बूथ क्रमांक 141(ग) चिखलाकसा में सुना गया मन की बात
दल्लीराजहरा दिनांक 26 फरवरी दिन रविवार को चिखलाकसा में बूथ क्रमांक 141(ग) मणिकंचन केंद्र में मन की बात कार्यक्रम प्रभारी विक्रम धुर्वे (जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि) के नेतृत्व में लोगों ने सुना मन की बात। विक्रम धुर्वे ने कहा हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका लाभ देश के हर वर्ग के लोगो को हो रहा है। विक्रम धुर्वे ने कहा आज के मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी ने ई संजीवनी के बारे में बताया।ई-संजीवनी भारत सरकार द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली पहली ऑनलाइन ओपीडी (आउट पेशेंट) परामर्श सेवा है। इसके जरिए बिना घर से बाहर निकले मोबाइल-पीसी की मदद से देश के बेहतरीन डाक्टरों से स्वास्थ्य परामर्श ले सकते हैं। अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोग ई- संजीवनी टेलीकंसल्टेशन का लाभ ले चुके है।शीला सोनी,लछनी सोनी,रीना ताराम, रिमून, दुर्देशीन, सतरूपा, ममता, सुनिता, प्रमिला, लता, सुशीला, धनसीर, आशीष गुप्ता, महेश नेवरा, नंदू पटेल, देवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
घटते ब्याज के बीच एलआईसी के पास है जीवन पर्यन्त गारंटीड प्लान
जगदलपुर भोपाल से पहली बार बस्तर पहुंचे भारतीय जीवन बीमा निगम के जोनल मैनेजर प्रकाश चंद ने शुक्रवार की शाम शाखा कार्यालय में अभिकर्ताओं और विकास अधिकारियों को संबोधित करते कहा कि वर्तमान समय में हर व्यक्ति का बीमा जरूरी है। कोरोना ने यह एहसास कराया कि व्यक्ति को जोखिम सुरक्षा अधिक से अधिक लेनी चाहिए ताकि कुछ होने पर परिवार को पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की कुल आबादी 12 करोड़ में से लगभग आधे लोगों का बीमा होना बाकी है। एलआईसी के पास जीवन पर्यन्त गारंटीड प्लान है। जबकि आज लगातार ब्याज दरें घट रही है ऐसा समय भी आ सकता है
जब लोगों को बैंक में पैसा रखने के लिए सर्विस चार्ज देना पड़ेगा। कई देशों में ऐसे हालात बन गए हैं लेकिन भारतीय जीवन बीमा निगम के पास जीवन वर्षा, जीवन आजाद, जीवन शांति, पेंशन प्लान मौजूद हैं। जिसमें गारंटीड का प्रावधान है। साथ ही जोखिम सुरक्षा के लिए टर्म प्लान जीवन अमर भी है। जोनल मैनेजर ने कहा कि मेरे 37-38 साल के सर्विस में यदि मैं बस्तर नहीं आता तो बहुत कुछ मिस कर जाता। यहां आकर महसूस हुआ कि जगदलपुर शहर और बस्तर जिला काफी संभावनाओं वाला क्षेत्र है। जहां बीमा के लिए काफी अवसर है। उन्होंने जीवन बीमा के अभिकर्ताओं को निगम का नींव और रीढ़ बताते हुए उनकी कर्मठता के कारण एलआईसी पूरे विश्व में विख्यात है। इसी विश्वसनियता के चलते हर क्षेत्र में भारतीय जीवन बीमा निगम पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अभिकर्ताओं से अपने सभी कस्टमर को गारंटीड और पेंशन प्लान देकर उनके भविष्य को और अधिक सुरक्षित तथा मजबूत करने की समझाईश दी। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अशोक ठाकुर ने कहा कि पूरे जोन ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी रायपुर मंडल कई मानकों में उच्च स्थान पर है। इसमें अभिकर्ताओं की मेहनत सराहनीय है। उन्होंने मार्च के महीने को सबके लिए लक्ष्य अर्जित करने का अवसर बताते कहा कि सुबह से देर रात तक बीमा धारकों के पास पहुंचकर उन्हें एलआईसी के गारंटीड और उपयोगी प्लान बताएं ताकि आर्थिक रूप से हर परिवार लाभान्वित हो सके। जगदलपुर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजेन्द्र भारती ने उच्चाधिकारियों को आश्वस्त किया कि सामुहिक मेहनत से 15 मार्च तक शाखा को मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर जोनल मैनेजर प्रकाश चंद ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकास अधिकारियों, सीएलआईए, अभिकर्ताओं एवं ब्रांच के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मार्केटिंग मैनेजर संजीव मालवी, मैनेजर सेल्स जीबी सत्यनारायण समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। संचालन एबीएम अभिषेक जैन ने किया।बाक्स….नगर आगमन पर जोशिला स्वागतजोनल मैनेजर प्रकाश चंद और अन्य अधिकारियों के शुक्रवार को दंतेश्वरी एयरपोर्ट में जोशिला स्वागत किया गया। वहां से दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ वे शाखा कार्यालय पहुंचे। जहां स्वागत और उदबोधन के बाद चित्रकोट के लिए रवाना हो गए। शनिवार को प्र्रमुख पर्यटन स्थल कुटूमसर और तीरथगढ़ के खुबसुरत नजारे को देखा।
दिनांक 25.02.2023 विगत दिनों नशे में वाहन चालन एवं ओव्हरस्पीडिंग वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही करने दिए गए सख्त निर्देश। आम नागरिकों एवं वाहन चालको से बालोद पुलिस की अपील संयमित गति से वाहन चलाएं।जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद के द्वारा आज दिनांक 25.02.2023 को जिला कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में ट्रक, बस, टैक्सी, स्कूली बस युनियनों का बैठक लिया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा की जिले में अधिकांशतः सड़क दुर्घटना ओव्हरस्पीड एवं शराब के नशे में वाहन चालन से दुर्घटनाएं घटित होना बताएं खासतौर पर ट्रक एवं यात्री बस वाहन चालक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों ओव्हरस्पीडिंग वाहन चालन से मौते हो रही है। यात्री बस चालकों द्वारा सड़क के बीचो बीच वाहन रोक देते है क्षमता से अधिक सवारी भरकर परिवहन करते है जिस पर कड़ी आपत्तिजनक मानते हुए सख्त कार्यवाही करने आदेशित किया गया साथ ही सभी ट्रक वाहन मालिकों को अपने ड्रायवरों का चरित्र सत्यापन करवाने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा जिला बालोद ने कहा कि ट्रक परिवहन संघ द्वारा ड्रायवरो के द्वारा नशे में वाहन चलाते या तेज गति से वाहन चलाते पाये जाने पर अर्थण्दण्ड एवं 06 महीने के लिए ड्रायवर का लायसेंस निलंबन करने निर्देश दिया गया साथ ही साथ वाहन मालिक के विरूद्व भी वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। परिवहन एवं यातायात विभाग को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने तथा रोड़ निर्माण एजेंसियों, एनएचआई, पीडब्लयूडी रेडियम, रिफ्लेक्टर संकेतक बोर्ड गति नियंत्रक बोर्ड लगाने के निर्देशित किया गया। राजहरा भानु एवं कच्चे युनियन के द्वारा अपने ड्रायवरों को संयमित रूप से वाहन चलाने एवं समय-समय पर चालकों का स्वास्थय एवं नेत्र जांच करवाने हेतु सहमति दिया गया है। उक्त बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला बालोद, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि., कार्यपालन अभियंता पी एम जी एस वाई, जिला शिक्षा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी रा.राजमार्ग, जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश रावटे, यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी , ट्रक यूनियन राजहरा, बालोद, कच्चे, बी.एस.पी प्रबंधक दल्लीराजहरा जिला बालोद, प्रोजेक्ट मैनेजर गिधाली लौह अयस्क, स्कूल बस संचालक, उपस्थित रहें।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बालोद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई है उसके 4 साल सफलतम पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कृष्ण कांत पवार के मुख्या अथिति प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन साहू की अध्यक्षता व मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू कौशल साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा त्रिलोकी साहू राकेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर शर्मा याद राम साहू जगदीश देसमुख दुर्गानंदन साहू कमलेश सोनी रमेश सोनवानी सुरेंद्र देसमुख जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू दीपा साहू खिलेश्वरी साहू लीला शर्मा अम्बिका यादव के अतिथिया में किसान व जवानों को श्रीफल साल देकर सम्मानित किया गया ।
किसान एवं जवान जिनका सम्मान किया गया है सर्वश्री कचरू राम भूआर्य पोंडी मुक्त राम निर्मलकर सोहतरा तीरथ साहू बेलमांड दिनेश्वर बेलमांड नरेश निर्मलकर घोटिया तुकाराम साहू पांडे पारा त्रिलोचन निर्मलकर घोटिया प्रदीप कुमार साहू पांडे पारा आसाराम साहू बालोद मनोहर साहू बालोद सहदेव साहू बालोद बल्लू राम निर्मलकर रानीतराई रत्नु साहू रानीतराई चेतन सिन्हा करहीभादर संतोष यादव बालोद शंकर यादव रानीतराइ गुहारी राम लौंडी गिरधर नायक लौंडी बबलू पटेल उमरादाह द्वारका प्रसाद सिन्हा चिचबोड़ किशोर साहू सहगाव नारायण साहू मेडकी लोकेंद्र साहू मेडकी कालीचरण भूआर्य बड़हुम व जवानों में सर्वश्री केपी तिवारी किशोर नाथ योगी दुष्यंत कुमार लवण सिंह आदि सम्मिलित हैइस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार ने कहा की जवान और किसान आज देश की धुरी है उसके मान सम्मन की चिंता देश के प्रधानमंत्री कर रहे है और उसे आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कार्य कर रहे हैं एक और जहां अन्नदाता किसान देश को अनाज उपलब्ध करा रहे हैं वहीं दूसरी ओर जवान देश की सुरक्षा में लगे हैप्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब नमो किसान दिवस मना रहे है हम सब का सौभाग्य है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी है जो हर वर्गों के विकास के खास कर किसान वर्गों का विशेष ध्यान दे रही हैजिला अध्य्क्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के मंशानुरूप आज पूरे देश भार में किसान मोर्चा द्वारा पीएम सम्मान निधी के हितग्राही किसानो व जवानों का सम्मान करना किसान मोर्चा के लिए गर्व की बात है वैसे भी मोदी सरकार किसानो की आय को दोगुने करने की दिशा में कारगार प्रयास कर रही है वास्तव में प्रधानमंत्री सम्मान निधि छोटे व सीमांत किसानों के लिए एक वरदान है जिन्हें खेती किसानी के लिए सालाना 6000 तीन किस्तों में प्राप्त होती है इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा जिला कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर नरेन्द्र सोनवानी कल्याण सोनवानी मंडल अध्यक्ष मितेंद्र वैष्णव गणेश साहू सुरेश देशमुख शशिकांत साहू संजय साहू धर्मेश साहू चित्रसेन साहू भोलाराम साहू दुर्जन साहू प्रेम कलिहारी टीकाराम सांवरे गणेश राम साव रामस्वरूप यादव बंटी बाफना मोना टूवाणी संदीप साहु मन्नू झोरी ईश्वर ठाकुर सहित जिला भारतीय जनता पार्टी एवं किसान मोर्चा कार्यकर्ता की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा एवं आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर द्वारा किया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बिना किसी भेद भाव के कार्यक्रम करने की प्रेरणा हमें धोबी समाज देता है -महेंद्र
पंडित सबके साथ सबका विकास के मूल भाव को जीवंत जीने वाला है धोबी समाज -महेंद्र पंडित
धमतरी :-हिन्दू समाज के पूजनीय संत गागड़े महराज के जयंती के अवसर पर धमतरी जिला धोबी समाज द्वारा निकली गई भव्य शोभा यात्रा का भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित ने मराठा पारा चौक के पास विज्जु डागा के निवास पर अपने साथीयो के साथ स्वागत कर, शोभा यात्रा मे सम्मलित हुए l समाज के प्रेयक वर्ग के व्यक्ति को आत्मीय अभिन्दन कर संत गागड़े जी जयंती की बधाई दी l समाज जनो से मुलाक़ात दौरान पंडित ने कहाँ की धोबी समाज सनातन हिन्दू समाज का महत्वपूर्ण व अभिन्न अंग है, बिना किसी भेद भाव से कैसे कार्य किया जाता है उसका उत्कृष्ठ उदाहरण धोबी समाज का प्रत्येक समाज जन देता है आगे बढ़ते हुए पंडित ने बोला सबके साथ सबका विकास के मूल भाव को कोई समाज जीवंत रूप से जीता है तो उनमे से एक धोबी समाज है l इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कोषाध्यक्ष डोंगर मल डागा, सत्तू यादव, भूपेंद्र रजक, सुभाष रजक, महेन्द्र निर्मलकर,कुलेश,हर्ष अग्रवाल, विज्जु जैन, पारस यादव, राजकुमार फूटान,युवराज मरकाम, आकाश सोनी, खम्मन रजक, कुंदन, कुलेसज्वार सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता गण उपस्तिथ रहे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कलेक्टोरेट में डाटा इंट्री ऑपरेटर और क्लर्क पद पर नौकरी लगाने का दिया था छात्र को झांसा
जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर छात्र से करीब दो लाख रु. की ठगी करने वाले युवक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन अन्य लोगों से इसी तरह नौकरी तथा एक छात्र को यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने की बात कबूल की है। आरोपी का नाम 31 वर्षीय आशीष कुमार दास बताया गया है। आशीष एफसीआई गोदाम के पास महारानी वार्ड जगदलपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक आशीष से कुम्हारपारा माडिया चौक स्थित फर्स्ट फाऊंडेशन एजुकेशन इंस्टिट्यूट जगदलपुर के छात्र रवि कुमार बघेल का साधारण परिचय था। आशीष ने रवि को फोन के करके कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर में डाटा एंट्री आपरेटर एवं सहायक ग्रेड-3 के पद रिक्त होने की जानकारी दी और कहा कि अगर तुम नौकरी करना चाहते हो, तो मैं तुम्हारा अपाइंटमेंट करा दूंगा। नौकरी के लिए डेढ़ लाख रु. खर्च आने की बात आशीष ने कही। रवि के इतनी रकम देने में असमर्थता जताने पर आशीष ने किस्तों में भी काम चला लेने की बात कही। इसके बाद रवि ने आशीष को अलग-अगल तिथियों में फोन पे के माध्यम से कुल 1 लाख 90 हजार रूपए का भुगतान किया। रकम लेने के बाद आशीष ने नौकरी नहीं दिलाई तब रवि अपनी रकम वापस करने की मांग करने लगा। लेकिन उसने रकम नहीं लौटाई और फोन बंद कर दिया। इसी तरह आशीष दास ने रवि के दोस्त संजय कुमार भगत के साथ ही मोहम्मद वसीम व मीता पाण्डया को भी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे रकम ऐंठ लिए। आशीष दास के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। इस प्रकरण को उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम ने सुलझाया। आरोपी आशीष ठगी करने के बाद फरार हो गया था। टीआई एमन साहू की के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे कांकेर से गिरफ्तार किया गया। आशीष ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2021 में फर्स्ट फाउंडेशन कोचिंग सेंटर में गेस्ट लेक्चरार के रूप में पढ़ाने जाता था। तब उसका रवि बघेल से परिचय हुआ था। इसी दौरान डाटा एंट्री आपरेटर एवं सहायक ग्रेड-3 के पद के भर्ती हेतु विज्ञापन निकला था जिसकी अंतिम तिथि निकल चुकी था। आशीष ने बताया है कि पैसे कमाने के लालच में उसने रवि बघेल से अलग अलग तिथियो में कुल 1 लाख 90 हजार रूपए लिए थे। संजय कुमार भगत व मीता पाण्डया को नौकरी लगवाने के नाम पर व वसीम जिलानी को कलिंगा यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलवाने के नाम पर झांसा देते हुए रकम ऐंठने की बात स्वीकार की है। आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक रनेश सेठिया, प्रधान आरक्षक अजय साहू, आरक्षक गौतम सिन्हा, नकुल नुरूटी, भृगु कश्यप का विशेष योगदान रहा।
अधिवेशन में शामिल हुए बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधि. अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल
बस्तर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल रायपुर में चल रहे अभा कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने ने बताया कि अधिवेशन के दौरान पार्टी के संविधान में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। करीब 16 प्रावधानों में से 32 नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को लेकर विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि सभी वर्गों के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिनिधित्व करेगी। बघेल ने कहा की सन 1885 से अब तक कांग्रेस के 138 साल के इतिहास में 84 अधिवेशन हो चुके हैं, लेकिन ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। कई दशकों से कांग्रेस की यह परंपरा चली आ रही है, जिसका हम अच्छी तरह पालन कर रहें हैं यही कार्यप्रणाली हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई की सूरज कुमार साहू पिता यशवंत कुमार साहू उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 24 चंदेनीभाठा दल्ली राजहरा जिला बालोद द्वारा शादी प्रलोभन देकर जून 2020 से लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते रहा था। अब उसके द्वारा शादी करने से इंकार किया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर दल्ली राजहरा थाने में अपराध धारा 366, 376 (2) (ढ) भादवि पंजीबध्द कर विवेचना किया गया इसके बाद आरोपी सूरज कुमार साहू को दिनांक 24.02.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा निरीक्षक वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक गिरधर साहू अजय माहला, एसकुमार तारम की सराहनीय भूमिका रही है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
सांसद और विधायकों में बेहतर तालमेल से हो रहा बस्तर का विकास भी चुभने लगा है भाजपा को
कांग्रेस के लगातार बढ़ते जनाधार से आपा खो बैठे हैं भाजपा नेता
अर्जुन झा
जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के खिलाफ भाजपा के लोगों ने जो फर्जी सोशल मीडिया वार शुरू किया है, उसके पीछे की कहानी तो कुछ और है। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने महज चार साल में छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिख डाली है। वहीं मुख्यमंत्री श्री बघेल के मार्गदर्शन में और उनके सहयोग से बस्तर के सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में तरक्की की जो बयार बहाई है, वह भाजपा को खटकने लगी है। बैज व जैन समेत बस्तर के सभी कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों को जनता से जो अपार स्नेह और कांग्रेस को मिल रहे व्यापक जन समर्थन ने भाजपा की नींद हराम कर दी है। इसीलिए सोशल मीडिया में फर्जी वीडियो पोस्ट डालकर भाजपा के लोग अपनी भड़ास निकालने लगे हैं। पिछले तीन चार दिनों से बस्तर जिला भाजपा के लोग सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल कर कांग्रेस और बस्तर के कर्मनिष्ठ सांसद दीपक बैज और जगदलपुर के कर्मयोगी विधायक एवं संसदीय रेखचंद जैन को बदनाम तथा उनकी छवि धूमिल करने की नाकाम कोशिशों में लगे हुए हैं। भाजपा द्वारा वायरल किए गए वीडियो पोस्ट में बस्तर की जनता के बीच यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि सांसद विधायक ने बस्तर का विकास न होने में अपनी नाकामी कबूल कर ली है। यह वीडियो पोस्ट कोलेंग गांव की एक जनसभा का है, जिसमें सांसद बैज व संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए थे। सच्चाई बिल्कुल उलट है। सच तो यह है कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित वन अंचल के ग्राम कोलेंग में 35 – 40 ग्रामीणों ने कुछ दिनों पूर्व सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव रेखचंद जैन की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। कांग्रेस में शामिल हुए उप सरपंच हिड़मा राम मरकाम, पंच चन्नूराम मरकाम, आयता पोडियामी, गंगा सोढ़ी, चना मरकाम, पंच मुडोराम, मोनू नाग व अन्य ग्रामीणों में ज्यादातर ग्रामीण भाजपा समर्थक थे। कुछ ग्रामीण सीपीआई के भी समर्थक रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े इन ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आदिवासियों और अन्य वर्गों के हक में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं तथा सांसद दीपक बैज व विधायक रेखचंद की सहज सुलभता और उनके द्वारा कोलेंग गांव में कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।भाजपा समर्थक ग्रामीणों का साथ छोड़ना भाजपा नेताओं को चुभ गया और इसी के बाद उन्होंने सांसद बैज, संसदीय सचिव जैन और कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया वार छेड़ दिया। इस वीडियो को भाजपा के लोग गलत तरीके से बार बार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
खोली भाजपा की पोल, वीडियो में बताया उल्टा
कोलेंग गांव की सभा में सांसद दीपक बैज ने भाजपा के कुशासन की जमकर बखिया उधेड़ी थी। ग्रामीणों के समक्ष उन्होंने भाजपा की पोल खोलकर रख दी थी। बैज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की जनता के प्रति समर्पण भावना, कर्तव्य परायणता और मिलनसारिता की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा के लंबे शासनकाल के दौरान पूर्व के विधायक एक बार भी एक बार भी कोलेंग गांव नहीं आए होंगे, जबकि आपके विधायक रेखचंद जैन 8 – 10 बार कोलेंग आ चुके हैं। जैन ने अपने कोलेंग दौरे में हर बार आपके गांव को कुछ न कुछ सौगात जरूर दी है। भाजपाइयों ने बैज के भाषण से पूर्व शब्द को काटकर वीडियो पोस्ट को सोशल मीडिया पर डाल दिया। अपनी पोल पट्टी को भाजपाइयों ने सांसद बैज के भाषण से अलग कर दिया।
ग्रामीणों के हित में जान की परवाह नहीं
सांसद दीपक बैज व संसदीय सचिव रेखचंद जैन जनता के हितों को सर्वोपरि रखने वाले जनप्रतिनिधि माने जाते हैं। जनता के हितों की रक्षा के लिए वे अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। बस्तर में आज भी ऐसे अनेक गांव हैं, जहां कदम रखना भी खतरे से खाली नहीं है। सुदूर घने जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित गांवों में नक्सलियों का खौफ हमेशा कायम रहता है। बस्तर की झिरमघाटी की नक्सली वारदात में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, नंद कुमार साय, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार व अन्य शहीद हो चुके हैं। इसके बावजूद छ्ग की कांग्रेस सरकार में मंत्री कवासी लखमा, कांग्रेस सांसद दीपक बैज, कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन जगदलपुर, विक्रम सिंह मंडावी बीजापुर, लखेश्वर बघेल बस्तर, चंदन कश्यप नारायणपुर, राजमन बेंजाम चित्रकोट आदि नक्सली गढ़ में दौरे पर जाते रहते हैं। सांसद बैज व विधायक रेखचंद जैन तो देर शाम को संवेदनशील इलाकों में लोगों तक पहुंचने में जरा भी गुरेज नहीं करते। भाजपा शासनकाल में बुनियादी सुविधाओं और विकास से पूरी तरह वंचित रहे संवेदनशील नक्सल प्रभावित गांवों पर से आज श्री बैज व जैन की सक्रियता के चलते पिछड़ेपन का अंधियारा छंट चुका है और विकास की अविरल धारा प्रवाहित होने लगी है। यह सब भाजपाइयों को नागवार गुजर रहा है। यही वजह है भाजपा के लोग अब बैज और जैन की छवि धूमिल करने के लिए छल प्रपंच का सहारा लेने लगे हैं।
उनका तो हाजमा खराब हो गया है : बैज
सांसद दीपक बैज ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर जिले के प्रभारी तथा उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा के सदप्रयासों से हो रही बस्तर की तरक्की ने भाजपा के लोगों का हाजमा खराब करके रख दिया है। कांग्रेस की लोकप्रियता को वे पचा नहीं पा रहे हैं। अपने शासनकाल में हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे भाजपा के जनप्रतिनिधियों की अकर्मण्यता की खीझ भाजपाई उतार रहे हैं। कांग्रेस के चार साल के शासनकाल में बस्तर की हुई तरक्की की वजह से कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और भाजपा के गिर चुके ग्राफ की बौखलाहट का इजहार भाजपा के लोग छल प्रपंच के जरिए कर रहे हैं। बैज ने कहा कि हम मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल, विधायक विक्रम सिंह मंडावी, राजमन बेंजाम, चंदन कश्यप पूरे तालमेल के साथ बस्तर को विकास का नया आयाम रच रहे हैं। भाजपा के फरेब को यहां की जनता अच्छे से समझ चुकी है।
धमतरी छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप जगदलपुर से रायपुर प्रवास के दौरान समय निकाल भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रदेश सयोजक महेंद्र पंडित आग्रह पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष पिंटू डागा के अनुरोध पर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता कैलाश साहू के निवास कोष्टापारा में जाकर मुलाकात की व्यापक चर्चा की भाजपा प्रदेश महामंत्री के इस कार्य से धमतरी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया एवं उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को सत्ता से दूर करने के लिए प्रण लिया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें