City Media - Page 679 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 679

एम एम का पाइप बंडल चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेंद्र कुमार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राज़हरा राजेश बागडे के मार्गदर्शन में दिये गये दिशा निर्देश के परिपालन में त्वरित चोरी के अज्ञात आरोपी को पकड़ने थाना स्तर पर टीम गठित किया गया थाना डौण्डी क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी विवेक अग्रवाल पिता प्रेमचंद अग्रवाल साकिन वार्ड क्र. 04 नंदई बसंतपुर जिला राजनांदगांव जिला बालोद (छ.ग.) ने थाना डौण्डी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि नल जल योजना के तहत पाईप लाईन बिछाने के लिये एचडीपीई की 9 बंडल पाईप आमाडुला के मंडलपारा के सडक किनारे दिनांक 10.05.2023 को रखा था दिनांक 21.05.2023 के सुबह करीब 10.00 बजे राजनांदगांव से ग्राम आमाडूला मंडलपारा में जाकर देखा तो जंहा एचडीपीई की 9 बंडल पाईप रखा था, जिसमें से 300 – 300 मीटर का 3 बंडल 63 एम एम का पाईप नही था किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 300 – 300 मीटर का 3 बंडल 63 एम एम का पाईप कीमती करीब 1 लाख 55 हजार रूपये को आमाडूला मंडलपारा के सडक किनारे से चोरी कर ले गया था रिपार्ट पर थाना डौण्डी में अपराध क्र. 208 / 2023 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी के पता तलाश दौरान संदेही 1. पुरूषोत्तम गावडे पिता हलालखोर गावडे उम्र 28 वर्ष 2. राजेन्द्र कुमार मण्डावी पिता राय सिंह मण्डावी उम्र 32 वर्ष निवासी चिहरो थाना डौण्डी जिला बालोद को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ दौरान चोरी करना स्वीकार करने आरोपीयों के कब्जे से चोरी गये 300 – 300 मीटर का 3 बंडल 63 एम एम का पाईप कीमती करीब 1 लाख 55 हजार रूपये को आरोपीयों के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपीयों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण के कार्यवाही में थाना प्रभारी डौण्डी निरीक्षक सुनील तिर्की, उप निरी.धनेश्वर साहू.. प्रआर. विष्णु तारम, आरक्षक रवि निर्मलकर, जानेश्वर करचाल, की सराहनीय भूमिका रही।

अमन-चैन की कामना कर विधायक जैन ने दी बधाई

0
  • ईद मिलादुन्नबी पर्व पर गले लगाकर मुस्लिम धर्मावलंबियों को दी गई शुभकामनाएं

जगदलपुर गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व पर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक समेत अन्य कांग्रेसियों ने विधायक कार्यालय के पास गुरुनानक चौक में मुस्लिम धर्मावलंबियों का स्वागत किया। सुबह करीब 11 बजे शहर भ्रमण पश्चात जब जुलूस विधायक कार्यालय के पास पहुंचा तो उसमें सम्मिलित हजारों मुस्लिम भाईयों का आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक श्री जैन ने सदर हाशिम खान, मुस्लिम धर्मगुरुओं, मौलाना गण, समाज के पदाधिकारियों तथा जमात सदस्यों को पुष्पहार पहनाया। अन्य कांग्रेसियों ने भी माला पहना व गले लगाकर पुरजोर स्वागत किया। इसके बाद विधायक  जैन को अन्जुमन इस्लामिया कमेटी के पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्य जुलूस के साथ जामा मस्जिद तक गए।

स्वागत के दौरान जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, पन्चराज सिंह, राजेश राय, सुरेन्द्र झा, गौरनाथ नाग, मिन्टू कर, एस दंती, राजेश अहीर, परमजीत सिंह, सूरज लोहाना, अमर सिंह, कमलेश पाठक, हेमू उपाध्याय, संदीप दास, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, संदीप नवले, मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।

अमर शहीद शंकर नियोगी को दिये श्रद्धांजली

0

दल्लीराजहरा :- ब्लॉक  कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा किसान, श्रमिकों के जननेता मजदूरों के मसीहा कामरेड शहीद शंकर गुहा नियोगी जी को उनके शहादत दिवस पर शहीद स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, सेक्टर अध्यक्ष काशीराम निषाद, युवराज साहू, बूथ अध्यक्ष विजय जोगदंड, रूबी एंथोनी, सुदामा शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सचिव विलसन मैथ्यू,किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष नोमेश रामटेके, आदिल खान, वरिष्ठ नेता हीरालाल पवार उपस्थित रहे।

सामाजिक समता का प्रतीक है नवाखाई : लखेश्वर बघेल

0
  • दुबे उमरगांव में आयोजित किया गया नवाखाई जोहार भेंट कार्यक्रम
  •  15 गांवों के सरपंचों और प्रमुखों ने किया आयोजन
    बकावंड। विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल की पहल पर बस्तर की परंपरा को जीवित रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम दुबे उमरगांव में नवाखाई जोहार भेंट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक  बघेल मुख्य अतिथि थे।
    दुबे उमरगांव समेत आसपास की पंद्रह ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्राम प्रमुखों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अंचल के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। विधायक  बघेल आदिवासी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण और उनसे अगली पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य से पिछले 35 सालों से अलग अलग ग्राम पंचायतों ने नवाखाई जोहार भेंट कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। इससे सामाजिक सौहार्द, समरसता और एकता को बढ़ावा मिल रहा है। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है।

 

दुबे उमरगांव में सभा स्थल पर विधायक लखेश्वर बघेल ने छतीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर सभी को नुवाखाई की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों का अभिवादन करते हुए बड़ों से आशीर्वाद लिया। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल यह कार्यक्रम 35 वर्षों नवाखाई कार्यक्रम लोगों के साथ मिलकर आयोजित कर एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। बस्तर में जिस तरह लोगों को त्यौहारों का इंतजार रहता है, ठीक वैसे ही पावन नुवाखाई त्यौहार की भी प्रतीक्षा लोगों को रहती है। इस दौरान जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक बघेल ने कहा कि यह पर्व स्वभाव की गंभीरता, परंपरा की समृद्धि का संदेश देता है और सामाजिक समरसता को पल्लवित करता है।

इस तरह की भावनाएं बस्तरवासियों को वश में रखने वाली शक्ति पर पूर्ण विश्वास करने से उत्पन्न होती है। लखेश्वर बघेल ने कहा कि एक ओर हम जहां राज्य की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और खानपान को जीवंत बनाए रखने के लिए भी कदम उठा रहे हैं। छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं की एक अलग पहचान है और यह हमारे पुरखों की देन है। इसे बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, वरिष्ठ कांग्रेसी, सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पंच, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

उत्सवों की धरती बस्तर में हर उत्सव हम सब का है- मलकीत

0
  •  कांग्रेस महासचिव गैदू ने दी अनंत चतुर्दशी व ईद की बधाई

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने प्रदेश तथा बस्तर के नागरिकों को अनंत चतुर्दशी और ईद मिलादुन्नबी की बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ शांति, सौहार्द, भाईचारे, परस्पर विश्वास और प्रेम का टापू है। हमारे बस्तर में तो प्रेम की इंद्रावती बहती है। हम सभी समाज के लोगों की एक ही संस्कृति है। बस्तरिया संस्कृति। हमारा एक ही धर्म है इंसानियत। हम बस्तर के लोग तो जानवर तक से प्रेम करते हैं। यही संस्कृति हमें सारी मानव सभ्यता के बीच विशिष्टता प्रदान करती है। जल जंगल जमीन को अपना आराध्य मानने वाले बस्तर में कभी कोई पराया नहीं होता। यहां सब एक समान हैं। हमारे बस्तर सांसद और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज इसी बस्तरिया संस्कृति के अनुरूप बस्तर विकास के लिए राजनीतिक विरोधी विचारधारा के नेताओं से समन्वय स्थापित कर बस्तर के प्रेम की धारा को आगे बढ़ा रहे हैं। हर बस्तरिया का एक ही कर्म है, बस्तर का विकास। इसके लिए पहली जरूरत यह है कि हम सब मिलकर बस्तर विकास का दीप जलाए रखें। एक बस्तर, नेक बस्तरियों का प्रतीक बना रहे, इसके लिए सब मिलकर त्यौहार मनाएं। उत्सवों की धरती पर हर उत्सव हम सबका है।

मुस्लिमों के जुलूस का सुशील मौर्य ने किया स्वागत

0

जगदलपुर जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम बिरादरी द्वारा निकाले गए जुलूस का शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य और अन्य नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

ईद मिलादुन्नबी पर पर मुस्लिम समाज द्वारा आज शहर में विशाल जुलूस निकाला गया। संजय मार्केट स्थित हनुमान मंदिर चौक पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। श्री मौर्य ने मुस्लिम बिरादरी के प्रमुखों और सदस्यों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दी।श्री मौर्य ने शहर की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस मौके पर इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, कमलेश पाठक, सुनीता सिंह, अनुराग महतो, जाहिद हुसैन, शाहनवाज खान, अल्ताफ खान, अजय बिसाई, महेश ठाकुर, शादाब अहमद, एस नीला, विशाल खंबारी, नीलम कश्यप, ज्योति राव, रजत जोशी, सुरेंद्र झा, नरेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

स्वर्ग जैसे सरगीपाल को पीएचई ने बना दिया नरक

0
  •   जल जीवन मिशन के लिए खोद डाली मुख्य सड़क, अब कीचड़ ही कीचड़
  • पीएचई के उपयंत्री आलोक मंडल का कारनामा
  • जल मिशन में डाले गए घटिया स्तर के पाईप

अर्जुन झा

बकावंड ‘सरग ले सुंदर माचो बस्तर चो माटी’ गीत बस्तर की वादियों, गलियों और खेत खलिहानों में गूंजते रहता है। बस्तरवासी बड़े गर्व के साथ कहते हैं कि हमारा बस्तर स्वर्ग से भी सुंदर है। स्वर्ग की इस सुंदरता पर पीएचई के अधिकारियों की नजर लग गई है। बस्तर में एक गांव है सरगीपाल, जहां का नजारा वास्तव में स्वर्ग से भी सुंदर है। सरगीपाल का शाब्दिक अर्थ सरग पाल यानि स्वर्ग का रखवाला है। स्वर्ग जैसे गांव सरगीपाल का बुरा हाल पीएचई के अधिकारियों ने कर दिया है। जल जीवन मिशन के कार्य के नाम पर गांव से गुजरी मुख्य सड़क और अंदरूनी गलियों में बनी सीसी रोड को खोद डाला गया है। अब गांव में चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। मिशन के सारे कार्य घटिया स्तर के कराए गए हैं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अफसरों की मनमानी के चलते ग्राम पंचायत सरगीपाल की गत बिगड़ गई है। कुछ माह पहले तक सरगीपाल का नजारा जन्नत जैसा था, मगर आज इस गांव में हर तरफ जहन्नुम जैसा मंजर है। सालों तक उबड़ खाबड़ गलियां, गर्मी के दिनों में उड़ती धूल और बारिश के मौसम में कीचड़ की त्रासदी झेलते आए ग्रामीणों को इनसे मुक्ति बड़ी मुश्किल से मिल पाई थी। गलियों सीसी सड़कें बन गईं थीं, मुख्य सड़क का पक्कीकरण हो गया था। इन कार्यों पर शासन ने करोड़ों रुपए खर्च किए थे। ग्रामीण बहुत खुश थे, मगर ग्रामीणों की यह खुशी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। जल जीवन मिशन ग्रामीणों के लिए अभिशाप बनकर आया। एक समस्या से मुक्ति मिली, तो दूसरी बड़ी समस्या पैदा हो गई। ग्रामीणों को पेयजल समस्या से मुक्ति तो मिल गई, मगर उनसे सड़कों की सुविधा छिन गई है। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत सरगीपाल में बोर खनन, ओवरहेड टंकी निर्माण, मोटर पंप लगाने, गांव की हर गली में पाईप लाईन सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट लगाने, हर घर में नल कनेक्शन देने और नलों के लिए स्टैंड पोस्ट व प्लेटफार्म बनाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को करोड़ों रुपयों का आवंटन मिला था। विभाग के अधिकारियों ने इस रकम पर नजर गड़ा दी और गुणवत्ता को तिलांजलि देते हुए सारे कार्य बहुत ही निम्न स्तर के कराए। अन्य पंचायतों की तरह सरगीपाल में भी कम गहरा बोर कराकर ज्यादा गहराई का बिल लगाया और रकम हजम कर ली। कैसिंग, बोर के पाईप और गलियों में बिछाए गए बेहद हल्के दर्जे के हैं। मोटर पंप हल्की क्वालिटी का लगाया गया है। स्टैंड पोस्ट प्लेटफार्म और टंकी निर्माण में हल्के स्तर की सीमेंट उपयोग में लाई गई है। निजी व सार्वजनिक नलों में इस्तेमाल किए गए लोहे व प्लास्टिक के पाईप भी स्तरहीन हैं। ये सारे कार्य पीएचई के सब इंजीनियर आलोक मंडल की देखरेख में ठेकेदार के माध्यम से कराए गए हैं। श्री मंडल ने ग्राम पंचायत कोहकापाल और गुमडेल में कराए गए जल जीवन मिशन के कार्यों में भी ऐसी ही अनियमितता बरती है। इन दोनों पंचायतों की तरह सरगीपाल की मुख्य सड़क और गलियों की सीसी रोड को पाईप लाईन बिछाने के लिए पूरी तरह खोद दिया गया है। इन सड़कों का निर्माण कुछ साल पहले ही करोड़ों रुपए खर्च कर कराया गया था।

  • बिगड़ गया है गांव का हुलिया

सड़कों को खोद दिए जाने से गांव का हुलिया ही बदल गया है। मुख्य सड़क और गलियों की सड़कें उबड़ खाबड़ एवं कीचड़ युक्त हो गई हैं। ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टैंड पोस्ट के प्लेटफार्म धंस जाने से घरों, गलियों और सड़कों में जगह जगह पानी का जमाव हो गया है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। मच्छरों के कारण ग्रामीण रात में चैन से सो नहीं पाते और मच्छरों के काटने से लोग मलेरिया व डेंगू रोग की चपेट में आ रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

ईई के आदेश की उड़ी धज्जियां

पीएचई के एसडीओ तथा सब इंजीनियर आलोक मंडल और ठेकेदार विभाग के कार्यपालन यंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ाने से भी नहीं हिचक रहे हैं। इससे लगता है कि एसडीओ और सब इंजीनियर के सामने ईई जगदीश कुमार बौने पड़ गए हैं, या फिर उनके शह पर ही यह सब खेल चल रहा है। पीएचई के ईई जगदीश कुमार ने सड़कों को खोदे जाने के सवाल पर इस संवाददाता से कहा था कि हमने विभाग के सभी एसडीओ और सब इंजीनियरों को साफ निर्देश दे रखा है कि पाईप लाईन बिछाने के लिए गांवों की सड़कों को बिल्कुल भी न खोदा जाए और जल जीवन मिशन के सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। ईई के इस आदेश पर किसी भी ग्राम पंचायत ने पीएचई के अधिकारियों ने जरा भी अमल नहीं किया है। बकावंड जनपद की सभी 93 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के कार्यों में जमकर गड़बड़ी की गई है और सड़कों को उधेड़ कर रख दिया गया है। गुमडेल पंचायत के प्रतिनिधियों ने मामले की शिकायत विभाग के ईई जगदीश कुमार से की थी, लेकिन ईई ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

बकावंड में रोज सड़क पर सजता है खतरों का बाजार

0
  • व्यस्त सड़क पर रोजाना लगाई जाती हैं दुकानें
  • मछली और मांस की दुकानों से निकलने वाले अवशेष फेंक दिए जाते हैं आसपास

बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड के मेन रोड पर रोजाना लगने वाला बाजार खतरों का बाजार बन गया है। इस सड़क पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजही होती है और हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मांस, मछली का धंधा करने वाले लोग मुर्गे, मछलियों के अवशेष को आसपास ही फेंक देते हैं, जिन्हें खाने के लिए कुत्तों का जमघट लगा रहता है। ये अवशेष बस्ती में प्रदूषण भी फैला रहे हैं।

बकावंड की मेन रोड बस्ती के बीच से गुजरी है। इस रोड पर हाईवा, ट्रक जैसे भारी वाहनों की सुबह से देर रात तक आवाजाही होती रहती है। इसी सड़क के दोनों किनारों पर सब्जी, चिकन, मछली, मांस मटन, जनरल सामान आदि की दुकानें रोज लगाई जाती हैं। व्यापारी अपने सामानों को सड़क पर फैलाकर रखते हैं। इस वजह से सड़क काफी संकरी हो जाती है और आवागमन में दिक्कत होती है।सड़क पर से बड़ी गाड़ियों को गुजरने में कठिनाई होती है। यह सड़क सुबह से देर शाम तक बहुत ज्यादा व्यस्त रहती है। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं तथा महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी इसी सड़क से आवाजाही करते हैं। वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है और अनियंत्रित तरीके से उन्हें चलाया जाता है। इसके कारण हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। कई बार विद्यार्थी वाहनों की ठोकर से घायल भी हो चुके हैं। ऐसे में भारी वाहन दुकानदारों और राहगीरों को कब कुचलते हुए निकल जाएं, कहा नहीं जा सकता। कुछ माह पहले अतिक्रमण हटाने के नाम पर तहसीलदार ने मुख्य सड़क से लगी दो-तीन दुकानों पर कार्रवाई भी की थी, लेकिन अब फिर पुराना ढर्रा शुरू हो गया है। व्यापारी रोड पर बैठकर दुकान चलाना का नही छोड़ रहे हैं। प्रशासन, गांव के सरपंच व सचिव कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

*आवारा कुत्तों का जमघट भी

रोड पर ही मुर्गी मछली की भी दुकानें लगाई जाती हैं। दुकानदार मुर्गो और मछलियों को काटने के बाद उनके पंख, पैर व अन्य अवशेष आसपास ही फेंक देते हैं। इनकी बदबू से लोग हलाकान होते रहते हैं। वहीं मांस, मछलियों के काटकर फेंके गए बेकार अंगों को खाने के लिए वहां आवारा कुत्तों का दिनभर जमघट लगा रहता है। ये कुत्ते हिंसक और आक्रामक हो चले हैं तथा राह से गुजरते बच्चों को काटने के लिए दौड़ाते हैं। ये कुत्ते कई लोगों पर हमला भी कर चुके हैं। कुछ दुकानदारों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानें बना ली हैं तथा कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की दुकानों पर कब्ज कर लिया है, बावजूद वे सड़क पर ही धंधा कर रहे हैं।

जनपद की बैठक में उठेगा जल जीवन मिशन का मुद्दा

0
  •  अध्यक्ष सुकदेई बघेल ने मिशन और नल जल योजना पर मांगी विस्तृत जानकारी

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की सामान्य सभा बैठक 29 सितंबर को आहूत की गई है। बैठक में जल जीवन मिशन और नल जल योजना के कार्यों में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा हावी रहेगा। जनपद अध्यक्ष सुकदेई बघेल इस मसले पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की क्लास लेने वाली हैं।
जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी ने बैठक का सरकूलर जारी कर सभी विभागों के अधिकारियों को बैठक में पूरी जानकारी के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है। उधर जनपद अध्यक्ष सुकदेई बघेल ने सीईओ को पत्र लिखकर जल जीवन मिशन और नल जल योजना के तहत जनपद की ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की जानकारी, समग्र शिक्षा मद, खेल एवं शारीरिक शिक्षा मद एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक मद की विस्तृत जानकारी एवं सभी विभागों की आय व्यय की जानकारी बैठक में रखवाने के लिए कहा है।

उल्लेखनीय है कि बकावंड विकासखंड में जल जीवन मिशन और नल जल योजना के कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर आलोक मंडल ने जमकर गड़बड़ी की है। ग्राम पंचायत गुमडेल व कोहकापाल में मिशन के कार्यों में भारी अनियमितता बारती गई है। इन दोनों पंचायतों में घटिया स्तर के पाईप लगाए जाने, बोर की गहराई कम रखकर ज्यादा गहराई का बिल बनाने, घटिया केसिंग और मोटर लगाने, नल स्टैंड पोस्ट निर्माण की गुणवत्ता का जरा भी ध्यान न रखने, जनपद पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों के माध्यम से बनवाई गई सीमेंट कांक्रीट सड़कों को खोदकर तहस नहस कर देने, टंकी व प्लेटफार्म निर्माण में घटिया सीमेंट का उपयोग करने जैसी शिकायतें मिली हैं। दोनों ही ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्रामीणों की शिकायतों को विभागीय अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। अब सरगीपाल ग्राम पंचायत से भी ऐसी ही शिकायत सामने आई है। सरगीपाल के कुछ पंचों और ग्रामीणों ने बताया है कि जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाईप लाईन में लोकल पाईप डाले गए हैं और मुख्य सड़क को खोद दिया गया है। पीएचई के अधिकारी और ठेकेदार विरोध करने वाले ग्रामीणों को आतंकित भी करते हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने जनपद अध्यक्ष सुकदेई बघेल से मामले की शिकायत की है। इसके बाद श्रीमती बघेल ने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से पूरी जानकारी मंगाई है। माना जा रहा है कि जनपद पंचायत की बैठक में पीएचई के एसडीओ और सब इंजीनियर की जमकर खिंचाई हो सकती है।

कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र और जिला प्रभारी नियुक्त

0
  • प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पदाधिरियों को दी जिम्मेदारी
  •  प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जारी की सूची

जगदलपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा के अनुमोदन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने राज्य के लोकसभा क्षेत्रों और जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रभारियों की सूची प्रदेश महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू ने जारी की।
आसन्न चुनावों के मद्देनजर ये नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू द्वारा मंगलवार की देर शाम जारी सूची के मुताबिक प्रदेश महासचिव नीना रावतिया को बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, चित्रकोट, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्रों और प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कोंडागांव, नारायणपुर और बीजापुर विधानसभा क्षेत्रों का दायित्व दिया गया है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर, रायपुर पश्चिम एवं रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों का दायित्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर को दिया गया है। वहीं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के ही धरसींवा, अभनपुर, आरंग, भाटापारा और बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी प्रदेश महासचिव दीपक दुबे को दी गई है। प्रदेश महासचिव दीपक मिश्रा को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सराईपाली, बसना, खल्लारी और महासमुंद विधानसभा क्षेत्रों का दायित्व मिला है। प्रदेश महासचिव सकलेन कामदार को इसी लोकसभा क्षेत्र के धमतरी, बिंद्रानवागढ़, कुरुद और राजिम विधानसभा क्षेत्रों का जिम्मा दिया गया है। प्रदेश महासचिव शाहिद खान को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कवर्धा, पंडरिया, मोहला मानपुर और खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्रों का दायित्व दिया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष पीआर खुंटे को राजनांदगांव के ही राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव और खुज्जी विधानसभा क्षेत्रों का जिम्मा मिला है। अभा कांग्रेस कमेटी के सदस्य गिरीश देवांगन को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भिलाई नगर, वैशालीनगर, दुर्ग ग्रामीण, पाटन, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश महासचिव जितेंद्र साहू को दुर्ग शहर, साजा, नवागढ़ और बेमेतरा विधानसभा क्षेत्रों का जिम्मा दिया गया है। प्रदेश महासचिव रवि घोष को कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, सिहावा और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के हिस्से का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर को कांकेर लोस क्षेत्र के ही केशकाल, संजारी बालोद, डोंडी लोहारा, गुंडरदेही का दायित्व मिला है। प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा को कोरबा लोकसभा क्षेत्र के मरवाही, मनेंद्रगढ़, भरतपुर सोनहत, बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्रों का दायित्व दिया गया है। प्रदेश महासचिव द्वितेंद्र मिश्रा को कोरबा, रामपुर, कटघोरा, पाली तनाखार विधानसभा क्षेत्रों का जिम्मा दिया गया है। प्रदेश महासचिव वासुदेव यादव को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव धरमजयगढ़ वाले हिस्से का और प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नी साहू को रायगढ़, लैलूंगा, खरसिया और सारंगगढ़ वाले भाग का प्रभारी बनाया गया है। अभा कांग्रेस कमेटी सदस्य सुमित्रा धृतलहरे को जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के अकलतरा, जांजगीर चांपा, कसडोल और बिलाईगढ़ इलाके का एवं प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला को सक्ती, जैजैपुर, चंद्रपुर और पामगढ़ इलाके का दायित्व दिया गया है। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के मुंगेली, लोरमी, बिल्हा व तखतपुर इलाके की जिम्मेदारी प्रदेश महासचिव सीमा वर्मा को और प्रदेश महासचिव कन्हैया अग्रवाल को बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी व कोटा विधानसभा क्षेत्र वाले भाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सीतापुर, लुंड्रा, अंबिकापुर और सामरी क्षेत्र वाले भाग का प्रभारी प्रदेश महासचिव फुलकेरिया भगत को और रामानुजगंज, प्रेमनगर, भटगांव एवं प्रतापपुर इलाके की जवाबदेही प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव को दी गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS