City Media - Page 544 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 544

एक उड़ान मातृत्व के नाम’ का हुआ सफल आयोजन

0

जगदलपुर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर के अंतर्गत अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में निशा स्वर फाउंडेशन के संग ‘एक उड़ान मातृत्व के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरमपुरा जगदलपुर में किय गया। मुख्य अतिथि श्रीनिवास राव मद्दी ने महिलाओं की तारीफ़ करते हुए कहा कि नारी जननी है संसार की रचयिता है, शक्ति है। उन्होंने मातृत्व योजना की जानकारी देते हुए बताया की 5000 रुपए तीन किस्तों में गर्भकाल के दौरान और 1000 रुपए जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक गर्भवती माता को केंद्र सरकार के द्वार दी जा रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफ़र कर दी जाएगी। इसकी पहला किस्त जल्द ही महिलाओं के खाते में जमा होगी। इस प्रकार उन्होंनो केन्द्र और राज्य सरकार को महिलाओं की हित रक्षक सरकार कहा और महिला दिवस की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

निशा स्वर फाउंडेशन के संस्थाप निशा नागवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 215 गर्भवती महिलाओं और 102 मितानिनों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ के क्षेत्र लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के मद्देनजर सम्मानित कर उन्हे उपहार के साथ, सेनेटरी पैड, पोषक लड्डू और गर्भकाल के दौरान क्या करे और क्या ना करे इसकी जानकारी वाला पर्चा दिया गया। साथ ही उन्होंने स्वस्थ विभाग के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए डॉक्टरों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को अयोजित किए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आभियान में गर्भवती माताओं की निशुल्क जांच एवं उपचार और पौष्टीक भोजन भी दिया जाता है। इसका उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हांकित कर उनके सुरक्षित प्रसव की प्लानिंग करना है। ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीनिवास राव मद्दी पूर्व अध्यक्ष वन विकास निगम मंडल, पद्मश्री धरमपाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष जगदलपुर वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, निर्मल पाणिग्रही पार्षद, सुधा मिश्रा , सुरेश गुप्ता, लक्ष्मी कश्यप, अतुल कौशल, विजय भारत, एल. ईश्वर राव, शिवेंश मिश्रा, रिंकू पांडे, श्रीपाल नाहटा, निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन संस्था की संस्थापक निशा नागवंशी, सह संस्थापक झरना मोहंती, सतिंदरपाल सिंह, सुरेंद्र मोहंती, सतीश उपाध्याय, प्रयास चिखिलीकर, रजत जैन, शिवांगी मिश्रा, विशाल नारायण शुक्ला, जिला टिकाकरण अधिकरी डॉ सी. मैत्री, डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी, डॉ. पूनम गजभीम, डॉ. एंजिल पलक, बी.संतोष, संभागीय सलाहकार, संजीव दुबे शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, नईम कुरैशी मितानिन कोऑर्डिनेटर के अलावा मितानिन ट्रेनर, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, बड़ी संख्या में मितानिनें और अन्य लोग उपस्थित थे।

गंभीर घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सहकार्मियों ने दी 47 हजार की मदद

0
  • सरकारी कार्यक्रम की तैयारी के दौरान हुई थी जख्मी
    जगदलपुर शासन द्वारा आयोजित चित्रकोट महोत्सव एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह की तैयारी के दौरान घायल हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हीरामणि कश्यप की शासन प्रशासन ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है।. जबकि हीरामणि गंभीर रूप से घायल है और उसे डीकेएस हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है। हीरामणि की यह दशा देख बस्तर संभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आपस में सहयोग राशि एकत्रित कर हीरामणि को आर्थिक सहायता पहुंचाई है।
    महिला दिवस की पूर्व संध्या 7 मार्च को बस्तर संभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने संघ की प्रांत अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन, प्रांत उपाध्यक्ष पार्वती नाग, प्रांतीय महामंत्री लता तिवारी, प्रांत कार्यकारणी सदस्य नीलम हेमला एवं जिला अध्यक्ष रानी राव के साथ हीरामणि कश्यप से डीकेएस हॉस्पिटल में भेंट की। रुक्मणि सज्जन ने बताया कि हीरामणि कश्यप की स्थिति अत्यंत दुखद है, उसे हम बयान नहीं कर सकते। उनके परिवार का हौसला बढ़ाने हेतु बस्तर संभाग की सभी बहनों द्वारा जमा की गई सहयोग राशि 47 हजार 400 रुपए उनके अच्छे इलाज में सहयोग के लिए दी गई। रुक्मणि सज्जन, पार्वती नाग, लता तिवारी, नीलम हेमला व रानी राव ने हीरामणि कश्यप के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

गरदा घाटी में हुई दुर्घटना में घायलों का हालचाल जानने मेकाज पहुंचे प्रत्याशी महेश कश्यप

0
  • ऑटो पलटने से दो बच्चों और एक महिला की हुई थी मौत, कई हुए हैं घायल
    लोहंडीगुड़ा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं से भरी ऑटो के पलट जाने से दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए थे। घायलों को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बस्तर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों से मिले और उनका हालचाल जाना।


श्रद्धालु ऑटो में सवार होकर चित्रकोट स्थित शिव मंदिर जा रहे थे। गरदा घाटी में अचानक ऑटो के पलट जाने से दो मासूम बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज पहुंचाया गया। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने मेडिकल कॉलेज डिमरापाल अस्पताल पहुंचकर घटना में घायल लोगों से मुलाकात की है। महेश कश्यप ने हादसे में घायल हुए लोगों के परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी छत्तीसगढ़ के हर दुखी और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। सभी घायलों का समुचित इलाज होगा और दंतेश्वरी मैया सब ठीक कर देंगी। इस दौरान महेश कश्यप ने घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने डिमरापाल अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे महतारी वंदन योजना की पहली किश्त का‌ वितरण 10 मार्च को

0
  • भाजपा का प्रत्येक संकल्प व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर गारण्टी होगी पूरी : मद्दी

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लिया गया प्रत्येक संकल्प व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। आज 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महतारी वंदन योजना की पात्र महिला हितग्राहियों को योजना की पहली मासिक किश्त का वितरण किया जाएगा। जिसमें डीबीटी के माध्यम से कुल 655.57 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ में आरंभ की गई महतारी वंदन योजना साकार रूप लेगी। इसके तहत महिला हितग्राहियों के खाते में प्रति माह 1000 रुपए सीधे जमा होंगे। भाजपा के बस्तर लोकसभा संयोजक व पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए भाजपा राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3000 करोड़ का प्रावधान किया है।

भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को आहूत पत्रवार्ता में श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की अभिनव पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है।महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हज़ार रूपए वार्षिक भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि यह सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं में विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना से लाभान्वित होंगी। श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश में कुल 70 लाख 26 हजार 352 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 11,771 आवेदन निरस्त किए गये एवं अंतिम रूप में 70 लाख 12 हजार 600 पात्र आवेदकों की अंतिम सूची 1 मार्च को जारी की गई है। पात्र हितग्राहियों में ग्रामीण क्षेत्र के 57 लाख 89,086 आवेदन और शहरी क्षेत्र के आवेदन 12 लाख 23, 514 है। पात्र आवेदिकाओं में अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों की संख्या 20,81,375 है, वहीं अनुसूचित जाति की लाभार्थी संख्या 9,53,147 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों की संख्या 35,39,779 है। विशेष पिछड़ी जनजाति में लाभार्थियों का आंकड़ा 69,990 है। इसी तरह आवेदिकाओं में विवाहित महिलाओं की संख्या 58,96,034, विधवा महिलाओं की संख्या 9,90,137, परित्यक्ता महिलायें 1,06,407 एवं तलाकशुदा महिलाओं की संख्या 20,025 है। आवेदिकाओं में सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं की संख्या 9,11,024 है। पत्रवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, नरसिंह राव, राजेंद्र वाजपेयी, आलोक अवस्थी, रोहित त्रिवेदी उपस्थित थे।

अज्ञात व्यक्ति का हुई पहचान दुर्ग के मोहलई का था मृतक

0

दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में थाना क्षेत्रों के प्रत्येक गांव का सायबर प्रहरी ग्रुप बनाया गया है जिससे पुलिस को मामलों की जांच एवं विवेचना तथा अन्य मामलों में बडी सहायता मिल रही है।

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (दुर्ग आईजी) पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन, एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा टीम द्वारा थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के कुल 56 गांव का सायबर प्रहरी ग्रुप बनाया गया है जिसके माध्यम से ग्राम चौरेल में मिले अज्ञात शव की पहचान हो पाई।

 दिनांक 09.03.2024 को ग्राम पंचायत चौरेल के सरपंच लवन सिंह चन्द्राकर द्वारा फोन करके बताये कि ग्राम चौरेल निवासी कुंजलाल चन्द्राकर के कछार खार के खेत में अज्ञात पुरूष मृत पडा है कि सूचना पर थाना अर्जुन्दा टीम रवाना होकर मौके पर पहुंचकर, लोकेश्वर प्रसाद यादव द्वारा मर्ग इन्टीमेशन दर्ज कराने पर मर्ग क्र0 00/24 धारा 174 जा0फौ0 में देहाती मर्ग इन्टीमेशन दर्ज किया।

सूचक लोकेश्वर प्रसाद यादव जो ग्राम मोहलई में रहता है कृषि कार्य करता है जो कुंजलाल चन्द्राकर के कछार खार चौरेल में दो एकड खेत को रेग में लेकर रवि फसल धान लगाया है जिसे दिनांक 09.03.24 को सुबह पानी देखने आया था कि सुबह करीबन 07.30 बजे गैरेया मंदिर के पास दूसरे नंबर के खेत के मेड के कोना में किसी आदमी के रोने जैसा आवाज सुनकर गया तो देखा कि एक व्यक्ति खुला बदन लगभग 06 इंच पानी खेत में भरा था जिसमें चित हालत में पडा था जिसे देखकर लोकेश्वर प्रसाद मंदिर के पास जाकर वहां पर बैठे लोगों को बुलाकर उक्त पानी में डुबे व्यक्त्िाह को जीवित समझकर खेत के पानी के बाहर मेड में निकाले जिसका कुछ देर बार मौत हो गया जिसकी जानकारी सरपंच एवं ग्रामिणों ने दिये । जिनके द्वारा अज्ञात व्यक्ति विगत 2-3 दिनों से कम कपडे पहने हुए ग्राम चौरेल में घुम रहा था जो मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था कि रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

पुलिस कार्यालय बालोद में हुई क्राइम समीक्षा बैठक

0
  • पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।
  • लंबित प्रकरणों के निकाल, अज्ञात आरोपियों की पता तलाश गिरफ्तारी, अपराधों पर अंकुश लगाने, शिकायतों का निराकारण हेतु उचित निर्देश दिए गए ।
  • सायबर प्रहरी, त्रिनयन एप से संबंधित जानकारी समेत अन्य विषयों पर भी हुई चर्चा।

दिनांक 09.03.2024 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय एस.आर भगत के निर्देशन में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। उक्त मीटिंग में लंबित चालान का निकाल, लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही, गुम इंसान की जानकारी, पेंडिंग शिकायत का निराकरण, अपराध पर अंकुश लगाने पेट्रोलिंग, अवैध कारोबार पर कार्यवाही करने, चोरी नकबजनी पर लगाम कसने एवं अज्ञात आरोपियों की पता तलाश उनकी गिरफ़्तारी, साइबर फ्रॉड रोकथाम एवं आईटी एक्ट के प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु समस्त अधिकारीयों को निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

क्राइम मीटिंग में डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी  गीता वाधवानी, डीएसपी बोनीफास एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्रीमती चित्रा वर्मा,प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत,रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा,साइबर सेल प्रभारी ,यातायात प्रभारी समेत समस्त थाना प्रभारी उपस्थित हुए।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस” पर महिलाओं संबंधी होने वाली अपराधों तथा कानूनो की जानकारी

0
  • अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस” 2024 के दूसरे दिन सार्वजनिक क्षेत्र- बालोद बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, मॉल, व्यवसायिक परिसरों में महिलाओं संबंधी होने वाली अपराधों तथा कानून की जानकारी ।
  • महिलाओं/युवतियों के मोबाईल फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर जानकारी दी गई।

पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा, रायपुर के दिशा-निर्देशन पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हे दिनांक 09.03.2024 को पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक मार्गदर्शन में श्रीमती गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक बालोद, नवनीत कौर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पयवेक्षण में जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र- बस स्टैण्ड, बालोद, रेल्वे स्टेशन बालोद, मॉल में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता के तहत् टोनही निवारण, कैरियर काउंसलिंग, मानव तस्करी, नशामुक्ति, पोक्सो एक्ट, आत्मरक्षार्थ, दहेज प्रतिषेध, घरेलु हिंसा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी दिया गया।

“ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के तहत् महिलाओं/युवतियों को महिला संबंधी अपराध के संबंध में उनके कानूनी अधिकारों के लिए जागरूक किया गया तथा अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर अभिव्यक्ति एप के बारे में SOS प्रणाली इसके माध्यम से संकट में फंसी महिलाओं/ बालिकाओं को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। Complaint प्रणाली के उपयोग में कोई भी महिला / बालिका किसी भी स्थान से सीधे ऐप टाईप कर अथवा कागज पर लिखे शिकायात को अपलोड कर पुलिस तक अपना शिकायत पहुंचा सकती है, साथ ही साथ होने वाले सायबर अपराध की जानकारी व उनके बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में सउनि सीता गोस्वामी महिला सेल प्रभारी एवं महिला स्टाफ पुजा यादव, द्रोपती साहू तथा सायबार सेल बालोद से आर. योगेश कुमार गेडाम उपस्थित रहे।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया

0

बालोद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बालोद जिले के सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिनमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये है। प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी अफेंस के प्रकरणों को निराकृत किया गया। इस सिलसिले में माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस संपूर्ण लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी लगातार अधिक से अधिक मामलों को निराकृत किये जाने हेतु प्रेरित किया। इसी तारतम्य में जिला व सत्र न्यायालय बालोद एवं व्यवहार न्यायालय स्तर पर डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा, गुण्डरदेही में तथा बालोद जिले के राजस्व न्यायालयों में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद के निर्देशानुसार इस लोक अदालत के लिए न्यायलयों में कुल 08 खण्डपीठ का गठन किया गया, जिसमें कुल लंबित प्रकरण 1997 रखे गये थे, जिसमें कुल लगभग 1777 लंबित प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में, लंबित सिविल एवं दांडिक प्रकरण, प्री-लिटिगेशन के बैंक, विद्युत, जलकर, बीएसएनएल के तथा राजस्व न्यायालयों की खंडपीठ के समक्ष कुल 20573 प्रकरण रखा गया, जिसमें 16767 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में कुल 31011663/- रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया है। इस नेशनल लोक अदालत में आपसी सहमति व सुलह समझौता करने वालों पक्षकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पौधा वितरण भी किया गया। नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर में आये पक्षकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस नेशनल लोक अदालत में बालोद बाजार के द्वारा स्टॉल भी रखा गया, जिसमें गांव के महिला समूह के द्वारा घरेलू उद्योगों का प्रदर्शनी लगाया गया। साथ ही उपस्थित पक्षकारों के लिये स्वालाप्हार की व्यवस्था भी रखी गई थी।

ओमकार गागड़ा कंस्ट्रक्शन को उपकृत करने फेर में मासूमों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं अधिकारी

0
  •  भवन निर्माण को अधूरा छोड़ दिया है ठेकेदार ने
  • टीन शेड के नीचे तपते हुए पढ़ाई कर रहे हैं नौनिहाल
    -अर्जुन झा-
    बकावंड जनपद पंचायत बकावंड के अधिकारी गागड़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी को उपकृत करने और अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए मासूम बच्चों की सेहत और जान से खिलवाड़ करने पर आमादा हो गए हैं। समय सीमा गुजर जाने के बाद भी गागड़ा ठेकेदार ने शाला भवन का निर्माण पूरा नहीं कराया है और बच्चों को इस भीषण गर्मी में टीन शेड के तले बैठकर तपते हुए पढ़ाई करना पड़ रही है।
    गागड़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी पर बकावंड जनपद पंचायत के अधिकारी कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। हर काम का ठेका इसी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया जाता है, जबकि उसके द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। यही नहीं गागड़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी किसी भी निर्माण कार्य को कभी तय समय सीमा में पूरी भी नहीं करती। इस ठेका कंपनी को बकावंड विकासखंड अंतर्गत सतोषा- 2 संकुल की प्राथमिक शाला गोटीगुड़ा के लिए भवन निर्माण का ठेका बीते साल से दिया गया है। शाला भवन निर्माण की लागत राशि 15.30 लाख रू. है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत शाला भवन निर्माण की मंजूरी मिली है। भवन निर्माण का काम 14 फरवरी 2023 से शुरू कर दो माह के भीतर 15 अप्रैल 2023 तक पूर्ण करना था।

पूरा साल बीत चुका है, मगर शाला भवन अब तक अधूरा ही पड़ा है। पिछला गर्मी का मौसम और मानसून निकल गया मगर भवन का प्लास्टर, फ्लोरिंग समेत अन्य कार्य अब तक नहीं कराए जा सके हैं। नतीजतन बीते शैक्षणिक सत्र से प्राथमिक शाला गोटीगुड़ा के बच्चों को टीन शेड वाली झोपड़ी में बिठाकर पढ़ाया जा रहा है। बरसात के मौसम में टीन शेड से पानी टपकता है और बच्चे अंदर भीगते बैठे रहते हैं। वहीं ठंड के मौसम में उन्हें ठिठुरते रहना पड़ता है। गर्मी के मौसम में तो शिक्षकों और विद्यार्थियों का और भी बुरा हाल हो जाता है। तेज धूप की वजह से टीन शेड बुरी तरह गर्म हो जाता है और उसकी तपन नीचे कमरे तक महसूस होने लगती है। विद्यार्थी और शिक्षक पसीने से तर बतर हो जाते हैं। पिछले साल गर्मी के कारण कई बच्चे बीमार भी हो गए थे। इस साल भी यही नजारा गोटीगुड़ा के इस तथाकथित स्कूल में देखने को मिल रहा है। विद्यार्थियों की अभी से बुरी गत होने लगी है। सुबह 10.30 बजे से शाम 4 .30 बजे तक 6 से 11साल तक की उम्र वाले बच्चे तपते टीन शेड के नीचे बैठे रहते हैं। गर्मी के कारण बच्चों में सिर दर्द, चक्कर आने और उल्टी होने की शिकायत बढ़ने लगी है। मगर इसकी परवाह जनपद के अधिकारियों को है, न जिला निर्माण समिति को। जिला निर्माण समिति ही गोटीगुड़ा प्राथमिक शाला भवन की निर्माण एजेंसी है। ऐसा prtit होता है कि जिला निर्माण समिति और जनपद के अधिकारी किसी अप्रिय घटना के इंतजार में हैं।

गागड़ा कंस्ट्रक्शन के हर काम में खामी
सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि बकावंड जनपद क्षेत्र में कराए जाने वाले सभी तरह के निर्माण कार्यों का ठेका ओंकार गागड़ा कंस्ट्रक्शन को ही दे दिया जाता है, भले ही वह रोजगार मूलक कार्य ही क्यों न हो। ऐसा लगता है कि अधिकारी इस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ओंकार गागड़ा पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। सूत्र बताते हैं कि ओंकार गागड़ा अधिकारियों की सेवा में कोई कमी नहीं करते इसीलिए उन्हें ठेके देने में खास अहमियत दी जा रही है। ग्राम पंचायतों से जुड़े निर्माण कार्य भी सरपंचों पर दबाव डालकर गागड़ा कंस्ट्रक्शन को ही दिलवा दिए जाते हैं। पूरे बकावंड ब्लाक में जहां जहां भी गागड़ा कंस्ट्रक्शन के माध्यम से निर्माण कार्य कराए गए हैं और कराए जा रहे हैं, वहां वहां से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहते हैं, मगर अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। आए दिन गागड़ा कंस्ट्रक्शन की कारगुजारी कई समाचार प्रकाशित पत्रों के जरिए सामने आती रहती है, लेकिन विभागीय अधिकारी बेखबर बने रहते हैं। गागड़ा कंस्ट्रक्शन के माध्यम से कराए गए सीसी सड़क, स्कूल भवन निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्यों की जांच कर गागड़ा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन अभी तक किसी भी कार्य की जांच तक नहीं हुई है। इससे साफ पता चलता है कि विभागीय अधिकारी गुणवत्ता विहीन कार्यों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। निजी स्वार्थ के आगे सब कुछ गौण हो गया है।

‘एक उड़ान मातृत्व के नाम’ का हुआ सफल आयोजन

0

जगदलपुर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर के अंतर्गत अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में निशा स्वर फाउंडेशन के संग ‘एक उड़ान मातृत्व के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरमपुरा जगदलपुर में किय गया। मुख्य अतिथि श्रीनिवास राव मद्दी ने महिलाओं की तारीफ़ करते हुए कहा कि नारी जननी है संसार की रचयिता है, शक्ति है। उन्होंने मातृत्व योजना की जानकारी देते हुए बताया की 5000 रुपए तीन किस्तों में गर्भकाल के दौरान और 1000 रुपए जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक गर्भवती माता को केंद्र सरकार के द्वार दी जा रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफ़र कर दी जाएगी। इसकी पहला किस्त जल्द ही महिलाओं के खाते में जमा होगी। इस प्रकार उन्होंनो केन्द्र और राज्य सरकार को महिलाओं की हित रक्षक सरकार कहा और महिला दिवस की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। निशा स्वर फाउंडेशन के संस्थाप निशा नागवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 215 गर्भवती महिलाओं और 102 मितानिनों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ के क्षेत्र लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के मद्देनजर सम्मानित कर उन्हे उपहार के साथ, सेनेटरी पैड, पोषक लड्डू और गर्भकाल के दौरान क्या करे और क्या ना करे इसकी जानकारी वाला पर्चा दिया गया। साथ ही उन्होंने स्वस्थ विभाग के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए डॉक्टरों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को अयोजित किए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आभियान में गर्भवती माताओं की निशुल्क जांच एवं उपचार और पौष्टीक भोजन भी दिया जाता है। इसका उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हांकित कर उनके सुरक्षित प्रसव की प्लानिंग करना है। ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीनिवास राव मद्दी पूर्व अध्यक्ष वन विकास निगम मंडल, पद्मश्री धरमपाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष जगदलपुर वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, निर्मल पाणिग्रही पार्षद, सुधा मिश्रा , सुरेश गुप्ता, लक्ष्मी कश्यप, अतुल कौशल, विजय भारत, एल. ईश्वर राव, शिवेंश मिश्रा, रिंकू पांडे, श्रीपाल नाहटा,
निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन संस्था की संस्थापक निशा नागवंशी, सह संस्थापक झरना मोहंती, सतिंदरपाल सिंह, सुरेंद्र मोहंती, सतीश उपाध्याय, प्रयास चिखिलीकर, रजत जैन, शिवांगी मिश्रा, विशाल नारायण शुक्ला, जिला टिकाकरण अधिकरी डॉ सी. मैत्री, डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी, डॉ. पूनम गजभीम, डॉ. एंजिल पलक, बी.संतोष, संभागीय सलाहकार, संजीव दुबे शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, नईम कुरैशी मितानिन कोऑर्डिनेटर के अलावा मितानिन ट्रेनर, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, बड़ी संख्या में मितानिनें और अन्य लोग उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS