City Media - Page 894 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 894

नगरनार के खेवनहार बने संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0
  • कस्बे में दो साल के भीतर कराए लाखों के निर्माण एवं विकास कार्य
  • ग्रामीणों की जरूरतों के मुताबिक हर तरह के कार्य को दिलाई मंजूरी

नगरनार संसदीय सचिव एवं जगदलपुर क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन नगरनार कस्बे के खेवनहार साबित हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जनसुविधा के सभी कार्य डेढ़ करोड़ रु. से भी अधिक की राशि की लागत से यहां कराए हैं।नगरनार न तो गांव रह गया है और ना ही शहर बन पाया है। एक कस्बे का रूप ले चुके नगरनार में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने एक विशाल इस्पात संयंत्र की स्थापना की है।

इससे लग रहा है कि नगरनार का आने वाला कल जरूर बेहतर भविष्य की उम्मीदें लेकर आ रहा है। हालांकि इस इस्पात संयंत्र को केंद्र सरकार निजी हाथों में देने जा रही है, फिर भी उम्मीदें टूटी नहीं हैं। लोगों को भरोसा है कि इस प्लांट के दम पर नगरनार में विकास की किरण जरूर पहुंचेगी। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस कस्बे के हित में काम करते आ रहे हैं। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगरनार को महज डेढ़ साल के भीतर लाखों रु. की सौगात दी है। जैन ने अपनी विधायक निधि, छ्ग राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण, छ्ग समग्र ग्रामीण विकास योजना, जनपद पंचायत विकास निधि योजना, जिला खनिज संस्थान न्यास मद, छ्ग शासन आदिवासी संस्कृति संरक्षण योजना, एनएमडीसी सीएसआर आदि मदों से नगरनार में डेढ़ करोड़ रु. से भी अधिक के कार्य कराए हैं। इन कार्यों में बाजार शेड निर्माण, शाला भवन निर्माण, शालाओं में किचन शेड, सड़कों, नालियों सीसी रोड सह नाली निर्माण, आरसीसी लिंक तार फेंसिंग, आदिवासी सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक भवन, शाला भवनों और किचन शेड जीर्णोद्धार, स्ट्रीट लाइट, धान खरीदी केंद्रों में चबूतरों का निर्माण, सामुदायिक शौचालय, बोर खनन, पानी टैंकरों की व्यवस्था, पशु आश्रय शेड, सांस्कृतिक रंगमंच, उचित मूल्य दुकान भवन आदि की व्यवस्था शामिल हैं।

संस्कृति और प्रकृति का संरक्षण भी

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्रामीणों, विद्यार्थियों और किसानों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही आदिम संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण के लिए भी सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने आदिवासियों की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था के स्थलों के निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए भी लाखों रु. मुहैया कराए हैं। विधायक रेखचंद जैन द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि से कंकालिन माता मंदिर, सेमलिया माता मंदिर, भंडारीन माता मंदिर, मातागुड़ी आदि आस्था केंद्रों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया गया है। प्रकृति के संरक्षण के लिए जैन ने करीब दस लाख रु. से इंद्रावती नदी के तट के किनारे किनारे करीब ढाई किमी तक सामुदायिक वानिकी के तहत वृहद पौधरोपण करवाया है।

ग्राम खोटलापाल मे सात दिवसीय NSS कैम्प का समापन

0

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करपावंड विकास खंड बकावंड के छात्र छात्राओं द्धारा प्रभारी शिक्षक एम एस भारती के मार्गदर्शन में 7 जनवरी से 12 जनवरी तक NSS कैम्प लगाया ।ग्राम के समस्त पारा टोला मे कुड़ा कचरा को साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया । लोगों को सफाई के लिए मार्गदर्शन किया गया ।

गंदगी से होने वाले बीमारियों के बारे मे बताया गया । शौचालय का उपयोग करने के लिए समझाईश दिया गया । किसानों के नदी के किनारे खेत के समस्या को देखकर छात्रों ने लगभग 250 नग बोरा मे रेती भरकर स्टाप डेम मे सेतु का निर्माण किया गया । आसपास के किसानों मे हर्ष जाहिर किया । इस अवसर पर छात्रों ने कुछ किसानों के फसल संबंध में इंटरव्यू भी लिया । स्वास्थ्य के क्षेत्र में ग्रामीणों को नाटक , गीत के माध्यम से संदेश दिया गया । विभिन्न रोगों के बचाव एवं रोकथाम के उपाय बताए गए । शिक्षा के जागरूकता के लिए लोगों को कन्या साक्षरता के सम्बंध बढावा देने के लिए ग्रामीणों को सलाह दिया गया । समाजिक बुराइयों अन्धविश्वास को दूर करने के लिए बाल विवाह दहेज़ प्रथा कुरीतियों को दुर करना है । दहेज प्रथा आर्थिक स्थिति के लिए एक अभिशाप है । किसी भी स्थिति में दहेज प्रथा को बढावा नहीं देनी चाहिए । सारक्षता के अन्तर्गत ग्राम पंचायत के सभी ब्यक्तियों को सारक्षर होना अनिवार्य है । सारक्षता से ही मनुष्य के आर्थिक विकास होती है । कृषि मे किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए उपाय बताए गए । Nss प्रभारी एम एस भारती ने सात दिवशीय शिविर में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य दशमत कुमार कश्यप ने कहा कि परिवार कल्याण पर्यावरण की स्थिति में सुधार . उत्पादन . उन्मुख कार्यक्रम , आपदा राहत , बुराई के खिलाफ अभियान . डिजिटल योग , सामाजिक जागरूकता पैदा करना ।

यह सभी आज के 65% प्रतिशत युवाओं के कंधों पर है राष्ट्रीय सेवा योजना में सभी युवाओं जोड़ना आवश्यक है इनकी भूमिका देश के लिए महत्वपूर्ण है ।इसलिए विशेष बल दिया जाना चाहिए इनकी संख्या स्कूल कालेजों मे बढ़ रही है । इसी उद्देश्य से Nss की स्थापना की गई है । Nss छात्र 240 घंटे में 120 घंटे काम करते हैं। छात्रों द्वारा शाम को सांस्कृतिक नाटक का आयोजन किया गया । ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुप्त उठाया । NSS के छात्रों को पंचायत एवं ग्रामीणों से सहयोग मिला । कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि श्रीमती रमा नेताम . ग्राम के उप सरपंच गंगाधर कोर्राम श्रीमती रुकमणी कश्यप . संतोराम नेताम स्वास्थ्य कार्यकर्ता बबीता देवांगन ,पंच समस्त ग्रामीण उपस्थित थे । सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया । Nss छात्रों को ग्राम पंचायत खोटलापाल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । एम एस भारती ने सहयोग के लिए पंचायत खोटलापाल वासियों का आभार ब्यक्त किया ।

खेल से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है :– विक्रम धुर्वे

0
  • खेल में हार-जीत लगी होती है कबड्डी समापन में पहुचे :–विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा/डौंडी गोड़वाना कबड्डी क्लब कुआगोंदी के तत्वधान में दो दिवसीय कबड्डी व रिकॉर्डिंग डांस का आयोजन किया गया। इस कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह व रिकॉर्डिंग डांस में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ,अध्यक्षता श्रीमति अनुसुईया उइके सरपंच, ग्राम पंचायत कुआगोदी,विशेष अतिथि

मनीष झा, मण्डल अध्यक्ष भा.ज.पा. मण्डल डौण्डी,अजय चौहान, महामंत्री, भा.ज.पा. मंडल डौण्डी),अब्दुल इब्राहिम, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत चिखलाकसा,रुपेश नायक उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी, गोविन्द पटोती, वरिष्ठ नागरिक, संजीव मानकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मण्डल डौण्डी रफिक खान, घुराऊ राम यादव,छगनयदु,मानीराम रामकिशन सोरी बरिष्ठ नागरिक,चंद्रिका नगवाशी (पूर्व जनपद सदस्य) मीरोतीनबाई(पूर्व सरपंच) सेवक पुडो, मंदिर समिति अध्यक्ष कुआगोंदी श्री पवन साहू, आशीष गुप्ता, लोचन मरकाम, संजीव भा.ज.पा कार्यकर्ता गोड़वाना कबड्डी क्लब कुआगोंदी समिति के सदस्य व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 44 टीमों ने भाग लिया जिसमे प्रथम,द्वितीय, व तृतीय स्थान पर क्रमशः पापरा, कुआगोंदी व डौंडी की टीमें रही ।

विक्रम धुर्वे ने कहा ग्रामीण स्तरों में इस तरीके से इतने बड़े आयोजन के लिए गोंडवाना कबड्डी क्लब को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को जीवन में कभी भी निराश ना होकर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । विक्रम धुर्वे ने कहा खेल को जीतने के लिए ही नहीं बल्कि हमें सीखने लिए भी खेलना चाहिए खेल में तो हार जीत लगी होती है। मनीष झा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल को शांति तरीके से खेल भावना से खेलना चाहिए। इस दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए कुआगोंदी की समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के द्वितीय दिवस स्कूलों में चलाया अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन

0

आज दिनांक 13.01.2023 दल्ली चौक बालोद में विषेश मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 52 वाहन चालकों पर वसूले 16900 रू. जुर्माना। थाना गुरूर क्षेत्र में किया गया नुक्कड नाटक का मंचीय कार्यक्रम बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का पालन करे।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्षन में एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बालोद सुश्री नवनीत कौर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में बालोद जिले में 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के द्वितीय दिवस स्कूलों में निबंध/पेंटिंग/स्लोगन/चित्रकला/रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘‘बालोद के रंग’’ कला जत्था के कलाकारों द्वारा थाना गुरूर क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों जैसे बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक देखने आएं आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर शपथ दिलाई गई की सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय तो पालन करेंगे साथ ही दुसरो को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित करेंगें।यातायात सप्ताह के द्वितीय दिवस दल्ली चौक बालोद में मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें रेड़ सिग्नल जंपिग, बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओव्हरलोड, ओव्हरहाईट वाहन चालकों पर कार्यवाही किया गया जिसमें 52 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 16900 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ठंड की वजह शालाओं की समय सारिणी में हुआ परिवर्तन

0

बस्तर तापमान में आई भारी गिरावट ने शालाओं की समयसारिणी बदलवा दी है। कलेक्टर बस्तर की अनुमति के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले की शालाओं की समयसारिणी में 31 जनवरी तक के लिए बदलाव किया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी सरकुलर के अनुसार दो पालियों वाली शालाओं में प्रथम पाली की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12. 30 बजे तक और द्वितीय पाली की कक्षाएं दोपहर 12.45 बजे से अपरान्ह 4.15 बजे तक लगेंगी। वहीं एक पाली वाली शालाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लगेंगी।

लोहंडीगुड़ा विकास खंड के बच्चों को बोर्ड परीक्षा हेतु उत्साहवर्धन कार्यशाला आयोजन

0

लोहंडीगुड़ा शिक्षा के क्षेत्र में विगत 5 वर्षों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले विकास खंड लोहंडीगुड़ा में इस वर्ष आगामी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर ज़िला कलेक्टर चंदन कुमार जी के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल धराऊर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर चन्दन कुमार ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर यादव को कार्यशाला आयोजन हेतु निर्देश देते हुए कहा कि कार्यशाला का मुख्य उददेश्य बच्चों के मन से परीक्षा का भय दूर करना है, साथ ही बच्चों के द्वारा जो छोटी छोटी त्रुटियां की जाती है के बारे में बच्चों को समझाइश दिया जाना है ।

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान द्वारा कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को अधिकतम अंक प्राप्त हो बाबत कार्यशाला को विशेष केन्द्रित करने के निर्देश दिए । उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन व निर्देशन में विकास खंड के कुल 15 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के उत्कृष्ट 95 छात्र-छात्राओं व 25 प्राचार्य व्याख्याताओं ने उत्साह पूर्वक कार्यशाला में भाग लिया ।कार्यशाला में बच्चों को मार्गदर्शन देने हेतु विकासखंड के विभिन्न संस्थाओं से अनुभवी विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया. आमंत्रित सभी विषय विशेषज्ञों ने बच्चों से अपील की कि शिक्षकों की बातों को गौर से सुने और पर्चा लिखने एवं उच्च अंक अर्जित करने के तौर-तरीकों को ध्यान से सीखें । कार्यशाला में हिंदी, भौतिकी गणित एवं रसायन विषय के विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों को विशेष सूत्र बताया गया जिससे बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकें. बच्चों को उत्तर लेखन संबंधी सभी तकनीकी जानकारी भी दी गई। कार्यशाला में हाई स्कूल हाई सेकेंडरी स्कूल धराऊर के समस्त स्टाफ एवं खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचक ठाकुर उपस्थित रहे. कार्यशाला में चंद्रशेखर यादव खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों से तनाव मुक्त रहने एवं परीक्षा की तैयारी करने हेतु कहा साथ ही आशा व्यक्त किया कि इस वर्ष विकासखंड लोहंडीगुड़ा के स्कूली बच्चे बोर्ड परीक्षा में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेगें.।

चन्द्रशेखर यादव विकास खंड शिक्षा अधिकारी

उद्योग मंत्री कवासी लखमा के उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर

0
  • पूरक पोषण आहार, फोर्टिफाइड चावल और एथेनाल एवं पॉवर प्लांट लगाने निजी कम्पनियों के साथ दो एमओयू पर हस्ताक्षर
  • प्रदेश में होगा 295 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश
  • 920 लोगों को मिलेगा रोजगार

रायपुर, 13 जनवरी, 2023/ उद्योग मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में आज उद्योग भवन रायपुर में दो एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के मध्य पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए अनुबंध हुआ।

जिसमें कम्पनी 111.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी इस उद्योग से 800 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये अनुबंध हुआ, जिसमे कम्पनी 183 करोड़ का निवेश करेगी। इस उद्योग से लगभग 120 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। इस प्रकार कुल 294.7 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुये।

पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव भुवनेश यादव और सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालक हिमांशु गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, वहीं एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव भुवनेश यादव और यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक बसन्त कुमार अग्रवाल के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग विभाग के अपर संचालक द्वय आलोक द्विवेदी एवं प्रवीण शुक्ला तथा संयुक्त संचालक द्वय हरीश सक्सेना एवं श्री वी.के.देवांगन के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सुघर पंडर दल्ली सेवा समिति का प्रयास एक और मां का घर हुआ रोशन

0

दल्लीराजहरा एक अकेली महिला वार्ड नंबर 7 टीचर कॉलोनी के पीछे तालाब के पास रहती है । नाम है सुखिया बाई उम्र होगी लगभग 75 साल इनके आगे पीछे कोई नहीं है छोटा सा एक कमरे का घर है जिसमें वह रहती है विद्युत व्यवस्था नहीं है मिट्टी तेल की महंगाई इतनी है कि खरीदना मुश्किल है । शाम के खाने की व्यवस्था 256 चौक में संचालित समाज सेवक संस्था सेवा सरिता के द्वारा हो जाता है दिन में कोई दे देते हैं या स्वयं बनाती है l खाना खाने के लिए घर से बाहर लगे बिजली के खम्बे के उजाला मे बैठती है
माता जी के दैनिक स्थिति के बारे में जब सुघघर पंडर दल्ली सेवा समिति को इसकी जानकारी मिला तब इन लोग सुघघर पंडर दल्ली सेवा समिति की ओर से जीवन लाल साहू भोज राम साहू शिव प्रसाद साहु तथा कुमारी ममता नेताम मिलने के लिए गए माता जी के बारे मे छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग को भी जानकारी दी तो उन्होंने कागजी कार्यवाही के बाद 12 जनवरी को निशुल्क विद्युत कनेक्शन लगा दी बिजली लगाने में आए हुए खर्च की वयवस्था समिति को गुप्त दान के रुप में एक बीएसपी अधिकारी तथा एक डॉक्टर के माध्यम से सहयोग से मिला है विद्युत व्यवस्था करने में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल शाखा चिखला कसा के अधिकारी तथा पुरे कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला यह तिसरा अवसर है जब सुघघर पंडर दल्ली सेवा समिति की ओर से विद्युत व्यवस्था किया गया है ।


ठंड से बचाव के लिए माता जी को समिति की ओर से एक स्वेटर तथा एक कंबल दिया गया । विद्युत व्यवस्था होने पर माताजी का मिठाई से मुंह मीठा कर समिति के सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया । सुघघर पंडर दल्ली सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि हम लोग ज़ब किसी कि सेवा करते हैं तो उनके चेहरे की रौनक देखकर हमें जो संतुष्टि और सुकून मिलता है वह किसी मंदिर में जाने से नहीं मिलता । जब उनका आशीर्वाद हमें प्राप्त होता है तो ऐसा लगता है साक्षात भगवान सामने है
इस अवसर पर समिति के सदस्य जीवन लाल साहू भोज राम साहू शिव प्रसाद साहू वार्ड नंबर 2 के पार्षद सुश्री ममता नेताम तथा वार्ड वासी मीना बाई यादव रमला बाई यादव राकेश कुमार यादव बुधिया बाई देवकी बाई पूर्णिमा बाई दयावती बेबी सिंह रेणुका साहू उपस्थित रहे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

क्या इस बार बस्तर में धनुर्जय को प्रोजेक्ट करने जा रही है भाजपा?

0
  • करपावंड मेला के बहाने राजनीति के मेले में नए खेल का आगाज
  • पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप के साथ पहुंचे ग्रामीणों के बीच

बस्तर भाजपा के बस्तर प्रभारी एवं राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय की पहल के बाद अब बस्तर के भाजपा नेता आदिवासियों और अन्य तबकों के ग्रामीणों के बीच पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप के साथ युवा नेता युवा नेता एवं बकावंड मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप भी करपावंड मेला में ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भाजपा धनुर्जय को प्रोजेक्ट करने जा रही है।

मेले में मौजूद लोगों में सुभाऊ कश्यप और धनुर्जय कश्यप की उपस्थिति से भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लोगों के बीच धनुर्जय का अलग ही क्रेज नजर आ रहा था। शामिल हुये भाजपा बस्तर विधानसभा के युवाओं के युवा भाजपा नेता बकावंड मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप।वहीं आपको बता दें कि मेले की भीड़ में भी आदिवासी युवा नेता धनुर्जय कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ मेले का आनंद भी लिया। इस अवसर पर संग्राम सिंह राणा, परिस बेसरा, दामोदर बघेल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। मेले के बहाने भाजपा नेताओ ने जनता से भेंट भी की। पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप के साथ युवा तुर्क धनुर्जय कश्यप की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। कुछ दिनों पूर्व भाजपा के बस्तर प्रभारी संतोष पाण्डेय ने भी इस क्षेत्र का दौरा कर एक दलित के घर भोजन किया था। अब यह सिलसिला चल सा पड़ा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस बार बीजेपी इस क्षेत्र के लिए नया चेहरा ढूंढ रही है। इस लिहाज से धनुर्जय कश्यप की उपस्थिति नया राजनीतिक समीकरण बनने का संकेत देती प्रतीत हो रही है।

भूपेश बघेल की उपलब्धियों की गूंज सुनाई दी झारखंड में

0
  • झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज ने छग सरकार की अहम योजनाओं की सफलता की सुनाई कहानी

जगदलपुर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की जनहितैषी योजनाओं की गूंज सुनाई दी। इन योजनाओं की कामयाबी की दास्तां सुन बैठक हाल तालियों की गड़गड़ाहट काफी देर तक सुनाई देती रही। बस्तर के सांसद दीपक बैज ने चार साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा रचे गए कीर्तिमानों का ब्यौरा रखा। बस्तर के सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की लगभग 6 घंटे तक चली विस्तारित बैठक में शामिल हुए।

इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी व अल्पसंख्यक विभागों के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर के. राजू, विधायक गुजरात अर्जुन मोढवाडिया, झारखंड सरकार के मंत्री, प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए अभा आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों के उत्थान के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। टाटा के प्लांट के लिए अधिग्रहित आदिवासियों की जमीन की वापसी, आदिवासियों से समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी, डेनेक्स फैक्ट्री, पेसा अधिनियम, देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार, घोटुलों के पुनः निर्माण गोबर खरीदी, वन भूमि पट्टा वितरण, छोटे -छोटे उद्योगों के माध्यम से स्थानीय लोगो को रोजगार देने के साथ ही आदिवासियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और उपायों की जानकारी विस्तार से दी। लगातार सांसद बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सार्थक प्रयासों के चलते छत्तीसगढ़ के आदिवासियों, गरीबों, महिलाओं और मजदूरों के जीवन में खुशहाली आई है। छग सरकार की उपलब्धियों को सुनकर सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की। सांसद बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और आदिवासियों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को बैठक में मजबूती के साथ रखा।

MOST POPULAR

HOT NEWS