City Media - Page 922 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 922

देशभक्त और गरीबों के मसीहा थे वीर नारायण सिंह : बघेल

0
  • शहीद की स्मृति में आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव आयोजित

जगदलपुर जिला प्रशासन बस्तर द्वारा संभाग व जिला स्तरीय आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के विअध्यक्ष लखेश्वर बघेल शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि सत्रहवीं सदी में सोनाखान राज्य की स्थापना की गई थी।

वीर नारायण सिंह के पूर्वज सारंगढ़ के जमींदार थे। सोनाखान का प्राचीन नाम कुर्रूपाट डोंगरी था, जहां युवराज नारायण सिंह की वीरगाथा का इतिहास दफन है। नारायण सिंह के पास एक स्वामी भक्त घोड़ा था। वे घोड़े पर सवार होकर अपनी रियासत का भ्रमण करत थे। सोनाखान क्षेत्र में एक नरभक्षी शेर ने आतंक मचा रखा था। नारायण सिंह ने तलवार से शेर को ढेर कर दिया। इस बहादुरी से प्रभावित होकर ब्रिटिश सरकार ने उन्हें वीर की पदवी से सम्मानित किया इस सम्मान के बाद से युवराज वीर नारायण सिंह के नाम से प्रसिध्द हुए। बघेल ने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने नारायण सिंह के रिश्तेदार के सहयोग से छलपूर्वक देशद्रोही व लुटेरा होने का बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें बंदी बना लिया।

10 दिसम्बर 1857 को रायपुर के चौराहे जयस्तंभ चौक पर वीर नारायण सिंह को फांसी दी गई। बाद में उनके शव को तोप से उड़ा दिया गया। इस तरह से भारत के एक सच्चे देशभक्त की जीवनलीला समाप्त हो गई। उल्लेखनीय है कि शेर कहे जाने वाले अमर शहीद वीरनारायण सिंह को राज्य का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा प्राप्त है।कार्यक्रम में सहायक आयुक्त बस्तर आस्था राजपूत, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य जानकी राम सेठिया, कांग्रेस ओबीसी विभाग के संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

नव निर्मित धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का लखमा जी के कर कमलों के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया

0

सुकमा बस स्टैंड के पास नव निर्मित धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का छत्तीसगढ़ सरकार में सबसे लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा जी के कर कमलों के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

उन्होंने कहा की इस योजना के तहत अबतक 17 करोड़ 92 लाख बाजार मूल्य की दवाईयों पर 10 करोड़ रूपये की छूट देते हुए 5 लाख 92 हजार नागरिकों को लाभान्वित किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब लोगों को सस्ती दरों पर दवा उपलब्ध कराने के लिए धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना शुरू की है।इस दौरान कलेक्टर हरीश एस, जीव जंतु बोर्ड के सदस्य करण सिंह देव जी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा जी, नपा अध्यक्ष राजू साहू, योग आयोग के सदस्य राजेश नारा, मुन्नवर अली, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

आज कोंटा प्रवास के दौरान दोरनापाल पहुँचे माननीय कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा जी

0

16/12/2022 दोरनापाल में बाइक रैली निकाल कर माननीय मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओ ने माननीय मंत्री जी से की सौजन्य भेट मुलाकात। मंत्री जी ने ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत हुए। विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश माननीय मंत्री जी के द्वारा दिया गया।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल, जपा अध्यक्ष हरीश कवासी, दोरनापाल ब्लॉक कांग्रेस कॉमेट के सम्मानीय कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बस्तर ग्रामीण कबड्डी मेला का विधायक बघेल ने शुभारंभ

0

जगदलपुर विधायक लखेश्वर बघेल ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बस्तर में आयोजित ग्रामीण कबड्डी मेला – 2022 का शुभारंभ किया। इसमें बस्तर क्षेत्र के अनेक गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। आरंभ में जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेन चौक विधायक श्री बघेल का भव्य स्वागत किया। बघेल ने मैदान पर स्थित बरगद पेड़ के समीप भगवान महादेव एवं ग्राउंड में बजरंगबली की पूजा अर्चना की। स्टेडियम पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल का आत्मीय स्वागत किया।

बघेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएं दी। पहला मैच टिकनपाल और इच्छापुर के मध्य खेला गया। बस्तर योद्धा ने 39-11 से मैच अपने नाम किया। वही द्वितीय मैच गारेंगा और करंजी के मध्य खेला गया। गारेंगा ने 42- 32 से जीत हासिल की। इस दौरान कविता साहू, गणेश बघेल, दिलीप सेंगर, अनिल परिहार, बालेश दुबे, दिनेश यदु, नरसिंह नागेश, चंपा ठाकुर, सुमन दीक्षित, जगमोहन बघेल, शिवराम बिसाई, श्यामकुमारी ध्रुव, भृगु तिवारी, अनिल जायसवाल, मानसिंह कवासी, शैलेन्द्र परिहार, राजशेखर, महेंद्र बघेल भागरथी, सीताराम, जितेंद्र पटेल, जीवन ठाकुर, सुखदेव कश्यप, मधु निषाद, नित्या चंद्राकर, पूरन ठाकुर, राम्या राम, नीलम कश्यप, राजेश कुमार, तुलसी राम, नंदू बिसाई, मनीष कश्यप, बंटू नाग, मनीष मिश्रा, तंतिपा,शैलेन्द्र, महादेव, लखेश्वर, एवं कार्यकर्ता और ग्रामवासी, समिति के सदस्य मौजूद थे।

अवैध रूप से शराब बिकी करने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • आरोपियों के पास से कुल 80 पौवा देशी प्लेन शराब को किया गया

दल्लीराजहराजितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 14.12.2022 को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा ग्राम कुसुमकसा में आरोपी असरफ मिर्जा पिता स्व० जहुर मिर्जा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कुसुमकसा वार्ड 40 12. थाना राजहरा जिला बालोद के घर में आरोपी असरफ मिर्जा के कब्जे से 80 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 14.400 बल्क लीटर कीमती 6400 रूपये एवं शराब बिकी का नगदी रकम 1500 रूपये की जप्ती कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है तथा टाउन में सघन पेट्रोलिंग कर अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक दीणा यादव, सउनि विजय जगत, आरक्षक धर्मेन्द्र सेन, संजय चेलक, मुनेश्वर यादव, प्रेमशकर भुआर्य, गिरधर साहू की सराहनीय भूमिका रही।आरोपी का नाम असरफ मिर्जा पिता स्व० जहुर मिर्जा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कुसुमकसा वार्ड क० 12, थाना राजहरा जिला बालोद जप्त संपत्ति 80 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 14.400 एमएल कीमती 6400 रूपये, शराब बिकी का कुल नगदी रकम 1500 रूपये ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

किसान हित में काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री व राज्य सरकार : जैन

0
  • मावलीपदर में संकुल क्षेत्र की छात्राओं को बांटी सायकलें
  • क्रिकेट स्पर्धा की विजेता टीमों को पुरस्कृत कर प्रतिभाओं को सराहा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के हित में दिन रात काम कर रहे हैं। किसानों को धान का अधिक मूल्य देने के साथ अन्य व्यवस्थाएं राज्य सरकार कर रही है। गुरुवार को दरभा ब्लॉक के चिंगपाल में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के डायरेक्टर नियुक्ति पश्चात आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से उक्त बातें जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कही। किसानों को अन्नदाता बताते उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार ने शपथ लेने के बाद चंद घंटों के भीतर ही किसानों की ऋण माफी का फैसला लेकर चुनाव पूर्व किए गए वादे को पूरा किया। संसदीय सचिव ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल में किसानों को धान का समर्थन मूल्य व बोनस नहीं देती थी, जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान का समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के द्वारा अंतर राशि प्रदान करने की व्यवस्था भी की। जैन ने कहा कि वर्तमान में किसानों से एक क्विंटल धान की खरीदी 2600 रुपए में की जा रही है। जो आगामी वर्ष में 2800 रुपए होगी।

छात्राओं को किया प्रोत्साहित

मावलीपदर हायर सेकंडरी स्कूल में संकुल क्षेत्र के स्कूलों में कक्षा नवमीं में अध्ययनरत छात्राओं को जैन ने सायकल देकर प्रोत्साहित किया। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से दसवीं- बारहवीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 51 हजार रुपए देने की घोषणा उन्होंने की। जैन ने हरिवंश राय बच्चन की कविता सुनाने के साथ स्वामी विवेकानंद की उक्ति का स्मरण करवाकर छात्र- छात्राओं को पढ़ाई के लिए अत्यधिक परिश्रम करने प्रेरित किया।

विजेता- उप विजेता को दिए इनाम

मावलीपदर में युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित होकर जैन ने मावलीपदर और मोरठपाल के बीच हुए फायनल मैच का लुत्फ उठाया। विजेता टीम मावलीपदर और उपविजेता टीम मोरठपाल के खिलाड़ियों को उन्होंने इनाम बांटे। आयोजन समिति की सराहना कर भविष्य में भी यथोचित सहयोग करने का भरोसा संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिलाया।

कंचनदेई मातागुड़ी का होगा जीर्णोद्धार

दरभा ब्लॉक के लेंड्रा में आयोजित एक कार्यक्रम में कंचनदेई माता गुड़ी के जीर्णोद्धार के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आने के बाद बस्तर के धार्मिक स्थलों के संरक्षण व संवर्धन की ओर ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान हेमू उपाध्याय, गौरनाथ नाग, सुरेन्द्र झा, महादेव नाग, जयदेव नाग, मान सिंग ठाकुर, फागूराम मौर्य, दीनमनी बेसरा, मोहन सिंह, रमेश बघेल, कमलसाय, चिंगपाल सरपंच ललिता कश्यप, महेश बघेल, गागरू राम, केशव नाग, सोम दास, आसमन नाग, शम्भु बेसरा, बुलकू राम नाग, पीलेंद्र ठाकुर, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश उपाध्याय, एबीईओ जगदीश पात्र, झुमुक लाल ठाकुर, सहादेव कश्यप, जयपाल नाग, कनकदेई, रुक्मणी कश्यप, सुबन बेसरा, सविता, समदु, सोनमती बेसरा, इम्मानुएल , सरपंच तिले कश्यप, पुजारी पेथलू, राजेश दास, गुंजू, उप सरपंच नानीराम, टोपर सरपंच समदू राम बघेल, सरपंच मावलीपदर सविता बघेल, संतराम बघेल व अन्य मौजूद थे।

युवा महोत्सव आज से

0

जगदलपुर दो दिवसीय संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ उद्योग एवं वाणिज्यकर मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय परिसर में करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद दीपक बैज करेंगे तथा विशिष्टि अतिथि राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम व कांकेर सांसद मोहन मंडावी होंगे। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन और शिशुपाल सोरी बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम और विक्रम शाह मंडावी, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का समापन 17 दिसंबर को शाम चार बजे होगा।

सुरडोंगर में खड़ी जेसीबी मशीन को बदमाशो ने किया आग के हवाले

0

डौंडी -डौंडी ब्लॉक के ग्राम सूडोंगर में खड़ी जेसीबी मशीन को बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया। आगजनी में 7 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। पुलिस आगजनी की जांच कर रही है। आशंका है कि आपसी विवाद के चलते किसी ने जेसीबी में आग लगा दी। पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराते जेसीबी मालिक द्वारिका साहू निवासी दल्लीराजहरा ने बताया पिछले दो साल ड्राइवर के देखरेख में उक्त जेसीबी का गांव में चलने वाले कार्य में इसका उपयोग कर रहा था।

14 दिसम्बर की रात 2 बजे डॉयवर ने उसे फोन कर बताया कि घर के बाहर खड़ी जेसीबी में किसी ने आग लगा दी है जिससे वह जल कर सामने का व ऊपर का हिस्सा खाक हो गई। सूचना मिलने के बाद जेसीबी मालिक सुबह घटना स्थल पहुंचा। पुलिस में शिकायत दर्ज करते बताया उसे 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। जिला जेसीबी यूनियन के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी व पदाधिकारी आज डौंडी थाने पहुँच कर उक्त घटना की तत्काल कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की ।गौरतलब हैं कि सूडोंगर ग्राम में पूर्व में भी एक जेसीबी व ट्रक को आग लगा दी गई थी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सड़क दुर्घटना में कमी लाने थाना राजहरा क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 15.12.2022 बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने थाना राजहरा क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान। 32 वाहन चालकों पर 10000 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की किया गया अपील। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के दिशा-निर्देश में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के द्वारा थाना राजहरा क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है तथा आम जनता में यातायात जागरुकता की भावना लाना है। दिनांक 15.12.2022 को जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा मोटरयान चेकिंग अभियान चलाकर कुल 32 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 10000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईश देकर यातायात संकेतो के बारे में बताया गया। समझाईश के साथ-साथ लापरवाह वाहन चालको जैसे तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। आडे़-तिरछे, ओव्हरस्पीड़, ओव्हरलोड़ परिहवन पर नियमानुसार कार्यवाही किया गया। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट आवश्यक लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेअपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

खुद को बैंककर्मी बताकर खाते से उड़ा लिए 50 हजार रूपए

0
  • झारखंड की एक युवती समेत दो लोग चढ़े बस्तर पुलिस के हत्थे
  • स्टेट बैंक का कर्मचारी बता ओटीपी मांगकर किया फ्राड

जगदलपुर ऑनलाइन धोखधड़ी के मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बस्तर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ठगी करने वाले फरार आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों को झारखंड से जगदलपुर लाया जा रहा है।प्रार्थी विकास सिंह नाग से आरोपियों ने अपने अलग अलग मोबइल फोन से मैसेज व फोन कर खुद को योनो एसबीआई कर्मी बताते हुए ओटीपी नंबर मागं लिए और विकास के स्टेट बैंक बैंक खाते से कु 49 हजार 996 रूपए अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। विकास की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाईल व खाता धारक के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धारा 420, 66 डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली दिनेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी आरंभ की गई। मोबाईल नंबर व बैंक खातों के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही की उपस्थिति की जानकारी जिला रांची झारखंड में मिलने पर टीम झारखंड रवाना की गई। टीम ने वहां आरोपी जितेंद्र कुमार और मनीषा करमाली को पकड़ा। पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म करना स्वीकार किया। उनसे वारदात में प्रयुक्त पांच मोबाइल फोन, सात बैंक पासबुक, 4 आधार कार्ड, तीन चेकबुक, 4 सिमकार्ड, दो पेनकार्ड बरामद किए गए। रांची के न्यायालय से दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जगदलपुर लाया जा रहा है। इस मामले को सुलझाने में निरीक्षक दिनेश यादव, एमन साहू व जितेंद्र कोसले, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव व विवेक प्रकाश कोसले, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल तथा आरक्षक गौतम सिन्हा, कृष्णा सावड़े, दीपक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

MOST POPULAR

HOT NEWS