City Media - Page 265 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 265

डीईओ बीआर बघेल की सर्जिकल स्ट्राइक; दो नशेड़ी शिक्षकों को किया सस्पेंड

0
  • कलेक्टर, सीईओ के निर्देश का सख्ती से पालन 

जगदलपुर बस्तर जिले में एजुकेशन सिस्टम की सेहत सुधारने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल स्पेशलिस्ट डॉक्टर की भूमिका में आ आ गए हैं। डॉ. बघेल अब खुराफाती शिक्षकों की तगड़ी सर्जरी भी करने लगे हैं। डीईओ बलिराम बघेल को हमने डॉ. बघेल की उपमा इसलिए दी है, क्योंकि वे अपने विभाग को रोगमुक्त बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि ये दोनों शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचते थे।

बस्तर कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, स्कूलों में उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल बनाने और बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ाने लगातार प्रयासरत हैं। वे अनवरत रूप से स्कूलों का निरीक्षण करते हैं, शिक्षक शिक्षिकाओं को कर्तव्य बोध कराने तथा ग्रामीणों को शालाओं से जोड़ने के लिए हर तकनीक अपनाते हुए काम कर रहे हैं।जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल के प्रयासों की झलक भी अब देखने को मिलने लगी है। कब किस स्कूल में श्री बघेल सर्जिकल स्ट्राइक कर दें, किसी को पता नहीं रहता।. कभी वे जगदलपुर ब्लॉक के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में जा धमकते हैं तो कभी किसी विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पहुंच जाते हैं। वे कभी बास्तानार, तोकापाल, दरभा जैसे संवेदनशील विकासखंडों की शालाओं में तो कभी बकावंड जैसे मैदानी विकासखंड के स्कूलों में दबिश दे देते हैं। अपने सीनियर ऑफिसर की इस छापमार कार्यशैली के चलते शिक्षक शिक्षिकाओं की भी कार्यशैली और ढर्रे में बदलाव होता नजर आ रहा है। जिले की कई शालाओं की शिक्षा व्यवस्था बीमारू हो चली थी। विशेषज्ञ डॉक्टर की तरह डीईओ बीआर बघेल ने इस बीमारी को दूर करने का बीड़ा उठाया है। वे बीमारी की जड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक करने लगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बकावंड

विकासखंड की प्राथमिक शाला ढोढरेपाल के एल. बी. संवर्ग सहायक शिक्षक गोपाल कृष्ण पाणिग्रही और जगदलपुर विकासखंड की प्राथमिक शाला धनपूंजी के सहायक शिक्षक रामबली धुर्वे को निलंबित कर दिया है। शिक्षक गोपाल कृष्ण पाणिग्रही को विकासखंड शिक्षा कार्यालय बकावंड में और शिक्षक रामबली धुर्वे को विकासखंड शिक्षा कार्यालय जगदलपुर में अटैच किया गया है। आरोप है कि ये दोनों शिक्षक ड्यूटी अवधि में शराब पीकर स्कूल पहुंचते थे। उनके इस आचरण से बच्चों की मनोस्थिति पर विपरीत असर पड़ रहा था और शिक्षक पद की गरिमा भी धूमिल हो रही थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने अधीन सभी बीईओ, संकुल प्रचार्यों, खंड स्त्रोत समन्वयकों, प्रचार्यों और प्रधान पाठकों को ताकीद कर रखी है कि शिक्षा के मंदिरों को कभी कलंकित न होने दें, सभी कार्यालय व स्कूल समय पर खुलें और बंद हो। इसमें लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुष्मान योजना का लाभ जन जन को दिलाने बस्तर कलेक्टर हरिस एस अलर्ट मोड पर

0
  • आयुष्मान कार्ड के लिए लगाया जाएगा मेगा कैंप 
  • मैदानी अमले से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने निर्देश
  • 17 से 20 मार्च तक होगा मेगा कैंप का आयोजन
  • धान उठाव में दूर के केंद्रों को महत्व देने पर जोर 

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ जन जन को दिलाने बेहद संजीदा नजर आ रहे हैं। धान के उठाव को लेकर भी वे गंभीर हैं।

कलेक्टर हरिस एस ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन 17 से 20 मार्च को करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मेगा कैंप का आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके लिए ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिसमें ग्राम स्तर के मैदानी अमलों, मितानिन, एएनएम का उपयोग कर सभी पात्र हितग्राहियों को कैंप तक लाएं, साथ ही शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों में समाजसेवी संस्थाओं, रेडक्रॉस, एनसीसी के जवानों का सहयोग लिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कैंप में पहले से बने कार्ड का भी अपडेट करें, मृत व्यक्तियों की लिस्टिंग करें जिससे राशन कार्ड से मृत व्यक्ति का नाम हटाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ले रहे थे। बैठक में कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना की पोर्टल एंट्री स्टेटस पर चर्चा की। विभागीय योजना के पात्र हितग्राहियों का पोर्टल में अद्यतन करवाएं। विभाग द्वारा योजनाओं के संबंध में एक्सल शीट में ब्लॉक वार अपडेट जानकारी की समीक्षा की। नियद नेल्लानार योजना के तहत 38 चिन्हांकित योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को लाभ देने पर चर्चा की। समय सीमा की बैठक में जनदर्शन, जन शिकायत के प्रकरणों पर चर्चा कर विभागों के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की भौतिक प्रगति की समीक्षा कर कहा कि लिंटल एवं स्लैब लेवल वाले निर्माणाधीन भवनों को इस माह के अंत तक पूर्ण करवाएं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस की प्रगति, पर्यटन स्थलों से भी कचरा कलेक्शन और साप्ताहिक बाजारों से कचरा कलेक्शन पर चर्चा किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इंटरप्राइज फाइनेंस प्रोग्रेस रिपोर्ट पर ऋण सुविधा देने हेतु बैंकों के साथ हुई बैठक की समीक्षा की।

पंचायतों पर गिरेगी गाज

कलेक्टर ने मनरेगा के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राशि मिलने के बाद काम नहीं करवाने वाली पंचायतों के खिलाफ आरआरसी के प्रकरण दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।मनरेगा के तहत पीडीएस दुकान निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति की समीक्षा की। एनएमडीसी के सीएसआर मद से स्वीकृत कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र, पूर्णता प्रमाण पत्र, मूल्यांकन कर निर्माण कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए साथ ही अप्रारंभ कार्यों की राशि को भी वापस करवाने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने खाद्यान्न भंडारण की स्थिति, भंडारण हेतु राशि जमा करने, धान उठाव की स्थिति, धान उठाव हेतु परिवहन की व्यवस्था पर चर्चा करते कहा कि प्रतिदिन दो हजार क्विंटल उठाव का लक्ष्य रखकर उठाव करवाएं साथ ही दूरस्थ खरीदी केंद्रों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

किसान सम्मान निधि पंजीयन

कृषि विभाग के अधिकारी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीयन को गति देने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य सम्बद्ध विभागों के किसान क्रेडिट कार्य की प्रगति और बैंकों से प्रकरण पर चर्चा किए। स्कूल शिक्षा से जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों को अपलोड की स्थिति और राजस्व कार्यालयों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा किए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के लक्ष्य के आधार पर सभी कार्यवाही इस माह के अंत तक पूर्ण करवाएं। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत किए कार्यों की प्रगति और कार्य की गुणवत्ता का मूल्यांकन की भी जानकारी देने कहा गया।

नक्सल पीड़ितों की सुध

इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग, नक्सल पीड़ित और आत्म समर्पित को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रगति, जल जीवन मिशन, कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण की स्थिति, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण, स्वामित्व योजना अंतर्गत भौतिक सत्यापन की स्थिति, अनुकम्पा नियुक्ति की समीक्षा की। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के समय सीमा के प्रकरणों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सेवानिवृत होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पीपीओ के साथ- साथ जीपीएफ प्राधिकार पत्र भी वितरण का लक्ष्य रखा गया उसके आधार पर सभी डीडीओ कार्यवाही करें। बैठक में बस्तर पण्डुम के आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडल अधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, प्रवीण वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सुशासन की सरकार ने बजट में रखा हर वर्ग का ख्याल: जयराम दास

0
  •  भाजयुमो प्रदेश मंत्री दास ने कहा- विकास का खाका तैयार कर दिया सरकार ने 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजयुमो नेता जयराम दास ने कहा कि एक लाख 65 हजार 100 करोड़ रुपये के इस बजट में गति पर मुख्य फोकस किया गया है। गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रीयल ग्रोथ के माध्यम से यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री जयराम दास ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पहला हस्तलिखित बजट पेश कर के नई मिसाल पेश की है। बजट में सुशासन की सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। टैक्स के बोझ को कम करने के लिए ई-वे बिल सीमा 50 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है। वहीं नए बजट में 25 हजार रुपए तक की वैट देनदारी को माफ किया गया है, जिससे 40 हजार से ज्यादा व्यापारियों को राहत मिलेगी। भाजयुमो नेता दास ने कहा कि अचल संपत्ति लेनदेन पर स्टांप शुल्क उपकर भी हटा दिया गया है। कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़, सीएम खाद्यान सहायता योजना के लिए 4500 करोड़, पांच एचपी तक के कृषि पंपों को मुफ्त बिजली आपूर्ति के लिए 3500 करोड़ का आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है, जो पिछले साल के बजट से 300 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने इस बजट में यह बता दिया है कि सुशासन सरकार में सुधार, बेहतर सेवा वितरण की सुविधा और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास भी किया गया है। आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने की झलक दिखलाई दे रही है। बजट में बस्तर क्षेत्र पर भी विशेष फोकस किया गया है। मां दंतेश्वरी की भूमि दंतेवाड़ा में 250 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण ऐतिहासिक निर्णय है।

एनएसएल स्टील प्लांट में 54 वें सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ

0

जगदलपुर औ‌द्योगिक श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पूरे देश में हर साल 4 से 10 मार्च तक मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का विषय “सुरक्षा और स्वस्थ विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक” -रखा गया है।

एनएसएल में इस कार्यक्रम को मनाने के लिए एनएसएल स्टील प्लांट, नगरनार के कार्यकारी निदेशक और प्रमुख, एम एन वी एस प्रभाकर ने सुरक्षा ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों और श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई। एकत्रित कार्यबल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल हर कर्मचारी का अधिकार है। उन्होंने कर्मचारियों को यह याद दिलाकर भावुक कर दिया कि घर पर उनका परिवार उनके आने का इंतजार कर रहा है और उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सुरक्षित घर वापस लौटें।

प्रभाकर ने प्रत्येक कर्मचारी से सुरक्षा उपायों के प्रति सचेत रहने और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने उत्पादन बढ़ाने सहित हर अन्य विचार से ऊपर सुरक्षा को रखने की बात कही।

इस अवसर पर एक सुरक्षा प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसमें सुरक्षा, अग्निशमन और ऑपरेशनल हेल्थ सेंटर से संबंधित विभिन्न उपकरण प्रदर्शित किए गए। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के श्रमिकों द्वारा एक सुरक्षा मार्च भी निकाला गया।सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कई प्रतियोगिताएं होंगी – अधिकारियों और गैर-अधिकारियों के लिए सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता और सुरक्षा नारा प्रतियोगिता होगी । जैसे कि नगरनार स्टील लिमिटेड की प्रथा है, समग्र सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभाग को एक रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। घोषणा किया गया कि ठेकेदारों की टीमों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे जिन्होंने अपने काम में सुरक्षा उपायों के संबंध में उचित सावधानी बरती है।

महिला बाल विकास परियोजना बकावंड के कर्मी का ऐसा जलवा

0
  •  सहायक ग्रेड-1 शिंदे की अधीक्षक पद पर 8 साल तैनाती, वेतन बकावंड से 

अर्जुन झा-

बकावंड महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर के शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह बालक, शासकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी, शासकीय विशेष गृह बालक जगदलपुर ये तीनों संस्थाओ में 9 अगस्त 2016 से आज तक प्रकाश शिंदे प्रभारी अधीक्षक के रूप में पदस्थ है l

इनके जगह मंत्रालय से जारी ट्रांसफर आदेश में श्रीमती एलिजाबेथ टोप्पो जी को शासकिय संप्रेक्षण गृह बालक जगदलपुर अधीक्षक के रूप में नियुक्ति दी गई है श्रीमती टोप्पो द्वारा 27/ दिसंबर 2024 को प्रभार ग्रहण तो कर लिया गया है परंतु पूर्व अधीक्षक भारमुक्त नही हो रहे हैं एवं अन्य दो संस्थाओ शासकीय बाल प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं शासकीय विशेष गृह बालक जगदलपुर अलग कर उनका अधीक्षक बने रहना चाहते हैं। जबकि वे अधीक्षक के पद पर पदस्थ होने की योग्यता नही रखते। उनका मूल पद एकिकृत बाल विकास परियोजना बकावंड 2 जिला बस्तर में सहायक ग्रेड-1 है। जिला कार्यकम्र अधिकारी हेमंत कुमार साहू जगदलपुर द्वारा उन्हें भार मुक्त नही किया जा रहा और अपने निजी स्वार्थ के चलते उन्हें वापस मूल पदास्थपना स्थल बकावंड नही भेजा जा रहा है। जिससे विभाग एवं शासन की छवि धूमिल हो रही है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक प्रकाश शिंदे अभी भी विकासखंड बकावंड में एकीकृत बाल विकास परियोजना-2 में सहायक ग्रेड पर हैं और उनका वेतन आज बकावंड से ही आहरित हो रहा है। अपने कांग्रेसी आकाओं के दम पर शिंदे पिछले आठ साल से जिला मुख्यालय में सेवा दे रहे हैं। उनका वेतन बकावंड से ही बनता है। सत्ता बदल गई, मगर अधिकारियों का नजरिया नहीं बदल पाया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना-2 बकावंड के सहायक ग्रेड 1 प्रकाश शिंदे करीब 8 वर्ष से जगदलपुर स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बालक, प्लेस ऑफ विशेष बालक गृह

जगदलपुर में बतौर अधीक्षक कार्यरत हैं। बीते 8 साल से कई अधिकारी व प्रभारी आए और चले गए, मगर सहायक ग्रेड-1 प्रकाश शिंदे को कोई टस से मस नहीं कर सका। यह समझ से परे है कि आखिर किस खूबी के कारण उन्हें उच्च अधिकारी उनके मूल विभाग पर वापस क्यों नहीं भेज रहे हैं? जानकार सूत्र ने बताया कि सेटिंग का काम बड़ी समझदारी से करने में प्रकाश शिंदे काफी माहिर हैं। इसीलिए विभाग के व अन्य विभागों के लोग इनकी इस विधा से प्रभावित होकर उनके अलावा किसी अन्य को यहां नहीं देखना चाहते हैं। ये महाशय पिछली कांग्रेस सरकार के कुछ स्थानीय नेताओं के बड़े चहेते रहे हैं इस कारण जिला स्तर के अधिकारी भी उन्हें हटाने से परहेज करते हैं। तख्त बदल गया, ताज बदल गया मगर काबिलियत न रहते हुए भी सहायक ग्रेड -1 प्रकाश शिंदे अफसर के तख्त पर आज भी बरकरार हैं।

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट प्रस्तुत किया कया गया है- चेमन देशमुख

0

बालोद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रदेश सरकार के बजट प्रस्तावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अभिनंदन किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट प्रस्तुत किया गया है। वित्त मंत्री चौधरी द्वारा बहुस्पर्शी, बहुआयामी और सर्वव्यापी बजट पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने सभी वर्गों का सभी क्षेत्रों का विकास की दृष्टि से समुचित ध्यान दिया है। देशमुख ने कहा इस बजट में विशेषकर बस्तर, सरगुजा ,वनवासी क्षेत्र , आदिवासी अंचल , जहां पर विकास की अनेक संभावनाएँ हैं, उसे उचित स्थान दिया गया है।

 

चेमन देशमुख ने कहा इस बजट में विकास के कई कार्यक्रम व योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं, साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए, युवाओं की दृष्टि से हो, मातृ शक्तियों का सम्मान बढ़ाने की दृष्टि से हो चाहे किसान भाइयों के लिए हो और उद्योग की दृष्टि से चाहे वह बड़े उद्योग हो लघु उद्योग हो मध्यम उद्योग हो ,इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए समूचे छत्तीसगढ़ के पाँचों संभाग में समुचित रूप से विकास के अनेक प्रावधान किए गए है , जो बजट में घोषित योजनाओं के माध्यम से परिलक्षित हुई हैं।

बस्तर जनपद पंचायत में फिर भाजपा का कब्जा

0
  • अध्यक्ष बने संतोष बघेल, उपाध्यक्ष पद पर जयबती कश्यप की जीत
  • 20 वर्षो से बस्तर जनपद पंचायत पर भाजपा का कब्जा, योजनाबद्ध रणनीति
  • भाजपा समर्थित एक सदस्य ने किया क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस के सूरज कश्यप को 13-11 से हराया

जगदलपुर बस्तर जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित संतोष बघेल कांग्रेस समर्थित सूरज कश्यप को 13-11 के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। चुनाव से पहले भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों की संख्या 14 थी, जबकि कांग्रेस के पास 10 सदस्य थे। जिनमें एक भाजपा समर्थित सदस्य के क्रॉस वोट करने से जीत का अंतर एक वोट कम हो गया। बावजूद चुनाव के दौरान भाजपा समर्थित सदस्य संतोष बघेल की जीत सुनिश्चित हो गई।

भाजपा के समर्थित सदस्य एकजुट रहे और अध्यक्ष पद पर कब्जा करने में सफल रहे। इधर उपाध्यक्ष पद के लिए हुइ वोटिंग में भाजपा की जयबती कश्यप को 14 जबकि कांग्रेस समर्थित अनिता जोशी को 10 वोट मिले। इस तरह जनपद उपाध्यक्ष पर भी भाजपा का कब्जा हो गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसिंग मंडावी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, रामानंद मिश्रा, डॉ व्हीएस राजपूत, उदभोराम नाग, तरुण चोपड़ा, असगर खान, सत्यम झा, आशीष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। जबकि कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला, पूर्व विधायक चंदन कश्यप, गणेश बघेल, राजीव नारंग, अचल वाजपेयी, श्याम दीवान, गोपाल तिवारी, श्याम कुमारी ध्रुव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनता और कार्यकर्ताओं की जीत

भाजपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने जीत पर कहा कि यह देवतुल्य जनता, समर्पित कार्यकर्ता के परिश्रम का नतीजा है कि जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसिंग मंडावी ने कहा कि पिछली चार के चुनाव से बस्तर जनपद पंचयात में भाजपा का कब्जा है। इसके पीछे संगठन की ठोस रणनीति रही है। मंडावी ने बताया भाजपा के दो मंडलों में कभी बस्तर मंडल से अध्यक्ष तो कभी भानपुरी मंडल से जीत दर्ज हुई है। इसी तरह उपाध्यक्ष में कभी बस्तर से तो कभी भानपुरी के प्रत्याशी को जीत मिली है। यह पार्टी की रणनीति का हिस्सा है।

चर्चा में क्रॉस वोटिंग

जहां अध्यक्ष पद के चुनाव में एक भाजपा समर्थित सदस्य ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया, वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित सभी 14 सदस्यों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। भाजपा के एक सदस्य द्वारा क्रॉस वोटिंग किया जाना अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सरपंच पद पर इस बार डमरू मौर्य निर्वाचित हुए

0

बकावंड पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर इस बार डमरू मौर्य निर्वाचित हुए, चुनाव पश्चात उन्होंने कहा कि मैं सर्वप्रथम पंचायत की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास करूंगा, पंचायत में लटकी हुई पेंशन योजना को सुचारू रूप से चलाया जाएगा,आवास योजना जो चल रही है उसमें गति लाई जाएगी,पंचायत स्थित तालाब की सफाई और उसके सौंदर्यीकरण हेतु पूरा प्रयास रहेगा,साथ ही साथ पूरे ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु हमेशा तत्पर रहूंगाl

गांव के विकास का संकल्प

0

बकावंड ग्राम पंचायत आमागुड़ा आश्रित ग्राम मगनपुर में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सरपंच, पंचों सरपंच एवं ग्रामवासियों और कुछ भाजपा के जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रघु सेठिया, सतीश वाजपेयी, लिंगेश्वर सेठिया, मोतीराम बघेल, अर्जुन सेठिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष जनपद सदस्य खेमेश्वरी नाग उपस्थित थे सरपंच अरावती नाग और पंचों ने गांव की विकास हेतु शपथ ली। सभी पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। ग्रामवासियों की उपस्थिति में शपथ समारोह संपन्न हुआ और सारे पंच सरपंचों ने गांव के विकास गांव की उन्नति के लिए शपथ ली।

सुशासन की सरकार ने बजट में रखा हर वर्ग का ख्याल- जयराम दास

0

दंतेवाड़ा  छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने सोमवार को राज्य का बजट पेश किया. बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजयुमो प्रदेश मंत्री जयराम दास ने कहा कि एक लाख 65 हजार 100 करोड़ रुपये के इस बजट में गति (GATI) पर मुख्य फोकस किया गया. GATI यानि गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ के माध्यम से यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पहला हस्त लिखित बजट पेश कर के नई मिशाल पेश की है,बजट में सुशासन की सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है,व्यापारियों को बड़ी राहत दी है. टैक्स के बोझ को कम करने के लिए ई-वे बिल सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये तक किया गया है. वहीं, नए बजट में 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारी को माफ किया गया है, जिससे 40 हजार से ज्यादा व्यापारियों को राहत मिलेगी। भाजयुमो नेता ने कहा कि अचल संपत्ति लेनदेन पर स्टांप शुल्क उपकर भी हटा दिया गया है. कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़, सीएम खाद्यान सहायता योजने के लिए 4500 करोड़, पांच एचपी तक के कृषि पंपों को मुफ्त बिजली आपूर्ति के लिए 3500 करोड़ का आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है, जो पिछले साल के बजट से 300 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने इस बजट में यह बतला दिया है कि सुशासन सरकार में सुधार,बेहतर सेवा वितरण की सुविधा और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास भी किया है,आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने की झलक दिखलाई दे रही है। बजट में बस्तर क्षेत्र पर भी विशेष फोकस किया गया है, मां दंतेश्वरी की भूमि दंतेवाड़ा में 250 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण ऐतिहासिक निर्णय है।

MOST POPULAR

HOT NEWS