City Media - Page 1247 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1247

मंत्री लखमा व सांसद बैज के प्रयासों से महारा समाज में फिर जागी उम्मीद की आस…

0

बरसों से आरक्षण से वंचित बस्तर संभाग के मूल जाति माहरा समुदाय के आरक्षण हेतु आबकारी मंत्री कवासी लखमा जी के मार्गदर्शन में बस्तर सांसद दीपक बैज जी के द्वारा दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रस्ताव पे भारत सरकार के सचिव आर.सुब्रमण्यम जी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली एवं विवेक जोशी महाराजिस्ट्रार (RGI) से मुलाकात किया गया।

माहरा समाज अविभाजित मध्यप्रदेश में महार,मेहर,मेहरा के साथ साथ माहरा को भी अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण का लाभ मिलता था किंतु द्वितीय जाति संशोधन 1976 में माहरा जाति अनुसूचित जाति वर्ग से छूट गया। सन् 1989 में मध्यप्रदेश अनुसंधान केंद्र द्वारा भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया। एवं सन् 2002 में भारत सरकार द्वारा जारी राजपत्रित गजट में मध्यप्रदेश में सरल क्रमांक 33 में महार,मेहर,मेहरा के साथ माहरा को भी अनुसूचित जाति वर्ग में रखा गया है चूंकि सन् 2000 में प्रथक छत्तीसगढ़ राज्य गठन होने के कारण इस माहरा को अनुसूची में नही जोड़ा गया है जिसके कारण सम्पूर्ण बस्तर संभाग में निवासरत माहरा समुदाय के साथ साथ रायपुर धमतरी एवं अन्य जगहों पे निवासरत माहरा जाति को अनुसूचित जाति का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे सम्पूर्ण समाज का शिक्षा,रोजगार एवं विकास की गति रुक सी गई है सांसद बस्तर दीपक बैज द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा RGI महाराजिस्ट्रार से भेंट कर विस्तृत चर्चा किया गया और कहा गया कि यह समाज अतिपिछड़ा गरीब होने के कारण इन्हें आरक्षण की आवश्यकता दोनो ही विभाग से छत्तीसगढ़ के बस्तर में निवासरत माहरा समुदाय को हर संभव अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण का लाभ दिलाने अबिलंभ कोशिश किया जाएगा।श्री बैज की बातों को दोनों अधिकारी गम्भीरता से सुना आरक्षण से सम्बंधित तथ्यों को संकलित कर आरक्षण पे कार्यवाही का आश्वासन दिया गया साथ ही सामाजिक प्रतिनिधि मण्डल के समक्ष ज्ञापन दिया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय,केदार सिंह ढेँक,जितेंद्र सिन्हा एवम मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री व बालोद जिलों के तीनों विधायक औऱ कलेक्टर की निष्क्रियता पर लगाया गंभीर आरोप – विक्रम ध्रुवे

0

दल्ली राजहरा/डौंडी

अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में आज दिनांक 11/02/22 को दल्ली राजहरा में महिला एवं बाल विकास मंत्री व क्षेत्र के विधायिका को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि आपके विधानसभा क्षेत्र के 7 पीड़ित परिवार व बालोद जिला के 13 पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपए मुआवजा प्राकृतिक आपदा योजना से पीड़ित परिवारों को दीया जाना था लेकिन आज मृत होने उपरांत 3 साल बाद भी मृत परिवार वालों को प्राकृतिक दुर्घटना से मृत्यु हुए परिवारों को सहायता अनुदान राशि प्रदान नहीं किया गया है। जिसकी निंदा विक्रम ध्रुवे ने कड़ी शब्दों में की है।

बालोद जिले के आदेश क्रमांक 3314/रा.ले/न.क्र.29/2021 बालोद दिनांक 04.06.2021 के तहत प्राकृतिक आपदा नैसर्गिक विपत्तियों के कारण मृत्य व्यक्ति के परिवार को आर्थिक सहायता अनुदान हेतु जिले अंतर्गत कुल 13 प्राकृतिक दुर्घटना से मृत्यु हुए परिवारों को सहायता अनुदान राशि प्रदान किए जाने हेतु आदेश सूची जारी हुआ था जिसमें 2018 से 2020 के मध्य व्यक्तियों के प्राकृतिक दुर्घटना में मृत्यु हुई थी जो निम्नानुसार है

1) श्री माखन यादव( चिखलाकसा, डौंडी)

2) श्री रूद्र कुमार ( साकरि गुंडरदेही)

3) श्री दानेश्वर साहू( सूर्या,गुरुर)

4) श्री सुखनंदन ( सूर्या ,गुरुर)

5) श्री रेयांश साहू ( मिर्रीटोला गुरुर)

6) श्री लोकेश्वर ( कोचेरा गुरुर)

7) श्रीमती संगीता बाई( गुदूम डौंडी)

8) श्रीमती कविता गौर ( चिखली डौंडी)

9) श्री मूलचंद (गहिरा डौंडीलोहारा)

10) श्रीमती खीतेश्वरी सिन्हा (मुजगहन डौंडीलोहारा)

11) श्रीमती टिकेश्वरी (भंडेरा डौंडीलोहारा)

12) श्रीमती अंजू मसिया (भीमा टोला डौंडीलोहारा)

13) श्रीमती परमिला साहू (मथेना डौंडी)

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उपरोक्त अनुसार मृतकों में परिवार के मुखिया भी शामिल हैं किंतु दुर्घटना से आज दिनांक 11/02/2022 तक मृतकों के परिवारों को सहायता राशि की सूची जारी होने के लगभग 3 वर्षों के पश्चात भी किसी प्रकार की सहायता अनुदान राशि प्रदान नहीं हुई जबकि हमारे मुख्यमंत्री जी अन्य राज्यों में 50-50 लाख की राशि की घोषणा कर छत्तीसगढ़ से बाहरी राज्यों में घोषणा अनुसार राशि बांट रहे हैं महोदय जी से निवेदन है मृतकों के परिवार वालों को 15 दिवस के भीतर सहायता राशि प्रदान नहीं किए जाने पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिले में कांग्रेस के मंत्री व जिला कलेक्टर के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी देती है जिसकी संपूर्ण जवाबदारी कांग्रेस सरकार मंत्री व कलेक्टर की होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम पार्षदगण विमला जैन,तिहारु राम,आर्य कुंती देवांगन,संगीता साहू,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विजय डड़सेना लीला पाथोड़े भाजयुमो डौंडी मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता व आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौंडी ब्लॉक के 5 गाँव में सोलर वाटर ड्रिंकिंग यूनिट गाँव मे लगया गया

0

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौंडी ब्लॉक के 5 गाँव लिमाऊडीह , ठेमाबुज़ुर्ग, सिंघोला ,पेवारी, मड़ियाकट्टा में सोलर वाटर ड्रिंकिंग यूनिट गाँव मे लगया गया सोलर ड्रिंकिंग वाटर यूनिट देने का मुख्य उद्देश्य है कि गर्मी के दिनों में पीने के पानी की बहुत समस्या इन गाँव मे होती थी गांव के लोगो को पीने के पानी के दर दर भटकना पड़ता था और गर्मी के दिनों में लाइट जाने के कारण पानी समय पर उपलब्ध नही हो पाता है इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखा कर संस्था द्वारा इन गाँव मे 5 यूनिट सोलर ड्रिंकिंग वाटर यूनिट बैठाया गया है इसे गांव में उत्साह का माहौल है गाँव के लोगो का कहना है कि इस वाटर यूनिट के लग जाने से गांव में पानी की समस्या कुछ हद तक दूर हो जाएगी। इस प्रकार सरपंच व ग्रामवासियो ने HDFC PARIVARTAN BANK व VRUTTI संस्था को धन्यवाद किया । जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर न दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाई जी,MIS प्रवीण साहू जी, व विलेज कॉर्डिनेटर गोमती नगवंशी,खिलेंद्र, उषा बघेल, डॉली कचलामे, नीता रावते,देवेंद्र पटेल व किसान भाई बहन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु औद्योगिक क्षेत्रों में 10 प्रतिशत भू-खंड आरक्षित

0

रायपुर। राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों मेंं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ओबीसी वर्ग के नागरिकों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में 10 प्रतिशत भूखंड आरक्षित किया जाएगा। भू-खंड आरक्षित करने तथा भू-प्रीमियम दर के 10 प्रतिशत दर तथा 1 प्रतिशत भू-भाटक पर उपलब्ध कराने की घोषणा के आधार पर राज्य सरकार द्वारा ‘औद्योगिक नीति-2019-24’ में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग विभाग एवं छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संधारित समस्त औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग एवं सेवा उद्यम स्थापना हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इस प्रवर्ग हेतु 10 प्रतिशत भू-खंड आरक्षित किए जायेंगे, जो कि भू-प्रब्याजि दर के 10 प्रतिशत दर तथा 1 प्रतिशत भू-भाटक पर उपलब्ध कराये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को घोषणा की गई थी। घोषणा के बाद कैबिनेट से इसका अनुमोदन लेने के बाद उद्योग विभाग ने आदेश जारी किया है। विभाग के अनुसार इन वर्ग के लोगों को इसका लाभ दो साल तक मिलेगा।

आरक्षण की अवधि दो वर्ष होगी

आरक्षण की अवधि औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के समय से दो वर्ष तक रहेगी। भूखण्ड-भूमि की मात्रा ‘‘छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम-2015’’ में वर्णित पात्रता के नियम एवं प्रावधान के अनुसार होगी। यह संशोधन इस अधिसूचना के जारी होने के दिन से प्रवृत्त हुए समझे जायेेंगे।

यूपी में कौन होगा भारी कमल या छत्तीसगढ़ का गोबर

0

रायपुर। गाय बैल के द्वारा विसर्जित करने वाला एक प्रकार का मल है। दुनियां में यही पशु ऐसा है जिसके मल का उपयोग भी पवित्र कार्यो में किया जाता है। पवित्र कार्यो के अलावा गोबर का उपयोग अनेक है। खाद के रूप में उपयोग आता है।कंडा बनता है जिससे खाना पकता है। हिन्दू धर्म के अनुसार दाह संस्कार में भी गोबर से बने कंडे का उपयोग होता है। गोबर का समय के साथ उपयोग बढ़ते जा रहा है। आजकल दिया बन रहा है, पेंट भी बनने जा रहा है। आगे कोई बड़ा स्टार्टअप आकर कोई क्रांति कर दे तो आश्चर्य की बात नहीं होगी। इनसे परे गोबर राजनीति का विषय है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी चुनाव का कांग्रेस के लिए सीनियर आब्जर्वर बनाए जाने के बाद वहां के चुनावी रण और कांग्रेस की रणनीति में छत्तीसगढ़ मॉडल का असर दिखाई दे रहा है। पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। उसमें छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक साफ दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गोधन न्याय योजना वहां लागू किया जा रहा है और राज्य में रोका छेका की तरह पशुओं के द्वारा खेत चरने से रोकने की भी बात हो रही है। राज्य में गोबर बह रहा हैं। इसकी कई जगहों पर दुर्गति है। योजना की हालत देखकर हाईकमान को निर्णय लेना चाहिए।

गोठानों मे गाय दिखती नहीं, जो बने हैं वहां पर कुछ एक गोठान महिला समितियों के नाम से स्वावलंबन होने का दंभ भरती हैं। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को गोबर की राशि मिल तो रही है, पर सरकार को वर्मी कम्पोस्ट और अन्य उत्पादों पर आय समुचित मात्रा में नहीं मिलने से यह व्यय अनुचित हो रहा है। सरकार के इन प्रयासों से गोबर के उपले और अन्य चीजो की कमी बाजार में होने से कीमतों में जानबूझ कर बढो़त्तरी हो रही है। बड़े किसानों को फायदा और छोटे किसानों को इससे घाटा है। देखने और सुनने में यह अच्छा लगता है, पर शहरी क्षेत्रों में यह डेयरी चलाने वालों के लिए बल्लेबल्ले है।

इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा का केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचन्द जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी आतिथ्य में किया गया

0

दिनांक 09/02/2022 को इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा का केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचन्द जैन,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान, पूर्व महापौर प्रत्याशी विजय मिश्रा जी इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी अल्पना निषाद जी के आतिथ्य में बालूमण्डी के पास कीडगंज में प्रधान कार्यालय का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक छत्तीसगढ़ रेखचन्द जैन ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी ऊर्जावान एवम उत्साहित है जो कि इस बात का प्रमाण है उत्तरप्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार जा रही है कांग्रेस आ रही है।केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचन्द जैन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया हमारी राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांघी के द्वारा कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र को घर घर पहुचाकर महिलाओं के हित सम्मान ,नोजवानो को रोजगार ,किसान को अपने ऊपज का पर्याप्त समर्थन मूल्य ,मजदूर छोटे व्यापारियों के हित सहित अन्य जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुचाये साथ ही उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुचाकर कांग्रेस प्रत्याशी अल्पना निषाद के में पक्षमें पंजा छाप में बटन दबाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करे।

शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं अपील करते हुए कहा बूथ स्तर तक जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी अल्पना निषाद को प्रचण्ड मतो से विजयी बनाने हेतु पूरी निष्ठा एवम शक्ति से लग जाये। कांग्रेस प्रत्याशी अल्पना निषाद ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कांग्रेस की प्रियंका गांधी जी का नारा लड़की हु लड़ सकती हूं का सम्मान करते हुए मुझे अभ्यर्थी बनाया आप सभी साथी मुझे आशीर्वाद दे एवम बूथ स्तर तक पूरे प्रणप्राण से जुटकर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनावे।पूर्व महापौर प्रत्याशी विजय मिश्रा ने कार्यकर्ताओ में उत्साह भरते हुए कहा चुनाव अल्पना निषाद नही हम सभी कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे है कांग्रेस अवश्य विजयी होगी ।इस अवसर पर बाबाअभय अवस्थी, नफीस अनवर पूर्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस ,जावेद उर्फी, अंजुम नाज, युवक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत रस्तोगी, मोहम्मद असलम ,नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव,इसरत अली चाँद, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अरशद अली, गुल्लू गांधी, मीराकुमारी, राकेश पाठक, विनय दुबे, श्याम शुक्ला, रविन्द्र गिरी ,राजदेव तिवारी, शिवशंकर मिश्रा,राहुल मिश्रा, पीयूष तिवारी, अनूप त्रिपाठी, मोहम्मद साहब, राम मनोरथ सरोज, अखिलेश वार्ष्णेय,नुरुल क़ुरैशी, सुरेंद्र सिंह,कल्याणी निषाद,अरसद उल्ला खान,सुधीर दीक्षित, अब्दुल गनी,अनूप सिंह, तालिब अहमद,दिव्य जायसवाल, सुशील मिश्रा,आभदेवी, घनश्याम निषाद,सीतादेवी निषाद राजेन्द्र गौड़, राकेश पाठक हेमू उपाध्याय, विजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में शहीद महेन्द्र कर्मा अस्पताल मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर के जैकलीन स्टॉफ नर्स को मेकॉज इकाई का अध्यक्ष मनोनित किया गया

0

आज दिनांक 10/02/2022 को छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर जगदलपुर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ,संभागीय अध्यक्ष अनिल बड़कश की अध्यक्षता के द्वारा सर्व सहमति से शहीद महेन्द्र कर्मा अस्पताल मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर के जैकलीन स्टॉफ नर्स को मेकॉज इकाई का अध्यक्ष मनोनित किया गया जिसमें निन्म पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। छ. ग. प्र. स्वा.कर्म. संघ बस्तर जगदलपुर रूपेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष,जिला संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ हनुमंत राव ,जिला संयोजक xray प्रकोष्ठ गीतांजलि सिंह, लछ्मी टांडिया महारानी अस्पताल अध्यक्ष अंकुश,पप्पू,मेडिकल कॉलेज से जयप्रकाश विश्कर्मा, गुजराल शार्दूल,भीखम साहू, निर्मला ठाकुर, रुचि देवांगन स्टॉफ नर्स, कान्ति मसीह स्टॉफ नर्स,शकुंतला नाग स्टॉफ नर्स,मनीषा कोर्राम स्टॉफ नर्स पूर्णिमा कोर्राम स्टॉफ नर्स मंजु साहू स्टॉफ नर्स, कामनी ठाकुर एवं स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में निकले सिंहदेव, रावत के क्षेत्र का प्रभार

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने रवाना हो गए हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र लालकुंआ में प्रचार की जिम्मेदारी दी है। इसलिए सिंहदेव अगले कुछ दिनों तक नैनीताल और हल्द्वानी में कैंप करेंगे। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को स्टार प्रचारक बनाया है। कुछ और नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार संयोजन आदि की जिम्मेदारी मिली है।

गुरुवार सुबह प्रदेश के वरिष्ठ नेता व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड रवाना हुए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के जरिए आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है, सिंहदेव मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के क्षेत्र में प्रचार करेंगे। हरीश रावत इस बार नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी के टिकट दिया था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में विरोध देखकर हरीश रावत को वहां से उम्मीदवार बनाया गया।

रसायनिक खाद की आवक कम, किसानों की मांग पूरी नहीं कर पा रही समितियां, बाजार में दोगुनी कीमत में खरीदने को मजबूर हैं किसान

0

जिला प्रशासन खाद की कालाबाजारी पर कर रही कार्रवाई

रायपुर। रबी सीजन में छत्तीसगढ़ में यूरिया और डीएपी जैसे रासायनिक खादों का संकट पैदा हो गया है। खाद की आवक इतनी कम है कि समितियां किसानों की मांग पूरी नहीं कर पा रही हैं। किसान सहकारी बैंक से नगदी रकम लेकर निजी दुकानों से दोगुनी कीमत में खाद की खरीदी करने मजबूर है। खाद की कालाबाजारी करने और अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले फर्म पर छापे की कार्रवाई की जा रही है। सरकारी दर में 270 में बिकने वाली यूरिया 600 रुपए और 1200 में बिकने वाली डीपीए 1800 रुपए मेंं बिक रहा है। राजनांदगांव, रायगढ़ और धमतरी की समितियों में डीएपी नहीं मिल रहा है।

अधिकारियों ने बताया, राज्य सरकार ने 7 लाख 50 हजार मीट्रिक टन रासायनिक खाद मांगा था। केंद्र सरकार ने मात्र 4 लाख 11 हजार मीट्रिक टन उर्वरक दिये जाने की स्वीकृति दी। इसमें भी केवल 3 लाख 20 हजार मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक ही छत्तीसगढ़ में आया है। छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ को अब तक 1 लाख 17 हजार 522 मीट्रिक टन यूरिया मिला है। यह राज्य की जरूरत का केवल एक तिहाई है। इसी तरह डीएपी मात्र 28 प्रतिशत, पोटाश 53 प्रतिशत, एनपीके 43 प्रतिशत मिल पाया है। अधिकारियों का कहना है, इसी की वजह से प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की कमी की स्थिति बनी है। राज्य के किसानों को रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता के आधार पर सोसायटियों से खाद उपलब्ध कराई जा रही है।

चार लाख टन वितरण का लक्ष्य

कृषि विभाग ने राज्य में रासायनिक खाद की मांग और आपूर्ति को लेकर आंकड़ा जारी किया है। विभाग के अनुसार अब तक करीब डेढ़ लाख टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। इसमें यूरिया 66,109 टन, डीएपी 25,297 टन, एनपीके 17,563 टन, पोटाश 10,800 टन और सुपर फास्फेट 22,027 टन शामिल है। सहकारी समितियों व निजी क्षेत्रों में रबी सीजन के लिए अब तक करीब तीन लाख टन उर्वरकों का भंडारण कराया गया है, जो कि इस साल उर्वरक वितरण के लिए निर्धारित करीब चार लाख टन के लक्ष्य का 68 प्रतिशत है। भंडारण के विरुद्ध किसानों ने 51 प्रतिशत उर्वरक का उठाव किया गया है।

यूरिया और डीएपी का स्टॉक नौ हजार टन शेष

आज की स्थिति में सोसायटियों में 3.91 लाख टन उर्वरक में से 75,300 टन उर्वरक का भंडारण था। इसमें से किसानों को 44,634 हजार टन का वितरण किया गया है। सभी उर्वरकों की 30666 टन का स्टॅाक शेष है। इसमें यूरिया 28651 टन में से किसानों को 19008 टन वितरण किया गया है। सोसायटियों में अभी 9642 का स्टॅक शेष है। डीएपी की स्थिति देखें तो समितियों में 24144 का स्टॅाक था, इसमें से 14970 किसानों को वितरण किया गया शेष 9174 का स्टॉक है। देखा जाए तो बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, गौरेला-पेड्रा-मरवाही,मुंगेली और कोरबा के समितियों में भारी कमी देखी गई है।

लोकसभा ब्रेकिंग…आज राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी ने दी बस्तर सांसद को बधाई….

0

आज लोकसभा के अंदर सांसद दीपक बैज से सोनिया गांधी ने चर्चा की और तारीफ करते हुए कहा कल का आपका “अंतिम बजट भाषण” बहुत अच्छा था।

साथी सांसदों ने भी सोनिया गांधी जी के समक्ष सांसद बैज की तारीफ करते हुए कहा “इनका अंतिम बजट भाषण धमाकेदार था..”

जिससे बस्तर सांसद दीपक बैज को राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने बधाई दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS