City Media - Page 1006 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1006

माननीय स्वास्थ मंत्री टी. एस. सिंह देव जी का दौरा कार्यक्रम जगदलपुर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का करेंगे भूमि-पूजन एवं शिलान्यास

0

स्वास्थ मंत्री श्री टी एस सिंह देव जी का तीन दिवसीय दिनांक 15-16-17 जगदलपुर दौरा..

दिनांक 15 सितंबर….

रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जगदलपुर जिला बस्तर के लिए प्रस्थान = समय दोपहर 2.30 बजे…

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर जिला बस्तर आगमन पश्चात शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर के लिए प्रस्थान= समय दोपहर 3.30 बजे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित= समय 4.15 से 4.30 बजे….शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर का भ्रमण करेंगे = समय 4.30 से 5.30 बजे….शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर के बैठक कक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे= समय 6.00 बजे..सर्किट हाउस जगदलपुर में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं भेंट से मुलाकात व रात्रि विश्राम = 8.30 बजे…

दिनांक 16 सितंबर…

महारानी जिला अस्पताल जगदलपुर का निरीक्षण करेंगे= समय 10.30 से 11.00 बजे…

पत्रकार भवन जगदलपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस= समय 11.30 से 12.30 बजे…

सर्किट हाउस जगदलपुर में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट एवं लंच= समय 12.30 से 2.30 बजे

माननीय जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ नेताओं के निवास में जाकर उनके परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे= समय 2.30 से 4.00 बजे..

चेंबर भवन में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स से बैठक एवं व्यापारियों से जी.एस.टी से संबंधित चर्चा= समय 4.00 से 4.30 बजे..

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री लुनिया जी के निवास में भेंट मुलाकात= समय 4.30 से 5.00 बजे

स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं आरक्षित रात्रि विश्राम सर्किट हाउस जगदलपुर= समय 5.00 बजे…

दिनांक 17 सितंबर…

सर्किट हाउस जगदलपुर में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगे= समय 10.30 से 11.00 बजे..

स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं आरक्षित=समय 11.00 से 11.30 बजे..

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर जिला बस्तर से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के लिए प्रस्थान= समय 01.00 बजे…

आप सभी कांग्रेसजनों एवं गणमान्य नागरिकों से अनुरोध है माननीय मंत्री जी के स्वागत हेतु दोपहर 3.00 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में उपस्थित होंवें… आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

शास स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया

0

दल्लीराजहरा – शास. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय नया बाजार, राजहरा में दिनांक 14.09.2022 को “हिन्दी दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम माँ शारदे की पूजा अर्चना व माँ सरस्वती वंदना से कार्यक्रम में शाला के छात्र -छात्राओं के द्वारा गीत , कविता व भाषण प्रस्तुत किये गये। तत्पश्चात् वियालय के वरिष्ट शिक्षकों के द्वारा भी हिन्दी भाषा का इतिहास उसकी महंता, हिन्दी का समृध्द , साहित्य पर अपने अपने विचार व्यक्त किया । संस्था प्रमुख टी.आर. रानाडोजी कारा भी हिन्दी व्याकरण, हिन्दी के प्रमुख कवियों के दोहे जो कि आज भी प्रासंगिक है , इस पर अपने उद्गार व्यक्त किये । कार्यक्रम के मुरव्य आथिति अजय छाजेड़ भी शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष ‘ ने भी संक्षिप्त में हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला । छात्रा देवकी मण्डावी 11 वी (कला) व कु. भावना राणा (12 वी वाणिज्य) ने भी सुंदर व मधुर कविता के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा की विशालता से अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमतीश्रीमती शैली सिहं व्या.(राजनितिक) तथा आभार प्रदर्शन ए. ध्रुव स.सी.शि., ने किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कमिश्नर धावड़े ने बीजापुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों किया दौरा

0

जगदलपुर 14 सिम्बतर 2022/ संभाग के सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित बीजापुर जिले में कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर राजेंद्र कटारा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रवि साहू सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर श्री धावड़े ने बाढ़ से हुए मकान क्षति, फसल-पशु क्षति का सर्वे कार्य को जल्द करवाकर मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए। साथ ही सर्वे कार्य में जनप्रतिनिधियों को जोड़ने के निर्देश दिए।

उन्होंने गंगालूर रोड़ में स्थित क्षतिग्रस्त पोंजेर नाला का निरीक्षण कर पुल निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पोंजेर नाला के समीप में स्थित सुरक्षा कैम्प के पास रिटेनिंग वाल बनाने के सम्बंध में चर्चा किए। यह गंगालूर क्षेत्र को जोड़ने का मुख्य सड़क होने के कारण कमिश्नर ने नाला में पुल का निर्माण ऊंचाई देकर बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-63 भोपालपटनम मार्ग में बाढ़ से क्षतिग्रस्त एनएच मार्ग का निरीक्षण किए जिसमें चिंताबागू नदी में मिलने वाले कोड़ेपाल नाला, मोदकपाल नाला में बने क्षतिग्रस्त पुलों का जायजा लिए। उन्होंने आवागमन सुचारू रूप से संचालित करने हेतु क्षतिग्रस्त पुल और सड़क का मरम्मत तत्काल करवाने के निर्देश दिए।

पेगड़ापल्ली आश्रम का निरीक्षण
कमिश्नर ने बाढ़ में डूबे पेगड़ापल्ली आश्रम का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। आश्रम में बच्चों के बाढ़ में भीगे तखत, बेड, गड्डे को धूप में सुखवाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने बच्चों को दी जा रही भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण कर अधीक्षक और सरपंच को व्यवस्था में सुधार करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने खाना बनाने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चाकर सप्ताह के मीनू के आधार पर भोजन देने के निर्देश दिए।

दम्पाया रोड़ के पुल निर्माण करने वाले के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश
कमिश्नर धावड़े ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त दम्पाया रोड़ के पुल के गुणवत्तायुक्त निर्माण नहीं करने के खिलाफ जाँच कर कार्यवाही के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर को दिए। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि पुल निर्माण में तकनीकी खामी और निर्माण में लोहे का छड़ का उपयोग नहीं किया जाना पाया। पुल से सम्बंधित निर्माण एजेंसी और ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मद्देड़ के पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण
कमिश्नर अपने बीजापुर प्रवास के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप डी एम एफ मद से निर्मित 10 बेड पोषण पुनर्वास केंद का निरीक्षण किए। यहाँ पर भर्ती बच्चो के ग्रोथ रेट, पोषण व्यवस्था, गंभीर कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति का आंकलन किए। उन्होंने एन आर सी के स्वास्थ्य कर्मियों को व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे, कमिश्नर के वरिष्ठ निज सहायक एच.जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बीजापुर दौरा के दौरान कमिश्नर ने तिमेड के समीप इंद्रावती नदी में बने नए पुल का अवलोकन किया।

चिटफंड के आरोपियों को बाहर राज्य से गिरफ्तार करने व साइबर सेल के कर्मचारियों द्वारा चिटफंड/धोखाधड़ी व अन्य गंभीर अपराधो के साक्ष्य डाटा संकलित करने उत्कृष्ट तकनीकी कार्य हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधि/कर्मचारियों को कैश रिवार्ड देकर किया गया सम्मानित

0

आज दिनांक 14.09.2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा कॉप ऑफ द मंथ के तहत माह अगस्त 2022 के COP स.ऊ.नि. धरम भुआर्य, आर योगेश सिन्हा, आर.प्रवीण साहू, आर. पीपेश्वर बंजारे के द्वारा थाना बालोद के अपराध क्र.140/15 व अप.क्र. 319/16 धारा 420,467,468, 471,34 भादवि दोनों प्रकरण के फरार आरोपी उपेन्द्र तोमर, को भिण्ड (म. प्र.) से गिरफ्तार करने पर व साइबर सेल में कार्यरत आर. पूरन देवांगन एवं आर. मिथलेश यादव के द्वारा जिला बालोद अन्तर्गत समस्त थाना/चौकी के धोखाधड़ी व अन्य गंभीर अपराधों की महत्वपूर्ण साक्ष्य डाटा को संकलित करने उत्कृष्ट तकनीकी कार्य हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय व अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश राठौर, सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की एवं ऑफिस स्टाफ द्वारा अधि/ कर्मचारीयों के कार्य की प्रशंसा कर केश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। और आगे भी भविष्य में ऐसे बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी गई |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 0.4% – रेखचंद जैन

0

आईसेक्ट एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा आयोजित रोजगार मेले में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन टाटा मोटर्स, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा मोटर्स,श्रीराम मोटर्स,श्रीराम फायनेंस,होण्डा मोटर्स,ट्राईब्स इंडिया, मारुति सुजुकी,एल आई सी,एल जी सर्विस एवं सेमसंग सर्विस जैसी 26 नामी -गिरामी कंपनियों में रोजगार पाने के लिए 780 लोगों ने पंजीयन कराया जिसमें से 477 लोगों को शार्ट लिस्ट कर रोजगार देने के लिए प्रक्रिया में लिया गया इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर भारत में सबसे कम है आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर आधा प्रतिशत से भी कम है

जबकि राष्ट्रीय औसत छः प्रतिशत से भी अधिक है हमारी सरकार की नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ राज्य में बेरोजगारी दर लगातार कम होती जा रही है छत्तीसगढ़ भारत का पहला राज्य है जहां लोगों को गोबर बेचकर भी रोजगार प्राप्त हो रहा है छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के माध्यम से लोगों को रोजगार दिया जा रहा है कनिष्ठ चयन बोर्ड के माध्यम से स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्तमान में बस्तर एवं सरगुजा में 12500 से भी अधिक शिक्षकों के पद पर नियुक्ति का फैसला किया है जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय आईसेक्ट के रीजनल मैनेजर अभिषेक अवस्थी प्लेसमेंट मैनेजर विकास त्रिवेदी, अभिजीत प्रताप सिंह, श्रीमती लता ठाकुर,वेताल चौधरी,अक्षय सिंह, कल्याणी पाण्डेय, आदित्य आचार्य एवं मारुति मोटर्स के सेल्स मैनेजर धनंजय कुमार सीमा समेत विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे |

ओबीसी की जातिगत जनगणना कराये जाने एवं ओबीसी महासभा

0

छत्तीसगढ़ के विभिन्न मांगों पर कियान्वयन बाबत् । संदर्भ कार्यालय ओबीसी महासभा के ज्ञापन कमांक /339 /दिनांक 15.06.2022 कार्यालय ओबीसी महासभा के ज्ञापन कमांक /266/दिनांक 22.07.2022 द्वारा – कलेक्टर / अनुविभागीय दण्डाधिकारी/तहसीलदार कार्यालय महोदय जी उपरोक्त विषयांतर्गत निवेदन है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की आजादी के बाद से आज तक देश – प्रदेश के विकास एवं आर्थिक रूप से देश की अर्थव्यवस्था में। “रीढ़ की हड्डी” की तरह अति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मतदाता अन्य पिछड़ा वर्ग की लगभग 50 प्रतिशत आबादी निवासरत है, साथ ही वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री जी, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं गृहमंत्री भी ओबीसी में आते है।

समान परिस्थितियों के बावजूद भी ओबीसी के लोंगों, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं के हितों पर लगातार कुठारघात किया जा रहा है। ओबीसी के उत्तरोत्तर उत्थान एवं प्रगति हेतु शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही हेतु बिन्दुवार मांग निम्नानुसार है राष्ट्रीय जनगणना 2021 के जनगणना प्रपत्र के कॉलम नं. 13  में ओबीसी के लिए पृथक से कोड नं. तथा सामान्य के लिए कोड नं. 04 शामिल किये जाने हेतु राज्य विधानसभा में अशासकीय संकल्प पारित कर केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने का अनुरोध है। । 2 केन्द्र के समान छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किये जाने के अनुरोध है। छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी एक नवम्बर से किये जाने का अनुरोध है ताकि छोटे किसानों के पास धान के भण्डारण हेतु स्थानाभाव के कारण होने वाले संभावित नुकसान से बचा जा  छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में ओबीसी के लिए (पोस्ट/प्री-मैट्रिक) संचालित छात्रावास पर्याप्त नहीं है। अतः प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय में छात्रावास संचालित किये जाने का अनुरोध है, ताकि बच्चों में शैक्षणिक विकास का रास्ता प्रशक्त हो सके। वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ में ओबीसी के लिए 14 प्रतिशत आरक्षण लागू है। अतः इसके अनुरूप वार्षिक कुल बजट में भी 14 प्रतिशत का प्रावधान ओबीसी के लिए किये जाने का अनुरोध है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विश्व हिंदू परिषद दल्ली राजहरा नगर मातृशक्ति अध्यक्ष जानकी यादव को वही नंदा पसीने और रोमाराय को नगर सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली

0

दल्ली राजहरा :-आज हिंदू समाज को मजबूत बनाने के लिए पुरुष ही नहीं महिला भी आगे आकर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं पुरुषों के साथ महिला भी कंधे से कंधा मिलाकर समाज को मजबूत बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं इसी जिम्मेदारी के तहत दल्ली राजहरा मातृशक्ति का गठन विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया गया विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सरल मोदी प्रांत सह मंत्री नंदू राम साहू बजरंग दल छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा राजनांदगांव विभाग के मंत्री अरुण गुप्ता विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता की प्रमुख उपस्थिति में सक्रियता से कार्य करने वाले तथा हिंदू समाज के लिए समर्पित रहने वाली जानकी यादव नंदा पसीने और रोमाराय को नवीन दायित्व दिया गया आज हिंदू समाज संगठन को मजबूत बनाने के लिए मातृशक्ति की भी बड़ी भूमिका है।

व ये महिला शक्ति धर्म समाज के क्षेत्र में लंबे समय से जिम्मेदारी निभा रहे है।जिसके तहत दल्ली राजहरा शहर केंद्र के लिए इनको बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।इनकी नियुक्ति पर बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन, जिला मंत्री राज सोनी, जिला मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती सत्या साहू, सह संयोजिका योगिता साहू, बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी शंकर साहू अध्यक्ष दल्ली राजहरा, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन राय नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग गणेश निषाद रामू भारती नगर मंत्री पंकज धनकर प्रचार प्रसार प्रमुख किशोर चंद जैन मंत्री गोलू जायसवाल के विनोद अर्चक पुरोहित हिमांशु साहू विजय साहू, विजय कुशवाहा, नितिन सहारे ,विक्की जयसवाल,कुणाल कथूरिया,गजेंद्र दल्ली राजहरा के नगर वरिष्ठ और हिंदुत्व प्रेमी महेंद्र पिपरे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नागेंद्र चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा किरण सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुभद्रा ठाकुर पार्षद राजेश काम्बले पार्षद सुखवंतीन ठाकुर लीलावती साहू सभी ने बधाई दिया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से मांझीगुडा के मृत बालक के परिजन को मिला 4 लाख का चेक

0

ग्राम पंचायत मांंझीगुडा के 7 वर्षीय बालक बलीराम बघेल की पानी में डूबने से हुई थी आकस्मिक मृत्यु आपदा प्रबंधन आर सी बी 6-4 के तहत सौंपी गई चार लाख की आर्थिक सहायता विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मृतक बलीराम बघेल के पिता मुन्ना लाल बघेल को आर्थिक सहायता के चार लाख रुपए का चेक सौंपा एवं ढांढस बंधाया | इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर किसी भी प्राकृतिक आपदा पर तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं जिसमें मेरे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांझीगुडा के 7 वर्षीय बालक बलीराम बघेल जिनकी दुखद मृत्यु पानी में डूबने से हो गई थी उनके पिता मुन्ना लाल बघेल को 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया एवं दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया उन्होंने कहा की हमारी संवेदनशील सरकार में किसी भी आपदा में मृत लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है मृतक बलीराम बघेल के पिता मुन्ना लाल बघेल ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी की संवेदनशीलता से आज उन्हें 4 लाख रुपए का चेक प्राप्त हुआ है इसके लिए वे मुख्यमंत्री जी एवं विधायक जी का आभार व्यक्त करते हैं इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद पंचायत सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल ,उप सरपंच मांझीगुडा लोकेश सेठिया, वरिष्ठ नेता मांझीगुडा धरम बघेल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी,जोन अध्यक्ष सुनील दास एवं नायब तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी पोयाम उपस्थित रहे |

जगदलपुर में दलपत सागर के किनारे स्थापित रिवर्स वेंडिंग मशीन का लोकार्पण

0

जगदलपुर, 14 सितंबर 2022/जगदलपुर शहर में दलपत सागर के किनारे रिवर्स वेंडिंग मशीन का लोकार्पण ससदीय सचिव श्री रेखचंद जैन और महापौर श्रीमती सफीरा साहू द्वारा किया गया। इस रिवर्स वेंडिंग मशीन में प्लास्टिक की बोतलें और झिल्ली डालने पर कूपन निकलेगी, जिस पर बस्तर कॉफी तथा दलपत सागर के सामने स्थित पारस डेली नीड्स और चाहत डेली नीड्स में सामान खरीदने पर डिस्काउंट मिलेगा।
संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि स्वच्छता का अभियान लोगों के सहयोग के बिना साकार नहीं हो सकता। यह रिवर्स वेंडिंग मशीन स्वच्छता के प्रति लोगों की उदासीनता को खत्म करेगी, जिससे स्वच्छ और सुंदर जगदलपुर शहर का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि जगदलपुर और चित्रकोट को रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाने के लिए चुना गया, जो बस्तर के लिए खुशी की बात है। प्लास्टिक कचरा अधिक निकलने वाले अन्य क्षेत्रों में भी यह मशीन लगाने का प्रयास किया जाएगा।
महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि जगदलपुर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, इसी कड़ी में आगामी 2 अक्टूबर से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रिवर्स वेंडिंग मशीन से लोगों को प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प उपलब्ध हुआ है।
कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि हम सभी स्वच्छ स्थानों में रहना चाहते हैं। विदेशों में स्वच्छता देखने पर हमारी भी इच्छा होती है कि हमारा वातावरण भी ऐसा ही स्वच्छ हो। यह स्वच्छता सामाजिक सहभागिता से ही संभव है। आज बस्तर जिले के जगदलपुर और चित्रकोट में सेंटर फॉर एन्वायरमेंट एजुकेशन और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से रिवर्स वेंडिंग मशीन की स्थापना की गई है। इससे कचरा संग्रहण का कार्य सहजता से होगा और इसकी रिसाइकलिंग के कार्य से स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। आमतौर पर ऐसी सुविधाएं बड़े शहरों में उपलब्ध थीं, किंतु विधायक और महापौर की पहल से जगदलपुर में भी यह सुविधा उपलब्ध है।
सेंटर फॉर एन्वायरमेंट एजुकेशन के प्रभज्योत सिंह सोढ़ी ने बताया कि प्लास्टिक बोतल और झिल्ली को डिस्पोज करने वाली यह पहली मशीन है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए इसके उपयोग को कम करने, इसके रिसाइकलिंग, पुनः उपयोग को आवश्यक बताया। एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक श्री राज पटेल ने परिवर्तन कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर निगम की लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री यशवर्धन राव, एचडीएफसी बैंक के क्षेत्र प्रमुख चिन्मय रथ सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा थाना के कुसुमकसा क्षेत्र में बढ़ रही है लगातार चोरी की घटना एक ही रात में कई दुकानों में एक साथ हुई चोरी

0

दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुमकसा के पांच छः दूकानों में चोरी होने का मामला मंगलवार रात्रि करीबन 2 से 3 बजे का हैं | बताया जा रहा हैं की चोर ताला तोड़ कर दूकान के अन्दर घुस कर समान और नगदी रकम चोरी किया गया है | चोरी करते हुए सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया हैं | अभी चोर का पहचान नहीं हो पाया हैं, सीसी टीवी में देखा जा रहा हैं की चोर के हाथ में एक टार्च पकड़ा हुआ हैं | जिसमे दूकान का कवर लाल कुचरिया किराना दूकान, देवराज जैन मेडिकल स्टोर, सोनी का एटीम, ग्राहक सेवा केंद्र में लाखो की कैमरा को भी चोरी कर लिया हैं | घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल में पहुँच कर जांच कर रही हैं जबकि देर रात तक दल्ली राजहरा क्षेत्र में गणेश विसर्जन को लेकर आसपास थाने की पुलिस दल्ली राजहरा मैं ड्यूटी कर रही थी ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS