City Media - Page 1111 of 1873 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1111

बोधघाट परियोजना मुख्यमंत्री का राजनीतिक स्टंट और अपनों को उपकृत करने का रास्ता- केदार कश्यप

0

जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने बोधघाट परियोजना को 22 हजार करोड़ की योजना तथा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था । सरकार ने बस्तर से लेकर राजधानी में बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर खेती का रकबा बढ़ाने का दावा किया था। इस परियोजना को एक महान परिवर्तनकारी योजना की तरह प्रचारित करने की कोशिश शुरु कर हर दिन औसतन 44 लाख रुपये विज्ञापनों पर खर्च करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने मीडिया में विज्ञापन जारी करने का सिलसिला शुरु किया और रातों-रात चौक-चौराहों पर इस परियोजना के होर्डिंग लगा कर परियोजना के लाभ गिनाने वाली किताबें छापी और बांटी गईं थीं । बस्तर के विधायकों की बैठक भी की गई, लेकिन अब जब सरकार के साढ़े तीन साल बीत गए हैं ,मुख्यमंत्री बस्तर प्रवास में कहते हैं की हम जनता की राय जानकर इस परियोजना में अंतिम फ़ैसला करेंगे ! जब तक बस्तर के लोग सहमत नहीं होंगे, बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं की जाएगी !

केदार कश्यप ने कहा है कि विधानसभा में विभाग के मंत्री रवीन्द्र चौबे बताते हैं कि इस परियोजना की DPR बनाने के लिए 41.54 करोड़ रुपया ख़र्च किए जा रहे हैं ,जिसे फ़रवरी तक बनकर तैयार हो जाना था ,परंतु ख़ास बात ये है कि पैसे तो सैंगशन कर खर्च किये गये परंतु DPR आज दिनांक तक नहीं बन पाया है !

प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा है इससे यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट बोधघाट परियोजना महज़ एक राजनीतिक स्टंट है ,और इसके पीछे जनता की गाढ़ी कमाई को ख़र्च करने ,अपनो को उपकृत करने की ही मंशा है ! प्रश्न यह है कि जब यह सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है ,22 हज़ार करोड़ की योजना बतायी गई है, 42 करोड़ रुपया DPR में, करोड़ों रू विज्ञापन और होर्डिंगों में बतौर भ्रष्टाचार ख़र्च किए गये और अंत में जनता का बहाना करके मुख्यमंत्री क्यों भ्रष्टाचार और राजनैतिक नाटक कर रहे हैं .??

शासन की मंशा के अनुसार गौठानों को बनाएं ग्रामीण औद्योगिक पार्क

0

शासकीय संस्थाओं की जरुरत के लिए स्थानीय स्वसहायता समूहों से हो सामग्री की खरीदी

कृषि एवं सहयोगी विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जगदलपुर 07 जून 2022 – कलेक्टर रजत बंसल ने सोमवार को कृषि एवं सहयोगी विभागों की बैठक में गौठानों को शासन की मंशा के अनुसार ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रुप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट के निर्माण के साथ ही वहां मछली पालन, मुर्गीपालन, अण्डा उत्पादन, मशरुम उत्पादन, बकरी पालन, डेयरी, सुकर पालन, सब्जी बाड़ी, राईस मिल, तेल प्रसंस्करण आदि गतिविधियां प्रमुखता के साथ संचालित करने के निर्देेश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, रेशमपालन, सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने सुरक्षा कैंपों की मांग की पूर्ति हेतु पर्याप्त मात्रा में मछली, अण्डा आदि का उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत अण्डों की आपूर्ति स्थानीय स्वसहायता समूह के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम-छात्रावास सहित शासकीय संस्थाओं में आवश्यकता अनुसार दैनिक उपयोग की सामग्री के क्रय हेतु स्थानीय स्वसहायता समूहों तैयार उत्पादों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पशुपालन विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए कार्यवाही की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए 15 जून तक भर्ती की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गौठानों में बकरीपालन को बढ़ावा देने के लिए उन्नत नस्ल के बकरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आश्रम-छात्रावासों व स्कूलों में ताजी सब्जियों के लिए बाड़ी विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को धान की फसल के स्थान पर रागी, कोदो-कुटकी सहित दलहन-तिलहन व फलदार पौधों के रोपण के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

