City Media - Page 928 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 928

डी बी ग्रुप को रक्तदान और सेवा के क्षेत्र में मिला राज्यस्तरीय सम्मान

0

डी बी ग्रुप रक्तदान की सेवा को मिला राज्य सम्मान ओम साई रक्तदान सेवार्थ समिति के द्वारा अंबिकापुर के भटगांव में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह किया गया जिसमे नगर के डीबी ग्रुप को क्षेत्रीय विधायक एवम खाद्य मंत्री के द्वारा सम्मान किया गया विगत 7 वर्ष से रक्तदान के क्षेत्र में जिले में अपना सेवा प्रदान कर रहे है ग्रुप के सचिव पवन सोनी ने बताया कि हमारी संस्था रक्तदान रक्त जागरूकता दवाई दान बच्चो का इलाज करा रही है कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन मशीन निशुल्क उपलब्ध कराया गया सुमित जैन ने बताया संस्था को दो नेशनल अवार्ड व 12 राज्यस्तरीय सम्मान किया गया है संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा हमारी सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा आज का जो सम्मान हमे मिला है ये हमारे नगर के सभी रक्तविरो को समर्पित है रक्तमित्रो के अनमोल रक्त से ही लोगो की जान बच रही है बिना रक्तवीरो के कोई भी संस्था आगे कार्य नही कर सकता सभी का साथ सहयोग लगातार मिल रहा है संस्था के सदस्य लक्ष्मण भरत देवांगन नियाज़ खान,मोहमद मेराज, हेमंत दानेश आर्य शिवा सूर्यवंशी मजीद खान संतोष क्षितिज ,कोमल ठाकुर।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आखिर वो घड़ी आ ही गई

0
  • जल्द ही निजी हाथों में चला जाएगा नगरनार स्टील प्लांट
  • स्वामित्व परिवर्तन की तैयारियां अंतिम चरण में होने की चर्चा
  • कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए कमर कसकर तैयार हैं सांसद बैज और विधायक जैन रेखचंद जैन

अर्जुन झा         

नगरनार छत्तीसगढ़ के वनप्रांतर बस्तर की रत्नगर्भा धरती पर बनकर तैयार बेहद महत्वपूर्ण नगरनार इस्पात संयंत्र का स्वामित्व जल्द ही राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के हाथों से फिसलकर निजी हाथों में जाने के स्पष्ट आसार नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि इसके लिए तमाम तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगरनार स्टील प्लांट के स्वामित्व हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है और अब कभी भी इसके लिए निविदा जारी हो सकती है। बस्तर की जन चर्चाओं से लेकर छत्तीसगढ़ के कारोबारी गलियारे तक में आम तौर पर यही संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस सौदे में विख्यात औद्योगिक घराना अडानी समूह बाजी मार सकता है। निविदा प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किसकी लॉटरी लगी, लेकिन जिस बस्तर की यह लोकसंस्था सार्वजनिक क्षेत्र से निजी क्षेत्र में जाने वाली है, उस बस्तर को यह पूर्वाभास हो गया है कि क्या होने वाला है ? बस्तर के लोगों ने बड़ी उम्मीदें पाल रखी थीं कि सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम बनकर नगरनार इस्पात संयंत्र पढ़े लिखे बस्तरिहा युवाओं तथा यहां के मजदूरों को तगड़ी पगार वाला रोजगार उपलब्ध कराएगा, इस वनांचल में औद्योगिक क्रांति लाएगा और बस्तर भी भिलाई, राउरकेला, विशाखापत्तनम जैसे औद्योगिक नगरों की श्रृंखला की एक कड़ी बन जाएगा। मगर अब लगने लगा है बस्तर की ये उम्मीदें धरी की धरी रह जाएंगी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद अजीत जोगी के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार के दौर में एनएमडीसी के नगरनार प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई। तब छत्तीसगढ़ ने इसे बस्तर के विकास की दिशा में एक बेहतरीन पहल समझकर इसका दिल खोलकर स्वागत किया था। नगरनार का स्टील प्लांट विकसित होते होते जब उत्पादन के लिए तैयार हो गया, तब इसे नजर लग गई। केंद्र सरकार ने इस प्लांट में विनिवेश की दिशा में कदम बढ़ा दिए।

साफ है कांग्रेस का नजरिया

नगरनार प्लांट के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस ने तब बड़ा आंदोलन किया था, जब वह विपक्ष में थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से उस आंदोलन का नेतृत्व करते हुए नगरनार से पदयात्रा निकाली थी। यह भी कहा जा सकता है कि केंद्र सरकार के इस निजीकरण की सोच की कीमत बस्तर में भाजपा को चुकानी पड़ी। आज बस्तर की सभी बारह विधानसभा सीटों के साथ ही बस्तर लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस का परचम लहरा रहा है और भाजपा मुरझा सी गई है। इसकी एक बड़ी वजह बस्तर के मन में यह भावना समा जाना है कि भाजपा कुछ देने के बजाय बस्तर की जनता से बहुत कुछ छीनने पर आमादा है।प्रभावित होंगे स्थानीय हित

माना कि प्लांट जहां है, वहीं रहेगा, लेकिन सार्वजनिक उपक्रम के रूप में विकसित संस्थान का स्वामित्व बदल जाने से स्थानीय लोगों के हित प्रभावित होंगे, यह आशंका तो बरकरार है। कांग्रेस इस निजीकरण के विरोध में है। उसने विधानसभा में संकल्प पारित कराया कि इसे निजी हाथों में न दिया जाए। भाजपा ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन विधानसभा में किया। छत्तीसगढ़ चाहता है कि नगरनार का संचालन छत्तीसगढ़ को दिया जाए, किंतु बात नहीं बनी। बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी अपने स्तर पर भरपूर प्रयास किया। सब कुछ केंद्र सरकार पर निर्भर है। केंद्र सरकार नगरनार स्टील प्लांट को निजी क्षेत्र के सुपुर्द करना चाहती है। ऐसे में बस्तर के सांसद दीपक बैज और जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के सामने यही विकल्प शेष रह गया है कि ऐसी स्थिति में नगरनार के कर्मचारियों के हितों को बलि चढ़ने से बचाया जाए। ये दोनों जनप्रतिनिधि इसके लिए प्रतिबद्ध भी नजर आ रहे हैं।

आगे की सोच

जिस तरह हाल ही में नगरनार संयंत्र के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के नाम पर मजदूर संगठनों ने बेमुद्दत हड़ताल शुरू की और वह हड़ताल रंग लाने के पहले ही विधायक रेखचंद जैन के प्रयास से समाप्त हो गई। मौजूदा प्रबंधन ने डीमर्जर के बाद भी कर्मचारियों के हित प्रभावित न होने का आश्वासन दिया। इससे स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि मामला अब किस मोड़ पर पहुंच चुका है। यहां एक बात लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जब निजीकरण की स्थिति में मौजूदा प्रबंधन ही मूल स्वरूप में नहीं रह जाएगा, तब वह स्थानीय हितों की रक्षा का भरोसा किस आधार पर दे रहा है? अभी हाल ही ट्वीटर का स्वामित्व परिवर्तन होने के बाद क्या हुआ, वह सबको पता है। धंधा आखिर धंधा होता है। कारोबारी अपने हित के लिए कारोबार करता है। कोई सौदागर नगरनार प्लांट का सौदा कोई भंडारा आयोजित करने के लिए नहीं कर रहा। ऐसे में इस तरह के आंदोलन, समर्थन, आश्वासन कोई अहमियत नहीं रखते।

अपने लखमा दादी की तो बात ही बड़ी निराली है

0
  • लग्जरी गाड़ी छोड़ अचानक ऑटो में जा बैठे मंत्री कवासी लखमा
  • आबकारी मंत्री ऑटो पर सवार होकर घूमते रहे बीजापुर शहर में

जगदलपुर अपने लखमा दादी की बात ही बड़ी निराली है। ठेठ बस्तरिहा लखमा दादी अपने बिंदास बोल, आम आदमी की तरह रहन सहन और खानपान के लिए तो जाने ही जाते हैं, उनकी फितरत भी बड़ी अजीब तासीर वाली है। वे कब क्या कर बैठेंगे, कोई नहीं जनता। जब उनकी नई करनी सामने आती है, तो लोग हक्के बक्के रह जाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अपने छत्तीसगढ़ के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा की। कवासी लखमा बस्तर में लखमा दादी के नाम से खासे लोकप्रिय हैं।कवासी लखमा अपने बयानों को लेकर जितनी सुर्खियों में रहते हैं, उतनी ही लाजवाब उनकी अदाएं भी रहती है। मंत्री पद पर रहते हुए भी वे छोटे से छोटे और सामान्य कार्यों को अंजाम देने में कभी पीछे नहीं रहते। रविवार को वे बीजापुर से भैरमगढ़ पहुंचे, जहां उन्हें सायकल और पट्टा वितरण के कार्यक्रम में शामिल होना था। उनके पहुंचने पर स्वागत रैली में ऑटो भी शामिल था। लखमा दादी ने आव देखा न ताव, सीधे ऑटो में सवार हो गए। ऑटो की सवारी के दौरान उन्हें इस अवतार में देखकर मुस्कुरा ग्रामीणों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन के साथ जवाब दिया। काफी देर तक वे ऑटो की सवारी का मजा लेते रहे। मंत्री बनने के बाद लग्जरी गाड़ियों की सवारी करने वाले कवासी लखमा का बस्तर के बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ऑटो में बैठना अलग ही कहानी कह रहा था। जबकि इस इलाके से गुजरने वाले वीवीआईपी नेता बुलेटप्रूफ वाहनों में बैठना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं।

भागवत कथा में बताया गंगावतरण का महत्व – कृष्ण जन्म पर जमकर नाचे भक्त

0

जगदलपुर मां दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पांचवें दिन रविवार को भागवताचार्य पं. कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि भागवत महापुराण मनोरंजन की कथा नहीं, अपितु भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, तथा तत्वज्ञान के साथ सदगति प्रदान करने वाली पूरी तरह से वैज्ञानिक कथा है। भागवत ने पूरी दुनिया को एक मानने का संदेश देते हुए समग्र भू मंडल को जंबू द्वीप कहा है, लेकिन कुछ लोग पुण्य भागवत कथा सुनने के बदले अपनी पारिवारिक व्यथा दूसरों को सुनाते रहते हैं।श्रेष्ठ व्रत एकादशी का महत्व समझाते हुए उन्होने बताया कि व्रती व्यक्ति अपनी ग्यारह इंद्रियों को वश में कर भगवान विष्णु आराधना करते हैं, इसलिए इस व्रत को एकादशी कहा जाता है। गंगावातरण की कथा बांचते हुए उन्होने कहा कि अथक प्रयास से सुखद परिणाम सामने आता है। ऐसे कार्य ही भागीरथ प्रयास कहलाते हैं। गंगावतरण की कथा के बाद सभी श्रोताओं पर गंगा जल छिड़का गया।कथा के दौरान शाम को जमकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। नवजात बच्चे के साथ जन्मोत्सव मनाया गया वहीं बाल गोपाल के साथ माखन चोरी की गई। दही लूटा गया। भक्तों को माखन मिश्री का प्रसाद वितरीत किया गया। इस मौके पर भक्तों के जमकर नृत्य किया। श्रीमद भागवत महापुराण कथा सुनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए यज्ञशाला के सामने कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि कथा के दौरान सोमवार को पूतना मोक्ष, रुक्मिणी विवाह का प्रसंग आएगा।

खदान में ब्लास्टिंग से घरों को नुकसान, जान का खतरा भी

0
  • आरी डोंगरी माइंस में विस्फोट करते समय की जाती है लापरवाही

भानुप्रतापपुर इस विकासखंड के ग्राम कच्चे में स्थित आरी डोंगरी लौह अयस्क खदान में की जा रही ब्लास्टिंग आसपास बसी बस्तियों के रहवासियों की जान के लिए खतरा बन गई है। ब्लास्टिंग के असर से बड़े बड़े पत्थर उड़कर रिहायशी मकानों पर व गलियों में जा गिरते हैं। इससे मकानों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।भानुप्रतापपुर के शिवसेना नेता सुखचंद मंडावी ने कहा है कि कच्चे में स्थित आरी डोंगरी लौह अयस्क खदान में लीजधारक गोदावरी इस्पात कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों का जरा भी पालन नहीं किया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन की लापरवाही और मनमानी के कारण आएदिन दुर्घटना हो रही है। माइंस में लौह अयस्क खनन हेतु चट्टानों को तोड़ने बारूदी विस्फोट किया जा रहा है। विस्फोट करते समय सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जाती है। बारूदी विस्फोट से पत्थर उड़कर रहवासी क्षेत्र में गिर रहे हैं। जिससे आम जनता के जान माल का खतरा बना हुआ है। बारूदी धमाके के कारण खदान के आसपास के घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। जिसके कारण लोगों का वहां रहना मुश्किल हो गया है। वहां रहने वालों को हर समय जान का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार कंपनी से सुरक्षा मानकों का पालन करने का मांग की जा चुकी है, किंतु कंपनी प्रबंधन बाज नहीं आ रहा है। सुखचंद मंडावी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व एक घर में कार्यक्रम हो रहा था। लोगों की भीड़ थी। तभी खदान में बारूदी विस्फोट किए जाने पर बड़ा पत्थर उड़कर कार्यक्रम स्थल पर जा गिरा। ये तो गनीमत रही कि वहां उपस्थित किसी को भी चोट नहीं लगी। पत्थर अगर भीड़ पर गिरता तो दो चार लोगों की जान जा सकती थी।शिवसेना नेताओं द्वारा कच्चे आरी डोंगरी क्षेत्र का दौरा किया गया। एवं इस समस्या से गोदावरी इस्पात को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था। इसके बाद भी कंपनी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। शिवसेना प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

संसदीय सचिव जैन ने देवांगन भवन का किया लोकार्पण

0
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामाजिक भवन निर्माण हेतु दिया था दस लाख रु. का अनुदान
  • समाज के वरिष्ठ नागरिकों को शाल श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित

जगदलपुर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग रेखचंद जैन ने बस्तर जिला देवांगन समाज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया। समाज के लोगों को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर समाज को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

जिन समाजों के पास सामाजिक भवन के लिए भूमि नहीं थी, उन्हें भूमि आवंटित की गई है तथा जिनके पास भूमि थी उन्हें सामाजिक भवन के लिए आवश्यक धन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि देवांगन समाज का बस्तर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। बस्तर जिला देवांगन समाज ने सदैव बस्तर के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान दिया है।

इस अवसर पर जैन के साथ समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिभा देवांगन, सचिव भगत नाथ देवांगन,संरक्षक श्यामलाल देवांगन, खेमसिंह देवांगन, हरिश्चंद्र देवांगन, महेश देवांगन, सलाहकार मंडल के विजय देवांगन, महेश देवांगन उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, सुरेंद्र देवांगन, सह सचिव रविंद्र देवांगन, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर देवांगन, कार्यकारिणी सदस्य विष्णु देवांगन, देवेंद्र देवांगन, तुला देवांगन, संतोष देवांगन, शेखर देवांगन, चंद्रकांत देवांगन, रमेश देवांगन, मुन्नालाल देवांगन, किशोरी देवांगन, राजेश देवांगन, गोविंद देवांगन, सपन देवांगन, संतोष देवांगन, वेदांत देवांगन, कमलेश देवांगन, हेमंत देवांगन, कुंजर देवांगन, कुंदन देवांगन, लोकेश देवांगन, सतीश देवांगन,आनंद देवांगन, हिमांशु देवांगन एवं मंच संचालक राजेंद्र देवांगन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में बढ़ रही हैं खेल सुविधाएं : जैन

0
  • राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

जगदलपुर ग्राम धुरगुड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में खेल सुविधाओं का व्यापक विस्तार हो रहा है। हमारी सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। बस्तर संभाग में भी खेल सुविधाएं बढ़ी हैं। जैन ने टॉस करवा कर मैच का शुभारंभ एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जगदलपुर में इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, गांधी मैदान, सिटी ग्राउंड,धरमपुरा खेल परिसर के रूप में विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी ग्राम पंचायत धुरगुडा में प्रथम वर्ष जिला एवं राज्य स्तरीय यह आयोजन प्रशंसनीय है।

मैं सभी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।इस अवसर पर जैन के साथ सरपंच धुरगुड़ा दुर्गा उद्दे, हेमंत देवांगन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा खिलाड़ी उपस्थित थे।

कोंडागांव – नारायणपुर मार्ग को 2-लेन बनाने की मिली मंजूरी

0
  • बस्तर सांसद दीपक बैज की पहल रंग लाई, सड़क चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति
  • कोंडागांव – नारायणपुर हाइवेपर 322.40 करोड़ की लागत से पेड शोल्डर कॉन्फ़िगरेशन व 2 लेन में होगा उन्नयन

जगदलपुर सांसद दीपक बैज की पहल पर केंद्र सरकार ने कोंडागांव नारायणपुर हाईवे एनएच 300 डी के चौड़ीकरण व टू लेन में उन्नयन के लिए 322. 40 करोड़ रु. की मंजूरी दी है। अब यह सड़क नेशनल हाईवे की तरह सुविधायुक्त हो जाएगी तथा आवागमन और भी सुगम हो जाएगा। बस्तर सांसद दीपक बैज लगातार बस्तर के विकास कार्यों के लिए लोकसभा में लगातार सक्रियता के साथ आवाज उठाते रहे हैं। वे बस्तर में सड़क, रेल,हवाई सेवा एवं अन्य मुद्दों को लेकर संसद में हमेशा मुखर रहते हैं। उसी का नतीजा है कि एनएच 130 डी कोंडागांव – नारायणपुर सड़क के चौड़ीकरण, पेड शोल्डर कॉन्फिगिरेशन व टू लेन में उन्नयन हेतु केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से 322.40 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है। जल्द ही सड़क का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।सांसद बैज की सक्रियता का लाभ बस्तर को मिलता दिख रहा है। इसके लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति बैज ने आभार व्यक्त किया है।

विधायक – कलेक्टर पर डीएमएफ की राशि में गड़बड़ी का आरोप

0
  • राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह आज से अनशन पर
  • बड़े पैमाने पर हुआ है फंड की राशि की हेराफेरी – अजय सिंह

बीजापुर राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने ने क्षेत्रीय विधायक एवं बीजापुर कलेक्टर पर डीएमएफ की राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर सिंह 12 दिसंबर से कलेक्टर कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन आरंभ करने की चेतावनी दी है।पत्रवार्ता में अजय ने आरोप लगाया है कि चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए विधायक और कलेक्टर द्वारा डीएमएफ समेत अन्य मदों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी मदों की राशि के व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक होना चाहिए, ताकि जनता को सच का पता लग सके। अजय ने चार बिंदुओ पर जिला प्रशासन से जानकारी मांगी है। इसमें डीएमएफ समेत अन्य मदों के आवंटन से लेकर निर्माण कार्य की लागत व भुगतान शामिल हैं। अजय सिंह ने कहा कि उनके द्वारा बालिका छात्रावास पांडे मुर्गा में टाइल्स कार्य किया गया। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री की अध्यक्षता में तीन सदस्य समिति गठित कर जांच की गई। जांच में कार्य संतोषजनक पाया गया। बाबजूद अंतिम भुगतान प्रतिवेदन व सीसी जारी होने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा काम ना होना बताकर जबरन भुगतान रोका जा रहा है।

मदों का ब्यौरा हो सार्वजनिक

अजय सिंह ने वर्ष 2019 से अब तक डीएमएफ में कुल आवंटन के विरुद्ध जिले में खर्च की गई राशि की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। इसके अलावा जिला निर्माण समिति में निविदा प्रक्रिया का अखबार में प्रकाशन, निविदा में भाग लेने वाले ठेकेदारों की संख्या व उनके नाम, कार्य आदेश, कार्य स्थल पर लागत राशि, कार्य आरंभ तथा पूर्णता की तिथि व ठेकेदार के नामयुक्त साइन बोर्ड लगाने, डीएमएफ राशि व अन्य मदों की राशि जिला निर्माण समिति के अलावा अन्य विभागों को दी गई स्वीकृत राशि की जानकारी भी सार्वजनिक करने की मांग की है।

फैकल्टी नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार

स्वामी आतमानंद स्कूल में फैकल्टी की भर्ती में भी अनियमितता का आरोप भी अजय सिंह ने लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहे तो इसकी जांच करवा ले। सच्चाई खुद बखुद सामने आ जाएगी।

ठंड से बचाव के लिये जनपद सदस्य संजय बैस ने जलाया अलाव

0

दल्लीराजहरा – कुसुमकसा क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैस द्वारा दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई कड़ाके की ठंड को देखते हुए कुसुमकसा के नागरिको की सुविधा के लिए बस स्टैंड में अलाव जलाने की शुरुआत की है बढ़ते हुए ठंड के कारण अलाव के आसपास लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई है वर्तमान समय में ठंड की स्थिति यह है कि दिन डूबते ही शीत लहर के समान ठंडी हवा बहनी शुरू हो जाती है एवं शीत के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है ऐसे समय में अलाव जलने से आसपास के रहने वाले अपने आप खींचे आ जाते हैं एवं इस जगह में हंसी मजाक का माहौल निर्मित होने से मनोरंजन का माध्यम बन गया है शाम होते ही कुसुमकसा के नागरिक अलाव के जलने की प्रतीक्षा में रहते हैं आसपास के क्षेत्र में संजय बैस द्वारा किए जा रहे इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS