खैरागढ़ उपचुनाव हेतु बालोद जिले भाजपा की टीम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा राजीव शर्मा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव धरमगुडे एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक विकास साहू किसान मोर्चा प्रसार प्राचर मंत्री छगन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष पार्थ साहू युवा मोर्चा मंत्री कुलदीप यादव किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र साहू को को ग्राम काचरी खजरी दिलीपपुर खमताराई टेकापार की महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है जोकि भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशीकोमल जंघेल जी को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु मतदाताओं आग्रह कर रहे हैं साथ ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बना रहे हैं उल्लेखनीय है कि पहले ही बालोद जिले के प्रमुख नेताओं को पार्टी महत्वपूर्ण जवाबदारी देकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य कर रहे है
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
🔅 जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 2 लाख 75 हजार रूपये ।
🔅 02 मोटर सायकल, 03 मोबाईल बरामद ।
🔅 आरोपी बिहार और उत्तरप्रदेश के निवासी ।
🔅 विगत 04 वर्षो से गांजा के मामले में फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पिछले 24 घंटे में गांजा तस्करी के संबंध में 02 अपराधिक प्रकरणों में 04 गांजा तस्करों पर कार्यवाही करने में और पिछले 04 साल से फरार गांजा तस्कर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
🔅 चौकी बकावंड
चौकी बकावंड को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ गांजा तस्करों द्वारा उडीसा से जगदलपुर की ओर गांजा तस्करी किया जा रहा है । सूचना पर चौकी प्रभारी बकावंड टुमनलाल डडसेना के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था । उक्त टीम के द्वारा ग्राम दशापाल में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । दौरान चेकिंग के मोटर सायकल को रोका गया जिसमें जो पुलिस को देखकर वाहन में 03 सवार व्यक्ति थे जिनमें से मौके पर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया एवं 02 लोग मौके से भाग गये थे। पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम जयसिंग कश्यप निवासी इच्छापुर बस्तर का होना बताया गया । जिसके बैग की तलाशी लेने पर बैग में 10 किलोग्राम गांजा मिला । जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। मौके से भागे हुए तस्करों की पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा तारापुर क्षेत्र में दोनो तस्करों को पकडा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम सुनील कुमार निषाद एवं 01 अन्य किशोक बालक मिला, दोनो निवासी जौनपुर उत्तरप्रदेश का होना बताये। जिनकी तलाशी लेने पर दोनो के पास 15 किलोग्राम गांजा मिला। तीनों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत चौकी बकावंड में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। तीनों के कब्जे से 25 किलोगा्रम गांजा, 02 मोबाईल, 01 मोटर सायकल नगद रकम 1500/-रूपये को जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 1,25,000/- रूपये आंकी गई है। मामले में 02 आरोपियेां को गिरफतार एवं 01 किशोर बालक को निरूद्ध कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड रवाना किया जा रहा है।
🔅 नाम आरोपी –
1. जयसिंग कश्यप पिता फुलसिंग कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी इच्छापुर थाना बस्तर जिला बस्तर। 2. सुनील कुमार निषाद पिता कमला प्रसाद निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी सोनाहिता थाना सुजानगंज जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश। 3. किशोर बालक
🔅 थाना नगरनार
थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी गांजा तस्कर द्वारा उडीसा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा तस्करी किया जा रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था । उक्त टीम के द्वारा ग्राम तारापुर में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । दौरान चेकिंग के एक मोटर सायकल सोल्ड वाहन को रोककर चेक किया गया, जिसमंे 01 व्यक्ति मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अजय कुमार साहनी निवासी गोपालगंज बिहार का निवासी होना बताया गया । जिसके बैग की तलाशी लेने पर उक्त वाहन में 30 किलोग्राम गांजा मिला । जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। मामलें में 30 किलोग्राम गांजा आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। मामलें में आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना नगरनार में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 1,50,000 रूपये आंकी गई है । आरोपी के कब्जे से 01 मोबाईल फोन व सोल्ड मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
नाम आरोपी – अजय कुमार साहनी पिता गौतम साहनी निवासी पतहरा थाना बिसुनपुरा जिला गोपालगंज बिहार।
🔅 थाना बस्तर
वर्ष 2018 को थाना बस्तर में पंजीबद्ध अप.क्र. 82/2018 में फरार गांजा तस्कर राममुरार सिंग पडवाल की बस्तर थाना पुलिस को तलाश थी जिसकी लगातार मामले में पतासाजी की जा रही थी। फरार गांजा तस्कर आरोपी को गिरफतार करने पुलिस पार्टी उसके निवास स्थित बुलढाना महाराष्ट्र रवाना कर पुलिस को गिरफतार करने में सफलता मिली। मामले में फरार आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।
नाम आरोपी– राम मुरार सिंग पडवाल पिता श्री मुरार सिंग जाति मथुरा बंजार उम्र 34 वर्ष निवासी आठबडी बाजार पाण्डुरंग स्वीट वार्ड क्र 06तहसील मोताला थाना बेराखेडी जिला बुलढाना महाराष्ट्र
घर घर दुकान दुकान घूम घूम कर कर रहे हैं कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा को जिताने की अपील की
गंडई, रोडअटरिया, गंडई पंडरिया, छुई खदान, खैरागढ़ क्षेत्र में कर रहे हैं लगातार जनसंपर्क
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने अपने साथियों निर्मल लोढा,शांतिलाल सांखला,महावीर खातेड़,मनीष कोचर,नेतराम जंगेल ,ज्ञानचंद चौरड़िया, मदन सोनी,शैलेंद्र जयसवाल,सुभाष कोचर, अंकित चोपड़ा,गुलाब छाजेड़, बबलू डाकलिया एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार यशोदा वर्मा के पक्ष में सघन प्रचार कर रहे हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के कुशल नेतृत्व में हम खैरागढ़ उप चुनाव जीतने जा रहे हैं भाजपा की पंद्रह साल तक सरकार रही डॉ रमन सिंह और उनके पुत्र इस क्षेत्र से सांसद रहे पर रियासत कालीन इस तहसील को जिला बनाने के लिए कभी प्रयास नहीं किया हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा की है की 16 तारीख को चुनाव परिणाम आने के अगले 24 घंटे में ही खैरागढ़ को जिला बना दिया जाएगा उन्होंने कहा की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की किसान विरोधी वक्तव्य के कारण छत्तीसगढ़ के किसानों में आक्रोश है तथा वो इस उप चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की ठान चुके हैं |
अबूझमाड़ सर्वे मसाहती खसरा वितरण मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम हाई स्कूल मैदान नारायणपुर में शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,बस्तर साँसद दीपक बैज,नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, मुख्यमंत्री जी के सलाहकार राजेश तिवारी व अन्य जनप्रतिनिधिगण…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं बस्तर सांसद दीपक बैज जी हुए रायपुर से नारायणपुर के लिए रवाना। ज्ञात हो की मुख्यमंत्री जी नारायणपुर व कांकेर प्रवास है। करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात..जिसमे उनके साथ सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे सांसद दीपक बैज…
जगदलपुर- आगामी 11,12 और 13 अप्रैल को 3 दिन तक सभी विभागों के कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे. इससे शासन को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. 11 अप्रैल से होने वाले आंदोलन के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कमर कस ली है.अपनी 28 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग संघ के अजय परिहार अध्यक्ष एव अन्य पदाधिकारी विभिन्न विभागों से संपर्क कर आंदोलन को सफल बनाने में जुटा है.अगर इसे दूसरे रूप में देखा जाए तो सोमवार से लेकर रविवार तक यानी 1 सप्ताह तक सारे शासकीय विभाग बंद रहेंगे.कर्मचारियों का आकस्मिक अवकाश आंदोलन सोमवार 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है.सभी विभाग तीन दिवस के लिए लगभग बंद होंगे.उसके बाद 14 और 15 अप्रैल को शासकीय छुट्टी घोषित है शनिवार 16 अप्रैल और रविवार 17 अप्रैल होने के चलते पूरा सप्ताह शासकीय दफ्तर नहीं खुलेंगे.अगर दफ्तर खुल भी जाए तो कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे. इससे शासन को काफी नुकसान होने की आशंका है.लेकिन कर्मचारी संगठनों ने कहां है कि उनकी जायज मांगों को शासन पूरा करें वह अपना आंदोलन वापस ले लेंगे.छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष अनिल बड़कस का कहना है की यह लडाई कर्मचारी की अस्मिता और अस्तित्व की लडाई है.कर्मचारियों को 17%D A,वेतन विसंगति को दूर करने,नये वेतनमान के तहत हाउस रेंट ,दैनिक वेतन भोगियों का नियमतिकरण,NHAM के संविदा में कार्यरत कर्मचारियों को नियमति करना,DMFT के तहत कार्यकर्त कर्मियों को रिक्त पद के विरुद्ध समायोजन करना सहित 28 मांग शासन मॉन ले हम अपना आंदोलन वापस ले लेंगे.श्री बड़कस ने कहा कि मांगे पूरी नही हुई तो आगे भी संघ का आंदोलन जारी रहेगा. संभागीय अध्यक्ष अनिल बड़कस ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए छतीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य संघ के पदाधिकारियों के द्वारा स्वास्थ्य विभागों और अस्पतालों में गेट मीटिंग ली जा रही है और सभी ब्लॉक और स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क किया जा रहा है 11,12 और 13 अप्रैल को सभी जगह धरना भी दिया जायेगा.जिले के प्रत्येक इलाके से कर्मियों को भी बुलाया गया है जो जिला स्तर पर होने वाले आंदोलन में शामिल होंगे.
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन श्री स्वर्गीय आलोक माथुर एवं स्वर्गीय श्रीमती अनामिका माथुर की स्मृति में आज दिनांक 8 अप्रैल 2022 को बीएसपी प्राथमिक शाला क्रमांक 06, राम मंदिर के सामने दल्लीराजहरा में रात्रि 9:00 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम के संयोजक क्रांति कुमार जैन द्वारा बताया गया कि कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवित्री डॉ अनामिका जैन अंबर हास्य कवि एवं पैरोडी किंग पदमलोचन “मुंहफट” वाह वाह क्या बात फ्रेम व हास्य कवि मनोज मद्रासी वही छपरा मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय हास्य कवि मुकेश “मनमौजी” के साथ छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री प्राप्त हास्य एवं व्यंग कवि सुरेंद्र दुबे अपनी प्रस्तुति देंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में
श्रीमती अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास छत्तीसगढ़ शासन, विशेष अतिथि के रुप में जन्मेजय महोबे कलेक्टर बालोद, गोवर्धन ठाकुर एस.पी बालोद, शिबू नायर अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा व तपन सूत्रधार सी. जी.एम. माइंस उपस्थित होंगे कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगी एमआर ट्रांसपोर्ट, स्कूटर पार्ट्स, दिनेश शोभा श्रीश्रीमाल, जैन साइकिल स्टोर , संतोष साहनी, माथुर सिनेप्लेक्स एवं फन विला द्वारा सभी कवि प्रेमियों से अनुरोध किया गया है कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करें
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक कुमार गौरव साहु थाना प्रभारी अर्जुन्दा के हमराह में एक विशेष टीम गठित कर 08 जुआडियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है जहां ग्राम कोडेवा बांध किनारे 08 जुआडियान जो 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया है।
जिनके विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी – 01. राजकुमार साहु पिता गिरधारी लाल साहु उम्र 29 साल साकिन भुसरेंगा थाना रनचिरई जिला बालोद 02. शंभु चौहान पिता आरबी चौहान उम्र 48 साल साकिन सेक्टर 07 भिलाई जिला दुर्ग 03. ब्रीजभान जोशी पिता गरीबा जोशी उम्र 33 साल साकिन कोडेवा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद 04. लक्ष्मण साहु पिता इशराम साहु उम्र 36 साल साकिन पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव 05. जनक देशमुख पिता लखन लाल उम्र 60 साल साकिन कोडेवा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद 06. राजकुमार पिता छन्नु लाल उम्र 40 साल साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद 07. हितेश कुमार कौशिक पिता डोमार सिंह उम्र 33 साल साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद 08. सोनू ऊर्फ अन्नु सिन्हा पिता घनश्याम सिन्हा उम्र 24 साल साकिन कन्हारपुरी जिला राजनांदगांव से कुल जुमला रकम 7300/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त् कर पुलिस कब्जा में लिया गया। इस प्रकार कुल 08 आरोपियों के विरूद्ध बडी कार्यवाही की गई । उक्त प्रकरण की कार्यवाही में प्र0आर0 विकास सिंह, आर0 धमेन्द्र चन्द्रवंशी, आर0 भूपत मानिकपुरी , आर0 कमलेश रावटे, आर0 भालेश्वर देवांगन, आर0 पिताम्बर ठाकुर की विशेष भूमिका रही।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
रायपुर 7 अप्रैल , छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन-2022 के लिए 12 अप्रैल को वोट डाला जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 (क) (ख तहत)मतदान तिथि 12 अप्रैल को सवेरे 7 बजे से शाम 7 बजे तक निर्गम मत सर्वेक्षण (एक्जिट पोल) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध मंे छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जिला निर्वाचन अधिकारी, राजनांदगांव को पत्र जारी किया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मतदान तिथि को आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में कोई भी व्यक्ति कोई एक्जिट पोल नहीं करेगा और न ही किसी एक्जिट पोल सर्वेक्षण के परिणाम का इस अवधि के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया, चलचित्र, टेलीविजन या वैसे ही अन्य साधनों के माध्यम से निर्वाचन संबंधी बात का प्रदर्शन करेगा। साथ ही इसके माध्यम से प्रकाशन या प्रचार या किसी प्रकार की अन्य रीति में प्रसार नहीं करेगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126(1)(ख) के अधीन उप निर्वाचन से संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रानिक मीडिया मे किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध होगा।
जीएसटी में तीन हजार और साढ़े तीन सौ करोड़ से अधिक राजस्व मिला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना काल के बाद जीएसटी और पंजीयन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जीएसटी में इस बार 35 और पंजीयन में लगभग 23.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में 3328 करोड़ रुपये अधिक जीएसटी एकत्र किया है। वहीं पंजीयन विभाग में शासन द्वारा दिए गए विशेष छूट के चलते 2020-2021 में 1589.42 करोड़ की तुलना में इस वर्ष 2021-2022 में रिकार्ड 1955.95 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक इफ्फत आरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पंजीयन नियमों में विशेष छूट प्रदान करने का निर्णय लिया था। विभाग द्वारा मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए 75 लाख रुपए तक के आवासीय मकानों के विक्रय संबंधी दस्तावेजों पर लगने वाले पंजीयन शुल्क में 2 प्रतिशत की छूट दी गई है, जो अगस्त 2019 से लागू हुई थी। इसी तरह जमीन के गाईडलाइन दरों में जुलाई 2019 से 30 प्रतिशत की कमी की गई। इस वर्ष में नगरीय निकायों में अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट देकर 40 प्रतिशत की कमी की गई। साथ ही छोटे भूखंडों की बिक्री पर प्रतिबंध हटाया गया। शासन द्वारा उठाये गए इन कदमों से सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ। आम जनों ने प्रोत्साहित होकर पहले की अपेक्षा अधिक जमीन की खरीदी-बिक्री की। इससे शासन को मिलने वाले राजस्व में बढ़ोतरी हुई।
छत्तीसगढ़ 35 और देश में 26 प्रतिशत वृद्धि
वित्त वर्ष 2020-21 में संग्रहित 9627 करोड़ रुपये जीएसटी की तुलना में, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल जीएसटी संग्रहण 12961 करोड़ रुपये रहा, अर्थात 35 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ राज्य में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए संग्रहित कुल जीएसटी राजस्व 24,357 करोड़ रुपये की तुलना में, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल जीएसटी राजस्व संग्रहण 29,392 करोड़ रुपये रहा, जिसके परिणामस्वरूप कुल मिलाकर 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
इन उपायों से बढ़ा संग्रहण
जीएसटी संग्रहण बढ़ाने कई उपाय लागू किए गए। जब कोरोना महामारी शुरू हुई थी उसी समय से सुनिश्चित किया कि करदाताओं को अपने वैधानिक दायित्व को पूरा करते समय किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। लंबित रिफंड को फास्ट ट्रैक करने अप्रैल-जून 2020 के दौरान तुरंत विशेष रिफंड अभियान शुरू किया गया था। यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी रिफंड 30 दिनों के भीतर हो जाएं। महामारी की अवधि में भी समय पर सत्यापन सुनिश्चित करके नए पंजीकरण प्रदान किए गए।