किसानों को खरीफ फसल के लिए अल्पकालीन ऋण तथा खाद-बीज का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए बाजार में उपलब्ध खाद-बीज की गुणवत्ता पर निगरानी रखने तथा अमानक खाद-बीज के विक्रय पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बड़े चकवा एवं नदीसागर किसानों ने बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल को सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किए

0

जनपद पंचायत बस्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े चकवा व नदी सागर के किसानों ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल से सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया |

जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य ने बताया कि मेरे जनपद सदस्य क्षेत्र के किसानों कई दिनों से मांग करते आ रहे थे विधायक जी के प्रयास से ग्राम पंचायत झारतराई और नदीसागर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोला गया मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम पंचायत भैसगांव में जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक शाखा नदीसागर में नवीन शाखा खोलने से किसानों काफी उत्साहित हैं हमारे क्षेत्र के किसानों को बस्तर जाने में कई तरह का दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था आज हमारे क्षेत्र में बैंक खोलने से किसान भाइयों के लिए बहुत ही सुविधा हो गया है भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम पंचायत बड़े चकवा में मिनी खेल स्टेडियम हाईस्कूल मैदान में बनाया जाएगा इन सभी सौगात को देखते हुए बड़े चकवा व नदी सागर किसानों ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक बस्तर को आभार व्यक्त करते हुए सौजन्य मुलाकात की |

इस दौरान जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य, नदीसागर सरपंच जयदेव बघेल, पूरन सिंह कश्यप , गोवर्धन बघेल ,नाहटू बघेल आदि ग्राम वासी उपस्थित थे |

सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को हटाने, सर्व आदिवासी समाज,गोवरमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन एवं आदिवासी युवा छात्र संगठन ने दिया ज्ञापन

0

बस्तर प्रभारी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार तिवारी को अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग ,गोवरमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन एवं आदिवासी युवा छात्र संगठन ने संभाग आयुक्त बस्तर संभाग एवं कलेक्टर बस्तर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग बस्तर को ज्ञापन सौंपा। गोवरमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन एवं सर्व आदिवासी ने विकासखंड अन्तर्गत संचालित स्कूलों मे कार्यरत अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के कर्मचारियों के साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित कर भेदभावपूर्ण व्यवहार करते हुए जातिगत दुर्भावना से प्रेरित होकर निचा दिखाने का प्रयास किया जाने का आरोप लगाया है। सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, गोवरमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन जिला बस्तर एवं आदिवासी युवा छात्र संगठन के सैकड़ों लोगों के आज लाल बहादुर शास्त्री मैदान बस्तर मे एकत्रित होकर नाराजगी जाहिर करते हुए सुशील कुमार तिवारी को अन्यत्र स्थानांतरण करने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गोवरमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बस्तर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार तिवारी द्वारा विकास खंड अंतर्गत संचालित स्कूलों मे कार्यरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के कर्मचारियों के साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित कर भेदभावपूर्ण व्यवहार करते हुए जातिगत दुर्भावना से प्रेरित होकर निचा दिखाने का प्रयास किया जाता है। विभाग द्वारा एवं अन्य शासकीय कार्यो के आयोजनों मे विकास खंड के शिक्षको की ड्युटी लगायी जाती है जिसमें केवल अनुचित जाति के वर्ग के ही कर्मचारियों को आदेशित किया जाता है जो कि श्री सुशील कुमार तिवारी का जातिगत दुर्भावना स्पष्ठ झलकता है। साथ इनके द्वारा पदीप कर्तव्यों का दुरुपयोग करते हुए अनाधिकृत रूप से वित्तीय लाभ प्राप्त कर कई शिक्षको को मनचाहा संस्था मे संलग्नीकरण किया गया है जिसके कारण विकास खंड के शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रभारी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए खंड शिक्षा अधिकारी का Midr का उपयोग कर शिक्षको की Seva पुस्तिका मे हस्ताक्षर किया गया है। जबकि उन्हें सेवा सेवा पुस्तिका मे हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं है। इस दौरान गोवरमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन जिला बस्तर, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग और आदिवासी युवा छात्र संगठन के पदाधिकारी सहित शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष धुर्वे के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण

0

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बालोद अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। ध्रुवे जी ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया।

ध्रुवे जी ने कहा सन 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार ने कई योजनायें शुरू की हैं. ये योजनायें समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए बनायीं गयीं हैं. मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं में स्वच्छ भारत मिशन, जन धन योजना,बेटी बचाओ-बेटी पढाओ और स्किल इंडिया शामिल हैं। श्री ध्रुवे जी ने कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गयी सरकार लोगों के कल्याण के लिए समर्पित मानी जाती हैl इस कसौटी पर खरा उतरते हुए मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए बहुत सी नयी योजनायें बनायी हैं l

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उदाहरण के तौर पर अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, ग्रामोदय से भारत उदय और सेतु भारतम योजना का नाम लिया जा सकता है इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मासिय उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयाद, वरिष्ठ भाजपा भरत भाई पटेल,विजय डरसेना,राजू रावते, पर्षदगण तारा चंद पाथोड तिहारु राम आर्य,विमला जैन, कुंती देवांगन, शांति रावते, लीला डरसेना, संगीता साहू,सुनीता गुप्ता युवा मोर्चा से बृजमणि यादव, आशीष गुप्ता व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्यूशन के लिए जा रहे हैं नाबालिक छात्रा का सिरफिरे युवक एक तरफा प्रेम के चक्कर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या की

0

बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा (करहीभदर) में आज सुबह 7:00 बजे के करीब ट्यूशन जा रही 17 साल की छात्रा को एक सिरफिरे युवक ने गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी कुल्हाड़ी छोड़कर युवक मौके से फरार हो गया था बताया जा रहा हैं की आरोपी का नाम रवि ढीमर उम्र 32 वर्ष ग्राम बरही का रहने वाला हैं जो घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था।

जिसे पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर घेराबंदी कर पकड़ लिया व हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर नाराज ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग में चक्का जाम पर भी बैठे थे। जिन्हें पुलिस प्रशासन ने समझाईश देकर उठा लिया है। जानकारी के अनुसार छात्रा रोज की तरह करही भदर में ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। स्कूटी में थी तभी पीछे से आरोपी युवक आया और कुल्हाड़ी से सिर व गले के पास ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पुलिस पहुच कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज कर मामले की जाच कर रही हैं

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अखिल भारतीय नौजवान सभा ने सात सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

किरंदुल – दंतेवाड़ा जिले के अखिल भारतीय नौजवान सभा के साथी पर्यावरण एवं जन समस्याओं को लेकर दंतेवाड़ा कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। जिसमें गीदम, दंतेवाड़ा, बचेली, किरंदुल, कटे कल्याण से नौजवान एकत्रित होकर कलेक्टर भवन के सामने हाथों में तख्ती लिए नारेबाजी किया। तत्पश्चात कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा।

उनकी मांगों में

हसदेव अरण्य संबंधी 4 गांव घाटर्रा, फतेहपुर, हरिहरपुर, साल्ही में खनन एवं विस्थापन रोका जाए।

बस्तर सिलगेर पीड़ितों को न्याय एवं दोषियों को उसकी सजा सुनिश्चित की जाए।

मीना खलखो प्रकरण में पुनः जांच करते हुए दोषियों को सजा व मीना खलको को न्याय मिले।

दलित अल्पसंख्यक, महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर रोक लगाई जाए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन पर रोक लगाई जाए।

महंगाई व बेरोजगारी पर रोक लगाते हुए भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून पारित किया जाए।

देश में कारपोरेट प्रभावित नहीं बल्कि जनता प्रभावी राज कायम किया जाए।

इन सात सूत्री मांगों को लेकर नौजवान सभा दंतेवाड़ा इकाई हाथों में पट्टी लिए हुए नारेबाजी करते हुए, कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अखिल भारतीय नौजवान सभा के दंतेवाड़ा जिला के अध्यक्ष जितेंद्र सोरी, जिला सचिव रामलाल नेगी, अखिल भारतीय नौजवान सभा के छत्तीसगढ़ राज्य के कार्यकारी सदस्य सन्मुख राव, वाई. अनिल, तुलसीराम, विजय ठाकुर, हरिश्चंद्र, पुष्करण आदि साथी मौजूद थे।

सिंहदेव पहुंचे बासेन गांव, पीईकेबी के ग्रीमीणों ने सौपा ज्ञापन

0

बासेन; 06 जून 2022: परसा कोयला परियोजना के पास के करीब 1000 ग्रामीण आज छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री और सरगुजा विधायक श्री टी एस सिंहदेव से ग्राम बासेन के मिनी स्टेडियम में मुलाकात कर उनसे खदान जल्द-से-जल्द शुरू करने के लिए अनुरोध किया| ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया की खदान परियोजना के शुरु होने से उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का विकास संभव होगा|

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से सिंहदेव को बताया की वे वर्ष 2012 -13 से पीईकेबी खदान में रोजगार प्राप्त कर जीवन यापन कर रहे हैं। गत दो वर्षों में जब लोग कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक समस्या से परेशान थे तब भी इसी परियोजना के चलते किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना उन्हें नहीं करना पड़ा था| “साथ ही साथ शासन की स्वीकृति पश्चात और हम ग्रामीणों की सहमति से ही खदान के विस्तार का कार्य घाटबर्रा के जंगल की ओर किया जा रहा है। जिसमें बाधा डालने कुछ बाहरी लोग एकत्र होकर चल रहे कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। जिसकी वजह से जमीन न होने से खदान बंद होने की कगार में आ गयी है,” ग्रामीणों ने अपने पत्र में लिखा|

परियोजना के द्वारा उनके जीवन में आये सकारात्मक बदलाव का जिक्र करते हुए उन्होंने ये भी लिखा की कोयला खनन कार्य के चलते ही ग्राम के बच्चों और युवाओं को अच्छी शिक्षा और महिलाओं को आजीविका संवर्धन में भी कई तरह की सहायता मिल रही है। यही नहीं ग्राम विकास के लिए कई तरह के कार्य भी संचालित किये जा रहे हैं जिससे वहां के निवासियों का जीवन यापन काफी अच्छा और आधुनिक होने लगा है तथा प्रस्तावित १०० बिस्तरों के अस्पताल से बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होगी। वहीं इसके बंद होने से सभी गावों के लगभग 5,000 से ज्यादा लोगों के सामने रोजगार की विकट समस्या खड़ी हो सकती है और पिछले दिनों की तरह जिले से लोगो को रोजीरोटी के लिए राज्य और देश के अन्य हिस्सों में पलायन करना पड़ेगा| इसके साथ ही इस परियोजना के कारण चल रहे CSR कार्यक्रम, जो की हज़ारों परिवारों का सशक्तिकरण कर रहे हैं, उन्हें भी धक्का लगेगा।

कोयला खदान के समर्थन में आए हजारों की संख्या में ये ग्रामीण साल्हि, फत्तेहपुर, घाटबर्रा, जनार्दनपुर, परसा इत्यादि गावों से आये थे और अपने प्रार्थना प्रस्ताव में ये भी उल्लेखित किया की पीईकेबी कोयला खनन परियोजना में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप पर रोक लगे और परियोजना का विस्तार किया जाये |

उल्लेखनीय है कि उक्त सम्बन्ध में इन सभी ने गत दिनों सांसद और कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गाँधी को पत्र लिखकर परियोजना के विस्तार और नई परियोजनाओं के परिचालन के लिए हस्तक्षेप के लिए गुहार लगाई थी। उन्होंने लिखा था की पीईकेबी परियोजना के लिए हमने अपनी जमीन स्वेच्छा से दी थी और खदान में नौकरी करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है लेकिन अब वनभूमि की अनुलब्धता की वजह से खदान बंद होने पर हम सभी के सामने एक बार फिर बेरोजगार होने का खतरा मंडराने लगा है। इस चिट्ठी की कापियां छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री क्रमशः भूपेश बघेल और अशोक गेहलोत , जिला कलेक्टर सरगुजा एवं सूरजपुर को प्रेषित की गयी थी| इसके पूर्व चार माह पहले कोयला परियोजना के ग्राम जनार्दनपुर, साल्हि, परसा, घाटबर्रा, फत्तेहपुर इत्यादि गाँव के हजारों प्रभावित ग्रामीणों द्वारा खदान जल्द से जल्द खोलने के पक्ष में सरगुजा जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया था।

दल्लीराजहरा के पत्रकार अयान अहमद पर हुआ जानलेवा हमला

0

यूकां के प्रशांत बोकडे व उनके कार्यकर्ताओ ने की मारपीट

दल्लीराजहरा – प्रदेश पत्रकार यूनियन के सदस्य युवा पत्रकार एवम बालोद जिला के युवा राजनीति कार्यकर्ता अयान अहमद के ऊपर बीती रात दल्लीराजहरा के चौपाटी ओपन थियेटर क्षेत्र में शराब के नशे में धुत होकर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकडे व उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसमें अयान अहमद के साथ जातिगत गालीगलौज कर टिन से उठाकर मारा गया तथा गालीगलौज कर हाथापाई की गई। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में युवा कांग्रेस के सभी पदों पर ऑनलाइन एप्प के माध्यम से चुनाव हो रहा है। जो कि 12 मई से लेकर 12 जून तक किया जाना है। इसी चुनाव के प्रचार और वोटिंग करने अयान अहमद अपने कुछ दोस्तों के साथ चौपाटी गए थे जहां प्रशांत बोकडे व उनके कार्यकर्ताओ द्वारा शराब के नशे में धुत होकर हमला कर प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार विनोद टावरी को वोट नही कराने की धमकी देते हुए गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। जिसके बाद अयान अहमद द्वारा बीचबचाव कर राजहरा थाने में शिकायत पत्र दिया गया। अयान अहमद का मुलायजा तो हुआ परन्तु समाचार लिखने तक एफआईआर दर्ज नही की गई थी। प्राप्त सूत्रों के अनुसार राजहरा थाने में प्रशांत बोकडे एवम उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा शराब के नशे में बेहद धुत रहते हुए गालीगलौज की गई जो कि राजहरा थाना के लिए विचारणीय है। इतना सब कुछ होने के बाद भी अब तक एफआईआर नही करना कहि न कही राजहरा थाना की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है। जो कि जिला पुलिस प्रशासन के लिए सोचने योग्य है।

पत्रकार के साथ मारपीट निंदनीय – फिलिफ़ चाको

प्रदेश पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष फिलिफ़ चाको ने कहा कि दल्लीराजहरा के युवा पत्रकार और हमारे यूनियन के सदस्य अयान अहमद पर युवा कांग्रेस के प्रशांत बोकडे व उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा शराब के नशे में धुत रहकर मारपीट करना बेहद निंदनीय है। हम इसका विरोध करते है। यदि प्रशांत बोकडे व उनके कार्यकर्ताओ के ऊपर एफआईआर कर गिरफ्तारी नही की जाती है तो प्रदेश पत्रकार यूनियन द्वारा बड़े पैमाने में आंदोलन किया जाएगा। कलम के सिपाहियों का अपमान हम नहीं सहेंगे, साथ ही हम शासन से पत्रकारो की सुरक्षा की ओर ध्यान देने की भी बात रखेंगे ताकि पत्रकार निर्भीक होकर सच को सामने ला सके !

मैं दिल्ली जाकर हमारे नेता राहुल गांधी को बताऊंगा, आपका दर्द, आपकी मंशा, आपकी मांग : सिंहदेव

0

अम्बिकापुर/मैं दिल्ली जाकर आप सबकी मंशा, आपकी पीड़ा और हसदेव अरण्य को बचाने की आपकी मांग से हमारे नेता राहुल गांधी को अवगत कराऊंगा। उन्होंने पहले भी इस क्षेत्र में आकर इसे बचाने पर जोर दिया था तथा अभी विदेश में रहते हुए आपके आंदोलनों को जायज बताया है। मैं आपकी बात उन तक पहुंचाऊंगा। प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने उक्ताशय आज हसदेव अरण्य क्षेत्र के घाटबर्रा, हरिहरपुर, साल्ही, बासेन के दौरे के दौरान आमजनों से मुलाकात के दौरान कही।

इस दौरान घाटबर्रा पहुंचे पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने उस वन क्षेत्र का भी दौरा किया जहां पर कुछ दिन पूर्व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पेड़ों को काटा जा रहा था। इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने न सिर्फ कटे हुए पेड़ो की जानकारी ली बल्कि वर्तमान में संचालित खदान के लिए काटे गए जंगल एवं वहां के पेड़ के एवज में कितने पेड़ कहां लगाये गए इसकी भी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों से ली साथ ही खदान में जहां कार्य पूर्ण हो गया है वहां मिट्टी भरने के बाद पेड़ लगे या नहीं इसकी जानकारी ली, वन विभाग के उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि खदान के गड्ढों को भरने के बाद अब तक पेड़ नहीं लगाये गए हैं। जिसे लेकर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यही कारण है कि जनता का विरोध है। मैं पूछना चाहता हूं विगत दिन जो पेड़ भारी लाव-लश्कर की उपस्थिति में काटे गये, उसके एवज में दुगुना पेड़ कहा लगाया गया, मुझे जरा बतायें। नियम है एक एकड़ के बदले दो एकड़ एरिया में पेड़ लगना चाहिए, काटने तो आ गये, लेकिन पेड़ कहा लगा, इसकी जानकारी कौन देगा? गलत जानकारी और गलत आंकड़ा देकर ये सबको भ्रमित कर ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं, यह नहीं चलेगा, नियम और कानून से काम होगा। जनता दुबारा ग्रामसभा चाहती है, ग्राम सभा बुलाया जायेगा और तब फैसला होगा। जब जनता ने एकबार कह दिया कि वह ग्रामसभा फर्जी है तो इसे माना जाये। अन्यथा तो उस ग्रामसभा की जांच होनी चाहिए, उनकी भी जांच हो जो जिला पंचायत के प्रस्ताव को दरकिनार कर रहे हैं और ग्राम सभा को वैधानिक बता रहे हैं। जब कि खुद वर्तमान सरपंच सहित पंच बता रहे हैं कि कोई ग्रामसभा की वैधानिकता की जांच हेतु उनका पक्ष लेने नहीं आया, फिर उसे वैधानिक बता कर गलत जानकारी कैसे सार्वजनिक की जा सकती है। जिला पंचायत ने कहा है, जनपद ने कहा है और ग्राम पंचायत व ग्राम खुद चाहते हैं। त्रि-स्तरीय पंचायती राज की पूरी व्यवस्था चाहती है कि ग्रामसभा हो तो होगा और वहीं फैसला माना जायेगा जो ग्रामसभा से आयेगा।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने तीर-कमान, भाले, टांगे, लाठी-डंडे हाथ में लेकर अपना जंगल बचाने हेतु धरने पर बैठे लोगों से चर्चा की उन्होंने खाना बनते हुए देखते हुए पूछा रोज कितना चावल लग रहा है, डाल और सब्जी कितनी लग रही है। घाटबर्रा के कैम्प में रोज 1 क्विंटल चावल की खपत होना लोगों ने बताया। इस दौरान चर्चा में महिलाओं ने कहा कि हम जंगल छोड़ कर कहीं नहीं जायेंगे, हमारे पूर्वजों ने यह धरती माता हमें सौंपी है और इसके लिए जान भी देना पड़े तो देंगे हम इसे छोड़ कर कहीं नहीं जाने वाले। वहीं लोगों ने यह भी जानकारी दी की वर्षों से यहां पर रह रहे हैं, वन अधिकार पत्र की मांग कई बार की लेकिन अब तक पट्टा नहीं मिला। लोगों ने बताया कि जब सैकड़ों की संख्या में पुलिस, शासन-प्रशासन की टीम यहां जंगल काटने हेतु पहुंची और हम विरोध कर रहे थे तो हमारे साथ उनका व्यवहार सही नहीं था, महिलाओं को काफी चोट लगी है, किसी का कपड़ा फटा, किसी को दूर फेका गया, हमारे जंगल में हमें ही नहीं जाने दिया जा रहा था, कोई सरकार और उसके लोग ऐसे कैसे कर सकते हैं। समझ से परे है कि हम संवैधानिक व्यवस्था में हैं या कहीं और हैं। जिसे चुन कर वोट देकर हमने भेजा है वह कैसे हमारे ही विरुद्ध खड़ा हो रही है। क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में काफी नाराजग़ी देखने को मिली।

2050 तक कोयले से बिजली की निर्भरता खत्म करनी है, फिर कोयला हसदेव से ही क्यों, कहीं और से क्यों नहीं: सिंहदेव

हरिहरपुर में ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए उसे स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं और वैश्विक स्तर पर यह तय किया गया है कि 2070 तक कोयले से बिजली बनाने की निर्भरता हमें पूरी तरह समाप्त करनी है, हमारे देश को 2050 का लक्ष्य दिया गया है, हमने 2030 तक कि बात कही है, अभी 2022 चल रही है। जब आने वाले समय में हमें इससे दूर जाना है और हमारे पास कोयले की अकूत भंडार है तो हम केवल वनक्षेत्रों का ही कोयला क्यों निकालें, हम ऐसे क्षेत्रों पर भी जा सकते हैं जहां वन न हो तो हमें ऐसी सोच रखनी है, जहां हम ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण बचा सकें। मेरा व्यक्तिगत सुझाव यही है कि यदि कोयला चाहिये जरूरी है तो फारेस्ट लैंड को छोड़ ग्राऊँड एरिया को लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार ने ही कोरबा के दो बिजली के पावर प्लांट जिनका अब समय पूर्ण होने वाला है, पुराने हो गये हैं, जिन्हें अब बंद किया जाना है, यह फैसला लिया है कि हम नये प्लांट नहीं लगायेंगे। यह सोच क्यों है अपने पर्यावरण को संरक्षित, सुरक्षित रखने की है। जब हमारे पास 80 साल का कोयला मौजूद है और हम यह तय कर चुके हैं कि 2030 तक कोयले से बिजली बनाने की निर्भरता पूरी तरह से छोड़ देंगे फिर क्यों हम हसदेव को बर्बाद करें, एक सघन वन क्षेत्र को तबाह करें। मेरा मानना है इस पर फिर से सोचने, विचार करने और आप सभी के साथ चलने की आवश्यकता है। यदि हसदेव अरण्य को हम बिजली की आवश्यकता के लिए तबाह कर दिए तो हमारे पर्यावरण पर, हमारे तापमान पर काफी चीजों पर काफी फर्क पड़ेगा। ग्राऊँड एरिया से कोयला निकालने के अलावा विदेशों से भी कोयला सस्ता मिल रहा है तो वहां से क्यों न लाकर बिजली बनाई जाये। केवल हसदेव को ही उजाड़ कर बिजली बन सकती है अथवा नहीं बन सकती ऐसी कोई बात नहीं है। फिर हम दूसरे संसाधनों एवं दूसरे चीजों की ओर रुख क्यों नहीं करना चाहते। यह केवल घाटबर्रा, फतेहपुर, साल्ही, हरिहरपुर की बात नहीं है, यह पूरे सरगुजा एवं देश की बात है इस पर सोचना होगा, समझना होगा।

गोली, डंडा चली तो पहली गोली, डंडा मैं खाऊंगा: सिंहदेव

मैं आपके आंदोलन में देर से पहुंचा हूं इसका कारण यह है कि जब तक आप एकजुट नहीं होंगे मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं रहेगा। इसलिए जब और जहां आप एकजुट रहेंगे मैं आपके आगे-आगे चलूंगा। यदि गांव दो तीन भागों में बंट गया और कोई खदान चाहता है, कोई नौकरी चाहता है और कोई नहीं चाहता तो ऐसे समय में किसकी ओर से खड़ा हुआ जाये यह कठिन हो जाता है। लेकिन आप एकजुट हैं और आपको दबाया जा रहा है, आपको परेशान किया जायेगा तो आप निश्चित रहिये मैं हमेंशा आपकी लड़ाई लड़ने के लिए आपके साथ खड़ा हूँ, लेकिन आपको भी एकजुट रहना होगा। फिर चाहे गोली चले या डंडा पहली गोली व डंडा मैं खाऊंगा। मैं यहां आया हूँ तो आपकी एकजुटता के कारण ही आया हूँ, यदि आप आपस में बंट जाएंगे तो हम लोगों के लिए भी मुश्किल हो जाता है कि किसके साथ खड़े हों। इसलिए एकजुटता बनाये रखिये।

परसोड़ीकलां, कटकोना में जीत हुई, हसदेव भी बचेगा : सिंहदेव

परसोड़ीकला एवं कटकोना दोनों ग्राम पंचायत इसके उदाहरण हैं कि जहां लोग एकजुट रहे हैं, वहां खदान नहीं खुल पायी है। आप सब भी एकजुट रहे तो जीत हमारी होगी, हसदेव अरण्य को हम कटने नहीं देंगे। हसदेव अरण्य को बचाया जायेगा, हम सब साथ खड़े होंगे।

लगभग 8 लाख पेड़ कटेंगे यदि कोल ब्लॉक शुरू हुआ : सिंहदेव

आज जब लगभग 8 लाख पेड़ हसदेव क्षेत्र से कटने वाले हैं, ऐसे में यह सोचिए कि जब पहले से जो खदान संचालीत है वह खदान के नियम व शर्तों का ही पूर्ण रूप से पालन नहीं कर रही तो फिर आगे जो ब्लॉक आवंटन हुए हैं, वहां के एक एकड़ पेड़ के बदले दो एकड़ पेड़ लगाने का जो नियम है उसका पालन कहा हो रहा है। परसा-केते की संचालीत कोल ब्लॉक के विरुद्ध बताया जा रहा है जशपुर में पौधारोपण कराया गया है, अब जो नई प्रस्तावित खदान है उसके बदले बताया जा रहा है कि कोरिया में पोधोरोपन किया जायेगा। बर्बाद होगा हसदेव, सरगुजा का एरिया, यहां उजाड़ बना दिया जायेगा और वृक्षारोपण कहीं और होगा, यहां की आबोहवा का क्या, यहां के पर्यावरण का क्या? मैं आम लोगों की जो भी राय है उसके साथ खड़ा हूँ और मेरी व्यक्तिगत राय है कि हमें हसदेव अरण्य को बचाना चाहिए। यह हमारे पर्यावरण एवं स्वच्छ हवा, पानी के लिए जरूरी है।

वोटर कार्ड एवं राशन कार्ड चेक कीजिये जो आपके ग्राम का है उसे ही जनसुनवाई एवं ग्रामसभा में रखिये, बाहरी आयें तो ग्रामसभा, जनसुनवाई का बहिष्कार कीजिये : सिंहदेव

पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने हरिहरपुर में आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं बासेन हैलीपैड पर उतरा तो तारा, लखनपुर, उदयपुर क्षेत्र के काफी लोग मिले जो खदान खुलने के समर्थक हैं। मैंने उनसे कहा भी की जब आपकी जमीन नहीं जा रही है तो फिर आप यहां क्या कर रहे हैं। ये बड़े लोग हैं लोगों को गाड़ियों में भर-भर कर लेकर आये थे। ये वहीं लोग है जो जनसुनवाई और ग्रामसभा में पहुंच कर हामी भरते हैं। मेरा आप सबको सुझाव है अब जब भी ग्रामसभा एवं जन सुनवाई हो वहां उन्हीं लोगों को आने दें जो प्रभावित क्षेत्र का हो, वोटर कार्ड एवं राशनकार्ड से उन्हें पहचानिए जो आपके क्षेत्र का नहीं उसे भगाइये और यदि उनकी उपस्थिति में ग्रामसभा या जनसुनवाई होती है तो उसका विरोध कीजिये, बहिष्कार कीजिये। ग्रामसभा, जनसुनवाई वहीं हो जो प्रभावित क्षेत्र है, दूसरे क्षेत्र में होता है तो खुल कर बहिष्कार कीजिये, विरोध कीजिये। मैं हमेशा आपकी आवाज़, आपकी मांग, आपके आंदोलन के साथ हूं।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, राजनाथ सिंह, विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव, राजीव सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS