छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने की राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात
नई दिल्ली जगदलपुर बस्तर सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज ने आज कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके दिल्ली स्थित आवास में भेंट कर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने श्रीमती गांधी तथा राहुल गांधी को विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता का क्रम दोहराते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की गौरवशाली विजय यात्रा को जारी रखेगा। इस संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता समस्त राष्ट्रीय नेताओं, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने प्रतिबद्ध हैं। विदित है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे एवं संगठन महासचिव श्री वेणुगोपाल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया था। आज शुक्रवार को श्री बैज ने कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी तथा राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान सौंपे जाने पर पहले ही प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कह चुके हैं कि दीपक बैज युवा नेता हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से युवाओं सहित सभी वर्गों में उत्साह है।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी दीपक बैज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपक बैज छत्तीसगढ़ कांग्रेस को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से ऐसे प्रयास करेंगे, जो उनसे अपेक्षित हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विशेष तौर पर सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी से आमतौर पर इतनी जल्द मुलाकात का समय नहीं मिल पाता है क्योंकि यह नेता बहुत व्यस्त हैं। इन्हें पूरे देश के पार्टी मामले देखना होते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष युवा सांसद दीपक बैज को पार्टी के सभी नेताओं का सहज आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। संसद में सांसद दीपक बैज के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पहले से ही परिचित है और संसद में उनके जोशीले भाषण से, उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए उठाए गए मुद्दों से प्रभावित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उन्हें प्रोत्साहित करते रहे हैं तथा राहुल गांधी का मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहा है। आज सारा बस्तर अपने सांसद और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन पर दोहरी खुशियां मना रहा है और वहां दिल्ली में अपने जन्मदिन के अवसर पर दीपक बैज ने कांग्रेस के आला नेताओं श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आशीर्वाद प्राप्त किया है।
दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल से दीपक बैज ने लिया मार्गदर्शन
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने 13 जुलाई को नई दिल्ली स्थित अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया। श्री बैज के साथ इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मलकित सिंह गैदू भी मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व मिलते ही सांसद दीपक बैज ने सबसे पहले रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, उनका आशीर्वाद लिया और सहयोग की अपेक्षा की। इसके बाद फ्लाईट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जगदलपुर के वरिष्ठ नेता मलकित सिंह गैदू के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली स्थित सांसद दीपक बैज के निवास में उनसे मुलाकात कर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहां बस्तर संभाग की दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक देवती कर्मा, दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा समेत छत्तीसगढ़ के दर्जनों नेता नव नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मिलने पहुंचे थे। शहीद कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की धर्मपत्नी देवती कर्मा ने दीपक बैज को बधाई के साथ आशीर्वाद दिया। 13 जुलाई को दीपक बैज और मलकित सिंह गैदू कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। वहां श्री बैज ने पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भेंट की और उनके चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया। श्री खड़गे ने दीपक बैज को बुके भेंटकर नए दायित्व के लिए बधाई दी और छत्तीसगढ़ में पार्टीजनों, संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। खड़गे से दीपक बैज ने संगठन हित में मार्गदर्शन लेने के बाद राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। बैज को देखते ही वेणुगोपाल खुशी से भर उठे और उन्होंने बैज को गले लगा लिया।. उन्होंने भी बैज को शुभकामनाएं दी तथा संगठन हित में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस दौरान मलकित सिंह गैदू पूरे समय दीपक बैज के साथ मौजूद रहे। मलकित सिंह ने भी खड़गे और वेणुगोपाल से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया।
जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद दिल्ली जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव व इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकीत सिंह गेन्दु उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे एवं संगठन महासचिव वेणुगोपाल से भेंट के दौरान उनका आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का समर्पण एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन को कार्यकर्ता स्तर तक और अधिक मजबूत करेंगे। पार्टी ने उन्हें जिस विश्वास के साथ यह अहम जिम्मेदारी दी है, वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए तैयार है। कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनाएगी।
दल्लीराजहरा दूसरी राज्य स्तरीय कलारिपयत्तू चैंपियनशिप का आयोजन 15 एवं 16 जुलाई को बिलासपुर सरकंडा में किया जा रहा है जिसमें बालोद जिला के करीबन 30 खिलाड़ी सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्ग में हिस्सा लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चूआ डुकल, हाई किक ,तलवार ढाल ,लोंग स्टिक ,एवं उर्मी इवेंट्स में भाग लेंगे भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस तरह है सब जूनियर वर्ग 10 से 14 वर्ष sadeeke दुबे, हिमानी, सिमरन सिंह मौली, सोनम साहू, हर्षदीप साहू , आयुष ,पल्लवी साहू, ,सुमन वर्मा, 15 से 18 वर्ष जूनियर ग्रुप में जासमीन साहू दिव्यानी यादव, जिया जयसवाल सिद्धि नेताम 18 वर्ष से ऊपर के आयु ग्रुप में विपिन ,गगन सोनी ,मिलन , यह खिलाड़ी दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के हैं लक्ष्मी साहू, भारती यादव, तपस्वी यादव, खिलेश्वर साहू ,मानसी रानी, आशीष निषाद, त्रिवेणी राजपूत, यह खिलाड़ी वीर नारायण सिंह क्लब बालोद के हैं ।
अधिकारी के रूप में हरबंस कौर एवं किशोर नाथ योगी शामिल होंगे इसकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 13 अगस्त त्रिवेंद्रम में आयोजित है इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे राष्ट्रीय स्पर्धा में सीनियर वर्ग में अच्छे प्रदर्शन एवं पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 37 नेशनल गेम जो गोवा में आयोजित है उसके लिए भी चयन किया जाएगा एवं 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए चयनित होंगे इस मौके पर मान बी आर गहरवार मुख्य महाप्रबंधक खदान लौह अयस्क समूह राजहरा नितेश छतरी वरिष्ठ प्रबंधक लोह अयस्क समूह राजहरा बालोद जिलाअध्यक्ष अनिल, डॉक्टरश्रीमती पूर्णिमा राजपूत, सीआईएसफ इंस्पेक्टर ए के भास्कर,निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य सिस्टर जो सिया मेरी, पालक गण एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कलारिपयट्टू संघ के अध्यक्ष लखन साहू ने प्रदान की
जगदलपुर नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. सिरेमल जैन (बुरड़) के सुपुत्र एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी गौतम चंद बुरड़, संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन व रमेश बुरड़ के भ्राता संतोष कुमार जैन का 56 वर्ष की आयु में 13 जुलाई को प्रातः निधन हो गया। वे अनिल,अमित के चाचा, जयराज के बड़े पापा, अमन, जिनेश के पिता एवं विनय, विवेक के दादा एवं जसराज बाफना के बहनोई थे। संतोष कुमार जैन की अंतिम यात्रा गुरुवार को शाम 4.30 बजे सेंट्रल बैंक के पास निवास स्थान से निकली। अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। जैन के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केबिनेट मंत्री कवासी लखमा, बस्तर के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक मोहन मारकाम, विधायकगण लखेश्वर बघेल, राजमन बेंजाम, विक्रम मंडावी, देवती महेंद्र कर्मा, शिशुपाल सोरी, चंदन कश्यप, संतराम नेताम, अनूप नाग, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शर्मा, वरिष्ठ नेता मलकित सिंह गैदू, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य, मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, होरी मंडल, सुरेंद्र झा, कुलदीप भदौरिया, अवधेश झा, राम शंकर राव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
तूलिका कर्मा और मलकित सिंह ने भी दी सांसद बैज को बधाई
जगदलपुर नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज से दंतेवाड़ा की विधायक देवती महेंद्र कर्मा एवं दंतेवाड़ा की जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा तथा इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मलकित सिंह गैदू नई दिल्ली स्थित उनके निवास में भेंट की। देवती कर्मा, तूलिका कर्मा और मलकित सिंह गैदू ने पुष्प गुच्छ भेंटकर श्री बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। विधायक देवती कर्मा ने कहा कि बैज के नेतृत्व में युवा सोच के साथ पार्टी को नई दिशा मिलेगी। उन्हें इस नए दायित्व के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं। मलकित सिंह गैदू ने कहा कि बैज, युवा, ऊर्जावान और ओजस्वी नेता हैं। बस्तर में कांग्रेस की मजबूती के लिए श्री बैज का योगदान अतुलनीय है। अब उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को नई ताकत एवं ऊंचाई मिलेगी। मलकित सिंह ने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा चुनावों में श्री बैज के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए और भी बड़ी जीत हासिल करेगी। तूलिका कर्मा ने कहा कि सांसद दीपक बैज कि व्यक्तिगत छवि और मिलनसारिता पार्टी के लिए लाभकारी होगी।
फरसीगांव पंचायत में शासन की योजना का उड़ाया जा रहा मखौल
पशुओं के लिए न शेड बनाया, न पानी टंकी, कर ली पूरी रकम
अर्जुन झा
बकावंड :- जनपद पंचायत मुख्यालय बकावंड में ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरसीगाव के गोठान निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। गोधन न्याय योजना की आड़ में अपनी जेबें भरकर सरपंच और पंचायत सचिव गोवंश के साथ अन्याय करने पर आमादा हैं। मॉडल गोठान के रूप में विकसित किया जा रहा यह गोठान भ्रष्टाचार का मॉडल बनकर रह गया है। ग्राम पंचायत मुख्यालय फरसीगांव के गोठान निर्माण के लिए 9 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। शासन की मंशा यहां एक आदर्श गोठान बनाने की रही है, मगर सरपंच और सचिव इस निर्माण कार्य में जमकर गड़बड़ी कर रहे हैं। निर्माण में देखा जाए तो गाय बैलों के लिए पैरा व चारे की व्यवस्था नहीं है।
मवेशियों को धूप और बारिश से सुरक्षित रखने के लिए शेड या झोपड़ी का भी निर्माण नहीं कराया गया है। पशुओं के लिए पानी की भी व्यवस्था नहीं है। पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा और सरपंच ने टंकी बनाने में बहुत ही कम सीमेंट का उपयोग किया है। वहीं शेड भी बड़े हल्के स्तर के और आकार में बहुत ही छोटे बनाए गए हैं। शेड की छत पर टीन भी नहीं लगाई गई है। शेड में इस्तेमाल किए गए लोहे के पिलर और एंगल भी निहायत ही घटिया हैं। वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए टंकी स्तरहीन बनाई गई है। निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। घटिया सामग्री का उपयोग कर सरपंच और सचिव रकम डकार गए हैं। कहने को तो यह आदर्श गोठान है, मगर यह अन्य पंचायतों के लिए रोल मॉडल बन सके ऐसा किसी भी एंगल से नजर नहीं आता। बल्कि यह गोठान भ्रष्टाचार का मॉडल जरूर बन गया है। ग्राम पंचायत के दस्तावेजों में गोठान के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाने का उल्लेख हुआ है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आज तक गोठान का काम पूरा नहीं हो सका है। आधे अधूरे गोठान को आदर्श नाम दिया जा रहा है।*बॉक्स**अधिकारियों के निर्देश की अवहेलना*कुछ माह पहले अधिकारी यहां का गोठान का निरीक्षण करने आए थे। तब उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग करते हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश सरपंच को दिए थे। उसके बाद फिर कभी जनपद पंचायत से इंजीनियर या कोई अधिकारी निर्माण कार्य का जायजा लेने व सुपरविजन के लिए नहीं पहुंचा। इसका नतीजा यह हुआ कि सरपंच और सचिव ने गोठान निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर शासन को चूना लगाने का खेल जारी रखा। वहीं गोठान निर्माण में नाबालिग लडके लड़कियों से कार्य कराकर श्रम कानून की धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं। इस संबंध में सरपंच सचिव से जानकारी लेने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इस तथाकथित मॉडल गोठान में अब तक भी गोबर की खरीदी भी शुरू नहीं हुई है।
प्रियंका गांधी के जगदलपुर प्रवास से ठीक पहले दिल्ली में भूपेश बघेल और दीपक बैज के बीच हुई थी अहम बैठक
विधानसभा में सरकार को घेरने के चक्कर में निपट गए मोहन मरकाम
अर्जुन झा
जगदलपुर बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की रणनीति कई माह पहले ही तैयार कर ली गई थी। निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरने के फेर में निपट गए हैं। विधानसभा में डीएमएफटी की रकम की बंदरबांट का आरोप लगाना मरकाम को भारी पड़ गया। उसी दिन से मोहन मरकाम को अध्यक्ष पद से बेदखल किए जाने और बस्तर के युवा आदिवासी सांसद दीपक बैज को संगठन की बागडोर सौंपे जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। वैसे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला पार्टी को छत्तीसगढ़ में नया आयाम देने वाला साबित होगा।
सांसद दीपक बैज एक ऊर्जावान और हमेशा सक्रिय रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं। संसद के सत्रों के दौरान बैज सदैव मुखर रहकर छत्तीसगढ़ और बस्तर के हित में आवाज उठाते रहते हैं। इसके साथ ही वे संसदीय क्षेत्र का दौरा कर नागरिकों से भी सतत संपर्क बनाए रखते हैं। उनकी लोकप्रियता समाज के सभी वर्गों के बीच बराबर है। मिलनसार, सहज और निर्मल स्वभाव वाले दीपक बैज पार्टी संगठन के कार्यों, सभा, सम्मेलनों और केंद्र सरकार के खिलाफ किए जाने वाले धरना, प्रदर्शनों में बराबर भागीदारी देते आए हैं। नई दिल्ली में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों द्वारा आयोजित आंदोलनों में दीपक बैज बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे हैं। राष्ट्रव्यापी आंदोलनों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दूत बनकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते अक्सर देखे गए हैं। अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के सानिध्य में जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन को ऐतिहासिक और उम्मीद से भी ज्यादा कामयाब बनाने में सांसद दीपक बैज ने अपने सहयोगी और अपनी ही तरह हमेशा सक्रिय रहने वाले जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई थी। इस सम्मेलन की अपार सफलता से प्रियंका गांधी भी बेहद प्रभावित नजर आईं थीं। इस आयोजन के कुछ ही दिन पहले प्रियंका गांधी के प्रवास को लेकर जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली गए थे, तब वहां भूपेश बघेल और दीपक बैज के बीच लगभग बीस मिनट तक गुप्त मंत्रणा हुई थी। तभी से कयास लगाया जा रहा tha कि श्री बैज को संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। इस कयास के पीछे मुख्य कारण पीसीसी अध्यक्ष रहते कोंडागांव के विधायक की हैसियत से मोहन मरकाम द्वारा विधानसभा में डीएमएफटी की रकम में गड़बड़ी का मामला उठाकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़े कर देना ही रहा है।
आदिवासी समाज को साध लिया कांग्रेस ने
निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और नव मनोनीत अध्यक्ष दीपक बैज दोनों ही आदिवासी समुदाय से हैं, लेकिन अपनी बिरादरी के बीच सक्रियता और लोकप्रियता के मामले में दीपक बैज बीस ही साबित होते हैं। दीपक बैज आदिवासी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर भाजपा के एक कार्यकर्त्ता द्वारा पेशाब किए जाने के मामले पर छत्तीसगढ़ में सबसे पहले दीपक बैज ने ही मोर्चा खोला था। उन्होंने आदिवासी कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय बैठक में पेशाब कांड को पुरजोर ढंग से इसकी मुखालफत करने का सुझाव रखा था, जिसे तुरंत स्वीकार करते हुए देशभर में धारना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। यही नहीं आदिवासी समुदाय को एकजुट करने तथा समुदाय के संस्कारों, संस्कृति, पूजा पद्धति, परंपराओं के संरक्षण – संवर्धन की योजनाएं बनाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को श्री बैज सलाह देते रहे हैं। योजनाएं लागू हुईं और इनके परिणाम स्वरूप आदिवासी समुदाय में कांग्रेस के प्रति विश्वास और भी बढ़ गया है। इस तरह दीपक बैज को पीसीसी अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने संपूर्ण आदिवासी बिरादरी को साध लिया है।
सभी विधायकों से है बेहतरीन तालमेल
सांसद दीपक बैज का बस्तर के सभी विधायकों के साथ बेहतरीन तालमेल है। वे सभी विधायकों को साथ लेकर संभाग के विकास में लगातार लगे रहते हैं। बस्तर संभाग के सभी विधायकों से उनकी अच्छी तालमेल तो है ही, एकमात्र अनारक्षित सीट जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के साथ भी उनकी बेहतरीन जुगलबंदी हमेशा देखने को मिलती है। कोंटा सुकमा के विधायक एवं केबिनेट मंत्री कवासी लखमा, बस्तर के विधायक एवं आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी, नारायणपुर के विधायक एवं छ्ग हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप, बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा की विधायक देववती कर्मा, अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग, कांकेर के विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, केशकाल के विधायक संतराम नेताम के साथ उनके संबंध बड़े ही अच्छे हैं। यही नहीं कोंडागांव के विधायक एवं निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ भी दीपक बैज के अच्छे ताल्लुकात हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी आदिवासी विधायकों के बीच भी दीपक बैज खासे लोकप्रिय हैं।
छात्र राजनीति से शुरू हुआ सियासी सफर
दीपक बैज का सियासी सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ और अपनी मेहनततथा कर्मनिष्ठा की बदौलत आज वे इस मुकाम तक जा पहुंचे हैं। दीपक बैज सामान्य एवं मध्यम आय वर्गीय आदिवासी परिवार से आते हैं। उन्होंने हाई एवं हायर सेकंडरी से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई छात्रावास में अपनी ही तरह के आदिवासी विद्यार्थियों के संग रहकर पूरी की है। वे पढ़ाई के दौरान छात्रावासी छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे तथा आदिवासी विद्यार्थियों की भलाई और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। नेतृत्व क्षमता उनमें छात्र जीवन से ही रही है। लिहाजा कांग्रेस ने उन्हें हाथों हाथ ले लिया। उन्हें कांग्रेस टिकट देकर चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया। इस चुनाव में दीपक बैज ने बड़ी जीत हासिल की। विधायक की पारी सफलता पूर्वक खेलने के बाद कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में उतार दिया। 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने बैज को बस्तर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। मोदी लहर के बावजूद इस चुनाव में भी दीपक बैज ने बस्तर में कांग्रेस का झंडा गाड़ते हुए भारी अंतर से जीत दर्ज कराई। इसके बाद तो ‘दीपक’ के प्रकाश से समूचा बस्तर आलोकित होने लगा। जिले में कांग्रेस का डंका बजने लगा और सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया।
गृहग्राम उसरीबेड़ा में जश्न का माहौल
नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का गृहग्राम बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में स्थित गांव उसरीबेड़ा है। देर शाम जैसे ही बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबर आई, जगदलपुर और उसरीबेड़ा ने जश्न का माहौल बन गया। उसरीबेड़ा के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और खुशियां मनाईं। गांव में जश्न का माहौल देर रात तक चलता रहा। वहां निवासरत दीपक बैज के परिजनों को बधाई देने लोगों की भीड़ उमड़ती रही। वहीं जगदलपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का मजमा लग गया। कार्यकर्त्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। जगदलपुर स्थित बैज के निवास में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने दीपक बैज की धर्मपत्नी पूनम बैज का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी।
08 जुआडियानों से 11500 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त।थाना मंगचुवा में धारा 3 ( 2 ) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध कायम कर की जा रही विवेचना।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उइके पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप नारायण के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा पर लगाम लगाने थाना मंगचुवा क्षेत्र में लगातार की जा रही है कार्यवाही।दिनांक 12.07.23 को देहान पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी पर ग्राम नरसुटोला की ओर रवाना हुआ था, जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम नरसुटोला के जंगल में आन जगह पर कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर 52 पत्ती ताश में जुआ खेल रहे हैं कि मुखबीर सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाप एवं गवाह के रवाना होकर घेराबंदी कर रेड किया तो 08 व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये। नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) मधुकर सोनटेके पिता सोमनाथ सोनटेके उम्र 50 वर्ष साकिन बेदरकट्टा थाना डोगरगांव जिला राजनादगांव (छ.ग.) (02) हेमलाल मंडावी पिता आशा राम मडावी उम्र 21 वर्ष साकिन अम्बागढ़ चौकी (03) राधेश्याम सिन्हा पिता स्व अक्तु राम सिन्हा उम्र 35 वर्ष साकिन कौड़ीकसा थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी (छ.ग.) (04) जीवन सिन्हा पिता हिरा सिंह उम्र 55 वर्ष साकिन कौडीकसा थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी (छ.ग.) (05) सुमेश्वर निर्मलकर पिता रामाधार उम्र 25 वर्ष साकिन गोडलवाही थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव (छ. ग.) (06) अलक निषाद पिता राजकुमार उम्र 33 वर्ष साकिन कुम्हारी थाना खडगांव जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी (छ.ग.) (07) जगेश्वर सिन्हा पिता धनेश सिन्हा उम्र 28 वर्ष साकिन आटरा थाना अंबागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी (छ.ग.) (08) भीखम देवांगन पिता यादराम उम्र 32 वर्ष साकिन पथरी थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके पास से 52 पत्ती ताश एवं 11500 रूपये नगदी जप्त कर अपराध क्रमांक 16/ 23 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. कायम कर विवेचना में लिया गया कार्यवाही में उपनिरीक्षक दिलीप नारायण, प्र. आर. यज्ञदत्त ठाकुर, प्र.आर. दिगम्बर वर्मा, आर. सुनील नेताम, आर. अजय बघेल, आर. उत्तम पटेल, आर ओमप्रकाश कौमार्य, आर अन्नू उइके का योगदान रहा।
जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सूबेदार नियुक्त किए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें विधानसभा चुनाव के पहले यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और दीपक बैज के संगठन नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। सांसद बैज का 14 जुलाई को जन्मदिन है और आज उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को उन्हें जन्मदिन का अग्रिम तोहफा दिया जाना माना जा रहा है। सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही थीं। आखिरकार आज पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंप दी। निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का कार्यकाल बहुत पहले पूरा हो चुका है।लेकिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन और फिर चुनाव को देखते हुए अब तक उन्हें संगठन का कार्यभार जारी रखा गया था।इस बीच संगठन में महासचिवों के दायित्व और नियुक्ति को लेकर मरकाम और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के बीच टकराव की खबरें आ रही थीं। जिससे कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा था।आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने मरकाम की जगह बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश संगठन की कमान सौंप दी। उनकी नियुक्ति पर बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वह छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के मार्गदर्शन में कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाने के लिए इसी क्षण से जुट जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेख चंद जैन, बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, केशकाल विधायक संतराम नेताम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, भानूप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं, सांसद दीपक बैज के प्रतिनिधियों, एनएसयूआई नेताओं, युवा कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।