City Media - Page 1631 of 1849 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1631

निराशाजनक व युवाओं को हतोत्साहित करने वाला बजट : अमित चोपडा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो

0

युवाओं के हक को दबाकर कैसे गढ़ेंगे नवा छत्तीसगढ़ -पंकज आहूजा युवा नेता

कब होगा न्याय, युवाओं को कब मिलेगा बेराजगारी भत्ता और रोजगार : प्रीतम यादव युवा नेता

बालोद
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओ ने कहा की यह बजट अब तक का सबसे निराशाजनक और छत्तीसगढ़ के युवाओं का अहित करने वाला बताया हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व हर घर रोजगार घर-घर रोजगार का नारा देने वालों ने छत्तीसगढ़ के 10 लाख बेरोजगारों को 2500 रुपया प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। लेकिन बजट में नई नौकरी ,स्वरोजगार , कौशल विकास का जिक्र तक न हीन ही स्वरोजगार को लेकर कोई ठोस नीति हैं और ना ही बेरोजगारी भत्ता के लिए कोई प्रावधान। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश की सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को धोखा दिया हैं और बीते दो वर्षों का बेरोजगारी भत्ता जो लगभग 6 हजार करोड़ से अधिक है की राशि दबा कर बैठी हैं। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ के युवाओं के हक का 6 हजार करोड़ निकालने और छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा हैं कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ कब होगा न्याय तारीख बताएं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित चोपडा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा हैं कि युवाओं के हक को दबा कर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की कल्पना कैसे की जा सकती हैं? बजट में रोजगार को लेकर, रोजगार के अवसर बढ़ाने वाले भी कोई प्रावधान नहीं हैं। उद्योग की स्तिथि 2 वर्ष में निराशाजनक हो गयी हैं। बजट में नए उद्योग को लेकर कोई ठोस नीति स्पष्ठ नजर नहीं आती। इन्फ्रस्ट्रक्टर डिवेलपमेंट के नाम पर भी बजट में निराशा ही नजर आ रही हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा हैं।

युवा नेता पंकज आहूजा ने कहा कि चुनाव से पूर्व 1 लाख शासकीय नौकरी का वादा किया गया था जिसको लेकर प्रदेश सरकार अपने तीसरे बजट में भी गंभीत नहीं दिख रही हैं। बीते 2 वर्षों की कार्यप्रणाली और निराशाजनक बजट से स्पष्ठ हो गया हैं की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के विरुद्ध और युवाओं को हतोत्साहित करने का काम कर रही हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

युवा नेता अजय बाफना ने कहा कि क्या इसी तरीके से छत्तीसगढ़ को नवा छत्तीसगढ़ बनाया जाएगा इस बजट ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को छला है पूर्व की रमन सरकार ने युवाओं के लिए अलग से बजट प्रावधान रखा था मगर यह सरकार सिर्फ अपने मुंह मियां मिट्ठू बन कर रह गई है यह बजट बहुत ही निराशाजनक है |

युवा नेता प्रीतम यादव ने कहा कि इस सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता के साथ साथ बालोद को भी छला है इस बजट में बालोद जिला के लिए कुछ नहीं किया गया है बालोद में उद्योग की स्थापना होनी थी कृषि महाविद्यालय की घोषणा होनी थी मगर यह सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी हुई है या नाकामी भरा बजट है |

युवा नेता राहुल सोनी ने कहा कि यह कैसी सरकार है जहां एक और अपात्र लोगों को नौकरी दे दी जाती है और जो पात्र लोग हैं वह दर दर की ठोकर खा रहे हैं पिछले ढाई साल में इस सरकार ने युवाओं को पूर्णता निराश किया है |

राज्य सरकार का बज़ट आम जनता के साथ छलावा – केदार, बस्तर संभाग को मिला झुनझुना

0

जगदलपुर।राज्य सरकार द्वारा पेश बज़ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने इन बज़ट को राज्य सरकार का जनता के साथ छलावा कहा ।
श्री कश्यप ने कहा कि इस बजट में न युवाओं के लिए रोजगार है , किसानों के लिए न कोई नीति है , शराबबंदी का कोई जिक्र नही है , और आदिवासी समुदाय के लिए तो और भी निराशाजनक बज़ट है ।


श्री कश्यप ने कहा कि पहले से भी छोटा यह बजट आम जनता को निराश कर गया , पहले से कर्ज के बोझ तले दबी राज्य सरकार बिना किसी ठोस धरातल के इस बजट को लेकर आई है ।


श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर संभाग के लिए तो इस बजट में कुछ भी नही है , इस बजट में किसी भी योजना के लिए राशि का कोई प्रावधान नही किया गया है ।

नपा परिषद दल्लीराजहरा के नवपदस्थ मुख्य नपा अधिकारी का पदभार ग्रहण एवं निवर्तमान मुख्य नपा अधिकारी का बिदाई समारोह का आयोजन किया गया।

0

नगर पालिका परिषद, दल्ली राजहरा के लिए नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नारायण साहू जी का पदभार ग्रहण समारोह एवं निवर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एन आर रत्नेश जी का बिदाई समारोह का आयोजन आज पालिका सभागार में किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी,उपाध्यक्ष श्री संतोष देवांगन जी सहित पार्षदों/एल्डरमैन,नपा के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में नवपदस्थ मुख़्य नगर पालिका अधिकारी श्री नारायण साहू एवं निवर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एन आर रत्नेश जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नपा अध्यक्ष द्वारा हर वार्ड के हितग्राहियों को राशन कार्ड मोहैय्या करवा रहे

0

छत्तीसगढ़ शासन की हर परिवार को उचित मूल्य दुकानों से मिलने वाले राशन के तहत दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी द्वारा निरंतर हर वार्ड के हितग्राहियों को राशन कार्ड मोहैय्या करवा रहे हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 20 निवासी लोमेश्वरी व वार्ड 18 निवासी यास्मीन को राशनकार्ड उपलब्ध करवाया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्व नागेंद्र देवांगन की स्मृति में किया जा रहा है टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

0

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पथरागुड़ा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान पर किया जा रहा है क्रिकेट मैच का आयोजन

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पथरागुड़ा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान पर श्री नागेंद्र देवांगन स्मृति कप का शुभारंभ 27 फरवरी शनिवार को लालबाग क्रिकेट मैदान में किया गया था। इस प्रतियोगिता में 32 टीम ने प्रवेश लिया गया है ।28 फरवरी को दो मैच हुए थे जिसमें आजाद इलेवन और म्यूजिक इलेवन के बीच पहला मैच खेला गया जिसमें म्यूजिक इलेवन विजयी रहा तथा दूसरा मैच बायो नेटस एवम केशरी इलेवन के बीच मैच खेला गया जिसमें केशरी इलेवन विजयी रहा।सोमवार को भी दो मैच खेले गए जिसमे प्रथम मैच ॐ

साई इलेवन एवम इन्विंसीबल के खेला गया जिसमें ॐ साई इलेवन विजय रहा, दूसरा मैच जी. पी. इलेवन एवम वल्चर इलेवन के बीच खेला गया जिसमे वल्चर इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, बल्लेबाजी करते हुए 08 ओवर में 85 रन बनाए जिसमे जी पी इलेवन को 86 का लक्ष्य मिला जिसमे जी पी इलेवन ने 08 ओवर में 40 रन ही बना पाई/और वल्चर इलेवन ने 45 रन से मैच जीता,मैन ऑफ द मैच किशन रहे जिन्होंने 03 छक्के 03 चौके के तहत 33 रन की पारी 12 बॉल में खेली,आज के उद्घोषक चंदन दास थे।आज के अथिति के रूप में पतंजलि योग समिति छत्तीसग्रह प्रदेश प्रभारी मनोज पाणिग्रही एवं भाजपा जगदलपुर नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा उपस्थित थे,इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सोमु सूर्यवंशी, संरक्षक हर्ष देवांगन, उपाध्यक्ष मोनू तोमर, सचिव प्रभात दास, सोनू तोमर, गौतम सोनी, उत्तम, शिवा ,हनी, राजू, गोलू, हितेश, मनी विक्रम,सुभम रहाणे, विक्की,मोंटू,शनकरवसहित खिलाड़ी मौजूद थे।

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 – जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सफाई अभियान के तहत सफाई किया गया

0

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के अन्तर्गत नगरपालिक निगम, जगदलपुर को प्रथम स्थान लाने के लिए हम सब एक जुट होकर काम करेगे तभी तो स्वच्छ जगदलपुर सुन्दर जगदलपुर रहेगा |

जिला शिक्षा अधिकारी, भारती प्रधान के नेतृत्व में जिला शिक्षा कार्यालय के आस पास समस्त कार्यालयीन स्टाफ के द्वारा सफाई अभियान के तहत सफाई किया गया।

मुंबई में चल रही महाराष्ट्र के बेस्ट डांसर प्रतियोगिता में बस्तर की प्राची प्रजापति का जबरदस्त प्रदर्शन

0

ऋषभ कुमार

मुंबई में चल रही महाराष्ट्र के बेस्ट डांसर प्रतियोगिता में बस्तर की प्राची प्रजापति ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जजों का एवं जनता का दिल जीत लिया है | प्राची के पिता संतोष प्रजापति

माता सुलेखा प्रजापति जगदलपुर के निवासी है | प्राची के दो छोटी बहने जगदलपुर में पढ़ते है | प्राची को बचपन से डांस का शौक रहा है | जिसके कारण देश के बड़े शहर मुंबई में चल रही महाराष्ट्र के बेस्ट डांसर प्रतियोगिता तक पहुँचने में कामयाब हो पाई है |

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट को अंतिम रूप दिया।

0

रायपुर 1 मार्च 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट को अंतिम रूप दिया।

रास्ते के अर्चनो से हम कभी डरते नहीं, बात हो जब न्याय की हम पीछे हटते नही :- सीएम बघेल

बजट पर नेताप्रतिपक्ष का बड़ा बयान

पहली बार बजट का आकार छोटा किया गया।

पिछला बजट 1 लाख 10 हजार करोड़ था।

दुर्भाग्य स्थिति है कि इस बार का बजट छोटा हुआ।

बजट केवल केंद्र पर आधारित है।

बजट में कुछ भी नया शामिल नहीं किया गया।

हेल्थ में निराशाजनक बजट आया है।

सड़को के लिए पूरी तरह से केंद्र पर आधारित है।

इस बजट से विकास की गति और धीमा होगा।

ये बजट छत्तीसगढ़ को पीछे ले जाने वाली बजट है।

नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के सक्रियता से नगर विकास की ओर बढ़ रहा पार्षदों ने कहा मंत्री के सहयोग से नए नए विकास के काम हो रहे ।

0

जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए हर पल प्रतिबद्ध गलत कार्यो को बढ़ावा देने वालो पर सख्ती से होगा काम आमजनता के विकास के मामलों पर गलती करने वालो पर आगे भी होगी कार्यवाही, पूर्व में नगर विकास के पैसों का दुरुपयोग करने वालो पर सख्ती जरूरी :श्रीमती लोकेश्वरी साहू नगर पंचायत अध्यक्ष

15 सालों से जो काम नगर में नही हुवे वो कार्य श्रीमती लोकेश्वरी साहू के कार्यकाल में हो रहा ,यह बड़ा विषय मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया का मिल रहा सहयोग

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बालोद जिले का नगर पंचायत डौण्डी लोहारा अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू के नेतृत्व में तेजी से विकास के पथ पर बढ़ते दिख रहा है। प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के गृह निवास स्थान का यह नगर लोकेश्वरी साहू के एक वर्ष के गठन के अंदर करोड़ो रूपये के नए नवीन विकास कार्यो को पूरा करा कर नगरहित में आमजन के लिए लगातार कार्य कर रही है। मूलभूत सुविधाओं को विस्तार देते हुए नगर पंचायत गठन के बाद यह पहला अवसर है। कि नगर पंचायत में कुल 15 वार्डो में सभी सड़को में नए सीमेंटीकरण कार्य किये गए है। वही नाली निर्माण के साथ साथ अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य भी किये जा रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आमजन में इस बात की प्रसन्नता है। कि जो कार्य आजतक नही हुए थे वह कार्य श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू के अध्यक्ष बनते ही नगर के वार्डो में किये जा रहे है। वार्ड 7 का आंगनबाड़ी भवन निर्माण हो या वार्ड 12 में नवीन सीमेंटीकरण कार्य ,तो वही वार्ड 01,02,04,में 15 वर्षो के बाद नवीन सड़क निर्माण कार्य कराया जाना यह सब कार्य नगर में अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू श्रीमती अनिला भेडिया के मार्गदर्शन व सहयोग से निरंतर कर रही है।

शोभा राजपूत वार्ड 02 :- मेरे वार्ड में 15 से 16 वर्ष बाद सड़क का निर्माण व मरम्मत के कार्य कराया जा रहा है। और यह कार्य मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू की सक्रियता से सम्पन्न हो रहा है। वार्डवासियों में बहुत खुशी है।
विद्या शर्मा वार्ड क्रमांक 12
वार्ड क्रमांक 12 में तहसील से मेन रोड तक एवं छात्रावास से रोड तक नाली जो बहुत समय से विवादों में पड़ा हुआ था जिससे आम नागरिक एवं विधानसभा से आने वाले राहगीरों को तकलीफ होती थी उसे पूरा कराया गया जिससे लोगों को धूल एवं गड्ढों से निजात मिली!
अशोक चनाप वार्ड 01 :- अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के सक्रियता से मेरे वार्ड की सड़क जो कि मुख्य मार्ग से होकर आता है। लगभग 15 वर्ष पूर्व बना था जो काफी खराब हो गया था उसे माननीय मंत्री अनिला भेडिया व अध्यक्ष की सक्रियता से आज फिर से निर्माण हो रहा है।

झुमुक कोसमा वार्ड 9 :- वार्ड की समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए हरपल आमजन से संवाद करने वाली अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू निरंतर नए नए विकास के कार्य करवा रही है। वार्ड 10 में जो कार्य आजतक नही हुआ वो कार्य लोकेश्वरी साहू ने करवा दिया जनता काफी खुश है।

श्रीमती अनिता साहू वार्ड 15 :- चुनाव के बाद जिम्मेदारी मिलते ही हमसब नगर की समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे है। और मंत्री महोदया व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू की सक्रियता से नगर में बहुत जल्द मांगलिक व अन्य कार्यो के लिए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक मंगल भवन का निर्माण कार्य भी पूरा होगा ।
सुभद्रा देवांगन वार्ड क्रमांक 7
रमेश मेडिकल से कोटवानी घर तक सीसी रोड निर्माण एवं वर्षों से विवादों में पड़े वार्ड क्रमांक 7 में आंगनबाड़ी निर्माण तेजी से कराया गया जिससे वार्ड वासियों ने पार्षद एवं अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया
श्रीमती ममता शर्मा वार्ड 04 :- मंत्री श्रीमति अनिला भेडिया के सहयोग से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ हम सब मिलकर नगर के वार्डो में समस्याओं के हल करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे है। आने वाले समय मे और नए कार्य होंगे
नारायण सिन्हा पार्षद वार्ड क्रमांक 14
आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए कुछ महीने पहले हुए बोर पर गर्मी में पानी की कमी को देखते हुए अध्यक्ष के निर्देश पर तुरंत मशीन डाली गई जिससे पार्षद ने धन्यवाद ज्ञापित कर खुशी जाहिर की। इसी तरह अध्यक्ष महोदय ने पेयजल विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी वार्ड में आगामी गर्मी में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए कुछ महीनों पहले अध्यक्ष के प्रयास से ही विभिन्न वार्डों मे 7 बोर खनन हुए थे जिसमें मोटर पंप लगाने के लिए निर्देशित किया जिसके तहत वार्ड क्रमांक 12, 6 11 2, 14 ,5 ,13;एवं अन्य वार्डों में पंप लगाने हेतु निर्देश दिए!

विगत कई महीनों से बंद बंद पड़े ट्यूबलर पोल में ट्रांसफार्मर लगाकर लाइट को चालू कराया गया पर ठेकेदार के गुणवत्ताहीन कार्य के कारण लाइट पूरी तरीके से जल नहीं पाया है ठेकेदार को लगाई फटकार। एवं 15 दिन के अंदर सभी लाइट चालू नहीं होने की स्थिति में करवाई करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। एवं वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 तक सभी वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण अनवरत चालू है आगामी बारिश तक नाली निर्माण पूर्ण करने हेतु सी MO एवं इंजीनियर को निर्देशित किया। अध्यक्ष के अथक प्रयास से डौंडीलोहारा नगर में एक भी मंगल भवन नहीं होने के कारण जनमानस को वैवाहिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों के लिए इधर उधर जाना पड़ता था जिसको ध्यान देते हुए अध्यक्ष ने मंगल भवन हेतु टेंडर जारी किए जिससे आगामी 8 महीनों में मंगल भवन सर्व समाज के लिए शुरू किया जा सकेगा। वार्ड क्रमांक 11 में उद्यान का कार्य प्रगति पर है आने वाले समय में अध्यक्ष के अथक प्रयास एवं मंत्री जी के आशीर्वाद से बहुत से बड़े निर्माण कार्य कराए जाएंगे जिसमें खरखारा का पानी डौंडीलोहारा नगर में लाना शिव घाट का संपूर्ण सौंदर्यीकरण स्टेडियम निर्माण नगर में कांप्लेक्स निर्माण कराए जाने हेतु योजना बनाई गई है जो बहुत जल्द ही नगर वासियों को श्रीमती अनिला भेड़िया मंत्री महिला बाल विकास के आशीर्वाद से प्राप्त होगा जिससे नगर वासियों में हर्ष व्याप्त है।

लोकप्रियता के मामले में रेखचंद ने सभी को पिछे छोड़ा, सफीरा ने राजीव को पछाड़ा, भाजपा से किरण पहली पसंद, संजय व सूरेश दूसरे पायदान पर

0

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजनीतिक दलों की अच्छाई व बुराई के चटकारे और दो वर्षों से कांग्रेस व भाजपा के नेताओं की चर्चा किया जाए तो यह बात समझ में आ रहा है कि संसदीय सचिव व कांग्रेस पार्टी के जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन की लोकप्रियता जनता के बीच बरकरार है किंतु कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी देखी जा रही है।शहर क्षेत्र की जनता के मुकाबले ग्रामीण अंचलों में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण अंचलों में लोगों के लिए सुलभ होने के कारण उनका पलड़ा भारी है तो भाजपा से किरण देव शहरी क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहने के बावजूद लोकप्रिय है। महापौर श्रीमती सफीरा साहू एक वर्ष के कार्यकाल में शहर में चहेती बन गये हैं और कांग्रेस पार्टी में तुलनात्मक अध्ययन किया जाये तो रेखचंद जैन के बाद दूसरे क्रम में हैं वहीं निगम अध्यक्ष कविता साहू व निगम के लोकनिर्माण विभाग सभापति यशवर्धन तीसरे और चौथे क्रम में हैं।शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा पांचवें पायदान पर हैं।

भारतीय जनता पार्टी में नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व निगम के नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे के बीच लोकप्रियता को देखते हुए एक-दूसरे के पूरक हैं तो कुछ लोग ही बस्तर राज्य परिवार सदस्य कमलचंद भंजदेव , श्रीनिवास मद्दी व संतोष बाफना क्रमशः चार,पांच व छटवें नंबर पर हैं। बस्तर जिले के हाईप्रोफाइल जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग दस हजार लोगों से आनलाईन व आफलाइन चर्चा किया गया जिसमें ग्रामीण-शहरी जनता व कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओं से बातचीत किया गया जिसके आधार पर यह तथ्य सामने आए हैं।यह सर्वे दिसंबर से प्रारंभ किए गए सर्वेक्षण में फरवरी बीस तारिख तक जो आंकड़े सामने आएं हैं जिसके अनुसार यह जनता के सामने पटल पर है। सर्वेक्षण का उद्देश्य किसी को कमतर दिखाना या महिमा मंडित करना नहीं है बल्कि जो कमीबेसी है उसको सुधारने की दृष्टि से ज़ारी किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS