City Media - Page 1729 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1729

प्रदेश सरकार कि वादा खिलाफी के विरुद्ध एनएचएम संविदा कार्मचारी बैठे अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर शासन प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने पर एक साथ इस्तीफा देंगे – एनएचएम संविदा कर्मचारी छत्तीसगढ़

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 21-Sept-2020

छत्तीसगढ़ प्रदेश-एनएचएम कर्मचारीयों ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी को वादा याद दिलाते हुए, उनके घोषणा पत्र में संविदा नियुक्ति स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित करने की बात कही थी, जो कि आज दिनांक तक नहीं हो पाई है,

इस कारणवश संविदा नियुक्ति कर्मियों ने अनिश्चितकालीन तक हड़ताल में जाने का फैसला किया है, आपको बताना लाजमी होगा कि प्रदेश भर में 13000 संविदा नियुक्ति स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार को याद दिलाते हुए अपनी मांग रखी है |
०9/०9/2020 में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के पूर्व ज्ञापन के माध्यम से सूचना प्रेषित किया है माननीय मुख्यमंत्री, माननीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ मंत्री महोदय, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़, आयुक्त स्वास्थ्य सेवा छत्तीसगढ़, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़, अतिरिक्त परियोजना संचालक छत्तीसगढ़, एचआईवी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को ज्ञापन पत्र के माध्यम से जानकारी दी,

वही अब तेरा हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत है जो पूरे कोविड 19 कोरोना महामारी के इस कठिनाइयों से लड़ते हुए समर्पण भाव से अपनी सेवा निरंतर देते हुए आ रहे हैं राज्य सरकार ने चुनावी जन घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण करने का वादा किया था किंतु वर्तमान समय में यह वादा नहीं निभाया गया है,

अब इक्कीस सौ पदों पर नियमित भर्ती करने जा रही है सरकार, जबकी घोषणा पत्र में वादों को पूर्ण नही किया गया है अगर वादा करते हुए इन पदों पर कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहले समायोजित किया जानी चाहिए था छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम संघ द्वारा शासन के उच्च स्तर पर राज्य में जिला इकाई द्वारा जिला मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से अपनी मांगों को मिलकर सचिव एवं मिशन संचालक महोदय को विज्ञापन पत्र के माध्यम से जानकारी दी है,

वहीं 24/०8/2020 एवं दिनांक ०6/०9/2020 को संघ के पदाधिकारियों ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय से अपनी बात एवं मांगो का ज्ञापन पत्र दिया गया था इस संबंध में संघ ने अपने पत्र क्रमांक एनएचएम/20.21/16 दिनांक 13 08 2020 को माननीय मुख्यमंत्री जी एवं निजी सचिव महोदय जी को पत्र द्वारा चर्चा हेतु समय मांगा गया था,

जोकि अब तक वह समय अप्राप्त है बहरहाल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एनएचएम संघ ने वादाखिलाफी के विरोध में अनिश्चितकालीन तक हड़ताल करने का निर्णय लिया है, और जब तक प्रदेश सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करते तब तक हड़ताल जारी रहेगा जैसी बात पत्र के माध्यम से बिगुल बजाते हुऐ अपनी बात प्रदेश के मुखिया के कानो तक पहुँचाई हैं और वादो को पुरा करने जैसी बात रखी हैं और साथ ही आम जनता को होने वाली परेशानियों का हमे खेद हैं जैसी बात फोन के माध्यम से निकलकर सामने आ रही हैं,

क्या अब प्रदेश सरकार इन संविदा कर्मचारीयों की बात सुनती है या पहले जैसा ही साहब अपनी रौबीला तेवर दिखाते हुए दरकिनार करते? जो भी हो संविदा कर्मचारी एनएचएम छत्तीसगढ़ ने अपनी मांगो को लेकर रोड़ की लडाई प्रारंभ कर चुकी हैं और साथ ही शासन प्रशासन को अवगत करते हुए किसी भी प्रकार कि कोई भी एनएचएम कर्मचारीयों के उपर कार्यवाही होती हैं तो सभी एक इस्तीफा देने की बात भी कही गई हैं जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी राज्य सरकार की होगी

Breaking “प्रदेश में कोरोना के कारण बिगड़ेंगे हालात – आर पार के मूड में है NHM कर्मी” – सभी कर्मचारी संघ का साथ मिला

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 21-Sept-2020

तीसरे दिन भी प्रदेश के 13000 NHM कर्मी रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल में

एन एच एम कर्मचारी संघ के नियमितीकरण के मांग के अनिश्चितकालीन हड़ताल को सभी कर्मचारी सहासंघ का साथ मिल रहा है ।
हड़ताल के तीसरे दिन तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के बसंत त्रिवेदी,लखन साहू,प्रदेश लिपिक संघ बसंत मिश्रा, मनोज साहू जिला अध्यक्ष पन्ना देववंशी, अनियमित कर्मचारी महासंघ के गोपाल गिरि गोस्वामी, पटवारी संघ से मनोज कंवर,छ ग रा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष छबि सिंह ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने समर्थन देकर नियमितीकरण की मांग को जायज बताया । कर्मचारी संघ के बड़े पदाधिकारियों ने आंदोलनकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन के हर कदम पर सामने खड़ा होकर हम साथ देंगे ।

ज्ञातव्य हो कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी जनघोषणा पत्र में प्रदेश के सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, वहीँ वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री और तब के चुनावी जनघोषणा पत्र प्रभारी, टी एस सिंहदेव द्वारा सरकार बनने के 10 दिन के भीतर नियमित करने का वादा किया था I सब्जबाग दिखा कर कांग्रेस ने सरकार तो बना ली लेकिन अपने वादे से मुकर गई, और सरकार बनने के लगभग 2 साल बाद भी नियमितीकरण की कोई प्रक्रिया तक शुरू नहीं की I अनियमित कर्मचारियों में इसे लेकर रोष व्याप्त है, जिसकी परिणति प्रदेश को कोरोना संकट के समय संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हडताल पर जाने से चुकानी पड़ सकती है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत प्रदेश के 13000 कर्मियों के हड़ताल में जाने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह ठप्प रहीं ।
प्राइवेट हॉस्पिटल का खर्चा वहन ना कर सकने वाली आम जनता इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हों रही है, खासकर पीएचसी, सीएचसी के कोविड सेंटर्स जहां पर यह संविदा कर्मियों का पूरा अमला तैनात है, जिसमे कोविड 19 के रोगी का चिन्हांकन करना, उनके सैंपल एकत्रित करना, मैनेजमेंट सर्विलांस कार्य, अस्पताल हस्तांतरण या स्थानांतरण करवाना, कन्टेनमेंट जोन के साथ-साथ ओपीडी/ आईपीडी की सेवाये बुरी तरह से चरमरा गई ।
इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डैमेज कंट्रोल के नाम पर तानाशाही रवैय्या अपनाते हुए, एस्मा का हवाला देते हुए सेवा से पृथक करने की चेतावनी तो जारी कर दी गई है लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है I जबकि होना ये चाहिए था कि सरकार कर्मचारी नेताओं को बुलाकर उनसे चर्चा करती और बीच का कोई रास्ता निकालती ताकि कोरोना संकट के इस भीषण समय में प्रदेश की जनता को कठिनाई ना हो I ऐसा लगता है सरकार अपने दमनकारी दाँव पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर रही है, वहीँ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि ये शासन का दमनकारी रुख दिखाता है और इससे वे झुकने वाले नहीं हैं I उन्होंने अंतिम व्यक्ति के जीवित रहते तक नियमितीकरण की लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई I राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिकारी बिल्कुल भी झुकने के मूड में नही दिख रहे है, इसी बीच दो दिवस पूर्व उन्होंने संगठन के पत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता को अनिश्चितकालीन हड़ताल से होने वाले तकलीफ के लिए क्षमा याचना भी की है I
प्रदीप देवांगन
जिला अध्यक्ष
एन एच एम कर्मचारी संघ जिला ईकाई नारायणपुर
डॉ कुंवर उसेंडी, डॉ सतीश उसेंडी, चुन्नूलाल बेलसरिया, शैलेन्द्र ध्रुव, सूरज सरकार, रामजी राम कावड़े, अजय दीवान, उमाशंकर सिन्हा, सरिता पोटाई, पूनय नाग, माधुरी मेश्राम, सहित सभी कर्मचारी शामिल रहे ।

कृषिमंत्री हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दे दिया कृषि अध्यादेश के कारण।अध्यादेश का डिटेल समझें

0

जिला किसान मोर्चा बालोद की ओर से-

“पैरों में जंजीर और गले में फन्दा”

कभी सोचा है-??- किसानों का “धन्धा” क्यों बांधा गया था…

सही क्या और गलत क्या -??-

क्या किसानों का “तीन अध्यादेश” के विरुद्ध आंदोलन उचित – है भी या नहीं ?

सन 1960-70 के आसपास देश में कोंग्रेसी सरकार ने एक कानून पास किया जिसका नाम था – “apmc act” …

इस एक्ट में यह प्रावधान किया गया कि किसान अपनी उपज केवल सरकार द्वारा तय स्थान अर्थात सरकारी मंडी में ही बेच सकता है।

इस मंडी के बाहर किसान अपनी उपज नहीं बेच सकता। और इस मंडी में कृषि उपज की खरीद भी वो ही व्यक्ति कर सकता था जो apmc act में registered हो, दूसरा नही।

इन registered person को देशी भाषा में कहते हैं “आढ़तिया” यानि “commission agent”…..

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

मोदी सरकार द्वारा किसानों की हालत सुधारने के लिये तीन अध्यादेश लाएं गये है
जिसमे निम्नलिखित सुधार किए गए हैं

  1. अब किसान मंडी के बाहर भी अपनी फसल बेच सकता है और मंडी के अंदर भी ।
  2. किसान का सामान कोई भी व्यक्ति संस्था खरीद सकती है जिसके पास पैन कार्ड हो।
  3. अगर फसल मंडी के बाहर बिकती है तो राज्य सरकार किसान से कोई भी टैक्स वसूल नहीं सकती।
  4. किसान अपनी फसल किसी राज्य में किसी भी व्यक्ति को बेच सकता है।

5. किसान contract farming करने के लिये अब स्वतंत्र है।

कई लोग इन कानूनों के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रहें है।
जोकि निम्नलिखित हैं।

  1. आरोप :— सरकार ने मंडीकरण खत्म कर दिया है ?
    उत्तर :— सरकार ने मंडीकरण खत्म नहीं किया। मण्डियां भी रहेंगी।लेकिन किसान को एक विकल्प दे दिया कि अगर उसको सही दाम मिलता है तो वह कहीं भी अपनी फसल बेच सकता है। मंडी में भी और मंडी के बाहर भी।
  2. आरोप :— सरकार msp समाप्त कर रही है ?
    उत्तर :- मंडीकरण अलग चीज़ है msp नुयनतम समर्थन मूल्य अलग चीज़ है। सारी फसलें ,सब्ज़ी ,फल मंडीकरण में आते हैं msp सब फसलों की नहीं है।
  3. आरोप :- सारी फसल अम्बानी खरीद लेगा

उत्तर :— वह तो अब भी खरीद सकता है – आढ़तियों को बीच में डालकर।

यह तीन कानून किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मुक्ति के कानून हैं।

आज इस सरकार ने किसानों पर – कोंग्रेस द्वारा लगाई हुई -“बन्दिश” को हटा कर,
“हर किसी को” अपनी उपज बेचने के लिये आजाद करके,
“पुरे देश का बाजार” किसानो के लिये खोल दिया है।

किसानो को कोई भी टैक्स भी नही देना होगा।

जो भी लोग विरोध कर रहे है वो उन की अपनी समझ है,

इस सरकार से बढ़ कर कोई “किसान हितेषी” सरकार कभी नही बनी और भविष्य में भी कोई नही बनेगी।

क्योकि ये मोदिया – बहुत अच्छे से जानता है कि – “किसान और जवान” – ही देश का आधार है।

जय जवान, जय किसान।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking Corona Alert – दल्लीराजहरा से मिले 11 कोरोना पॉजिटिव

0

दल्लीराजहरा में मिले 11 पॉजिटिव जिसमे डौंडी से आये हुए 01 संक्रमित भी शामिल है |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से  01, वार्ड क्र 17 से 01, वार्ड क्र 20  से  01, वार्ड क्र 22  से  01, वार्ड क्र 24  से 02, वार्ड क्र 25  से 01, चिखलाकसा से 03 इस प्रकार दल्ली, डौंडी और चिखलाकसा मिलकर कूल 11 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आज मिले संक्रमितों को 03 होम आइसोलेशन में 02 को बालोद और 06 को covid सेंटर दल्ली में रखा गया है |

बालोद जिले में 23 से 30 तक एक सप्ताह का लॉकडाउन प्रारंभ हो रहा है प्रशासन के आदेशों का पालन करें सुरक्षित रहें, घर में रहें और मास्क का प्रयोग करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विशेष अनुरोध सिटी मीडिया

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी संघ और आम आदमी पार्टी का समर्थन, सरकार से मांग मानने का किया अनुरोध

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 21-Sept-2020

नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मी संघ को अनियमित कर्मचारी संघ और आम आदमी पार्टी का साथ मिल गया है। स्वास्थ्यकर्मी संघ की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से इनकी मांगों को पूरा करने कहा है।
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने भी सरकार से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की नियमितीकरण की मांग को पूरा करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना काल के दौरान किसी भी स्वास्थ्य कर्मी की मौत होने पर दिल्ली सरकार की तर्ज पर उनके परिजनों को 1 करोड़ की सम्मान राशि भी देने की मांग की है।

आज ग्राम कांदुल में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठान का लोकार्पण एवं गोबर खरीदी का शुभारम्भ किया संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही श्री कुँवर सिंह निषाद जी

0

माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी व मंत्रीमंडल द्वारा लिए जा रहे जनहितकारी योजनाओं को सफल करने की आम नागरिकों से अपील की यह योजना गांव , किसान , पशुपालक के अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने की महत्वपूर्ण योजना है अतः इसमें हर एक किसान और पशुपालक को अपनी योजना समझकर सफल बनाना है । उक्त बातें माननीय संसदीय सचिव

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने कहां । इस अवसर पर श्रीमती प्रतिमा देवदास सरपंच, श्री छबील जोशी उपसरपंच, श्री ईश्वर साहू, श्री निर्मल देवांगन, श्री सहदेव बघेल, श्री बाला राम साहू, श्री रामेश्वर साहू, श्री रोहित देवांगन, श्री इतवारी ठाकुर, श्री मन्नू यादव ,श्रीमती टैमीन बाई साहू, श्रीमती योगेश्वरी साहू कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking दल्लीराजहरा में कोरोना से मृत्यु का पहला केस, आज मिले 06 पॉजिटिव

0

दल्लीराजहरा से मिले 06 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से वार्ड क्र 26 से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 06 से  03, वार्ड क्र 20  से 01, वार्ड क्र 12  से  01वार्ड क्र 26  से 01  केस मिला जिसकी मृत्यु हो गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

वार्ड क्र 26 से मृतक के सम्बन्ध में सूत्रों द्वारा प्राप्त कुछ जानकारी

व्यक्ति की लगभग 8-10 दिन से तबियत ख़राब थी उपचार हेतु अलग अलग डॉक्टरों को दिखाया गया, डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई थी कि covid सेंटर में जा कर कोरोना टेस्ट करवा ले लेकिन मृतक द्वारा कोरोना टेस्ट न कराकर सीधे ही घर में होम आइसोलेशन में चला गया था | पर हालत वैसे ही थी कल रात में तबियत ज्यादा ख़राब हो जाने से रात के करीब 8 बजे युवक की मृत्यु हो गई फिर आज सुबह घर वालों द्वारा पुरे रीतिरिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की गई और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे प्रशासन को जब खबर लगी इस बारे में बीच रोड में शव को रोका गया और फिर शव का परीक्षण एवं कोरोना टेस्ट किया गया रिपोर्ट आने के पश्चात् पुरे प्रशासन एवं मोहल्ले में हडकंप मच गया क्युकि कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया उसके पश्चात् प्रशासन की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया और फिर घरवालों, मोहल्लेवालों और भी जितने भी इनके संपर्क में थे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच पड़ताल की गई और उन सभी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

 

 

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

Big Breaking जिला कलेक्टर लॉक डाउन की संशोधित नियम एवं शर्तें लागु, बालोद जिले में जाने क्या बंद रहेगा

0

बालोद – जिला कलेक्टर लॉक डाउन की संशोधित नियम एवं शर्तें लागु, बालोद जिले में जाने क्या बंद रहेगा

दल्लीराजहरा भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का आज 70वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है सेवा सप्ताह के अंतिम दिन राजहरा थाने में वृक्षारोपण किया गया – राकेश द्विवेदी (महामंत्री)

0

दल्लीराजहरा — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है. इस बेहद खास मौके को भाजपाजिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देश पर ‘खास’ तरह से मनाया गया. भाजपा PM के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि  14  से 20 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताह में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में सेवा के अलग-अलग काम कर रहे हैं.

जिसमे 14 Sept को कोरोना काल होने के कारण रक्तदान का कार्यक्रम किया जाना था जिसे स्थगित कर रक्तदाताओं की सूची जिलाध्यक्ष को सौंपी गई जिलाध्यक्ष द्वारा उक्त सूची को जिला कलेक्टर के पास सौंपा गया जिससे आवश्यकता पड़ने पर संपर्क कर रक्त दान करवाया जा सके |

इसी के साथ 17 Sept को फल वितरण एवं मास्क वितरण एवं असहाय एवं निर्धन लोगों को वस्त्र दान किया गया जिसमे बस स्टैंड स्थित आरोग्य अस्पताल, मेन रोड स्थित गुहा अस्पताल में फल एवं बिस्किट वितरण किया गया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is Vriksha-1.jpg

इसके बाद 18 Sept को स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं 19 तारीख को खुले मैदान में व घरों में वृक्षारोपण किया गया |

मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में राजहरा थाने में वृक्षारोपण का कार्यक्रम थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले एवं टी एस पट्टावी की उपस्थिति में किया गया एवं

मास्क वितरण का भी कार्यक्रम किया गया | इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से किरण

सिन्हा, सुजीत झा, वार्ड क्रमांक  25  पार्षद राजेश कांबले, वार्ड क्रमांक 23 की पार्षद प्रतिमा

नायक, वार्ड क्रमांक 4 पार्षद प्रमिला पारकर, महेंद्र पिपरे, सुमित जैन, निलेश श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास, जसवंता नायक वृक्षारोपण के अवसर पर उपस्थित थे मास्क का वितरण वार्ड

क्रमांक 4 में प्रमिला पारकर द्वारा किया गया एवं वार्ड क्रमांक 21 में भूपेंद्र श्रीवास वार्ड क्रमांक 5 में शंकर साहू पूर्व पार्षद एवं दल्ली राजहरा के अंतिम छोर वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद ताम्रध्वज सुधाकर राजेश कांबले सुमित जैन किरण सिन्हा एवं राकेश द्विवेदी उपस्थित हुए |

दल्लीराजहरा के भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने वार्ड में गरीब असहाय लोगों को सहयोग कोरोना काल में हो रही समस्याओं को लेकर कार्य किया जायेगा | मण्डल प्रभारी नरेश यदु एवं डौंडी मण्डल प्रभारी ठाकुर राम चंद्राकर एवं जयेश ठाकुर जिला मंत्री भी दल्लीराजहरा एवं चिखलाकसा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहे |

सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की थीम ’70’  रखी गई है, क्योंकि यह PM मोदी का 70वां जन्मदिन है. बीजेपी देश के हर मंडल में दिव्यांग लोगों को उनकी जरूरत का सामान

उपलब्ध करा रही है | इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मण्डल महामंत्री के नेतृत्व में वार्ड क्र 26 में स्थित श्री दुर्गा मंदिर के सामने दिव्यांग महिला एवं पुरुषों को पहनने के लिए कपडे एवं साड़ी एवं फल का वितरण सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किया गया |

शिवसेना ने विरोधियों का फूंका पुतला , महामाया में कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

0

डौंडी :- ब्लाक के ग्राम महामाया में डौंडी ब्लाक शिवसेना प्रमुख बहादुर सोनी के नेतृत्व में सुभाष चौक महामाया पर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोधियों का पुतला फूंका। इस दौरान कोई भी प्रशासन संबंधित स्थल में नजर नही आये। नारेबाजी करते हुए शिवसैनिकों ने कहा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हुए विरोधियों ने मिलकर स्वांग रच रहे है, इन विरोधियों की मंशा को शिवसेना कभी सफल होने नही देगी और हर दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। विरोधी जन चाहे लाख पैतरा आजमा ले वे हर

बार मुह की खाएंगे, शिवसेना कोई भी षड्यंत्र बर्दाश्त नही करेगी उन्होंने कहा कि पूरे भारत मे विरोधियो का पुतला जलाया जा रहा है। इससे पूर्व सुभाष चौक महामाया में शिवसेना कार्यालय का हर्षोल्लास उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर शिवसेना के वरिष्ठ बुजुर्ग सुखउराम

निषाद, महामाया अध्यक्ष बलराम निषाद,पोन्टी बाल्मीक,कामसिंग गावड़े, मनीष साहू, नरेश कुमार कौशल, राजकुमार प्रजापति, उदयसिंह राजपूत, राकेश साहू, रघुनाथ गावड़े, सुमहेरी निर्मलकर,महेश कुमार विश्वकर्मा,अजय मरकाम,पवन निर्मलकर आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS