City Media - Page 519 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 519

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पार्टी के प्रति अद्भुत समर्पण भावना

0
  • तपती धूप, खाली पेट, निर्जला व्रत और नंगे पैर गली गली चुनाव प्रचार
  • भाजपा विधायक भावना की तपस्या से लोग खुश

पंडरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह देश के लिए तपस्या कर रहे हैं, उसी तरह पंडरिया क्षेत्र की भाजपा विधायक भावना बोहरा भी पार्टी हित में लगातार तपस्या कर रही हैं। वे तपती धूप में खाली पेट और निर्जला एवं नंगे पैर रहकर गांव गांव तथा गली गली में घूम घूमकर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के लिए लोगों से मतदान की अपील कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित भावना बोहरा पहली बार पंडरिया सीट से विधायक चुनकर आई हैं, लेकिन उनकी कार्यशैली किसी मंजे हुए जनप्रतिनिधि की तरह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर नवरात्रि में निर्जला व्रत रखते हैं। उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए भावना बोहरा भी नवरात्रि में निर्जला व्रत रखती हैं। अन्न का एक दाना और बूंद भर पानी भी वे ग्रहण नहीं करतीं। और तो और उन्होंने नौ दिनों के लिए चप्पल जूती तक का भी त्याग कर दिया है। इतनी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी भावना बोहरा नंगे पैर चलती हैं। जब धरती आग की तरह गर्म हो जाती है तब भी भावना बोहरा अपने शरीर और पैरों की परवाह न करते हुए पार्टी के लिए खुद को खपा दिया है। वे रोज करीब दो दर्जन गांवों में पहुंचती हैं और गली गली पैदल घूमते हुए लोगों से जीवंत संपर्क करती हैं। उनके साथ महिलाओं की टीम भी रहती है। उनकी टीम में शामिल ज्यादातर महिलाएं भी नवरात्रि का उपवास कर रही हैं। गर्मी के मामले में पंडरिया क्षेत्र कुछ ज्यादा ही आगे है। इस इलाके में भीषण गर्मी पड़ती है और इन दिनों यहां गर्मी कयामत बरपा रही है। खाली पेट, निर्जला व्रतधारी और नंगे पैर रहने वाली भावना बोहरा की पार्टी के प्रति समर्पण भावना को यह भीषण गर्मी रत्तीभर भी नहीं डिगा पा रही है। चेहरे पर वही ओज, वही मुस्कान बरकरार रहता है, जैसा कि आम दिनों में। भावना बोहरा की यह कठिन तपस्या ग्रामीणों को सहज ही आकर्षित कर रही है और उन्हें देखकर लोग सहज ही भाजपा के साथ जुड़ते चले जा रहे हैं। उन्हें अपने बीच पाकर महिलाओं और युवतियों में जबरदस्त उत्साह पैदा हो जाता है। अल सुबह अपनी महिला टीम के साथ विधायक भावना बोहरा अपने निवास से गांवों की ओर निकल पड़ती हैं और जब तक 20- 25 गांवों में जनसंपर्क पूरा न कर लें, घर नहीं लौटतीं। अक्सर वे देर रात घर लौटती हैं। नवरात्र के उपवास के बीच खाली पैर चलकर लोगों से लोकसभा चुनाव में मोदीजी के लिए आशीर्वाद मांगती गांव गांव और गली गली घूम रहीं भावना बोहरा ने बीते दिन पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दशरंगपुर, लिटीपुर, बिरनपुर, बिटकुली, गुढ़ा, तमरुआ, कुंआ, कोयलारी, बिपतरा, मरका, चचेड़ी, इंदौरी, कोसमंदा समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। कई गांवों में जहां बुजुर्ग माताओं ने उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया, वहीं महिलाओं ने उन्हें गले लगाकर भाजपा को साथ देने का संकल्प व्यक्त किया। इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी शारदीय नवरात्रि में भावना बोहरा ने पूरे नौ दिनों तक निर्जला व्रत रखा था। तब भी वे नंगे पैर रहकर अपने चुनाव प्रचार में गांव गांव घूमती नजर आई थीं। मातारानी ने उनकी विनती सुन ली और वे विधायक चुन ली गईं। इस नवरात्रि में भी मातारानी उनकी तपस्या का फल भाजपा को जरूर देंगी।

स्मृति और सरोज जैसा क्रेज

वहीं दूसरी ओर युवतियां और बालिकाएं उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए लालायित दिखीं। भावना बोहरा के प्रति ठीक वैसा ही क्रेज देखने को मिल रहा है, जैसा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्मृति ईरानी और दुर्ग की पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय के प्रति देखा जाता है। भावना बोहरा भी किसी युवती व बालिका को निराश नहीं करतीं और मुस्कुराते हुए ऑटोग्राफ देती हैं। भावना बोहरा अब तक लगभग सैकड़ा भर गांवों का दौरा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों महिलाओं समेत हर आयु वर्ग के लोगों में अथाह प्यार देखने को मिल रहा है।

तेंदूपत्ता संग्राहकों और फड़ मुंशियों को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप का बयान

0
  •  फड़ मुंशियों का बढ़ाया जाएगा मानदेय
  • खाता विहीन तेंदूपत्ता संग्राहकों को किया जाएगा नगद भुगतान

जगदलपुर लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार में भाजपा पूरा जोर लगा रही है। वनमंत्री केदार कश्यप शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के दौरे पर थे। जहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहकों और फड़ मुंशियों के मानदेय के संबंध में बड़ी बात कही।

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार आदिवासी हित में फैसला लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। विष्णुदेव साय सरकार हर वर्ग की चिंता कर रही है। वनमंत्री ने कहा कि ऐसे तेंदूपत्ता संग्राहक जिनके पास बैंक खाता नहीं है, उन संग्राहकों को लोकसभा चुनाव के बाद नगद राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही फड़मुंशियों के मानदेय में भी वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में फड़ मुंशियों को न्यूनतम मानदेय 7200 रुपए प्राप्त हो रहा है इसे लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ाकर देंगे।

कम होने का नाम नहीं ले रही हैं कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा की मुसीबतें

0
  •  हेट स्पीच पर बीजापुर के दो थानों में मामले दर्ज
  • मोदी के मरने की कामना और पुलिस को मारने की नसीहत पड़ गई भारी

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी अपने लखमा हास परिहास और बिगड़े बोल के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब उनकी यही आदत उनके लिए मुसीबत का सबब बन गई है। उनकी मुसीबतें हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आचार संहिता के बीच रुपए बांटने के मामले के बाद पुलिस वालों को तीर धनुष से मारकर भगाने की नसीहत ग्रामीणों को देना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौत की कामना करना कवासी लखमा के लिए भारी पड़ गई है। हेट स्पीच और अमर्यादित भाषण को लेकर कवासी लखमा के खिलाफ बस्तर संभाग के दो थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस को तीर-धनुष से मारने वाले बयान पर पूर्व मंत्री लखमा के खिलाफ दो थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण देने पर भी कवासी लखमा घिर गए हैं। पूर्व मंत्री व बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा एकबार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे कवासी लखमा अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लखमा के विवादित बोल का मामला अब थाने तक पहुंच गया है।कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ बीजापुर जिले के 2 थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। मिरतुर और कुटरू थाने में आईपीसी की धारा 500, 188, 506 के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कवासी लखमा ने चुनाव प्रचार के दौरान कुटरू की सभा में पुलिस के जवानों को तीर धनुष से मार भगाने की नसीहत ग्रामीणों को देते नजर आए थे। इसके अलावा कवासी लखमा ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक भाषण दिया था। इन बिगड़े बोल पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिए गए संज्ञान के बाद एफआईआर दर्ज हुई है। उल्लेखनीय कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बस्तर दौरे से एक दिन पहले बस्तर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ जिला निर्वाचन आयोग ने बीजापुर जिले के अलग- अलग थानों में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है और गिरफ्तारी होने की भी संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि एफआईआर भैरमगढ़ तहसीलदार के आवेदन पर दर्ज की गई है।

यह कहा था कवासी लखमा ने

उल्लेखनीय कि पीएम मोदी पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बाद कवासी लखमा ने ग्रामीणों के बीच क्षेत्रीय बोली गोंडी में कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानि कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम। कवासी लखमा के खिलाफ अब तक तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। सबसे पहले कवासी लखमा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे जगदलपुर के एक मंदिर के पास लोगों को पांच -पांच सौ रुपए के नोट बांटते नजर आए थे। इस मामले पर जगदलपुर के कोतवाली थाने में प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है। इसके बाद कुछ दिनों पहले ही कवासी लखमा बीजापुर जिले के ही कुटरू गांव में पुलिस के जवानों को तीर-धनुष से मारकर भागने की बात कही थी। इन दोनों बयानों को लेकर बीजापुर निर्वाचन आयोग ने अलग- अलग थाने में हेट स्पीच के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।

सुकमा जिला भाजपा में जूतम पैजार के हालात, पार्टी को हो सकता है नुकसान

0
  •  जिले के निकायों में नहीं है पार्टी का कोई अस्तित्व
  • नहीं खुल पाया प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय भी

अर्जुन झा

जगदलपुर देश में इस समय चुनाव का जबरदस्त माहौल है। वहीं दूसरी ओर बस्तर लोकसभा क्षेत्र की सुकमा जिला भाजपा में जूतम पैजार के हालात बने हुए हैं। अंतर कलह का आलम यह है कि सुकमा जिले में भाजपा का चुनाव कार्यालय भी नहीं खुल पाया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा के नेता एवं प्रत्याशी इस जिले के अंदरूनी गांवों में अब तक नहीं पहुंच पाए हैं, जबकि चुनाव को महज हफ्ताभर शेष रह गया है।

19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है और चुनाव परिणाम 4 जून को आने हैं। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक लोकसभा सीट बस्तर के लिए मतदान प्रथम चरण में 19 अप्रैल को होना है। लेकिन अभी तक दोनों बड़ी पार्टी कांग्रेस और भाजपा प्रचार करने गांवों तक नहीं पहुंची हैं। कोंटा विधानसभा क्षेत्र से छठवीं बार जीत दर्ज कराने वाले पूर्व आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के समर में उतार दिया है। उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोंटा में के नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायत में ज्यादातर जनप्रतिनिधि कांग्रेस के हैं। विधानसभा क्षेत्र कोंटा के विधायक कवासी लखमा कांग्रेस से हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी पद कांग्रेस के पास हैं, तीनों नगरी निकायों पर कांग्रेस का कब्जा है और तीनों जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य कांग्रेस के हैं। ऐसे में भाजपा के पास जनप्रतिनिधि नहीं होना कहीं न कहीं कमजोर पड़ने का बड़ा कारण है। कोंटा नगर पंचायत की बात करें तो यहां के 15 वार्डों में केवल एक ही वार्ड भाजपा के पास है। राजनीतिक गलियारों से बाते निकल कर आ रही है कि सुकमा जिले के भाजपा नेता की गुटों में बंटे हुए हैं और उनके बीच जबरदस्त मतभेद चल रहा है। जब भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप प्रचार करने सुकमा जिले भर के दौरे थे, तब यह मतभेद साफ देखने को मिला। तोंगपाल में मनमुटाव के चलते पूरी तरह प्रचार नहीं किया जा सका। छिंदगढ़ में तो भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। वहीं सुकमा जिला मुख्यालय में भाजपा प्रत्याशी और प्रचार दल को मार्ग बदलना पड़ गया। कोंटा में तो आपसी रंजिश में भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन तक नहीं हो पाया। कार्यालय अभी तक बंद पड़ा है। चुनाव प्रचार के लिए मात्र चार दिन बचे रह गए हैं। ऐसे में कैसे कोंटा विधानसभा से भाजपा को लीड मिल सकती है? यह विचारणीय मसला है।

जिला अध्यक्ष से नाराजगी

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने सभी मुख्य जगहों पर अपने चुनाव कार्यालयों का एक हफ्ता पहले ही उद्घघाटन कर दिया था। कांग्रेस के कार्यकर्त्ता अंदरुनी गांवों तक प्रचार करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में भाजपा सुकमा जिले में आपसी रंजिश और मतभेदों में फंसी हुई है। और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि सुकमा जिला भाजपा अध्यक्ष धनीराम बारसे की कार्यप्रणाली को लेकर जिले के ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता नाखुश हैं। ऐसे में सुकमा जिले में भाजपा के राम ही मालिक हैं। दूसरे तारणहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव साबित हो सकते हैं।

इसलिए छोड़ा भीमा ने साथ

क्षेत्र के जाने माने नेता सोयम भीमा ने भाजपा को अलविदा कह दिया है और अब वे फिर से कांग्रेसी बन गए हैं। सोयम भीमा ने इस विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि सुकमा भाजपा में आपसी रंजिश और गुटबाजी चरम पर है। इसीलिए मैं भाजपा से वापस कांग्रेस में आ गया हूं। आप ही देख लीजिए कि भाजपा नेता कोंटा में अपना लोकसभा चुनाव कार्यालय तक नहीं खोल पाए हैं। इस लोकसभा सीट से हमारी कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी कवासी लखमा की जीत पक्की है। इस बार देश में कांग्रेस की लहर है।

प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बकावंड निवासी मुन्ना भारती की मौत

0
  •  बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की घटना की पुष्टि

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बस्तर प्रवास के दौरान नक्सलियों की कायराना करतूत को अंजाम दिया है। बीजापुर जिले में नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

गंगालूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव डुमीरपालनार से गंगालूर की ओर 40 वर्षीय मुन्ना भारती नामक युवक पैदल जा रहा था। रास्ते में मुन्ना भारती का पैर प्रेशर आईईडी पर पड़ गया। विस्फोट होते ही मुन्ना भरती की घटना स्थल पर मौत हो गई। डुमीर पालनार में सड़क का काम करने युवक गया हुआ था। युवक मुन्ना भारती बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र के देवड़ा गांव का निवासी था। मामला गंगालूर थाना थाना क्षेत्र का है। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी है।

राहुल गांधी के आते ही बस्तर कांग्रेस में आएगा बड़ा बवंडर, कई नेता पार्टी छोड़ने तैयार

0
  • कांग्रेस में भगदड़ के हालात अभी भी कायम
  • एक नेता को शामिल करने पर भाजपा में भारी विरोध

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर में कांग्रेस के अंदर भगदड़ के हालात अब भी बरकरार हैं। राहुल गांधी कल 13 अप्रैल को बस्तर आ रहे हैं। उनके आते ही कई बड़े कांग्रेस नेता कांग्रेस से बाहर जाने के लिए तैयार बैठे हैं। वहीं जगदलपुर के एक कांग्रेस नेता को भाजपा में शामिल करने को लेकर भाजपा के अंदर ही भारी विरोध शुरू हो गया है। दरअसल इस कांग्रेस नेता का सियासी चाल चरित्र ही ऐसा है कि उन्हें कांग्रेस में भी कोई पसंद नहीं कर रहा है। ऐसे में भाजपा के नेता उस कांग्रेस नेता को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं?

बस्तर कांग्रेस में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सभी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा एकजुट रखने की पूरी कोशिश करते आ रहे हैं, लेकिन स्वार्थी कांग्रेस नेता अपना वजूद बचाने और खुद के दामन पर लगे दाग को धोने के लिए सत्तारुढ़ पार्टी की शरण में जाने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं। अब तक महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ नेता यशवर्धन राव और कुछ अन्य नेता कांग्रेस का दामन झटककर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। मेयर सफीरा साहू को भाजपा में भेजने में जगदलपुर के एक गोरे चिट्टे, लेकिन काले मन वाले कांग्रेस नेता की बड़ी भूमिका रही है। बताते हैं कि इस नेता ने ही नगर निगम में मेयर के जरिए काला पीला काम करवा कर करोड़ों रुपए बटोरे और रायपुर में बैठे अपने आका तक भी हिस्सा पहुंचाया। इस नेता को भरोसा था कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी तो पूरा मामला दबा रहेगा, मगर उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। राज्य में भाजपा सत्तारुढ़ हो गई। इससे यह नेता खौफ में आ गए और खुद को फंसने के लिए मेयर को भाजपा की वाशिंग मशीन में डाल दिया। सूत्र बताते हैं कि अब यही कांग्रेस नेता खुद भी भाजपा में जाने लालायित हो उठे हैं। कुछ दिनों पहले बस्तर के आमाबाल आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष वे भाजपा प्रवेश करना चाहते थे, ताकि उनकी सियासी ब्रांडिंग हो सके। तब इस नेताजी के सपने पर यहां के जमीनी भाजपा नेताओं के प्रबल विरोध ने चकनाचूर कर दिया। ये कांग्रेसी नेताजी अब मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा प्रवेश की तैयारी में हैं, मगर स्थानीय भाजपा नेता उन्हें किसी भी सूरत में भाजपा में कदम नहीं रखने देना चाहते। यहां तक कि एक भाजपा नेता ने तो इस नेता को भाजपा में शामिल करने पर आत्महत्या की भी धमकी दे दी है। इस भाजपा नेता का कहना है कि कथित कांग्रेस नेता अपनी मातृ संस्था कांग्रेस का नहीं हो सका, जिसने विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य प्रत्याशियों को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वह भला भाजपा के प्रति वफादार कैसे हो सकता है? भाजपा के कई और नेता एवं कार्यकर्ता इस कांग्रेस नेता को शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं। मगर स्वार्थ के दलदल में बुरी तरह फंसे ये कांग्रेसी नेताजी हैं कि भाजपा में जाने के लिए बुरी तरह छटपटा रहे हैं। इस नेताजी के अलावा कांग्रेस के एक और बड़े नेता के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।

धारदार हथियार से बुजुर्ग की खेत में हत्या

0

बालोद धारदार हथियार से एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. वृद्ध की लाश उसी के खेत में खून से लथपथ मिली है. इस हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं. मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कोरगुडा का है.सूत्रों से मिली जानकारी बुजुर्ग अपने खेत में पैरा लाने गया था मृतक के गले में धारदार हथियार से हमला होने की वजह से काफी गम्भीर चोटे हैं. मृतक की पहचान कोरगुडा गांव के ही फगवा राम उम्र 60 वर्ष के नाम से हुई है. घटना सुबह 10 बजे की आस पास की बताई जा रही है बुजुर्ग के हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.घटना की सूचना ग्रामीणों की ओर से पुलिस को मिलते ही एडीशनल बालोद थाना सहित बालोद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई हैं.

कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी ने डोंडी मंडल के विभिन्न गांव में किया जनसंपर्क

0

कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग का दौरा कार्यक्रम डौंडीलोहारा विधानसभा के डौडी मंडल में जनसंपर्क ग्राम पंचायत आमाडुला काकेडकसा जिलावाही जबकसा मंगलदाह रजलोडीह पेटेचुवा पुसावड चिहरो साल्हे मरदेल तुमडीसुर नर्रालगुडा सहित अनेक पंचायतों में हुआ ग्रामीण परिवेश में माता बहनों बुजुर्गों ने गांव के पौधों के फुल पत्ता के गुलदस्ते बनाकर भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग का स्वागत किया तथा मां दंतेश्वरी के पुजारी बैगा होने के कारण माता बहने व बच्चों के सिर पर हाथ रखवाकर आशीर्वाद लिया साथ में छाया विधायक देवलाल ठाकुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश ताम्रकार का भी स्वागत गांव वालों ने किया इस अवसर पर प्रत्याशी  भोजराज नाग ने ग्रामीणों को संबोधित किया की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो भी जनता से कहा है उसे कर दिखाया है अपनी गैरटी पुरी की है महतारी वंदना का 1000 रुपया सभी के खातों में गया है कोई माता बहने छुट गये तो उनको और अवसर मिलेगा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों का धान 3100 रु किवंटल खरीदा है और 21किवटल धान खरीदा है एवं शेष बकाया राशि भी किसानों के खातों में रुपया भेज दिया है पिछले समय का बकाया दो साल का बोनस भी खाते में डाल दिया है मोदी जी ने अपनी गैरटी पुरी की अब जनता की बारी है की कमल में बटन दबाकर मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री रिपीट करें ।

भोजराज नाग ने कहा कि बेमौसम बारिश होने के कारण किसानों को जो नुकसान हो रहा उसकी भरपाई चुनाव के बाद मुआवजा देगी तथा ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कि सपना गांव गांव के मकान को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाया जाएगा देश सबसे ज्यादा घर घर में शौचालय बनाने काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है जिससे माता बहनों को लज्जित मत होना पड़े यह योजना कारगर साबित हुई है इस आप सभी कमल में बटन दबा कर भा जा पा को विजयश्री दिलाऐ ताकि देश आगे तरक्की करे जनसंपर्क में छाया विधायक देवलाल ठाकुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश ताम्रकार मंडल अध्यक्ष मनीष झा नगर पंचायत डौडी सोमेश सोरी जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे मंडल प्रभारी सुरेश जायसवाल अनिता कुमेटी रामकिशन सोरी शुभसिह कुरेटी दिनेश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ग्रामीणों ने भोजराज नाग की डआहरछेका की रस्म भी निभाई ग्राम सरपंचों ने जनता का आभार प्रदर्शन किया

पायलट जगदलपुर पहुंचे

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार की शाम जगदलपुर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर सचिन पायलट का स्वागत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य समेत अन्य नेताओं ने किया।

मैं किसी को राशन नहीं दूंगा, जाओ जहां शिकायत करना है कर लो

0
  •  ग्राम पंचायत बड़े देवड़ा के हितग्राहियों से राशन विक्रेता करता है अभद्र व्यवहार
  • अक्सर बंद रहती है गांव की पीडीएस दुकान

अर्जुन झा

बकावंड बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र की कुछेक ग्राम पंचायतों में स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों के संचालक और विक्रेता मनमानी पर उतर आए हैं। गरीबों के हिस्से के चना और अनाज की कालाबाजारी के साथ ही अब राशन विक्रेताओं की दादागिरी की भी बात भी सामने आ रही है। ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत बड़े देवड़ा से सामने आया है। जहां के राशन विक्रेता द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं को सरेआम धमकियां दी जाने लगी हैं। विक्रेता साफ शब्दों में कहता है कि मैं तुम्हें राशन नहीं दूंगा, जाओ जहां शिकायत करना है कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। राशन विक्रेता के ऐसे अभद्र व्यवहार को लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखी जा रही है।

बस्तर संभाग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को निजी आमदनी का जरिया बनाने में खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और राशन दुकान संचालक कोई कमी नहीं कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले हमने गरीबों को वितरित करने के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकान में शासन द्वारा भेजे जाने वाले चना की ओड़िशा में कालाबाजारी किए जाने की खबर उजागर की थी। अब बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बड़े देवड़ा में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में कार्यरत विक्रेता की दादागिरी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि बड़े देवड़ा ग्राम पंचायत की राशन दुकान अक्सर बंद रहती है और कभी जब खुलती भी है, तो उसका निर्धारित समय नहीं रहता। विक्रेता अपनी मर्जी से दुकान को खोलता और बंद करता है। ग्रामीण जब इस मनमानी के खिलाफ आवाज उठाने लगे, तो विक्रेता का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। वह ग्रामीणों के घर घर जाकर धमकी देने एवं अभद्र व्यवहार करने लगा है। ग्राम पंचायत बड़े देवड़ा के राशन विक्रेता द्वारा हमेशा राशन का दुकान बंद रहने व समय पर न खोलने से हितग्राही दुकान के चक्कर काट काटकर परेशान हैं। ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा नियुक्त किया गया राशन विक्रेता द्वारा घरों में जाकर महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाने लगा है।वह साफ तौर पर धमकी दे रहा है कि जहां मेरे खिलाफ शिकायत करना है कर लो, मैं किसी को भी राशन नहीं दूंगा। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस तरह राशन विक्रेता गांव के गरीब परिवारों को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले अनाज, गुड़, चना, शक़्कर आदि से वंचित करने पर तुल गया है। राशन संचालक की दादागिरी से ग्राम पंचायत बड़े देवड़ा के हितग्राही परेशान हैं।

कई माह से नहीं मिला चावल

हितग्राहियों का कहना है कि राशन विक्रेता द्वारा उपभोक्ताओं को कई माह से राशन चावल नहीं दिया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ग्रामीणों के आया चावल और दीगर राशन आखिर जा कहां रहा है? निसंदेह उसकी कालाबाजारी की जा रही होगी। फूड इंस्पेक्टर इस संबंध में फोन से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि दुकान पंचायत के अधीन संचालित किया जा रहा है, जिसके चलते वहां के हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस तरह के बात सामने आ रही है, तो यह गलत है। सरपंच ग्राम पंचायत बड़े देवड़ा द्वारा के राशन दुकान संचालक के व्यवहार के बारे में गोलमोल जवाब दिया जा रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS