जिले के कई गांवों में अंग्रेजी एवं देशी शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से हो रही है जिससे गांवों का महौल खराब हो रही है–सुजीत ठाकुर जिला उपाध्यक्ष नारायणपुर ।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने कहा कि नारायणपुर जिले के सरकारी शराब दुकान में कुछ मदिरा प्रेमीयो ने जाकर पता लगया व खरीदी की तो पता चला कि सभी प्रकार के विदेशी और देशी शराब की अंकित मूल्य से अधिक दाम पर बेची जा रही है और बिल भी नही दे रहे है । शराब बेचने वाले सेल्समेन से इस संबंध में पुछने पर उनके द्वारा शराब आनलाइन बेचने की बात कही और इसका रेट भी आनलाइन आता है कहा गया। अंकित मूल्य से इसका कोई मतलब नहीं टूट-फूट की भरपाई के लिये ऐसा किया जा रहा है । शराब दुकान की सी सी टी वी कैमरा भी बंद पड़ी हुई है। शराब दुकान के बाहर बेची जाने वाले शराब की सुची का अवलोकन करने से पता चला कि कई शराब का नाम ही सूची में नहीं है और शराब बेची जा रही है।
सुजीत ठाकुर ने कहा कि जिले के विदेशी एवं देशी शराब अवैध तरीके से बेची जा रही है जिससे गांवों का महौल खराब होते जा रही है। हमने प्रेस के माध्यम से पहले भी अवगत करा चुके है
अपने चुनावी घोषणा पत्र में शराब बंदी का वादा करने वाली भुपेश बघेल सरकार को दो साल होने जा रहा है इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। कोरोना महामारी जैसे समय में भी बिना कोविड के नियम का पालन करते हुए शराब बेच रही। भुपेश बघेल जी पुछना चाहते हैं कि शराब दुकान में कोरोनावायरस का संक्रमण नहीं फैलता ।
शराब की अंकित मूल्य से अधिक दाम पर लगातार प्रेस व मिडिया के माध्यम से अवगत कराते आने के बाद भी अधिक दाम लिया जा रहा है साथ ही गांव-गांव में अवैध विदेशी और देशी शराब की ब्रिकी पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। जिसकी संपूर्ण जावबदारी शासन प्रशासन की होगी।
बालोद – कन्नेवाडा करहिभदर बस स्टेशन के पास एक्सीडेंट सायकल चालक की मौके पर मौत हो गई। चिंताराम विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष सायकल चालक ग्राम पर्रेगुडा का निवासी है। जिसकी मौके तत्काल मौत हो गई वहीं बाइक चालक को तत्काल जिला हॉस्पिटल ले जाया गया है।
घटना लगभग 4 बजे का है जब मृतक चिंताराम विश्वकर्मा कृषि केंद्र से दवाई खरीद कर वापस आ रहा था तभी बालोद साइड से आ रहे तेज रफ्तार पल्सर बाइक सी जी 05A H 6359 सवार ने सायकल को टक्कर मार कर लगभग 40 फीट घसीटते हुए यात्री प्रतीक्षालय
तक लाया जहाँ पर लगे स्टील के ग्रील में फसने के बाद वही पर गाड़ी रुकी है। और यात्री प्रतीक्षालय की ग्रील पूरी तरीके से टूट गई। मौके पर पहुँची बालोद पुलिस बाइक सवार धमतरी का बताया जा रहा है।
दल्लीराजहरा – यह कि वर्तमान में कोरोना संकमण को देखते हुए आगामी हमारे हिन्दुधर्म के महत्वपूर्ण महापर्व शारदीय नवरात्रि हेतु आपके द्वारा कुछ गाईड लाईन जारी किया गया है, जिसमें पंडाल का आकार 15 फीट, मूर्ति का आकार 4 फीट एवं ध्वनि विस्तार यंत्र उपयोग हेतु आदेश जारी किया गया है।
महोदय हमारे हिसाब से माता जी की मूर्ति छोटी हो या बड़ी और पंडाल बड़े होने से तथा ध्वनि विस्तार यंत्र से कोरोना संकमण नहीं फैलेगा। एवं माता जी के पंडाल में ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा भजन व गीत चलेगा, इससे भी कोरोना संक्रमण नहीं फैलेगा।
महोदय वैसे भी प्रदेश व जिले में समस्त शराब दुकाने संचालित है, जिसमें भीड़ बनी रहती है। वहाँ बिना मास्क लगाये लोग शराब खरीद रहे हैं, क्या इससे कोरोना नहीं फैलेगा। शराब खरीदने गये व्यक्ति को अगर कोरोना हो जाये तो उसका इलाज शासन द्वारा किया जायेगा, किन्तु माता जी के दर्शन करने गये व्यक्ति को कोरोना संकमण हो जाये तो उसका इलाज आयोजन समिति के द्वारा किया जाये। ऐसा आपका आदेश है। जबकि यह आदेश समझ से परे है, जबकि माता जी की स्थापना जन सहयोग चंदा दान से प्राप्त राशि से किया जाता है।
महोदय, जन भावना एवं आस्था को ध्यान में रखते हुए तथा लाईट डेकोरेटर्स साउण्ड सर्विस, किराया भण्डार जैसे व्यवसायों के व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए आदेशों में शिथिलता प्रदान करने का कष्ट करेंगे।
इस तरह हमारे हिन्दु धर्म के आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्र आपके द्वारा दिये गये। आदेशों को परिवर्तन कर हमारे हिन्दु धर्म की आस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ आदेशों में परिवर्तन करने की कृपा करेंगे।
आदेश में परिवर्तन हेतु हमारी मांगें :
मूर्ति के आकार पर किसी प्रकार का बंदिश न हो सभी साईज की मूर्ति स्थापना हेतु पूरी तरह छूट दी जाये।
पंडाल की साईप पर पूरी तरह छूट प्रदान की जाये।
पंडालों में सी.सी.केमरा लगाये जाने की बाध्यता न हो।
दर्शन करने गये व्यक्ति का कोरोना संकमित पाये जाने पर उनका उपचार शासन द्वारा किया जाये। पंडालों में सजावट हेतु लाईट डेकोरेगन हेतु अनुमति प्रदान किया जाये।
मास्क व सोसडिस्टेंशिंग तथा सेनेलाईजर का उपयोग अनिवार्य किया जाये, तथा भीड़ की संख्या में आदेश यथावत रखी जाये।
सामुहिक प्रसाद वितरण, भण्डारा, परक यथावत रखी जाये।
दल्लीराजहरा – श्री नव दुर्गा पूजा की शुरुआत पंडर दल्ली मैदान पर सन् 1993 से स्वर्गीय रंजन घोष और स्वर्गीय पी.एस .आहलूवालिया जी ने पंडरदल्ली के युवाओं के साथ मिलकर किया था। इससे पहले श्री नव दुर्गा पूजा सप्तगिरि पार्क के सामने , फिर पंडर दल्ली चौक में की जाती थी पंडर दल्ली श्री नव दुर्गा पूजा का गौरवशाली इतिहास रहा है ।जब माता रानी की पूजा मैदान में भव्य स्तर पर करने का युवाओं के साथ बैठकर निर्णय लिया गया उसके बाद सभी वार्ड वासियों ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया खासकर युवा वर्ग ने इसमें विशेष रूचि दिखाई। पंडर दल्ली श्री दुर्गा पूजा में माता की मूर्ति सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार माना कैंप रायपुर में बनवाई जाती थी और उसे रायपुर माना से सड़क के रास्ते दल्ली राजहरा लाया जाता था जो भक्तों के लिए
आकर्षण का केंद्र रहती थी। आज की स्थिति में माता की मूर्त्ति कलकत्ता के कलाकारों द्वारा दल्ली राजहरा में आकर मंच पर ही बनाई जाती है। माता की पूजा अर्चना के लिए पंडित जी हर साल कलकत्ता से आकर पूजा-पाठ करते हैं। रामू पंडित जी को हिंदी ठीक से नहीं आती है फिर भी सभी वार्ड वासियों के साथ पंडित जी का पारिवारिक संबंध बना हुआ है। इस वर्ष पंडित जी और मूर्तिकार दोनों ही बहुत दुखी है कि कोविड-19 के कारण वो दल्ली राजहरा आ नहीं पा रहे हैं। साथ ही समिति ने भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें इस वर्ष ना आने को कहा है। माता की पूजा में ढाक बजाने के लिए ढाक वाले दादा हर वर्ष पखांजूर से आते हैं।इन सब बातों के कारण ही पंडर दल्ली श्री नव दुर्गा पूजा को विशेष स्थान प्राप्त है। इस मैदान पर एक से एक आकर्षक पंडाल हर वर्ष बनाया जाता है ।बालोद जिले का सबसे बड़ा मंच व माता का पंडाल श्री नव दुर्गा उत्सव समिति पंडर दल्ली द्वारा ही बनवाया जाता रहा है। साथ ही लोगों के मनोरंजन की बात करें तो माता के प्रांगण में पूरे भारतवर्ष के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी है। जिसमें प्रमुख रुप से कल्पना जैन नाइट कोलकाता, नागपुर की कव्वाली, छत्तीसगढ़ के जसगीत सम्राट श्री दुकालू यादव,श्री दिलीप सारंगी ,ममता चंद्राकर, रंग सरोवर, कुलकर्णी बंधु जबलपुर आदि बड़े से बड़े कलाकार एवं साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं बच्चों को भी इस मंच ने अपनी
प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर प्रदान किया है। साथ ही इस मंच पर अब डांडिया का भी आयोजन किया जाता है। एक से एक आकर्षक झांकी इस मंच पर रखी गई है जिन्हें नांदगांव, धमतरी अंजोरा दुर्ग से मंगवाया जाता रहा है। आज जो इतना बड़ा मंच बनकर तैयार हुआ है उसमें सभी की मेहनत और माता का आशीर्वाद है ।प्रथम वर्ष सन् 1993 में जब माता की पूजा मैदान पर करने का निर्णय लिया गया तब वहां मंच का नामोनिशान नहीं था ,समतल मैदान था। फिर सब के सहयोग से पहले एक छोटा सा मंच बनाया गया और उसमें ऊपर बीएसपी से तिरपाल मांग कर पूजा की शुरुआत की गई और आज माता की कृपा से और माता के भक्तों की मेहनत से बीएसपी और नगरपालिका के सहयोग से इतना बड़ा मंच बनकर तैयार
है जो बालोद जिले का सबसे बड़ा मंच है। श्री नव दुर्गा उत्सव समिति के संस्थापक सदस्य प्रमुख रूप से स्वर्गीय रंजन घोष जी, स्वर्गीय पी.एस . आहलूवालिया जी ,स्वर्गीय पितवास कुमार भुईयां जी, एस पी सिंग, बी एस एन मुर्ति,कुलदीप सिंग अंजयन पिल्ले ,डी.एस बिजौल, संदीप साखिया, ओ.पी सोनी ,. आर. रामारेड्डी जी , जी शेखर ,पीयूषकांत द्विवेदी,अशोक बांबेशवर,अजय मोहन मिश्रा ,सुरेश रुपाणी,सुरेश अन्ना, अजित बांबेशवर, रामगणेश यादव, नारायण भाई टंडेल जयंत चक्रवर्ती,आलोकपटनायक, किशोर कुमार मायती, रामकुमार शर्मा, सुरेन्द्र यादव, प्रदीपकुमार, राजेश मिश्रा,बुलुप कुमार, धर्मेंद्र सिंग,सुब्रत चक्रवर्ती,अनिश अग्निहोत्री, श्याम शर्मा ,माधव जयसवाल, महेश पांडे,
और विगत कुछ वर्षों से श्री नव दुर्गा उत्सव समिति पंडरदल्ली में माता की सेवा करने वालों में प्रमुख रूप में जी एस पन्नीवेल मुकुल वर्मा, रतिराम कोषमा,एस के गुत्ता, रामेश्वर साहु, मंजीत सिंह,तरूण टंडन,बादल तिवारी, गौतम वर्मा,टी पी साहु,रेखराम मराई,पुरोषत्तम तारम,सी हरी, हितेश टंडन, कृष्णा गावड़े,बी पी कश्यप, महेंद्र सिंह राठौर, अश्वनी सिंह,राजा जयसवाल, देवेन्द्र टंडेल, एवं वार्ड क्रमांक 01 के सभी युवा भक्तगण
ईस वर्ष श्री नव दुर्गा उत्सव समिति पंडरदल्ली ने शासन प्रशासन से मिली गाईड लाईन के अनुसार माता की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया है, और साथ ही सभी नगरवासियों से अपील भी करती हैं कि सभी भक्त गण माता के दर्शन करने मास्क लगाकर आये और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
दल्लीराजहरा – भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद से सम्बद्ध सभी संगठन के अध्यक्ष एवं महामंत्री गण की आवश्यक बैठक कल शाम 6 बजे दिनांक 13 अक्टूबर को सम्पन्न हुई जो कि भारतीय मजदूर संघ राजहरा के कार्यालय मे आयोजित की गई जिसमें भारत सरकार द्वारा श्रम कानूनों को निरस्त कर मात्र 04 संहिता बनाया गया है, उसके विरोध में भारतीय मजदूर संघ केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर और प्रदेश संगठन के मार्ग दर्शन में इस श्रम
विरोधी कानून का विरोध करने का निर्णय लिया गया है,और भारतीय मजदूर संघ 10 से 16 अक्टूबर तक जिले में श्रम विरोधी प्रावधानों को लोगों के बीच में लेकर जनजागरण, जागरूकता अभियान चलाएगा ,और 28 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन में जिले में भी आन्दोलन करने का निर्णय लिया है। बैठक में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई के
महामंत्री एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के जिला महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ, उपाध्यक्ष बीना सुरेन्द्र , छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद साहु, सचिव विपीन बेहरा और भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर चौधरी,ओ,पी सोनी उपस्थित थे।
रायपुर – ऑनलाइन शौपिंग करने वाले हो जाएँ सावधान ! ज्यादा ऑफर या डिस्काउंट के झांसे में ना आये अन्यथा आपके साथ भी हो सकता है ठगी | क्युकि लोग अभी त्यौहार के सीजन में ज्यादा डिस्काउंट और लुभावने ऑफर के चक्कर में रहते है और तुलना करते है कि कौन सी कंपनी सबसे ज्यादा ऑफर या रेट कम लगा रही है | ऐसा ही एक मामला रायपुर के
एक बैंक कर्मी के साथ हुआ उन्हें एक ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी से कॉल आया कि उन्हें ऑनलाइन खरीदी करने पर 40 प्रतिशत डिस्काउंट का मिलेगा और बैंक कर्मी ऑफर देखकर उनके झांसे में आ गए लेकिन उनकी शर्त यह थी कि उन्हें पहले उनके अकाउंट में पैसा जमा करना पड़ेगा वे मान गए और दो इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के बदले पहले 6 हजार फिर 11 हजार रुपये उनके दिए गए खाते में जमा करवा दिए | लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला कि उनके
अकाउंट से दो बार नहीं 6 बार बैंक कर्मी के अकाउंट से राशी निकाली गई वह भी उनकी पत्नी और उन बैंक कर्मी के अकाउंट से और वह भी 1 लाख 66 हजार रुपये जब उन बैंक कर्मी के पास मेसेज आया तो उनके होश ही उड़ गए तब उन्होंने इन्टरनेट से उस कंपनी के कॉल सेंटर में कॉल किया तो ठगों ने कहा कि गलती से अमाउंट ट्रान्सफर हो गया वे थोड़ी देर बाद वापस पैसे ट्रान्सफर कर देंगे | बैंक कर्मी को ठगी का आभास हो गया था उन्होंने तुरंत अपने बैंक में कॉल कर फण्ड ट्रान्सफर रुकवाने के लिए कहा और तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत की लेकिन काफी देर हो चुकी थी | प्राप्त जानकारी के अनुसार ठगी के शिकार हुए बैंक में मेनेजर है और वे श्याम नगर रायपुर के रहने वाले है |
दल्लीराजहरा // जगदलपुर –शासकीय महाविद्यालय तोकापाल से कुछ दुरी पर काजू के प्लाट है जहाँ पर पेड़ पर कटा हुआ सिर पेड़ पर लटका हुआ पाया गया एवं सिर का निचला हिस्सा धड़ वहीँ पर जमीन पर पड़ा हुआ मिलने से शहर में सनसनी फ़ैल गई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज के आसपास रहने वाले ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने इसी ओर गए थे तभी अचानक एक ग्रामीण ने देखा कि एक पेड़ पर कटा हुआ लटक रहा है उसे देखकर उसके होश उड़ गए तब उसने अपने साथ आये हुए अन्य ग्रामीणों को बताया तब डरे सहमे ग्रामीण आसपास के अन्य लोगों को इसकी सुचना दी उसके पश्चात् पुलिस में अज्ञात शव मिलने की सुचना दी गई और जब तफ्तीश की गई तो पता चला लाश सप्ताह भर से ज्यादा पुरानी है | पुलिस द्वारा लाश की छानबीन की जा रही है |
बलरामपुर – देश में हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर गुस्सा है. कई राज्यों में इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. इस दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों व अन्य राज्यों से भी रेप की घटनाएं सामने आई हैं. छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस आ चुके है | छत्तीसगढ़ में भी दुष्कर्म जैसे अमानवीय कृत्य लगातार बढ़ रहा है राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. एक मामला सुलझ नहीं पाता है कि दूसरी घटना घट जाती है |
छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला दुष्कर्म के मामले में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ज्यादातर नाबालिगों के साथ इस प्रकार की घटनाएँ हो रही है | जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस आये है –
छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस
वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची के साथ आज दुष्कर्म हुआ जिसमे अपचारी बालक गिरफ्तार
वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में ही 29 सिंतबर को 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ तीन आरोपी गिरफ्तार |
रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में 08 अक्टूबर को 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार |
कुसमी थाना क्षेत्र में 10 अक्टूबर को 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार |
रामनुजगंज थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर को 17 वर्षीय नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया, आरोपी अभी फरार है |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है इसी बीच आज दल्लीराजहरा में 14 संक्रमितों की पहचान हुई |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 08 से 01, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 16 से 01, वार्ड क्र 18 से 01, वार्ड क्र 20 से 01, वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 24 से 02, बालोद से 01, ध्रुवाटोला से 01 और डौंडी से 01 पॉजिटिव मरीज पाए गए इसमें एंटीजन से 12 और True Not कोविड रिपोर्ट से 02 इस प्रकार दल्लीराजहरा में आज कुल 14 लोग संक्रमित मिले |
आज संक्रमित पाए गए मरीजों में से 02 को बालोद कोविड अस्पताल, 03 आइसोलेशन सेंटर दल्ली और 09 को होम आइसोलेशन में रखा गया है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा – खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग ने महाप्रबंधक कार्मिक राजहरा खदान समूह को ज्ञापन सौंपकर M/S राजहरा इंजीनियरिंग वर्कस सहकारी समिति के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है,भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदान राजहरा खदान समूह प्रबंधक द्वारा संदर्भित पत्रों के माध्यम से M/S राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स सहकारी समिति को मैन पावर सप्लाई का कार्य आबंटित किया गया था। Award letter no.CCNW/PO-4270009384/PRNo1130016028/610Dtd29-02-2020 उक्त
कार्य में कार्यरत कर्मियों द्वारा ठेकेदार श्री अनिल यादव के विरुद्ध कर्मियों का शोषण करने का आरोप लगाया गया जो कि जांच में सही पाया गया,जांच में यह बात सामने आई कि ठेकेदार अनिल यादव द्वारा प्रतिमाह मस्टररोल में उल्लेखित हाजिरी एवं प्रतिमाह प्रबंधन द्वारा दिए जाने वाले बिल में उल्लेखित हाजिरी में अंतर है जो कि जानबूझकर किए जाने वाले भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है और एक दंडनीय अपराध है। संघ यह मांग करता है कि तत्काल प्रभाव से M/S राजहरा इंजीनियरिंग
वर्क्स सरकारी समिति के विरुद्ध राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जावे और उसे डिबार किया जावे, क्योंकि अन्य ठेकेदारों के प्रति प्रबंधन का स्पस्ट रुख होता है कि ईस प्रकार की गंभीर अनियमितता पाये जाने पर संबंधित एजेंसी को सर्वप्रथम 6 माह के लिए डिबार कर दिया जाता है, इसमें डिबार हुई एजेंसी द्वारा 6 माह तक बी एस पी में निकलने वाले किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकती है,और संबंधित एजेंसी द्वारा अनियमितता गंभीर होती है तो 6 माह डिबार के अलावा और दंडात्मक कार्यवाही भी की जाती है,अगर प्रबंधन ऐसा नहीं
करता है तो संघ को मजबूरन कड़े कदम उठाने पड़ेंगे, क्योंकि संघ का मानना है कि प्रबंधन के नियम कानून सभी के लिए समान है, गलती पाये जाने पर सभी को समान रूप से दंडित किया जाना चाहिए, किसी के साथ भाई भतीजावाद की निति नहीं अपनाई जानी चाहिए, इसलिए भारतीय मजदूर संघ ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने का आग्रह किया है, जिससे कंपनी के नियमों के पालन में पारदर्शिता बनी रहे और सभी ठैकेदारो को एक संदेश भी चला जाये की चाहे व्यक्ति कोई भी हो बी एस पी के नियम कानून सभी के लिए समान है,ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य महाप्रबंधक खदान और महाप्रबंधक राजहरा यंत्रीकृत खदान को भी दी गई है।