City Media - Page 929 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 929

मालगांव हादसे पर राज्य सरकार बनी हुई है संवेदनहीन : कश्यप

0
  • हर मृतक के परिवार को 1 करोड़ और घायलों को 20 – 20 लाख मुआवजा दे भूपेश सरकार

बकावंड इस विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई मिट्टी खदान धसकने से हुई छह लोगों की मौत को लेकर प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं छ्ग शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप आज भूपेश बघेल सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी राज्य सरकार अब तक संवेदनहीन बनी हुई है। कश्यप ने राज्य सरकार से हर मृतक के परिवार को एक करोड़ रु. और घायलों को 20- 20 लाख रु. का मुआवजा देने की मांग की है। केदार कश्यप शुक्रवार को मालगांव पहुंचे थे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से भेंटकर संवेदना जताई तथा घटना स्थल का मुआयना भी किया।

घटना स्थल के पास पत्रकारों से चर्चा करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार का सारा अमला सो रहा है। वन विभाग, राजस्व विभाग और खनिज विभाग ने इस दुखद घटना पर जरा भी गंभीरता एवं सदाशयता नहीं दिखाई। इन विभागों के अधिकारी सोते रहे। उन्होंने आज तक घटना स्थल का दौरा करने तथा हताहत लोगों के परिवारों से मुलाकात करने की जरूरत भी नहीं समझी। जबकि उनका दायित्व है कि वे पीड़ितों की हरसंभव मदद करें। कश्यप ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में माफिया हावी हो गए हैं। माफियाओं के इशारे पर सारा काम हो रहा है। कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की संवेदना पूरी तरह मर चुकी है। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में मृत लोगों को भूपेश बघेल सरकार ने 50 – 50 लाख रु. का मुआवजा देने में जरा भी देर नहीं की। वहीं मालगांव के छुई मिट्टी खदान हादसे में मृत आदिवासी भाई, बहनों को देने के लिए इस सरकार के खजाने में रकम नहीं है। मुख्यमंत्री ने महज 4 – 4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। पूर्व मंत्री कश्यप ने छुई मिट्टी खदान हादसे के मृतकों को एक – एक करोड़ रु. तथा घायलों को 20 -20 लाख रु. बतौर मुआवजा देने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना की राज्य सरकार द्वारा जांच न कराना कई संदेहों को जन्म दे रहा है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। कश्यप ने घटना के लिए वन विभाग, राजस्व विभाग तथा खनिज विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि छुई मिट्टी खदान वाली जमीन वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। इसलिए पहली जवाबदेही वन विभाग की बनती है। जबकि दूसरी जवाबदेही खनिज विभाग और राजस्व विभाग की है। इन तीनों विभागों के जिम्मेदार क्षेत्रीय अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाना चाहिए।
फारेस्ट रेंजर पर हो कार्यवाही
भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप वन विभाग के के अधिकारियों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि छुई मिट्टी खदान वन विभाग की जमीन पर स्थित है। खदान की काफी गहराई तक खोदाई सड़क निर्माण करा रहे भदौरिया ठेकेदार ने करा डाली है। खदान से मिट्टी निकालकर सड़क निर्माण में उपयोग की जाती रही। इस पर रोक लगाने के लिए वन विभाग के क्षेत्रीय रेंजर ने कोई पहल नहीं की। इससे ठेकेदार से रेंजर की मिलीभगत की संभावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि रेंजर पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि बकावंड में पदस्थ वन विभाग के रेंजर राजकुमार ध्रुव पर पहले भी अनेक संगीन आरोप लग चुके हैं। डालियों की छंटाई की आड़ में सागोन तथा अन्य कीमती प्रजाति के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई कराने, विधायक मद से देवगुड़ी निर्माण में आर्थिक गड़बड़ी करने, जंगलों की सुरक्षा के लिए कराए गए निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने जैसे गंभीर आरोपों के साथ ही खुलेआम राजनैतिक गतिविधियों में भाग लेने के भी आरोप लग चुके हैं। देवगुड़ी निर्माण में गड़बड़ी को लेकर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा रेंजर ध्रुव को सार्वजनिक रूप से फटकार भी लगाई जा चुकी है।

चार साल के भीतर बस्तर में आ चुका है काफी बदलाव : बैज

0
  • भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह में बोले बस्तर के सांसद दीपक बैज
  • संभाग के सभी छोटे – बड़े कांग्रेस नेता शामिल हुए कार्यक्रम में

जगदलपुर। चार साल के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बस्तर में काफी बदलाव आ चुका है। यहां की वादियों में अमन की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बस्तर विकास का नया आयाम स्थापित कर चुका है। उक्त बातें बस्तर के सांसद दीपक बैज ने यहां युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो युवा संकल्प समरोह में कही। बैज ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बघेल की दूरदर्शिता, नीतिगत फैसलों, जनता के हित में शुरू की गई योजनाओं, आंतरिक चुनौतियों से निपटने के लिए उठाए कदमों से न सिर्फ बस्तर, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ में आमूलचूल परिवर्तन आया है।

गांव -गांव में विकास का नया आयाम रचा जा रहा है। वनवासियों, आदिवासियों और सर्वहारा वर्ग के समग्र उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर हमारी कांग्रेस सरकार काम कर रही है। बस्तर के भी गांव विकास पथ पर अग्रसर हैं। बस्तर की वादियों में पहले बारूद की गंध समाई रहती थी, यहां की धरती आए दिन रक्तरंजित होती रहती थी। हमारी सरकार के चार साल के कार्यकाल में बस्तर की वादियों में अमन की बयार बह रही है। आज हम बिना डर के बस्तर के अंदरूनी गांवों में भी जा सकते हैं। यह हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरदर्शिता पूर्ण फैसलों और समस्या के निदान के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों की वजह से ही संभव हो पाया है। बैज ने कहा कि युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा कांग्रेस के अन्य अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए जो कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने युवा टीम से गांव – गांव में जाकर कांग्रेस की नीतियों और भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।


युवाओं ने निकली बाईक रैली
आरंभ में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विशाल बाईक रैली निकली। बाईक रैली ने नगर व आसपास के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान बाईक सवार कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे बुलंद करते रहे। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा तथा अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्त्ता और नागरिक उपस्थित थे।

महतारी एक्सप्रेस न मिलने से गर्भवती महिला की मौत कांग्रेस सरकार के ऊपर कलंक:–ओजस्वी भीमा मंडावी

0
  • कांग्रेस के राज में गर्भवती महिलाओं से लेकर नवजात शिशु और अजन्मे बच्चे तक सुरक्षित नहीं- ओजस्वी भीमा मंडावी

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने महतारी एक्सप्रेस नहीं मिलने के कारण गर्भवती महिला की मौत के लिए राज्य सरकार और उसके स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच के सत्ता संघर्ष में कहीं नवजात शिशुओं की जान जा रही है तो राज्य में कई जगह गर्भवती महिलाओं की जान जा रही है। कांग्रेस सरकार की आंतरिक कलह की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने दम तोड़ दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री के गृह नगर अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही के कारण 4 नवजात शिशुओं की मौत की हृदय विदारक घटना के बाद अब कोरबा में एक गर्भवती महिला की जान इसलिए चली गई क्योंकि उसे महतारी एक्सप्रेस उपलब्ध नहीं कराई गई। ओजस्वी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर है और स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री के द्वंद्व में आम जनता, बच्चे, गर्भवती माताएं, बुजुर्ग ही नहीं नवजात शिशुओं तक को समुचित उपचार मिलना तो दूर की बात है, जान से खिलवाड़ हो रहा है। कोरबा के ग्रामीण क्षेत्र में जिस गर्भवती महिला की मौत हुई है, उसे यदि समय पर महतारी एक्सप्रेस मिल जाती तो उसे बचाया जा सकता था लेकिन अराजक सरकार की ध्वस्त व्यवस्था ने अराजक ने गर्भवती माता के साथ अजन्मे बच्चे की जान ले ली। छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इस तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़ रहा हो। भूपेश बघेल के राज में गर्भवती महिलाओं से लेकर नवजात शिशु और अजन्मे बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। इस सरकार की अंधेरगर्दी की कोई सीमा नहीं है। एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं।

तूरपूरा में मनाया गया पाण्ड लक्ष्मी जागर उत्सव

0

बस्तर – विकास खंड बस्तर के तुरपुरा में जगार उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया । मां लक्ष्मी जगार मुख्यतः धान रुपी लक्ष्मी और नारायण के विवाह से सम्बंधित कथाओं का अनुष्ठान है। यह अनुष्ठान कृषि संस्कृति में धान अवं अन्य अनाजों के मध्य प्रतिस्पर्धा और उनके अन्तर्सम्बन्धों को प्रतिबिंबित करता है।
जगार का अर्थ “जग” यानी “यज्ञ” है। महायज्ञ! जिसके माध्यम से देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है। इसके माध्यम से गुरुमांयें उन्हें जगाती हैं। और उनकी पूजा-अर्चना करती हैं, उनके गुण-गान करती हैं। उनकी गाथा गाती हैं। यही कारण है कि सभी जगारों के गायन के आरम्भ में ही गुरुमांयें विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान करती हुई उन्हें जागने और इस यज्ञ में आने का न्योता देती हैं।

पहले जगारों का आयोजन प्राय: सामूहिक रूप से हुआ करता था। किन्तु “आठे जगार”, “तीजा जगार” और “लछमी जगार” का आयोजन व्यक्तिगत तौर पर भी किया जाता रहा है। “बाली जगार” ही एक ऐसा जगार है, जिसका आयोजन व्यक्तिगत तौर पर होता ही नहीं। जब जगार सामूहिक तौर पर होता है तो उसे “गाँव जगार” भी कहा जाता है। “तीजा जगार” को प्राय: “धनकुल” भी कहा जाता है।
यदि आयोजन सामुदायिक है तो गाँव की देवगुड़ी या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर आयोजित होता है। व्यक्तिगत होने पर आयोजक के घर पर। किन्तु “बाली जगार” की विशेषता यह है कि इसका आयोजन प्राय: गाँव के पुजारी के घर पर ही होता आया है। इस अवसर सरपंच जयमनी कश्यप सरपंच पति सोमारू राम कश्यप जागेश्वर ठाकुर भोला ठाकुर , थलेन्द्र सिंह ठाकुर,, पढियार हेमसिंह ठाकुर , अशोक ठाकुर, कामे ठाकुर , कालेंद्र ठाकुर , सिरहा गुनिया मांझी पुजारी एवं ग्राम के भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीण मौजूद थे ।

ज्ञानयज्ञ: श्रीमद् भागवत महापुराण श्रवण करने पहुंच रहे भक्त

0
  • मां सुनीति हो तो हर बेटा ध्रुव होगा

जगदलपुर :- मां जैसी भी हो संतान का भला चाहती है किंतु मां के संस्कारों का असर संतानों पर पड़ता है। मां सुनीति जैसी मां हो तो हर बेटा ध्रुव होगा। बुजुर्ग हमें डांटते हैं तो उसके पीछे भी हमारा हित छिपा होता है। हर व्यक्ति का जीवन सुनीति और सुरुचि ही निर्धारित करता है। उक्त बातें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा गोवा मुक्ति संगठन सदस्य खूबीराम कश्यप जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मां दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में आयोजित भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को कही।


भागवत कथा के दौरान बालक ध्रुव और प्रहलाद चरित्र की कथा बांचते हुए माता सुनीति द्वारा ध्रुव को कहे शब्दों को दोहराया कि सामान्यत: पिता की गोद में तो सभी बच्चे बैठते हैं। बैठना ही है तो जगत पिता की गोद में बैठो। उन्होने कहा कि प्रभु का दर्शन करना है तो पहले भ्रम को हटाएं। अपने देवी- देवाताओं की शक्ति और वेद – पुराण में वर्णित ज्ञान को आत्मसात करें। धर्म बदल कर अपनी पहचान न खोएं। गो पालक गोपाल – श्री कृष्ण हैं। उनकी जगह गौ मांस खाने वाले लोगों की फोटो घर में लगाएंगे तो वास्तुदोष तो होगा ही।
ध्रुव और प्रहलाद की कथा सुनाते हुए उन्होने बताया कि पहले स्कूली पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा के तहत हम ध्रुव, बुद्ध, महावीर, गुरुनानक देव, हजरत मोहम्मद, ईसा मसीह आदि की प्रेरक जीवनी पढ़ा करते थे। अब बच्चों को नैतिक शिक्षा नहीं दी जा रही है इसलिए हमारे बच्चों में व्यवहार – संस्कार का अभाव देखा जा रहा है। वे अपने महापुरुषों, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पौराणिक स्थलों से अनभिज्ञ हैं। इन बातों को नैतिक शिक्षा के रूप में पाठ्यक्रम में अनिवार्य रुप से शामिल किया जाना चाहिए।

प्रस्तावित शिवालय की शंख स्थापना पूजा में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

0
  • आंध्र प्रदेश के विद्वान पंडितों के सानिध्य में संपन्न हुआ पूजा विधान

जगदलपुर। शहर के राजेंद्र नगर वार्ड स्थित ऐतिहासिक गंगा मुंडा तालाब के नैऋत्य में निर्मित होने जा रहे भव्य शिवालय की “शंख स्थापना” पूजा विधान 9 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को मृगशिरा नक्षत्र में प्रातः 8 बज कर 22 मिनट पर शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ। पंच सूत्र, विष्णुशास्त्र, लक्ष्मी अष्टोत्रम, नित्यार्चना आदि वैदिक विषयों सहित “आगमम” और “स्थापत्यम” के प्रकांड ज्ञाता डॉ. बालभाष्करण जी के सानिध्य में संपन्न हुए महत्वपूर्ण पूजा विधान में क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर देवाधि देव महादेव की विशेष अर्चना की। आंध्र प्रदेश के तिरूपति से पधारे विद्वान पंडितों के दल द्वारा संपन्न पूजा विधान में इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफ़ीरा साहू, भाजपा नेता मद्दी श्रीनिवास, एमआईसी मेंबर यशवर्धन राव, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव, संतोष यादव, संपत झा, दशरथ कश्यप, कन्हैया झा, अमर रियार आदि गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। आंध्र समाज के अध्यक्ष एम. जयंत नायडू ने जानकारी देते बताया कि आंध्र समाज द्वारा शहर में बनवाए गये भव्य बालाजी मंदिर के बाद अब भव्य शिवालय निर्माण का निर्णय लिया गया है। गंगामुंडा तालाब के दक्षिण- पश्चिमी हिस्से में बनने जा रहे विशाल शिवालय के निर्माण हेतु विशेष तौर पर आंध्र समाज के प्रख्यात शिल्पकारों के दल को बुलाया गया है। आंध्र समाज के सचिव सुब्बा राव ने बताया कि द्रविड़ मंदिर वास्तुकला के आधार पर निर्मित होने जा रहे शिवालय में चतुर्मुख शिवलिंग स्थापित होंगे। प्रस्तावित शिवालय भव्यता और वास्तुकला की दृष्टि से निश्चित तौर पर अंचल का गौरव सिद्ध होगा।

भूतल से 10 फ़ीट नीचे स्थापित किया गया शंख

शंख स्थापना पूजा विधान के तहत आज गणपति आह्वान के साथ पूजा प्रारंभ की गई। इस क्रम में वास्तु मंडप मंडल आराधना, महा रुद्राभिषेकम पूजा के बीच लगभग 10 फीट गहरे स्थान पर विशेष यंत्र और शीला स्थापित किए गए। विद्वान पंडित डॉ. बाल भास्करण द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर यंत्र और शीला स्थापित किए गए हैं उसी स्थान पर मंदिर के गर्भ ग्रह में शिवलिंग स्थापित किया जाएगा।

महतारी एक्सप्रेस न मिलने से गर्भवती महिला की मौत कांग्रेस सरकार के ऊपर कलंक:–धुर्वे

0
  • कांग्रेस के राज में गर्भवती महिलाओं से लेकर नवजात शिशु और जन्मे बच्चे तक सुरक्षित नहीं- विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जी ने महतारी एक्सप्रेस नहीं मिलने के कारण गर्भवती महिला की मौत के लिए राज्य सरकार और उसके स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच के सत्ता संघर्ष में कहीं नवजात शिशुओं की जान जा रही है तो राज्य में कई जगह गर्भवती महिलाओं की जान जा रही है। कांग्रेस सरकार की आंतरिक कलह की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने दम तोड़ दिया है।स्वास्थ्य मंत्री के गृह नगर अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही के कारण 4 नवजात शिशुओं की मौत की हृदय विदारक घटना के बाद अब कोरबा में एक गर्भवती महिला की जान इसलिए चली गई क्योंकि उसे महतारी एक्सप्रेस उपलब्ध नहीं कराई गई।

ध्रुवे जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर है और स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री के द्वंद्व में आम जनता, बच्चे, गर्भवती माताएं, बुजुर्ग ही नहीं नवजात शिशुओं तक को समुचित उपचार मिलना तो दूर की बात है, जान से खिलवाड़ हो रहा है। कोरबा के ग्रामीण क्षेत्र में जिस गर्भवती महिला की मौत हुई है, उसे यदि समय पर महतारी एक्सप्रेस मिल जाती तो उसे बचाया जा सकता था लेकिन अराजक सरकार की ध्वस्त व्यवस्था ने अराजक ने गर्भवती माता के साथ अजन्मे बच्चे की जान ले ली। छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इस तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़ रहा हो। भूपेश बघेल के राज में गर्भवती महिलाओं से लेकर नवजात शिशु और अजन्मे बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। इस सरकार की अंधेरगर्दी की कोई सीमा नहीं है। एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नारायणपुर पुलिस के द्वारा वृद्ध एवं बीमार महिला को ईलाज हेतु पहुंचाया अस्पताल

0

नारायणपुर दिनांक -09.12.2022 नारायणपुर पुलिस के द्वारा वृद्ध एवं बीमार महिला को ईलाज हेतु पहुंचाया अस्पताल।

  • संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में नारायणपुर पुलिस की कार्यवाही
  • जिला पुलिस बल, डी0आर0जी0 एवं छ0स0बल के द्वारा समन्वय स्थापित कर जरुरतमंद महिला को पहुंचाया अस्पताल

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा एक ओर नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग एवं बुनियादी पुलिसिंग के तहत् आम जनता से समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज थाना ओरछा से डीआरजी, जिला पुलिस बल एवं छ.स.बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु क्षेत्र में निकली थी, जहॉ उक्त पुलिस पार्टी को ग्राम तुसमेल की बीमार वृद्ध महिला सोनी लेकाम उम्र 50 वर्ष जो बीमार होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ थी,

जिसे उनकी बेटी अस्पताल ले जाने में असमर्थ महसुस कर रही थी जहॉ ग्राम गुदाड़ी की ओर नक्सल सर्चिंग पर गये डी.आर.जी.के जवानों को गांव के लोगों द्वारा हालात बताया गया कि गांव की वृद्ध महिला बीमार होने से चलने फिरने में असमर्थ है तत्पश्चात उन्हें थाना प्रभारी ओरछा उत्तम गावड़े एवं डी.आर.जी. कमाण्डर हरिनाथ रावत एवं डी.आर.जी. के जवानों द्वारा वृद्ध एवं बीमार महिला को गांव की पहाड़ी से कांवड़ एवं टोकरी में बैठाकर पहाड़ी से उतार कर मुख्य मार्ग पर लाया गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा से सम्पर्क स्थापित कर तत्काल मौक पर एम्बुलेंश बुलाया गया एवं बीमार महिला को उसके परिजनों के साथ ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा भेजा गया। स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा में उक्त महिला का ईलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने उक्त महिला के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते हुए जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं छ0स0बल के अधिकारी एवं जवानों को संवेदनशील पुलिसिंग हेतु बधाई दिया है।

ग्राम पंचायत खोरखोशा के माध्यमिक शाला में 57 छात्रायें सरस्वती सायक़ल योजना अंतर्गत लाभान्वित हुई

0

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के आगमन पर शासकीय माध्यमिक शाला खोरखोशा की छात्र-छात्रााओं ने बघेल जी का पुष्प-फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया

बस्तर विधायक लखेश्वर जी ने स्कूल प्रांगण पहुंचने के पश्चात सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर छात्र-छात्राओं की उन्नति की कामना की।

स्कूल प्रांगण के सदस्यों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्रााओं की विगत वर्षों से स्कूल की समस्याओ से अवगत कराया जा रहा है लेकिन यह मांग वर्षों पहले पूरी होने वाली थी लेकिन पुरे विश्व में कोरोना जैसी महामारी की प्रकोप चल रही थी इसलिए हम थोड़े से पीछे रहे लेकिन हमनें उस स्थिति में भी हार ना मानते हुए निरंतर क्षेत्रो के लोगों को समस्या ना हो करके सभी जगह नियमित समय पर सामान उपलब्ध कराते रहे ।

छात्र-छात्रााओं की मांग अनुसार तत्काल उनकी मांगो को ध्यान में लेते हुए स्कूल प्रांगण की बाउंड्रीवाल की भूमिपूजन भी किया गया और समूह बहनों की मांग पर तुरंत ही सामुदायिक भवन हेतु 10.00 लाख रूपये देने की घोषणा की ।

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी द्वारा ग्राम खोरखोशा में नवीन शाला का उद्घाटन किया गया विधायक जी ने स्कूल का दृश्य देखकर कहा की जिन सुविधाओं से यह स्कूल निर्मित है बहुत ही अच्छा और सही रुप देकर इसको निर्माण किया गया आने वाले बच्चों की शुभकामनायें एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ

ग्राम पंचायत बोरीगांव में क्रिकेट समापन कार्यक्रम में पहुंचकर विजेता टीमों को हौसला अफजाई करते हुए विजेताओं खिलाडियों की पुरस्करित कर विजेता उपविजेताओं को मनोबल बढ़ाते हुए उनकी भावना के अनुरूप कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करके आने वाले समय राजीव युवा मितान क्लब को और बढ़ावा देने की बात कही है जब से छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ही कार्यकाल में हमनें सभी वर्गों को लाभान्वित कर राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को एक अच्छी प्रेरणा दी ताकि गाँव में जितनी भी कार्यक्रम दुःख सुख की बात हो तो हमारे नव जवान बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दें ताकि राजीव युवा मितान क्लब को एक अच्छी शुरुआत मिल सकें ।

ग्राम पंचायत मावलीगुडा में माता गुड़ी का भूमिपूजन बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी द्वारा किया गया विगत 4 महीने पहले गुड़ी बनाने हेतु प्रस्ताव रखा गया था बस्तर विधायक जी के कार्यकाल में प्रत्येक गाओं में एक अच्छी निर्माण कार्य हो रहा है और ग्रामीण क्षेत्रो की गुड़ी, मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु अच्छा प्रयास निरंतर प्रयास कर लगभग सभी ग्राम पंचायतो को पहली प्राथमिकता दी है ।

जिसमें मौजूद रहे दिनेश यदु, सुखदई बघेल,भागीरथी, पूरन, नवल सिंह, नित्या, विजय,मधु निषाद,नीलम कश्यप, राजेश कुमार,गोदावरी ठाकुर, महादेव,रामसिंह, बुटु सिंह, गणेश बघेल, भारत,नरसिंह,खेमसिंग, देहारी, संभुनाथ, घसिया राम,सोनसिंह, लछमन, गीता हिकमी, राजेश, पिंकू बिसाई, लम्बूधर, घनश्याम, प्रकाश, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे*

नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारियों ने जैन के प्रति जताया आभार

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मूंह मीठा करवा कर अधिकारियों का किया स्वागत किया

जगदलपुर। आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर सेवाभावी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। इन नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारियों ने संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन से मुलाकात की। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए जैन के प्रति आभार जताया।


आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी नानगुर सामनाथ नाग, बड़े मुरमा शंकर नाग, जमावाड़ा बोंजाराम मंडावी, पुसपाल सुदरू राम, पल्ली माहरू राम कश्यप, जगदलपुर विद्याधर जिराम व मारकेल के खगपती कोकडू ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन से सौजन्य भेंट कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया। जैन ने सभी नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान पुत्र हैं। वे किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आप सभी प्राधिकृत अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रण प्राण से जुट जाएं। किसानों को बारदाना, खाद, बीज की कमी ना होने दें। प्राधिकृत अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सहकारिता मंत्री अमरजीत भगत, विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमें सौंपी है उसके लिए हम सभी आभार व्यक्त करते हैं तथा वचन देते हैं कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल, सरपंच भेजापदर बुधसन कश्यप, सरपंच कुम्हली सुखदेव बागड़े, सुनील दास, बोटीराम नाग, जितेन्द्र बघेल, सुखचन कश्यप, देवीसिंह बघेल, बूटी चालकी, हरि, मंगरूराम बघेल, धनुर्जय, चैतू, रामचंद्र, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS