पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्षन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेष बागड़े पर्यवेक्षण अधिकारी के निर्देशन मे अवैध जुंआ सट्टा एवं अवैध षराब ब्रिकी रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर थाना गुरूर पुलिस भ्रमण पर निकला था कि दिनांक 15.04.2022 को ग्राम भ्रमण के दौरान रेड कार्यवाही कर सट्टा पट्टी नामक जुंआ खिलाते आरोपी खिलावन साहू पिता शिवनारायण साहू आयु 54, निवासी वार्ड क्रं 11 गुरूर को सांई जनरल स्टोर्स भरदा के पास पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी व नगदी रकम 1500 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर, सहायक उप निरीक्षक विष्वजीत मेश्राम, आरक्षक योगेन्द्र सिन्हा, छगन सिन्हा, महेन्द्र जैन, का सराहनीय योगदान रहा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
रायपुर15 अप्रैल । केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को महंगे फ्यूल के लिए जिम्मेदार बताये जाने को बेशर्मी भरा बयान बताते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फ्यूल पर वैट टैक्स बाकी राज्यों से बहुत कम है और हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वेट टैक्स में 2 प्रतिशत की कटौती भी की गई है। यह सब जानते हुए भी केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी अपनी नाकारा मोदी सरकार को जलील होने से बचाने और भ्रम फैलाने के लिए राज्य सरकार को वेट टैक्स में कटौती करने को कह रहे हैं। ईंधन के दाम पिछले 20 दिनों में 11 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। पिछले आठ सालों में केंद्र सरकार ने बार-बार पेट्रोल और डीजल पर करों में वृद्धि कर जनता से 26 लाख करोड़ रुपये वसूल लिए हैं। इस प्रायोजित और बेरहम लूट को भी महिमामंडित करते हुए हरदीप पूरी कह रहे हैं कि यह पूरा पैसा विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है, जबकि सत्य यह है कि बर्बाद अर्थव्यवस्था, अनियंत्रित महंगाई और उफनती बेरोजगारी के बीच केवल मोदी सरकार के कुछ उद्योगपति मित्रों का ही विकास हो रहा है।
आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी छत्तीसगढ़ आकर खुलेआम झूठ बोल रहे हैं कि वह बायोडीजल और एथेनॉल को प्रोत्साहन देने के लिए काम कर रहे हैं जबकि छत्तीसगढ़ सरकार पिछले दो-तीन साल से चावल से एथेनॉल बनाने की अनुमति पाने के लिए प्रयासरत है मगर उनके द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।मोदी सरकार नहीं चाहती कि बायोडीजल और इथेनॉल को प्रोत्साहन मिले और उनकी मुनाफाखोरी पर कोई आंच आए।वास्तव में केंद्र सरकार और तेल कंपनियों द्वारा की जा रही सामूहिक लूट से जनता हलकान हो चुकी है। क्रूड आयल के घटते दामों के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल का गणित मोदी सरकार को छोड़ किसी को समझ नहीं आ रहा है। केंद्र सरकार को जनता की जेब कि नहीं अपने मुनाफे और उद्योगपतियों की तिजोरी की चिंता है।
गुणवत्ता की खुली पोल, मंडी बोर्ड के कार्यो में हो रही लिपापोती
जगदलपुर – बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखंड के करपावण्ड उपमंडी का शेड धराशायी होने से दर्जनों व्यापारियों का ईमली, महुआ,धान हुआ खराब। शेड के धराशायी होने के सप्ताह दिन बाद भी मंडी बोर्ड इससे अनजान बना हुआ है। शेड धराशायी होने से गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे है। कुछ व्यापारियों ने तो यह भी कहा कि मंडी बोर्ड के सभी जगह के निर्माण कार्यों में अनियमितता की जा रही है। गुणवत्ता की देख रेख करने वाले जिम्मेदार
अधिकारी एसी कमरे से बाहर निकलने से परहेज करते है तो काम ऐसा ही होगा। ज्ञातव्य हो कि पिछले सप्ताह तेज बारिश एवं सामान्य हवा के बहाव में कृषि उपज उपमंडी करपपावण्ड का शेष धराशायी हो गया।
बताया जाता है कि कुछ वर्ष पूर्व ही लाखों की लागत से शेड का निर्माण किया गया था। कमीशन के लालच में गुणवत्ता में लिपापोती किए जाने के कारण मंडी शेड के ये हालात है। यह विडम्बना है कि मंडी धराशायी होने के सप्ताह दिन बाद भी मंडी बोर्ड के द्वारा सुध नहीं लिया गया। उपमंडी के कई शेड धराशायी हो गये है जिस समय शेड धराशायी हुआ उस समय मजदूर भी वहां काम कर रहे थे मजदूरों ने वहां से जान बचाकर भाग निकले।
गुणवत्ता की खुली पोलः
मंडी बोर्ड गुणवत्ता को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। जिले में मंडी बोर्ड के द्वारा कई स्थानों पर शेड का निर्माण कराया गया है उक्त कार्यों में भी भारी अनियमितता बरती गई है। जैसा करपावण्ड उपमंडी का हाल हुआ वैसे ही अन्य मंडियों का हाल होने वाला है। विभाग के अधिकारी गुणवत्ता को दरकिनार कर अपनी जेब गर्म करने में लगे है जिसका आलम यह है कि मंडी बोर्ड द्वारा तैयार किया गया शेड धराशायी हो रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण करपावण्ड उपमंडी है।
घटिया निर्माण को लेकर जब मंडी बार्ड के अधिकारियों से जानने का प्रयास किया गया तो विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गोलमोल जवाब देते हुए कुछ भी बोलने से बचते रहे।
स्तर विधानसभा के ग्राम पंचायत भोंड तेतरगुड़ा पारा सेमरमुड़ीन तेलगींन माता मंदिर में पहुंचे बस्तर सांसद दीपक बैज एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने पूजा अर्चना करने के पश्चात् क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
ग्राम पंचायत भोंड पहुंचने के बाद ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया मंच स्थल तक फूलों की मालाओं के साथ स्वागत करते ले गए ग्रामीणों ने सांसद एवं विधायक जी ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया
बस्तर विधायक जी ने कहा की 15 वर्षों के बाद हमारी सरकार आने के बाद ही विभिन्न कार्यों योजनाओं को लोगों तक पहुँचाकर राहत दी है | गौठान के माध्यम से हमनें रोजगार के एक माध्यम पेस किया किसानों को भी हमनें राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के तहत लोगों के खातों में सीधा राशि डालने का काम किया | शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत अच्छा कार्य किया है और कोरोना माहामारी के समय बहुत ही सूझ बुझ के साथ लॉकडाउन के पालन करते हुए लोगों के बीच में जाकर राहत सामग्री पहुंचाई | युवाओं को राजीव गांधी युवा मितान क्लब से जुड़ने की सलाह दी और कहा कि आज के युग मे युवाओं को हर हाल में आगे आकर गांव की समस्याओं से अवगत होना और गांव की रीति नीति को भी समझना है देवी देवताओं का भी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर गांव एवं मंदिर प्रांगण में स्वच्छ का प्रमाण देना है |
बस्तर विधायक जी के समक्ष प्रस्तुत होकर ग्रामीणों ने ग्राम के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिसको बस्तर विधायक जी ने मूलतः गांव में मंदिर बनाने हेतु पांच लाख रूपये एवं मंदिर प्रांगण में बाउंड्रीवाल, सड़क, बोरिंग हेतु विभिन्न कार्यों के लिए घोषणा की जिस पर ग्रामीणों ने बस्तर विधायक जी का आभार व्यक्त किया
भानपुरी। बस्तर ब्लॉक के ग्राम रतेंगा 1 हिंग्लाजिन माता क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानू) के द्वारा के समापन किया गया। जिसमें क्रिकेट प्रेमियों एवं ग्रामीण मौजूद थे।
नारायणपुर विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप के पुत्र जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानू) ने अपने संबोधन में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है !उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें खेल में जीत हार होती रहती है ! खेल में खिलाड़ी के लिए खेल भावना का होना बहुत ही आवश्यक है खेल से जहा शारीरिक विकास होता है वही बौद्धिक विकास भी होता है । खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
आपको बता दे की बाते पांच दिनों से मैच चल रही है और इस टूर्नामेंट में 16 टीम ने भाग लिया और फाइनल में परोदा और रतेंगा के बीच मैच खेला गया जिसमें परोदा टॉस जीत कर बेटिंग किया जिसमे 10 ओवर खेल कर 100 रन का लक्ष्य दिया रतेंगा की टीम पीछा करते हुए 10 ओवर खेल कर विकेट खोकर मात्र 97 रन ही बना पाई और परोदा की प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे प्रथम पुरस्कार 10051 निलय कश्यप के हाथो से प्रदान किया गया और द्वितीय पुरस्कार रतेंगा को 5051 सरपंच शांति कश्यप के हाथो से प्रदान किया गया।
इस दौरान सरपंच शांति कश्यप, कवल कश्यप,खगेश्वर चौबे,सत्यकांत, गिरधर कश्यप,गोविंद, सहादेव,धनीराम,बलराम,धनशिंग,बुधनी, रतनू,झिटकू,सुनील कश्यप,सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी, बैसाकू,सुभाष,अन्य ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भानपुरी । बौद्ध समाज फरसागुड़ा (भानपुरी) के द्वारा डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मंडावी ,समाज के अध्यक्ष अनिल रंगारी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि अंबेडकर ने गरीब व समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए हमेशा काम किया जिसका नतीजा यह है कि अब हर दलित व पिछड़े समाज के लोग आगे आ रहे हैं। संविधान के निर्माण में उनका अहम योगदान रहा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर सिद्धांत पर चलकर लोग समाज की उच्च पदों पर आसीन है।
इस अवसर पर मनोज काम्बले ,शोभा काम्बले टीके दुर्गम, ज्योति दुर्गम, गणेश कर्ष ,हरिलाल रामकर ,सरिता ,उमेश मेश्राम ,शकुंतला रामकर ,हंसराज रंगारी ,मुचुकलाल गजभिए आदि मौजूद रहे।
किरण देव प्रदेश महामंत्री पूर्व महापौर नैतिक समर्थन अजय प्रताप सिंह परिहार प्रेस विज्ञप्ति में अजय प्रताप सिंह परिहार जिला संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों के दो सूत्री मांग को लेकर मंडी परिसर जगदलपुर में धरना दिया गया जिसमें 28 विभाग के कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर उपस्थित रहे | अजय परिहार ने बताया कि विगत 28 माह से कर्मचारियों का 17% महंगाई भत्ता देव नए वेतनमान से ग्रह भाड़ा भत्ता लंबित है | प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जिसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता लेने हेतु अवकाश लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है किरण देव जी के द्वारा सभा स्थल में पहुंच कर नैतिक समर्थन देने के साथ प्रांतीय निकाय को यह कर्मचारियों की मांग पूरा करने हेतु पत्र लिखकर कर्मचारियों को समय पर महंगाई भत्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे उक्त सभा में टीचर एसोसिएशन से राजेश गुप्ता सतपाल शर्मा शिक्षक संघ से बसंत लाल जैन लघु वेतन कर्मचारी संघ से श्री दुबे लिपिक वर्ग से सत्य प्रकाश बाघ वाहन चालक वन विभाग से हर्ष दिवेदी जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह श्रीमती रीता इक्का मेडिकल कॉलेज जैकलिन महारानी अस्पताल से लक्ष्मी टांडिया एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित हैं
विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर मांगी छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख समृद्धि एवं शांति की कामनाएं
344.59 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान का भूमिपूजन किया
प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम,नगर निगम की सभापति कविता साहू, जिला अध्यक्ष द्वय राजीव शर्मा एवं बलराम मौर्य सहित कांग्रेस नेताओं ने नगरनार के एतिहासिक मां मंडारिन माता के मेले में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य एवं बस्तर के सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की |
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी संवेदनशीलता के साथ हमारे बस्तर के आदिवासी संस्कृति एवं मान्यताओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं गांव गांव में देव गुड़ियों के नव निर्माण के लिए राशि जारी की जा रही है |
सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की मेला मंडई का हमारे आदिम संस्कृति में विशिष्ट महत्व है कांग्रेस की सरकार आज आदीवासी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है इसके लिए ग्राम आसान में बस्तर डांस एंड लिटरेचर एकेडमी की स्थापना की गई है |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से आज आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को संरक्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं आपके नगरनार पंचायत में मां भंडारिन माता मंदिर को माडल गुड़ी बनाने के लिए 18.50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जल्द ही माता का मंदिर अपने भव्य स्वरूप में आ जाएगा |
इस अवसर परप्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम,नगर निगम की सभापति कविता साहू, जिला अध्यक्ष द्वय राजीव शर्मा एवं बलराम मौर्य,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक सूर्या पाणी, ,शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमु उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, अवधेश झा, अनुराग महतो, नगरनार सरपंच लैखन बघेल, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया,जालंधर नाग, घनश्याम महापात्र,विजय बिसाई,विजय दास,जनपद सदस्य निर्मला दास, धनुर्जय दास, रवि कश्यप, संतोष सेठिया,संजय,इंदू बघेल,जाहिद हुसैन,नीलम कश्यप,मोना पाढी, जार्ज समेत कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे |
किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल के अंबेडकर भवन में एनएमडीसी अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद माननीय दीपक बैज जी एवं विशिष्ट अतिथि दंतेवाड़ा विधायक माननीय देवती कर्मा जी थे। अन्य अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय, परियोजना उप महाप्रबंधक (कार्मिक) वी.के. माधव, आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड किरंदुल के महाप्रबंधक राघवेलू, श्रमिक संघ इंटक के सचिव
ए.के. सिंह, परियोजना स्कूल के प्राचार्य ए विश्वास, एस के एम एस के कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर सितापराव उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद दीपक बैज एवं विधायक देवती कर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को मंच पर सादर आमंत्रित किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए सम्मान स्वरूप साल भेंट किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए जिसमें बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्य एवं अतिथियों के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई थी। इस समारोह में एनएमडीसी अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार ओयामी, सचिव अजय पोटाई, उपाध्यक्ष पतिराम बघेल, सह सचिव दामोदर सिंह नाग, ओमन गंगराले, कल्याण सिंह रावटे, मंगल कुंजाम, नवीन केरकेट्टा, मधुकर सितापराव, हेमंत लौहात्रे, आई के बारले, देवी राम मेहर, सांसद प्रतिनिधि आर. राजू श्रीमती राजेंद्र मृणाल राय मुख्य रूप से उपस्थित थे।
किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 131 वी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। नगर के गांधीनगर में स्थित नागार्जुन बौद्ध विहार से विशाल रैली निकाली गई जो कि नगर के मुख्य स्थल जैसे गांधीनगर, न्यू टाइप 3, नेहरू कॉलोनी, डबल स्टोरी, मेन ऑफिस, शॉपिंग सेंटर, अम्बेडकर पार्क, बस स्टैंड, मेन मार्केट, टाइप 4 होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। पूरे नगर में भीमराव जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। नगर के बीचो बीच स्थित अंबेडकर चौक जिसमें वर्ष 2008 में तत्कालीन इस्पात मंत्री रामविलास पासवान के कर कमलों से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति का अनावरण किया गया था। उसमें सभी नगरवासी एकत्रित हुए, और एनएमडीसी परियोजना के अधिशासी निदेशक आर. गोविंदराजन द्वारा अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव, संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष के साजी, मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए.के. सिंह, परियोजना अस्पताल के सीएमओ एम.वी. लाल बी.आई.ओ.पी. स्कूल के प्राचार्य ए. विश्वास द्वारा भी डॉ.अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में एनएमडीसी अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार ओयामी, सचिव अजय पोटाई, उपाध्यक्ष पतिराम बघेल, सह सचिव दामोदर सिंह नाग, ओमन गंगराले, कल्याण सिंह रावटे, मंगल कुंजाम, नवीन केरकेट्टा मधुकर सितापराव, हेमंत लौहात्रे, आनंद सितापराव, एस के बारले, श्री राम नाग, अशोक रामटेके, तथा समाज के सभी लोग महिलाएं बच्चे सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए परियोजना उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव ने कहा कि आज के दिन प्रतिवर्ष बाबासाहेब को हम याद करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों के अनुरूप राष्ट्र के विकास में भागीदार बनने का प्रण लेते हैं। बाबा साहेब के प्रयासों से ही पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोना संभव हो सका है।