City Media - Page 1670 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1670

क्या घर में श्री गणेश जी की दो प्रतिमाओं को स्थापित करने पर कोई दोष होता है – संत श्री राम बालक दास जी

0

ऑनलाइन सत्संग का आयोजन पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा उनके ऑनलाइन ग्रुप सीता रसोई संचालन ग्रुप में किया जा रहा है, जिसमें भक्तों द्वारा बहुत ही बहुत अच्छे-अच्छे जिज्ञासा आती है कभी कुछ परिवार के बारे में कुछ घर के बारे में कुछ जीवन जीने की कला के बारे में तो कुछ रामायण गीता भागवत पुराण के बारे में विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा आती है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसी तरह आज एक छोटी सी जिज्ञासा श्री मति माया ठाकुर डोंडीलोहारा ने बाबा जी से किया कि क्या घर में श्री गणेश जी की दो प्रतिमाओं को स्थापित करने पर कोई दोष होता है, इसे स्पष्ट करते हुए बाबा जी ने बताया की हमारे धार्मिक दृष्टिकोण में इस प्रकार का कोई भी विचार या भाव बिल्कुल नहीं है, विचार कीजिए की यदि कोई व्यक्ति हमें भेंट स्वरूप गणेश जी की प्रतिमा देते हैं तो क्या हम उसे अस्वीकार कर देंगे, वैसे तो जरूरत अनुसार ही प्रतिमा स्थापना होना चाहिए पाटेश्वर धाम में भी कभी गिन कर या चुनकर भगवान की स्थापना नहीं की गई है हम सुनते हैं कि, एक शंख नहीं होना तीन शंख नहीं होना 2 शिवलिंग नहीं होना 4 सालिगराम नहीं होना इतने भगवान नहीं होना उतने भगवान नहीं होना तो यह सब मात्र भ्रम है भगवान कम या ज्यादा रहे उनकी शक्ति उतनी ही रहती है ना वह कम होती है ना ही ज्यादा होती परंतु

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

सलाह यही है कि आप जितनी प्रतिमा को सुंदरता पूर्वक भली प्रकार पूजन कर सके उतने ही भगवान रखे परंतु ऐसा कतई नहीं कि दो गणेश जी रखेंगे तो किसी प्रकार का दोष होगा या तीन रखेंगे तो यह केवल आपकी श्रद्धा विशेष है बस उनका पूजन अच्छे से आप कर सके आपका दायित्व निर्वहन कर सके उतने ही भगवान अपने घर में रखें पाठक परदेसी जी ने जिज्ञासा रखते हुए पूछा कि, वह कौन सा तत्व है जिसे जान लेने के बाद अन्य कुछ भी जानना शेष नहीं रहता साहित्यकार पाठक परदेसी जी के ज्ञान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बाबा जी ने इस प्रश्न को बताते हुए कहा कि यह प्रश्न वेदांत का विषय है जहां हमारे दंत वृत्ति का अंत हो जाता है हमारी आसुरी वृत्ति समाप्त हो जाती है तब वेदांत का प्रारंभ होता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

जीवन में वह तत्व जिसको पाने के बाद हमें कुछ भी प्राप्त करने की इच्छा ना रह जाए,केवल और केवल ईश्वर तत्व है, जो कि हम सब के भीतर ही समाया हुआ है खुशी के रूप में एक दूसरे की सेवा के रूप में सद्भावना सहकारिता समरसता के रूप में एक बार उसको प्राप्त कर ले तो हम अपने आप को पूर्ण कर पाएंगे वह संपूर्णत्व ही आपको ईश्वर तत्व का अनुभव कराएगा जिससे आप अपने आप में कभी किसी भी तरह की कमी का अनुभव नहीं करेंगे प्रतिदिन की भांति ऋचा बहन के द्वारा सुंदर मीठा मोती प्रेषण ग्रुप में किया गया आज के मीठा मोती में ऋचा बहन ने संदेश दिया की गुलाब की सुरक्षा कांटो के बीच होती है,उसी तरह कठिन दुःखमय परिस्थियों के बीच ईश्वर के याद आने से जीवन सुरक्षित होती है।”

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इस विचार पर अपनी भाव रखते हुए बाबाजी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा, में भगवान श्री कृष्ण अपनी बुआ कुंती से कहते हैं कि बुआ इतना बड़ा युद्ध हुआ आप मुझसे कुछ मांग लो तब कुंती बुआ जो भगवान की बुआ है ने कहा कि हे वासुदेव कृष्ण श्यामसुंदर नीलमणि यदि आप हमें कुछ देना चाहते हैं तो दुख दीजिए क्योंकि जब जब जीवन में दुख आए हैं तब तब आप हमारे साथ रहे हो |

आज की गीता प्रसंग में बाबा जी ने गीता ज्ञान को संबोधित करते हुए सभी को अवगत कराया कि भगवान श्री कृष्ण ने जब गीता का उपदेश दिया तब उनके मनोभाव क्या थे उन्होंने 3 तरह से गीता का उपदेश दिया प्रथम वाणी के द्वारा द्वितीय अपने चेहरे के भाव के द्वारा तीसरा उनके द्वारा किया जाने वाला कर्म गीता के 15 अध्याय में श्री कृष्ण जी ने कहा है कि सभी ही मेरे हैं कोई पराया नहीं सभी मेरे ही अंश है, गीता हमें बताता है कि यह शरीर क्षणभंगुर है यदि शरीर व शरीर द्वारा उत्पन्न किसी भी सुख को हम स्थाई मानते हैं तो वह निश्चित ही गलत है वे शाश्वत नहीं है, पंचतत्व से निर्मित शरीर का उपयोग हमें भगवान की भक्ति के लिए उनके भजन के लिए सत्संग के लिए करना चाहिए जिसके लिए भगवान ने हमें इस सृष्टि में भेजा है,गीता में श्रीकृष्ण भगवान जी अर्जुन से कहते हैं कि मुझे भज कर लोग स्वर्ग तक की कामना करते हैं और मैं उन्हें यह देता भी हूं लेकिन क्या परमात्मा को भजकर स्वर्ग ही चाहिए उस से बढ़कर इस संसार में कुछ नहीं, यहां श्री कृष्ण भगवान कह रहे हैं कि भगवान जिसे प्राप्त हो जाए उसे स्वर्ग की भी कामना करना व्यर्थ है |

इस प्रकार आज का गीता के ज्ञान से परिपूर्ण सत्संग समाप्त हुआ
जय गो माता जय गोपाल जय सियाराम

दल्लीराजहरा – खदान कर्मियों के लिए सीटू ने सौंपा 12 सूत्रीय मांगपत्र ।

0

9 जनवरी को डायरेक्टर इन्चार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र के एक दिवसीय माइंस दौरे के दौरान हुई बैठक में सीटू प्रतिनिधि मंडल ने खदान कर्मचारियों से संबंधित 12 सूत्रीय माँग पत्र सौंपा और माँगो पर विस्तार से चर्चा की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

वेतन समझौता जल्द करने । ई एल इनकेशमेंट पर लगाई गई 170 दिनों की लिमिट हटाने।एफ एल इनकेशमेंट चालू करने । माइंस हास्पिटल की हालत सुधारने । माइंस कर्मचारियों को चिकित्सा व शिक्षा भत्ता देने ।भिलाई टाउनशिप मे माइंस कर्मचारियों को आवास आबंटित करने । कर्मचारियों के लिए फास्ट प्रमोशन पालिसी लागू करने ।डी रिजर्वेशन की समस्या का निराकरण करने ।माइंस मे रिवार्ड स्कीम स्थाई रुप से लागू करने । कोरोना से मृत्यु पर 50 लाख का बीमा व अनुकंपा नियुक्ति देने । ठेका श्रमिकों का भी वेतन समझौता एनजेसीएस मे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

करने तथा सभी ठेकों मे वेतन भत्ता मे समानता लाने की मांग रखते हुए यूनियन प्रतिनिधि पुरषोत्तम सिमैया व ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कोरोना के भीषण प्रकोप के दौरान भी माइंस के नियमित व ठेका कर्मियों ने भरपूर उत्पादन किया है ।इसी दौरान कंपनी लाभ की स्थिति मे भी आई है ।इसलिए अब प्रबंधन वेज रिवीजन पर हीलाहवाली बंद करे और मीटिंग मे सीधे मुद्दे पर बात होनी चाहिए ।ई एल इनकेशमेंट के वर्तमान नियम कर्मचारियों को मंजूर नहीं हैं । माइंस हास्पिटल की बदतर हालत पर भी डायरेक्टर इन्चार्ज का ध्यान आकर्षित करते हुए

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

सुधार की मांग की गई है ।लंबे समय से माइंस हास्पिटल की बदतर हालत व शिक्षा के लिए कोचिंग आदि की सुविधा न होने के कारण ,माइंस कर्मचारियों को चिकित्सा व शिक्षा भत्ता देने की माँग की गई है ।डायरेक्टर इन्चार्ज ने सभी माँगो पर विस्तार से चर्चा कर आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों को जल्द से जल्द सकारात्मक परिणाम निकाला जायेगा ।उन्होने स्पष्ट रूप से कहा कि वेज रिवीजन और पेंशन के मुद्दे को जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए प्रबंधन बहुत गंभीर है । ज्ञानेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष सीटू राजहरा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शहीद जवान श्री भुवनेश्वर मंडावी जी के शहादत तिथि को याद करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद  

जिला मुख्यालय नारायणपुर बंगलापारा में शहीद भुनेश्वर मंडावी (प्रधान आरक्षक) की पुण्यतिथि पर दीप प्रज्जलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शहीद के शहादत को याद किया गया | दिनांक 10.01.2017 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर शहीद हुए भुनेश्वर मंडावी की चौथी पुण्यतिथि पर उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी एल्डरमेन अजय देशमुख युवा काँग्रेस संतोष गुड्डू राव जिला पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला जिला पंचायत सीईओ राहुल देव आर आई दीपक साव

उनके परिवार परिजन बंगलापार वसीय करुणा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिन्देश पात्र एवं सचिव संरक्षक गजेंद्र साहू रामकीर्तन मरकाम नरेंद्र मेश्राम व शहीद मंडावी के करीबी महेंद्र पोटाई प्रशांत ठाकुर एवं वार्ड वासी की मौजूदगी में मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण किया गया | शहीद जवान श्री भुवनेश्वर मंडावी  जी के शहादत तिथि को  याद करते हुए शहीद पूजन किया गया । जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद मंडावी के वीरता का परिचय उपस्थित जन के बीच साझा किया एवं शहीद परिवार की हर सम्भव मदद की बात कही । वहीं जिला पंचायत सीईओ ने शहीद के परिवार से मिलकर बच्चों के पढ़ाई कॉपी किताब से लेकर हर संभव मदद का दिलासा दिया।

दल्लीराजहरा – भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निर्देशक के राजहरा आगमन पर संयुक्त खदान मजदूर संघ द्वारा खदानों के कर्मचारियों के हितार्थ चर्चा की

0

दल्लीराजहरा – 09 जनवरी को भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निर्देशक का राजहरा आगमन हुआ. सर्वप्रथम संयुक्त खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने नव वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं दी और संघ के पदाधिकारियों ने खदानों के कर्मचारियों के हितार्थ चर्चा किये। प्रमुख रूप से अध्यक्ष कंवलजीत सिंह मान ने प्रभारी निर्देशक से मांग किया की कर्मचारियों का लंबित वेतन समझौता अविलम्ब  किया जाये। मान ने प्रभारी निर्देशकसे कहा कि 20 जन. 2021 को लंबित वेतन समझौता के लिए बैठक आहुत की गईहै। उक्त  बैठक में प्रबंधन स्पष्ट

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

रूप से अपना प्रस्ताव रखे जिनमे प्रबंधन द्वारा एम.बी.बी. पर्क, तथा आगामी कितने वर्षों में (5 या 10 वर्षों) में वेतन समझौता हो, प्रबंधन स्पष्ट करे, एवं उक्त बैठक में प्रस्ताव रखे। जिससे प्रबंधन एवं युनियन के बीच यह स्पष्ट हो की प्रबंधन कर्मचारियों के लिए मिलने वाले देतन में एवं अन्य सुविधाओं में कितनी वृद्धि हो रही है। यह सुझाव अध्यक्ष द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज  को दिया और कहा कि वेतन समझौता में काफी विलम्ब हो गया है। कर्मचारियों में काफी आक्रोश है और इस असर उत्पादन पर भी पड़ सकता है। प्रबंधन को चाहिए कि 20 मार्च के पहले वेतन समझौता हो जाये । इस पर डायरेक्टर इंचार्ज कहा कि सयुक्त खदान मजदूर संघ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

के सुझाव को उच्च प्रबंधन के पास निश्चित रूप से पहुँचायेंगे। वर्तमान में चल रहे डी आर स्कीम की राशि का भुगतान तत्काल किया जाये, पुराने कार्ड के आधार पर सहमति दी जाये और युनियन ने यह भी मांग किया की यह स्कीम निरंतर रखा जाये जिससे आईओसी को कर्मचारियों का मनोबल उत्पादन के प्रति बना रहे। जिस पर डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा कि यह स्कीम जारी रहेगा लेकिन आंशिक परिवर्तन हो सकता।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

खदानों के ठेका कर्मचारियों के सम्बन्ध में युनियन पदाधिकारी ने कहा की वर्तमान नियमित का श्रमिकों पर स्थायी आदेश लागू है। जिससे समस्त ठेका श्रमिकों को ई.एल.सी.एल एफ एल. की सुविधा प्रदान किया जाना चाहिए। जबकि आईओसी की खदानों में तीनों प्रकार की छुट्टी ठेकेदारों के द्वारा नही दिया जाता और न ही ईएल नगदीकरण का भुगतान किया जाता है। इस पर डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा कि स्थानी आदेश के तहत ईएल. सी.एल. एफ एल की सुविधा है, एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी को आदेश किया कि ई.एल.. एफ.एल. की नगदीकरण का भुगतान ठेका श्रमिकों को दी जाये। इसके साथ ही युनियन ने यह भी मांग किया ठेका श्रमिकों को अन्य विभिन्न अलौंस जैसे मकान मत्ता मेडिकल भत्ता कैंटीन भत्ता माइस अलौंस आदि भी तत्काल सभी ठेका में की जाये। जिससे ठेका श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजहरा क्वारी में वेस्ट रिमुवल का कार्य ठेका श्रमिकों के द्वारा किया जा रहा है. इन कर्मचारियों के लिए ऐसी व्यवस्था हो कि इनका कार्य बद न हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। राजहरा अस्पताल में अभी भी डॉक्टरों की बहुत कमी है, डाक्टरों की शीघ्र भर्ती की जाये जैसे हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सोनोग्राफी मशीन जो कि बंद पड़ी है उसे चालू किया जाये और एम्बुलेंस की व्यवस्था नियमित की जाये। आई.सी यू में नियमित कर्मचारियों की कमी निरंतर हो रही है। जिससे प्रत्येक विभाग में कर्मचारियों पर वर्क लोड बढ़ रहा है | यूनियन प्रबंधन से मांग करती है कि आई.ओ.सी में नियमित कर्मचारियों की भर्ती की जाये। टाउनशिप की समस्या पर आने कहा कि टाउनशिप की सड़क काफी जर्जर हो रही है. सभी सड़कों का एक बार पुनर्निमाण की आवश्यकता है |

भाजपा जगदलपुर नगर की बैठक संपन्न, श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण को लेकर की गई चर्चा

0

जगदलपुर–भाजपा जगदलपुर नगर द्वारा रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।जिसमे श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई।जगदलपुर नगर की परिचयात्मक बैठक सोमवार को होने पर सहमति बनी।13 जनवरी को धान खरीदी में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें जगदलपुर शहर के 48 वार्डो में रहने वाले कार्यकर्त्ताओ को ले जाने हेतु प्रेरित किया जाएगा,जिसमे किसान भाइयों को धरना स्थल ज्यादा से ज्यादा ले जाने हेतु चर्चा की गई।श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान पर भी चर्चा की गई।

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा हम सब श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र के प्रतिनिधि/कार्यकर्ता के रूप में इस अभियान में काम करेंगे।नगर स्तर पर भी अभियान प्रमुख,सह अभियान प्रमुख व हिसाब प्रमुख रहेंगे।इस बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य,महामंत्री संग्राम सिंह राणा,उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी,शैलेन्द्र भदौरिया,आशुतोष पॉल, राकेश तिवारी,कोषाध्यक्ष कमल पटवा,मंत्री अभय दीक्षित,अतुल सिम्हा,शशिनाथ पाठक,ममता पोटाई,शशि नाग,गणेश काले,प्रकाश झा,मनोज जंगम,शैलेश श्रीवास्तव सहित जगदलपुर शहर कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सचिव ने शिक्षक एवं रोजगार सहायक को बनाया मजदूर, भरा फर्जी मस्टररोल, कारवाई से बचने सचिव आकाओं के संपर्क में कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

0

जगदलपुर/सुकमा – नवीन गुप्ता

सुकमा जिले के कोन्टा विकासखंड के एलमपल्ली में मृत व्यक्तियों के फर्जी मस्टररोल तैयार कर राशि की बंदरबाट मामले की कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश। सचिव ने शिक्षक एवं रोजगार सहायक के नाम मस्टरोल तैयार कर अंगूठा लगाकर राशि आहरण करने का भी मामला संज्ञान में आया मामला उजागर होने के बाद कार्रवाई से बचने सचिव आकाओं के संपर्क में है जिनके माध्यम से तबादला कराया गया था।

ज्ञातव्य हो की एलमपल्ली में पंचायत में हुए फर्जीवाड़ा मामले की शिकायत सरपंच हिमानी मरकाम ने सुकमा कलेक्टर से किया था। उक्त मामले को चैनल इंडिया के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। सरपंच की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सुकमा कलेक्टर बिनित नंदनवार ने जांच के आदेश दिए है।

शिक्षक को भी बनाया मजदूरः सरपंच हिमानी मरकाम ने दूरभाष पर चर्चा के दौरान जानकारी दी है कि एलमपल्ली के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण जो कई वर्षों से आंध्रप्रदेश में निवासरत है जिनके नाम का भी मस्टररोल तैयार किया गया है जबकि वह काम ही नहीं किए है। सबसे बड़ी विडम्बना तो यह है कि जिन शिक्षकों को बच्चों के भविष्य सुधारनेकी जिम्मेदारी सरकार ने दी है उन शिक्षक को भी सचिव ने मजदूर बना दिया है। जानकारी के अनुसा रमेश कुमार जो सीलमिलिसाब एवं महेश कुमार एलमपल्ली में शिक्षक है जिनके नाम पर भी मस्टररोल तैयार कर अंगूठा लगाकर मजदूरी करने की प्रमाणिकता दर्शाया गया है और राशि का भी आहरण का आरोप सरपंच द्वारा लगाया गया है। रोजगार सहायक पवन कुमार के नाम पर भी मस्टरोल भरा गया है।

शिकायत हुई है तो जांच होगी: एलमपल्ली के पूर्व सचिव गिरीश कश्यप ने बताया कि सरपंच के द्वारा शिकायत किया गया है तो जांच का विषय है। जांच होने पर सच्चाई सामने आयेगी जो भी कार्य कराया गया है ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया है इसमें किसी प्रकार का कोई घालमेल नहीं किया गया। जांच होती तो ग्रामीण बताएंगे क्या हुआ है।

सरपंच का आरोप

फर्जी मस्टररोल तैयार का मृत व्यक्तियों के नाम सचिव ने किया लाखों का घालमेल

सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर एवं सील लगाकर सचिव राशि का करता रहा आहरण

मामला कोंटा जनपद के एलम्पल्ली पंचायत का  

बस्तर अंचल के धर नक्सल प्रभावित इलाका एलमपल्ली के सरपंच हिमानी मरकाम ने तत्कालिन सचिव पर आरोप लगाया है कि सचिव के द्वारा मृत व्यक्तियों के नाम का फर्जी मस्टररोल तैयार कर लाखों रूपए के घालमेल किया गया है। पंचायत के विकास कार्यों को कागजों में अंजाम देकर सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर एवं सील लगाकर लाखों की राशि का गबन करने का आरोप भी लगाया। एलमपल्ली में लाखों के घालमेल करने के बाद कांग्रेस के नेता को चढ़ावा चढ़ाकर दूसरे पंचायत में तबादला करा चुका है जो वर्तमान में नागरगुण्डा का सचिव है।

ज्ञातव्य हो कि अधिकारी एवं मंत्री शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचाने के प्रयास में लगे हुए है ताकि अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। अपने आप को मंत्री के काफी करीबी बताने वाले कर्मचारी ही शासन की छवि का धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ऐसा ही एक मामला सुकमा जिले के कोंटा जननपद के एलपपल्ली का है जहां के तत्कालिन सचिव कागजों में विकास कार्यों को अंजाम देकर लाखों की राशि का बंदरबाट करने का आरोप सरपंच द्वारा लगाया गया है। तत्कालिन सचिव द्वारा भ्रष्टाचार की हदे इस कदर पार की गई है कि मृत व्यक्तियों को भी जीवित बताकर फर्जी मस्टररोल तैयार कर लाखों की राशि का बंदरबाट किया जा चुका है यहां तक कि सरपंच के नाम का भी मस्टररोल भरकर राशि का आहरण किया जा चुका

मृत व्यक्तियों के नाम हुआ राशि का आहरण: जानकारी के अनुसार स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर 19 लाख रूपए की लागत से तालाब का निर्माण कराया गया है। उक्त निर्माण कार्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत किया जाना था उक्त कार्य को मशीन से कराया गया और फजी मस्टररोल तैयार कर राशि का बंदरबाट किया गया है। जिन व्यक्तियों के नाम मस्टररोल तैयार किया गया है उनमें से एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। पोड़ियामी राम, सोड़ी आयता, पोदिये बेच्ची नंदा, बोडी, पोडियम दुल्ला, नुखो हिड़मा, नारसे भीमा की मौत हो चुकी है

सरपंच के नाम पर मस्टररोल: सचिव के द्वारा तैयार किया गया मस्टररोल में सरपंच का नाम भी शामिल है जिनके नाम से भी राशि का आहरण किया गया है। दर्जनभर से अधिक मजदर ऐसे है जो काम भी नहीं किए उनके नाम पर भी मस्टररोल तैयार कर राशि का घालमेल किया गया।

कागजों में कार्यो को दिया अंजामः जानकारी के अनुसार उक्त सचिव के द्वारा 14वे वित्त की राशि भी भारी पैमाने पर बंदरबाट किया गया है। पंचायत के कई विकास कार्य कागजों में अंजाम देकर राशि का बंदरबाट किया गया है। पंचायत में कौन सा कार्य स्वीकृत है इसकी भी जानकारी सरपंच को नहीं दिया जाता है। सचिव के कार्यों क जांच कराई जाये तो कई पापले उजागर होंगे।

चढावे के बाद सचिव का तबादला: विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलमपन्छी के तत्कालिन सचिव हाल ही में कांग्रेसियों से संपर्क कर चढ़ावा चढ़ाने के बाद तबादला कराने में सफल हुआ है। वर्तमान में नागरगुण्डा का सचिव है जो इसके पूर्व एलपपल्ली में था।

सचिव द्वारा राशि का बंदरबाटः एलमपल्ली सरपंच हिमानी मरकाम ने बताया कि तत्कालिन सचिव

के द्वारा मृत व्यक्तियों के नाम पर मस्टररोल तैयार कर राशि का गबन किया गया है। पंचायत के अन्य विकास कार्यों की राशि निकालने मेरा फजी हस्ताक्षर एवं सील का उपयोग किया गया है जिसकी शिकायत सुकमा कलेक्टर से कर उचित कार्रवाई की मांग की गई|

पाप उदय के समय व्यक्ति अकेला होता है-आचार्य महाश्रमण

0

बस्तर की पावन धरती पर अहिंसा यात्रा के अंतर्गत आज जैन आचार्य, राष्ट्र संत महाश्रमण जी के पावन चरण सुकमा नगर पर पड़े, संत के स्वागत अभिनन्दन में सभी समाज,सभी धर्म के लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई, इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचन्द जैन ने अपने पिताश्री जो 92वर्ष की अवस्था में हैं, के साथ गुरुदेव का भावपूर्ण वंदन एवं अभिनन्दन किया और आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया, बस्तर के पारंपरिक नृत्य के साथ हुवे स्वागत अवसर पर पूरा नगर आल्हादित था।

नगर प्रवेश उपरांत आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम एवं प्रवचन सभा में आचार्य महाश्रमण जी ने कहा कि जब व्यक्ति कष्ट में होता है तो नजदीकी लोग, मित्र, रिश्तेदार या कोई भी अन्य व्यक्ति उन दुखों को बांट नहीं सकता, व्यक्ति को उसके कर्म अनुसार ही जब पाप कर्म का उदय हो, तो यह कष्ट उसे सहने पड़ते हैं और ऐसे समय में वह व्यक्ति अकेला ही होता है, दूसरा कोई त्राण शरण नहीं बन सकता, केवल धर्म ही शरण त्राण बन सकता है व्यक्ति को कष्ट आते हैं तो मुख्य रूप से वह तीन रूप में आते हैं, एक बीमारी दूसरा बुढ़ापा और तीसरा मृत्यु।

आचार्य श्री ने आज प्रवचन के माध्यम से लोगों को अहिंसा का संदेश देते हुए अपनी बातें मुख्य रूप से रखी कि व्यक्ति के जीवन में सद्भावना, नैतिकता और नशा मुक्ति का होना बहुत जरूरी है, आज सभा के दौरान सुकमा नगर वासियों सहित उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आचार्य श्री ने यह शपथ दिलाई कि हम किसी भी प्रकार का नशा अपने जीवन में नहीं करने का संकल्प लेते हैं साथ ही उन्होंने नैतिकता और सद्भावना संबंधित शपथ भी लोगों को दिलाई।

अभिनंदन कार्यक्रम में में जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण देव, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू दुर्गेश राय, शेख सज्जाद, मनोज चौरसिया, श्रीमती आयशा हुसैन, रम्मू राठी,भोमराज टाटिया,विमल सुराना, विजय नाहटा,रामलाल बैद, कैलाश जैन, राजेश नारा, सुरेंद्र चांडक, राजकुमार लोढ़ा,अनिल बुरड़,अनिल जैन,श्रीपाल तातेड़, किशन लाल डाकलिया,बंशीलाल नाहटा,कानमल जैन,बभूतमल तातेड़, अशोक बुरड़,धीरज बाफना,अनिल कागोत, संदीप कागोत एवं राजेश टाटिया सहित बड़ी संख्या में जगदलपुर, गीदम, राजनंदगांव,एवं उड़ीसा के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए श्रद्धालु उपस्थित थे।

पिता सहित विधायक ने किया गुरुदर्शन

0

दक्षिण बस्तर की पावन धरा में जैन समाज के गुरु का पर्दापण हुआ है और वह कोंटा में एक जनवरी को पहुंचे हैं और पदयात्रा कर वह सुकमा जिला मुख्यालय में पहुंचे। जैन समाज के सबसे वयोवृद्ध श्रावक 92 वर्षीय सिरेमल जैन अपने पुत्र जगदलपुर विधायक व नगरीय निकाय संसदीय सचिव रेखचन्द जैन एवं परिजनों के साथ लंबे इंतजार के बाद अपने गुरुदेव के दर्शन के दौरान विधिवत झुककर वंदना की। इस दौरान वे भाव विभोर हो गए और उन्होंने कहा कि आपके दर्शन हो गए अब केवल मुक्ति की कामना है।

शहर के अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों के कब्जे से चोरी संबंधी 06 मोटर सायकल बरामद

0

थाना कोतवाली द्वारा चोरी संबंधी 06 मोटर सायकल, चोर से बरामद ।

दो आरोपियों के द्वारा घुम-घुम कर घटना को दिया जाता था अंजाम।

बुलेट, केटीएम0, एक्टीवा, हीरो, आदि मंहगी गाडियों को चोरी कर घटना कारित किया गया।

अपने वाहन से टोचन कर चोरी की मोटर सायकल को ले जाया जाता था।

जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 4,00000/-रूपये ।

आरोपी

(1) गौरव वर्मा पिता स्व० सीताराम वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी मेटगुडा जगदलपुर।

(2) अभिजीत सिंह पिता हेमसिंह उम्र 23 वर्ष निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर।

जगदलपुर में पिछले कुछ समय से अलग-अलग स्थानों से मोटर सायकल, KTM, बुलेट, स्कूटी, हीरो मो0सा0 वाहन चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर थाना कोतवाली में चोरी संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अनुसंधान हेतु टीम गठित कर, अपराध के वारदात एवं संदिग्ध गतिविधियों को ध्यान में रखते हुये संदेही गौरव वर्मा निवासी मेटगुडा एवं अभिजीत सिंह निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर से पूछताछ करने पर अलग-अलग घटना दिनांक को संजय बाजार, बालाजी वार्ड, नयापारा आकांक्षा होटल पास एवं नयाबस स्टैण्ड के पास से उक्त मोटर सायकल, KTM, बुलेट, स्कूटी, हीरो मो0सा0 वाहन एवं अन्य 01 मोटर सायकल कुल 05 मो0सा0 को शहर के अलग-अलग स्थानों से अपनी मोटर सायकल स्कूटी से घुम घुम कर चोरी करना स्वीकार किया गया। मामले में बुलेट, KTM, स्कुटी, मोटर सायकल एवं अपने पास रखे एक अन्य मोटर सायकल जिससे माध्यम से वारदात को अंजाम दिया जाता था। कुल 06 नग स्कुटी एवं मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है। उक्त जप्तशुदा वाहनों की अनुमानित कीमत 4,00000/- रू0 (चार लाख रू0) है। मामले के आरोपी गौरव वर्मा एवं अभिजीत सिंह को 05 मामलों में गिरफ्तार किया गया है। बरामद वाहन

1. अप0क0-182/ 2020 वाहन-CG.17.KK.6709 2. अप0क0-141/ 2020 वाहन-CG 17 KD 44401 3. अप0क0-06/ 2021 वाहन- OD.10.G.1257 4. अप0क0-297/ 2020 वाहन-CG.07.BN.2559 5. अप0क0-13/ 2021 वाहन-CG.17.KM.5129 थाना बोधघाट ।

6. आरोपियों द्वारा घटना कारित करने में प्रयुक्त स्वयं का स्कूटी एक्सेस 125 वाहन। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधि0/कर्मचारी-निरीक्षक- एमन साहू थाना प्रभारी कोतवाली, उनि0होरीलाल नाविक, पियूष बघेल, सउनि0 प्रेम पानीग्राही, सुजाता डोरा, प्रआर0 चोवादास गेंदले, आर0 वेदप्रकाश देशमुख, भुपेन्द्र नेताम, गायत्री प्रसाद तारम, रविन्द्र कुमार ठाकुर, रवि सरदार।

किसानों का दाना दाना धान खरीदे भूपेश सरकार,भाजपा सड़क से सदन तक कि लड़ाई लड़ने तैयार – केदार कश्यप

0

गंगाजल की कसम और झूठे वादों से मुकरी किसान विरोधी सरकार – लोकेश कावड़िया

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी के नेतृत्व में शनिवार को स्थानीय देवड़ा बाजार में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा, प्रदर्शन में प्रदेश की भूपेश सरकार को जमकर कोसा धान खरीदी समेत तमाम वादों को ढकोसला बताया।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता केदार कशयप ने कहा कि किसानों के दाना दाना धान को सरकार खरीदे जनता से किये चुनावी वादे पूरे करें अन्यथा भाजपा सड़क से लेकर सदन तक कि लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। श्री कशयप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुये उनके घोषणा पत्र को याद दिलाया और धान खरीदी में जान बूझकर संकट खड़ी करने का आरोप लगाया।

भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया ने कहा कि पिछले 15 सालों में किसानों को कभी भी बारदाना जैसी संकट नही हुआ प्रदेश सरकार के मैनेजमेंट और गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है 2500 के वादे आज तक किसानों को नही मिली किसान अपने उपज बेचने मंडियों का चक्कर काटने मजबूर है लेकिन सरकार कभी कैरम तो कभी गिली डंडा खेलने में व्यस्त हो गई है।

किसानों को छलने में कांग्रेस को महारथ हासिल है – दिनेश कश्यप

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कांग्रेस के इतिहास को ही छलने और झूठ की राजनीति बताया भूपेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जब चुनाव आती है तो कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं और झूठे वादे करती हैं सरकार भावनात्मक रूप से जनता को ठंगने का काम कर रही है लेकिन सरकार भावनाओं से नही चलेगी आम जनता किसानों त्रस्त है कांग्रेस के गलत नीतियों के कारण आगामी दिनों में भाजपा विधानसभा स्तर पर धरना देगी और किसानों को उनका हक दिलाने कटिबद्ध हैं

धरना प्रदर्शन को जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष तरुण चोपड़ा, योगेन्द्र पांडे,श्रीधर ओझा, निर्देश दिवान,विजय पांडे, दिलीप पान्नीग्राही,फकीर कश्यप, मंडल अध्यक्ष सन्तोष बघेल ने भी सम्बोधित किया, एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण सांखला ने किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, खितेश मौर्य,शेख असगर,तुलसीराम कश्यप, महेश कश्यप,नवरत्न पारख,प्रहलाद दीवान उमाकांत कश्यप,शेख सिराजुद्दीन,कुलेश कशयप, घनश्याम पाणिग्रही, तिरसिंग बघेल,भोलाराम,सुनील कश्यप,शेख सिद्दीक ,महेश,गुलाब, घनश्याम,पवन,अशोक राव,हीरा , महेंद्र पान्नीग्राही,नकुल भारती,सुदुराम , राजकुमार जायसवाल,सिजर दिवान, घस्सूराम, शीबू, बबलु बघेल, दीपक गुप्ता,रमेश दिवान, खेतेश्वर, गंभीर कश्यप, लुढ़का राम, रघुनाथ,लखमू, गयाराम,बोडंका राम , शंकर नाग ,बलदेव,मंगलू राम ,समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS