City Media - Page 693 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 693

दल्ली राजहरा की लोक गायिका ज्योति सोनी(टी.ज्योति)छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित

0

छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय लोकगायिका ज्योति सोनी को छत्तीसगढ़ रत्न से किया गया सम्मान। ज्योति सोनी विगत वर्षो से सुंदरानी यू ट्यूब चैनल में लोक संस्कृति ,लोक पारंपरिक व लोकगीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सजोए रखने का संदेश दे रही है । भिलाई कोसा नगर में राधा कृष्ण मन्दिर के प्रांगण में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मन्दिर के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव जी द्वारा छोलीवुड कलाकारो का छत्तीसगढ़ रत्न समारोह का कार्यकम रखा गया जिसमे ज्योति सोनी लोकगायिका छत्तीसगढ़ के भीष्म पितामह मोहन सुंदरानी जी , पद्म  उषा बारले जी व जय प्रकाश यादव जी द्वारा छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया गया। रेलवे विभाग व छत्तीसगढ़ स्तरीय गायन प्रतियोगिता की 2 बार की विजेता ज्योति सोनी ने शास्त्रीय गायन में विसारद किया है अभी लाइट म्यूजिक में शिक्षा ग्रहण कर रही है सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ फिल्म प्रोड्यूसर संतोष सारथी,फिल्म एक्टर अलीम बंशी ,फिल्म एक्टर गोल्डन साहू, एक्टर कृष्णा साहू , डांसर प्रज्ञा मिश्रा व समस्त नगर वासी उपस्थित थे। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कोसानगर भिलाई में अरजुंदा लोक रंग का कार्यक्रम रखा गया जिसमे नगर के सैकड़ों जनता उपस्थित हुए व जय प्रकाश यादव द्वारा भव्य कार्यक्रम सफल हुआ।

ज्योति सोनी ने कहा कि माता सरस्वती व समस्त छत्तीसगढ़ वासीयो का प्यार आशीर्वाद के रूप में छत्तीसगढ़ रत्न स म्मान मिला है, छत्तीसगढ़ राज्य गीत, जसगीत व अन्य एलबम सुनील सोनी जी के साथ सुंदरानी चैनल में आने वाले है जिनके लेखक भुवन साहू जी है। आशा करती हु आप सभी को यह सभी गीत बहुत पसंद आयेगा।

कुमारी सैलजा ने लिया नवनियुक्त प्रवक्ताओं की बैठक

0

रायपुर/09 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की बैठक प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने संचार विभाग के नए प्रवक्तओं से सुझाव लिए और कुछ निर्देश भी दिया।

कुमारी सैलजा ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ प्रवक्ताओं, प्रवक्ताओं, टीवी पैनलिस्ट और मीडिया कोऑर्डिनेटरों से कहा कि भाजपा में प्रवक्ता से लेकर बड़े नेता यहां तक की मोदी भी बेझिझक झूठ बोलते हैं। कांग्रेस पार्टी का संस्कार झूठ बोलने का नहीं है इसलिए हम झूठ नहीं बोल सकते लेकिन हमें पूरी दमदारी से और मजबूती से सच के साथ होकर उनकी झूठी बातों का खंडन करना है। मीडिया पर अपने द्वारा कही गई बातों को सोशल मीडिया पर भी अधिक से अधिक प्रसारित करना है। सभी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रेस वार्ताओं और तात्कालिक राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मुद्दों की जानकारी रखना है।

कुमारी सैलजा ने कहा भाजपा के 15 साल के कार्यकाल की असफलता और हमारे 5 साल के कार्यकाल की उल्लेखनीय सफलता को जन-जन तक पहुंचना है। स्वतंत्र विचारकों को भी कांग्रेस पार्टी से जोड़ना होगा और साथ ही डॉक्टर, प्रोफेसर, वकील जैसे पेशे से जुड़े लोगों को भी मीडिया विभाग में जोड़ना है। रायपुर राजधानी के अलावा अन्य दूरस्थ जिलों के कार्यकर्ताओं को अवसर दिए जाने पर कुमारी शैलजा ने खुशी जाहिर कि साथ ही और अधिक संख्या में महिलाओं को संचार विभाग में अवसर दिए जाने की बात उन्होंने कही।

 

इस बैठक मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, प्रदेश संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, मीडिया पेनलिस्ट प्रमोद दुबे, अजय साहू, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, नीता लोधी, प्रवक्तागण नितिन भंसाली, क्रांति बंजारे, प्रकाश मणी वैष्णव, सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, आशीष यादव, मोहन लाल निषाद, टीवी पेनलिस्ट विकास विजय बजाज, सुजित घिदौडे, शारिक रईस खान, शिवेस सिंह, पुष्पा साहू, सौरभ सोनकर, सतनाम सिंह पनाग, विनय शुक्ला, विनय शील, अनिल सिंह चौहान, विजय चोपड़ा, मीडिया को-ऑडिनेटर परवेज अहमद, ऋषभ चंद्राकर, रवि गवलानी, अंशुल मिश्रा, शाहरूख अशरफी उपस्थित थे।

 

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा को दिखाया आईना

0
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा को दिखाया आईना
  • मोदी राज में देश में 28 करोड़ लोग गरीबी के गर्त में, भूपेश राज में छत्तीसगढ़ में 40 लाख गरीबी रेखा से ऊपर आये

रायपुर/09 सितंबर 2023। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाजपा को आईना दिखा कर गये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष की सभा के बाद भाजपा बौखला गयी है। मोदी सरकार के कुशासन वायदा खिलाफी को उठाकर खड़गे जी ने देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में ईडी, आईटी के दुरूपयोग के खिलाफ आवाज उठाकर कांग्रेस अध्यक्ष ने बता दिया कि भाजपा की इन अलोकतांत्रिक गतिविधियों को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जायेगी।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ कर यह भी बता दिया कि आने वाले चुनाव में भाजपा के दुष्प्रचार के खिलाफ कांग्रेस का विकास ही चुनावी मुद्दा होगा। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं व्यक्ति विकास की दिशा में किये गये नीतिगत ठोस उपायों के बदौलत प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये है। रमन सरकार के दौरान 40 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते थे। भूपेश सरकार बनने के बाद कृषि क्षेत्र लाभकारी हुआ है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 74 लाख राशन कार्ड बना है। 44 लाख परिवार बिजली बिल हाफ योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत 377 इंग्लिश मीडियम तथा 349 हिंदी मीडियम के स्कूल आरंभ किये गये हैं। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजने का भी बड़ा काम हुआ है। भांचा राम से जुड़े वन गमन स्थलों को परिपथ के रूप में विकास किया गया है। कौशल्या माता के मंदिर की चर्चा देश दुनिया में है। आदिवासी महोत्सव के माध्यम से अपनी विरासत को सहेजने संवारने का बड़ा काम किया है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के 80 प्रतिशत आबादी कृषि कार्यों से जुड़ी हुई है और सरकार ने किसानों के साथ भूमिहीनों को भी आर्थिक मदद की है। भूपेश सरकार की किसानों की कर्जमाफी, बिजली बिल हाफ योजना, किसानों को 5 लाख से अधिक स्थाई पंप कनेक्शन, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, तेंदूपत्ता का मानक दर 4000 रु. प्रति बोरा, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को 9 हजार रु. एवं कोदो, कुटकी, रागी, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष लगाने वाले किसानों को 10 हजार रु. प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि देने, 72 लाख परिवार को राशन कार्ड के माध्यम से चावल देना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना, दाई दीदी क्लिनिक, मजबूत चिकित्सा व्यवस्था, 727 से अधिक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सरकारी पदों पर भर्ती, चार लाख से अधिक वन अधिकार कानून के अंतर्गत पट्टा, वृद्धा पेंशन निराश्रित और विधवा पेंशन में वृद्धि, महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी, मनरेगा के अंतर्गत 17 करोड़ से अधिक मानव दिवस में रोजगार देना, नरूवा गरुवा घुरुवा बारी योजना, मिलेट मिशन, गोधन न्याय योजना, दो रु. किलो में गोबर खरीदी, 4 रु. लीटर में गौ मूत्र, 10 हजार से अधिक गोठनों का निर्माण, मछली पालन, कुक्कुट पालन को कृषि का दर्जा देने हर क्षेत्र में ध्यान देना हर वर्ग को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने किये गए कार्यो के कारण ही छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये है।

विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा महोत्सव का आयोजन

0

भारत वर्ष एवम विश्व के कुछ देशों में दिनांक:9सितंबर2023, दिन:शनिवार, समय:प्रातः7बजे एक-बैनर, एक-दिन, एक-समय अष्टम विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।

 

भारत की धरती पर समय-समय से ऐसे कालजयी युगपुरुष अवतरित हुए हैं जिन्होंने त्रयतापों से कराहती मानवता को पूर्ण सुख-शान्ति का मार्ग दिया है । वर्तमान समय में ऐसे ही एक युगपुरुष हुए हैं, अनन्त श्री सदगुरू महर्षि सदाफलदेव जी महाराज, जिन्होंने *स्वर्वेद* के रूप में मानवता को एक अमूल्य भेंट दी है । *स्वर्वेद* विश्व का एक अद्वितीय आध्यात्मिक महान सद्ग्रन्थ है, जो उनके सत्तरह वर्षीय साधना तथा योगाभ्यास-समाधि जन्य ऋतम्बरा प्रज्ञा प्रसूत, उनकी महान आत्मा में अवतरित प्रत्यक्षानुभूत, ब्रह्मविद्या परक ज्ञान से परिपूर्ण है ।

 

स्वर्वेद मानव जाति के उत्थान का आध्यात्मिक सद्ग्रन्थ है, इसके शब्द-शब्द में अदभुत चमत्कार भरा हुआ है । ये वाणी साक्षात्कृतधर्मा ऋषि की वाणी है, ब्रह्मवाणी है, दिव्यवाणी है, अमृतवाणी है । इसके श्रवण मात्र से शुभ संस्कारों का उदय होता है, अशुभ संस्कार नष्ट होते हैं । विवेक जागृत रहता है । अविद्या, अहंकार नष्ट होता है, जिससे आध्यात्मिक ज्ञान का विमल प्रकाश प्राप्त होता है । स्वर्वेद में सेवा, सत्संग एवं साधना की त्रिवेणी है । ज्ञान, वैराग्य, भक्ति का यथार्थ है । स्वर्वेद के यथार्थ ज्ञान से ही अविद्या-अज्ञानता नष्ट हो सकती है, ब्रह्मविद्या की ज्योति प्रकाशित हो सकती है, क्योंकि स्वर्वेद की विषयवस्तु ब्रह्मविद्या ही है ।

 

स्वर्वेद का व्यापक प्रचार-प्रसार घर-घर, जन-जन, मन-मन तक हो सके, इस पावन उद्देश्य से सम्पूर्ण विश्व में स्वर्वेद-यात्रा का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है एवम किया जाता रहेगा ।

 

वैसे तो वर्ष भर भारत के विभिन्न स्थानों में स्वर्वेद यात्राएं आयोजित होती रहती हैं । परन्तु विशेष रूप से “भारतीय नववर्ष” एवम “9सितम्बर” को सम्पूर्ण भारत वर्ष में एवम विश्व के कुछ देशों में “स्वर्वेद यात्रा” व्यापक रूप से आयोजित की जाती है ।

 

इस विज्ञप्ति के माध्यम से विश्व जन को यह सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि इस वर्ष 17, 18 दिसम्बर को स्वर्वेद महामंदिर परिसर, वाराणसी में विहंगम योग संत समाज के 100वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “शताब्दी समारंभ महोत्सव” एवम “25,000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है ।

 

इस विश्व व्यापी स्वर्वेद यात्रा का आयोजन जीएडी कालोनी, बकावंड, बकावंड(वि ख) बस्तर (जिला), छत्तीसगढ(राज्य) में किया गया, जिसमें लगभग ,500 परिवार भक्त, शिष्य, जिज्ञासु, अध्यात्म प्रेमी शामिल हुए । नेतृत्वकर्ताओ में सर्वश्री दयाराम कश्यप, तुलाराम कश्यप, सोन सिंग भारती, दयानिधि मौर्य, श्रीमती चिंतामणि बघेल, श्रीमती ललिता भारती, श्रीमती सुमित्रा साहू, श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती हेमवती मौर्य, कमलू राम कश्यप, दयाराम भारती, दशरथ कश्यप, नीलांबर भद्रे, डमरू कश्यप, चंद्रशेखर साहू, चंद्र लाल ,नवीन मौर्य, विशाल भद्रे, सुदर यादव, अंबिका मौर्य, कांति भद्रे, रामवती, गुरुवारी, नीला, पूनम, गोमती कश्यप, लखपति बघेल लोकनाथ मौर्य ,(विद्यार्थी विहंगम योग) भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

शैलजा ने ली कांग्रेस मीडिया टीम की बैठक

0

रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कुमारी शैलजा ने प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की बैठक भी ली।

जोगी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने फिर किया प्रदर्शन

0

बकावंड बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बस्तर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सोनसाय कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय बकावंड में सात सूत्रीय मांगों को लेकर और कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया।

सोनसाय कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के हर बेरोजगार युवा को 2500 रु. बेरोजगारी भत्ता देने, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हर परिवार को भूमि पट्टा देने, वृद्धा विधवा पेंशन 1500 रु. देने, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करने, प्राइमरी, मिडिल व हायर सेकंडरी स्कूलों में उच्च स्तरीय की शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने, हर मरीज को उच्च स्तर के इलाज की सुविधा देने, हर गरीबी परिवार को पक्का मकान देने का वादा किया था। इनमें से एक भी वादा नहीं निभाया गया है। इसके विरोध में कार्यकर्त्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। सोनसाय कश्यप ने कहा कि 5 साल तक बस्तर के जनता को बेवकूफ बनाकर गन्ने की तरह चूसा गया है।बस्तर की जनता अब जाग उठी है। जनता का शोषण करना बंद करना होगा।

जोगी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने फिर किया प्रदर्शन

0

बकावंड बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बस्तर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सोनसाय कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय बकावंड में सात सूत्रीय मांगों को लेकर और कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया।

सोनसाय कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के हर बेरोजगार युवा को 2500 रु. बेरोजगारी भत्ता देने, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हर परिवार को भूमि पट्टा देने, वृद्धा विधवा पेंशन 1500 रु. देने, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करने, प्राइमरी, मिडिल व हायर सेकंडरी स्कूलों में उच्च स्तरीय की शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने, हर मरीज को उच्च स्तर के इलाज की सुविधा देने, हर गरीबी परिवार को पक्का मकान देने का वादा किया था। इनमें से एक भी वादा नहीं निभाया गया है। इसके विरोध में कार्यकर्त्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। सोनसाय कश्यप ने कहा कि 5 साल तक बस्तर के जनता को बेवकूफ बनाकर गन्ने की तरह चूसा गया है।बस्तर की जनता अब जाग उठी है। जनता का शोषण करना बंद करना होगा।

दुकानों का आवंटन रद्द करने की दी गई चेतावनी

0
  • बकाया राशि जमा न करने वाले 15 दुकानदारों को जारी किए अंतिम नोटिस
  • इस बार रकम न पटाई, तो दुकान आवंटन होंगे निरस्त

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने दुकानों की बकाया रकम दबाए बैठे दुकानदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।दुकानों की घोष विक्रय राशि सात दिनों के भीतर जमा कराने कहा गया है। ऐसा न करने पर दुकानों में ताला जड़ने और आवंटन रद्द करने की कड़ी चेतावनी दी गई है। नगर निगम प्रशासन के इस सख्त एक्शन से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
दुकानों की घोष राशि जमा न करने वाले दुकानदारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर के 15 दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं। इन दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि अबकी बार नोटिस की अनदेखी की, तो अंजाम बहुत बुरा होगा। ऐसी दुकानों का आवंटन रद्द कर दुकानों पर निगम के ताले जड़ दिए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन के ऐसे सख्त रुख से बकायादारों में हड़कंप मच गया है। इन दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे नोटिस मिलने के सात दिनों के भीतर बकाया हिसाब चुकता कर दें।

इन्हें जारी किया गया है नोटिस
जिन दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें जगबंधु, कृष्ण कुमार, राजेश सिंह, मनोज माधवानी, ललित जोशी, विजय नाहटा,मीना बघेल, रेशमा बानो, नसीम बानो, मनोज यादव, सोमदेव, मीना कुमारी, विजय भेजवानी, हर्षद जैन व शिवचरण शामिल हैं। इन व्यापारियों ने बरसों से घोष विक्रय राशि नहीं पटाई है। इस वजह से नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा इन सभी दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी करने के 7 दिवस के अंदर बकाया राशि जमा न कराने पर उनकी दुकानों को राजसात करने के साथ दुकान आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई कर दुकानें खाली कराई जाएंगी। ज्ञात हो कि विगत दिनों आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व वसूली व दुकानों की घोष राशि व किराया राशि की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। आयुक्त मंडावी लगातार राजस्व विभाग की समीक्षा कर राजस्व वसूली व बरसों से घोष राशि व किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी तारतम्य मे दुकानों की राशि नहीं पटाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित करते नोटिस जारी की जा रही है, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

संकुल केंद्र करन्दोला भानपुरी में चलाया गया साक्षरता अभियान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया संदेश

0

भानपुरी – विकासखंड बस्तर के संकुल केन्द्र करन्दोला (भानपुरी) में साक्षरता सप्ताह 1 सितम्बर से 8 सितंबर तक अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का सफल आयोजन किया गया प्रतेक दिवस की गतिविधियों के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कर संकुल के समन्वयक एवं संकुल प्रचार्य टी.के. दुर्गम एवं संकुल के सभी शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिलकर सफल आयोजन किया गया साक्षरता दिवस के प्रथम दिन शैक्षणिक संस्थान में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नारा लेखन दूसरा दिन साक्षरता संगोष्ठी परिचर्चा साक्षरता कार्यक्रम उल्लास ” तीसरा दिन शैक्षणिक संस्थाओं में साक्षरता कार्यक्रम ‘उल्लास” सबके लिए शिक्षा पर केन्द्रित गीत नृत्य पेंन्टिंग चित्रकला मेहंदी एवं रंगोली का आयोजन चौधा दिन नवभारत कार्यक्रम अंतर्गत महिला साक्षरता पर केन्द्रित कार्यक्रम, महिला साक्षरता पर केन्द्रित संगोष्ठी का आयोजन एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वसहायता समूह मितानीन द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर चर्चा लोक गीत लोक परंपरा पर चर्चा एवं पौरंपरिक खेलों का आयोजन पांचवा दिन नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत प्रतियोगिता विद्यालयओ छात्र छात्राओ के लिए भाषण निबंध पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन किया गया विषय सबके लिए शिक्षा जीवन कौशल अशिक्षित पालकों को बुनियादी साक्षरता व अज्ञात की आवश्यकता छठवा दिन 15 वर्ष से अधिक गैर निरक्षर शिक्षालयों के लिए हेतु चित्र देखा और लिखा कार्यक्रम का आयोजन सातवा दिन साक्षरता कार्यक्रम पर पंचायतों के बैठक में जिसमे पंचायत के सदस्य ग्राम के क किसान एवं महिलाएं ,सेवानिवृत कर्मचरियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया और आठवा दिन अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन सभी शैक्षणिक संस्था में साक्षरता रैली प्रभात फेरी अंत में साक्षरता संदेश देकर नारा लेखन वाचन किया गया शुक्रवार को समापन समारोह आयोजित किया गया भानपुरी संकुल के सभी शालाओं में इनाम भी दिया गया इन सात दिन के कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से साक्षरता पर विशेष संदेश दिया गया। सभी बच्चो एवं पालकों को साक्षरता पर जागरुकता किया गया I इस कार्यक्रम को सफल करने मे संकुल प्रचार्य टी.के. दुगर्म ,संकुल समन्वयक कृष्णा बघेल, एवं ग्राम के सरपंच संतोष बघेल एवं पंच, सभी जनप्रतिनिधि ,शिक्षक,शिक्षिका, आंगनवाड़ी कार्यकता, स्वसहायता समूह मितानीन का सराहनीय योगदान रहा।

 

उत्कल समाज वासियों के द्वारा जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया

0

दल्लीराजहरा श्री कृष्ण भगवान की विधि विधान से रात्रि 12:00 बजे पूजा अर्चना की गई दूसरे दिन भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें बहुत से श्रद्धालु ने महाप्रसादी ग्रहण कियाकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव इस वर्ष नगर में हर मंदिरों में तथा जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री कृष्णा जी की मूर्ति स्थापना कर विधि विधान से कृष्ण उत्सव मनाया गया सभी उत्कल समाज उड़िया समाज तथा नगर वासियों के द्वारा मूर्ति स्थापना में सम्मिलित होकर भगवान कृष्ण की भक्ति में रात्रि 12:00 बजे जन्म के दौरान भजन कीर्तन के साथ कृष्ण भक्ति में डूबे दिखे तत्पश्चात दूसरे दिन महाप्रसादी भंडारा का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी नगर वासियों द्वारा महाप्रसादी का भोग सभी ने ग्रहण किया और श्री कृष्ण के नारों के साथ पूरा शहर गूंज उठा जय श्री कृष्णा जय द्वारकाधीश इस आयोजन में प्रमुख रूप से समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS