City Media - Page 890 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 890

बकावंड में राजीव युवा मितान क्लब की बैठक

0

आज बकावंड ब्लॉक के सामुदायिक भवन में राजीव युवा मितान क्लब की बैठक आहूत की गई थी जिसमें सभी बस्तर विधानसभा के सभी ग्राम पंचायत के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष ,सचिव व कोषाध्यक्ष गण शामिल हुए जिसमें 25 जनवरी के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छ ग शासन के आगमन कार्यक्रम के संदर्भ में की गई थी जिसमें राजीव युवा मितान क्लब के ज़िला समन्वयक सुशील मौर्य , विधान सभा समन्वयक मानसिंग कवासी , बस्तर एस॰डी॰एम॰ ओ.पी. वर्मा , जनपद Ceo एस॰एस॰ मंडावी , युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव समियल नाथ , मधु निषाद , मजहर खान , मोना पाढी ,डमरुधर , अर्जुन पांडेय , आदि उपस्थित थे

महिला समूह के सदस्यों को सिलाई मशीन का दिया प्रशिक्षण

0

दल्ली राजहरा :- केबिनेट मंत्री व क्षेत्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के द्वारा अपने मद से नगर के विभिन्न महिला समूहों को सिलाई मशीन प्रदत्त किया था। कल दिनाक 17/01/2023 को अंबेडकर मेमोरियल हॉल में उषा सिलाई मशीन कंपनी के प्रशिक्षक के द्वारा महिला समूहों को सिलाई मशीन के ऑपरेटिंग का प्रशिक्षण दिया। बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मण्डल अध्यक्ष विवेक मसीह व संतोष पांडे, जिला सचिव रवि जायसवाल, पार्षद रूकसाना बेगम, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, एल्डरमैन ममता पांडेय, जितेंद्र मेश्राम, लक्ष्मी सिन्हा, रेणुका देवांगन सहित बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्यगण उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांगा चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान

0
  • राजपत्रित अधिकारियों ने सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में कार्यरत राजपत्रित अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की बस्तर जिला इकाई द्वारा संघ के जिलाध्यक्ष मानसिंह भारद्वाज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।संघ के ज्ञापन में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे के मुताबिक चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान शीघ्र लागू करने समेत कुल नौ मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया गया है।

ज्ञापन में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए गठित परामर्शदात्री समिति की बैठक तुरंत आयोजित करने, अधिकारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए प्रदेश के विभिन्न विभागों में राजपत्रित अधिकारियों के सेटअप का पुनरीक्षण करने, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के दीर्घकालीन अनुभव एवं विषय विशेषज्ञता का लाभ विभाग को दिलाने के लिए विभाग के ही वरिष्ठ अधिकारी को विभाग प्रमुख बनाने, विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों की गोपनीय चरित्रावली का संधारणमंत्रालय की तरह ऑनलाइन करने ताकि उन्हें समय पर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान मिल सके, की मांग रखी गई है। इसके अलावा प्रदेश के राजपत्रित अधिकारियों की भर्ती लोकसेवा आयोग से होने के कारण सभी कैडर के भर्ती नियम में एकरुपता लाने, प्रदेश के शासकीय सेवकों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता देने, अखिल भारतीय सेवा में पदोन्नति हेतु प्रदेश के राजपत्रित अधिकारियों के कोटे में वृद्धि करने की भी मांग को प्रमुखता से रखा गया है।राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष मानसिंह भारद्वाज, जिला महासचिव अशोक पांडेय, जिला सचिव शरद श्रीवास्तवा, जिला कोषाध्यक्ष गरुड़ मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्राकर शामिल थे। बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार को उनके जन्मदिन पर उन्हें संघ की ओर से शुभकामनाएं भी दी गई।

पत्नी का हत्या करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

0
  • पत्नि की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर गिर कर रिमाण्ड पर भेजा गया
  • अवैध संबंध के शंका पर किया था हत्या।

दिनांक 16.01.2023 को सायं 06.00 बजे जरिये मोबाइल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खेरचा बाजार में किसी महिला की हत्या हो गई है सूचना पर पुलिस चौकी सजारी की पुलिस टीम एवं थाना डौंडीलोहारा की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रात्रि होने के कारण घटना स्थल को सील कर सुरक्षार्थ पुलिस बल तैनात किया गया था घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर निर्देशन में नवनीत कौर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बालोद के मार्गदर्शन में थाना डौण्डीलोहारा एवं पुलिस चौकी सजारी को एक विवेचना टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था

प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत थाना डौण्डीलोहारा में मर्ग के 03 / 2023 धारा 174 जा०फोन के तहत मर्ग कायम कर पुलिस टीम द्वारा जाय कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी फागनु राम प्रजापति उम्र 40 वर्ष द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण उसका गला दबाकर बोरा सिलने वाले सुजा से शरीर के नाजुक अंगो पर चोट पहुंचाकर मृतिका तीजन बाई प्रजापति की हत्या की गई है। शव का पीएम कराने के उपरांत शार्ट पी०एम० रिपोर्ट प्राप्त कर डॉक्टर द्वारा अपने रिपोर्ट में मृतिका की हत्या होना [लेख किये जाने पर थाना डण्डीलोहारा में अप क 16/2023 धारा 302 भादवि कायम कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पत्नी चरित्र पर उसकी हत्या करना कबूल किया गया तथा घटनास्थल से आरोपी में प्रयोग किया गया सूवा को जया कराया गया। आरोपी पर अपराध सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जिसे जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।नाम / पता आरोपी फगनुराम प्रजापति पिता कुजलाल प्रजापति उम्र 40 साल साकिन खेरथा बाजार चौकी सजारी थाना डण्डीलोहारा जिला बालोद (छग)

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बजरंगदल बस्तर गौ रक्षा विभाग ने किया माँ गंगा महाआरती का आयोजन

0
  • गौ पूजन,माता को वस्त्राभूषण श्रृंगार,2100 दीपों से जगमगाया महादेव घाट, दिये से लिखा जय श्री राम उमड़े श्रद्धालुओं ने की आतिशबाजी

जगदलपुर मकर संक्रांति पर्व पर शहर के महादेव घाट पर गंगा आरती करके गंगा का गुणगान किया। जगदलपुर की जीवनदायिनी मां इंद्रावती (मंदाकिनी) के पावन तट पर महाआरती का आयोजन किया गयाl नगर गौ रक्षा प्रमुख योगेश ठाकुर, दीपक पनपालिया द्वारा गौ पूजन कर समाज को गौ सेवा गौ रक्षा के लिए उत्साहित किया घाट पर अर्चक पुरोहित पंडित पंकज मिश्रा,रुपेश त्रिपाठी,धर्मराज पानीगृही, रोहित आचार्य,पुरवेंदर ठाकुर,रोशन झा मंत्रोचार और विधि विधान से गंगा आरती का शुभारंभ किया। गंगा आरती में मुख्य रूप से अतिथि गौ सेवक दीपक पनपालिया हैप्पी कामधेनु गौशाला, सर्व आदिवासी समाज से राजाराम तोडेम,दशरथ कश्यप,विहिप विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी,जिला अध्यक्ष लखिधर बघेल, उपाध्यक्ष उमा गुप्ता उपस्थित थे।


मुख्य आकर्षण माता को वस्त्राभूषण श्रृंगार समर्पित किया, भव्य शंखनाद, अनवरत २१०० दीप प्रज्वलित,दिये से लिखा जय श्री राम गौ पूजा,महिलाओ द्वारा हुए भजन,दीये व फूलों के साथ नदी पर प्रवाहित किया गया।देवी गंगा को यह प्रसाद पवित्र माना जाता है और इसका विशेष महत्व है।

प्रचार प्रमुख रोहन कुमार ने कहा नदी का धार्मिक ऐतिहासिक सामाजिक आर्थिक महत्वता को देखते हुए हमें नदी का संरक्षण व उसमें हो रहे प्रदूषण को रोकने अविरल निर्मल बनाने जन सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है तट पर शाम होते ही वातावरण भक्तिमय हो उठा मां गंगा को प्रणाम, कृतज्ञता प्रकट करते हुए ,शंखनाद की आवाज और मां गंगा के जयकारे,भव्य गंगा आरती का साक्षी बनने शहर से ग्रामीण क्षेत्र से पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिए हनुमान चालिसा जय घोष प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी ने सम्मिलित हुए श्रद्धालुओं और व्यवस्था में जुटे बजरंगदल नगर टीम, समस्त हिन्दू समाज का आभार प्रकट किया ।

हादसों में मृत विद्यार्थियों के परिजनों को मिली बीमा राशि

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से हुआ त्वरित भुगतान
  • छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत हुआ था सात विद्यार्थियों का बीमा

जगदलपुर विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सात छात्र – छात्राओं के परिजनों को विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने एक – एक लाख रुपए के चेक दिए।जिन विद्यार्थियों के परिजनों को चेक दिए गए, उनमें सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा स्वयं भारती के पिता शैलेन्द्र भारती शा. उ. मा.वि. पंडरीपानी हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र कार्तिक की माता प्रेमबती, प्राथमिक शाला कोरपाल नियानार की छात्रा आसबती मंडावी के पिता कुरसो मंडावी, प्राथमिक शाला कोरपाल की छात्रा सुखदेई बेड़मा के पिता सुखराम बेड़मा, महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल क्रं. 1 की छात्रा मनवती मौर्य के पिता राजमन मौर्य, प्राथमिक शाला तितिरगांव की छात्रा दुलारी बघेल के पिता सुकचंद एवं प्रा. शा. धरमपुरा नं 2 के छात्र अमित मित्रा के पिता अधीर मित्रा शामिल हैं।

हितग्राहियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश दुर्घटनाओं में मृत छात्र – छात्राओं के परिजनों को तत्काल छात्र दुर्घटना बीमा योजना की राशि प्रदान की जा रही है। पूर्व की सरकार में जहां यह राशि दस हजार रुपए की थी, हमारी सरकार में दस गुना बढ़ाकर आज एक लाख रुपए प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि बच्चों की आकस्मिक मृत्यु अपूर्णीय क्षति है, जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती, पर आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कोशिश की जा सकती है। हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के सुख-दुख में साथ खड़ी है।

पालकों ने माना बघेल – जैन का आभार

हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से उन्हें एक एक लाख रुपए का चेक मिला है, इसके लिए वे संवेदनशील कांग्रेस सरकार के आभारी हैं। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, एमएलबी स्कूल की प्राचार्य वंदना मदनकर, पंडरीपानी की प्राचार्य शीला सोनी, तितिरगांव की प्राचार्य सरस्वती साहू, धरमपुरा स्कूल क्रं 2 की प्राचार्य सावित्री कोर्राम, कोरपाल के प्राचार्य दीपक जैकब समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित थे।

धान खरीदी में 700 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की तैयारी कर रही भूपेश सरकार- ओजस्वी भीमा मंडावी

0

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी ने भूपेश बघेल पर धान खरीदी में 700 करोड़ रुपये की अवैध वसूली कर इस रकम की बंदरबांट करने की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि धान खरीदी में समितियों में तौल को लेकर व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत पूरे प्रदेश हो रही है। किसानों से दो किलो तक अधिक धान प्रति कट्टा लिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बालोद ज़िले के एक किसान से तो 8 क्विंटल अधिक धान ले लिया गया। जिससे उसे 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वही किसानों से प्रति कट्टा साढ़े इकचालीस किलो धान घर से तौल कर लाने कहा जा रहा है। ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को खुले आम लूटने का ठेका दे रखा है। अधिक तौल से प्रदेश में किसानों से 700 करोड़ वसूलने की योजना कांग्रेस सरकार ने बना रखी है। कुछ समय पहले कांग्रेस के एक नेता का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहा था कि आने वाले समय में धान खरीदी होगी।तब समिति के हर सदस्य को 5-7 लाख रुपये कमाने का अवसर मिलेगा, और वह अवसर यही है। इस तरह तौल में किसानों से अधिक धान लेकर करीब 700 करोड़ रुपये की अवैध वसूली होगी। समिति सदस्यों में बंटवारा होगा। सरकार में बैठे लोगों के बीच बंटवारा होगा और बाकी रकम एटीएम वहीं भेज दिया जाएगा , जहां अवैध वसूली की रकम भेजी जा रही है।

सांसद दीपक बैज ने कोंडागांव में संभागीय छात्रावासी छात्र सम्मेलन को लेकर की बैठक

0

कोंडागांव आज स्थानीय कोंडागांव सर्किट हाउस में बस्तर सांसद दीपक बैज ने लगभग 20 वर्षों बाद होने वाले संभाग स्तरीय छात्रावासी छात्र सम्मेलन 25 जनवरी की तैयारियों को लेकर कोंडागांव के छात्र छात्राओं के साथ बैठक की। इस दौरान सांसद श्री बैज ने सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में छात्र छात्राओं को माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में उपस्थित होने को कहा इस सभा को माननीय मुख्यमंत्री जी संबोधित करेंगे। बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि कैलाश पोयाम, संभागीय छात्रावास संघ अध्यक्ष चैत राम कश्यप, अपर कलेक्टर, एस.डी.एम. व जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सड़क हादसे में पूर्व बीएमओ डॉ. भंवर गंभीर रूप से घायल

0
  • पद से हटाने के चलते तनावग्रस्त और विचलित थे डॉ. आरएस भंवर

जगदलपुर मॉडल हॉस्पिटल बकावंड के पूर्व बीएमओ डॉ. राधेश्याम भंवर बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महारानी अस्पताल जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। उनके सिर पर गहरी चोट आई है।बीते 16 जनवरी को डॉ. भंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( मॉडल हॉस्पिटल ) के बीएमओ पद से हटा दिए गए थे। उनकी जगह विवादित छवि वाले डॉ. हरीश मरकाम को बीएमओ बनाया गया है। खबर है कि मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी के इस फैसले से डॉ. भंवर मानसिक तनाव की स्थिति में थे।

इसी हालत में वे बीती रात अचानक अपनी कार से जगदलपुर के लिए रवाना हो गए थे। अपने खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा लिए गए एक्शन से डॉ. भंवर इस कदर विचलित हो चले थे, कि वे ढंग से कार भी नहीं चला पा रहा थे और इसी वजह से ग्राम आसना के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार संभवतः काफी तेज रफ्तार में थी। यही वजह है कि कार के परखच्चे उड़ गए। किस्मत की बात रही कि डॉ. भंवर की जान बच गई। उन्हें पुलिस वाहन 112 की मदद से रात 9 बजे महारानी अस्पताल जगदलपुर पहुंचाया गया, जहां उनका सघन उपचार चल रहा है। महारानी अस्पताल में भी डॉ. भंवर तेज आवाज में बडबड़ाते नजर आ रहे। वे बार बार बकावंड हॉस्पिटल के डॉ. सेठिया का नाम लेकर बोले जा रहे थे। हादसे के पीछे सीएमओ के फैसले को ही वजह माना जा रहा है।

डॉक्टरों की आपसी लड़ाई में मॉडल हॉस्पिटल बना कुरुक्षेत्र

0
  • विवादास्पद डॉक्टर को बीएमओ बनाकर सीएमओ ने कर दिखाया है आग में घी डालने का काम
  • नए बीएमओ की बदजुबानी से बढ़ने वाली है मरीजों की परेशानी

अर्जुन झा

बकावंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड ( मॉडल चिकित्सालय ) को डॉक्टरों ने आपसी लड़ाई में कुरुक्षेत्र बना दिया है। डॉक्टरों के बीच महाभारत छिड़ा हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी इस महाभारत में धृतराष्ट्र और शकुनि जैसी भूमिका निभा रहे हैं। इस आग को बुझाने के बजाय सीएमएचओ ने एक ऐसा फैसला ले लिया है कि अब इस महाभारत में आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की भी इंट्री हो सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने एक ऐसे डॉक्टर को यहां का बीएमओ बना दिया है, जिनकी बदजुबानी और बदमिजाजी जग जाहिर है। इससे जन आक्रोश पनपना स्वभाविक है।

यह मॉडल हॉस्पिटल लंबे समय से विवादों के साये में है। बस्तर जिले के मौजूदा मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी भी इस हॉस्पिटल के बीएमओ रह चुके हैं। वे यहां की नब्ज और तासीर को अच्छी तरह समझते हैं, बावजूद उन्होंने समय रहते सकारात्मक कदम नहीं उठाया। उन्होंने मॉडल हॉस्पिटल में पदस्थ ऐसे डॉक्टरों को प्रश्रय देने का काम किया जो अपनी बदजुबानी, बदमिजाजी लापरवाही और मरीजों के प्रति संवेदनहीनता के लिए चर्चित रहे हैं। इस हॉस्पिटल में अनेक ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो पवित्र माने जाने वाले चिकित्सकीय पेशे के लिए कलंक साबित हुई हैं। कुछ दिनों पहले ओड़िशा के अमड़ीगुड़ा निवासी युवक के साथ जो त्रासदी इस हॉस्पिटल में हुई, उसने मानवता को झकझोर कर रख दिया और शर्म को भी शर्मिंदा कर दिया। अमड़ीगुड़ा निवासी अनुसूचित जाति का युवक थबीर बघेल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे लेकर परिजन इस हॉस्पिटल में अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे थे। उस समय वहां एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। उसे प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पाया। कुछ घंटे बाद पहुंचे एक डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, लेकिन डॉक्टर और बीएमओ की संवेदना तब भी नहीं जागी। युवक के शव को अस्पताल में भर्ती दर्जन भर मरीजों के बीच पूरी रात रखे रहने दिया गया। इस घटना का जब हरिभूमि ने खुलासा किया, तब मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने इस शर्मनाक घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों और बीएमओ के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उस नर्स को सस्पेंड कर दिया, जिसका इससे कोई वास्ता ही नहीं था। नर्स के निलंबन के पीछे जो दलील दी गई थी, वह भी बड़ी ही शर्मनाक थी। एक ऐसी महिला की मृत्यु के लिए नर्स को जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड किया गया था, जो जीवित है। बाद में उस महिला को हलफनामा पेशकर बताना पड़ा कि वह न सिर्फ जीवित है, बल्कि उसे नया जीवन डॉ. सेठिया और उक्त नर्स की बदौलत ही मिल पाया है।

जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार

मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मॉडल हॉस्पिटल के बीएमओ डॉ. राधेश्याम भंवर को हटाकर डॉ. हरीश मरकाम को यहां का नया बीएमओ बना दिया है। डॉ. हरीश मरकाम का यह गृहग्राम है और वे यहां सन 2006 से पदस्थ हैं। स्थानीय निवासी होने के कारण उन्हें किसी का खौफ नहीं है और दो दशक से भी ज्यादा समय से बकावंड में ही तैनात रहने के कारण उनका व्यवहार भी मरीजों, उनके परिजनों और जनप्रतिनिधियों के प्रति बड़ा ही रुखा रहता है। हर किसी से दुर्व्यवहार करना उनकी फितरत बन गई है। बीते दिनों जिला पंचायत सदस्य सरिता पाणिग्रही के पति एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र पाणिग्रही रात आठ बजे अचानक मॉडल हॉस्पिटल पहुंचे, तब वहां एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। नर्स व अन्य कर्मी भी नदारद थे। ओड़िशा से इलाज के लिए लाए गए घायल युवक थबीर बघेल की डेड बॉडी वार्ड में मरीजों के बीच बेंच पर रखी हुई थी। भर्ती मरीजों में से किसी का ब्लड प्रेशर हाई हो चला था, तो किसी मरीज को चढ़ाई गई सलाईन की बोतल खाली हो चुकी थी। इस ओर देखने वाला कोई नहीं था, सिवा एक प्रशिक्षु नर्स के। इसी बीच अपने निजी काम से पहुंचे डॉ. हरीश मरकाम ने जितेंद्र पाणिग्राही पर बिना सोचे समझे बरसना शुरू कर दिया। डॉ. मरकाम ने श्री पाणिग्रही से दुर्व्यवहार किया और अपना काम कर किसी मरीज को देखे बिना घर लौट गए। डॉ. मरकाम कई अन्य लोगों के साथ भी ऐसा ही सलूक कर चुके हैं। जितेंद्र पाणिग्रही के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने डॉ. मरकाम के खिलाफ कोई एक्शन तो नहीं लिया, अलबत्ता उन्हें ईनाम के तौर पर प्रमोट कर बीएमओ जरूर बना दिया। सीएमओ के इस फैसले को लेकर अंचल के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। नागरिक जल्द ही इसके खिलाफ सड़क पर उतर जाएं तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी।

बकावंड हॉस्पिटल के घटनाक्रमों से बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार भी वाकिफ हो चले थे। कुमार ने सीएमओ को नसीहत दे रखी थी कि बकावंड हॉस्पिटल के संबंध में जो भी फैसला लें, सोच समझ कर लें। आम लोगों, मरीजों, उनके परिजनों और जनप्रतिनियों के मान सम्मान का ध्यान रखने वाले डॉक्टरों को ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपे। सीएमओ ने कलेक्टर की नसीहत और सलाह को दरकिनार करते हुए अपनी मर्जी चलाकर इस हॉस्पिटल में बड़े फसाद को जन्म दे दिया है। अब जल्द ही अस्पताल की अंदरूनी लड़ाई में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भी इंट्री हो सकती है।

कलेक्टर की नसीहत नहीं मानी सीएमओ ने

MOST POPULAR

HOT NEWS