City Media - Page 742 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 742

दंतेश्वरी माई की बेटी के विवाह के साक्षी बने विधायक रेखचंद जैन

0
  • आदिवासी संस्कृति के कायल हो गए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
  • जमकर की सराहना हजारों ग्रामीणों के साथ विवाह के हर रस्म में शामिल हुए विधायक

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन शनिवार को हजारों ग्रामीणों के संग बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की सुपुत्री के विवाह समारोह के साक्षी बने। दरभा विकासखंड के मावलीपदर में आयोजित समारोह में विधायक जैन कई घंटे तक आयोजन स्थल पर मौजूद रहे और ग्रामीणों द्वारा संपन्न कराए जा रहे विभिन्न रस्मों के साक्षी बने।ग्रामीणों ने विधायक जैन को बताया कि यह विवाह तीन दशक से भी अधिक समय गुजरने के बाद आयोजित किया गया है। इस दौरान एक सप्ताह तक गांव में खेती- किसानी का कार्य पूरी तरह वर्जित रहता है।

विधायक जैन ने आदिवासी संस्कृति की खूब तारीफ की और उन्हें आमंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का आभार माना। रस्मों के साक्षी बनने के बाद जैन ने गांव की देवगुड़ी में जाकर पूजा- पाठ किया। इस दौरान संतराम, बेलकू पुजारी, रतन, नेतानार सरपंच सुकरा नाग, गंगाधर, टोपर सरपंच समदु, गंगाराम कश्यप, कोलावाड़ा के गुरु खुता बघेल, धनसाय, रूपधर, मुरली, भूषण, मनोज, नडगू पटेल, समलू, रघुनाथ, सहादेव, अजय, बेलकू, बुलकू, चंद्रसाय, धरमू, झितरु, पुन्नू, अता पुजारी, सहदेव माला, महादेव, लोकनाथ पटेल, सुकराम नाग, सुभाष कश्यप, सोमारु बघेल, जयराम नाग, रामेश्वर नाग, तोकन, अमनसाय कश्यप, रघुनाथ, मान सिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

विधायक दफ्तर में मनाया गया मदरसा बोर्ड सदस्य का जन्मदिन

0
  • विधायक जैन के साथ सहयोगियों ने शकील रिजवी से कटवाया केक

जगदलपुर शनिवार शाम विधायक कार्यालय में छ्ग मदरसा बोर्ड के सदस्य मो. शकील रिजवी का जन्मदिन उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने विधायक कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व छग राज्य मदरसा बोर्ड सदस्य मो. शकील रिजवी से केक कटवाया। इससे पूर्व रिजवी को बुके भेंट किया गया।

केक काटने के पश्चात रिजवी को मिठाई व केक खिलाकर हर्ष- उल्लास से जन्मदिन मनाया गया। जैन के सहयोगियों ने बारी-बारी से शकील रिजवी का मुंह मीठा कराया तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यालय में उल्लासपूर्ण वातावरण में जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान रामशंकर राव, होरी मंडल, सुरेन्द्र झा, केसर चेरपा, कनकदेई नाग, सायमा अशरफ, राजेश राय, कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, जफर अली, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, अवधेश झा, धीरज पटेल, मोइन कुरैशी, अक्कू खान, सिराज खान, शकील रिजवी के सुपुत्रद्वय सोहेल व साहिल आदि मौजूद थे।

डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर की शादी में पहुंचे सांसद दीपक बैज

0

तोकापाल बस्तर के सांसद दीपक बैज जनपद पंचायत तोकापाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर के विवाह समारोह में शामिल हुए।यह वैवाहिक कार्यक्रम धमतरी जिले के ग्राम रीवागहन में आयोजित था। सांसद बैज ने नवदंपत्ति को बुके भेंटकर सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। बैज ने डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

प्रशिक्षणार्थियों के अनुभव सुन विधायक जैन ने बढ़ाया हौसला

0
  • प्रशिक्षणार्थियों को संसदीय सचिव ने वितरित किए प्रमाण पत्र
  • बस्तर के यंगस्टर्स को राह दिखाने वाले संस्थान की सराहना भी की

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने शनिवार को गुंडाधुर वार्ड स्थित आई लीड प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों से उनके अनुभव सुने और उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर उन्होंने बस्तर के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से राह दिखाने के लिए संस्थान आई लीड व उसके संचालक की दिल खोलकर तारीफ की।आई लीड द्वारा युवाओं और बच्चों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन विधायक एवं संसदीय रेखचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधायक जैन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा भरे युग में इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं और बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। उनमें आत्मविश्वास की भावना प्रबल होती है और वे हर चुनौती का सामना करने में समर्थ बन जाते हैं। साथ उनका व्यक्तित्व विकास भी होता है। जैन ने बस्तर के सुदूरवर्ती कस्बों में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जरूरत बताई। विधायक ने प्रशिक्षणार्थियों से उनके प्रशिक्षण के अनुभव सुन उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद व डॉ. एपीजे अबुल कलाम से सीख लेने की नसीहत देते हुए उनके आदर्श को जीवन में उतारने की अपील की। श्री जैन ने प्रेरक पंक्ति कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती सुनाकर यंगस्टर्स को नतीजे की परवाह न करते हुए हमेशा कुछ नया करते रहने के वास्ते प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में विधायक रेखचंद जैन ने विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान ऋषभ राव, ग्वाला प्रभाकर, मनोहर सिंह, अन्नपूर्णा जोशी, ज्योत्सना साहू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, हेमू उपाध्याय, गोरे, प्रवीण कालेट समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

विधायक जैन ने मनाया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का जन्मदिन

0
  • नीलूराम बघेल का जन्मदिन मनाने विशेष रूप से नानगुर पहुंचे थे संसदीय सचिव जैन

जगदलपुर शनिवार दोपहर बाद संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन तहसील मुख्यालय नानगुर पहुंचे। पंचायत भवन प्रांगण में उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलूराम बघेल का जन्मदिन मनाया।

जैन ने बघेल से केक कटवाया और उन्हें बुके भेंट किया। बघेल को केक खिलाकर हर्ष- उल्लास से जन्मदिन मनाया गया। जैन के सहयोगियों ने भी बारी-बारी से नीलूराम बघेल का मुंह मीठा करवाया तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान सरपंच शांति बघेल, सिडमुड़ सरपंच हरिबंधु नाग, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, मुन्ना सेठिया, हरिहर सेठिया, विनोद सेठिया, लोकेश सेठिया, शंकर नाग, खगपति, भैरम बघेल, मनिता सेठिया, अरुण, गणेश सेठिया, शरद नागे, छोटे कवाली के सरपंच विजय ध्रुव आदि मौजूद थे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी सरकार संकल्पित :लखेश्वर बघेल

0
  • पौधा तुहर द्वार योजना से गति आएगी वृक्षारोपण में : रेखचंद जैन

जगदलपुर पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत निशुल्क पौधा वितरण रथ को बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत वन विभाग द्वारा लोगों को निजी भूमि पर पौधरोपण हेतु निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधा रोपण भी किया। समारोह में लखेश्वर बघेल ने कहा कि हमारे यशस्वी एवं भूमिपुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वन विभाग द्वारा निशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण में अच्छी मदद मिलेगी तथा घटते वन रकबे को बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी सरकार और मुख्यमंत्री की संकल्पबद्धता को दर्शाती है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि वन विभाग की यह योजना सराहनीय है। मांग के अनुरूप लोगों को घर तक पहुंचाकर पौधे दिए जा रहे हैं। हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री तथा समर्पित वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, वह सराहनीय हैं। अब अगर कोई भी व्यक्ति अपनी निजी जमीन पर पौधा लगाना चाहता है, तो उसे पौधा उनके घर पहुंच कर प्रदान की जा रहा है। इस अवसर पर विधायक लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणि, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, केंद्रीय जेल संदर्शक दिनेश यदु , डीएफओ डीपी साहू, एसडीओ आशीष कोटरीवार, रेंजर देवेंद्र यादव, श्री मानिकपुरी सहित गणमान्य नागरिक कर्मचारी उपस्थित थे।

विकास, विश्वास और सुरक्षा के साथ हो योजनाओं पर अमल

0
  • संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा
  • शहीदों के सम्मान में किया जाए वृक्षारोपण : आईजी सुंदरराज पी.

जगदलपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े और रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक बस्तर कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में शनिवार को हुई। कमिश्नर श्री धावड़े ने कहा कि बस्तर संभाग में शासन की मंशा के अनुसार विकास, विश्वास और सुरक्षा के तहत सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। सभी को मिलकर इसके लिए प्रयास करना होगा। आईजी सुंदरराज ने कहा कि मनवा नवानार के तहत विकास और मूलभूत सुविधाएं हर गांव तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। ताकि लोगों के मध्य सुरक्षा बलों के प्रति बेहतर संदेश जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बस्तर के शहीदों के गांवों में ग्रामीणों के सहयोग से शहीदों के सम्मान व स्मृति में वृक्षारोपण कर हरियाली योजना का विस्तार किया जाए। साथ ही सुरक्षा बलों के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीदी में रीपा के बने उत्पाद को भी शामिल करें। समीक्षा बैठक में आरआरपी फेस 1 एवं फेस 2 तथा आरसीसी एलडब्ल्यूई अंतर्गत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यो, अंदरुनी क्षेत्रों में मोबाईल टावर की स्थापना, मनवा नवानार में मूलभूत सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, उचित मूल्य की दुकान की उपलब्धता के संबंध में और अंदरुनी क्षेत्रों में विद्युत विस्तार कार्य पर चर्चा की गई। कमिश्नर और आईजी ने नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर और सुकमा जिलों में सड़कों के विकास कार्य की समीक्षा कर सड़को के निर्माण कार्य को लक्षित अक्टूबर – नवंबर माह तक सुरक्षा के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कहा गया कि निर्माण एजेंसी रिटेंडर की स्थिति पर कलेक्टर के संज्ञान में लाकर कार्य को गति दें। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाय की सड़कों के विकास पर भी अधिकारियों से आवश्यक से फीडबैक लिए गए एवं मांग व समस्या का निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। मोबाईल नेटवर्क टॉवर स्थापना पर मोबाइल एजेंसी को सेवाएं में विस्तार के निर्देश दिए गए। साथ ही मनवा नवानार के लिए जिलों में चिन्हांकित स्थलों में सुविधाओं की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए विद्युत्त व्यवस्था के प्रस्तावित कार्यों को दुरुस्त करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।*बॉक्स**गर्ल्स स्कूलों और हास्टल में लगेंगे पर्दे*एकलव्य विद्यालयों को भूमि आवंटन के संबंध में चर्चा करते हुए भारत सरकार से प्राप्त बजट के आधार पर आवश्यक व्यवस्था करने के साथ ही बालिका स्कूलों व हॉस्टलों की खिड़कियों में पर्दा लगाने के लिए कहा गया। मुख्यमंत्री द्वारा भेंट मुलाकात और अन्य अवसर की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन में कार्य की प्रगति के लिए साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में ठोस पहल करने के निर्देश आयुक्त ने दिए। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत स्वीकृत व अपूर्ण कार्यों, जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, मसाहती ग्रामों के सर्वे कार्य की प्रगति और सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र की समीक्षा की गई।*बॉक्स**शाला त्यागी बच्चों की होगी वापसी*विगत वर्ष में शाला त्यागी छात्र- छात्राओं को स्कूलों पुनः प्रवेश दिलाकर बेहतर शिक्षा को प्रोत्साहित करने के संबंध में कमिश्नर ने सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में इसके विशेष प्रयास करने की आवश्यकता बताई । कमिश्नर ने सभी जिलों के कलेक्टरों की वन अधिकार मान्यता पत्र व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं सामुदायिक वन संसाधन पट्टा के लिए किए कार्य की सराहना की। इसके साथ ही सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर के लोग जो नजदीकी राज्य आंध्रप्रदेश में गए हैं, उनकी वापसी के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों पर भी चर्चा की। देवगुड़ी-मातागुड़ी, घोटुल और प्राचीन मृतक स्मारकों को भी वन अधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक वन अधिकार पत्र जारी करने की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी कलेक्टरों ने आस्था केंद्रों के लिए भूमि संरक्षण व संवर्धन के लिए बेहतर काम किया है। नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम अंतर्गत गोठान में गोबर खरीदी की स्थिति, वर्मी कम्पोस्ट का उठाव एवं ग्रामीण औद्योगिक पार्क में संचालित आर्थिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। चिटफंड के लिए किए जा रहे कार्यों पर जिलों के नागरिकों को मिलने वाली राशि के संबंध भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सीसीएफ मोहम्मद शाहिद, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, डीआईजी कांकेर बालाजी राव, कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर जितेंद्र सिंह मीणा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस को जिताने निकल पड़े मलकीत

0

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर दौरे से लौटते ही भाजपा ने अब अपना फोकस बस्तर पर बढ़ा दिया है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विश्वसनीय साथियों के भरोसे फिर से बस्तर फतह करना चाह रहे हैं। पिछले चुनावों में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथी रहे मलकीत सिंह गैन्दु अब फिर जगदलपुर की प्रतिष्ठित सीट पर सरकार की सभी उपलब्धियों को बताने मतदाताओं के बीच पहुँच रहे हैं। श्री गैन्दु का कहना है कि भूपेश हैं तो भरोसा है, यह बात जनता के मन मे बैठाना है। कांग्रेस का हर सिपाही भाजपा को परास्त कर सकता है। पार्टी जिसे टिकट देगी, वे उसको समर्थन करेंगे। कांग्रेस को जिताना है। गौरतलब है कि सिख समुदाय के अलावा इस इलाके के कई गांवों में इनके समर्थक हैं। गैन्दु की सक्रियता का कांग्रेस को फायदा मिलेगा। गैन्दु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निष्ठावान और कांग्रेस के समर्पित नेता हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की जीत के लिए काफी मेहनत की थी। जिसका अच्छा परिणाम सामने आया। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए इंद्रावती विकास प्राधिकरण का सदस्य बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसका सक्रियता से निर्वहन कर रहे हैं। वे कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने के लिए अपने साथियों के साथ जनता के बीच जा रहे हैं और बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर का कायाकल्प कर दिया है। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार जगदलपुर का ऐसा विकास करेगी कि बस्तर मुख्यालय जगदलपुर किसी महानगर से पीछे नहीं रहेगा। जगदलपुर के गांवों में शहर जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

जिले में नए एएसपी सुशील कुमार नायक (रा.पु.से.) ने संभाला कार्यभार

0

दिनांक 08.07.2023 प्रशासनिक दृष्टिकोण से बलरामपुर रामानुजगंज जिले से बालोद जिले में हुआ था स्थानांतरण। पुर्व में जिला कांकेर, नारायणपुर, रायगढ़ एवं बलरामपुर में रही है पदस्थापना।छ.ग. शासन गृह पुलिस विभाग के आदेश दिनांक 29.06.2023 के परिपेक्ष्य में प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला बालोद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर का जिला बालोद से जिला कबीरधाम एवं सुशील कुमार नायक का जिला बलरामपुर-रामानुगंज जिले से बालोद जिले में स्थानांतरण हुआ था। दिनांक 07.07.2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के स्थान पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक (रा.पु.से) ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन सिवनी में कार्यभार संभाला, पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेन्द्र यादव एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारीयों से मुलाकत किया गया जिले की भगौलिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक (रा.पु.से) इससे पहले प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के रूप में जिला कांकेर में वर्ष 2015 से 2016 तक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पद पर जिला नारायणपुर में वर्ष 2016 से 2019 तक व वर्ष 2019 से 2021 तक जिला रायगढ़ में एवं वर्ष 2021 से 2023 तक बलरामपुर-रामानुगंज जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत रहे है।

वरिष्ठ नेता मलकित सिंह गैदू शिद्दत से जुटे हैं कांग्रेस के मिशन में

0
  • किंग बनने का माद्दा तो रखते ही हैं, किंग मेकर भी हैं ये कांग्रेस नेता

जगदलपुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकित सिंह गैदू कांग्रेस के सभी स्तर के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को साथ लेकर चलने वाले जननेता के रूप में पहचान बना चुके हैं। वे पार्टी के लोगों के हर सुख दुख में सहभागी बनने में जरा भी गुरेज नहीं करते। यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी गैदू पर पूरा भरोसा करते हैं। खबर है कि श्री बघेल बस्तर जिले में फिर से विजय पताका फहराने के लिए मलकित सिंह गैदू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं।मलकित सिंह गैदू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रह चुके हैं। वर्तमान में वे इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास से लौटते ही भाजपा ने बस्तर पर विशेष रूप से फोकस करना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले चुनाव के वक्त बस्तर फतह करने में अपने विश्वसनीय साथी रहे मलकित सिंह गैदू को आगामी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देकर फिर से बस्तर की सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने की तैयारी में हैं। इससे पहले ही मलकित सिंह गैदू मतदाताओं के बीच पहुंचने का सिलसिला शुरू कर चुके हैं। वे ‘भूपेश है, तो भरोसा है’ के सूत्र वाक्य को जन जन के मन में बिठाने में सफल भी हो रहे हैं। वे लगातार जनता के बीच जाकर भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि इतनी सक्रियता के पीछे कहीं चुनाव लड़ने की मंशा तो निहित नहीं है, मलकित सिंह ने कहा कि मैं जबसे कांग्रेस में हूं तबसे सक्रिय हूं। रही बात चुनाव लड़ने की, तो कांग्रेस का हर सिपाही चुनाव लड़ना चाहता है और सभी कांग्रेसजनों का एक ही मकसद रहता है भाजपा को पराजित करना। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसे जितना मेरा परम कर्तव्य और मकसद होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित प्रत्याशी की जीत के लिए हम पूरा दमखम लगा देंगे। यहां उल्लेखनीय है सिख समुदाय से आने वाले मलकित सिंह गैदू जितनी पैठ अपनी बिरादरी के बीच रखते हैं, उनकी उतनी ही गहरी पैठ इलाके के गांव गांव में भी है। साफ शब्दों में कहें तो बड़ी बात न होगी कि मलकित सिंह किंग बनने का माद्दा तो रखते ही हैं, किंग मेकर की भी भूमिका बखूबी निभा सकते हैं।*बॉक्स**सेलिब्रेट किया रिजवी का बर्थडे*मलकित सिंह गैदू पार्टी के हर नेता कार्यकर्त्ता के गम और खुशी में शरीक होते हैं। किसी भी नेता या कार्यकर्त्ता का जन्मदिन हो, वे केक लेकर उसे विश करने जरूर पहुंच जाते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं मदरसा बोर्ड सदस्य मो. शकील रिजवी के जन्मदिन पर भी मलकीत सिंह गैदू ने केक काटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान महेंद्र महापात्र, शेमियल नाथ, सायमा अशरफ, अनुराग महतो, सोहेल रिजवी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS