- विकसित भारत संकल्प शिविर में शामिल हुए मेयर, पार्षद व जनप्रतिनिधि
- नगर में आई विकसित भारत संकल्प यात्रा
जगदलपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिक निगम जगदलपुर के टाउन क्लब परिसर में आयोजित संकल्प शिविर में महापौर सफीरा साहू, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे सहित जनप्रतिनिधि और नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने हम सब मिलकर प्रयास करें। पात्र जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित करने में सहभागिता निभाएं। उन्होंने इस दिशा में वार्ड पार्षदों से सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। वहीं नगर को स्वच्छ एवं साफ- सुथरा रखने के लिए नागरिकों से भागीदारी निभाने की अपील भी मेयर ने की। इस दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप समाज के सभी लोगों को विकास से जोड़ना है। इसी मंशा के अनुसार समाज के सभी वर्गों को भारत सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने संकल्प शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने का आग्रह किया। इस मौके पर महापौर सफीरा साहू ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों तथा नागरिकों को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई। संकल्प शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 हितग्राहियों को उपयोगिता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 7 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के बारह लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। महापौर सफीरा साहू एवं अन्य महिला जनप्रतिनिधियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म अदा की। आरंभ में नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए शहर में तीन दिवसीय संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया जा रहा है। नागरिकों के आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही कर पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने पहल की की जाएगी। टाउन क्लब परिसर में आयोजित संकल्प यात्रा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आयुष्मान भारत पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य परीक्षण, बैंक हेल्प डेस्क इत्यादि स्टाल का निरीक्षण कर अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ देने के निर्देश दिए।लोगों ने सुनाई तरक्की की दास्तां
संकल्प शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ लेने वाले रामभरोस यादव एवं पीतांबर ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्व वह कच्चे मकान में रहते थे। प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका मकान पक्का बन गया है, जिससे उनके पूरे परिवार को सुरक्षित रहवास की सुविधा मिल गई है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित अनिता बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से उनके व्यवसाय को काफी लाभ मिला, जिससे परिवार के भरण- पोषण में आसानी हो रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं आयुष्मान भारत योजना से लाभ लेने वाले हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प संदेश को नागरिकों ने ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों तथा नगर निगम के अधिकारी -कर्मचारी और हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासन की योजनाओं के प्रचार हेतु एलईडी वैन से शहरवासियों को योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। वहीं 14 जनवरी को शहर के वीर सावरकर भवन एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में विकसित भारत यात्रा शिविर आयोजित किए जाने के बारे में अवगत कराया गया।
सभी वर्गों को योजनाओं से लाभान्वित करने की हो रही सार्थक पहल
नक्सल गढ़ में सड़क निर्माण के लिए अलग – अलग टेंडर की दरकार
- नारायणपु -:अंतगढ़ सड़क निर्माण में नक्सली रोड़े से बचने यह उपाय जरूरी =
-अर्जुन झा-
जगदलपुर। बस्तर संभाग की रावघाट लौह अयस्क खदानों से आयरन ओर खनन को लेकर सरकार अब काफी गंभीर नजर आ रही है। इसके लिए सड़क व अन बुनियादी ढांचा खड़ा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नक्सलियों की विध्वंसक गतिविधियां सरकार की मंशा पर पानी फेर सकती हैं। नक्सलियों की करतूतों पर पानी फेरने के लिए सरकार को एहतियाती कदम उठाने होंगे, ताकि कम रिस्क में ज्यादा से ज्यादा काम हो सके और समय भी कम लगे। सड़क निर्माण के लिए भी ऐसी ही पहल करनी होगी। अंतागढ़ से नारायणपुर तक प्रस्तावित सड़क के निर्माण के लिए दो अलग अलग टेंडर बुलाकर और दो ठेकेदारों को काम देकर नक्सली उत्पात से काफी हद तक बचा जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ से नारायणपुर तक 48 किमी लंबी सड़क के निर्माण की योजना तैयार हो चुकी है। इस सड़क का निर्माण रावघाट स्थित लौह अयस्क खदानों से आयरन ओर के दोहन एवं परिवहन के लिहाज से यह प्रस्तावित सड़क बहुआयामी साबित होगी। रावघाट की खदानें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। कच्चे माल के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की निर्भरता फिलहाल राजहरा माइंस पर है, मगर राजहरा की खदानों में लौह अयस्क की उपलब्धता न के बराबर रह गई है। ऐसे में रावघाट माइंस ही भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए एकमात्र सहारा नजर आ रहा है। मगर इसमें नक्सली रोड़ा अटका सकते हैं। नारायणपुर – और अंतागढ़ नक्सली गतिविधियों के मामले में बड़े ही संवेदनशील माने जाते हैं। इन इलाकों से नक्सली उत्पात की खबरें आएदिन आती रहती हैं। सड़क, पुल पुलिया, स्कूल बिल्डिंग व दूसरे भवनों के निर्माण में नक्सली रोड़े अटकाते रहते हैं। इन निर्माणों को ध्वस्त कर दिया जाता है, निर्माण में लगे रोड रोलर, ट्रक, डंपर, मिक्सर मशीनें व अन्य उपकरण आग के हवाले कर दिए जाते हैं। इसके चलते जहां ठेकेदारों को बड़ी आर्थिक क्षति पहुंचती है, वहीं निर्माण में भारी विलंब भी हो जाता है। इससे बचने के लिए ज्यादा लंबी सड़क और बड़े निर्माण कार्यों के एक से अधिक अलग -अलग टेंडर बुलाए जाने चाहिए। इससे होगा यह कि निर्माण की गति बढ़ेगी और नक्सली वारदात में न्यूनतम क्षति होगी। ऐसा ही कदम अंतागढ़ – नारायणपुर सड़क के निर्माण के लिए भी उठाना होगा। अगर किसी एक ही ठेकेदार से इस रोड का कार्य को कराया जाता है, तो कई परेशानियां पैदा होंगी, समय पर निर्माण कार्य पूर्ण होने में संदेह रहेगा।हर दृष्टि से होगा लाभकारी
वहीं अगर इस सड़क के कार्य को दो भागों में बांटकर अगर निविदा बुलाई जाती है, तो दोनों ओर से यह कार्य शुरू हो सकता है और अच्छे और शांतिपूर्ण ढंग से निर्माण कम समय में पूरा हो जाएगा। अंतागढ़ और नारायणपुर इलाके के ग्रामीण तथा नक्सली वरदातों का गहन अध्ययन कर चुके लोगों की भी यही राय है कि इस सड़क का निर्माण दो अलग -अलग निविदाएं बुलाकर अलग अलग ठेकेदारों के माध्यम से कराया जाए। ग्रामीणों ने मंत्री और नारायणपुर के विधायक केदार कश्यप से मांग की है कि वे नारायणपुर – अंतागढ़ सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को दो अलग अलग निविदाएं बुलाने के लिए कहें। ताकि दोनों ओर से काम शुरू कराया जा सके। इससे सड़क का निर्माण जल्द पूरा होगा और अप्रिय वारदात की स्थिति में क्षति कम होगी।
थाना बालोद पुलिस के द्वारा धान चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
- आरोपी से चोरी कर ले गये 02 नग धान बोरा को किया गया जप्त।
- चोरी के आरोपी के चंद धण्टे में थाना बालोद के द्वारा पकड़ा गया।
क्षेत्र में हो रही चोरी को देखते हुऐ पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देषन में, पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के द्वारा प्रतिदिन शहर एवं देहात में सत्त पेट्रोलिंग करने के लिये अलग-अलग टीम तैयार किया गया था। थाना बालोद के अपराध क्रमांक 34/2024 धारा 379 भादवि के प्रार्थी नरेन्द्र कुमार तारम पिता राधेष्याम उम्र 33 साल साकिन करहीभदर थाना व जिला बालोद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि जिला सहकारी करहीभदर के धान मंडी में किसानो के द्वारा बेचे गये धान के 02 नग बोरा प्रतिबोरा 40 कि.ग्राम कुल 80 कि.ग्राम कुल कीमती 1764 रू. को अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर ले जाने से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
- विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम करहीभदर का रहने वाला लिलेष्वर पटेल के द्वारा मंड़ी में रखे धान के बोरा 02 नग बोरा कुल 80 कि.ग्राम कुल कीमती 1764 रू. को अपने मो.सा. से चोरी कर अपने घर में ले जाकर छुपा कर रखा है, आरोपी लिलेष्वर पटेल पिता चन्द्र कुमार पटेल उम्र 29 साल ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद को मौके में गिरफतार कर चोरी गये माल मषरूका को बरामद किया गय।
उक्त प्रकरण में निकाल हेतु थाना बालोद से निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भागीरती उईके, विवके आनंदधीर, नागेष्वर साहू का विषेष सराहनीय रहा है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश ने किया बोर खनन का भूमि पूजन
कुसुमकसा – मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में जैन मंदिर कुसुमकसा में बोर खनन का भूमिपूजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा ने की कार्यक्रम का शुभारंभ धरती माँ की पूजा अर्चना कर किया गया, मुख्य अतिथि मिथलेश निरोटी ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य निधि से उक्त बोर खनन का कार्य स्वीकृत हुआ है, बोर के शुद्ध पानी का उपयोग मन्दिर में भगवान की पूजा अर्चना में किया जायेगा साथ ही पूजा करने आने वाले श्रद्धालु भी उपयोग करेंगे |

शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ने जिला पंचायत सदस्य निधि से जैन मंदिर में बोर उत्खनन की स्वीकृति प्रदाय करने के लिये जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी का धन्यवाद देते हुए उनके निधि से कुसुमकसा में कराये गये कार्यो को बताया
जैन संघ के प्रकाशचंद्र कुचेरिया ने जैन मंदिर में बोर खनन की स्वीकृति प्रदाय करने के लिये छेत्र के जिला पंचायत सदस्य व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद मिथलेश निरोटी का जैन संघ की तरफ से आभार व्यक्त किये इस अवसर पर कंवरलाल कुचेरिया, प्रेमचंद जैन,सुरेश कुमार गुणधर ,भंवरलाल गुणधर ,अनिल सुथार, संतोष जैन ,देवराज जैन, मुकेश गुणधर ,नितिन जैन , मनीष गुणधर दिनेश जैन ,प्रिंस जैन,श्रीमती श्यामा देवी जैन सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे
मालगाड़ी ले जाने वाली एक इंजन पटरी से उतरने से, यात्री हुवे प्रभावित
दल्लीराजहरा दल्ली राजहरा से चलने वाली मालगाड़ी रात्रि करीबन 1:30 बजे मालगाड़ी ले जाने वाली एक इंजन पटरी से उतर गई | जिससे 1,2,3 ट्रैक प्रभावित हुई | बताया जा रहा हैं की सुबह की आने वाली ट्रेन को प्लेट फ़ार्म के पास न जा कर 4 नम्बर प्लेटफार्म में ले जाया गया | जिससे कई दिक्कर का सामना करना पड़ा तथा यात्री भी प्रभावित दिखाई दिये | तथा यात्रियों को ट्रेन आने से पहले भी अलाउंस भी किया गया की यात्री 4 नम्बर टैक के पास जा खड़ा हो जाये | सूत्रों के अनुसार यहाँ बताया जा रहा हैं की मालगाड़ी चलाने वाले मास्टर को सिंग्नल नहीं मिलने से मालगाड़ी इंजन को आगे बड़ा दी गई | यहाँ भी बता दे की घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं आया हैं | कुछ महीने पहले भी दल्लीराजहरा से इस तरह की मालगाड़ी के डिब्बे उतरने की घटना हो चुकी हैं ये दूसरी घटना को अंजाम दिया गया हैं | अब यह हादसा होने की बात सामने आई हैं | हलाकि हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया हैं | इसकी जाँच की जार ही हैं |वही सुबह होते ही रेल्वे कर्मचारी के द्वारा व्यवस्थित करें में जुट गए हैं |

शिव संस्कार धाम के शिव भक्तों के द्वारा अयोध्या में रामलला की स्थापना का आमंत्रण पत्र बांटा गया
अयोध्या भव्य मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को विशेष बनाने के लिए शिव संस्कार धाम सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा घर-घर जाकर अक्षत एवं आमंत्रण बांटा गया और साथ ही दल्ली राजहरा में भी भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री संस्कार धाम में विशेष तैयारी की जा रही है l
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के धर्म नगरी अयोध्या में स्थापना के अवसर पर निमंत्रण देने के लिए दल्ली राजहरा में शिव संस्कार धाम से अक्षत वितरण और निमंत्रण पत्र देने के लिए यात्रा निकल गई l जिसके तहत शिव संस्कार धाम से वार्ड क्रमांक 4 से लेकर जैन भवन चौक से मार्केट से होते हुए गुप्ता चौक मां शीतला मंदिर होते हुए वार्ड 26 वार्ड 22 सभी जगह अक्षत का वितरण किया गया l भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर का प्रतीकात्मक फोटो और आमंत्रण पत्र बांटा गया है l

लोग भगवान राम की जयकार करते हुए , मेरे घर राम आए हैं सजा लो फिर से थाली जैसे राम भक्ति गीत गाकर अक्षत बांट रहे थे l तो अक्षत लेने वाले भी इसे भगवान राम की नगरी अयोध्या का निमंत्रण पत्र मानकर अपने सिर पर लगाकर स्वीकार कर रहे थे l शिव संस्कार धाम के अध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जब भगवान राम 14 वर्ष की वनवास काट कर अयोध्या वापस लौटे थे l तब जन- मानस के द्वारा अपने घरों में दिवाली मनाई गई थी l तब घरों में मिट्टी के दिये से उजाला किए गए थे और घरों में मीठे पकवान बने थे lअब भगवान राम फिर से 500 वर्ष के बाद अयोध्या में विस्थापित हो रहे हैं l तब राजहरा में भव्यता से दिवाली मनाया जाना चाहिए l हर हिंदुओं का कर्तव्य है कि उस दिन अपने घरों में दीप जलाएं और विद्युत झालर से सजाए कि हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं l जिसके स्थापना के लिए हमारे पूर्वज अनगिनत बलि दे चुके हैं माताएं त्रासदी झेली हैं l अब भारतीय जनता पार्टी के सरकार जिसमें महानायक के रूप में मोदी जी का आगमन हो चुका हैl l अब फिर हम जय श्री राम के नारे के उद्बोधन के साथ राम राज्य की कल्पना कर सकते हैं l शिव संस्कार धाम के कोषाध्यक्ष हेमशंकर साहू ने कहा कि
यह समय है उन लोगों के लिए है l जिनके पूर्वज या वह स्वयं जो डर भय और लालच में अपने सनातन धर्म को छोड़कर अन्य धर्म अपना लिए थे l मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पुनर्स्थापना के साथ आप अपने धर्म को आत्मसात कर हिन्दुत्व में वापस लौटने का सुनहरा मौका पा सकते है l अक्षत वितरण में शिव भक्त हेमशंकर साहू सुशील गुप्ता जे आर यादव जी प्रदीप कुमार साहू परदेसी राम देवांगन पांडे जी मदन देवांगन सोनिया सिंह और शिव भक्त मौजूद थे
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज इंफाल रवाना
- भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में होंगे शामिल
जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज आज मणिपुर की राजधानी इंफाल रवाना हो गए। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आरंभ कल इंफाल से होगा और यात्रा की समाप्ति मार्च में मुंबई में होगी। यात्रा कुल 100 लोकसभा क्षेत्रों के 337 विधानसभा क्षेत्रों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा कुल 6713 किमी कि सफर तय करेगी। दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा उस मणिपुर से शुरू होगी जो महीनों से जल रहा है। सैकड़ों निर्दोष लोगो की हत्या हुई है। वहां शांति व्यवस्था कायम करने की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समुद्र में गोताखोरी करते हुये फोटोशूट करवाने में व्यस्त हैं। युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं, महिलाएं महंगाई की मार से दुखी हैं, दलित और आदिवासी अपने हक़ से वंचित हैं। मोदी सरकार अपने दो उद्योगपति मित्रों का ही भला कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश की एकता और अखंडता और भी मज़बूत होगी जिसे भाजपा तोड़ने में लगी हुई है। हमारा सौभाग्य है कि हम सब इस महान यात्रा में छत्तीसगढ़ से शामिल होने जा रहे हैं।
जेसीबी और ट्रेक्टर वालों को रोजगार दे रहे हैं वन विभाग के अफसर
- नाली खोदाई में मजदूरों को नहीं दे रहे हैं रोजगार
सरकारी धन में गड़बड़ी के लिए अपनाया गया शार्टकट
-अर्जुन झा-
बकावंड वन विभाग के अधिकारियों ने शासकीय धन की हेराफेरी के लिए शार्टकट रास्ता अपनाया है। गरीबों का हक और निवाला छीनकर जेसीबी और ट्रेक्टर वालों का भला किया जा रहा है, उन्हें रोजगार दिया जा रहा है। गरीब मजदूर काम की तलाश में दर दर भटक रहे हैं।
केंद्र और राज्य की सरकारें गरीब मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों में मानव श्रम शक्ति के उपयोग को भरपूर प्राथमिकता दे रही हैं। मगर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगाने और मजदूरों का रोजगार छीनने का पाप वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं। वे सरकारी योजनाओं के लाभ से ग्रामीणों को वंचित करने पर तुल गए हैं। बकावंड में पदस्थ वन विभाग के अधिकारी ठेकेदारों से सांठगांठ कर मजदूरों की रोजी रोटी छीन रहे हैं। वन विभाग के बकावंड रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जुनामनी और उलनार में वन विभाग द्वारा नाली निर्माण एवं खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में वन विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार के स्थानीय ग्रामीणों को काम नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीण रोजगार के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीण प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में विकास रोजगारमूलक कार्य संचालित कार्य चलाए जाते हैं। इनके माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और खाने कमाने के लिए अन्य प्रदेशों में उनके पलायन को रोकना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य होता है। लेकिन वन विभाग में सरकार की मंशा की घोर अनदेखी की जा रही है। नाली खोदाई का कार्य जेसीबी और ट्रैक्टर के जरिए करवाने की ठेका दे दिया गया है। कई बार देखने को मिलता है कि जिस काम को स्थानीय ग्रामीण मजदूरों के द्वारा कराया जाना होता है, उसे अधिकारी ठेकेदारों के माध्यम से ट्रैक्टर जेसीबी के जरिए करवाते हैं।ऐसा ही नाली खोदाई कार्य वन विभाग बकावंड के रेंजर के द्वारा कराया जा रहा है जेसीबी के माध्यम से। इस संबंध में जब बकावंड वन परिक्षेत्र अधिकारी लछिंदर बघेल से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिया गया है। इसी निर्देश का पालन करते हुए जेसीबी एवं ट्रैक्टर के जरिए कार्य करवाया जा रहा है। गरीबों का हक छीनकर सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ से वंचित किया जा रहा है।
हमेशा सुर्खियों में रहे हैं रेंजर
उल्लेखनीय है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी लछिंदर बघेल जब करपावंड रेंज में पदस्थ थे, तब भी उनकी कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। बकावंड रेंज में पदस्थ होने के बाद भी वे सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। उनके कारनामों का खुलासा समाचार पत्र के माध्यम से भी कई बार हो चुका है, लेकिन अब तक इस अधिकारी पर वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस बार भी उनके खिलाफ कार्रवाई होती है या नहीं?
आखिर भाजपाई अब मौन क्यों?
जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भाजपा के नेता कांग्रेस सरकार और कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की बातें जोरशोर से किया करते थे।आज सत्ता में रहकर भाजपा भ्रष्टाचारियों पर क्या कार्रवाई करती है, यह देखना होगा। लगता है भ्रष्ट तंत्र ने भाजपा नेताओं को भी खरीद लिया है।
वर्सन
काम जल्द पूरा कराने का है निर्देश
वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने काम जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है। इसीलिए खोदाई कार्य जेसीबी की मदद से कराया जा रहा है।
-लछिंदर बघेल,
रेंजर, बकावंड वन परिक्षेत्र
सीएमएचओ ने लिया हेल्थ सेंटर का जायजा
जगदलपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी और सीपीएम संजीव दुबे ने शहरी स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा में जारी गतिविधियों तथा कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर और कर्मियों को निर्देशित किया कि हेल्थ सेंटर में मरीजों को बेहतर ट्रीटमेंट दें और उनके साथ सदभाव पूर्वक व्यवहार करें।

उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति का अभाविप ने फूंका पुतला
- नियुक्ति में अनियमितता का लगाया गंभीर आरोप
जगदलपुर नियुक्तियों में कथित गड़बड़ी का विरोध करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर की जगदलपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति आरएस कुरेल का पुतला दहन किया।
इस दौरान नगर एग्रीविजन प्रमुख एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विवेक मंडल ने कहा कि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक समेत तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है। इसमें भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष सहायक प्राध्यापक के कुल 38 पदों एवं तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के 21 पदों पर भर्ती में व्यापक अनियमितता की है एवं गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है। केंद्र एवं राज्य सरकार के नियमों के अनुसार तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की सीधी भर्ती में स्किल टेस्ट लेने का प्रावधान नहीं है, बावजूद महात्मा गांधी वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय ने इन भर्तियों में स्किल टेस्ट के नाम में से 30 एवं 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। मंडल ने कहा के इस मामले में हास्यास्पद पहलू तो यह है कि भृत्य के पदों पर भर्ती के लिए 40 अंक स्किल टेस्ट हेतु निर्धारित किए गए हैं। इस तरह का प्रावधान जोड़ना यह दिखाता है, कि इसमें प्रत्यक्ष पर परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार कर अपने करीबियों को भर्ती करने की योजना है। इसी तरह सहायक प्राध्यापक पद के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति ने महात्मा गांधी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 के नियमों का भी पालन नहीं किया है। इस दौरान परिवेद दुबे, ईश्वर आचार्य, संजय मुखर्जी, वैभव दास, अश्विन पिल्ले, रितेश झा, दीपक, प्रशांत, नुशांत समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


