City Media - Page 671 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 671

आदिवासी मंत्री टुडू की बैठक से दूर रहे भाजपाई

0
  •  नगर मंडल भाजपा में ऑल इज नॉट वेल, बैकफुट पर आई बीजेपी
  •  मोदी के स्वागत को लेकर सामने आई नाराजगी

जगदलपुर आदिवासी हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा की पोल तब खुल गई, जब भाजपा नेताओं ने अपने ही आदिवासी केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू द्वारा आहूत बैठक का बहिष्कार कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने वालों की सूची में नाम न होने से नाराज पार्टी नेताओं ने ऐसा कदम उठाया।
आदिवासी समुदाय से आने वाले मंत्री टुडू का विरोध इसलिए किया गया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्थानीय नेताओं को नहीं मिलवाया, जबकि चापलूस किस्म के लोग मोदी से मिलकर फोटो वायरल करते रहे। केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू दो दिवसी यबस्तर दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक आहूत की थी। कथित रूप से उपेक्षित शक्ति केंद्र प्रभारियों ने केंद्रीय मंत्री की बैठक का बहिष्कार कर दिया। पार्टी का झंडा उठाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का नाम 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान उनसे मुलाकात करने वालों की सूची में नहीं था।

इसके कारण वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपेक्षा से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने आदिवासी केंद्रीय मंत्री की बैठक का बहिष्कार कर दिया।प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा जिला संगठन और बस्तर के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी और समाज प्रमुखों की मुलाकात प्रधानमंत्री के साथ तय की थी। सूची में नेताओं के परिजनों और ऐसे लोगों के नाम थे, जो नेताओं की परिक्रमा करते रहते हैं। ऐसे लोगों का बीजेपी से कोई वास्ता ही नहीं है। इससे कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करने लगे। उन्हें इस बात का मलाल था कि शीर्ष नेताओं से मुलाकात का समय आता है, तो हमारी उपेक्षा कर चापलूसों को आगे बढ़ा दिया जाता है। प्रधानमंत्री की सभा के लिए भीड़ जुटाने का कार्य यही उपेक्षित कार्यकर्त्ताओं और नेताओं ने किया था। उन्हें उपेक्षित रखा गया, जो कई वर्षों से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं को भी प्रधानमंत्री के से मिलने का अवसर नहीं प्रदान किया गया और ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री से मिलने का पास उपलब्ध करवाया गया, जो कनिष्ठ कार्यकर्ता की श्रेणी में आते हैं।

रचनाकारों ने दी पूर्वजों को को काव्यमयी पुण्यांजलि

0
  •  आओ पूर्वजों को याद करें विषय पर हुई काव्य गोष्ठी
  • अहिसास अमरावती की इंदौर शाखा का आयोजन

रायपुर साहित्यिक संस्था अहिसास अमरावती की इंदौर शाखा द्वारा श्राद्ध पक्ष के परिप्रेक्ष्य में 71वीं ऑनलाईन ऑडियो काव्य गोष्ठी “आओ पूर्वजों को याद करें ” विषय पर आयोजित की गई।
काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथित प्रोफेसर डॉ. मीना श्रीवास्तव पुष्पांशी ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि दल्ली राजहरा की वरिष्ठ कवियित्री डॉ. शिरोमणि माथुर थीं। देश के 41 कवियों ने अपनी नई स्व रचित रचनाएं सुनाकर सभी को अभिभूत कर दिया। अध्यक्ष डॉ. बनवारी लाल जाजोदिया यथार्थ ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में श्रद्धा, भावना, सहिष्णुता को विशेष महत्व दिया गया है।पुनर्जन्म को मान्यता देने के साथ अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा एवम् कृतज्ञता प्रकट करने का विधान है श्राद्ध पक्ष में। ज्योतिष शास्त्र एवं ब्रह्म पुराण के अनुसार जब सूर्य कन्या राशि में विचरण करते तब पितृलोक पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, इस समय हमारे पूर्वज मृत्यु तिथि पर अपने घर के दरवाजे पर पहुंच कर ब्राह्मणों के माध्यम से वायु रूप में भोजन करते हैं और आशीर्वाद देकर पुनः अपने लोक लौट जाते हैं। काव्य गोष्ठी में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति आशा जाखड़ ने दी।स्वागत गीत शोभारानी तिवारी ने गया। सम्मान पत्र का वाचन अशोक द्विवेदी ने किया।अथिति परिचय डॉ. राजेंद्र खरे ने दिया। डॉ. खरे ने आभार व्यक्त भी किया। कविता पाठ नीति, शोभारानी, मीना अग्रवाल, संतोष तोसनीवाल, शेषणारायण चौहान, राजकुमार हांडा, स्नेह नीमा, डॉ. राज गोस्वामी, मोहन त्रिपाठी गुजरात, महेंद्र शर्मा, डॉ. अजीत जैन आगरा, मनीराम शर्मा, पूर्णचंद्र शर्मा और डॉ. अरविंद श्रीवास्तव दतिया, डॉ. रामस्वरूप साहू मुंबई, डॉ. राजेंद्र खरे, चंद्रकला जैन चंडीगढ़, हंसा मेहता, डॉ. शिरोमणि माथुर, डॉ. नूतन जैन, सोनल सीकर, डॉ. विजयलक्ष्मी अन्नू आगरा, डॉ. बनवारी जाजोदिया, डॉ. बिनोद हंसोड़ा दरभंगा, जयप्रकाश अग्रवाल काठमांडू, हरिप्रकाश भिलाई, दिनेंद्र दास कबीर आश्रम, डॉ. मीना श्रीवास्तव ग्वालियर, डॉ. नूतन जैन आगरा, अनिल वर्मा अलीगढ़, डॉ. ललित सिंह ठाकुर भाटापारा ने किया। संचालन शोभारानी तिवारी ने किया। राष्ट्रगान के बाद सभी ने पूर्वजों को श्रद्धा से नमन किया।

कोंटा क्षेत्र में बदलाव की बयार : कवासी लखमा

0
  • मंत्री ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण
  • नुक्कड़ सभा में शामिल हुए उद्योग एवं आबकारी =

जगदलपुर उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र कोंटा के ग्राम पेंटा में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित भी किया। मंत्री कवासी लखमा का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े की थाप के बीच आत्मीय स्वागत किया।


     सभा को संबोधित करते हुए मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आज अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली की सुविधा मिल रही है, लोगों को वन अधिकार पट्टे दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व मैं कोर्रा पहाड़ गया था। पहले वहां बिजली, सड़क, स्कूल की सुविधा नही थी। मैं मोटर साईकल से गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के प्रयास से इस गांव में आज बिजली, स्कूल, आंगनबाड़ी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। जल्द ही सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। आज कोर्रा पहाड़ गांव बदल रहा है। श्री लखमा ने ग्रामीणों से पूछा कि अभी आप लोगों को कैसा लग रहा है ? लोगों ने नक्सल प्रभाव कम होने की बात कही और बताया कि पहले राशन कार्ड काटने का काम किया जाता था, आज सभी का राशन कार्ड बनाने के साथ ही खाद्यान्न भी वितरण किया जा रहा है। पहले लोग घर से निकलने में डरते थे, आज लोग कहीं भी आ जा सकते हैं। रोड बनाने की मांग पर श्री लखमा ने कहा कि अंदर वालों से हम डरने वाले नहीं हैं। ग्रामीणों को सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, इलाज समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में रोड, पुल बनाना आवश्यक है। सड़क बनने से ही आपके गांव में विकास पहुंचेगा।एंबुलेंस, दवाई, खाद्यान्न व जरूरी सामानों की उपलब्धता व हॉस्पिटल जाने के साथ ही दूसरे गांव से जुड़ने के लिए रोड और पुल पुलिया बहुत जरूरी है। टेटराई जाने के लिए पक्की सड़क न होने के कारण गाड़ी नहीं पहुंच पाती है। एर्राबोर में टेटराई के लिए सड़क निर्माण की घोषणा मैने की थी। दिसंबर से मई के बीच रोड निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मेड़वाई की रोड प्रस्तावित है, रेगडगट्टा में रोड का निर्माण चल रहा है आने वाले समय में सड़क मार्ग से बड़ी गाड़ी के जरिए जाऊंगा।उन्होंने कहा कि बारूवाड़ा और एर्राबोर की सबरी नदी में पुल बनाने का काम किया जाएगा। श्री लखमा ने कहा कि आज हमारी सरकार भूमिहीन किसानों, गायता, पुजारी, हाटपहरिया, मांझी, चालकी, कोटवार आदि को सात हजार रुपए सालाना मानदेय दे रही है। 2640 रु. क्विंटल में धान की खरीदी की जा रही है। आने वाले समय मे 3000 रुपए में धान की खरीदी की जाएगी। रोड, पुल निर्माण के साथ ही गरीब आदिवासियों की जेब मे सरकार की जनकल्याणकारी योजनों के माध्यम से पैसा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आज कोदो की 3200 रु. में तथा कोसरा की 3500 रु. में खरीदी की जा रही है। अंदरुनी क्षेत्र के गोलापल्ली, किस्टाराम, जगरगुंडा में हॉस्पिटल खोलने, आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाने का काम कांग्रेस की सरकार कर रही है।

विकास विरोधी हैं कम्युनिस्ट

कवासी लखमा ने कहा कि सड़क व पुल निर्माण, थाना व कैंप खोलने का विरोध करने वाली कम्युनिस्ट पार्टी को वोट मांगने का अधिकार नहीं है। ऐसी विकास विरोधी पार्टी को वोट नहीं देना चाहिए। यह पार्टी सड़क, धान खरीदी, तेंदूपत्ता आदि के बारे में बात नहीं करती है, सीपीआई को वोट देने से विकास नही होगा। उन्होंने कहा कि पहले केवल कोंटा विधानसभा क्षेत्र में एकमात्र तहसील हुआ करती थी। सुकमा जिला बनने के बनने के बाद आज हमारी सरकार ने गादीरास, तोंगपाल, केरलापाल, दोरनापाल, छिंदगढ़, जगरगुंडा को तहसील बनाने का काम किया है।

 

महंगाई कम करेगी कांग्रेस सरकार

आज महंगाई दिनों दिन बढ़ते जा रही है, आज खाने पीने के समान से लेकर पहनने के कपड़ो में जीएसटी लग रहा है, जिससे व्यापारी वर्ग से लेकर गरीब आदमी परेशान हैं। हम नहीं कहते कि जीएसटी नहीं लगना चाहिए, बड़े वर्ग के व्यापारियों पर जीएसटी लगना चाहिए न कि गरीबों पर। महंगाई खत्म करने के लिए कांग्रेस को वोट देना है। सुकमा जिले के लोगों को तेंदूपत्ता से 50 करोड़ का मुनाफा हुआ है। अगले साल इसे बढ़ाकर 60 करोड़ करना है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है दो महीने बाद होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देकर प्रचंड बहुमत से पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने में आप लोग अहम योगदान देंगे। मंत्री कवासी लखमा ने स्वेच्छानुदान के तहत 21 लोगों को 1 लाख 20 हजार रुपए के चेक और 32 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा वितरण किया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने दो पंचायतों में 34 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

0

जगदलपुर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ग्राम पंचायत सेड़वा एवं ग्राम पंचायत मांझीगुडा में 34 लाख 50 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

 

जिन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया उनमें ग्राम पंचायत सेड़वा में बालिका आश्रम सेड़वा के अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य लागत 24 लाख रुपए का लोकार्पण एवं ग्राम पंचायत मांझीगुडा में श्मशान घाट पुलिया निर्माण कार्य लागत 5 लाख 50 हजार रुपए एवं जानकी घर के पास पुलिया निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए का भूमि-पूजन शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सोच ” गढबो नवा छत्तीसगढ़ ” की अवधारणा अनूरूप लगातार कार्य किया जा रहा है लगभग हर ग्राम पंचायत में लाखों के विकास कार्य हो चुके है या निर्माणाधीन हैं ग्राम पंचायत सेड़वा में बालिका आश्रम में अतिरिक्त कक्ष की बहुप्रतीक्षित मांग थी हमने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से निवेदन किया और आज यहां अतिरिक्त कक्ष बन कर तैयार है अब हमारी बच्चियों के लिए अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होगा इसी तरह ग्राम पंचायत मांझीगुडा में दो स्थानों पर पुल निर्माण की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गई थी आज वह मांग भी पूरी हो गई है

 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के पौने पांच साल के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है उतना विकास तो भाजपा के पंद्रह सालों में भी नहीं हुआ था पूर्ववर्ती भाजपा सरकार जहां अपना व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देती थी हमारी सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर रही है आज जितने कार्य किए जा रहे उससे लोगों का कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के उपर विश्वास बढ़ा है जिसका परिणाम आगामी चुनावों में दिखाई देगा*

 

*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, पार्षद सूर्या पाणी, वरिष्ठ नेता गौरनाथ नाग,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश झा, महामंत्री विजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, तुलाराम कश्यप जनपद सदस्य,हरचंद कश्यप सरपंच,मानसिंह ठाकुर,मानसिंग पुजारी ,नीलू राम बघेल जनपद पंचायत सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष, फूलसिंग बघेल,हरिहर सेठिया,मानूराम नाग,अलनार सरपंच राजन बघेल,रैनू नाग सरपंच जमावाड़ा, शांति बघेल सरपंच नानगूर ,धनसिंग बघेल जनपद सदस्य, सुनील दास,राधा मोहन दास,आरावती बघेल सरपंच मांझीगुडा, लोकेश सेठिया उप सरपंच मांझीगुडा ,सोमारू नाग,धनर राम मांझी,मंगल साय, सीताराम सेठिया,अशोक बघेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे*

शादाब अहमद को कांग्रेस में मिली अहम जिम्मेदारी

0
  •  बनाए गए शहर जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया कमेटी संयोजक

जगदलपुर सोशल मीडिया के मामले में माहिर युवा नेता शादाब अहमद को शहर जिला कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर व जिला प्रभारी शकील रिजवी व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी फतेह सिंह परिहार की सहमति से बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी में शादाब अहमद को सोशल मीडिया संचार कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। शादाब अहमद को उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। श्री अहमद की सोशल मीडिया में अच्छी पकड़ है और वे मुद्दों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुख्ता ढंग से रखने में एक्सपर्ट माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है। सोशल मीडिया उनकी पोस्ट को देखने – पढ़ने के लिए लोग इंतजार करते रहते हैं। यही वजह है कि बस्तर के सांसद दीपक बैज ने भी शादाब अहमद को अपना जिला सोशल मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त कर रखा है।

नवनियुक्त सोशल मीडिया कमेटी संयोजक शादाब अहमद ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, संगठन महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे वे पूरी लगन, निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। श्री अहमद ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं और कांग्रेस की गतिविधियों का सोशल मीडिया पर पुरजोर ढंग से प्रचार करेंगे और भाजपा की करगुजारियों को जन जन तक पहुंचाते रहेंगे।

कांग्रेस में शामिल हुईं डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाएं

0
  • शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य व विधायक रेखचंद के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश

जगदलपुर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य और संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन के समक्ष अटल आवास की डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की रीति नीति, विचारधारा व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मौर्य व विधायक जैन ने कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं को आत्मीयता के साथ फूलमाला व कांग्रेसी गमछा पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

 

कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं में शोभमनी दास, शारदा बघेल, कमला बघेल, सुनीता सागर, शिप्रा सरकार, सुनीता दक्ष, रेशमा शहजीत, सुनीता जात्री, तारा दास, तमीमा खान, कविता जात्री, कुनी बघेल, सकुरा परवीन, नाजिया, बैदल बघेल, गुड़ी बेसरा, मंजू पुजारी आदि शामिल हैं। जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य व विधायक रेखचंद जैन ने उन्हें विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया। कांग्रेस में नवागत महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन और सुशील मौर्य जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है का नारा चारों ओर गूंज रहा है। इससे लोग प्रभावित होकर लोग नित्य बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं।संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल उत्कृष्ट जन हितैषी कार्यों व कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। यह पार्टी के लिए शुभ संकेत है। श्री जैन ने कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं को बधाई दी। श्री जैन ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर काम करने की बात कही साथ ही पार्टी के लिए काम करने की नसीहत देते हुए कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील भी की। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश झा, मीडिया प्रभारी सूर्या पानी, महामंत्री विजय सिंह, जाहिद हुसैन, ललित नाहटा, गौरनाथ नाग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल शर्मा, शादाब अहमद आदि उपस्थित थे।

जनपद सदस्य संजय बैंस ने लाखो रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

0

कुसुमकसा ग्राम पंचायत कुसुमकसा में लाखो रुपए का भूमिपूजन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुवा भूमिपूजन में सरपंच शिव राम सिंदरामे उप सरपंच दीपक यादव जी भी उपस्थित रहे सर्व प्रथम पूजा अर्चना कर आंगन बाड़ी भवन लगभग 8 लाख रुपए की लागत का भूमिपूजन हुवा ये आंगन बाड़ी बहुत ही जर्जर हो गया आंगन बाड़ी किराए के भवन में चलता है अब नया आंगन बाड़ी भवन बनने से बच्चे अब अपने नए भवन में पड़ेंगे दूसरा भूमिपूजन समरसता भवन में अहाता निर्माण दो लाख रुपए का भूमिपूजन किए समरसता भवन में अहाता नही होने के साथ समतलीकरण नही होने से वार्डवासियों को आयोजन करने में दिक्कत होता था मोहल्ले के लोगो ने अपनी समस्या जनपद सदस्य संजय बैंस के पास रखी थी और उस समस्या के समाधान के लिए जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपनी निधि से दो लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर गांव को एक कदम विकास की ओर और ले गए तीसरा भूमिपूजन वार्ड 15 में सामुदायिक शौचालय लगभग 4 लाख रुपए का भूमिपूजन हुवा वार्ड 15 में साहू समाज भवन और यादव समाज भवन के साथ गौठान भी है।

और इन भवनों में भी शौचालय भी नही है इनको सामाजिक आयोजन में शौचालय की परेशानी होती थी इस समस्या को समझते हुए अपनी निधि से जनपद सदस्य संजय बैंस ने राशि स्वीकृति कराई और साहू समाज और यादव समाज ने अपना आभार माना चौथे भूमिपूजन बजार क्षेत्र में पिंक शौचालय का भूमिपूजन किए कुसुम बजार के साथ महिलाओ को मुख्य मार्ग पर शौचालय और प्रशाधन जाने में दिक्कत होता था पिंक शौचालय सिर्फ महिलाओ के लिए बन रहा है भूमिपूजन में सरपंच शिव राम सिंदरामे जी ने कहा की हम गांव के विकास के लिए संकल्पित है और विकास हो भी रहा है जिसका परिणाम हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस आज भूमिपूजन किए है उप सरपंच दीपक यादव ने कहा की आज ये बात सिद्ध हो गया की संजय है तो संभव है गांव में लाखो रुपए देकर कुसुम की विकास की गौरव गाथा लिख रहे है भूमिपूजन में सचिव नेम सिंग अलेंद्र गौतम साहू रवि यादव लोकेश सिन्हा पिंटू जगनायक सुरेंद्र मंडावी के साथ गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

अमृत सरोवर का काम विष बन गया मजदूरों के लिए

0
  •  नौ माह बीत जाने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं
  • नरेगा अधिकारी का बेतुका जवाब – मजदूरों को भेज दो, कर दूंगा भुगतान

अर्जुन झा-

बकावंड ग्राम पंचायत उलनार के 70 मजदूरों के लिए अमृत सरोवर का काम करना विष निगलने जैसा साबित हो रहा है। काम किए 8 माह से अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन मजदूरों को अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है।

बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत उलनार के भेढ़कापारा के 70 मजदूरों से अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य कराया गया था। इन मजदूरों को उनकी मेहनताना राशि 8 -9 माह गुजर जाने के बाद भी नहीं दी गई है। मजदूर अपने पसीने की कमाई के लिए दर दर भटकने को मजबूर हो गए हैं। मजदूर दवदास, रपधुराम, पेदा, देवदास, सुकराम, बगतू, मोतीराम, मंगलराम, मगल, सगराम, कोडीराम, मनमती, दयमती, सुबती, दनमती, सुबती, अनादी, कला, सिहेवती, सोनवारी, बयदी, शांति, सुवरनो, फुलो, मया, केशबो, सदाशी, लाखीरा समेत सभी सत्तर मजदूर पाई पाई के लिए तरस रहे हैं। उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। इस मामले में मनरेगा अधिकारी ने बड़ा ही बेतुका और गैर जिम्मेदाराना जवाब दिया। जब इस संवाददाता ने मनरेगा अधिकारी कौस्तुभ वर्मा से मजदूरी भुगतान न होने के विषय में पूछा तो उन्होंने रुखा जवाब देते हुए कहा कि जितने मजदूरों का आप नाम ले रहे हैं, उन सभी को मेरे पास भेज दीजिए, मैं पेमेंट कर दूंगा। इसका मतलब यही हुआ कि मनरेगा अधिकारी कौस्तुभ वर्मा ने ही मजदूरी राशि रोक रखी है। इसके पीछे उनका इरादा क्या है, इसे आसानी से समझा जा सकता है।

मनरेगा में जेसीबी का क्या काम ?

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों को अधिक से अधिक दिनों तक रोजगारमूलक कार्य उपलब्ध कराना है। ग्राम पंचायत उलनार में अमृत सरोवर का काम भी मनरेगा के तहत कराया गया था। मनरेगा में मशीनी उपकरणों का उपयोग यथा संभव नहीं कराने का प्रावधान है, मगर मनरेगा अधिकारी कौस्तुभ वर्मा ने उलनार ग्राम पंचायत में तालाब गहरीकरण में कई दिनों तक जेसीबी लगवाकर काम कराया, फिर मजदूरों की मदद ली गई। इस तरह मजदूरों का हक छीना गया। वहीं बताया जाता है कि जेसीबी का किराया कम था, लेकिन भुगतान ज्यादा दर्शा कर राशि हजम कर ली गई है। मजदूरों ने जितने दिन काम किए हैं, उससे कहीं ज्यादा दिनों की हाजिरी बताकर तथा फर्जी नामों से भी मजदूरी राशि आहरित की गई है। मजदूरों और ग्रामीणों ने रुके पारिश्रमिक का जल्द भुगतान कराने तथा अमृत सरोवर के कार्य की जांच की मांग की है।

तारापुर में जांच -उपचार शिविर एवं स्वस्थ मेला

0

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत तारापुर में स्वास्थ्य मेला एवं जांच उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 87 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। टीकाकरण भी किया गया। लोगों को परिवार नियोजन, एएनसीपीएनसी, एनसीडी जांच के बारे में बताया गया। इसके साथ साथ संपूर्ण टीकाकरण की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एलएचव्ही गौरी साहू, सीएचओ खेमानंद पांडे, आरएचओ हेमकी पटेल, साजन सिन्हा, अनिल कुमार, ग्राम की सभी स्वास्थ्य मितानिन और युवोदय के वालंटियर उपस्थित थे।

इंदिरा -राजीव गांधी के सपने साकार कर रहे हैं बघेल : प्रियंका गांधी

0
  • भगवान श्रीराम का वनगमन पथ का भूपेश बघेल सरकार विकास महत्वपूर्ण कार्य

कांकेर यहां आयोजित पंचायत राज सम्मलेन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब जनप्रतिनिधियों की संख्या बहुत कम थी उससे यह होता था कि जितने निर्णय लेने थे वह सभी एक जगह केंद्रित हो जाते थे। कई ऐसे कार्य होते थे, जिन्हें होने में बहुत समय लगता था। कई ऐसे कार्य होते थे, जिनकी जरूरत ही नहीं थी, लेकिन इन सब में बहुत समय लगता था। दिल्ली जाना पड़ता था, भोपाल जाना पड़ता था। जब पंचायती राज की बात हुई तब मंशा ये थी कि लोकतंत्र को गांवों तक पहुंचाया जाए। इसका मतलब है कि जो गांव के विकास का निर्णय गांव लोग और गांव के ही प्रतिनिधि करें।
प्रियंका गांधी ने कहा कि ग्राम पंचायत में किस तरह के काम होने हैं और किस तरह के कामों को होना चाहिए। आप अपने लोगों के हित में निर्णय ले सकें यही मूल बात है।लोकतंत्र की नींव पंचायत में, गांव में, नगर पालिकाओं में है। आप सब की जिम्मेदारियां बहुत बड़ी हैं। अपनी जिम्मेदारियां को आप बहुत परिश्रम के साथ पूरा करते हैं।

इंदिरा जी 1972 में बस्तर में आई थीं, शायद आपने वो फ़ोटो देखी होगी जिसमें वह बस्तर की महिलाओं के साथ नाच रही थीं। बस्तर से मेरा बहुत पुराना नाता है। इंदिरा जी ने उस समय जो कहा था, भूपेश बघेल आज उसे पूरा कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद जी के नाम से आज प्रदेशभर में विद्यालय, महाविद्यालय खोले गए हैं। आज बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम बन गया है, मॉडल बन गया है। छत्तीसगढ़ में आज देश का सबसे बड़ा मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आपका भरोसा हमारे साथ बना है। जब इंदिरा जी छत्तीसगढ़ आईं थीं तब उन्होंने स्वामी आत्मानंद से कहा कि शिक्षा का विकास करना है, आज भूपेश बघेल की सरकार यह कार्य कर रही है। आज आपकी सरकार आपको आगे बढाने का काम कर रही है। यहां का मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। बस्तर आज प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है, बहुत सारे लोगों को रोजगार मिल रहा है। 60 से ज्यादा वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे हैं। इतना सारा काम आपके क्षेत्र में हो रहा है, लोग पहले यहां आने से डरते थे, हर तरफ हिंसा भय और उत्पीड़न था, आज सरकार ने इस रास्ते से आपको निकाला है। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए नियत की जरूरत है। इंदिरा जी की नीयत सही थी, इसलिए आज भी उन पर भरोसा है, भूपेश बघेल पर भी भरोसा है। क्योंकि हमारी सरकार ने तेंदूपत्ता का दाम 4 हजार रुपए किया। 5 लाख तक मुफ्त इलाज और सरकारी कॉलेजों में छात्राओं के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं का करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया गया। इस तरह की योजनाएं आपके लिए बनाई गई ताकि आपको सीधा लाभ मिले। आज छत्तीसगढ़ की पूरे देश मे पहचान है, सम्मान है। छत्तीसगढ़ आज सामाजिक और सांस्कृतिक तौर पर विकसित हो रहा, यहां भगवान रामजी ने 14 वर्ष बिताए, जहां समय बिताए, उसका रामवनगमन पथ के रूप में विकास कर रहे हैं। भूपेश बघेल ने सभी वर्ग के लिए काम किया है। मनरेगा योजना भी हमारी सरकार ने लाई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS