City Media - Page 883 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 883

गणतंत्र दिवस को लेकर बस्तर पुलिस एक्शन मोड में

0
  • शहर के प्रमुख जगह पर डॉग स्कॉट की टीम के द्वारा बस्तर पुलिस की चेकिंग जारी
  • शहर के आला अधिकारी शहर में घूम घूम कर ले रहे हैं कानून व्यवस्था का जायजा
  • दंतेश्वरी मंदिर ,बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन, लाल बाग़ मैदानऔर प्रमुख बाजार पर विशेष निगरानी

जगदलपूर बस्तर पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले के प्रमुख स्थलों पर डॉग स्कॉट टीम के द्वारा चेकिंग कर निगाह रखी जा रही है जिस तारतम्य में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेविदता पाल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के हमराह थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी बोधघाट दिलबाग सिंह अपने अपने बल को लेकर शहर के प्रमुख स्थल, दंतेश्वरी मंदिर ,लालबाग मैदान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में डॉग स्काट की टीम व पुलिस जवानों के साथ बाइक पेट्रोलिंग किया गया है साथ ही शहर के होटल और लॉज की भी बारीकी से निगाह रखकर चेकिंग किया जा रहा है इसके अलावा शहर के अलग-अलग चौक चौराहा पर चेकिंग पॉइंट लगाकर चेकिंग किया जा रहा है ।

‘द बस्तर फाइल्स’ जैसे हालात बन गए हैं आदिवासियों के साथ

0
  • कश्मीर जैसी त्रासदी से गुजरना पड़ रहा है बस्तर के आदिवासियों को
  • जनजातीय ग्रामीणों को उनकी ही जमीन से बेदखल कर रहे माफिया
  • मसगांव में गोठान के लिए आरक्षित भूमि की हो गई खरीदी – बिक्री

बकावंड हिंदुओं को कश्मीर से बेदखल करने के लिए जिस तरह के अत्याचार किए गए थे, उस पर बनी फीचर फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने पूरे देश में धूम मचा रखी है। कश्मीर की तरह ही बस्तर से भी आदिवासियों को बेदखल करने के लिए भू माफिया तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ये भू माफिया प्रतिबंध के बावजूद आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों के हाथों बेच रहे हैं और गांवों के सार्वजनिक उपयोग की जमीन को भी बेचने लगे हैं। पीड़ित आदिवासी जिला प्रशासन और अपने समाज के मुखियाओं से फरियाद करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई अब तक नहीं हो पाई है।

इन निरीह आदिवासियों की आवाज बनकर बॉलीवुड या छलीवुड आगे आने और उनकी हालत पर द बस्तर फाइल्स फिल्म बनाने से तो रहे, लिहाजा लगता है कि बस्तरिहा आदिवासियों की चीख पुकार बस्तर की वादियों में ही दबकर रह जाएगी। बस्तर जिले अनेक गांवों में लंबे समय से भू माफिया सक्रिय हैं, जो आदिवासियों को बेदखल कर उनकी जमीन बाहरी लोगों और गैर आदिवासियों के पास बेचते जा रहे हैं। यही नहीं ये भू माफिया कई गांवों में तो गोठान, चारागाह, खेल मैदान, सामूहिक कार्यक्रम आयोजन स्थल जैसी सार्वजनिक प्रयोजन की जमीन को भी बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। बस्तर जिले की बकावंड तहसील के कई गांवों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इस तहसील के ग्राम छोटे देवड़ा, मसगांव में गोठान के लिए आरक्षित भूमि एवं आधा दर्जन आदिवासियों की जमीन का विक्रय दलालों ने कर दिया है। भूमि पर अब साहूकारों ने कब्जा जमा लिया है। अपनी ही जमीन से बेदखल कर दिए गए आदिवासी ग्रामीण न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और आदिवासी समाज से गुहार लगाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। बकावंड तहसील के मसगांव में 20 एकड़ से अधिक रकबे वाली शासकीय भूमि को गोठान के लिए आरक्षित किया गया था। इस भूमि के समीप खसरा नंबर 141, 142 पर कई आदिवासियों का वर्षो से कब्जा रहा है। इस जमीन पर ये आदिवासी कास्तकारी करते आ रहे हैं। बताया गया है कि भू- माफिया ने राजस्व विभाग के कर्मियों से सांठगांठ कर ड्रीप लगाने के नाम पर इन आदिवासियों की जमीन की बिक्री कर कब्जा जमा लिया है। अब भूमि स्वामी अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए जिला प्रशासन के चक्कर लगाते फिर रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि खसरा नंबर 142 की 0.60 हेक्टयेर भूमि के आधार पर सरगीपाल लेम्पस सोसाइटी से लोन भी लिया गया था।इसी तरह खसरा नंबर 141की 0.50 हेक्टयर भूमि के आधार पर केसीसी लोन लिया गया था। दोनों भूखंडों के पट्टे में लोन का उल्लेखय है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि की बिक्री ही नहीं गई है। इसके बावजूद जमीन का मालिकाना हक दीगर व्यक्तियों के नाम पर दर्ज हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने जमीन का सीमांकन कराने, मालिकाना हक वापस दिलाने एवं नियम विरूद्ध रजिस्ट्री कराए जाने की जांच कराने तथा इस साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आवंटित भूमि की हुई रजिस्ट्री

