दल्लीराजहरा के माईन्स के कार्य करने वाली कम्पनी द्वारा श्रम कानूनों का उल्लघन किया जा रहा हैं । व बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के नाम पर अवैध वसूलीकर शोषण किया जा रहा हैं । उक्त कम्पनी के अधिकारी पी.बिज्जू (एजीएम परियोजना) द्वारा कार्य करने वाले स्थानीय ठेका श्रमिको के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता हैं उनके साथ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार एवं गाली -गलौज किया जाता हैं । उक्त कम्पनी के अधिकारी द्वारा माइंस में ठेका श्रमिको के रूप में रोजगार देने के नाम पर रूपये 50.000/- से 1.00000/- लेने के बाद कार्य पर लगााने के लिए स्थानीय बेरोजगार युवको से वसूली की जा रही हैं । उक्त कम्पनी के अधिकरियों एवं बीएसपी प्रबधन के अधिकारियों की साठगांठ के कारण इनकी हर गलती पर पर्दा डाला जाता हैं । माईस में कार्यरत , कम्पनी के कर्मचारी कुशल, अर्धकुशल, अकुशल कर्मचारियों के असंगत वेतन का भुकतान किया जाता है। मांग करने पर कार्य से निकालने की धमकी दी जाती हैं। अकुशल कर्मचारी को 7000 से 9000 अर्धकुशल कर्मचारी को 11000 से 13000 एवं कुशल कर्मचारी 14000 से 17000 की राशि का मांसिक भुगतान किया जाता हैं। जो कि शासन के द्वारा निर्धारित राशि से बहुत कम हैउक्त कम्पनी द्वारा माइंस में ठेका श्रमिकों को दासा एवं अन्य माइंस एलाउस नहीं दिया जाता। उन ठेका श्रमिको व कर्मचारी का वेतन भी समय पर नहीं दिया जाता हैं ।उक्त कम्पनी में दल्लीराजहरा एवं आसपास के ग्रामीणेां को रोजगाार उपलब्ध न कराकर, बाहर से श्रमिको को लाकर फर्जी तरीके से गेट के अंदर भेजकर काम कराया जाता हैं ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा विषय की गंभीरता को देखते हुए सीजीएम माइंस को पत्र लिखकर अवगत कराया एवं श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण कराने एवं विषय की गंभीरता को देखते हुए निपक्ष रूप से जांच समिति बनाकर जांच कराई जाएं । कम्पनीयां जो माइंस के अंतरर्गत कार्यरत हैं । सभी की जांच की रिपोर्ट हमारे साथ साझा किया जाए। दल्ली राजहरा के स्थानीय बेरोजगार नौजवानों को कार्य में बरीयता प्रदान की जाएं। अन्यथा शोषण एवं भष्ट्राचार के खिलाफ व रोजगार देने के लिए, हम आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगे । इसके लिए बीएसपी प्रबधन की स्वयं की जिम्मेदारी हौेगी ।
राजहरा माइंस में कार्यरत बी एस बी के कम्पनी द्वारा श्रम कानूनों का उल्लघन किया जा रहा व कंपनी के अधिकारियों द्वारा नियुक्ति के नाम पर स्थानीय बेरोजगार युवको का रोजगार के नाम पर शोषण किया जा रहा हैं
भारतीय जैन संघटना जिला बालोद एवं फोर्स मोटर्स द्वारा डोंडी ब्लॉक के अड़जाल व फागुनदाह में शिव तलाब व नया तालाब को पुनर्जीवित करने के लिए भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया
भारतीय जैन संघटना जिला बालोद एवं फोर्स मोटर्स द्वारा संयुक्त रूप से सुखा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान चलाया जा रहा हैँ जिसमे तालाबों का पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रह हैँ जिसमे बालोद जिले डोंडी ब्लॉक के ग्राम अडजाल व फागुनदाह मे शिव तालाब व नया तालाब को पुनर्जीवित करने का कार्य आज प्रारम्भ किया।
इस अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे तालाब जो सूख गए हैं, इन तालाबों की मिट्टी निकाल कर किसानों द्वारा खेतों में ले जाया जाएगा एवं तालाब गहरीकरण जेसीबी के माध्यम से कराया जा रहा है।
जिसमे मुख्य रूप से भारतीय जैन संघटना बालोद के सदस्य अनिल नाहटा, राहुल गोलछा, शुभम नाहटा, आनंद बाफना इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला बालोद अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, प्रेस क्लब बालोद अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा,बी जे एस अध्यक्ष दल्ली राजहरा एवं समाजसेवी क्रांति जैन, राजा बागमार, सुमित श्रीश्रीमाल,प्रमोद कोचर,पैशन जैन,सरपंच देवेंद्र कुमार, उप सरपंच पलटूराम, सचिव उमेश भूआर्य, ग्रामीण किरण कुमार चंदू राम ,राम गुलाम, अशोक कुमार, बैलसिह रावटे, अर्जुन ठाकुर ,सुख बाई ,आशा बाई व बिजेएस ज़िला कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण साहू उपस्थित थे।
ग्राम अडजाल के शिवनाला तालाब में आज सुबह जेसीबी से कार्य प्रारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत तालाब के जल निकाय कर जिर्णोद्धार किया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य गांव में पानीदार जल आत्मनिर्भर व समृद्धि बन सके। इसके अंतर्गत देश भर के पांच राज्यों में125 तालाबों में से छत्तीसगढ़ को भी चुना गया है बालोद के डौडी ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायत के तालाब चयनित किए गए हैं।अतिथियों ने जल संचय के इस पुनीत कार्य के लिए जैन संघटना की सराहना की व सभी ग्रामीणों से इसमें सहयोग की अपील की ताकि आने वाले समय में हो रही पानी की व्यापक कमी को दूर किया जा सके। वर्तमान में देखा जा रहा है कि अनेक तालाबों के पानी सूख गए हैं यहां पर पानी का ठहराओ नहीं हो पा रहा है।
ब्राह्मण समाज के द्वारा 10 मई को भगवान परशुराम जी का प्रकाट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
दल्लीराजहरा । लौह अयस्क नगरी के वार्ड क्र.22 ,बीएसपी श्रमवीर चौक के समीप स्थित ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा में शुक्रवार 10 मई 2024, वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा के द्वारा ब्राह्मणों के इष्टदेव भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की प्रकाट्य उत्सव विप्र परिवारों के गरिमामय उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पं.अशोक पाण्डेय ने वैदिक विधि विधान से इष्टदेव की पूजा-अर्चना ,आरती संपन्न कराया एवं विप्र समाज की विदुषी मातृशक्तियों के द्वारा सुंदरकांड , हनुमान चालीसा व संकट मोचन हनुमानजी के सस्वर पाठ के प्रस्तुति पश्चात विप्र बंधुओं के द्वारा सामूहिक रुप से रामायण जी हनुमान जी तथा भगवान परशुराम जी की भव्य व दिव्य आरती की गई।तत्पश्चात भोग प्रसाद वितरण व भोजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, प्रवक्ता कमल शर्मा, संरक्षक आर.के.द्विवेदी, बी.के.मिश्रा, विजय दीक्षित, संतोष पाण्डेय, अजय मिश्रा, ए.के.राजोरिया, अनिलकांत शर्मा,विनोद तिवारी, अशोक पाण्डेय, श्री झा साहब,बृजभूषण पाण्डेय, चौधरी जी, त्रिवेदी. अजीत झा,ऋषिकेश पाण्डेय, डॉ.देवदत्त शर्मा, भट्टाचार्य जी.अगम पाठक, डॉ. चक्रवर्ती, शैलेंद्र व्यास, प्रमोद तिवारी, राकेश द्विवेदी, जोगेंद्र ठाकुर,स्वप्निल तिवारी,चौबे जी,आदित्य पाण्डेय (बिट्टू) सहित बड़ी संख्या में विदुषी मातृशक्तियों,बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों ने सहपरिवार भगवान परशुराम जी के प्रकाट्य उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 11 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
- 16 घंटे से भी अधिक समय से चल रही है मुठभेड़
- नक्सलियों पर जवानों की ओर से चौतरफा फायरिंग
–अर्जुन झा–
जगदलपुर बस्तर संभाग में बीजापुर जिले के गंगालूर इलाका अंतर्गत पीडिया में पुलिस व सुरक्षा जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ को 16 घंटे से भी ज्यादा समय गुजर चुका है, लेकिन दोनों ओर से समाचार लिखे जाने तक ताबड़तोड़ फायरिंग चल रही है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है और उन पर जमकर गोलियां बरसाई जा रही हैं। सूत्रों का दावा है कि अब तक 11 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं सभी जवान सुरक्षित हैं। मारे गए नक्सलियों के आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नक्सली संगठन के बड़े लीडरों की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा, दंतेवाड़ा व बीजापुर के डीआरजी जवानों और 201 कोबरा बटालियन की संयुक्त पार्टी एंटी नक्सल आपरेशन के लिए भेजी गई थी। जवानों के साथ सुबह 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। अब तक 11 नक्सली मारे जाने की सूचना है हालांकि पुलिस अधिकारी ने सिर्फ मुठभेड़ होने की पुष्टि की है। नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ फोर्स की आक्रमकता और बढ़ गई है। लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़े आपरेशन चलाए जा रहे है। इसमें जवानों को बड़ी सफलता भी मिल रही है।
मोर्चे पर डटे हैं 1000 जवान
पुलिस को एक सूचना मिली थी कि बीजापुर जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र के पीडिया में बड़े नक्सली लीडर्स की मौजूदगी है। इस सूचना के बाद तीन जिलों की डीआरजी व कोबरा 210 के जवानों को आपरेशन के लिए भेजा गया। सुबह 6 बजे पहली मुठभेड़ हुई और अलग- अलग जगहों पर मुठभेड़ चल रही है। करीब एक हजार जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। सूत्रों की मानें तो 11 नक्सली मारे जा चुके हैं और उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। अब भी फायरिग चल रही है और नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा और बढ़ सकता है। हालांकि अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा सिर्फ एक संदेश दिया गया जिसमें मुठभेड़ का उल्लेख है। जब जवान वापस कैंप लौटेंगे तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
ओड़िशा की चुनावी जंग में कूदे बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य
- जनसंपर्क रैली में शामिल हुए कांग्रेस नेता मौर्य
जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य भी ओड़िशा की चुनावी जंग में कूद गए हैं।
सुशील मौर्य कांग्रेस भवन कोटपाड़ से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में निकली जनसंपर्क रैली में शामिल हुए। मौर्य ने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने मांगा जनसमर्थन। आज कांग्रेस भवन कोटपाड़ से नगर पालिका अध्यक्ष एम. शंकर राव के नेतृत्व में निकली जनसंपर्क रैली में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष व उड़ीसा पर्यवेक्षक सुशील मौर्य शामिल हुए। मौर्य ने जिला कोटपाड़ विधानसभा प्रत्याशी अनाम दियान के समर्थन में आयोजित रैली में कांग्रेस प्रत्याशी हेतु क्षेत्र की जनता से जनसमर्थन मांगा व प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान इस दौरान पार्षद रशीद खान, नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष लैखन बघेल, कोटपाड़ प्रभारी महेंद्र महापात्र, संदीप दास, विजेंद्र ठाकुर, ज़ाहिद हुसैन, सचिन खरे, घनश्याम महापात्र, रवि, कर्तव्य आचार्य एवं अन्य उपस्थित रहे।
ओडिशा विकास से कोसो दूर, रिवर्स गेयर से राज्य को नवीन ने किया पीछे : किरण देव
- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया रोड शो
जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने शुक्रवार को कोरापुट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी में रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में कोरापुट से भाजपा प्रत्याशी कालीराम मांझी तथा रायगड़ा से विधानसभा प्रत्याशी बसंत उल्का के पक्ष में प्रचार किया।

किरण देव ने अपने संबोधन में कहा कि ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य की तरक्की पर रिवर्स गियर लगा दिया है। जिससे प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। यहां जनकल्याण की एक भी योजना पारदर्शिता से लागू नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि राज्य के विकास को गति देने के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए।उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर विकसित भारत और विकसित ओडिशा को लेकर आप सभी अपना योगदान तय करें। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नवीन पटनायक सरकार में नौकरशाही इस कदर हावी है कि जनप्रतिनिधियों की ही कहीं सुनवाई नहीं होती है तो सामान्य जन की स्थिति का आकलन किया जा सकता है। किरण देव ने कहा कि ओडिशा में मतदाताओं का व्यापक जनसमर्थन हमें मिल रहा है। राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच साझा सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत रही है। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सुखद परिणाम सामने आएगा।

उड़ीसा में चुनाव प्रचार
उड़ीसा चुनाव प्रचार मे छत्तीसगढ़ के वन मंत्री आदरणीय केदार कश्यप जरीगांव विधानसभा के खंडा मंडल एवं बोड़बोरंडी के विभिन्न शक्ति केंद्र के विभिन्न गांव में नुक्कड़ सभा के माध्यम से भाजपा के विधायक प्रत्याशी नरसिंह भत्रा एवं लोकसभा प्रत्याशी बलभद्र मांझी के पक्ष में प्रचार करते हुए,, साथ में बस्तर से वेद प्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा,अमर यदु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l
नक्सल हिंसा प्रभावित परिवारों के पुर्नवासमें फिसड्डी साबित हो रहा है बस्तर संभाग
- 1640 मामलों में महज 617 को ही मिल पाई है सरकारी नौकरी
- सर्वाधिक 583 मामले बीजापुर जिले के हैं
- अनुकंपा नियुक्ति के लिए विशेष शिविरों का आयोजन
–अर्जुन झा–
जगदलपुर राज्य सरकार नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों और नक्सल गतिविधियों में लिप्त लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष पुनर्वास कार्यक्रम चला रही है, मगर सर्वाधिक नक्सल हिंसाग्रस्त बस्तर संभाग में इस कार्यक्रम की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। पुनर्वास नीति के तहत बीते 20 सालों के दौरान महज 617 मामलों में ही पीड़ित पक्ष के लोगों को सरकारी नौकरी मिल पाई है। जबकि बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में इस तरह के कुल 1640 प्रकरण हैं।
राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का ही असर है कि बस्तर संभाग में बड़े पैमाने पर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और नक्सलवाद की कमर टूट रही है।वहीं संभाग में सैकड़ों लोग नक्सली हिंसा में मारे जा चुके हैं, घर से बेघर हो गए हैं। पुनर्वासनीति के तहत आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने संबंधी संभाग में कुल पुराने 1640 प्रकरण हैं। इनमें से 617 प्रकारणों में सरकारी नौकरियां दी जा सकी हैं। अगर पुनर्वास नीति पर अमल में प्रशासन तंत्र ऐसा ही ढीला रवैया अपनाता रहा, तो नक्सल समस्या के उन्मूलन में बाधा आ सकती है। बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने यहां आयोजित समीक्षा बैठक में पुनर्वास, अनुकंपा नियुक्ति समेत तमाम मुद्दों की समीक्षा की। श्री धावड़े ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी प्रकरणों के निराकरण में संवेदनशीलता के साथ पक्षकारों की समस्याओं को प्राथमिकता देें। इसके लिए कार्यालय प्रमुखों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को जिला स्तरीय समिति के द्वारा अनुमोदित कर शासन के नियमानुसार नियुक्ति की कार्यवाही कर 10 जून तक सभी प्रकरणों का शत- प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही अधिसूचित क्षेत्रों में शासकीय सेवकों के निधन से उसके परिवार के आश्रित सदस्य को विभाग में तृतीय श्रेणी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु निर्धारित 10 प्रतिशत की सीमा को बढ़ाकर 25 प्रतिशत सीमा के पद पर आरक्षित करने के शासन के निर्देशानुसार पहल करने को कहा। कमिश्नर ने कहा कि वर्तमान में आचार संहिता प्रभावशील है इस बीच अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी सभी कागजी कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। अनुकंपा नियुक्ति के लिए शासन ने प्राथमिकता से प्रकरणों के लिए निराकरण हेतु विशेष निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिला स्तर पर समय-सीमा की बैठक में लगातार समीक्षा किया जाए। साथ ही तृतीय, चतुर्थ श्रेणी पर अनुकंपा नियुक्ति की कार्यवाही जिला स्तर पर की जानी है। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए जिलों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें सभी विभाग के द्वारा अनुकंपा के प्रकरणों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर आवश्यकता वाले दस्तावेजों को शिविर स्थल पर ही बनवाने की कार्यवाही करते हुए प्रकरणों का निराकरण करें।
तृतीय श्रेणी के 14357 पद रिक्त
कमिश्नर ने बताया कि संभाग स्तर पर तृतीय श्रेणी के 48,487 स्वीकृत पदों में से 14,357 रिक्त हैं। इसमें स्वीकृत पदों के आधार पर तृतीय श्रेणी में 25 प्रतिशत पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति कार्यवाही की जा सकती है।जबकि चतुर्थ श्रेणीं के 12,535 स्वीकृत पद में से 3272 पद रिक्त हैं। सभी जिलों में अनुकम्पा नियुक्ति हेतु नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर को बनाया गया है। संभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के लगभग 188 लंबित प्रकरण हैं जिसमें कांकेर जिले में 32, बस्तर में 07, सुकमा में 23, कोंडागांव में 31, बीजापुर में 11, नारायणपुर में 20 और दंतेवाड़ा में 25 मामले लंबित है और शेष 39 शिक्षा विभाग के है। कमिश्नर ने अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में संभाग स्तर पर शिकायतों के निराकरण हेतु डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार मोबाईल नम्बर 9977124830 और कमिश्नर कार्यालय के स्टेनो हरेन्द्र जोशी दूरभाष नंबर 07782-231190 को अधिकृत किया है। इसके अलावा जिला कार्यालय से भी टोल फ्री नम्बर जारी करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जिलावार समीक्षा करते हुए कोण्डागांव मे विधानसभा निर्वाचन के दौरान हुई दुर्घटना में मृतक शासकीय सेवकों के आश्रित परिजनों को जल्द अनुकंपा देने के निर्देश दिए।
कोंडागांव में सिर्फ 7 मामले
बैठक में नक्सल हिंसा से पीड़ित व्यक्ति व परिवार के सदस्य को नक्सल पुर्नवास नीति के तहत पात्रता और योग्यता के आधार पर शासकीय सेवा में नियुक्ति के प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता के साथ सातों जिलों में 1640 प्रकरणों में से 617 पर ही शासकीय सेवा में नियुक्ति दी गई है। वर्ष 2004 से 2024 तक बस्तर जिले के 102, कांकेर के 144, दंतेवाड़ा के 69, बीजापुर के 583, नारायणपुर के 39, कोंडागांव के 7 और सुकमा जिले के 79 लंबित प्रकरणों को जिला स्तरीय पुनर्वास नीति के समिति द्वारा नियुक्ति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैठक में केंद्रीय पुनर्वास नीति 2009 की योजना पर भी जानकारी दी गई और योजना का पालन करने के निर्देश दिए।
पेंशन प्रकरणों पर भी मंथन
बैठक में लंबित पेंशन प्रकरणों का विभाग स्तर पर तत्काल निराकृत करने, मसाहती सर्वे कार्य भी समीक्षा, वनाधिकार मान्यता पत्र और राजस्व अधिकारियों के विभागीय कार्यों हेतु प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार, माधुरी सोम, संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन कमलेश रायस्त, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर के अपर कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थय यांत्रिकी अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग, विद्युत मंडल, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बालोद जिले में बाल विवाह रोकने हेतु की गई कार्रवाई
बालोद, 10 मई 2024 कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत आज अक्षय तृतीया के अवसर पर डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम बारसाटोला में समुचित कार्रवाई की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि जिला प्रशासन की सक्रियता से ग्राम बारसाटोला में बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुई थी। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन में बनाई गई संयुक्त जिला स्तरीय टीम के द्वारा सूचना प्राप्त होते ही उक्त ग्राम बारसटोला में प्रकरण का परीक्षण किया गया। यह पाया गया कि ग्राम बारसाटोला में प्राप्त सूचना के आधार पर जांच में पाया गया कि वर एवं वधु की अंकसूची में जन्म तिथि से संबंधित तथ्यों का परीक्षण में वधु की आयु 18 वर्ष पूर्ण नही हुई है। इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला स्तरीय संयुक्त टीम के द्वारा संबंधित परिवार को इस संबंध में समझाईश देते हुए कानूनी स्थिति से भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी स्थान में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 एवं जिला बाल संरक्षण इकाई बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-223941 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।
पत्रकार नीलेश श्रीवास्तव पर हुवा जानलेवा हमला
- पुलिस से मांग पत्रकार सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जाये।
दल्लीराजहरा :- प्रत्रकार नीलेश श्रीवास्तव पर रात को लगभग 10:10 बजे कांग्रेस कार्यालय के आगे छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के पास गिरीश कुमार द्वारा जानलेवा हमला किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पत्रकार नीलेश श्रीवास्तव जीवन यापन के लिए बीएसपी नगर प्रशासन कार्यलय में ठेका मजदूर के अंतर्गत गार्ड की नौकरी करते हैं। उसी कम्पनी में गिरीश कुमार सुपरवाइजर का काम करता है। डियूटी से छूटने के बाद पत्रकार नीलेश श्रीवास्तव ने गिरीश कुमार को फोन लगाकर कल ड्यूटी बदलना है इस सिलसिले में मिलना है निलेश श्रीवास्तव का सेकंड ड्यूटी नगर प्रशासक में था 10 से 15 मिनट में आता हूं सेकंड ड्यूटी समाप्त कर छत्तीसगढ़ सामनिवे समिति वाले रोड से घर जा रहा था वहां उनकी मुलाकात हुई ।
उसी दौरान रास्ते मे कांग्रेस कार्यालय के समीप छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के पास सुपरवाइजर गिरीश कुमार शराब के नशे में नीलेश श्रीवास्तव से मिला नीलेश श्रीवास्तव द्वारा कल किसी काम से अपने ड्यूटी को मेच्यूवल करने का निवेदन किया गया जिस पर गिरीश कुमार ने नीलेश को अश्लील माँ बहन की गाली देते हुवे कहा गया कि खुद को बहुत बड़ा पत्रकार समझता है। और अब काम मेरे से पड़ने पर निवेदन करने आया है। अश्लील गाली गलौज का नीलेश श्रीवास्तव ने विरोध किया तो गिरीश कुमार द्वारा नीलेश श्रीवास्तव को हाथ मुक्कों से मारना शुरू कर दिया गया। व चाकू अपने बाइक से चाकू निकाल लिया जिसके बाद पत्रकार नीलेश श्रीवास्तव द्वारा वहाँ से भागकर अपनी जान बचाई गई। इस पूरे मामले की रिपोर्ट स्थानीय राजहरा थाना में करा दी गई है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आगे पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।


