City Media - Page 810 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 810

बच्चों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हो चले हैं विधायक रेखचंद जैन

0
  • प्ले कार्ड बनाकर संसदीय सचिव जैन पर स्नेह बरसा रहे नौनिहाल
  • स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल के कार्यक्रम में दिखा जज्बा

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक हर आयु वर्ग के लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। बड़े बुजुर्ग तो जैन पर बेशुमार प्यार उंडेलते ही हैं, बच्चे भी युवा विधायक के लिए सम्मान और स्नेह का इजहार करने में जरा भी पीछे नहीं हैं। दिल की गहराइयों में उतर जाने वाला ऐसा ही दिलकश नजारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल जगदलपुर के एक कार्यक्रम में सामने आया। यह दृश्य देख स्वयं श्री जैन भावुक हो उठे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल जगदलपुर में आयोजित समर कैंप के समापन समारोह एवं पुस्तक मेला व विज्ञान मेला के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे

जगदलपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने वह सब कुछ पा लिया, जो आज तक संभवतः वे पा न सके थे। श्री के जीवन में वह घड़ी अनमोल धरोहर बन गई, जब स्कूल के विद्यार्थियों ने जैन के प्रति आदर और प्रेम का इजहार कुछ अलग अंदाज में किया। स्कूल के एक छात्र और छात्रा ने अपने कोमल हाथों से बनाया हुआ प्ले कार्ड संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन को गिफ्ट किया। इस प्ले कार्ड में बच्चों ने अपने हाथ से लिखा है – सभी के चहेते एवं लोकप्रिय विधायक महोदय का सादर अभिनंदन व स्वागत। जैन यह गिफ्ट पाकर भावविभोर हो उठे। बच्चों के मन में अपने प्रति निश्छल प्यार को महसूस कर जैन की आंखें नम हो उठीं। उनके मुंह से बरबस ये बोल फूट पड़े – बच्चों का यह प्यार आज मेरी जिंदगी की अनमोल थाती बन गई है। यह प्यार मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा। मेरी जिंदगी अब तक अधूरी थी, इन बच्चों ने उसे पूर्णता प्रदान कर दी है। इस दृश्य ने स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी हर्षित कर दिया। उल्लेखनीय है कि विधायक रेखचंद जैन कोमल हृदय वाले संवेदनशील जनप्रतिनिधि माने जाते हैं। बच्चों के प्रति उनके मन में वात्सल्य कूट कूटकर भरा रहता है। कोरोना के चलते बेसहारा हो चुके बच्चों के साथ उन्होंने दीपावली का त्यौहार मनाकर उन बच्चों की बेरंग दुनिया में खुशियों के रंग भर दिए थे। बच्चों के प्रति जैन की संवेदनशीलता दो दिन पहले नगरनार में भी देखने को मिली थी। नगरनार के तीन स्कूली बच्चों की मृत्यु तालाब में डूब जाने से हो गई थी। यह खबर मिलते ही जैन अपने सारे जरूरी कार्यों को रोककर बच्चों के परिजनों से मिलने तुरंत महारानी अस्पताल पहुंच गए। वहां से वे बच्चों के शवों के साथ नगरनार गए और तीनों की आर्थियों को बारी बारी से कंधा भी दिया। जैन की पहल पर तीनों बच्चों के परिजनों को शासन की ओर से चार चार लाख की सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई।

मेला- मड़ई में शिरकत करने निकले रेखचंद जैन

0

जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेला- मड़ई में शिरकत करने पहुंचे। सर्वप्रथम वे बालिकोंटा पंहुचे, जहां हिंगलाजिन मातागुड़ी में माता हिंगलाजिन समेत अन्य ग्राम्य देवी- देवताओं की पूजा की। उन्होने ग्रामवासियों की मांग पर हाईमास्ट सोलर लाइट यथाशीघ्र लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बालिकोंटा सरपंच फूलमती, गोपू दुबे, सुरेन्द्र झा, पुजारी मीटू, गोंचा पुजारी, मुन्ना कोतवाल, महादेव नाग, उप सरपंच पातर, पंच लक्ष्मी, बुटलू, धनीराम, दुलमा, पद्मावती, पदलाम नाग, तुलावती, दयालू, दसमू, सिरा, डोलो, खगे पटेल गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, तुषाल काले आदि मौजूद थे।

जैन ने लिया शिव- पार्वती का आशीष, किया बरात का स्वागत

0
  • विधायक रेखचंद जैन के कार्यालय के समक्ष किया गया भव्य स्वागत

जगदलपुर नगर के विजय वार्ड स्थित ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में भगवान शंकर, माता पार्वती व गणेशजी के वार्षिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। दोपहर बाद शंकर जी की बरात ने नगर भ्रमण किया। शिव बरात का स्वागत विधायक कार्यालय के समक्ष संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने किया।

उन्होंने रथ पर सवार शिव- पार्वती की पूजा – अर्चना की, उनसे आशीर्वाद लिया और बरात का स्वागत किया। बरात में शामिल श्रद्धांलुओं को शीतल पेय व जूस का वितरण विधायक जैन ने करवाया। इस दौरान विधायक श्री जैन के साथ अनिल बवेजा, होरी मंडल, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, कमलेश पाठक, सुरेन्द्र झा, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, सायमा अशरफ, धर्मेंद्र चौहान, गौरव आयंगर, तुषाल काले, अभय सिंह, मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।

स्वामी आत्मानंद के सपनों को साकार कर रहे सीएम बघेल : जैन

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया समर कैंप का समापन, पुस्तक व विज्ञान मेले का उद्घाटन

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर अंचल में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वामी आत्मानंद के सपनों को साकार कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद के नाम पर स्थापित अंग्रेजी माध्यम स्कूल नित नए आयाम गढ़ रहे हैं। इसलिए जनता के सभी वर्गों से इसे सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है।

स्वामी आत्मानंद संत, समाज सुधारक और प्रतिष्ठित शिक्षाविद थे। उक्त बातें संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने सोमवार को संभाग मुख्यालय में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के कार्यक्रम में कही। जैन ने समर कैंप का समापन तथा विज्ञान मेला व पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। उन्होने विभिन्न कक्षाओं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किए बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विज्ञान मेला का अवलोकन कर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्राचार्य मनीषा खत्री, प्रधान अध्यापिका के. सबिता नायर, सुचित्रा सामंत, नीति नेताम, टी. रूचिका, कविता गौर, मनिंदर रेवतकर, नम्रता सिंह, सौम्या देवांगन, मिली साव, चेतना सिंह, साक्षी यादव, अंकिता दुबे, शकीला मोबिन, भूमिका साहू, खुशबू पटेल, ममता चौहान, रविंद्र सिंह राठौर, मनमती कश्यप, पार्षद कनीजा फातिमा, एसएमडीसी अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, विजय सिंह, गौरव आयंगर, तुषाल काले आदि मौजूद थे।

करोड़ों का राशन घोटाला करने वालों पर आखिर कब गिरेगी गाज

0
  • चार करोड़ से ज्यादा का खाद्यान्न गटक चुके हैं दुकान संचालक
  • बकावंड और बस्तर विकासखंडों में उजागर हो चुकी हैं बड़ी गड़बड़ियां

बकावंड सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न की बड़े पैमाने पर गड़बड़ी समूचे छत्तीसगढ़ में सामने आई है। बस्तर जिले के राशन दुकान संचालकों ने तो इस मामले में कीर्तिमान ही रच डाला है। जिले में करोड़ों के खाद्यान्न का घपला हुआ है। जांच में गड़बड़ी प्रमाणित होने और जांच प्रतिवेदन जिला प्रशासन तक पहुंच जाने के बावजूद राशन दुकान संचालकों पर अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि घोटालेबाज राशन दुकान संचालकों पर कार्रवाई की गाज गिरेगी भी, या नहीं ? बस्तर जिले के बकावंड और बस्तर विकासखंडों की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में गरीब आदिवासियों के हिस्से के राशन का जमकर घोटाला किया गया है। सैकड़ों क्विंटल चावल, शक्कर, चना, गुड़, नमक आदि की अफरा तफरी की गई है। बस्तर विकासखंड की 96 और बकावंड विकासखंड की लगभग 100 राशन दुकानों की जांच फूड इंस्पेक्टर द्वारा की गई थी। जांच में खाद्यान्न की बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर हुई है। सर्वाधिक हेराफेरी चावल और शक्कर की हुई है। फूड इंस्पेक्टर द्वारा राशन दुकानों की जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट एसडीएम बस्तर एवं बकावंड को सौंपी जा चुकी है। एसडीएम ओपी वर्मा ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कहा था कि राशन दुकान संचालकों को आरआरसी जारी कर घोटाले की रकम की वसूली उनसे की जाएगी। लेकिन पखवाड़ा गुजरने को है, वसूली की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं हो पाई है। वहीं राशन दुकान संचालकों को खाद्यान्न के नए स्टॉक का आवंटन माह दर माह लगातार जारी किया जा रहा और संचालक नए स्टॉक में भी घपलेबाजी करने से नहीं चूक रहे हैं। बकावंड विकासखंड की राशन दुकानों में तो तीन दिन से राशन वितरण ही नहीं किया जा रहा है। राशन दुकान संचालकों का कहना है कि ई पास प्रणाली में तकनीकी खराबी के चलते राशन वितरण कर पाना संभव नहीं हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में 1 अरब के राशन की गड़बड़ी

बताते हैं कि समूचे छत्तीसगढ़ में लगभग एक अरब रुपए के सरकारी खाद्यान्न कि अफरा तफरी राशन दुकान संचालकों द्वारा की गई है। इस खाद्यान्न घोटाले की जांच जिलेवार कराई गई थी। सभी जिलों से अंतिम जांच रिपोर्ट शासन तक पहुंच भी चुकी है। खाद्यान्न घोटाले के तेरह मामलों में पुलिस थानों में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराए गए हैं, लेकिन बस्तर जिले में इस तरह की कड़ी कार्रवाई की कोई सुगबुगाहट भी सुनाई नहीं दे रही है। चर्चा है कि बस्तर के राशन माफिया ने राजनैतिक संरक्षण प्राप्त कर लिया है और इसी वजह से उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर बस्तर और बकावंड विकासखंडों के राशन घोटाले में ईमानदारी से कार्रवाई की गई, तो दर्जनों राशन दुकान संचालक सींखचों के पीछे नजर आएंगे, मगर ऐसा होता दूर दूर तक भी नजर नहीं आ रहा है।

ब्राह्मण समाज दल्ली राजहरा के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव 22 अप्रैल को विविध आयोजनों के साथ मनाया गया

0

दल्लीराजहरा लौह अयस्क नगरी के बीएसपी श्रमवीर चौक टाऊनशिप वार्ड क्रमांक 22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन में नगर के विप्रजनों के सहपरिवार गरिमामय उपस्थिति में 22 अप्रैल 2023 शनिवार बैशाख मास शुक्ल पक्ष 03 अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुरामजी की पूर्ण वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना आरती यजमान अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित विप्रजनों से पं.अशोक पाण्डेय द्वारा कराई गई। वहीं विप्र समाज की मातृशक्तियों ने सस्वर सुन्दर काण्ड पाठ, श्रीराम स्तुति,हनुमान चालीसा का पाठ एवं संकट मोचन का पाठ किया तत्पश्चात आरती भोग प्रसाद व भोजन प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, प्रवक्ता कमल शर्मा, गोरेलाल मिश्रा, ओंकारमणि शुक्ला ,आर.के. द्विवेदी, जगराम उपाध्याय, बी.के मिश्रा,के.के शर्मा, विजय दीक्षित, भूपेन्द्र तिवारी,विनोद दीक्षित, अनिलकांत शर्मा,मनीष पाठक, अशोक कुमार पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, अजय मिश्रा, विजय सी.के.शर्मा, शैलेंद्र व्यास, प्रवीण शर्मा, विनोद तिवारी, रमेश शुक्ला, जोगेंद्र ठाकुर, देवदत्त शर्मा,अजीत झा, ओमप्रकाशदुबे, राकेश पाठक, पी.डी.मिश्रा, नंदकिशोर पाण्डेय, प्रशांत त्रिवेदी, गिरिजेश तिवारी, आदित्य ठाकुर, आदित्य पाण्डेय बिट्टू, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती रूपाली व्यास,श्रीमती राधा मिश्रा, श्रीमती माण्डवी मिश्रा, श्रीमती रीता शर्मा (बबली),श्रीमती मधुमिता शर्मा, श्रीमती रोशनी पाण्डेय, श्रीमती आरती शर्मा सहित बड़ी संंख्या में ब्राह्मण समाज की महिला, पुरुष व बच्चे स्वस्फूर्त शामिल हुए।इस अवसर पर दसवीं /बारहवीं बोर्ड परीक्षा में, वि.वि परीक्षा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं सहित रंगोली व बच्चों व महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया तत्पश्चात ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व जगराम उपाध्याय के के द्वारा सर्वप्रथम ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य व प्रवक्ता कमल शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), भाजपा मंडल दल्लीराजहरा के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पाण्डेय तथा नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के एल्डरमैन द्वय प्रमोद तिवारी व श्रीमती ममता पाण्डेय तथा वार्ड क्र.03 की पार्षद श्रीमती सोनी मनोज दुबे तथा वार्ड क्र.08 के पार्षद स्वप्निल तिवारी व बजरंग दल के जिला अध्यक्ष शशांक तिवारी को पुष्पगुच्छ व शॉल,श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन कमल शर्मा व विजय दीक्षित ने तथा आभार प्रदर्शन संतोष पाण्डेय ने किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली राजहरा में आये आँधी तूफान के चपेट मे आया जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का आंदोलन

0

दिनाँक 22/04/23 को कल दिनाँक 22/4/2023 दिन शनिवार को साम को आये तेज तूफान और बारिश के कारण जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का भूख हड़ताल जो कि 01 मार्च 2023 से स्थल माइंस ऑफिस गेट के पास दल्ली राजहरा पर जारी है उस पर पड़ा तेज तूफान के कारण पंडाल बहुत ही बुरी हालत में है और उखड़ भी गया और भूख हड़ताल पर बैठे साथियो को भी मामूली चोट पहुंचा लेकिन फिर भी BSP व BEML प्रबन्धन अभी तक अपनी कुम्भकरणी नीद नही तोड़े है, पता नही BSP प्रबन्धन और BEML प्रबन्धन की ये हट क्यो नही छोड़ रहा है, और आंदोलनकारियो से कोई भी चर्चा क्यो नही करहा है ये सब बातों से बहुत सारे सवालों को खड़ा करता है क्या प्रबन्धन चाहती है कि यह आंदोलन उग्र हो या फिर कोई आंदोलनकारी साथियो की जान चले जाये।।अगर नही तो वो बात क्यो नही कर रही है जबकि माननीय सांसद महोदय ने आपने दल्ली दौरे के दौरान एक सप्ताह के अंदर इस आंदोलन हल निकालने का आदेश BSP के अधिकारीयो को दिये है। अभी वतर्मान में नया पंडाल वही पर माइंस ऑफिस के पास दल्ली राजहरा पर लगा कर आंदोलन को जारी रखा गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगरी निकाय क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन के संचालित समस्त योजनाएं आम नागरिकों के हित में

0

लोकेश्वरी गोपी साहूछत्तीसगढ़ शासन से समस्त नगरी निकाय में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना जैसे अन्य योजनाएं आम नागरिकों हित के लिए शुरू करने की मांग करते हुए आम नागरिकों के हित में योजना संचालित करने की मांग की गई जिससे सभी नागरिकों को नगरी क्षेत्र में भी रोजगार गारंटी जैसे योजना का लाभ आने वाला समय में आम नागरिकों को मिल सके इसके लिए स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया और डॉ शिव कुमार झारिया नगरी का मंत्री से विनम्र अपील करते हुए मांग की गई कि आने वाले समय में नगरी क्षेत्र में भी रोजगार गारंटी जैसे योजना संचालित की जाए ताकि आम नागरिकों को नगरी क्षेत्र में भी 150 दिन काम मिल सके इसके लिए विनम्र अपील और मांग की गई है और इसके लिए प्रयास भी किया जाएगी।

कृषि हीन भूमि मजदूर योजना नगर पंचायत क्षेत्र में लागू करने के लिए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरी निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया का जताया आभार श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने कहां की छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी और नगरी निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया एवं महिला बाल विकास मंत्री माननीय अनिल भेड़िया जी के आम नागरिकों के प्रति दूरगामी सोच जनहित लोकहित स्वास्थ्य हित और नगर विकास हित को दर्शाता है इसी के परिणाम स्वरूप डौंडीलोहारा नगरी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री गौठान योजना, मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धनवंतरी जेनेटिक मेडिकल स्टोर्स, बेरोजगारी भत्ता योजना , वृद्धा पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, निराश्रित पेंशन योजना, विधवा परित्यक्ता पेंशन योजना,भागीरथी नल जल योजना, और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित रेड टू रीड योजना और पीडीएस खाद्य प्रणाली के माध्यम से समस्त नागरिकों को चावल वितरण के लिए लाई गई योजना व अन्य योजनाएं आम नागरिकों के मूलभूत सुविधा से जुड़ी सभी योजनाएं नगर क्षेत्र में सुचारू रूप से संचालित है इसका लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है और नगरी निकाय डॉ शिव कुमार डेहरिया और कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से अनुशंसित मुख्यमंत्री घोषणा अनुसार अधोसंरचना मद से तीन करोड़ स्वीकृति के लिए नगर पंचायत डौंडीलोहारा की ओर से आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर किए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पीड़ित परिवारों को विधायक जैन ने सौंपे चार चार लाख रु. के चेक

0
  • तीन परिवारों को प्रदान की गई 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
  • नगरनार के तीन स्कूली बच्चों की तालाब में डूबने से हुई थी मौत

नगरनार रविवार दोपहर संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने नगरनार पहुंचकर तीन पीड़ित परिवारों को चार- चार लाख रुपए के चेक सौंपे। परिजनों को सांत्वना देते उन्होने कहा कि होनी को कोई टाल नहीं सकता, लेकिन दुख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आपके साथ जरूर खड़ी है। बच्चे अपने परिजनों को दुख देकर गए हैं। इस दुखद घड़ी में ईश्वर से परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।

उन्होंने कहा कि शासन- प्रशासन दुख में पीड़ित परिजनों के साथ है। शासन के प्रतिनिधि के तौर पर पीड़ित परिवारों को चेक सौंपने का जिम्मा मुझे दिया गया है। जैन ने मृत छात्र प्रियांक कश्यप पिता शंभूनाथ (8 वर्ष), प्रमोद गोयल पिता सोमदास (9 वर्ष) तथा विक्की बेसरा पिता तुलाराम बेसरा (8 वर्ष) के पालकों को राजस्व विभाग द्वारा प्रदत्त आर्थिक सहायता राशि के चेक सौंपे। मृत बच्चे नगरनार के राममंदिर पारा निवासी थे। चेक सौंपने के दौरान जैन के साथ नगरनार सरपंच लैखन बघेल, जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, रवि दास, चमरु, घेनवा, सियाराम नाग, प्रभानंद, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि, कमलेश पाठक, सायमा अशरफ, विजय सिंह, विनोद कुकड़े, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, किरण गुप्ता गौरव आयंगर, तुषाल काले आदि मौजूद थे।

विधायक ने दिया था कांधा

ज्ञात हो कि नगरनार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से गुरुवार को मृत्यु हो गई थी। जैन ने मृत बच्चों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों व ग्रामीणों के साथ बारी- बारी से तीनों शवों को कंधा दिया था। उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से पीड़ित परिवारों को प्रेषित संदेश भी दिया था।

यशवंत सिन्हा के जनहित सेवाभाव के जज्बे को आज पुरा जिला कर रहा सलाम

0

जनपद सदस्य बैस सिन्हा के कार्य को देख जताया आभार, किसी भी परिवार व समाज की असली ताकत आपसी प्रेम विश्वासःसिन्हा

दल्लीराजहरा 22 अप्रैल कुसुमकसा के वार्ड क्रमांक 12 में पेशे से ड्रायवर यशवंत सिन्हा का जनहित के समस्या के समाधान सेवाभाव के जज्बे को आज पुरा जिला सलाम कर रहा है। यशवंत सिन्हा ने अपने खुदा के पैसे से खर्च कर सीमेंट गिट्टी रेत से 50 मीटर की सड़क का निर्माण कर लोगों को आवागमन के लिए सुविधा प्रदान की है। उनके ऐसे पुनीत कार्य के लिए समाज सेवक व जनपद सदस्य संजय बैंस उनके कार्यों को देखने गए और उनके कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। संजय बैंस ने बताया की पेशे से यशवंत सिन्हा ड्राइवर का कार्य करते लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा है ।

आज के समय लोग अपने घरों के समाने कचरा भी साफ नही करते लोग शासकीय सुविधा के लिए इंतजार करते है। ऐसा समय में जनहित के कार्य करने वाले भाई यशवंत सिन्हा के प्रांशसा के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। यशवंत सिन्ह का यह कार्य लोगों को सेवा भाव का संदेश के साथ जनसेवा की प्रेरणा भी देती है। संजय बैस ने आगे कहा की मेरे जनपद पंचायत क्षेत्र में ऐसे जज्बा रखने वाले लोग भी रहते जो मेरे लिए गौरव की बात है। यशंवत सिन्हा ने इस अवसर पर प्रेस के लोगो से कहा की किसी भी समाज व परिवार की असली ताकत दौलत ,शोहरत नही आपसी प्रेम विश्वास होता है,इसी से प्रेरणा ले कर में यह जनहित का कार्य को संभव कर पाया हूं जिससे लोगों का दूख दर्द कुछ कम हो सके साथ ही यह भी कहा की हम किसी की आंसू पौछ सके तो अच्छी बात है पर हमारी वजह से किसी के आंखों में आंसू नही आने चाहिए यह बात हमें याद रखना होगा तभी हमारे में सेवाभाव उत्पन्न होगा। साथ ही हमे हर समय एक नए परिणाम के लिए तैयार रहने की जरूरत है, तभी हम परिवार समाज देश को एक नई दिशा देने में अपनी सार्थक भूमिका का योगदान देने में सफल हो पाएंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS