City Media - Page 509 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 509

सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष ने कांग्रेस के संपत्ति टैक्स कानून लगाने के विरोध भाजपा का समर्थन किया

0

सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन हिडको ने कहा की कांग्रेस सम्पत्ति विरासत कानुन लाकर 45 प्रतिशत सम्पत्ति मालिक के मरने के बाद हड़पने का टैक्स कानुन लाना चाहती है हम सभी कांग्रेस के सम्पत्ति विरासत टैक्स कानून का विरोध करते है तथा भारतीय जनता पार्टी के कांकेर लोकसभा प्रत्याशी  भोजराज नाग का समर्थन करते हैं मोहन हिडको ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथ में देश सुरक्षित है देश का संविधान सुरक्षित है इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री भोजराज नाग को समर्थन करते हैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश का आदिवासी राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है बैठक में विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार डौडी नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी महिला नेत्री साधना सोरी उपस्थित थे

गोड़ समाज के अध्यक्ष ने कहा धर्मांतरण के विरोध में वोट भाजपा के समर्थन में पड़ेगा

0

डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र डौडी विकास खंड के दुरेष्ट वनांचल गांवों के ग्राम हिदृकापार ।नलकशा । में विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार डौडी नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी साधना सोरी की उपस्थिति में आदिवासी गोंड समाज के सर्किल अध्यक्ष सुरेश दरौ ने कहा गोंड समाज का वोट धर्मांतरण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कमल छाप पर बटन दबेगा सर्किल अध्यक्ष सुरेश दरौ ने कहा की हमारे गांव में 12 लोग धर्मान्तरण हो गये है हम सभी धर्मांतरण का विरोध करते हैं हमारे गांव में पुर्ण शराब बंदी लागू है हम सभी धर्मांतरण के विरोध में कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग को कमल बटन दबाकर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के हाथ मजबूत करेगेl

महिलाओं को सिलाई और हैंडीक्राफ्ट का प्रशिक्षण

0
  •  अचार पापड़ बनाने का प्रशिक्षण 29 अप्रैल से

जगदलपुर एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जगदलपुर में महिला सिलाई एवं मुलायम खिलौने बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय स्टेट बैंक जगदलपुर के श्रेत्रीय प्रबंधक आभास कुमार सतपथी, मुख्य प्रबंधक उपकार वर्मा एवं उप प्रबंधक सत्या राव ने संस्थान में दौरा किया एवं दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षणर्थियों को विभिन्न बैकिंग सेवाओं एवं समस्या के समाधान के बारे में समझाया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक हेमंत सलाम ने क्षेत्रीय प्रबंधक का स्वागत किया एवं चल रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन संस्था की संकाय सदस्य रूमा राॅय ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संकाय सदस्य एन मधुसूदन एवं डीएसटी प्रशिक्षक राधिका गुने एवं संध्यावती नाग उपस्थित रहीं। अगले चरण में अचार पापड़ का प्रशिक्षण 29 अप्रैल से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षणार्थियों हेतु भोजन एवं रहने की निःशुल्क व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। इस हेतु मोबाईल नम्बर 7974581002 एवं 9806226226 व 9691793812 तथा 9302464979 पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जगदलपुर लाईवलीहुड काॅलेज के पास कार्यालय में आकर भी पंजीयन करा सकते हैं।

जनता की संपत्ति लूटने जनता की संपत्ति लूटने अघोषित एजेंडा बना रही है कांग्रेस – विधान सभा प्रभारी राजेश ताम्रकार

0

डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश ताम्रकार ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जनता की सम्पत्ति पर 50/प्रतिशत विरासत टैक्स लगा कर सम्पत्ति जब्त कर जनता की सम्पत्ति लुटने का अघोषित एजेंडा कांग्रेस बनाकर रखी है कांग्रेस नेता एवं राहुल गांधी के निजी सलाहकार सैम पित्रोदा का ब्यान साबित करता है कांग्रेस का गुप्त एजेंडा जनता की सम्पत्ति को हथियाना चाहती है अमेरिका में जनता की सम्पत्ति पर 50 प्रतिशत टैक्स लगाया जाता है जिसमें जनता की आधी संपत्ति सरकार की हो जाती है प्रभारी राजेश ताम्रकार ने कहा कांग्रेस का गुप्त एजेंडा बाहर निकल कर जनता के बीच आ गया है भारतीय जनता पार्टी जनता की सम्पत्ति जनता का मालिकाना हक रहे इसके लिए भाजपा संकल्पित है जनता की लुटने का अधिकार कांग्रेस को नहीं हम ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे यह बात प्रभारी राजेश ताम्रकार ने महतारी वंदन कार्यक्रम के दौरान माता बहनों को कहा इमली पारा महामाया एवं परसाटोल में आयोजित सम्मेलनों में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता की को हमेशा सुरक्षित रक्षा तथा महतारी वंदन कार्यक्रम के माता बहनों की भुमिका समाज मे मजबूत आर्थिक रुप से सक्षम कर स्वलबी बनाऐ जाने के लिये ठोस प्रयास करते रहे हैंl

प्रभारी राजेश ताम्रकार ने कहा की जनता कांग्रेस के सम्पत्ति पर 50 प्रतिशत विरासत टैक्स लगाने के गुप्त एजेंडा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को सबक सिखाएगी। प्रभारी राजेश ताम्रकार ने वनांचल क्षेत्र के गांवों का दौरा कर माता बहनों व कार्यकर्ताओ की बैठक लिया तथा उनके साथ बैठकर भोजन कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे है

हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगियों ने वानरों को कराया फलाहार भोज

0
  • मातृशक्ति ने कराया सुंदर कांड पाठ और महाभंडारा
  • आयोजन में शामिल हुए नगर के सैकड़ों भक्त

जगदलपुर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जगदलपुर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सुंदरकांड, पाठ, चालीसा पाठ, महा आरती, भंडारा आदि हुए।

विश्व हिंदू परिषद् जिला उपाध्यक्ष उमा गुप्ता ने बताया की मातृ शक्तियों द्वारा धरमपुरा शिवालय में सुंदरकांड, चालीसा पाठ के साथ भंडारे का आयोजन करवाया गया। बजरंग दल नगर संयोजक भवानी सिंह चौहान ने बताया हनुमान जन्मोत्सव और बजरंगदल बालोपासना दिवस के उपलक्ष्य में बजरंगियों द्वारा वानरों को 21 किलो चना और 51 दर्जन केले का फलाहार भोज करवाया गया।साथ ही यह अपील भी की इस मार्ग से गुजरने वाले और यहाँ आने वाले सैलानी धीमी रफ़्तार से चलें जिससे नेशनल पार्क के जीव जंतुओ को किसी प्रकार की हानि न हो और किसी प्रकार के हानिकारक अभोज्य पदार्थ व पैकेजिंग फूड जीव जंतुओ को ना दें। जल, जंगल और जीवों की सुरक्षा हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी के साथ साथ हमारे मूल कर्तव्य भी हैं।इस कार्य में विहिप प्रांत सदस्य प्रचार प्रसार विभाग रोहन कुमार, विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष उमा गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अजय यादव, बजरंगदल जिला सह संयोजक मुन्ना बजरंगी, नगर संयोजक भवानी चौहान, शत्रुघन कश्यप, देव यादव, अमन झा, सुदेश बजरंगी, रोहित झा, पवन, राजा, तमिश राव, अमन धीवर, धर्मेंद्र सेठिया, संपत रावत, अनिता गुरुला, रामप्यारी, सुरेखा बबली, गणेश, नीता गुप्ता, साक्षी, राधा, पायल, उषा,रेखा,शांति यादव, रेड्डी निक्की आदि सभी सनातनियों ने योगदान दिया।

 

 

इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों में अब वार पलटवार का दौर हो गया शुरू

0
  •  मनीष कुंजाम के बयान पर बिफरे कांग्रेस नेता जावेद
  • कांग्रेस को दोष न दें, खुद कुंजाम गंभीर नहीं : खान

जगदलपुर बस्तर लोकसभा सीट का चुनाव निपटने के बाद अब इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों में वार पलटवार और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत की गठबंधन के घटक दल सीपीआई नेता मनीष कुंजाम ने। गठबंधन की एकजुटता को लेकर कुंजाम ने कांग्रेस को घेरा है। इस पर कांग्रेस नेता जावेद खान की बड़ी ही तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पीसीसी के बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने मनीष कुंजाम के उस बयान की आलोचना करते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है जिसमें मनीष कुंजाम ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर आरोप लगाते कहा है कि छत्तीसगढ़ में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के प्रति कांग्रेस गंभीर नहीं है। जावेद खान ने कहा है कि एक तरफ तो मनीष कुंजन स्वयं यह बात स्वीकारते हैं कि कांग्रेस के टिकट की घोषणा के बाद बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा उनसे स्वयं मिलने उनके निवास पर आए थे एवं उन्हें चुनाव में सहयोग करने का न्योता भी दिया और दूसरी तरफ कहते हैं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस इंडिया गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं है। उनके इस दोहरे चरित्र वाले बयान से यह स्पष्ट है कि गठबंधन धर्म का पालन किसने किया और किसने गठबंधन की शर्तों के खिलाफ जाकर कार्य किया। जावेद ने कहा कि असल में स्वयं मनीष कुंजाम ही नहीं चाहते थे कि उनके क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं आदिवासी नेता कवासी लखमा को कांग्रेस चुनावी मैदान में उतारे, मनीष कुंजाम को डर था कि कवासी लखमा चुनाव लड़कर संसद बन गए तो क्षेत्र में मनीष कुंजन की दिन ब दिन गिरती साख और कमजोर हो जाएगी। मनीष कुंजाम स्वयं की राजनीति खतरे में पड़ती देख और क्षेत्र में कवासी लखमा का बढ़ते जनाधार को देख खुद को इंडिया गठबंधन से दूर किया और अपनी पार्टी सीपीआई को भी भ्रमित किया है। मनीष कुंजाम ने न तो गठबंधन धर्म का पालन किया न ही कांग्रेस को चुनाव में किसी तरह का सहयोग दिया। गठबंधन की शर्तों को ठुकराते हुए बस्तर लोकसभा सीट में अपना प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस एवं गठबंधन को कमजोर करने का कार्य तथा। आज जब बस्तर लोकसभा में मतदान संपन्न हो गए हैं और बस्तर की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को मिलता दिख रहा है तब मनीष कुंजाम को गठबंधन की याद आ रही है। वे स्वयं का बचाव करने इस तरह की बयानबाजी वे कर रहे

रेल्वे स्टेशन जाकर यात्रियों की तकलीफ से रूबरू हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज

0
  • यह मोदी की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण : बैज
  • जो रेल नहीं चला सकते वे देश कैसे चला पाएंगे

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों से मिलकर उनकी परेशानियों को जाना इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दीपक बैज ने कहा कि गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, शादी-ब्याह का सीजन है, लोग महीनों पहले टिकिट बुक करवा कर रखे हैं, लेकिन ऐन यात्रा के दिन ट्रेनों के रद्द होने का फरमान जारी हो जाता है। अकेले रायपुर रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन हजारों यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी और रद्द होने के कारण परेशान हैं। वर्तमान में एक बार फिर 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 40 ट्रेनें पहले से ही रद्द हैं। बैज ने कहा कि देश में आज कोई भी ट्रेन नहीं है जो समय पर गंतव्य के लिये चलती हो। घंटों की लेट लतीफी भारतीय रेल की पहचान बन गई है। यह मोदी सरकार की तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया है। पिछले 3 साल से अधिक समय से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 62 हजार ट्रेनों को बिना किसी ठोस कारण के रद्द किया गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का मतलब यात्री ट्रेनों को बंद करने के षड़यंत्र करने का समर्थन करना होगा। रेलवे को बचाने के लिए आवश्यक है कि देश से मोदी सरकार की विदाई की जाए। दीपक बैज ने कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसी स्थिति केवल मोदी सरकार में आई है। जहां रेलवे की यात्री सुविधाएं बेहद खस्ताहाल हो गई हैं। ट्रेनों को जानबूझकर रद्द किया जाता है, कभी कोयले की आपूर्ति के नाम पर, कभी कोई और कारण बताकर। यह विश्वसनीय यात्री सेवा भारतीय रेल को बदनाम करने की साजिश है। ताकि लोग रेलवे से ऊब जाये और रेल को भी मोदी अपने उद्योगपति मित्र अडानी के हवाले कर सकें। बुजुर्गो, बच्चों, विकलांगों को मिलने वाली सुविधाओं को मोदी सरकार ने मुनाफाखोरी के चक्कर में बंद कर दिया। मोदी सरकार के पहले की केंद्र सरकारें घाटा उठाकर भी रेलवे सुविधाओं का विस्तार करती रही। आजादी के बाद से रेलवे का अलग बजट बनाया जाता था, लेकिन मोदी सरकार रेलवे की यात्री सुविधाओं को समाप्त कर इसे सिर्फ मालवाहक बनाना चाहती है और बाद में रेल को निजी हाथों में सौंपा जा सके इसका रास्ता बना रही है। ऐसा इसलिए कि यात्री ट्रेनों की अपेक्षा माल भाड़े में रेलवे को 300 से 400 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा मिलता है।पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों ने रेल्वे लाइनों का विस्तार किया, दोहरी और तीसरी लाइने बिछी, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिफिकेशन के काम हुए तब ट्रेनें बाधित नही की लेकिन मेंटेंनेस का बहाना कर मोदी सरकार दुर्भावना पूर्वक यात्रियों को प्रताड़ित कर रही है। यात्री रेल और रेल सुविधा को बचाने के लिए जरूरी है कि भाजपा और मोदी के खिलाफ मतदान किया जाए।

बकावंड ब्लॉक मुख्यालय के स्टॉप डेम निर्माण में चल रहा है करप्शन नॉन स्टॉप

0
  • जल संसाधन के कार्य में ठेकेदार की मनमानी
  • निर्माण की गुणवत्ता की हो रही है जमकर अनदेखी

अर्जुन झा-

बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड में जल संसाधन विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराए जा रहे स्टॉप डेम निर्माण में करप्शन का खेल नॉन स्टॉप चल रहा है। विभाग के अधिकारियों को इस ओर झांकने तक की फुरसत नहीं है। चर्चा है कि अधिकारियों के इशारे पर ही ऐसी धांधली हो रही है।

बकावंड के मुंडापारा स्थित बलियार मुंडा तालाब में 1 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से स्टॉप डेम और कैनाल निर्माण कार्य कराया जाना है। निर्माण का ठेका ठेकेदार संदीप यदु को दिया गया है। अभी स्टॉप डेम का कामचल रहा है। इसके बाद केनाल का काम शुरू होगा। निर्माण स्थल पर ठेकेदार ने जानबूझ कर निर्माण संबंधी सूचना बोर्ड नहीं लगवाया है ताकि उनकी कारगुजारी उजागर न होने पाए। बताया जा रहा है कि स्टॉप डेम निर्माण में खुलकर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सीमेंट हल्के स्तर की उपयोग में लाई जा रही है। बिना मजबूत नींव के कॉलम खड़े किए गए हैं, उनमें छड़ें हल्के स्तर की और कम मात्रा में लगाई गई हैं।

वहीं बेस में जो मलबा डाला गया है, उसे पानी डालकर दबाया भी नहीं गया है। इससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कॉलम इतने कमजोर बनाए गए हैं कि पानी का पहला जोर भी नहीं सह पाएंगे। ठेकेदार के स्टाफ के लोगों से इसके विषय में जानकारी लेने पर वे इससे बात करो, उससे बात करो कहकर टाल देते हैं। वहीं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग स्तर पर मॉनिटरिंग न होने से ठेकेदार द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। ऐसे में पहली बारिश में ही यह स्टॉप डेम भरभरा कर गिर सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और अधिकारी मिलकर शासन को लाखों रुपयों का चूना लगा रहे हैं। केनाल निर्माण में भी ऐसी ही गड़बड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। पता चला है कि यदु बंधु इस इलाके के चर्चित ठेकेदार हैं और उनके अधीन अनेक कार्य क्षेत्र में चल रहे हैं। सभी कार्यों में ऐसी ही अनियमितता की खबरें सामने आ रही हैं।

दलगत दुर्भावना से मोदी सरकार ने किया था छ्ग के साथ भेदभाव: दीपक बैज

0
  •  महंगाई, बेरोजगारी, 15 लाख पर क्यों नही बोलते

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किस नैतिकता से मोदी छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांग रहे हैं।पांच वर्षो तक दलगत दुर्भावना के कारण मोदी ने छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय किया। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की एकमुश्त कीमत नही देने दिया। राज्य के चावल को लेने से इंकार कर दिया। उर्वरक का कोटा मोदी सरकार ने घटा दिया था। प्रधानमंत्री आवास के 18 लाख आवास को मोदी सरकार ने स्वीकृति नही दी है। राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बदले मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से 11 हजार करोड़ वसूले थे। आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री वोट मांगने आ रहे हैं और छत्तीसगढ़ का हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को पिछड़ा वर्ग का बताकर वोट मांग रहे हैं, लेकिन राज्य के पिछड़े वर्ग और वंचित वर्ग के लोगों के आरक्षण को मोदी और भाजपा ने राजभवन में रोकवा रखा है। मोदी को पिछड़ा वर्ग के प्रति हमदर्दी होती तो पिछड़ा वर्ग का 27 प्रतिशत, एसटी का 32 प्रतिशत, एससी 13 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस का 4 प्रतिशत आरक्षण वे राजभवन में नही रुकवाए होते। दीपक बैज ने कहा कि मोदी ने देश की जनता से धोखा किया है। अच्छे दिन लाने का वादा कर भूल गये 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर भूल गये, दो करोड़ रोजगार के वादे भूल गए, किसानों का समर्थन मूल्य देने और आय दुगुनी करने का वादा भूल गए। नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर वोट मांगने का साहस क्यो नही दिखाते? वे अपना 10 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता को बताएं। 10 साल में उनकी क्या उपलब्धि है? इसे देश के सामने रखें। श्री बैज ने कहा है कि प्रधानमंत्री के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है।. इसलिए वे मुद्दों की बात करने से बचते रहते हैं।

करंदोला में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जी का जन्मोत्सव

0

जगदलपुर करंदोला भानपुरी में हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिम परिसर में महाबली हनुमान की पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात सिविल अस्पताल भानपुरी में फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया। संध्या में भंडारा का आयोजन कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संतोष बघेल, भूषण गुप्ता, कृष्णा साहू, लोकेश पांडे, राजू तिवारी, रवि नामदेव, संजय तिवारी, उमाकांत कश्यप, गजेंद्र सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम नेताम, राकेश जैन, अरविंद वर्मा, खुलेश्वर कश्यप, अंजन मिस्त्री, छबिल ठाकुर, तरुण बघेल, श्रेयांश जैन, प्रभांशु शर्मा, रितेश तिवारी ,आदित्य तिवारी एवं ग्राम के युवाओं द्वारा किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS