंदु ने उजागर किया था। प्रकाश में आया है। फरसगांव बस स्टैंड में निर्माणाधीन व्यवसायिक काम्प्लेक्स के ठीक बगल में एक और दो मंजिली दुकान का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था। इस निर्माण कार्य हेतु न तो नगर पंचायत से अनुमति ली गई है, न ही उस व्यक्ति के पास जमीन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज हैं। बावजूद नगर के बीचों बीच बेधड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सब कुछ पता होने के बावजूद अवैध निर्माण पर रोक लगाने कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। यह नगर में जनचर्चा का विषय बना हुआ था। जनता के बीच तो यहां तक चर्चा थी कि संबंधित दुकानदार ने नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों से लेकर वहां के जनप्रतिनिधियों को अच्छा खासा नजराना देकर उक्त निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत फरसगांव द्वारा बस स्टैड में काम्प्लेक्स बनवाने के लिए जिला खनिज न्यास निधि मद से 25 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। जिसके पश्चात नगर पंचायत ने काम्प्लेक्स के निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया था। वर्तमान में लगभग 70-80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है। लेकिन इसके साथ साथ काम्प्लेक्स की दीवार से सटाकर उतनी ही तेज गति से एक अन्य भवन का निर्माण कार्य भी चलता रहा। जिसमें न तो नगर पंचायत से कोई अनुमति ली गई है न ही अन्य नियमों का पालन किया जा रहा है। मसले को लेकर जब इस संवाददाता ने नगर पंचायत सीएमओ अजय सिंह राजपूत से पूछा तो उन्होंने भी माना था कि उक्त भवन के निर्माण हेतु नगर पंचायत से कोई अनुमति नहीं दी गई है। फरवरी में यह मामला हमारे संज्ञान में आया था। जिस पर हमने सम्बंधित व्यक्ति को 10 फरवरी एवं 4 मार्च को नोटिस भेजा जा था। एक और नोटिस भेजा जा रहा है, जिसमें उन्हें सम्पूर्ण दस्तावेज लेकर उपस्थित होने को कहा गया है। यदि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज नहीं होते हैं तो उनके द्वारा बनाए जा रहे भवन के विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 के तहत कार्यवाही की जाएगी। इस मामले को श्रमबिंदु ने जनहित में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पंचायत द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में दोमंजिला दुकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान निर्माण करने वाले ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया।

नपा अध्यक्ष चखाना चाहती थी सीएमओ को मजा, मिल गई शहरवासियों को सजा

0
  • बैठक में अध्यक्ष ने कहा- सीएमओ को सबक सिखाने के लिए रोका था चेक

अमरेश झा

कोंडागांव नगर पालिका कोंडागांव में बीती शाम पीआईसी की बैठक हुई। पीआईसी की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पालिका के चेक पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने का मामला छाया रहा। इस मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि, सीएमओ द्वारा अन्य मदों, प्लेसमेंट कर्मचारियों के मानदेय, जनप्रतिनिधियों के मानदेय इत्यादि का चेक रोका गया था। जिसके चलते उन्हें (सीएमओ) सबक सिखाने के लिए पार्षदों की सलाह और सहमति से चेक पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। इधर डीजल के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए पालिका के प्रावधान अनुसार नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने चेक पर हस्ताक्षर कर दिया। उपाध्यक्ष के हस्ताक्षर के बाद नगर में पेयजल और सफाई की समस्या का कुछ हद तक समाधान हो पाया।

 

नगर पालिका क्षेत्र कोंडागांव अंतर्गत 13 जून को पेयजल और सफाई की समस्या सामने आई थी। सफाई और पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक डीजल वाहनों में नहीं था, क्योंकि अध्यक्ष द्वारा चेक पर हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। इसी बीच 13 जून की शाम नगर पालिका परिषद कार्यालय में पीआईसी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के बारे में नगर पालिका की अध्यक्ष वर्षा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनों नगर में गर्मी को देखते हुए पेयजल की काफी अधिक समस्या है। हमारे शहर में पानी की समस्या बहुत अधिक है। गर्मी समाप्ति की ओर है, फिर भी पानी की समस्या काफी विकराल हो चुकी है। वार्डों में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। इन सब समस्याओं और आचार संहिता के चलते नए सीएमओ राजेंद्र पात्रे से मुलाकात नहीं हो पाई थी। आचार संहिता के दौरान मुलाकात हुई उसमें हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। हमारे कर्मचारी हैं, उनका भी वेतन नहीं मिल पाया था, और इसी तरह की समस्याओं को देखते हुए और नगर के वार्ड पार्षदों द्वारा भी समस्याओं को लेकर बताया जाता था, उन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा था। इन्हीं सब परिस्थितियों को देखते हुए सीएमओ को सबक सिखाने के लिए चेक रोके गए थे।