भूमिहीन किसानों को जीवन यापन करने के लिए शासन द्वारा भूमि आवंटित की जाती है ताकि ऐसे लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। मसगांव में भी कई आदिवासी परिवारों को जीवन यापन के लिए शासन द्वारा भूमि आवंटित की गई थी। आवंटित भूमि की खरीदी – बिक्री प्रतिबंधित है। शादी ब्याह, ईलाज, जैसी विशेष परिस्थिति में कलेक्टर की अनुमति से खरीदी – बिक्री का प्रावधान किया गया है। जबकि उक्त भूखंडों खरीदी – बिक्री के लिए कलेक्टर से अनुमति नहीं ली गई। और तो और जिन आदिवासियों की जमीन का विक्रय कर दिया गया है, उन आदिवासियों को जमीन के सौदे के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। इसके बावजूद उनकी जमीन की रजिस्ट्री दूसरे व्यक्तियों के नाम कर दी गई। इससे प्रतीत होता है कि इस गोरखधंधे में प्रशासन के मैदानी कर्मियों, अधिकारियों और जमीन दलालों के बीच सांठगांठ रही है। इस साजिश में राजस्व विभाग और रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारियों की सहभगिता नजर आ रही है। पीड़ित परिवार न्याय नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में थे। पीड़ित लोगों ने मसगांव में सड़क किनारे धरने पर बैठने के लिए एसडीएम से अनुमति मांगी थी, लेकिन धरने पर बैठने की अनुमति नहीं मिलने से पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है।पूरे मामले की हो निष्पक्ष जांच

पीड़ित परिवारों ने अपनी भूमि का हक पाने को लेकर सर्व आदिवासी समाज के संभागीय प्रभारी राजाराम तोड़ेम एवं जिलाध्यक्ष दशरथ कश्यप से मुलाकात कर गुहार लगाई। श्री तोड़ेम ने कहा कि आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ समाज ऐसे पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जिला प्रशासन के आग्रह किया जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बस्तर कलेक्टर से जल्द मुलाकात की जाएगी।

कराएंगे मामले की जांच

मामले की जांच की जाएगी और पंचायत का भी अभिमत लिया जाएगा। आदिवासियों को इंसाफ दिलाएंगे। पंचायत के अनुमोदन के बाद शासकीय भूमि को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

ओपी वर्मा एसडीएम, बकावंड

सांसद दीपक बैज ने लिया सभा स्थल में तैयारियों का जायजा

0
  • कलेक्टर, एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
  • 25 जनवरी को छात्रावासी छात्रों के संभाग स्तरीय सम्मेलन में आ रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा के लिए दिनरात एक कर रहे हैं बस्तर के सांसद दीपक बैज

जगदलपुर : यहां 25 जनवरी को होने वाले छात्रावासी छात्र सम्मेलन और इस हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन की तैयारियों के लिए बस्तर के सांसद दीपक बैज दिनरात मेहनत कर रहे हैं। वे इस सिलसिले में लगातार बैठकें ले रहे हैं और तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बैज ने सभा स्थल में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।ज्ञात हो कि 25 जनवरी को जगदलपुर में छात्रावासी छात्रों का संभाग स्तरीय सम्मेलन प्रस्तावित है। सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित रहेंगे।

20 वर्षों बाद होने वाले इस सम्मेलन में लगभग 15 हजार छात्र छात्राएं शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बस्तर सांसद दीपक बैज ने कमर कस ली है। वे लगातार हर विधानसभा क्षेत्र में एवं ब्लाक स्तर पर हास्टल अधीक्षकों एवं मंडल संयोजकों तथा छात्र – छात्राओं की बैठक ले रहे हैं। बैज के साथ हर बैठक में प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहता है। सभा की तैयारी अंतिम पड़ाव पर है। सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान सांसद बैज के साथ कलेक्टर चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, एसडीएम नंदकुमार चौबे, आदिवासी विकास विभाग की आयुक्त आस्था राजपूत, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने छात्र -छात्राओं के बैठने, नाश्ता भोजन, वाहन पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि बस्तर व राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग, युवा कांग्रेस महासचिव अनुराग महतो, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नीलम कश्यम, सीमांचल ठाकुर, चैतराम कश्यप, सोनू कश्यप सहित हास्टल अधीक्षक एवं मंडल संयोजक उपस्थित थे।

एक भारत श्रेष्ठ भारत आंध्र सांस्कृतिक आनंद महोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप

0

जगदलपुर – एक भारत श्रेष्ठ भारत आंध्र सांस्कृतिक आनंद महोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को होने जा रहा है जिसमें भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना अनुसार एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत जगदलपुर में आंध्र सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडे, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप एवं कांकेर सांसद मोहन मंडावी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहने वाले हैं। यह कार्यक्रम धरमपुरा रोड स्थित नावेल्टी हेरिटेज में शाम 4:00 बजे आयोजित की जावेगी। एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रदेश संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी व भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रांतों के जो कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसमे छत्तीसगढ़ का यह पहला कार्यक्रम है आंध्र सांस्कृतिक आनंद महोत्सव जगदलपुर मे आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इस कार्यक्रम हेतु समिति का भी गठन किया गया है

शिल्पी सांस्कृतिक संस्था द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती प्रभात फेरी में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

जगदलपुर :- नेताजी अमर रहे'” के जयघोष के साथ शहर भ्रमण कर शहीद पार्क स्थित नेताजी प्रतिमा पर समाप्त हुई प्रभात फेरी शहीद पार्क स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया विधायक कार्यालय के सामने प्रभात फेरी का स्वागत कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया एवं मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आज का दिन महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की 127 वीं जयंती के अवसर पर उनके विचारों को आत्मसात करने का दिन है।

नेताजी ने जिस तरह से देश की सबसे प्रसिद्ध नौकरी इंडियन सिविल सर्विस की नौकरी को छोड़ कर देश सेवा को प्राथमिकता दी वह अनुकरणीय है और देश प्रथम की अवधारणा को परिलक्षित करता है उन्होंने कहा की नेताजी के विचार एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है लेकिन वो विचार उसकी मृत्यु के बाद एक हजार जीवन में अवतार लेगा सदैव प्रासंगिक है क्यौं की व्यक्ति की मौत हो सकती है विचार कभी नहीं मरते उन्होंने कहा की नेताजी का जीवन उनके विचार और उनका कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए नेताजी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन पर्यन्त उनके विचारों को अपनाया तथा कहा की हमें तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक स्वतंत्रता की प्राप्ति ना हो जाए ।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, पद्म श्री धर्मपाल सैनी, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, संजय पांडे,सुबीर नंदी,मनोज त्रिपाठी,जतिन राय चौधरी,मलय विश्वास,हरि माधव दास, श्रीमती मृणालिनी विस्वास ,अनिल लुंकड,एन आर कर,राम अवतार शर्मा,एन आर कर, डॉ हेमंत कुमार, सुशील दत्ता, संजीव सिंह, निवेदिता राय चौधरी,गौरनाथ नाग, सूर्या पाणी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

पहिली बार कोई जनप्रितिधि पहुंचा मयूरडोंगर के आश्रित ग्राम हाटमारी में

0

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मयूरडोंगर के आश्रित ग्राम हाटमारी में पहिली बार नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप को देख कर ग्रामीणों के चेहरे में दिखी खुशी आपको बता दे की नारायणपुर विधायक एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत मयूर डोंगर के आश्रित ग्राम हॉटमारी में मेंला मंडई में पहुंचे और ग्रामीणों से भेंट मुलाकात भी की इसी दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या को बताया तो विधायक कश्यप ने तत्काल पूरा करने का आश्वासन भी दिया इस दौरान स्थानी ग्रामीणों ने बताया की कई सालों में पहली बार हमारे गांव में कोई जनप्रतिनिधि पहुंचा है इससे पहले ना कोई विधायक ना कोई जनपद सदस्य या जिला सदस्य इस गांव में नही आए थे हमें बहुत खुशी हुई की नक्सली प्रभावित ग्राम होने के बावजूद भी किसी जनप्रतिनिधि ने हमारे गांव पहुंचकर मेलामड़ाई घूमते हुए स्थानीय लोगों से चर्चा कर उनकी समस्या जानी और हमारी मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दियाइस मौके पर मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया, सालिक नेताम,फगनू बघेल विधायक सोसल मिडिया प्रभारी विक्की कश्यप,समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता आदि शामिल थे

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की प्रांतीय बैठक कलेक्ट्रेट गार्डन-रायपुर में संपन्न हुआ।

0

संगठन के साथियों को नववर्ष 2023 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। बैठक में संगठन की 02 सूत्रीय प्रमुख मांग- क्रमोन्नति/चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान प्रदान करते हुए वेतन विसंगति दूर किया जावे व पुरानी पेंशन योजना की लाभ, दोनों मांगों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए लागू करने पर चर्चा किया गया तथा मांग पूरी नही होने पर आगामी दिनों में आंदोलन की रणनीति बनाया किया गया। संगठन के प्रांतीय, जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

रायपुर न्यूज़ – छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू के नेतृत्व में राजधानी- रायपुर के कलेक्ट्रेट गार्डन में प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आगामी दिनों में संगठन द्वारा किये जाने वाले कार्यों की रणनीति बनाया गया। प्रदेश के शिक्षक एल.बी. संवर्ग को वर्ष 2018 संविलियन पूर्व नॉन डी.एड./बी.एड. कटौती, समयमान वेतनमान, निम्न पद से उच्च पद व समान पद से समान पद सहित अन्य एरियर्स राशि प्रदान करने हेतु शासन से 264 करोड़ रुपये जारी किया गया है, लेकिन वो राशि अप्राप्त है, जल्द ही संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उच्चाधिकारियों से मिलकर पुनः बकाया एरियर्स राशि हेतु आबंटन प्रदान करने हेतु बातचीत किया जायेगा।

प्रांतीय बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष-शंकर साहू, प्रदेश संरक्षक- रेखराज साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष- तेजराम कामड़िया ने कहा की संगठन की 02 सूत्रीय प्रमुख मांग को पूरा कराने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रमुख शिक्षा सचिव, शिक्षा सचिव व डी.पी.आई. को ज्ञापन दिया जा चुका है, अगर मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो संगठन के द्वारा आगामी दिनों में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तथा संगठन को विधिवत रूप से आगे बढ़ाने हेतु जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जायेगा व संगठन की संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य व सामान्य सदस्य बनाए जाने पर भी चर्चा कर सहमति बनाया गया तथा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व ब्लाक पदाधिकारियों को संगठन की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रांतीय बैठक में संगठन की ओर से सभी साथियों को नववर्ष 2023 की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। प्रांतीय बैठक को प्रांतीय उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, बेमेतरा जिलाध्यक्ष-अरुण कुमार सोनी, मुंगेली जिलाध्यक्ष- राजकुमार घृतलहरे ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष- शंकर साहू, प्रांतीय संरक्षक- रेखराज साहू, प्रांतीय उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष- तेजराम कामड़िया, बेमेतरा जिला अध्यक्ष- अरुण कुमार सोनी, मुंगेली जिला अध्यक्ष- राजकुमार घृतलहरे, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री- मितेन्द्र कुमार बघेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला सचिव- मक्खन लाल साहू, सुनेश्वर प्रसाद सोनी जिला महामंत्री-मुंगेली, ब्लॉक अध्यक्ष मोहला- शिवशंकर कोर्राम, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष- प्रफुल्ल कुमार कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कुछ वर्षो से लगातर फरार थे स्थायी वारंटीशहर के अलग-अलग स्थानों से स्थायी वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

0

जगदलपुर दिनाॅंक 23.01.2023 बस्तर पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत् वारंटियो पर बड़ी कार्यवाही  विगत कोतवाली पुलिस ने स्थायी वारंटियों को भेजा जेल जितेन्द्र निषाद पिता चमरा निषाद निवासी धरमपुरा, जगदलपुर 2 अनुप उर्फ अन्नु पंसारे पिता जी0के0 पंसारे पिता नि0 हिकमीपारा अनुपमा चैक जगदलपुर , लकमू राम नाग पिता देबू राम नाग निवासी झारउमरगांव पटेल पारा, जयसग नाग पिता धन सिंह निवासी बेड़ा उमरगांव उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में शहर में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विगत कुछ वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को विशेष अभियान चला कर, गिरफ्तार किया गया है। जिस तारतम्य में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, व अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक, विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।

थाना कोतवाली जगदलपुर में मारपीट एवं आर्म्स एक्ट,आबकारी एक्ट के मामलों में विगत कई वर्षो से लगातार फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पता तलाश कर, गिरफ्तार किया गया। जो माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के 1.प्रकरण क्रमांक-481/22, अपराध क्रमांक-54/2020 धारा 294,323,506,34 भादवि0 2.प्रकरण क्रमांक-1245/2019 अप0क्र0-161/19 धारा 34-ए आबकारी एक्ट 3. प्र0क्र0-1734/21 अपराध क्रमांक 66/30 धारा 294,323,506 4. प्र0क्र0-500/19, अप0क्र0 130/19 धारा 294,323,506 34 भादवि0 के प्रकरणों में जारी स्थायी वारंटी जितेन्द्र निषाद, अमित सिंह एवं लखमू नाग, जयसंग नाग जो घटना कारित कर लगातार फरार थे। जिसका पता तलाश दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वारंटी की गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम रवाना किया गया। जहाॅ पर टीम द्वारा वारंटियों को पता तलाश कर पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय में विधिवत् पेश किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 2 स्थाई वारंटी जेल में निरूद्ध होने से जेल से जानकारी प्राप्त कर उनका भी वारंट का तामिली कराया गया।महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारीः- निरीक्षक एमन साहू प्रआर0 – नकुल कश्यप आरक्षक- प्रकाश नायक, युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, एवं मआर0 सुनीता सिंह, ललिता तारम।

क्षेत्रीय प्रशिक्षण भवन बस्तर कोलियापारा पहुंचकर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

0

बस्तर विधायक बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल द्वारा किया गया। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने एक महत्वपूर्ण बातें बताई और कहा की पहला, निर्भय बनो दूसरा आत्मविश्वासी बनें तथा तीसरा अपने शब्दों पर विश्वास करें स्वामी विवेकानंद से जुड़े एक प्रसंग की चर्चा करते हुए भाईया-बहनों को निडर होने की महत्ता समझाई । बस्तर विधायक ने कहा की स्वामी विवेकानंद एक ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों और उत्कृष्ट कार्यों से लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान की उन्होंने अल्प जीवनकाल में ही मानव समाज को अपने ज्ञानकोष से समृद्ध किया उनका मानना था कि युवा देश के वर्तमान हैं तो अतीत और भविष्य के बीच सेतु भी युवाओं की आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं आवश्यकता है तो मात्र उन्हें सही मार्गदर्शन देने की, ताकि वे स्वयं को, समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें ।

नगर पंचायत बस्तर करलाकोंटा में माता हिंगलाजिन की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की तातपश्चात माता हिंगलाजिन प्रांगण में नवनिर्मित बाउंड्रीवाल का लोकार्पण कर सुखद एवं शुभकामनायें प्रेषित कर दर्शनार्थियों को उचित व्यवस्थापक करने की आग्रह करते हुए बधाई दी। ग्राम पंचायत चोलनार में शिवलिंग स्थापना में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की । जिसमें मौजूद रहे दिलीप सेंगर, रमेश माधवानी,गणेश बघेल, आशीष मिश्रा, शोभा मारकंडे,अंकित सिंह,जीवनाथ ठाकुर, रियाज खान,नारायण कश्यप,बैद्यनाथ मौर्य,नरसिंह नागेश,राम्या राम, सुखदेव कश्यप, पिंटू यादव,पुजारी धनसिंह, धीरनाथ, जदु राम, तुला, मंगलू,CEO जयभान सिंह राठौर, CMO कृष्णा राव,राजेश कुमार एवं ग्रामवासी व समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

0

जगदलपुर 23.01.2023 बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जी की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ-से-हाथ जोड़ो अभियान के सफलतापूर्वक संचालन की विस्तृत रूपरेखा सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के बस्तर प्रवास एवं अन्य विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के पर्यवेक्षक शंकर ध्रुवा जी ने कहा की आगामी 26 जनवरी 2023 से हाथ-से-हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ होने जा रहा है पार्टी के निर्देश का पालन करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव डगर डगर, वार्ड से लेकर पंचायत तक हर एक घर तक पहुंचाने में आप अपनी सहभागिता अवश्य रूप से सुनिश्चित करें तथा अभियान को सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष/इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन,महापौर सफीरा साहू ने जिला/ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि पार्टी के द्वारा निर्धारित उक्त कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित होवे और कांग्रेस के भूपेश सरकार के द्वारा संचालित जनहित कल्याणकारी योजनाओं एवं मोदी सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने में कांग्रेस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/प्रभारीगण, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

MOST POPULAR

HOT NEWS