बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले धुर नक्सल इलाके में आज सुबह एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले जिला बल और CRPF के जवानों के साथ माओवादियों की मुठभेड़ बीजापुर के
बासागुड़ा थाना क्षेत्र के कोरसागुड़ा और अउटपल्ली के जंगलों में हुआ. इस मुठभेड़ में जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए एक लाख के इनामी नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल की है.
इसकी पुष्टि एसपी ने की है. आज जो मुठभेड़ हुई थी वह धुर नक्सल इलाकों में आता है और आये दिन जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ होती रहती है. जवानों को जंगल में बहुत सावधानी बरतते हुए फूंक-फूंक कर कदम रखना पड़ता है, क्योंकि थोड़ी भी लापरवाही या चुक से उन्हें जान से हाथ थोना पड़ सकता है |
रायपुर। अभी हाल ही में गुरुवार को बीजेपी की पूर्व विधायक प्रत्याशी अर्चना पोर्ते और ध्यान सिंह पोर्ते ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया था. भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी अर्चना पोर्ते 2018 में मरवाही से उम्मीदवार रहीं हैं, जबकि भाजपा पूर्व विधायक प्रत्याशी ध्यान सिंह पोर्ते भी
2008 में मरवाही विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. भाजपा के दो विधायक प्रयाशियों का कांग्रेस में प्रवेश करने की जानकारी मिली थी अब आज कांग्रेस ने जेसीसी-जे को बड़ा झटका देते हुए एक बड़े नेता का कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करा दिया है | छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले जोगी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. आज जेसीसी-जे के बड़े नेता,
6 ग्राम पंचायत के 17 बूथ प्रभारी प्रशांत गुप्ता ने प्रभारी मंत्री गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया.
सभी ने 3 नम्बर को होने वाले गौरेला-पॅड्रा-मरवाही विधानसभा उपचुनाव में प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करने का संकल्प लिया.
अंबिकापुर। देश में हाथरस की इतनी बड़ी घटना के बाद भी छत्तीसगढ़ में आये दिन दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है । अब तो अवयस्को को भी ऐसी अपराध की ओर ले जा रही है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जिसमे 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किये जाने का है। मोहल्ले में ही रहने वाले एक नाबालिग ने अपने घर के पास में ही रहने वाली बच्ची को बहला फुसलाकर खेलने के नाम पर गांव के ही अन्यत्र सुनसान इलाके
में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया । जब बच्ची रोते हुए घर पहुंची तब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी उसके पश्चात् उन्होंने कोतवाली थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपचारी बालक पर अपराध दर्ज कर उसे बाल गृह भेज दिया है।
नई दिल्ली – घरेलू मैन्युफक्चरिंग को बढ़ावा देने और गैर-जरूरी सामानों के आयात में कमी लाने के लिए यह कदम उठाया गया है. इससे चीनी कारोबारियों को बड़ा झटका लगेगा गौरतलब है कि देश में एसी का बाजार करीब 40 हजार करोड़ रुपये का है |
जुलाई माह में भारत सरकार ने कलर टीवी सेट के आयात पर बैन लगा दिया था. चीन से भारी मात्र पर कलर टीवी भारत मंगाए जाते थे. लेकिन सरकार ने उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. जून में सरकार ने कार, बसों और मोटरसाइकिल में उपयोग होने वाले नये न्यूमैटिक टायर के आयात पर पाबंदी लगाई थी.माना जा रहा है कि सीमा पर चीनी सेनाओं की हरकतों के बाद देश में चीन के खिलाफ एक माहौल बन गया है |
विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा, ‘रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के आयात को लेकर नीति संशोधित की गई है. इसके तहत इसे मुक्त श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधात्मक सूची में डाला गया है.’ स्प्लिट और विंडो या अन्य सभी तरह के एयरकंडीशनर के आयात पर रोक लगायी गई है. भारत में कई विदेशी कंपनियों ने अपने प्लांट लगा रखे हैं. उनके कारोबार पर इसका असर नहीं होगा.
डोंगरगढ़ – कोरोना महामारी के चलते इस साल किसी भी ट्रेन का स्टॉपेज डोंगरगढ़ में नहीं होगा इसके आलावा अन्य ट्रेने जो बिलासपुर से चलती थी वह भी बंद रहेगी | जिला कलेक्टर स्पष्ट कर दिया है कि कोविड-19 के चलते मंदिर में मेला और बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की भीड़
उमड़ती है। इसे ही रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कुछ कड़े फैसले किए हैं।जिसे अमल में लाने के लिए अन्य जिलों के अधिकारियों से सहयोग की मांग हुई है। हर नवरात्रि में हजारों की संख्या में रेल और अन्य माध्यमों से दर्शनार्थी मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचते
हैं। इनकी संख्या लाखों में होती है। इसके चलते रेल में बर्थ नहीं मिलती और मुसाफिरों को कई परेशानी होती है।हर बार इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है।
रायपुर – राजधानी से लगे हुए गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी था | आरोपी उत्तरप्रदेश कानपूर का रहने वाला था और दुष्कर्म करने के पश्चात् फिर से उत्तरप्रदेश भाग गया था जहाँ
युपी पुलिस और छग पुलिस आपस में तालमेल बिठाने से ही आरोपी पकड़ में आया | प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कुल्फी बेचने का काम करता था और जहाँ पर वह किराये में रहता था उसकी मकान मालकिन विधवा थी और उसकी एक 15 साल की नाबालिग बेटी थी उसने उस औरत से शादी कर ली | एक दिन जब घर में कोई नहीं था तब उसने चाकू टिकाकर
उसके साथ बलात्कार किया और साथ में यह भी धमकी दी यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा और जब वह घर में नहीं था तब पीडिता ने अपनी माँ को पूरी बात बताई फिर थाने जाकर उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई तब तक आरोपी फरार हो गया था |
रायपुर – राजधानी के करीब विस्फोटक सामग्री मिलने से राजधानी के पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है | प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी से लगे गोबरा नवापारा राजिम में भाजपा नेता के गैरेज में विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना के आधार पर रायपुर से स्पेशल
सेल की और फारेंसिक की टीम रवाना हुई तो वहां 17 बोरी में विस्फोटक भरा हुआ पाया गया | लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस विस्फोटक का कहां और कैसे इस्तेमाल होना है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। यह गैरेज भाजपा नेता श्रेयांस चौधरी का है | पुलिस छानबीन और तहकीकात में जुटी हुई है |
नई दिल्ली – अब सिलेन्डर लेने के लिए भी अब ओटीपी की जरुरत पड़ने वाली है नए नियम के अनुसार बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा यह नियम 1 नवम्बर से शुरू होने वाला है | चोरी
रोकने और सही ग्राहक की पहचान के लिए तेल कंपनियां नया एलपीजी सिलेंडर का नया डिलीवरी सिस्टम लागू करने वाली हैं। इस नए सिस्टम को DAC का नाम दिया जा रहा है यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड।
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा उस कोड को जब तक आप डिलीवरी ब्वाय को कोड नहीं दिखायेंगे, तब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। अगर किसी कस्टमर का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो डिलीवरी ब्वाय के पास के ऐप होगा, जिसके जरिए वह रियल टाइम अपना नंबर अपडेट करवा लेगा और उसके बाद कोड जनरेट हो जाएगा।नए सिस्टम से उन कस्टमर्स की मुश्किलें बढ़ जाएंगी, जिनका पता और मोबाइल नंबर गलत है।
धमतरी -इन दिनों धमतरी जिले में खनिज विभाग और जिला प्रशासन का संरक्षण और उदाशीनता के कारण रेत चोरी करने वाले के हौसले बुलंद हो गए है , लगातर मारपीट जान से
पत्रकार चुनेश साहू
मारने की धमकी चाहे वो जनप्रतिनिधि हो पत्रकार हो या आम आदमी हो या खुद ट्रेक्टर संघ ये मामला धमतरी जिले में आम बात हो गयी है , न तो इस पर खनिज विभाग कोई कार्यवाही करता है न ही जिला प्रशासन , रेत मामले को लेकर घटना रोज बढ़ रही है,
मारपीट की घटना को लेकर ग्राम पंचायत बरारी के मजदूर युवकों ने पत्रकार चुनेश साहू के खिलाफ एसपी कार्यालय एवं अजाक शाखा अर्जुनी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसे चुनेश साहू ने झूठा बताते हुए कहा कि किसी आदमी को बिना जाने उसका जाती नही जान सकते जातिगत गाली देने का सवाल ही पैदा नही होता , अपने को बचाने के चक्कर मे वे सरक्षंण का गलत फायदा लेते हुए झूठी शिकायत दर्ज कराई है , वही मजदूरों का कहना है कि खरेंगा रोड से वे ईट खाली कर ट्रैक्टर से वापस कोलयारी की ओर लौट रहे थे तभी उनके साथ
चुनेश साहू ने मारपीट की और जातिसूचक व अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दिया। जब कि वहाँ उपस्थित लोगों ने बताया कि ट्रेक्टर रेत से भरा हुवा था वो भी चोरी करके परिवहन किया जा रहा था ,जिसमे 6मजदूरों और ट्रैक्टर मालिक ने एक व्यक्ति चुनेश साहू के साथ मारपीट किया ,एक व्यक्ति उन 6 लोगो को कैसे मारपीट कर सकता है ते सोचने की बात है , जब कि चुनेश साहू और वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि साईड मांगने पर ट्रेक्टर में बैठे लोगों ने मारपीट किया ,जिसके बाद उसका मालिक ने भी आके मारपीट किया ,
जिसके बाद वे लोग वहां से भाग गये , वही मजदूर युवको ने जातिगत गाली गलौच का आरोप लगाते हुवे कार्यवाही की मांग की है बता दे कि चुनेश साहू न तो उन युवको को जानता है न ही वो युवक चुनेश साहू को अब ये जातिगत गाली देने का आरोप समझ से परे है , किसी व्यक्ति को देखकर तो उसका जाती का पता नही लगाया जा सकता है , युवको ने चुनेश साहू पैसे मांगने का आरोप लगाया है जिसे चुनेश साहू ने गलत बताया है बता दे कि चुनेश साहू
ग्राम कलारतराई का रहने वाला है उसके गांव के आस पास लगभग 5 से 6 खदाने है लगातर चुनेश अपने गांव से धमतरी आता है ,रोजाना खरेंगा, सारँगपुरी , अमेठी, कलारतराई ,अमेठी ,कोलियारी से प्रतिदिन सैकडो ट्रेक्टर गाड़िया सालो से चल रहे है पर आज तक पैसे मांगने की शिकायत नही मिली ही वही ट्रैक्टर संघ के लोगो ने भी कहा कि चुनेश साहू उसी क्षेत्र का होने के बाद भी हमे आज तक न परेशान किया है न ही पैसे मांगे है उस पर लगे आरोप झूठे है , और उनके साथ हुए घटना का फोटोग्राफ और वीडियो भी है जिससे सब दूध का दूध औऱ पानी का पानी ही जयेग… चुनेश साहू ने पुलिस प्रशासन से उक्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है कार्यवाही नही करने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी है।
रायपुर – वायएमएस यूथ फांउडेशन ने बताया कि वायएमएस का मतलब योगा, म्यूजिक, स्पोर्ट्स है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पिछले कुछ दिनों में लगभग दो दर्जन से ज्यादा ऐसे व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा जो कि ड्रग्स के व्यापार से जुड़ें हैं। रायपुर पुलिस ने भी ठान
ली है ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान और उन्हें नेस्ताबुत करना, उनका यह कार्य सराहनीय और साहसिक है पर इसमें जनता का भी सहयोग चाहिए इस अभियान में पुलिस का साथ देने और रायपुर की नसों में फैल रहे नशे को खत्म करें | यूथ फाउंडेशन के अमित जैन व महेंद्र सिंह होरा ने कहा कि लोग वॉट्सअप के जरिए पुलिस तक शिकायत भेज सकते हैं।
यदि आपके आसपास या मोहल्ले में कोई ऐसा व्यक्ति है जो नशे के कारोबार में लिप्त हो। तो उसकी जानकारी अब आप पुलिस के वॉट्सअप नंबर 9479191005 और 9479191002
पर जानकारी भेज सकते हैं। रायपुर पुलिस आपकी पहचान गुप्त रखेगी। इस छोटी सी पहल से आप अपने परिवार या आस-पास के युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचा सकते हैं।