City Media - Page 485 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 485

दल्ली राजहरा के खिलाड़ियों का भाजपा नेताओं ने बढ़ाया उत्साह

0

दल्ली राजहरा नेशनल पावर लिफ्टिंग 7 से 10 जून तक दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दल्ली राजहरा के 11 खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।

नेशनल पॉवर लिफ्टिंग में भाग लेने वालों में दल्ली राजहरा से प्रिया, सृष्टि, ललिता, वेनुका, तामेश्वरी, दुर्गा, मोनिका, अंजना, रामअवतार साहू, सुरेंद्र मौर्य, रवींद्र मौर्य आदि शामिल हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की। इस दौरान राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, पत्रकार संतोष कोसी एवं महेन्द्र सिंग गुड्डू, प्रकाश, दीपक साहू, मदन माईती, ऋतु साहू ने भी इन बच्चों को बधाई दी।

बस्तर के नारायणपुर में फिर सात नक्सली किए गए हलाक

0
  •  सुबह से लगातार जारी है मुठभेड़, 7 शव बरामद

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर और बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार सुबह से फोर्स और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ चल रही है। अधिकृत जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली मारे जा चुके हैं तथा सातों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं।

प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल सर्च अभियान पर निकली थीं। आज 23 मई को सुबह 11 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा सम्भाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से दिन भर रुक रुक कर गोलीबारी चलती रही। रुक रुक कर मुठभेड़ अभी भी जारी है।जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

सर्च में अब तक सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव तथा सात हथियार बरामद हुए हैं और कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है।

सरकार के नक्सलियों से सुझाव मांगने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल

0
  •  सरकार बताए नक्सलियों से सुझाव मांगने के पहले कोई चर्चा हुई है क्या?

जगदलपुर भाजपा सरकार द्वारा नक्सलियों से पुनर्वास नीति के तहत सुझाव मांगने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नक्सलवाद को लेकर सरकार दिग्भ्रमित है। सरकार को यह समझ ही नहीं आ रहा है उसे करना क्या है? अभी तक सरकार ने 5 माह में कोई नक्सल नीति नहीं बना पाई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीति जो पूरी तरह से सफल थी विश्वास, विकास, सुरक्षा की नीति को भाजपा सरकार ने खारिज कर दिया है। पुरानी नीति खारिज करने के बाद अभी तक वर्तमान सरकार ने नक्सलवाद को लेकर अपनी कोई नीति घोषित नहीं की है। सरकार पुनर्वास नीति लेकर आये उसके पहले नक्सल नीति तो घोषित किया जाये। जब नक्सल नीति घोषित करेंगे तब पुनर्वास नीति बनेगी, यह उसका अंश है। अभी नक्सल नीति नहीं बनाई है और दावा कर रहे पुनर्वास नीति लेकर आयेंगे। अनिर्णय वाली स्थिति से इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं हो सकता

दीपक बैज ने उठाए ये सवाल

दीपक बैज ने साय सरकार के कदम को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार बताए कि पुनर्वास नीति के लिए सुझाव मांगने से पहले सरकार की नक्सलियों से कोई वार्तालाप हुई है क्या? सुझाव मांगने के पहले परस्पर विश्वास का वातावरण बनाया जाना चाहिये, सरकार ने ऐसी कोई पहल की है क्या, यदि की है तो नक्सलियों की तरफ से क्या कोई सकारात्मक जवाब आया? दोनों पक्षों में नीति बनने तक युद्ध विराम (शांति की पहल) पर कोई सहमति बनी है क्या? यदि बनी है तो सरकार उसको सार्वजनिक करें। सरकार के द्वारा मांगे गए सुझाव के दौरान यदि उधर से कोई वारदात हो गई तो सरकार का उस बारे में क्या योजना है? सरकार की यह पहल एकतरफा है या दूसरा पक्ष भी इससे सहमत है, सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए।

शांति की पक्षधर है कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि राज्य में शांति की स्थापना होनी चाहिए। हिंसा पर विराम लगना ही चाहिए। नक्सलवाद एक संवेदनशील मसला है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में विश्वास, विकास, सुरक्षा के मूलमंत्र को लेकर शांति स्थापना में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी। राज्य में नक्सलवादी घटनाओं में 80 प्रतिशत तक कमी आई। प्रभावित क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य जैसे मसलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया। जिससे वहां के स्थानीय लोगों ने सरकार का साथ दिया और शांति स्थापना में मदद मिली।

लीला शाह टीम ने जीता सिंधी प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला

0
  •  महिला क्रिकेट फाइनल में शीतला माता 11 की जीत

जगदलपुर पूज्य सिंधी पंचायत एवं नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला गुरुवार को स्थानीय हाता ग्राउंड में साईं झूलेलाल सेना एवं साई लीला शाह टीम के मध्य खेला गया।

साईं लीला शाह टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साईं लीला टीम की शुरुआत हर बार की तरह ताबड़तोड़ रही। कप्तान निकेत नागवानी की आतिशी पारी की बदौलत टीम ने 152 रन का विशाल लक्ष्य झूलेलाल सेना के लिए खड़ा किया।कप्तान निकेत नागवानी ने टूर्नामेंट का अपना तीसरा शतक जड़ा। निकेत ने 45 गेंदों पर 119 रन बनाए।निकेत का विकेट झूलेलाल सेना के बॉलर राहुल लालवानी ने लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई झूलेलाल सेना टीम शुरुआत में उतनी तेजी से रन नहीं बना पाई, लेकिन टीम के कप्तान सतीश दुल्हानी जब बल्लेबाजी के लिए आए तो मैच का माहौल बदल गया। सतीश ने 25 गेंदों पर 52 रन बनाए। उनका साथ देने उतरे अशोक ने 31 गेंदों पर 47 रन बनाए। झूलेलाल सेना लक्ष्य के करीब पहुंच कर रोमांचक मुकाबले में मैच हार गई। जीत के बाद लीला शाह टीम के कप्तान निक्कू को उनकी टीम के खिलाड़ियों ने कंधे पर बिठाकर जश्न मनाया। वही झूलेलाल सेना के कप्तान सतीश दुल्हानी इस पल में भावुक हो गए। टीम के सभी खिलाड़ियों ने उनको गले से लगाया।ग्राउंड पर उपस्थित सभी वरिष्ठों ने सतीश की पारी की सराहना की। सिंधी समाज के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने दोनों टीमों व उनके कप्तानों को बधाई दी एवं खूबसूरत ट्राफी व ईनाम की राशि प्रदान की। फाइनल मुकाबले में प्राप्त राशि को दोनो टीमों ने वापस क्रिकेट आयोजन समिति को अगले सीजन के लिए देने का फैसला किया। बुधवार को सुहिणी सोच महिला विंग के तत्वावधान में सिंधी प्रीमियर लीग महिला क्रिकेट का भी फाइनल मैच का आयोजन किया गया। मैच शीतला माता 11 और हिंगलाज माता 11 के मध्य मैच खेला गया। शीतला माता 11 की टीम विजयी हुई। दोनों टीमों के कप्तान प्रिया मेघानी एवं सान्वी मेठानी को आकर्षक ट्राफी और इनाम की राशि दी गई। शहर में पहली बार आयोजित महिला क्रिकेट मैच के आगाज का सभी अतिथियों ने जमकर तारीफ की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरणदेव , महापौर सफीरा साहू, कार्यकारी अध्यक्ष छग सिंधी पंचायत महेश रोहरा, छग पंचायत उपाध्यक्ष अर्जुन दास लखवानी, कैलाश बलानी भाटापारा, दीपक भटेजा भानुप्रतापपुर, सुरेश पंजवानी, संतोष सचदेव, संदीप छाबड़ा, सौरभ सचदेव, उधाराम मूलचंदानी, गोवर्धन दास नवतानी, सुंदर भोजवानी, नीलम बसंतवानी, पुष्पा मनवानी, रजनी दंडवानी, पायल मूलचंदानी, शिवम बसंतवानी, एवं समाज के सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन किशोर मनवानी ने किया। कार्यक्रम में आईपीएल की तर्ज पर फाइनल पर मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। मैदान में भव्य आतिशबाजी की गई। दर्शकों के लिए स्वल्पहार एवं सॉफ्ट ड्रिंक्स, डीजे, सेल्फी जोन, ढोल नगाड़े की व्यवस्था की गई थी। आयोजन में मुख्य भूमिका विशाल दुल्हानी, यश मैथानी, मयंक नत्थानी, अतीश रामचंदानी, कुनाल बजाज, निखिल जयसिंघानी, हर्ष दंडवानी, गौरव लालवानी की रही। मैदान में फस्ट एड बॉक्स की व्यवस्था भी रही।

इस आयोजन को 13 दिन में किया गया, युवाओं के जोश को देखते हुवे सिंधी पंचायत अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने कहा हम हाता ग्राउंड मैदान में जल्द ही एसपीएल सीजन 2 का आयोजन और भी भव्य रूप से करेंगे।

बीएसपी द्वारा ग्रीष्मकालीन निशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप)का हुआ शुभारंभ

0

क्रीड़ा एवं मनोरंजन परिषद कार्मिक विभाग लौह अयस्क खदान समूह द्वारा ग्रीष्मकालीन निः शुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक श्री आर बी गहरवाल,विषेश अतिथि महाप्रबंधक मायाराम ठाकुर,सी श्रीकांत,अरुण कुमार,सहायक महाप्रबंधक कार्मिक एमके रेड्डी, नगर प्रशासक मंगेश सेलकर व अन्य थे।

22 मई से 14 जून तक होने वाले खेल प्रशिक्षण शिविर में 12 खेलो में 180 बालक व बालिकाओ ने अपना पंजियन करवाया है। सभी खेलो को प्रातः 7 से 9:30 तक अपने अपने स्थानों में प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह नगरी अनेको प्रतिभागियों खिलाड़ियों की है,प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा इससे भाग लेने वाले खिलाड़ियों को इसका लाभ अवश्य मिलेगा। सभी अतिथियों ने खेलो के कोच को खेलो की सामग्री वितरण की।

संचालन कर रहे लेबर आफिसर रतीश मिश्रा ने बताया कि यह निः शुल्क ग्रीष्म कालीन शिविर बी एस पी द्वारा 52 वर्षो से की जा रही है,कोरोना काल के 2 वर्ष में आयोजन नही किया गया था।

इस शिविर में इस वर्ष तीरंदाजी और शतरंज को भी शामिल किया गया है।

शिविर में एथलेटिक्स, बैडमिंटन,क्रिकेट,फुटबाल, टेबल टेनिस, व्हालीबाल,वेट लिफ्टिंग,जुडो कराते, बाक्सिंग,पावर लिफ्टिंग, तीरंदाजी व शतरंज खेल शामिल है।

चेरो बाई को जब तक आवास न उपलब्ध करा दूं, बैठूंगा नहीं चैन से: बनवासी मौर्य

0
  • बेसहारा महिला की मदद के लिए भाजपा नेता का प्रण
  • फिलहाल अपाहिज वृद्धा को मिला सुरक्षित ठिकाना

अर्जुन झा

बकावंड बुजुर्ग महिला चेरो बाई की मदद के लिए बकावंड ब्लॉक के वरिष्ठ भाजपा नेता बनवासी मौर्य ने जो पहल की है उसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनवासी मौर्य ने तो जिद ही ठान ली है कि जब तक वे चेरो बाई को एक व्यवस्थित आवास न उपलब्ध नहीं करा देते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

चेरो बाई बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत डिमरापाल की वो अभागन महतारी है, जिसे अपनों ने ही बेघर कर दिया है। बेबस चेरो बाई ने गांव की शासकीय उचित मूल्य की दुकान के एक हिस्से में बसेरा कर रखा था। इस समाचार पत्र ने चेरोबाई की दारुण दशा को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद से ही भाजपा नेता बनवासी मौर्य ने चेरो बाई की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा दिए थे। खबर प्रकाशित होते ही बनवासी मौर्य चेरो बाई से मिलने पहुंचे, उसका हालचाल जाना और उसके खाने पीने के इंतजाम किया। बस्तर संभाग में इन दिनों बेमौसम बरसात का दौर चल रहा है। ऐसे में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े मकोड़े बिलों से बाहर निकलने लगे हैं। जिस राशन दुकान में चेरो बाई रह रही थी, वह जहरीले जीवों से कतई सुरक्षित नहीं था। ऐसे में चेरो बाई की जान पर कभी भी खतरा पैदा हो सकता था। इस बात को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील एवं सहृदय भाजपा नेता बनवासी मौर्य ने गांव के सामुदायिक भवन में फिलहाल चेरोबाई के रहने की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है और चेरो बाई को वहां शिफ्ट भी कर दिया गया है। चेरो बाई को शिफ्ट करने में स्वयं बनवासी मौर्य ने भी हाथ बंटाया।

रोज मिलने जाते हैं मौर्य

भाजपा नेता मौर्य प्रतिदिन चेरो बाई से मिलने प्रायः पहुंच रहे हैं। पुनः दूसरे दिन चेरो बाई का हालचाल जानने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य अपने साथियों के साथ पहुंचे थे।  मौर्य ने कहा कि चेरो बाई को जब तक पक्का मकान नही दिलवा दूंगा, चैन से नही बैठूंगा। चाहे मुझे अपने खर्चे से मकान बनाकर देना क्यों ना पड़े। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य, फुलके पाण्डे, विषम ठाकुर, रैपाल निषाद, राम गामा पटेल, ग्राम पंचायत सचिव गणपत नागे, आदि मौजूद रहे। बनवासी मौर्य ने बताया कि चेरो बाई की मदद के लिए एसडीएम गगन शर्मा, हल्का पटवारी और पंचायत सचिव गणपत नागे भी जी जान से जुट गए हैं। बनवासी मौर्य का कहना है कि चेरो बाई को सिर्फ आवास ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ भी मिलना चाहिए।

बस्तर में धड़ल्ले से खापाई जा रही है ओड़िशा की दुकानों की देसी -विदेशी शराब

0
  • आबकारी अधिकारियों और ओड़िशा के शराब ठेकेदारों की मिलीभगत

अर्जुन झा

बकावंड छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में ओड़िशा की शराब धड़ल्ले से बिक रही है। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग के अधिकारियों और ओड़िशा की शराब लॉबी की सांठगांठ पर यह गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। बस्तर के सीमावर्ती इलाकों में छत्तीसगढ़ में सरकारी तौर पर बेची जाने वाली शराब की खपत न के बराबर हो रही है।

बस्तर संभाग के बकावंड विकासखंड के नलपावंड समेत कुछ अन्य गांव ओड़िशा की सीमा के बहुत ही करीब में स्थित हैं। इन्हीं गांवों के रास्ते ओड़िशा की शराब बस्तर में लाकर खपाई जा रही है। बताते हैं कि छत्तीसगढ़ की अपेक्षा ओड़िशा में देसी और अंग्रेजी शराब काफी सस्ती है और वहां शराब की खपत बहुत कम होती है। लिहाजा वहां के शराब ठेकेदारों ने अपनी शराब को बस्तर के गांवों में खपवाना शुरू कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए ओड़िशा के शराब ठेकेदारों ने यहां के कुछ आबकारी अधिकारियों को सेट कर लिया है। ओड़िशा की शराब छत्तीसगढ़ में बिकवाने के बदले यहां के आबकारी अधिकारियों को मोटा कमीशन ओड़िशा के ठेकेदार देते हैं। वहीं बकावंड ब्लॉक के कई युवाओं को भी ओड़िशा के शराब ठेकेदारों ने अपना कोचिया नियुक्त कर रखा है। यही कोचिए ओड़िशा के सीमाई गांव – शहरों की शराब दुकानों से माल लाकर यहां गांव गांव में बेचने लगे हैं। चूंकि ओड़िशा की शराब कम क़ीमत पर मिल जाती है, इसलिए स्थानीय तलबगार वहीं की शराब का इस्तेमाल करने लगे हैं। बस्तर के आबकारी विभाग के अधिकारी और पुलिस वालों की मौन सहमति से यह काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इस तिकड़ी की मिलीभगत से गांव गांव में ओड़िशा की दारू बेची जा।रही है।

*बॉक्स*

*खेतों में शराब की टूटी बोतलें*

विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत नलपावंड में ओड़िशा की शराब की खपत बहुत ही ज्यादा हो रही है। नलपावंड ओड़िशा के बहुत ही करीब है। यहां ओड़िशा की दुकानों में बिकने वाली अंग्रेजी शराब आसानी से मिल जाती है। नलपावंड के खेतों में अंग्रेजी शराब की टूटी फूटी बोतलों की भरमार नजर आ रही है। बियर और विभिन्न ब्रांडो की अंग्रेजी शराब नलपावंड की बेतहाशा खपत हो रही है। टूटी बोतलों के टुकड़ों की बहुतायत इस बात की गवाही दे रहे हैं कि ओड़िशा से छत्तीसगढ़ में शराब की तस्करी कितने बड़े पैमाने पर हो रही है। खेतों में हल चलाते और काम करते समय किसान, मजदूर और उनके मवेशी कांच के टुकड़ों से लगातार जख्मी हो रहे हैं।

बिग बेकिंग मानपुर चौक डामर प्लांट के पास खंबे से टकराकर युवक हुआ घायल

0

दल्लीराजहरा मानपुर चौक स्थित डामर प्लांट के पास बाइक सवारी युवक बिजली खंभे से टकराकर हुआ घायल, घटना दोपहर 12:00 के आसपास की बताई जा रही है घटना का कारण अज्ञात है स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को 108 की मदद से चिखलाकसा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया युवक का नाम ओमेश्वर कुमार पिता दीनाराम वार्ड क्रमांक -2 मंगचुआ, डौंडीलोहारा का रहने वाला है, घटना का कारण अज्ञात है स्थानियों युवकों को द्वारा, घायल युवक को 108 की मदद से शासकीय अस्पताल चिखलाकसा पहुंचाया गया।

 

बिजली विभाग की लापरवाही से गौमाता की मौत

0
  • बिजली विभाग की लापरवाही, सुबह से टूटा था तार, करंट भी चालू, जनपद सदस्य संजय बैस के आंखों के सामने करंट की चपेट में आने से गौमाता की मौत

बालोद बालोद ब्लॉक के ग्राम उमरादाह, जो दुर्ग मार्ग पर स्थित है, में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां विगत रात्रि से आंधी तूफान के कारण टूटे हुए बिजली तार से दूसरे दिन बुधवार को शाम तक भी असुरक्षित करंट सप्लाई होता रहा। इसी करंट की चपेट में आने से एक गौ माता की मौके पर मौत हो गई। यह पूरी घटना कुसुमकसा के निवासी जनपद सदस्य संजय बैस के आंखों के सामने हुई। जो बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे उसी रास्ते से दुर्ग जा रहे थे। तभी उन्होंने प्राथमिक शाला मुख्य मार्ग के सामने एक गौमाता को छटपटाते हुए देखा। उन्होंने तत्काल गाड़ी रोक पास जाकर देखा तो गौमाता बिजली तार से लिपटी हुई थी। चंद सेकेंड में तड़पते हुए गौमाता ने अपने प्राण त्याग दिए। सुबह से तार टूटे होने की जानकारी हुई और इस घटना से साबित हुआ कि विभाग के कर्मचारियों ने लापरवाही करते हुए इस मुख्य हाई टेंशन तार से करंट की सप्लाई भी बंद नही की थी। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी बिजली विभाग के डीई को दी। जिन्होंने तत्काल मामले को स्टाफ भेजकर दिखवाने की बात कही। वहीं इस घटना के बाद विभाग हरकत में आ रहा है। लेकिन अगर समय पर सप्लाई बंद की जाती तो यह घटना नही होती । साथ ही लोगों के लिए भी यह सुबह से बड़ा खतरा बना हुआ है।

बेसहारा बच्चों की मां बन गई विधायक भावना बोहरा, पोंछे अपने आंचल से गरीबों के आंसू

0
  • उठाई लालन पालन और शिक्षा की बड़ी जिम्मेदारी
  • विधायक भावना बोहरा ने कुकदुर हादसे में मृतकों के बच्चों को लिया गोद
  •  शिक्षा, विवाह और रोजगार तक जिम्मेदारी उठाने का दिया भरोसा 

पंडरिया सोमवार को कवर्धा जिले के पंडरिया वनांचल क्षेत्र स्थित कुकदुर के ग्राम बाहपानी में हुए भीषण सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 19 आदिवासियों के परिवारों के बच्चों के लिए विधायक भावना बोहरा ममतामयी मां बनकर सामने आ गईं हैं।उन्होंने बेसहारा हुए इन बच्चों को गोद लेने की घोषणा की है। विधायक भावना बोहरा ने आज मृतकों के परिजनों से उनके निवास पर जाकर भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान भावना बोहरा बहुत ही भावुक दिखीं। उनकी आंखें छलकी पड़ रही थीं। उन्हें देखकर परिवारजनों ने भी गले लगाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह बहुत ही दुखद व पीड़ा दायक घटना है। जब परिवार का एक सदस्य जाता है, तो बड़ी पीड़ा होती है और उसकी कमी कभी पूरी नही हो सकती। विगत वर्षों में कुकदुर क्ष्रेत्र के आदिवासी भाई- बहनों ने हमेशा ही मुझे एक परिवार की भांति स्नेह व सहयोग दिया है। आज यहां इस दुख की घड़ी में मैं उन सभी परिवारजनों के साथ खड़ी हूं। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि इस हादसे में जिन बच्चों के सिर से परिजनों का साया उठ गया हैं, जिनके माता-पिता ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है उनके परिजन की भूमिका हम निभाएंगे। भावना बोहरा ने बताया कि हादसे में दिवंगत हुए 19 लोगों के करीब 24 बेटे -बेटियों के आगे की शिक्षा, उनके रोजगार एवं विवाह तक की सारी जिम्मेदारी वे स्वयं अपने भावना समाजसेवी संस्थान के माध्यम से उठाएंगी। समूचा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है और जब परिवार पर विपदा आती है तो उनके दुख में उनके साथ रहना मेरी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी। मैं उनके परिजनों की कमी तो पूरी नही कर सकती, लेकिन उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास जरूर कर सकती हूं इसलिए हमने यह निर्णय लिया है। विदित हो कि घटना होने के दिन विधायक भावना बोहरा झारखंड प्रवास पर थीं। उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी प्राप्त हुई उन्होंने तत्काल अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया और लगातार पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क में रहकर हताहतों की जानकारी लेती रहीं। पूरे घटनाक्रम और राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी प्राप्त करती रहीं। उन्होंने अपने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से तुरंत ही हादसे में हताहत परिवारजनों से संपर्क कर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई। वे तत्काल झारखंड से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुईं और आज हताहत परिवारजनों के निवास पहुंचकर उनसे भेंट कर एवं संवेदनाव्यक्त की।

MOST POPULAR

HOT NEWS