नपा के खजाने में 2.61 करोड़

नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव ने आगे बताया कि, हमारी नगर पालिका के पास शासन मद के 2 करोड़ 61 लाख रुपए हैं, जिससे नगर के विकास, पेयजल, पाइप लाइन इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। ताकि शहर में पेयजल की व्यवस्था की जा सके।

फोर्स को देख जान बचाने के चक्कर में सामानों का जखीरा छोड़ भागे नक्सली

0
  • भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री मिली
  • पहली बार स्नाईपर जैकेट भी किए गए बरामद

अर्जुन झा

जगदलपुर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान फोर्स ने नक्सलियों के डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद की है। सुरक्षा बलों पर हमला करने और छुपाव बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला स्नाईपर जैकेट सेट पहली बार बरामद किया गया है।

नक्सल अभियान के दौरान ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर नक्सली डंप सामग्री को छोड़कर भाग खड़े हुए।

नक्सल अभियान में डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की टीम शामिल रही। सुकमा जिले में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक सुुनीत कुमार राय (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्गदर्शन एवं सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, पुष्पेंद्र कुमार, कमांडेंट 206 कोबरा वाहिनी, डीएस कथियात कमांडेंट 207 केाबरा बटालियन, जितेंद्र कुमार ओझा कमांडेंट 208 कोबरा वाहिनी के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपुंजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की सूचना पर 13 जून को डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान के लिए ग्राम कंगालतोंग व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान प्रातः लगभग 9.45 बजे ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए डंप से स्नाईपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। तद्पश्चात पार्टी सर्चिंग करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आ गई।

 

नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण:

01. स्नाईपर जैकेट सेट 03 नग।

02. बीजीएल सेल बड़ा 02 नग।

03. बीजीएल सेल छोटा 05 नग।

04. एके-47 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग ।

05. .303 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग।

06. बैटरी चार्जर क्लिप 03 नग।

07. एचआईडब्ल्यू बैटरी 02 नग।

08. इंजेक्शन आईडी 01 नग।

09. कनेक्टर लीड वायर 02 नग।

10. प्लास्टिक बॉक्स 02 नग।

11. बिजली बोर्ड 01 नग।

12. भरमार बैरल (पुराना) 01 नग।

13. पेंसिल सेल 05 नग।

14. प्रभात तिमाही न्यूज पत्र 01 नग।

15. नक्सल दैनिक दस्तावेज मय दफ्ती।

16. लकड़ी स्पाईक 07 नग।

17. काम्बेट वर्दी कपड़ा लगभग ढाई मीटर।

18. स्टेपलर मय पिन 02 नग।

19. साबुन 09 नग।

20. सेलो टेप भूरे रंग का 01 नग।

21. स्टील प्लेट 02 नग।

22. बैग 02 नग।

23. दैनिक उपयोगी कपड़ा ।

24. नक्सली अन्य दैनिक उपयोगी सामान ।

–00–

फोर्स को देख जान बचाने के चक्कर में सामानों का जखीरा छोड़ भागे नक्सली

0
  • भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री मिली
  • पहली बार स्नाईपर जैकेट भी किए गए बरामद

अर्जुन झा

जगदलपुर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान फोर्स ने नक्सलियों के डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद की है। सुरक्षा बलों पर हमला करने और छुपाव बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला स्नाईपर जैकेट सेट पहली बार बरामद किया गया है।

नक्सल अभियान के दौरान ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर नक्सली डंप सामग्री को छोड़कर भाग खड़े हुए।

नक्सल अभियान में डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की टीम शामिल रही। सुकमा जिले में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक सुुनीत कुमार राय (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्गदर्शन एवं सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, पुष्पेंद्र कुमार, कमांडेंट 206 कोबरा वाहिनी, डीएस कथियात कमांडेंट 207 केाबरा बटालियन, जितेंद्र कुमार ओझा कमांडेंट 208 कोबरा वाहिनी के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपुंजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की सूचना पर 13 जून को डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान के लिए ग्राम कंगालतोंग व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान प्रातः लगभग 9.45 बजे ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए डंप से स्नाईपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। तद्पश्चात पार्टी सर्चिंग करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आ गई।

 

नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण:

01. स्नाईपर जैकेट सेट 03 नग।

02. बीजीएल सेल बड़ा 02 नग।

03. बीजीएल सेल छोटा 05 नग।

04. एके-47 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग ।

05. .303 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग।

06. बैटरी चार्जर क्लिप 03 नग।

07. एचआईडब्ल्यू बैटरी 02 नग।

08. इंजेक्शन आईडी 01 नग।

09. कनेक्टर लीड वायर 02 नग।

10. प्लास्टिक बॉक्स 02 नग।

11. बिजली बोर्ड 01 नग।

12. भरमार बैरल (पुराना) 01 नग।

13. पेंसिल सेल 05 नग।

14. प्रभात तिमाही न्यूज पत्र 01 नग।

15. नक्सल दैनिक दस्तावेज मय दफ्ती।

16. लकड़ी स्पाईक 07 नग।

17. काम्बेट वर्दी कपड़ा लगभग ढाई मीटर।

18. स्टेपलर मय पिन 02 नग।

19. साबुन 09 नग।

20. सेलो टेप भूरे रंग का 01 नग।

21. स्टील प्लेट 02 नग।

22. बैग 02 नग।

23. दैनिक उपयोगी कपड़ा ।

24. नक्सली अन्य दैनिक उपयोगी सामान ।

–00–

सांसद कश्यप का स्वागत

0

जगदलपुर भाजपा महिला मोर्चा नगरनार मंडल की अध्यक्ष गीता मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने बीजेपी सांसद महेश कश्यप से मुलाकात कर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगरनार बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा के साथ लक्ष्मीधर, संगीता महाराणा, सबिता सेन, जयंती कश्यप ने सांसद का स्वागत किया।

नगर निगम के ठेकेदार भूपेंद्र देवांगन को आयुक्त मंडावी ने किया ब्लैकलिस्टेड

0
  • समय सीमा में कार्य न पूर्ण न करने पर हुई कार्रवाई
  • 9 एक साल के बैन कर दिया गया है ठेकेदार को

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के धमतरी निवासी ठेकेदार भूपेंद्र कुमार देवांगन को नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने एक साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।

ज्ञात हो कि नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर निगम आयुक्त लगातार वार्डों का दौरा कर कार्यों में तेजी लाने संबंधित उप अभियंताओं को निर्देश दे रहे हैं। जिन ठेकेदारों द्वारा तय समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहा है, उन ठेकेदारों को नोटिस देने के साथ ही उचित जवाब नहीं मिलने पर ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश आयुक्त ने दिया है। जिसके तहत आयुक्त हरेश मंडावी ने गुरुवार को ठेकेदार भूपेंद्र कुमार देवांगन निवासी धमतरी को लगातार नोटिस के बाद भी कार्य नहीं करने पर अमानत राशि को राजसात करते हुए नगर निगम जगदलपुर की निविदाओं में 1 वर्ष तक उसके भाग लेने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाते हुए उसे ब्लैक लिस्टेड तथा उक्त ठेकेदार द्वारा लिए गए सभी कार्यों के ठेकों को निरस्त कर दिया है। आयुक्त हरेश मंडावी ने नगर निगम में चल रहे निर्माण कार्यों मे तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही जिन ठेकेदारों द्वारा समय सीमा में कार्य नहीं किया जा रहा है, उन पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। आयुक्त ने संबंधित उप अभियंताओं को साफ निर्देश देते हुए कहा है कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहरवासियों के हित से जुड़े सभी निर्माण कार्यों में ठेकेदार तेजी लाएं।

MOST POPULAR

HOT NEWS