बालोद – आज के समय में हमारे देश में मोबाइल नंबर स्पूफिंगया Caller id Spoofing के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं | मोबाइल नंबर स्पूफिंग कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है, इसका उपयोग कई तरीकों से जालसाज लोगों को धोखा देने के लिए कर रहे हैं | इसका उपयोग जालसाज किसी भी नामी लोगों को बरगलाने या धोखा देने के लिए इस तकनीक का उपयोग करते हैं, मोबाइल नंबर स्पूफिंग या कॉल स्पूफिंग में कलर आईडी की जानकारी में हेरफेर करने की प्रक्रिया को कॉल नंबर स्पूफिंग कहते हैं I
मोबाइल नंबर स्पूफिंग कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है जब से मोबाइल का आविष्कार हुआ है जिसे के लोग बात करने के लिए इसका उपयोग करने लगे हैं, तब से जालसाजो (हैकर) के द्वारा इस तकनीक का खोज उसी समय निकाल लिया गया था अर्थात मोबाइल नंबर स्पूफिंग काफी पुरानीजालसाज की एक नई धोखाधड़ी तकनीकी इसका उपयोग सालों साल से होता आ रहा है ।
अनजाने नंबर से आने वाले कॉल्स में से ज्यादातर टेलीमार्केटिंग या रोबोकॉल्स होते हैं। लेकिन अब जाने-पहचाने नंबर से रोबोकॉल और आपके ही नंबर से आपको कॉल आएंगे। उत्सुकतावश आप इन्हें रिसीव कर सकते हैं। बस यही मौका स्कैमर्स को चाहिए। वे आपके पहचान के नंबर से धोखा तो देंगे ही, जानी-पहचानी आवाजों का भी उपयोग करेंगे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्ली राजहरा नगर का हृदय स्थल गुप्ता चौक में जो चौक निर्माण किया गया था, वह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे पूरी तरह तोड़ कर हटा दिया गया है, अब इस स्थान पर चौक नहीं होने से वाहनों के आने जाने में राहगिरों को काफी असुविधा होती है। इसलिए इस चौक का निर्माण अतिशीघ कराया जाये तथा इस स्थान का सौन्दर्यीकरण कराया जाये जिससे चौक के साथ साथ नगर के सौन्दर्य में भी इजाफा हो। साथ ही रात्रि के समय पर्याप्त रौशनी हेत लाईट की उत्तम व्यवस्था की जाये जिससे भारी वाहनों के आवागमन और आम नागरिकों को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और अंधेरे की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उपरोक्त समस्या को देखते हुए दल्लीराजहरा व्यापारी संघ द्वारा गुप्ता चौक का निर्माण सौन्दर्गीकरण तथा लाईट व्यवस्था अविलम्ब दुरूस्त कराने नगरपालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन |
बालोद – पुलिस अधीक्षक जिला-बालोद के आदेशानुसार, अति० पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद के निर्देशन पर अवैध शराब विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत ग्राम दरबारी नवागांव, दुधली एवं मालीघोरी के शराब कोचियों के विरूद्ध थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा के द्वारा विशेष टीम गठित कर टीम में सउनि धरम भुआर्य, प्रआर0 666 ब्रम्हानंद कामड़ी, प्रआर0 1453 भगवान ध्रुव, आर0 विवेक धीर, युगेन्द्र तामस्कर, छन्नू बंजारे, प्रवीण साहू, टूमन रावटे, मआर0 अनीता साहू शामिल रहें।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जिनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत् है:01. घनाराम देशमुख पिता कुमार सिंह देशमुख, उम्र 38 वर्ष, ग्राम दुधली (मालीघोरी) 35 पौव्वा 02. टीकम लाल देशमुख पिता स्व0 तेजराम देशमुख, उम्र 41 वर्ष,ग्राम दुधली (मालीघोरी) 32 पौव्वा के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की गई, एवं 01. माखन कौशिक पिता राम प्रसाद, उम्र 50 वर्ष, 02. चैतराम टांडिया पिता घसिया राम टांडिया, उम्र 55 वर्ष, 03. बुदेश्वर अंधारे पिता अगरसिंह अंधारे, उम्र 45 वर्ष, 04. राधेलाल अंधारे पिता स्व0 प्यारी राम अंधारे, उम्र 55 वर्ष, 05. शिवप्रसाद साहू पिता खोरबाहरा राम साहू, उम्र 32 वर्ष एवं झुमूकलाल चुरेन्द्र पिता स्व जयलाल उम्र 81 वर्ष, ग्राम दरबारी नवागांव थाना बालोद के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्यवाही की गई। घनाराम देशमुख ग्राम दुधली, 35 पौव्वा टीकम देशमुख ग्राम दुधली 32 पौव्वा आबकारी एक्ट की धारा 34 (2)
मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने कहा कि राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश अनुसार राजस्व वसूली शत प्रतिशत होनी चाहिए ।राजस्व वसूली कम होगा तो वेतन भुगतान सहित अन्य विकास कार्य लंबित होंगे ।
दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा संपत्ति कर समेकित कर राशि वसूल की जाती है। नगर के 48 बड़े संपत्ति कर समेकित कर बकायेदारों को चिन्हित किया गया है, जिन पर प्रॉपर्टी टैक्स की राशी बकाया है।
नगर पालिका ने 5 से 10 वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बार-बार बिल नोटिस एवं डिमांड नोटिस जारी कर चुका है । नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी बकायादारो द्वारा जवाब नहीं दिया गया है ।इन्हें पर्याप्त नोटिस जारी किया जा चुका है ।
अध्यक्ष शहीद अस्पताल समिति दल्ली राजहरा राशि रु1127897/- नवीन कथूरिया /गुलाबचंद राशि रु 445639/- झुनमुन गुप्ता/ रामजी गुप्ता रु 344251/- हरिशंकर तिवारी/ स्वर्गीय राधेश्याम तिवारी रु 334651/- गजेंद्र भारद्वाज /एस भारद्वाज रु 296136/- बलबीर सिंह बग्गा/ स्वर्गीय भरत सिंह बग्गा रु 229663/- जगदीश जयसवाल/ स्वर्गीय रूपनारायण रु159813 /- राधेश्याम तिवारी/ रामसाय तिवारी रु74203 /- मनीष सिगरौल स्वर्गीय शिवनाथ रु 46698/- बिहारीलाल मनमानी/ स्वर्गीय आरसी मनमानी रु 39100/- कमलजीत सिंह/ सेवा सिंह रु 33152/- जयराम दास /लीला दास रु 32357/ताराचंद /पारसमलजी रु 32039/- कन्हैयालाल /बृजलाल रु 29569/- जसविंदर सिंह /सतनाम सिंह रु 29452/- नवरत्न जैन /जोधराज जैन रु 29229/- शांतिलाल मोहंती /बीएस मोहंती रु 28917/- रूप चंद जैन /इंदर चंद जैन रु 27713/- दुर्गा प्रसाद/ रामसूरत यादव रु 27452/- प्रीतपाल कौर /स्वर्गीय अमरजीत सिंह रु 26375/- एसपी पारख/पी एस पारक रु 26241/- चुन्नीलाल यदु /शिवदयाल रु 26043/- एन आर चौधरी/ एस एस चौधरी रु 23059/- रणजीत सिंह /स्वर्गीय गुरदयाल रु 22792/- मनमोहन शर्मा /मौजू शर्मा रु 22757/- मोहनलाल जैन /स्वर्गीय माणिकलाल रु20962/- तनु प्रसाद यादव/ स्वर्गीय आनंदी प्रसाद रु20141/ महावीर प्रसाद मिश्रा/ के के मिश्रा रु19387/- युद्धनंदन सिंह/ मुख् लाल सिंह रु19218/- हरभजन सिंह /स्वर्गीय संपूर्ण सिंह रु19134/- प्रकाश कौर /स्वर्गीय बाबा सिंह रु18000/- फुलो देवी/ स्वर्गीय रूपनारायण रु 17887/- दयावती /स्व. रतनलाल रु 20934/ नगीना सिंह/ स्वर्गीय महादेव सिंह रु17757/- एस शिवास्वामी/ एके स्वामी रु 17757/ माना प्रसाद यादव/ स्व. आनंदी प्रसाद रु17713/ कावेरी मंज/स्व. के मंज रु17645/ गीता शर्मा /सुरेंद्र शर्मा रु 17645/ रूपचंद जैन/ स्वर्गीय चुन्नीलाल रु17415/- देवी प्रसाद गुप्ता/ फूलचंद रु17221/- केएमजॉर्ज/के एम जोसेफ रु 16572/- रमेश कुमार जैन/ मानक लाल जैन रु16519/- जी कौंडिया/ वैलरूती रु15733/- राजेश प्रसाद /फूलचंद रु 15592/- इमरती देवी /गोपाल चंद रु 15512/- महेंद्र कुमार कुरेटी/ स्वर्गीय सुखदेव रु14223/- अच्छेलाल जायसवाल/ केशव प्रसाद जसवाल रु10623/- शेखर सिन्हा /हनुमान सिन्हा रु10972/-
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस प्रकार 48 बड़े बकायादारो से संपत्ति कर ,समेकित कर की राशि 3909760/रु (उनचालीस लाख नो हजार सात सौ साठ रु) नगर पालिका दल्ली राजहरा को राजस्व वसूली करनी है एवं नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी।
नगर पालिका द्वारा सभी वार्डों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया ताकि यह बकायादार अपना टैक्स जमा कर सके इसके बावजूद भी बकायादार राशि जमा नहीं किए हैं तो बड़े बकाया दारो की सूची तैयार किया गया जिसमें वर्ष 2001 से 20 -21 तक के बकाया दार है ।
जिलों में जमा हो रहे सदस्यता बुक एक-दो दिन में जारी होगी सूची
सदस्यता अभियान पूरा करने 15 फरवरी तक का समय
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन ने साढ़े तीन माह सदस्यता अभियान चलाकर अब तक 6 लाख से अधिक सदस्य बना लिए हैं। पीसीसी ने सदस्यता अभियान के तहत 10 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने 15 फरवरी तक का समय दिया गया था। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि मुख्यालय को अब तक 6 लाख से अधिक सदस्यों की जानकारी मिल चुकी है। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्षों के पास कई सदस्यता बुक जमा है, सूची एक्सेल शीट में भेजे जाने के बाद इसकी गणना कर वास्तविक सदस्यों की जानकारी मिल सकेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी को एआईसीसी ने 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया था। पीसीसी को सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलाने का फरमान दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इसे 15 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य राज्य में दिया था। प्रदेश में 1 नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू होने के बाद निकाय, पंचायत चुनाव और कोरोना के कारण सदस्यता अभियान में व्यवधान के कारण दिसंबर माह तक अपेक्षित प्रगति नहीं देखी गई। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को और जन प्रतिनिधियों को इससे जूड़कर तय समय में इसे पूरा करने कहा गया। उसके बाद अभियान में तेजी लाई गई। लक्ष्य पूरा करने सभी जिला और बूथ कमेटियों को 50 हजार सदस्यता बुक वितरित किए गए थे।
जिलों में रहेंगी सदस्यता बुक
जिलों में माध्यम से अब तक 30 हजार से ज्यादा बुक जमा किए जाने का दावा किया गया है। संगठन से जूड़े सूत्रों के अनुसार जिलों में सदस्यता बुक रखे जाने और वहां से एक्सल शीट पर सदस्यों के नाम भेजने कहा गया है। ऐसा करने के पीछे यह बताया कि छानबीन समिति के द्वारा सदस्याें की जानकारी जिलों में जाकर लेने में सदस्यता बुक से वास्तविकता जानी जा सकती है। अब जिलों के द्वारा अपने यहां बनाए गए सदस्यों की जानकारी मुख्यालय को भेजने का क्रम शुरू हो गया है। एक दो दिनों में सदस्यों की जानकारी आने की संभावना है।
10 हजार डिजिटल सदस्य बने
डिजिटल अभियान के जरिए भी पार्टी के सदस्य बनाए जा रहे हैं। सभी संभागों को इसे लेकर प्रशिक्षण अभियान चलाया गया था। अब तक प्रदेश में 10 हजार से अधिक डिजिटल सदस्य बनाए जा चुके हैं। सभी जिलों में बूथ कमेटियों में डिजिटल एनरोल करने जोन वार नियुक्ति भी की गई है।
पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग ओ.पी. पाल के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर व उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर व सायबर सेल प्रभारी रोहित मालेकर के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 112 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा पुलिस कंट्रोंल रूम सायबर सेल बालोद में 112 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।
कुल 112 नग मोबाईल किमती 13 लाख लगभग।
पूर्व मे भी साइबर सेल बालोद द्वारा 67 गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को किया गया है सुपु़र्द।
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी सैमसंग,नोकिया, विवो,ओप्पो, रियलमी एन्ड्रायड फोन को टेªस कर दीगर राज्य हैदराबाद तेलगांना, भोपाल मध्यप्रदेष नागपुर महाराष्ट्र एवं अन्य जिलों दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,कांकेर ,महासमुंद , जगदलपुर से उसे रिकवर किया गया। जिसमंे 112 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 15.02.2022 को सायबर सेल कार्यालय पुलिस कंट्रोंल रूम बालोद में सभी 112 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। गुम मोबाईल बरामदगी के दौरान लूट व चोरी के 01 आरोपी सहित एक नाबालिक बालक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। कुल प्राप्त 200 आवेदनों का निराकरण करते हुए साइबर सेल द्वारा 112 मोबाईल फोन बरामद किया गया। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 67 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया था।
गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। अति0 पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के द्वारा ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोषल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया।
गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक योगेष पटेल ,आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाष दुबे का सराहनीय भूमिका रहा।भूमिका रही।
खैरागढ़। खैरागढ़ रियासत के राजा आर्यव्रत सिंह की माता एवं काँग्रेस नेत्री पदमा सिंह से मीडिया ने चर्चा करते हुए उक्त विधानसभा में उनके लगातार दौरे को लेकर तथा खैरागढ़ में कांग्रेस पार्टी की वर्तमान वस्तुस्तिथि को लेकर कुछ सवाल करते हुए उनसे सीधे सवाल पूछे?
प्रश्न―? आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर हमने उनसे पूछा कि , उपचुनाव में आपका नाम भी जोरों से लिया जा रहा है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
प्रश्न―? पदमा सिंह से जब पूछा गया कि वर्तमान में आपकी सक्रियता पूरे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रही है । साथ हीं , वहीं आप लगातार पूरा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण अपने पुत्र आर्यव्रत सिंह एवं पुत्री शताक्षी सिंह सहित कार्यकर्ताओं के साथ रोजाना दौरा , कर विभिन्न कार्यों की भूमिपुजन , उद्घाटन कर रही हैं । कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप विधानसभा में अपने दावेदारी को लेकर ये सब कर रही हैं।
उत्तर― जिसके जवाब में पदमा सिंह ने कहा कि ― आप सभी को हम अवगत करा देते हैं कि हमारे दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से विधायक रहे थे । जो इस विधानसभा के चर्चित चेहरे एवं सम्मानित नागरिक भी थे। वो पहले कांग्रेस पार्टी से विधायक सांसद , एवं कांग्रेस पार्टी के कई प्रदेश स्तर के विभिन्न पदों पर आसीन भी रहे हैं। गत वर्ष के चुनाव में उन्होंने दो राष्ट्रीय पार्टी काँग्रेस एवं भाजपा को अपने आमजनता , समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के बलबूते पर पट खनी दी थी। अचानक उनके आकस्मिक निधन के कारण वर्तमान समय में यहाँ की राजनीतिक समीकरण में उथल पुथल हो चुकी है। किंतु आज उन्हीं कार्यकर्ताओं , उनके समर्थकों तथा आमजनता की सलाह के साथ उनकी सहानुभूति तथा साथ ही साथ , उनके मार्गदर्शन एवं अपार सहयोग से हमारा परिवार खैरागढ़ विधानसभा को पुनः कांग्रेस पार्टी का गढ़ बनाकर मजबूत करने की ओर अग्रसर हैं। मेरा एवं मेरे बच्चों का यह कर्तव्य बनता है कि दिवंगत विधायक के पदचिन्हों पर हम चलकर खैरागढ़ को अपने विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को खैरागढ़ में पहले से और भी ज्यादा मजबूत करें। जिसके चलते हम सभी रोजाना अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुदुरवनांचल एवं नगर में जाकर लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। हम आमजन से मिलकर रोजाना क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। यहाँ सभी वर्ग के लोग हैं जिनका मुख्य कार्य कृषि है। जिसमें खेतिहर मजदूरों, कृषकों, व्यवसायीयों एवं आमजन व्यापारियों से रोजाना मुलाखात कर हम वर्तालाप कर रहे है। जहाँ मैं भूपेश बघेल की समस्त जनहित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन तक पहुंचाने का
सतत प्रयास हम सभी कार्यकर्ता कर रहे हैं। मैं उनके लिए कोई नया चेहरा नहीं हूँ । हमारे दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को वनांचल से लेकर पूरे विधानसभा तक के सभी नागरिक जानते हैं। भाजपा के कार्यकाल में डॉक्टर रमन सिंह के कार्यकाल में 2007 के उपचुनाव में मैं भी खैरागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हूँ । दिवगंत देवव्रत सिंह ने गत वर्ष के चुनाव में खैरागढ़ विधानसभा में लोधी बाहुल्यता के पश्चात भी कोमल जंघेल एवं गिरवर जंघेल को शिकस्त दिया था। आज उनके समर्थक एवं ग्रामीणजन हमसे मिलकर अपनी निजी एवं सार्वजनिक समस्याओं को अब बता रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर सके। छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश बघेल जी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने किसानों के दर्द को समझा है। आज हमारे किसानों को हमारे पार्टी के द्वारा न्याय योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग की योजना द्वारा प्रदत्त उन्नत तकनीक की खेती ,बीमा योजना लाभ, एवं अपने कृषि के स्तर में परिवर्तन करके अधिक से अधिक फसल उगा कर कैसे लाभ लिया जा सके , इसकी हम जानकरी दे रहे हैं। साथ ही इस विषय पर मैं अपना अनुभव साझा करते हुए जानकरी दे रही हूँ। रही बात खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में मेरी दावेदारी को लेकर तो पार्टी जो फैशला लेगी हमें स्वीकार है। वो चाहे किसी भी को प्रत्यासी बना दे, हम सभी उस प्रत्यासी के लिए कार्य करेंगे। क्योंकि हम सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं और हम एक सिपाही की तरह हैं जो अपने कांग्रेस पार्टी के लिए ही कार्य करेंगे।
दूसरा प्रश्न?― सुनने में आ रहा है कि आपका नाम भी दावेदारी में ऊंचे पायदान में है। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपके कार्यकर्ता की संख्या 14 हजार है तथा आपके अनगिनत समर्थक हैं साथ ही आप इस विधानसभा में लोकप्रिय हैं, इस वजह से ….. तो नहीं!
उत्तर ― ये बिल्कुल सही कहा आपने… हमारे समथर्क एवं कार्यकर्ताओं की संख्या पूरे विधानसभा में सबसे ज्यादा है, जिनके कारण हमारे दिवंगत विधायक तीसरी पार्टी से चुनाव लड़ने के बाउजूद अपने पार्टी से विजय हाशिल किये थे। आज उनके समर्थक, आमजनता , उनके कार्यकर्ता , अब हमारे साथ हैं और उनके ही मार्गदर्शन में , मैं और मेरा परिवार आज ज़मीनी स्तर पर उतर कर एक बार फिर अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करने हेतु तत्पर हैं। हम कांग्रेस पार्टी के योजनाओं का प्रचार प्रसार करके अपनी सरकार एवं पार्टी को और मजबूत कर रहे हैं। हम सभी ने नगर पालिका चुनाव में भी दमखम दिखाते हुए अपने बूथ एवं कुछ वार्डों के बूथों में जी तोड़ मेहनत की थी । जिसके परिणामस्वरूप उक्त वार्डों में हमारे वार्ड प्रत्यासीयों को विजय हाशिल मिली है। निकट भविष्य में हमारे सभी कार्यकर्ता जीतोड़ मेहनत करके एकजुट होकर खैरागढ़ विधानसभा को और मजबूत करेंगे। ― ये थी पदमा सिंह की बातें जिन्हें आपने सुना। अब आगे देखते हैं कि इनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मेहनत वाकई में कितना रंग लाती है खैरागढ़ विधानसभा में ?
माँ दंतेश्वरी सेवा समिति, जगदलपुर द्वारा विगत 13 वर्षों से यह नि:शुल्क सेवा श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। बी. केशव राव, के. नागेश्वर राव, के. धनंजय राव, ई. नागभूषण राव, सीएन माली, जितेंद्र श्रीवास्तव, दंतेश्वर राव, बँटी झज्ज, कमलेश, बलराम नायडु, के. सत्यनारायण, बी. गणपत राव, दुर्गा राव, गुंडु राव, शंभूनाथ पटेल आदि स्वयं सेवकों का समूह लगातार तेरह वर्षों से श्री बालाजी मंदिर के वार्षिकोत्सव के दौरान अपनी सेवाएँ देते हैं। समिति प्रमुख बी. केशव राव के मुताबिक़ तेरह वर्ष पुर्व बालाजी मंदिर के वार्षिकोत्सव, ख़ास कर महाभंडारा के अवसर पर उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए कुछ मित्रों ने मिलकर यह सेवा शुरू की थी जिसने अब वृहत रूप ले लिया है, दर्जनों की संख्या में स्वयं सेवक माँ दंतेश्वरी सेवा समिति से जुड़ गये हैं। समिति से जुड़े सदस्य तन,मन और धन से भक्तों की सेवा करते हैं।
जगदलपुर। उत्तर प्रदेश चुनाव में छत्तीसगढ़ और बस्तर जलवा बिखेर रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वरिष्ठ पर्यवेक्षक हैं तो उनके सहयोगी रेखचंद जैन केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी सम्हाल रहे हैं। इलाहाबाद जैसे जागरूक चेतना के नगर में रेखचंद हर वर्ग की जनता को कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित करने में जुटे हुए हैं। सीधे सरल तरीके से जनता के साथ जनता के मन की बात कहना उनकी विशिष्टता है। वे अपनी इस शैली से यूपी में कांग्रेस के प्रति जन विश्वास बढ़ा रहे हैं। रेखचंद जैन उस छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि हैं, जहां की कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में प्राथमिकता दी है।
कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक, छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने प्रयागराज में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विश्वास प्रकट किया कि यूपी में अप्रत्याशित परिणाम आएंगे और कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तानाशाही सरकार से जनता त्रस्त है। गरीब, किसान, मजदूर, सर्वहारा वर्ग परेशान है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा जारी घोषणा पत्र लागू करके गरीबों, किसानों, मजदूरों, सर्वहारा वर्ग के हित में काम करेंगे।
उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार, महिलाएं, सहित हर वर्ग के लोग यूपी की तानाशाह सरकार से परेशान हैं। ऐसे सरकार में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है सरकार अपनी मनमानी चला रही है जिससे हर वर्ग के लोग मौजूदा सरकार से नाराज हैं और इसे बदलने का मन बना चुके हैं। रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश की जनता की भावनाओं के अनुरूप उनके हित में काम करेगी।
विदित है कि रेखचंद जैन बस्तर अंचल की बारह विधानसभा सीटों में एकमात्र सामान्य सीट से चुने गए हैं। हर वर्ग के लोगों के बीच सहजता से जुड़ जाना उनकी पहचान है। इसी स्वभाव की राजनीतिक परिपक्वता से इलाहाबाद की जनचेतना उनसे प्रभावित हो रही है।
कर्मचारियों की मनमानी से मदिरा प्रेमी परेशान, अधिकारियों की कार्यशैली भी संदेहास्पद आबकारी आयुक्त ने कही टीम गठित कर कार्यवाई की बात
जगदलपुर – शहर के शासकीय अंग्रेजी शराब दुकानों में कर्मचारियों की मनमानी से मदिरा प्रेमी परेशान हो गए हैं. शराब दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर खुलेआम शराब बेची जा रही है. इतना ही नहीं मदिरा प्रेमी जब बिल की मांग करते हैं तो कर्मचारी तू-तू-मैं-मैं पर उतर जाते हैं. सेल्स मैनेजर से शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. यहाँ के मेनेजरों की मनमानी से जहां कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं तो वहीं ग्राहक परेशान हो रहे हैं.
इस संबंध में पड़ताल किया तो पाया कि जिस शराब का मूल्य 120 रुपए है उसे कर्मचारियों द्वारा बिना बिल के 130 रुपए में बेचा जा रहा है. 140 रुपए वाली शराब को 150 रुपए में बेचा जा रहा है. 70 रुपए वाली शराब को 80 में बेचा जा रहा है. ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक दाम खुलेआम लिया जा रहा है. बिल की मांग करने पर दुत्तकार कर भगा दिया जाता है और शराब नहीं देने की बात कही जाती है. ऐसे में जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना समझ से परे है. यही नहीं, इस पुरे बंदरबांट में आबकारी विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली भी संदेह के दायरे में आ रही है.
बेची जा रही खुलेआम अवैध शराब
शासकीय शराब दुकान में एक-एक ग्राहकों को शराब देने की मात्रा भी निर्धारित है, लेकिन देखा जा रहा कि एक व्यक्ति को 10-10 बोतल शराब दी जा रही है. इसके चलते अवैध शराब का धंधा शहर और आस पास के इलाकों में फल-फूल रहा है.
राजस्व का भारी नुकसान
शहर के दुकानों में कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे बन्दरबांट के चलते शासन को राजस्व का भारी नुकसान भी हो रहा है. यहाँ यह कहना लाजमी है कि दुकान के कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे इस अवैध कृत्य को कहीं न कहीं विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है जिससे इनके हौसले बुलंद हो चले हैं.
गलत किया तो जाएगी नौकरी, फिर भी कार्यरत है कर्मचारी
चांदनी चौक स्थित शराब दुकान के पूर्व मैनेजर के विरुद्ध कुछ वर्ष पूर्व विभागीय जांच भी हो चुकी थी और आबकारी की टीम ने यह भी पाया था कि तत्कालीन समय में इस मैनेजर की शय पर धड़ल्ले से ऊँचे दामों पर शराब का विक्रय किया जा रहा था. ऐसे में इस मैनेजर को नौकरी से निकालने के बजाय नया बस स्टैंड के दुकान में स्थानांतरण कर दिया गया. बावजूद, इस दुकान में भी इस मैनेजर ने अपनी मनमानी करना नहीं बंद किया है और आज पर्यंत इसी की शय पर ऊँचे दामों में शराब बिक रही है. जबकि नियम के अनुसार शासकीय नियमों का पालन नहीं करने वाले कर्मचारी को तत्काल निलंबित करने का प्रावधान है. लेकिन आबकारी विभाग इन नियमों से परे हटकर अपनी मनमानी की चरम पर कार्य कर रहा है, जिसकी सुध लेने अब तक आला स्तर पर कोई कार्यवाई नहीं की गयी है.
इस सम्बन्ध में आबकारी आयुक्त निरंजन दास को भी जानकारी प्रदान की गयी थी, जिसके बाद उन्होंने टीम गठित कर जांच करवाने और ऐसे कृत्यों में संलिप्त लोगों पर कार्यवाई करने की बात कही थी. बावजूद, आज पर्यंत तक कोई कार्यवाई नहीं की गयी है.