जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही भाजपाई सरकार ने अपना फितरत दिखाना प्रारंभ कर दिया है। नौकरियों में फिर फीस वसूली किया जा रहा है जोकि गरीब, बेरोजगारों के साथ छलावा है। उक्त बातें प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने कही।
प्रवक्ता पानीग्राही ने छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसके अनुसार आवेदकों से शुल्क लेने का ऐलान किया है जिसके तहत् सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लिए 150 रुपए का शुल्क लिया जाएगा किंतु पूर्ववर्ती सरकार कांग्रेस सरकार ने परीक्षा नि: शुल्क कराने की घोषणा किया था। पानीग्राही ने कहा कि पीएससी समेत जितनी भी भर्तियां कांग्रेस सरकार में हुई किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा था लेकिन यह निर्णय बेरोजगारों के साथ छलावा है।छत्तीसगढ़ सरकार को वर्तमान निर्णय को वापस लेते हुए परीक्षा शुल्क नहीं लेने का आव्हान किया है।
गरीब व बेरोजगार युवाओं से फिर भाजपा शासनकाल में छलावा पिछली सरकार में किसी भी नौकरी पर थी परीक्षा से राहत
दस लाख का जुर्माना और दस साल की सजा गरीबों पर जुल्म : बघेल
- नया मोटर व्हीकल एक्ट वाहन चालकों के साथ बड़ा अन्याय : लखेश्वर बघेल
जगदलपुर बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वाहन चालकों के लिए बनाए गए कानून को जनविरोधी और वाहन चालकों से रोजगार छीनने वाला कदम बताया है।
लखेश्वर बघेल ने कहा है कि मोदी सरकार सत्ता के मद में चूर होकर लगातार जन विरोधी कानून बना रही है। अपने पूंजीपति मित्रों के इशारे पर किसानों के लिए बनाए गए तीन काले कानून जिसे करीब 650 किसानों की मौत के बाद वापस लिया गया। अब करीब डेढ़ सौ विपक्षी सांसदों को सस्पेंड करवा कर मोदी सरकार ने यह काला कानून लाया है। बघेल ने कहा कि अनाजों और उड्डयन सेवा के बाद पूंजीपतियों की नजर देश के सड़क परिवहन व्यवसाय पर है। परिवहन व्यवसाय से करीब 22 करोड़ वाहन चालक और उनके परिवारों का गुजर बसर चलता है। इनमें से अधिकांश गरीब तबके के हैं। वाहन चालकों को 10 -12 हजार रुपये से ज्यादा मासिक मेहनताना भी नहीं मिलता। नए कानून के तहत दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार होने, घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाने पर चालकों पर दस लाख रुपये जुर्माना और दस साल की सजा का प्रावधान रखा गया है। यह गरीबों पर अत्याचार है। वाहन चालकों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे दस लाख का जुर्माना भर सकें। कोई भी वाहन चालक जानबूझकर दुर्घटना करता नहीं। तो दो साल की सजा को बढ़ाकर दस साल करना एक तरह से सत्ता और कानून का दुरुपयोग है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का उग्र होना स्वभाविक है और देश में जिस तरह से मॉब लीचिंग के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए कोई भी वाहन चालक दुर्घटना के बाद वहां रुकने या घायल को अस्पताल पहुंचाने की जहमत उठाना नहीं चाहता। इस नए कानून के बाद कोई दीगर भी उसे अस्पताल पहुंचाने के पचड़े में पड़ना नहीं चाहेगा। इससे मौत के आंकड़ों में इजाफा होगा। बघेल ने कहा कि सिर्फ ट्रक और बस चालक ही नहीं, अन्य दुपहिया वाहन और कार चालक भी इस कानून की जद में हैं। इस कानून का एक ही उद्देश्य है गरीबों से लूटकर उन्हें जेल भेजकर सरकारी खजाना भरना और पूंजीपतियों को परिवहन व्यवसाय सौंपकर वाहन चालकों को उनका गुलाम बनाना। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सम्पूर्ण विपक्ष चालकों के खिलाफ लाए गए इस काले कानून का पुरजोर विरोध करेगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगा।
अफवाहों पर ना दे ध्यान… पैट्रोल पम्प के लिए डिपो से लगातार निकल रही है पेट्रोल तथा डीजल की गाड़ियां
- नवीन भारतीय न्याय संहिता के हिट एंड रन मामले में घबराएं नहीं सिर्फ लापरवाह चालकों पर ही होगी न्याय संगत कार्यवाही
बालोद पुलिस आपसे सादर निवेदन करता है कि सोशल मीडिया पर चल रहे कुछ दिनों तक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल ना मिलने की लगातार अफवाहों पर ध्यान ना दें सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति के लिए रायपुर पेट्रोल डिपो से लगातार गाड़ियां निकल रही है। बालोद पुलिस सभी ड्राइवर बंधुओ से भी अपील करता है कि नवीन भारतीय न्याय संहिता के हिट एंड रन मामले में घबराएं नहीं नवीन भारतीय न्याय संहिता के अनुसार लापरवाह वाहन चालक द्वारा मृत्यु घटित करने और घटना के तुरंत बाद किसी पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दिए बिना भाग जाने पर ही न्याय संगत कार्यवाही की जायेगी।अतः आप सभी से सादर अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें और ना ही इन्हें किसी भी माध्यम से फैलाएं।
बालोद पुलिस ने पेश किया अपना वार्षिक रिपोर्ट (बालोद पुलिस की जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक की कार्यवाही
- सभी गंभीर प्रकरणों में दिखी बालोद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, रिकार्ड समय में किया गया प्रकरणों का निराकरण।
- चोरी/नकबजनी के प्रकरणो में पिछले वर्ष की तुलना में आयी 29% कमी। 2022 में कुल चोरी/नकबजनी के 222 मामले थे जो इस वर्ष घटकर 157 हैं।
- शरीर संबधी अपराध में भी कमी आई है। हत्या के प्रकरण वर्ष 2022 में 16 थे जो इस साल घटकर 13 हैं । हत्या के प्रयास के पिछले वर्ष 11 मामले थे जो इस साल घटकर सिर्फ 06 हैं।
- महिला संबंधी अपराध में भी कमी आई है। जिले के थानों में 2022 में दुष्कर्म (376 भादवि) के 77 मामले थे जो इस वर्ष 58 (24% कम) है। छेड़छाड़ (354 भादवि) के पिछले साल 40 प्रकरण थे जो इस वर्ष घटकर 33 (17% कम) है। स्त्री की लज्जा का अनादर करना (509 भादवि) के पिछले साल 08 प्रकरण थे जो इस वर्ष घटकर 02 (75% कम) है। 2023 में दहेज मृत्यु के एक भी प्रकरण दर्ज नही हुआ।
- बालोद पुलिस के द्वारा 12 नाबालिक बालक एवं 53 नाबालिक बालिका एवं 285 गुम इंसान को अन्य राज्यों व जिलो से सकुषल बरामद कर उनके परिजनों को सुपूर्द कर उनके चेहरो पर आई मुस्कान।
- धोखाधड़ी (420 भादवि0) के प्रकरण में भी कमी आयी है, वर्ष 2022 में धोखाधड़ी के 31 प्रकरण थे जो इस साल घटकर 21 हैं । धोखाधड़ी के 05 प्रकरणो में 11 आरोपियो को दिगर राज्य व जिला से गिरफ्तार किया गया।
- वर्ष 2022 की अपेक्षा वर्ष 2023 में 50% अधिक की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही । बालोद पुलिस द्वारा 2022 में 2280 शांती भंग करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही किया गया था जो 2023 में बढ़कर 3431 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही किया गया।
- साइबर क्राईम पर पुलिस का सीधा एक्शन साइबर सेल बालोद एवं थानो के माध्यम से पीड़ितों के लगभग 26.00 लाख रूपये को कराया गया होल्ड।
- जुआ एक्ट में 127 एवं सट्टा के 174 कुल 301 प्रकरणों मे 742 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 1177355 रूपये जप्त किया गया है।
- नशे के विरूद्ध अभियान का दिखा असर, आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पकड़ी शराब की कई बड़ी खेप, 2023 में जप्ती का आंकडा हुआ लगभग 3000 लिटर जिसकी कीमत करीबन 13.50 लाख है।
- मादक पदार्थों की तस्करी के प्रकरण में बालोद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 13 प्रकरणों में 21 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 430.480 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है।
- सड़क दुर्घटना में जनहानि (मृत्यु) के मामलो में 7% की आयी कमी। वर्ष 2022 में सड़क दुर्घटनाओं में 174 जनहानि हुई थी। वहीं इस साल 2023 मे सड़क दुर्घटनाओं में 162 जनहानि हुई ।

अपराध और उनका निराकरण-
अपराधों पर लगाम लगाना और अमन चैन कायम रखना बालोद पुलिस की प्राथमिकता है। जिले की लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच बालोद पुलिस अपने विभिन्न जागरूकता अभियान और कानूनी कार्यवाही से अपराध नियंत्रण स्थापित करने में सफल हुई है। वर्ष 2023 में संपूर्ण बालोद जिले के विभिन्न थानों में कुल 3225 अपराध दर्ज किए गए, पुर्व वर्षो के लंबित अपराध 197 थे इस प्रकार कुल 3422 प्रकरण थे जिसमें से 3238 प्रकरणों का निकाल हुआ, सिर्फ 184 मामले (5%)लंबित है। इस प्रकार निकाल का प्रतिषत 95% रहा है।
चोरी/नकबजनी के प्रकरणो में आयी कमी-
वर्ष 2023 में सम्पत्ति संबंधी अपराध (चोरी/नकबजनी) को सुलझााने में पुलिस को अप्रत्याशित रूप से सफलता मिली है। चोरी/नकबजनी के मामलों में भी पिछले साल की तुलना में 29ः की कमी आयी है, पिछले साल कुल चोरी/नकबजनी के 222 मामले थे जो इस वर्ष घटकर 157 हैं। चोरी नकबजनी के 60 प्रकरणो में 136 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम सहित कीमती जुमला 1,42,91,457 (एक करोड़ बियालिस लाख इन्कानबे हजार चार सौ संतावन) रूपये बरामद किया गया है। थाना अर्जुन्दा अंर्तगत 138/23 धारा 457.380 भादवि बाफना ज्वेलर्स से हुए 95.00 लाख रूपये की चोरी के सभी सोने चांदी के जेवरात की 100% रिकवरी कर 12 आरोपियों को जेल भेजा गया।
महिला संबंधी अपराधो में आयी कमी-
महिला संबंधी अपराधों के समयसीमा में निराकरण के निर्देश हैं, इन अपराधों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में महिलाओं के प्रति बालोद पुलिस की संवेदनषीलता एवं महिला सुरक्षा के प्रतिबद्धता के कारण महिला संबंधी अपराध में कमी आई है। जिले के थानों में 2022 में दुष्कर्म (376 भादवि) के 77 मामले थे जो इस वर्ष 58 (24% कम) है। छेड़छाड़ (354 भादवि) के पिछले साल 40 प्रकरण थे जो इस वर्ष घटकर 33 (17% कम) है। स्त्री की लज्जा का अनादर करना (509 भादवि) के पिछले साल 08 प्रकरण थे जो इस वर्ष घटकर 02 (75% कम) है। 2023 में दहेज मृत्यु के एक भी प्रकरण दर्ज नही हुआ।
शरीर संबधी अपराध में भी आयी कमी-
हत्या के दर्ज अपराधों में भी कमी है, वर्ष 2022 में हत्या के 16 प्रकरण दर्ज थे जो इस साल घटकर 13 मामले दर्ज किये गये हैं । इनमें कई अंधे कत्ल के मामले जैसे- थाना दल्लीराजहरा अंतर्गत कुसुमकसा शराब भट्ठी के पास मिली लाष, थाना डौण्डी अंतर्गत लिम्हाटोला मे मर्डर का मामला, आदि में साइबर सेल और पुलिस टीमों ने बड़ी सूझबूझ से आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। हत्या के प्रयास के पिछले वर्ष 11 मामले थे जो इस साल घटकर सिर्फ 06 हैं ।
गांजा तस्करों पर हुई बड़ी कार्यवाही-
जिले में साल भर मादक पदार्थों पर अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया वहीं इस वर्ष 2023 में 13 प्रकरणों में लगभग 430.480 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 42 लाख कोे जप्त किया गया तथा 21 आरोपियों को जेल भेजा गया है ।
अवैध शराब के विरूद्ध वृहद अभियान-
पुलिस ने अवैध शराब पर वृहद रूप से जन जागरूकता चलाया गया, प्रत्येक गांव में ग्रामीणों को अवैध शराब की सूचनाओं देने प्रेरित किया गया जिससे 2023 में बेहद अधिक अवैध शराब की जप्ती की गई है । इस वर्ष 2865 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 14 लाख की जप्ती की गई है । आबकारी के प्रकरणों में भी बढोत्तरी है वर्ष 2022 में जहां 1045 प्रकरण थे वहीं इस वर्ष 2023 में 1349 प्रकरण (29%अधिक) अवैध शराब के बनाये जा चुकें है ।
प्रतिबंधक कार्यवाही में 50% की रिकार्ड बढोत्तरी-
अपराधों में कमी लाने थानों में झगड़ा, मारपीट की प्राप्त होने वाली शिकायतों पर प्रतिबंधक कार्यवाही पर पुलिस विशेष ध्यान देती है पिछले वर्ष साल कुल 2280 प्रकरण विभिन्न प्रतिबंधक धारों पर कार्यवाही की गई थी जो इस वर्ष बढ़कर 3431 की जा चुकी है जिसके फलस्वरूप गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब 50% की बढ़ोतरी है।
सड़क दुर्घटना में कमी लाने जागरूकता और कार्यवाही जारी-
जिला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन विभाग के साथ मिलकर तमाम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । साथ ही जन जागरूकता एवं मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही भी समानांतर रूप से जारी है। लापरवाह वाहन चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 8300 प्रकरणों में 31,67,000/- रूपये समन शुल्क व माननीय न्यायालय में 4084 प्रकरणो में समन शुल्क 11,59,060/- कुल समन शुल्क 43,26,060/- अर्थदण्ड लिया गया। मोटर व्हीकल एक्ट पर लगातार कार्रवाई से गत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में अल्प कमी देखने को मिला है। वर्ष 2022 में 369 सड़क दुर्घटनाओं में 174 जनहानि हुई और 322 व्यक्ति घायल हुये । वहीं इस साल 2023 मे 375 सड़क दुर्घटनाओं में 162 व्यक्तियों की मौत (पिछले साल से 12 कम) और 411 व्यक्ति घायल हुये । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने थानों की पेट्रोलिंग, डायल 112 के रिस्पांस टाईम को बेहतर करने समय-समय पर मीटिंग लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिससे इस वर्ष सड़क दुर्घटना से जनहानि में कमी देखी गई है।
साइबर क्राईम पर फोकस-
बढ़ते साइबर अपराधों में कमी लाने की ओर जिला पुलिस का फोकस रहा, लगातार पुलिस टीमें जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है । साइबर सेल की टीम द्वारा साइबर क्राईम से पीड़ित हुये लोगों की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल ठगी रकम को होल्ड कराया जाता है और उन्हें ठगी रकम वापस दिलाने में मदद करती है । साइबर सेल की टीम द्वारा इस वर्ष विभिन्न शिकायत पत्रों पर कार्यवाही करते हुए लगभग 26.00 लाख रूपए ठगों तक जाने से रोक कर बैंक में होल्ड कराया गया है । साइबर सेल की तत्परता से माननीय न्यायालय द्वारा होल्ड किये पैसे को पीड़ितों को रिलीज किया जा रहा है ।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा पुलिसिंग में नवाचार के कई सफल प्रयोग कर जिले की पुलिसिंग को और मजबूत किया गया है । उन्होंने अलग-अलग तरह के अपराध के शिकार हुये लोगों को त्वरित रूप से न्याय दिलाने को अपनी प्राथमिकता में रखा जिसके लिये सभी अफसरों को पीड़ित की शिकायत या रिपोर्ट पर तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं । जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2023 की कार्यवाही की समीक्षा की गई है । पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा अपनी टीम को अनुशासित रहकर जिले की पुलिसिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में नई कार्ययोजना और ऊर्जा के साथ कार्य करने निर्देशित किया गया है ।
वन मंत्री केदार कश्यप जयपुर गए, केबिनेट बैठक स्थगित
- भाजपा शासित मंत्रियों की बैठक में भाग लेने राजस्थान गए हैं मंत्री कश्यप
जगदलपुर छत्तीसगढ़वन, जलवायु परिवर्तन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं चार अन्य मंत्री मंगलवार को राजस्थान रवाना हो गए। वे राजस्थान के जयपुर में भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों की बैठक में भाग लेने गए हैं। इन मंत्रियों के अन्यत्र प्रवास की वजह से आज प्रस्तावित केबिनेट बैठक स्थगित कर दी गई है।
जयपुर बैठक के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, केदार कश्यप के साथ एक और मंत्री चार्टर्ड प्लेन से से जयपुर गए हैं। उनकी वापसी देर रात या कल सुबह होगी। एकसाथ पांच मंत्रियों की गैरमौजूदगी के कारण आज होने वाली कैबिनेट बैठक कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जयपुर की बैठक अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर राज्यवार कार्यक्रम बनाने के वास्ते आयोजित की गई है। वैसे एक अनाधिकृत खबर यह भी है कि प्रदेश के भाजपा प्रभारी ओम माथुर की आज 75वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर जयपुर में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने तीन मंत्री अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल, विजय शर्मा जा रहे हैं। केदार कश्यप पहले ही जयपुर पहुंच चुके हैं। केदार कश्यप बीते दो दिन से प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर के साथ हैं। कश्यप को ओम माथुर बस्तर में अपना सबसे विश्वस्त सहयोगी मानते हैं। केदार कश्यप देर शाम या कल सुबह अन्य मंत्रियों के साथ लौटेंगे।
साइबर मड़ई रथ” नव वर्ष 2024 के अवसर पर बालोद पुलिस की नई पहल साइबर अपराध से बचाव और लोगों को जागरूक करने बालोद पुलिस द्वारा लॉन्च किया गया साइबर मड़ई रथ
- पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने इस मड़ई सीज़न पूरे जिले के गांव/शहरों में चलेगी यह साइबर मड़ई रथ।
आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं कल दिनांक 01.01.2024 को नए साल के प्रथम दिवस पर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में एवं अति पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन व साइबर सेल प्रभारी जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में साइबर सेल टीम बालोद के द्वारा “साइबर मड़ई रथ” तैयार किया गया जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर साइबर मड़ई रथ को रवाना किया गया। इस मड़ई सीजन में बालोद जिले के गांव/शहरों में जहां जहां मड़ई आयोजित होगी उन जगहों पर लोगों की उमड़ने वाली भीड़ को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के तरीके बताए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक महोदय के विचार अनुसार बालोद पुलिस द्वारा यह पहल की गई।

लोगों में जागरूकता का आभाव होने के कारण आए दिन साइबर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। साइबर अपराधी नए नए तरीके से लोगों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी कर रहें हैं। सोशल मीडिया एप्स पर फेंक आईडी व अकाउंट हैक संबंधित शिकायते आ रही हैं, इन सभी रिपोर्ट के मद्देनजर साइबर क्राइम पर लगाम कसने लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर जिले को साइबर अपराध से मुक्त करने साइबर मड़ई रथ जिले में लगातार दौड़ेगी। कृपया इस मड़ई रथ द्वारा दी गई जानकारी को आप देखें सुने और दुसरे लोगों तक साइबर अपराध से बचाव सम्बन्धी जानकारी को साझा करें, ताकि कोई भी साइबर अपराध का शिकार न हो। ऑनलाइन आर्थिक धोखाधड़ी होने पर टोलफ्री नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज़ करें। आपका मोबाइल चोरी या गुम हो जाने पर CEIR पोर्टल पर मोबाइल एवं पर्सनल डिटेल्स के साथ रिर्पोट दर्ज करें। साइबर मड़ई रथ के शुभारंभ पर डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पांडे, ट्रैफिक प्रभारी राकेश ठाकुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।
छड़ चोरी के आरोपी को प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने के कुछ घण्टे में धरदबोचा
- नये साल के पहले दिन बालोद पुलिस ने पकड़ा चोरी के आरोपियों को ।
- प्रकरण में चोरी गये छड़ को तालाब व नाला में रखा था छुपाकर।
- प्रकरण में 02 नाबलिक सहित कुल 05 आरोपी को पकड़ा गया।क्षेत्र में हो रही चोरी को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के द्वारा प्रतिदिन शहर एवं देहात में सत्त पेट्रोलिंग करने के लिये अलग-अलग टीम तैयार किया गया था| थाना बालोद के अपराध क्रमांक 615/23 धारा 379 भादवि के प्रार्थीया इंदु सिन्हा पति राजकुमार सिन्हा उम्र 35 साल ग्राम जमरूवा थाना व जिला बालोद जो ग्राम जमरूवा का सरपंच ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक समय को पिंक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य ग्राम जमरूवा के बाजार चौंक में चल रहा है, जिसमें निर्माण कार्य के लिये छड़ 06 बंडल लोहे का रॉड कीमती 23,100 रू को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यावाही में लिया गया है|

माल मषरूका पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि पिंक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य में छड़ 06 बंडल लोहे का रॉड को चोर के द्वारा चोरी कर चोरी किये गये छड़ को आपस में बाट रहे है कि सूचना पर थाना बालोद पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, व चोरी गये छड़ को सत प्रतिषत बरामद किया गया।
उक्त चोरी के प्रकरण में चोरो को पकड़ने में थाना बालोद से निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, प्र.आर.बिरेन्द्र कुमार साहू, आरक्षक भोपसिंह साहू,, लवण सिंह राजपुत, भागीरती उईके, विवके आनंदधीर, नागेष्वर साहू का विषेष सराहनीय योगदान रहा है।
अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 615/23
धारा 379 भादवि
नाम आरोपी 01.आदित्य यादव पिता एवन यादव उम्र 18 वर्ष ग्राम जमरूवा थाना व जिला बालोद
02.शेष नारायण साहू पिता डोमन लाल साहू उम्र 20 वर्ष ग्राम जमरूवा थाना व जिला बालोद
03.मुकेन्द्र देवांगन पिता महेन्द्र देवांगन उम्र 20 वर्ष, सभी साकिनान जमरूवा थाना व जिला
04……विधि से संघर्षतत बालक………………………….
05…….विधि से संघर्षतत बालक……………………………………
चोरी गये समान छड़ 06 बंडल लोहे का रॉड कीमती 23,100 रू.
पुलिस – नक्सली मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बच्ची की मौत
- बच्ची की मां को भी लगी गोली, दो जवान घायल
- पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई नक्सली हुए जख्मी
-अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। वहां पुलिस और नक्सलियों के बीच चली मुठभेड़ के दौरान हुई क्रास फायरिंग में छह साल की एक बच्ची की मौत हो जाने, बच्ची की मां, दो पुलिस जवानों तथा कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। बच्ची की मां को भी गोली लगी है। उसे बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में दो जवान जख्मी हुए हैं। उनका भी उपचार चल रहा है। कुछ नक्सलियों के भी घायल होने की खबर है। मुठभेड़ के बाद नक्सली अपने घायल साथियों को लेकर जंगलों की ओर भाग निकले। नक्सलियों की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में स्थित मुतवंडी के जंगलों में मुठभेड़ की यह घटना सोमवार दोपहर हुई। पुलिस, डीआरजी और अन्य सुरक्षा बलों के जवान जंगलों में सर्चिंग कर लौट रहे थे। इसी दौरान छुपे नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस, डीआरजी और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने भी तुरंत मोर्चा सम्हाल लिया और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। इसी बीच अपनी बेटी के साथ गुजर रही मुतवंडी गांव की निवासी महिला फायरिंग की जद में आ गई। गोली लगने से बच्ची की मौत हो गई तथा महिला के हाथ में गोली लग गई। महिला और उसकी बेटी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला को बीजापुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।एएसपी पहुंचे अस्पताल
घायल महिला का हालचाल जानने बीजापुर के एडिशनल एसपी अस्पताल पहुंचे। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्हें भी जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एएसपी ने घायल जवानों से भी मुलाकात की। पीड़ित परिवार को सहायता पहुंचाई जा रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली संगठन की भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सचिव चंद्रन्ना समेत कुछ अन्य नक्सली घायल हुए हैं। इलाके में पुलिस ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।
नर नहीं, नारायण हैं स्वच्छता कर्मी : संजय पाण्डेय
- नेता प्रतिपक्ष ने अपने निवास में किया सम्मान
जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के पार्षद संजय पांडे ने नमन अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान अपने निवास स्थान पर किया। रोज सुबह घरों से एकत्र गीले व सूखे कचरे को सेग्रेगेट कर ऑटो में ले जाने वाली बहनों तथा उनके सहयोगी पुरुषों को सम्मानित करने अभियान नमन शासन स्तर पर नगर निगम जगदलपुर द्वारा चलाया गया। स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों को प्रोत्साहित व सम्मानित करने और जगदलपुर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर संजय पांडे ने अपने घर में फूल माला पहनाकर अपने परिवार के साथ स्वच्छता कर्मियों की आरती उतारी और तिलक लगाकर उनका सम्मान किया।

बेहद आत्मीय पलों के बीच उनको भोजन और मिष्ठान खिलाकर उपहार देते हुए पूरा परिवार और मित्रगण एकत्रित हुए। इस अवसर पर संजय पांडे ने कहा कि वास्तव में ये नारी नही, नारायणी हैं। इन्हें कभी वार्ड पार्षद का तो कभी वार्ड के लोगों का या फिर नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा भी कार्य को लेकर डांट डपट दिया जाता है। इनके कार्यों के महत्व को कोई समझता नहीं है। सभी घरों से कचरा एकत्रित कर उसे छांटने का काम ये महान लोग अत्यंत गंदगी में रहकर करती हैं और शहर को साफ सुथरा रखने में अमूल्य योगदान देती हैं। इसलिए वास्तव में इन्हें नारायणी का दर्जा देता हूं। नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस दौरान पाण्डेय के पारिवारिक मित्र लक्ष्मण झा, पंकज आचार्य, तेजपाल शर्मा, देवेश चांडक, और नगर निगम से अजय बनिक, रूपेश आदि उपस्थित थे।
ड्राईवरों के खिलाफ लाया गया काला कानून वापस ले केंद्र सरकार : मौर्य
- देशभर में उपज रहा है आक्रोश, बढ़ेगी महंगाई
जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने नए मोटर यान अधिनियम को काला कानून निरुपित किया है। उन्होंने इस कानून को तत्काल वापस लेने अथवा उसमें संशोधन करने की मांग केंद्र सरकार से की है।
सुशील मौर्य ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा बिना जमीनी हकीकत जाने ड्रायवरों के लिए बनाए गए नए मोटर वेहीकल एक्ट हिट एंड रन अर्थात दुर्घटना होने पर ड्रायवर के भाग जाने पर 7 लाख रूपए का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान है जो ड्रायवरों के लिये काला कानून है। श्री मोदी ने इसके पूर्व कृषि कानून लाया था, जिसका किसानों ने पूरे देश में पुरजोर विरोध किया था। देश में लंबे समय तक आंदोलन चला।
अब वाहन चालकों को बिना विश्ववस में लिए जबरन कानून थोप दिया गया है। सुशील मौर्य ने कहा है कि 7 से 10 हजार रुपए का वेतन पाने वाला ड्रायवर 7 लाख रू. का जुर्माना कैसे और कहां से दे पाएगा? आएदिन गाड़ियों पर टैक्स, दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में पुलिस की गैर मौजूदगी, ट्रक ड्रायवरों की स्वास्थ्य जांच एवं सुविधा की कमी, वाहन चालकों की सही ट्रेनिंग की कमी, सड़कों की खराब स्थिति भी दुर्घटना के लिए जिम्मेदार होती है। वहीं ट्रक चालकों की बिना गलती के भी दुर्घटनाएं होती हैं। कई स्थानों पर आम लोगों द्वारा वाहन चालकों को बेरहमी से मारा पीटा जाता है। इस परिस्थिति पर विचार किए बिना यह कानून लाया गया है। प्रदेशभर के वाहन चालकों के संगठनों ने इस कानून का विरोध शुरू दिया है। सड़कों पर जाम लग गया है, आवाजाही बंद हो गई है। आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। आने वाले समय में ट्रक चालकों की हड़ताल से दैनिक वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे कालाबाजारी बढ़ेगी एवं जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा इस ओर मोदी जी का ध्यान नहीं है। सुशील मौर्य ने कहा कि नए मोटर यान अधिनियम पर जमीनी स्तर पर रायशुमारी कर अधिनियम में संशोधन होना चाहिए।


