City Media - Page 891 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 891

मधोता में धाकड़ समाज क्षेत्रीय कार्यकारिणी का हुआ गठन

0

बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मधोता में बस्तर धाकड़ समाज क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह आयोजन ग्राम पंचायत मधोता के शिव मंदिर प्रांगण में किया गया जिसमें ग्राम के प्रमुख पुजारी जिला से आए हुए पदाधिकारियों ने शिव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात जिला सदस्यों के द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठजनों को पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया।मधोता क्षेत्र के अंतर्गत आठ गांव आते हैं जिसमें नवीन पदाधिकारियों को निर्वाचित कर जिम्मेदारी सौंप कर शपथ दिलाई गई साथ ही धाकड़ समाज जिला बस्तर में समाज को संगठित करने अभियान चलाने जनगणना करने सामाजिक निती नियमों का पालन कर कड़े से कड़े नियम लागू करने का निर्णय लिया गया।

नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

धाकड़ समाज क्षेत्र मधोता में समाज पदाधिकारियों का पुनर्गठन किया गया जिसमें आठ क्षेत्र मधोता, खैरगुड़ा, टिकनपाल, बोदरा,पराली नदीसागर,खोटलापाल, सालेमेटा सम्मिलित है जिसमें क्षेत्र अध्यक्ष हाकिम सिंह ठाकुर टिकनपाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर खोटलापाल,ग्राम प्रमुख जम्मू ठाकुर, सुखलाल महेश ठाकुर,मोहन ठाकुर, थबीर ठाकुर,लोकनाथ ठाकुर,बुटुराम ठाकुर,भेलकु ठाकुरसदस्य हेमकुमार ठाकुर, नीलम ठाकुर,जयसिंह ठाकुर,धनेश्वर ठाकुर,चैतन ठाकुर त्रिनाथ ठाकुर को बनाया गया।

शादी व छटटी कार्यक्रमों में कपड़े के लेनदेन में लगाई प्रतिबंध

धाकड़ समाज जिला बस्तर महाअधिवेशन चपका अधिनियम 2012 के तहत नियम 5 विवाह संस्कार के बिंदु क्र. (द) के सरल क्रमांक – 7 एवं धाकड़ समाज आम सभा 22- 5- 2022 क्षेत्र भानपुरी में आयोजित किया गया था और उपस्थित समाज प्रमुखों द्वारा समाज के होने वाले कार्यक्रमों में कपड़ा लेना – देना प्रतिबंध किया गया है।समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए हमें प्रयास करना होगा। इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी तभी हम इस काम में सफल हो सकते हैं। यह बात धाकड़ समाज के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने रविवार को मधोता शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। यह की शादी विवाह में कपड़ा बांटना लेना-देना प्रतिबंध रहेगा । इसमें सदस्यों को आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है ।छठी जन्मदिन का रस्म पर भी कपड़ा लेना-देना प्रतिबंध रहेगा।राशि स्वरूप भेंट करें।मरनी घर में गांव पारा के लोग ही कफन ढकेंगे। अन्य गांव के लोग कफन के बदले राशि स्वेच्छानुसार समाज के ग्राम प्रमुख के पास जमा करेंगे ।जमा राशि को ग्राम प्रमुख परिवार के मुखिया को सौंपेंगे यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है अतः समस्त क्षेत्र अध्यक्ष/ सचिव धाकड़ समाज जिला बस्तर को निर्देशित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से अपने-अपने क्षेत्रों में इस नियम का पालन कर कपड़ा लेनदेन बंद में सहयोग करें। लंबोधर ठाकुर देवीसिंह ओमप्रकाश ठाकुर तुलाराम ठाकुर शंकर सिंह ठाकुर पुरन सिंह ठाकुर राजुराम ठाकुर खेमसिंह ठाकुर लक्ष्मण ठाकुर गोविंद सिंह ठाकुर कृष्णा ठाकुर प्रेमसागर ठाकुर मनोज कुमार जोगेश्वर बद्रीनाथ उरधो भोला पुरन बलदेव सोनसाय चैतन पदमनी तुलाबती साहामनी भागोबाई कुमारी एवं भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा माइंस श्रमिक संघ यूनियन ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा आज दिनांक 16 जनवरी 2023 दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह 11:00 बजे अपने यूनियन कार्यालय से स्थानीय बेरोजगारों मुद्दे पर रैली निकालकर स्थानीय बेरोजगारों को काम दो, इंकलाब जिंदाबाद, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ जिंदाबाद, दल्ली राजहरा के बेरोजगारों के साथ धोखा करना बंद करो, शंकर गुहा नियोगी का रास्ता अमल करो, बीएसपी मैनेजमेंट एवं ठेकेदारों की सांठगांठ नहीं चलेगी,बीएसपी के खदानों में ठेकेदारी करने वाले सावधान, दल्ली राजहरा में रोजगार मूलक उद्योग की स्थापना करनी होगी, छत्तीसगढ़ की सरकार होशियार जैसे नारेबाजी के साथ पुराना बाजार वीर नारायण सिंह चौक, पेट्रोल पंप ,माइंस ऑफिस होते हुए एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गया।सभा को सबसे पहले छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष गणेश राम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 1000 करोड रॉयल्टी देने वाला शहर बेरोजगारी की मार झेल रहा है ।

ऐसे सरकार होशियार आगे वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उईके ने मुख्य रूप से कहा कि सरकार की दल्ली राजहरा के प्रति अच्छी नियत रहती तो आज दल्ली राजहरा में मेडिकल कॉलेज एवं उद्योग अब तक स्थापित हो जाता।आखरी वक्ता के रूप में पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने प्रमुख रूप से केंद्र सरकार और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की व्यवस्था ऐसी है कि आज पूरे देश के नौजवान को सड़क पर खड़ा कर दिया है। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम एसडीएम महोदय को ज्ञापन एसडीएम महोदय नहीं होने के कारण तहसीलदार एसआर नायक ने ज्ञापन ग्रहण किया । तहसीलदार ने यूनियन के 5-7 लोगों को चर्चा के लिए अपने कार्यालय आमंत्रित किया चर्चा में पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर,छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष गणेश राम चौधरी, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उईके, उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, महामंत्री रामचरण नेताम, मीडिया प्रभारी रवि सहारे, दुर्गा प्रसाद साथ के साथ चर्चा कर तहसीलदार महोदय ने कहा कि आपका ज्ञापन प्रमुखता से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को तत्काल प्रेषित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ दल्ली राजहरा ने माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को ज्ञापन में प्रमुख मुख से 5 मांगे (१) राजहरा खान समूह से प्राप्त खनिज रॉयल्टी व डी. एम. एफ. फंड का कम से कम 10% हिस्सा राजहरा एवं निकटवर्ती ग्रामों के विकास कार्यों में खर्च किया जाए।(२) वर्षों से लंबित पी. एच. ई. विभाग की नल जल योजना को रफ्तार देकर भूजल का दोहन क्रमशः कम किया जाए। (३) ग्रामीणों में मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार योजना के तहत स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराई जाए। (४) महामाया माइंस से प्राप्त रॉयल्टी का 10% हिस्सा महामाया क्षेत्र में ग्राम विकास के लिए खर्च किया जाए ।ताकि आए दिन लाल पानी एवं रोजगार को लेकर ग्रामीणों द्वारा मांग किया जाता है उन्हें उन्हीं के क्षेत्रो में कार्य उपलब्ध कराया जा सके।(५) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा बहुआयामी योजना के तहत चंद उद्योगपतियों व उद्योग मंत्री माननीय कवासी लखमा के मध्य एम. ओ. यू. के तहत दल्ली राजहरा के आसपास रोजगार मूलक उद्योगों को स्थापित किया जाए। आगे विज्ञप्ति में बताया है कि आप अवगत हैं कि वर्तमान समय में बेरोजगारी देश की एक अहम समस्या है दल्ली राजहरा भी उससे अछूता नहीं है योजनाओं पर जिस अनुपात में पैसा खर्च किया जाता है उस अनुपात में रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाता है योजनाओं का अधिकतर रकम सड़क व भवन निर्माण के कार्य में, डीजल व मशीनों पर खर्च हो जाता है योजनाओं के आधार पर श्रम आधारित रोजगार का अनुपात सुनिश्चित कर मानवी कृत पद्धति से रोजगार उपलब्ध कराया जाए।दल्ली राजहरा लौह नगरी में देश के पैमाने पर लौह अयस्क के भंडार के साथ-साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन एवं विकास में लौह अयस्क की आपूर्तिकर्ता के नाम से जाना जाता है।पिछले 6 दशक से ही यहां की खदानों से लौह अयस्क की उत्खनन की जा रही है तथा अरबों खरबों रुपए की खनिज रॉयल्टी प्रदेश जिला एवं वन विभाग को प्राप्त होती रही है वर्तमान समय में राजहरा खान समूह से लगभग ₹1000करोड़ जिसमें सिर्फ महामाया खदान से प्रतिवर्ष 300 करोड रुपए राज्य सरकार, बालोद जिला, एवं वन विभाग को प्राप्त हो रही है जिस अनुपात में छत्तीसगढ़ शासन को आय प्राप्त होती है उस अनुपात में दल्ली राजहरा नगरवासियों एवं यहां पर निवासरत नौजवान बेरोजगार के लिए कोई भी उद्योग ना ही कोई रोजगार का साधन उपलब्ध है ना ही यहां के स्थानीय रहवासियों को उसका लाभ प्राप्त हो रहा है जबकि रावघाट परियोजना शुरू होने से पहले केंद्र व राज्य सरकारें स्थानीय बेरोजगारों व क्षेत्र के विकास को लेकर बढ़-चढ़कर विकास के नाम पर महिमामंडित किया गया परंतु रोजगार क्षेत्र के उन्हीं लोगों को रोजगार मिला जिनकी जमीनें परियोजना के लिए अधिग्रहण किया गया लेकिन क्षेत्र के शिक्षित नौजवान को इस परियोजना के आने से रोजगार की आशा की किरण जगी थी लेकिन सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के चलते उनके सपनों पर पानी फिर से नजर आ रही है लाभ परियोजना प्रारंभ होने से आसपास के अनेकों खदान संचालित हुए जैसे कच्चे माइंस, ढुलकी माइंस हाहालद़दी माइंस , चारगांव माइंस, चेंबल माइंस, पल्ले माली माइंस, मेटाबोदेली माइंस खुलने से क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार के प्रति आशा की किरण जगी थी, लेकिन उसे भी सरकार व पूंजीवादी व्यवस्था के नुमाइंदों ने नेस्तनाबूद करते हुए क्षेत्रीयतावाद में जकड़ दिया, जो स्थानीय बेरोजगारों के लिए कुठाराघात है, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा बहुआयामी योजना के तहत चंद उद्योगपतियों व उद्योग मंत्री माननीय कावासी लखमा के द्वारा एम ओ यू किया गया, जिससे क्षेत्रीय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगा क्योंकि लौह नगरी दल्ली राजहरा में लौह अयस्क की खदानों में लगातार उत्खनन जारी है।लेकिन यहां स्थानीय बेरोजगारों के लिए रोजगार के साधन नगण्य है ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना चलाई जाती है के तर्ज पर शहरी रोजगार योजना को लागू करते हुए दल्ली राजहरा की स्थानीय नौजवान बेरोजगारों को कार्य उपलब्ध कराया जाए एवं खदान क्षेत्रों में भी रोजगार उन्मुख योजना बनाई जाए जिससे स्थानीय बेरोजगारों को कार्य उपलब्ध कराई जा सके।इस रैली में छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ एवं छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता योगेश, हितेश, दयालु, राजा, नाशिक, जनक, राधे खरे, अमर सिंह ,रेवा, कृष्णा यादव, दुर्गा प्रसाद, महेश, राजेश, आकाश कटिंगल, अनुज निषाद, पन्ना साहू, सुखिंदर राजकुमार यादव, संतोष, दीनदयाल रंगारी, राजाराम, जंगलू, जगदीश साहू, संतु, अनूप निर्मलकर, तिलक राजपूत सहित दल्ली राजहरा के सैकड़ो बेरोजगार साथी एवं कार्यकर्ता रैली में उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

महामाया खदान के आदिवासी श्रमिकों को कम वेतन भुगतान किया जा रहा है, मुश्ताक अहमद

0

दल्लीराजहरा भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री और खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष राजहरा शाखा मुश्ताक अहमद ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आगामी 18 तारीख को बीएसपी प्रबंधन की वादाखिलाफी और खदान में हो रही वेतन विसंगति को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मांईस आफिस गेट पर किया जायेगा।मुश्ताक अहमद ने बताया कि सन् 1972 से महामाया क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

बीएसपी प्रबंधन ने जो छोटी मोटी सुविधाएं दी थी उसे भी एक एक करके बंद कर दिया है।आज महामाया क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों को अपने ईलाज के लिए एक अस्पताल की सुविधा भी नहीं है। बीएसपी ने जो थी उसे बंद कर दिया है मगर उनका उत्पादन का कार्य अनावरत जारी है जोकि खेदजनक है। बच्चों के लिए चालू स्कूल को भी बंद करने में बीएसपी प्रबंधन ने बिल्कुल भी देरी नहीं की और उसे भी बंद कर दिया है। आदिवासी क्षेत्र में आदिवासियों का ईस तरह शोषण शर्मनाक है। पानी साफ उपलब्ध नहीं है। खेल के नाम पर आदिवासी बच्चों पर बीएसपी प्रबंधन बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।सारा ध्यान सिर्फ और सिर्फ ठेका और ठेकेदार पर केंद्रित करने में लगी हुई है। और बड़े शर्म की बात है कि महामाया खदान में जो आदिवासी श्रमिक कार्यरत हैं उनके साथ भी बीएसपी प्रबंधन और ठेकेदार दोहरा मापदंड अपना रही है। एक ही खदान,एक ही ठेका,एक ही उपक्रम मगर वेतन अलग अलग दिया जा रहा है, महामाया के आदिवासी श्रमिकों को कम भुगतान किया जाता है और बाकी लोगों को अधिक भुगतान किया जाता है। इससे ज्यादा आदिवासियों का शोषण और क्या हो सकता है और ईस पूरे प्रकरण में बीएसपी प्रबंधन किसी प्रकार की कार्यवाही करतीं नहीं दिख रही है। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि डी एम एफ राशि का उपयोग भी क्षेत्र के विकास के लिए नहीं किया जा रहा है। महामाया और आसपास के गांवों का बुरा हाल है आदिवासियों के पास रोजगार नहीं जो रोजगार पर लगे हुए हैं उनको उनका पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा है। आज स्थिति यह है कि अपने अधिकार के लिए आदिवासी श्रमिकों को सड़क की लड़ाई लड़ने को मजबूर किया जा रहा है। महामाया माइंस काफी पिछड़ा क्षेत्र है तथा इस क्षेत्र से आयरन ओर लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अपना उत्पादन किया जा रहा है किन्तु इसका लाभ इस क्षेत्र के आदिवासियों व श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लोगों द्वारा माइंस में स्थानीय आदिवासियों को काम दिये जाने की मांग भी की गई थी, जिसके लिए प्रबंधन द्वारा अब तक कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। वर्तमान में महामाया माइंस में कार्यरत क्षेत्र के स्थानीय आदिवासी श्रमिकों के साथ वेतन देने में भी भेदभाव कर दोहरा मापदण्ड अपनाया जा रहा है। माइंस के सुपरवाईजर द्वारा स्थानीय आदिवासी श्रमिकों के साथ अभद्र व्यवहार एवंगालीगलौज किया जा रहा है। जो कि काफी निन्दनीय है।महामाया क्षेत्र के आदिवासी प्रबंधन से निम्न मूलभूत सुविधाओं की मांग करते हैं।

स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवायें बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा उपलब्ध करायी जाये। बिजली व शुद्ध पेयजल बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा उपलब्ध करायी जाये।महामाया में बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा पुनः स्कूल आरम्भ किया जाये।महामाया में एक एम्बुलेंस की सुविधा सभी के लिए बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा उपलब्धकरायी जाये।5.डी. एम. एफ. राशि का उपयोग महामाया व इस क्षेत्र के विकास के लिए किया जाये।6.क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को खेल सुविधा उपलब्ध करायी जाये।7.महामाया व आसपास के गांवों में सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया जाये।8.पूर्व अनुबंध के अनुसार गोटुलमुण्डा मोड़ से महामाया माइंस तक नया डामरी कृतपक्का सड़क का निर्माण कराया जाये।9.महामाया माइंस क्षेत्र के स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों को महामाया माइंस एवं दुलकी माइंस में कार्य प्रदान किया जाये, जिससे क्षेत्र के स्थानीय लोगों को रोजगार मिले।उपरोक्त मांगों को लेकर खदान मजदूर संघ भिलाई सम्बद्ध भारतीय मजदूरसंघ, शाखा दल्ली राजहरा द्वारा दिनांक 18.01.2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन माइंस आफिस गेट के सामने किया जायेगा। भवदीयमुस्ताक अहमद उपाध्यक्ष खदान मजदूर संघसम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ भिलाई जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला-बालोद मो.नं.94060 87222

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

यूनिक स्पोर्ट्स क्लब द्वारा डीबी ग्रुप का सम्मान

0

दल्लीराजहरा यूनिक स्पोर्ट्स क्लब डौंडी द्वारा पुलिस ग्राउंड डौंडी में आयोजित अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में विगत 7 वर्षों से कार्य कर रही डोनेट ब्लड ग्रुप का सम्मान किया गया।


डीबी ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष पवन सोनी जी ने बताया कि उनकी संस्था छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी निरंतर सेवाएं प्रदान करते हुए अब तक लगभग 6000 यूनिट रक्तदान करा चुके हैं। ये आंकड़ा सिर्फ राजहरा शहर का है
रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करते हुए संस्था को अब तक राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। मीडिया प्रभारी शिवा सूर्यवंशी नियाज़ खान ने बताया कि डोनेट ब्लड संस्था रक्तदान के अलावा रक्तदान जागरूकता का अभियान भी चलाती है तथा समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी करती है जिला अध्यक्ष भरत देवांगन ने बताया 14 जनवरी को MMC रक्तदाता समिति के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया सब मिल।कर रक्त जागरूकता अभियान चलाया जाएगा पहले ग्रामीण क्षेत्र फिर शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा सुमित जैन व क्षितिज हुमने ने बताया
यूनिक स्पोर्ट्स क्लब द्वारा अंचल में महिलाओं की प्रेरणाश्रोत डौंडी ब्लॉक के ग्राम पुसावड निवासी राधिका हिडको जो कराटे में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य एवं राष्ट्र का मान बढ़ाने हेतु मंत्री अनिला भेड़िया जी के कर कमलों से मोमेंटो भेंट कर सम्मानित कर नारी शक्ति को प्रोत्साहित किया


यूनिक स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक पियूष सोनी एवं बॉबी मथाई ने डीबी ग्रुप के कार्य की सराहना करते हुवे कहा हमारे डोंडी क्षेत्र से बहुत से जरूरतमंद मरीजों को संस्था के द्वारा रक्तदान कराया जाता है इसके लिए आभार वयक्त किए गया संस्था के सदस्य दानेस आर्य संतोष रात्रे लक्ष्मण देवांगन ऋषि ठाकुर मेराज खान मजीद खान हेमंत गौतम कोमल ठाकुर अरविंद सौरभ गोपी पीयूष पटेल कासिम कुरैशी तुमेश साहू महेश कुमार प्रवीण पटेल मनोज कुमार लीमेश रावटे दीपक साहू है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

टाटामारी के महिला स्व सहायता समूह के हक में सेंधमारी

0
  • बाहरी उद्योगपति ने कैफे खोलकर छीन लिया महिलाओं का रोजगार


बकावंड प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाटामारी में अट्टानासार भोजनालय चलाकर जीवन यापन करती आ रही स्व सहायता समूह की गरीब महिलाओं का रोजगार छीनने अब एक उद्योगपति ने घुसपैठ कर ली है। उद्योगपति ने वहां कैफे खोलकर पर्यटकों को लूटने का उपक्रम शुरू कर दिया है, वहीं महिला समूह का धंधा भी चौपट कर दिया है।


टाटामारी में गांव की गरीब आदिवासी महिलाओं का समूह लंबे अरसे से अट्टानासार भोजनालय चलाकर जीवन यापन करती आ रहा है। इस भोजनालय में बहुत ही सस्ती दरों पर चाय, कॉफी, नाश्ता, भोजन उपलब्ध कराया जाता है। हाफ चाय 5 रु. में, फुल चाय 10 रु. में और नाश्ता 20 रु. में मिलता है। जायकेदार छत्तीसगढ़िया व्यंजन और भोजन सस्ती दर पर सुलभ कराए जाने के साथ ही एक बड़ी खासियत यह भी है कि धन संपन्न व्यक्ति, महानगरों के लोग तथा देशी – विदेशी पर्यटक यंहां बड़े चाव से नाश्ता एवं भोजन कर उसकी तारीफ करते हुए समूह की महिलाओं को धन्यवाद देते हैं और दोबारा आने की बात कहते हुये विदा होते हैं। बड़ी बात यह है कि महिला समूह भोजनालय में स्वच्छता और पर्यावरण का पूरा ध्यान रखता है। उत्साह के साथ स्वरोजगार करती आ रही महिलाओं के समक्ष अब एक बाहरी उद्योगपति ने रोजी रोटी का संकट पैदा कर दिया है। वहां पारदर्शी कांच वाला आधुनिक कैफे इस उद्योगपति ने खोल दिया है। इस कैफे में विक्रय किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गई है और ग्राहकों से ऊंची कीमत वसूली जा रही है। हालिया खुले इस कैफे में एक कप चाय 30 रु. में और कॉफी 40 रु. में दी जा रही है। सैंडवीच, पिज्जा, न्यूडल्स, पास्ता फ्रेंच फ्राई, मैगी आदि की दर 80 रु. से लेकर 250 रु. तक रखी है। इस कैफे का संचालन कांकेर के ऋषभ इंडस्ट्रीज के मालिक द्वारा किया जा रहा है।

छात्राओं को सायकल और जाति प्रमाण पत्र का किया वितरण

0
  • अलनार के स्कूल में सांसद दीपक बैज की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम


जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने हेतु 15 जनवरी को ग्राम अलनार में निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। छात्राओं को प्रोत्साहित करने बस्तर सांसद दीपक बैज, क्षेत्रीय विधायक राजमन बेंजाम, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज बड़ी संख्या में पंच, सरपंच मौजूद थे।


कार्यक्रम में 33 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। सांसद बैज ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है, आगे बढ़ सकते हैं। सांसद ने कहा कि मैं भी ग्रामीण अंचल से हूं और संघर्ष करते हुए आज इस मुकाम तक पहुंच पाया हूं। विधायक बेंजाम ने बालिका शिक्षा के महत्व बताते हुए कहा कि पढ़ी लिखी लड़की घर को रौशन करती है। कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में विकास खंड लोहंडीगुड़ा के स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र तैयार करने में शिक्षा विभाग अमला पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। विकासखंड के सात संकुलों के 300 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र तैयार कर सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों वितरित कराया गया। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर यादव ने बच्चों को लेमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए हैं। जाति प्रमाण पत्र की एक प्रति शाला में सुरक्षित रखे जाने के भी कार्यवाही की जा रही है। खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर व संकुल शैक्षिक समन्वयक डालिम आचार्य, श्याम पांडेय, गुणसागर जोशी, धनसाय, मनन, चमन, सुकरू, सत्यनारायण पटेल आदि के समन्वय के परिणाम स्वरूप लोहंडीगुड़ा विकास खंड में जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शत प्रतिशत पूर्णता की ओर अग्रसर है।

रीवागहन के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन के कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा

0

आज दिनांक 15/01/2023 ग्राम रीवांगहन / जिला – धमतरी ग्राम रीवांगहन में आदिवासी गोंदसमाज मुड़ा दरगहन परिक्षेत्र रीवागहन के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन के कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा जी मुड़ा कोषा के अंतर्गत आने वाले आठ ग्राम रीवांगहन, कुर्रा, मोखा, रावां, देमार, दरगहन, कुरमातराई, पीपरछेड़ी के हजारों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आदिवासी समाज को नववर्ष की हार्दिक बधाई, समाज के द्वारा वार्षिक अधिकवेश के द्वारा लेखा जोखा करते हुए

समाज मे किये गए विकास कार्य कमी, समाज की मांग आदि विषयों पर चर्चा की गई साथ ही समाज के लोगो के द्वारा सरकार से सामाजिक भवन की मांग की गई। जो समाज अपने हक की मांग रखता है वो हमेशा आगे बढता है। मंत्री जी ने कहा की आरक्षण को लेकर हम लड़ाई लड़ रहे है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के इशारो पर राज्यपाल आरक्षण को पास नही कर रही है, इसमें राज्यपाल की कोई गक्ति नही है ये सब भाजपा और आरएसएस की गलती है। हमारी कांग्रेस की सरकार महात्मा गाँधी के आदर्शों पर चलने वाली सरकार है। एक पार्टी नाथूराम गोडसे की पार्टी है दूसरी राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पार्टी है। 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार को एक बार फिर चुन कर लाना है क्योंकि हमारी सरकार गरीब के जेब मे गोबर, गौ मूत्र की खरीदी, भूमिहीन किसानों को पैसा, जंगल जमीन का पट्टा, किसानों का कर्जा माफ् करने वाली सरकार है।इसलिए पुनः कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक वोट देकर सरकार बनाना है।कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष गोंड समाज धमतरी शिवचरण नेताम, प्रांता अध्यक्ष शास. कर्मचारी संघ आर.एन.ध्रुव, दुग्ध संघ अध्यक्ष छ.ग. शासन विपिन साहू, सरपंच कमलेश्वर ध्रुव, मुड़ाकोषा अध्यक्ष लीलाराम नेताम, भुवन राम नेताम, केजू राम मंडावी, दुखूत कोर्राम, लीलाराम नेताम, नेतराम मंडावी, कमलेश्वर ध्रुव, श्रावण ध्रुव, कृति ध्रुव, सुशीला सोरी, देवबत्ती कोर्राम, रामेश्वरी नेटी, गायत्री नेताम, चितरेखा ध्रुव, देवकी ध्रुव एवं विभिन्न ग्रामो से आये ग्रामवासी उपस्थित रहे।

33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के चर्तुथ दिवस अभियान मनाई गई

0

दिनांक 15.01.2023 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के चर्तुथ दिवस डौण्डी के साप्ताहिक बाजार में नुक्कड नाटक के माध्यम से आम जनों के बताया गया सड़क सुरक्षा के नियम समझाईष अभियान के साथ-साथ 47 लापरवाह वाहन चालकों पर किया गया 19900 रू. का किया गया चालानी कार्यवाही। बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का पालन करे।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्षन में एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बालोद नवनीत कौर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रतीक चतुर्वेदी एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में बालोद जिले में 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम यातायात सप्ताह 2023 के चतुर्थ दिवस यातायात जागरूकता रथ डौण्डी पहुंची जहां ‘‘बालोद के रंग’’ कला जत्था के कलाकारों द्वारा डौण्डी के साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों जैसे बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक देखने आएं आम नागरिकांे एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर शपथ दिलाई गई की सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय तो पालन करेंगे साथ ही दुसरो को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित करेंगें।यातायात सप्ताह के चर्तुथ दिवस मोटर वाहन चालको को समझाईष कार्यक्रम के साथ-साथ लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें समझाईष के साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, नो एंट्री में वाहन प्रवेष, प्रेषर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना,

नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही कर 47 वाहन चालकों के विरूद्व 19900 रू. वसूल किया गया है। आम जनो एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहनों में प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं करे, नो एन्ट्री में वाहन प्रवेष न करें एवं अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवशय लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

क्या ? भ्रष्टाचार के पैसों पर स्थिर है भूपेश सरकार- ओजस्वी भीमा मंडावी

0
  • प्रदेश की जनता की जगह भ्रष्ट अधिकारियों का साथ दे रही भूपेश सरकार: ओजस्वी भीमा मंडावी

दंतेवाडा/छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए सवाल किया है कि क्या भूपेश बघेल सरकार भ्रष्टाचार के पैसों पर स्थिर है जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को सरकार अस्थिर करने के लिए की जा रही कार्यवाही ठहरा रहे हैं। प्रदेश मंत्री ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा कि ईडी के द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है, उसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई से भूपेश बघेल सरकार की स्थिरता का क्या लेना देना है? ईडी की कार्यवाही लम्बे समय से सही दिशा में चल रही है। भ्रष्टाचारियों के यहां छापे मारे जा रहे हैं, अवैध संपत्ति मिल रही है। साक्ष्य मिल रहे हैं।इतने दिन हो गए, ईडी द्वारा गिरफ्तार अधिकारी जेल में हैं। यह बता रहा है कि कार्रवाई साक्ष्य के आधार पर हो रही है।ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा कि वास्तव में जो कार्रवाई हुई है, उसमें मिली संपत्ति साबित कर रही है कि जनता का धन लूटा गया है। भूपेश बघेल कहते हैं कि सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है तो उन्हें बताना चाहिए कि क्या उनकी कुर्सी भ्रष्टाचार के पैसों पर टिकी है और भ्रष्टाचारियों से यह पैसा जप्त होने पर उनकी सरकार अस्थिर हो रही है। जो सरकार भ्रष्टाचारियों और भ्रष्टाचार के पैसों की दम पर चल रही है, वह जनता की सरकार कैसे हो सकती है। भूपेश बघेल ने अपने बयान से यह कबूल कर लिया है कि वे भ्रष्टाचार के बूते सरकार चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ को लूटकर पैसा ऊपर पहुंचा रहे हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा तो वे यह रकम दिल्ली दरबार में नहीं भेज पाएंगे तो भूपेश बघेल की सरकार को अस्थिर होने से कौन बचा सकता है। भूपेश बघेल को इसीलिए भय लग रहा है कि ईडी की छापेमारी से वे अस्थिर हो जाएंगे। प्रदेश की मेहनतकश जनता की गाढ़ी कमाई की रक्षा करने के बजाए भूपेश सरकार भ्रष्टाचारियों की संरक्षक बनी हुई है।

मां कर्मा भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने की मांग को लेकर महिला बाल विकास मंत्री को ज्ञापन सौपा

0

दल्लीराजहरा मां कर्मा भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने की मांग को लेकर ग्राम गिधाली के साहू समाज ने महिला एवम् बाल विकास कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया को ज्ञापन सौपा है । सौपे ज्ञापन से समाज के लोगो ने कहा है कि हमारे ग्राम गिधाली में कुल 60 साहु परिवार जिसमे लगभग कुल 300जनसंख्या निवास करते हैं, समाजिक विवाह या कोई भी समाजिक कार्य केलिए यहां वहां भटकना पड़ता है कई बार पेंड़ के छाव, स्कुल या पंचायत भवन मे शरण लेना पड़ता है, जिसमे पुरे समाज को तेज धुप, भरी बरसात या मौसमी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारे साहु समाज ग्राम गिधाली को साहु समाजिक भवन की अति आवश्यकता है, उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुएउनकी मांगो पर जल्द ही विचार करे। इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष टिकेन्द्र साहू, ग्रामीण अध्यक्ष देवशरन साहू, चैनसिग साहू, श्याम सुंदर साहू चंदू राम साहू, मिर्भेय राम साहू उपस्थीत थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS