City Media - Page 919 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 919

मंत्री लखमा ने श्रद्धालुओं को परोसा भोजन महाप्रसाद

0
  • अय्यप्पा मंदिर पहुँचकर की पूजा अर्चना, मांगा आशीर्वाद

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने यहां वृन्दावन कॉलोनी स्थित अय्यप्पा मंदिर में पूजा अर्चना की और श्रद्धांलुओं को महाप्रसाद वितरित किया।

लखमा ने भगवान अय्यप्पा का दर्शन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने भंडारा में शामिल श्रद्धालुओं को भोजन व प्रसाद का वितरण किया।इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू, सेवादल महासचिव कौशल नागवंशी, पार्षद विक्रम डांगी, पार्षद कमलेश पाठक, मंदिर समिति के सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

गुरु घासीदास बाबा के जैत स्तंभ की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की प्रगतिशील सतनामी समाज जिला बस्तर द्वारा आयोजित गुरु घासीदास जी के 266 वें जन्म जयंती समारोह में पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन सतनाम मंदिर में पूजा अर्चना कर सतनाम समाज के लोगों को गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने जो ” मनखे मनखे एक समान ” मूल मंत्र दिया है वह हमारे समाज में जात पात के बंधन को तोड समाज के हर व्यक्ति को एक भाव से देखने की प्रेरणा देता है इसके अलावा उन्होंने जो सप्त सिद्धांत प्रतिपादित किया था वह हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है उन्होंने सतनाम का सिद्धांत, सभी मनुष्यों की समानता, व्यसनो से दूर रहने,मांस मदिरा से दूर रहने और दोपहर के बाद खेत ना जोतने के सिद्धांत को अपनाने को अपने अनुयाइयों को कहा जिसे हम सब लोगों को अपनाने की जरूरत है हम सभी गुरु घासीदास जी के उपदेशों को अपने जीवन में अपना कर अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं ।

इस अवसर पर मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, कांग्रेस अनूसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष विक्रम लहरे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरनाथ नाग जिला विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार झा मनोरंजन शर्मा संरक्षक आई पी बंजारे, अध्यक्ष हीरा लाल चंदेल, पूर्व अध्यक्ष रूपेश नागेकर भंडारी राजू कोशले,किशोर कुर्रे सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे ।

युवक के अपाहिज हो जाने का इंतजार करते रहे धरती के भगवान ?

0
  • फिर सामने आई मेडिकल कॉलेज जगदलपुर की बड़ी लापरवाही
  • मेकाज के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते काटना पड़ा युवक का पैर

जगदलपुर डॉक्टर जीवन रक्षक होते हैं। इसलिए डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। मगर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के डॉक्टरों की लापरवाही ने एक युवक को हमेशा के लिए अपाहिज बना दिया। ऐसी लापरवाही यहां बार बार दोहराई जा रही है।


शहीद महेंद्र कर्मा शासकीय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डिमरापाल जगदलपुर में 14 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे बस्तर विकास खंड के पाथरी गांव निवासी 22 वर्षीय शंकर यादव दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर बुरी तरह चोटिल हुआ था। शंकर को उसी दिन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया, लेकिन शंकर का पैर इस कदर जख़्मी था कि यहां मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज संभव नहीं था। यह बात मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी अच्छे से जानते थे और उन्हें यह भी पता था कि अगर 24 घंटे के अंदर शंकर को रायपुर रेफर नहीं किया गया, तो उसके पैर को बचाना संभव नहीं होगा। डॉक्टरों ने 24 घंटे बीत जाने के बाद अगले दिन यानि 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे शंकर को रेफर किया। तब तक पैर का टूटा हुआ हिस्सा काला पड़ चुका था और समय भी 24 घंटे से ऊपर हो चुका था। वहीं जगदलपुर से रायपुर जाने में भी लगभग 5-6 घंटे लग जाते हैं। डॉक्टरों के रेफर करने के बाद शंकर को रवाना किया गया और रात 9 बजे उसे रायपुर के वीवाय हॉस्पिटल पहुंचाया जा सका। वीवाय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साफ कह दिया कि 24 घंटे से पहले लाए होते, तो पैर को बचाया जा सकता था। अब देर हो चुकी है, पैर को काटना ही पड़ेगा। आखिरकार शंकर यादव को अपना एक पैर खोना पड़ा। इस तरह शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर के डॉक्टरों की बड़ी एवं गंभीर लापरवाही ने एक युवक को हमेशा के लिए अपाहिज बना दिया। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल प्रबंधन की ऐसी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है।
कार्रवाई होगी भी या नहीं ?
शंकर के परिजन और आम नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जब यहां इलाज संभव नहीं था, तो डॉक्टरों ने शंकर को रायपुर रेफर करने में देरी क्यों की? उसे तत्काल क्यों रेफर नहीं किया गया ? इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों को सजा मिलेगी भी या नहीं ? सवाल बड़े हैं। फिलहाल शंकर का इलाज रायपुर के वीवाय अस्पताल में चल रहा है। उसका पैर तो वापस नही मिल सकता, लेकिन उम्मीद है कि सरकार की आंखें जरूर खुलेंगी। ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, किसी और शंकर को अपाहिज बनना न पड़े, इसके लिए अब राज्य सरकार व जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार ने मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। शंकर के परिजनों ने दोषी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

निर्मल विद्यालय के वर्तमान व पूर्व छात्रों का विधायक कार्यालय के सामने स्वागत

0

जगदलपुर अपनी स्थापना की पचासवीं वर्षगांठ मना रहे बस्तर संभाग के सबसे बड़े गैर सरकारी स्कूल निर्मल विद्यालय के वर्तमान तथा पूर्व छात्र- छात्राओं ने रविवार को रैली निकाल शहर भ्रमण किया। इस दौरान विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन के कार्यालय के सामने रैली का स्वागत किया गया। छात्र- छात्राओं को जूस पिलाया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। स्वागत करने वालों में नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू,

श्रीमती संगीता जैन, पार्षद सुनीता सिंह, कोमल सेना, पन्चराज सिंह, सूर्या पानी, बलराम यादव, सुखराम नाग, दयाराम कश्यप, एल्डरमेन सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी, वरिष्ठ राजकुमार दंडवानी , रमेश जैन, निर्मल लोढ़ा, विक्की निषाद, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, साइमा अशरफ, एस नीला, अवधेश झा, धर्मेंद्र चौहान, रहमान, अंकित सिंह बटोही शर्मा, मनोरंजन शर्मा, जी राजेश समेत कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी- कार्यकर्ता व अन्य मौजूद थे।

बालोद पुलिस द्वारा प्रेषर हार्न के विरूद्व चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0
  • 27 वाहन चालकों पर 10400 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही
  • आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं कर यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीष राठौर एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के दिशा-निर्देश में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के द्वारा प्रेशर हार्न लगाकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्व चालानी कार्यवाही किया गया, मौके पर प्रेषर हार्न निकलवाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य प्रेषर हार्न, ओव्हरहाईट एवं अगल-बगल एवं पीछे की ओर बाड़ी के बाहर लम्बा माल निकालकर चलने वाले वाहनों से हेाने वाले सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है

साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। दिनांक 17.12.2022 को जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा मोटरयान चेकिंग अभियान चलाकर कुल 27 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 10400 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईस देकर यातायात संकेतो, यातायात नियमों प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं करने के बारे में भी बताया गया। समझाईष के साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, प्रेषर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। आडे़-तिरछे, ओव्हरहाईट, ओव्हरस्पीड़, ओव्हरलोड़ परिहवन पर नियमानुसार कार्यवाही किया गया। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर विष्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहनों में प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवष्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेषा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विधायक चंदन कश्यप ने सिविल हॉस्पिटल भानपुरी को विधायक निधि से शव वाहन प्रदान किया

0

भानपुरी सिविल हॉस्पिटल में शव वाहन नही होने के कारण आए दिन मृतक के परिजनों को हॉस्पिटल से शव लेकर जाने में काफी दिक्कत होती थी जिसे देखकर क्षेत्रीय विधायक व छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने अपने विधायक निधि से सिविल

हॉस्पिटल भानपुरी को शव वाहन प्रदान किया।इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल में शव वाहन नहीं होने के कारण आए दिन मृतक के परिजनों को शव लेकर जाने के लिए बाहर से वाहन किराया देकर शव को ले जाना पड़ता था और समय पर गाड़ी ना मिलने पर असुविधा होती थी जिसे देखते हुए मैंने अपनी निधि से शव वाहन सिविल हॉस्पिटल को प्रदान किया अब मृतक के परिजनों को शव लेकर जाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी और वाहन के लिए खर्च करना नहीं पड़ेगा।इस दौरान डॉ BD रॉय, नर्स रीनु निंकुंज, सुमित्रा कश्यप, शोभा कामले समस्त स्टॉप, मितानिन,कांग्रेस कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे ।

गोवर्धन पीठ पुरी के शंकराचार्य का 6 फरवरी को नगरागमन की तैयारी बनी रणनीति

0

शंकराचार्य नगरागमन पर चर्चा

इस दौरान आनंद वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा तिवारी ने बताया कि गोवर्धनपीठ पूरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के बस्तर आगमन ऐतिहासिक होने वाला है। जिसकी तैयारियां बस्तर सहित प्रदेश भर से लोग शामिल होंगे। जिन्हे देखन और सुनने लाखों लोग पहुंचते हैं, उनका बस्तर की धरती पर कदम पड़ना गौरवशाली है और बस्तरवासियों के लिए सौभाग्य की बात हैं। हिन्दू राष्ट्र का संकल्प लेकर वे साल के 300 दिनों अलग-अलग प्रांतों में हिन्दू राष्ट्र्र सम्मेलन और संगोष्ठी कर रहे हैं।

आनंद वाहिनी एवं आदित्यवानी के प्रदेश अध्यक्ष टीकाराम साहु ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी ने आगमन का साक्षी होने का अवसर मिलने वाला है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग लालबाग मैदान में एकजुट होंगे। लगातार बस्तर के वनवासियों के धर्मांतरण को लेकर गोवर्धनपीठ पूरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी चिंतित हैं। इसलिए सनातन धर्म की वनवासियों तक पहुंचाने उन्होने 12 वर्षों बाद दुबारा बस्तर आने की इच्छा जाहिर की है।

प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी संजीव पांडे ने बताया कि स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के स्वागत व दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को भव्य रूप से आयोजित करने की रुपरेखा बनाने सर्व हिन्दू समाज के पदाधिकारियों ने विचार- विमर्श किया। इस आयोजन में सनातनी सर्व हिन्दू समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता होगी। इसके लिए बस्तर जिले में आनंद वाहिनी और आदित्य वाहिनी का विस्तार करते हुए जवाबदारी सौंपी जाएगी। हिन्दू समाज के पदाधिकारियों को जवाबदारी सौंपी जाएगी। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के आगमन की सूचना अंतिम जनमानस तक पहुंचाना है। इस दौरान पीठ परिषद अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विजय शर्मा, आदित्यवानी अध्यक्ष भाटापारा, प्रदेश कमेटी के सदस्य, आदित्य वाहिनी के बस्तर के संभागीय सयोंजक अनिल सामंत, दृशान चक्रवर्ती,बालकृष्ण शर्मा,योगेश शुक्ला, उमाशंकर शुक्ला, शैल दुबे, मनोज पानीग्राही, अनिल लुक्कड़,अभय दीक्षित,बसंती सामंत,गीता शुक्ला,नीलम कुशवाह के अलावा सर्व सनातनी समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से जगतगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती कर रहे भारत भ्रमण
आगामी 6 फरवरी को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती नगरागमन होगा। 7 फरवरी को स्थानीय लालबाग मैदान में धर्म सभा और 8 फरवरी को धर्म संगोष्ठी का होगा आयोजन होगा।
गोवर्धन मठ पुरी पीठ के पीठाधिश्वर् शंकराचार्य श्रीमद जगतगुरु स्वामी निश्लानंद सरस्वती जी का 6 से 8 फरवरी 2023 को तीन दिवसीय बस्तर प्रवास तय है। शंकराचार्य जी के प्रवास को ध्यान मे रखते पीठ परिषद रायपुर से आदित्य वाहिनी और आनंद वाहिनी के प्रांतीय पदाधिकारियों ने 18 दिसंबर रविवार को स्थानीय माहेश्वरी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को यह जानकारी दी।

तीन वर्ष मे भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाना
पत्रकार वार्ता के दौरान आदित्य वाहिनी के प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी संदीप पांडे ने बताया कि 6,7,8 फरवरी को शंकराचार्य जी जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। उनके भारत दौरे का उद्देश्य साडे 3 वर्ष में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। बस्तर के सुदूर बनाना चलो में रहने वाले वनवासियों का मतांतरण किया जा रहा है जो सनातन धर्म के लिए चिंता का विषय है ।शंकराचार्य जी के धर्म सभा के माध्यम से सुदूर वनांचल के लोगों तक यह संदेश पहुंचेगी और वे अपनी सनातन संस्कृति के साथ समाज के उत्थान के लिए अग्रसर होंगे। 7 फरवरी को आयोजित धर्म सभा में अधिक से अधिक वनांचल के लोग शामिल हो यह प्रयास किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में उपस्थित आनंद वहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा तिवारी ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से शंकराचार्य जी पूरे भारत का भ्रमण कर रहे हैं। इसी तारतम में 6 फरवरी को जगदलपुर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 7 फरवरी को लालबाग में धर्मसभा का आयोजन होगा। इसमें हजारों की संख्या में बस्तर संभाग के वनवासी क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे ऐसी उम्मीद है। शंकराचार्य जी के स्वस्थ मार्गदर्शन में सनातन धर्म के विभिन्न संप्रदाय आपस में मिलकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में पूरा योगदान देंगे ऐसी उम्मीद है।

8 फरवरी को आमजनों से संगोष्ठी के रूप मे वर्तालाप
8 फरवरी को दर्शन और गोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया है। जिसका अंतर्गत विभिन्न समाज के लोगों से शंकराचार्य वार्तालाप करेंगे और उनके जिज्ञासा को शांत करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 8 फरवरी की शाम को मीडिया के साथियों के साथ भी शंकराचार्य जी का संवाद होगा शाम को विचार संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें लोग अपने समाज धर्म और राष्ट्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान ले सकेंगे। 9 फरवरी को शंकराचार्य जी जगदलपुर से प्रस्थान करेंगे और कवर्धा पहुंचेंगे 10 तारीख को विशाल जनसभा का आयोजन होगा। 11 फरवरी को सुदर्शन आश्रम रायपुर मैं पहुंचेंगे और 14 फरवरी तक रुकेंगे वहां पर भी धर्म सभा और संगोष्ठी का आयोजन होगा।
अनिल लुक्कड़ संभागीय सहसंयोजक नियुक्त
राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से एल. ईश्वर राव को जिला बस्तर आदित्यवानी का संयोजक एवं सहसंयोजक योगेश ठाकुर एवं कैलाश राठी एवं सरिता यादव को जिला आनंद वाहनी का संयोजक तथा अनिल लुकड को संभागीय सहसंयोजक आदित्यवानी नियुक्त किया है। जबकि आदित्य वाहिनी जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिवास रथ और जिला उपाध्यक्ष का दाइत्व प्रवीर द्विवेदी को सौपा गया।

ऑनलाइन पेमेंट का फरेब कर एकाउंट से उड़ाए 75 हजार रु.

0
  • हरियाणा के फर्जी आर्मी अफसर ने जगदलपुर के फर्नीचर दुकान मालिक को लगाया था चूना
  • आरोपी इरशाद मोहम्मद को मेवात से पकड़ लाई पुलिस

जगदलपुर टेलीफोनिक फ्राॅड के एक और मामले की तह तक पहुंचने तथा फरेबी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को कामयाबी मिली है। हरियाणा निवासी आरोपी ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताते हुए शहर के एक फर्नीचर व्यापारी को 75 हजार रु. का चूना लगाया था।
हरियाणा के मेवात निवासी 30 वर्षीय इरशाद मोहम्मद पिता आस मोहम्मद ने ड्रीम हाउस डेकोर के मालिक हर्ष बाफना को फोन कर कहा कि वह एक आर्मी ऑफिसर है और अपने घर के लिए फर्नीचर खरीदना चाहता है। मार्च 2021 में इरशाद ने हर्ष उसके गूगल पे एकाउंट वाला मोबाइल नंबर ले लिया और हर्ष के बैंक एकाउंट से 75 हजार रु. ऑनलाइन निकाल लिए। हर्ष को जब ठगे जाने की भनक लगी तब उसने कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाई।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक नोडल के नेतृत्व में आरोपी के बैंक खातों का विश्लेषण करने के बाद व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही की उपस्थिति मेवात हरियाणा में होने की जानकारी मिली। निरीक्षक दिलाबाग सिंह शेरा के नेतृत्व में टीम गठित कर हरियाणा रवाना किया गया। टीम ने मेवात में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। उसने पूछताछ करने पर अपना नाम इरशाद मोहम्मद बताया और हर्ष बाफना से की गई ऑनलाइन ठगी की स्वीकारोक्ति कर दी। आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर लाया गया और रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।
गूगल से सर्च किया था दुकान को
आरोपी इरशाद मोहम्मद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने जगदलपुर शहर के नजदीकी फर्नीचर शाॅप को गूगल से सर्च किया और अपने मोबाईल फोन से दुकान मालिक को काॅल किया। खुद को आर्मी ऑफिसर और अपना निवास जगदलपुर में पल्ली नाका के पास होना बताया था। आरोपी ने अपने घर के लिए कुछ फर्नीचर की जरूरत बताकर हर्ष बाफना से वाट्सएप पर केटलाॅग और सामान पंसद करने के बाद पेमेंट करने के लिए गूगल पे एकाउंट का मोबाईल नंबर मांगा। हर्ष ने अपने कर्मचारी का नंबर दिया। जिसके बाद आरोपी ने पैसे ट्रांसफर करने के लिए अपने मोबाईल से प्रार्थी के गूगल पे में पेमेंट रिक्वेस्ट भेजा, और एक्सेप्ट करने को कहा। हर्ष द्वारा एक्सेप्ट करने पर पहली बार में खाते से 25,000 रूपए और दूसरी बार हर्ष को यह कहते हुए फिर से गूगल पे मोबाइल नंबर मांगा कि 25000 रूपए से ज्यादा ट्रांसफर नहीं हो रहा है। इसके बाद आरोपी ने 25 – 25 हजार रूपए के दो बार पेमेंट रिक्वेस्ट भेजे और हर्ष से उसे एक्सेप्ट करवाया फिर यूपीआई पिन डालने कहा। इस तरह आरोपी ने हर्ष के खाते से कुल 75 हजार रूपए का आहरण कर लिए।
सायबर सेल ने सुलझाए 37 मामले
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा एवं उप पुलिस अधीक्षक (नोडल सायबर सेल) गीतिका साहू द्वारा सायबर अपराधों के नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से सायबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सायबर ठगी के मामलों में विशेष रूचि लेकर सायबर सेल को पुर्नगठित कर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। सायबर सेल की मदद से अंतर राज्यीय गिरोहों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पिछले 7 महीने में 14 प्रकरणों में 23 आरोपियों पर कार्यवाही की गई है। हर्ष बाफना से ठगी वाले मामले में आरोपी से मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
हरियाणा निवासी आरोपी इरशाद मोहम्मद को गिरफ्तार करने में पुलिस निरीक्षक एमन साहू, दिलबाग सिंह, सहायक उप निरीक्षक विश्वराज सोलंकी, नीलाम्बर नाग, प्रधान आरक्षक मौसम गुप्ता, लोमेश दीवान, आरक्षक गौतम सिन्हा, थनेंद्र सिन्हा, धर्मेंद्र ठाकुर, दीपक कुमार, पीतवास आचार्य, महेंद्र कोमरे ने विशेष भूमिका निभाई।

ईविप्रा उपाध्यक्ष लोकप्रिय जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताई भूपेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियां

0

कक्का के कार्यकाल के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर बस्तर सहित पूरे प्रदेश में मना गौरव दिवस

राजीव ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार ने हर हाथ को दिया रोजगार, विदेशों में धूम मचा रहा छत्तीसगढ़ का ब्रांड डेनेक्स, नक्सलवाद को मात देकर ग्रामीणों ने पकड़ी रोजगार की राह, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से छत्तीसगढ़ का हर युवा बन रहा हुनरमंद, गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ के हर गांव की आर्थिक व्यवस्था को कर रही मजबूत, गांव-गांव में हो रहा आर्थिक विकास

जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हर क्षेत्र में उठाया साहसिक व महत्वपूर्ण कदम, लोगों की बढ़ी आय, चाउर वाले बाबा ने किया केवल घोटाला

भूपेश सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि देश की अर्थव्यवस्था की सेहत को बेरोजगारी दर सही तरह से दर्शाती है क्योंकि यह देश की कुल जनसंख्या में कितने लोग रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता की जिंदगी जी रहे हैं यह तथ्य बताती है छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद कई चुनौतियांआई जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन की स्थिति भी थी देश-दुनिया में अर्थव्यवस्था पर इसका बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था और बेरोजगारी संख्या तेजी के साथ बढ़ रही थी लेकिन उसी दौर में सरकार ने कुछ बड़े नीतिगत फैसले लिए और मनरेगा जैसे ग्रामीण रोजगार मूलक कार्यों को जारी रखा लघु वनोपजों का संग्रहण भी इस दौरान जारी रहा लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सरकार ने बेरोजगारी उन्मूलन के तेज प्रयास शुरू किए इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि आज की स्थिति में छत्तीसगढ़ देश का न्यूनतम बेरोजगारी दर वाला पहला राज्य बन गया है।

शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं ने राज्य के हर वर्ग को सीधा रोजगार से जोड़ा है योजनाओं का लाभ लेकर आज युवा, महिलाएं, किसान सहित आदिवासी समुदाय के लोग अच्छी खासी आए हासिल कर रहे हैं राजीव गांधी किसान नया योजना से खेती किसानी का काम अब बड़े फायदे का काम बन गया है सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि खेती-किसानी को रोजगार के रूप में वापस किसानों ने अपनाया है और अपने जीवन में समृद्धि और खुशहाली ला रहे हैं ग्रामीणों पशुपालकों के लिए गौधन न्याय योजना जैसी योजना लाकर सरकार ने उन्हें भी आर्थिक आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखाया है।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से ग्रामीणों को रोजगार

शर्मा ने कहा ने कहा राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी और देश के नौजवानों के लिए पूरे देश में पदयात्रा कर रहे हैं. रमन सरकार के कार्यकाल में बस्तर के 600 गांव थे, उसमें 260 स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले. कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, मेडिकल कॉलेज खोले, जितने इन्होंने 15 साल में नहीं खोले. उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार प्राप्त हो, हमारी सरकार ने इन सब के साथ नौजवानों के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क लागू किया. 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया है, इससे लोगों को रोजगार मिलेगा।पशुपालन की तरफ लोगों का बढ़ा रुझान
शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वज भी कहते थे कि छत्तीसगढ़ सस्य श्यामला धरती है. यहां भोले-भाले लोग रहते हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सबको मिलना चाहिए. यहां भरपूर खनिज संपदा है. इन सबका लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए. एक तरफ गोबर बेच के पैसा कमाया जा रहा है. इससे लोगों के जीवन में परिवर्तन आया. लोगों की आमदनी बढ़ी. राजीव गांधी न्याय योजना के कारण पशुपालन की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा. दूध उत्पादन और धान का उत्पादन भी बढ़ा. दूसरी तरफ लघु उपज का संग्रहण अधिक हुआ, जिसका लाभ प्रदेशवासी उठा रहे हैं।

स्वास्थ्य के लिए लाखों रुपए तक की सहायता शर्मा ने कहा पूरे बस्तर से लेकर सरगुजा तक जनता के आय में वृद्धि हुई है. हर वर्ग के लोगों की आय में वृद्धि हुई है. पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था व्यापक अर्थव्यवस्था में परिवर्तन हुई. एक समय लोगों की मलेरिया से मौतें होती थी, उल्टी दस्त से मौतें होती थी, अब वह बात नहीं. शहरी क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य योजना, डाइट लेने की योजना, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ. डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, विशेष सहायता योजना हमारी सरकार ने लागू की. 17-18 लाख रुपए तक लोगों को सहायता दी गई. जो बीमार पड़ते थे उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. अच्छे-अच्छे लोग जो 15 लाख खर्च नहीं कर सकते थे ऐसे समय में सरकार उनके साथ खड़ी रही।

कई करोड़ रुपए फूंकने के बाद भी हासिल हुआ सिर्फ खंडहर

0
  • आरईएस के एसडीओ और सब इंजीनियर पर होगी कार्रवाई
  • राज्य सरकार को बदनाम करने पर आमादा हैं ग्रामीण यंत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी


(अर्जुन झा)
नगरनार बाजार सौंदर्यीकरण तथा दुकान व शेड निर्माण के लिए नगरनार इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद से प्रदत्त कई करोड़ रुपए फूंक दिए गए और हासिल आया सिर्फ खंडहर तथा बाजार स्थल पर बजबजाती गंदगी। ये नजारा है नगरनार के बाजार का। इसे देखकर लगता है कि आरईएस के अधिकारी राज्य की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने पर आमादा हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कार्य का भूमिपूजन संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने किया था। अब लोग तो यही कहेंगे ना कि राज्य सरकार ऐसे घटिया कार्य कराती है। मलाई खा गए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी और उंगली कांग्रेस सरकार पर उठेगी, बदनामी सरकार की होगी। वहीं विभाग के शीर्ष अधिकारी कहते हैं कि जांच में एसडीओ और सब इंजीनियर की गलती पाई गई है। दोनों पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा कर दी गई है।
नगरनार में बाजार सौंदर्यीकरण के लिए मिली रकम का बड़ा हिस्सा हजम करने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के इंजीनियरों ने दुकानों, शेड, चबूतरे, नालियां आदि बनवाने में भारी अनियमितता की। वहीं दुकानों के निर्माण के दौरान बिजली पोलों और हाई टेंशन लाईन के तारों का ध्यान नहीं रखा गया। पोलों को घेरकर दुकानों की दीवारें खड़ी कर दी गईं। बिजली तारों के ठीक नीचे दुकानें बनाई गईं। दुकानों, शेड, चबूतरों और नालियों का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो पाया है, जबकि सारी रकम खर्च की जा चुकी है। अब ये दुकानें, नालियां, शेड, चबूतरे खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं। किसी भी निर्माण कार्य को अंजाम देने से पहले उसका पूरा खाका खींचा जाता है, निर्माण स्थल की भौगोलिक स्थिति, वहां मौजूद पेड़, बिजली पोलों, निर्माण की लागत राशि आदि का प्रक्कलन तैयार किया जाता। सब कुछ सुनिश्चित हो जाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाता है। जाहिर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग ने भी पूरा अध्ययन करने के बाद ही काम आरंभ कराया होगा। बावजूद पहले ही पोलों और तारों की शिफ्टिंग क्यों नहीं करवाई गई, निर्माण पूर्ण कराने के लिए राशि कम क्यों पड़ गई ? इतनी बड़ी रकम फूंक डालने के बाद भी चबूतरों, नालियों, दुकानों का निर्माण स्तरहीन कैसे प्रतीत हो रहा है। दरअसल विभाग के अधिकारियों ने सामुदायिक विकास मद से मिली रकम को डकारने के लिए गजब का सहकारिता की भावना दिखाई है।
नगरनार इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सामुदायिक विकास मद से बाजार स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए ग्राम पंचायत को जो कई करोड़ रु. दिए थे उससे बाजार में करीब 25 दुकानें, शेड, प्लेटफार्म, नाली निर्माण, परिसर का सीमेंटीकरण आदि कार्य कराने थे। नाली, प्लेटफार्म, दुकान व शेड निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को दी गई थी। विभाग ने काम एक ठेकेदार से कराया। अभी दुकानों की छत ढलाई, प्लास्टर और कांक्रिटिंग का काम बाकी है। बाजार स्थल पर शेड वाली दुकानें भी बनाई जानी थीं, लेकिन शेड के नाम पर महज लोहे की रॉड और पाइप लगाकर ढांचा भर खड़ा कर दिया गया है। शेड नहीं लगाया गया है। लोहे की रॉड और पाइप जंग लगकर सड़ने लगे हैं। दुकानों से निकलने वाले गंदे पानी और बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी बेतरतीब ढंग से कराया गया है। नालियों का निर्माण कराते समय चढ़ाव और ढलान का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया। इस वजह से गंदगी और पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों में कचरा फंसा पड़ा है।


पाई गईं निर्माण में खामियां
मिली शिकायतों के बाद विभाग के मुख्य अभियंता के निर्देश पर नगरनार में बाजार स्थल पर कराए गए कार्यों की जांच अधीक्षण अभियंता केएन कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। जांच में कई खामियां सामने आईं। पहली नजर में एसडीओ और सब इंजीनियर दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता केएन कश्यप ने अनुशंसा के साथ जांच प्रतिवेदन मुख्य अभियंता को प्रेषित कर दिया है। एसडीओ और सब इंजिनियर पर कार्रवाई मुख्य अभियंता रामसागर करेंगे।

पोल शिफ्टिंग के लिए चेक जमा
बाजार की दुकानों के भीतर से पोलों की शिफ्टिंग के लिए विद्युत कंपनी को चेक जारी कर दिया गया है। पोल शिफ्टिंग के दौरान दुकानों
को जो क्षति पहुंचेगी, उसका फिर से निर्माण विद्युत कंपनी कराएगी।
डीपी देवांगन,
कार्यपालन अभियंता,
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, बस्तर

MOST POPULAR

HOT NEWS