City Media - Page 1007 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1007

आंदोलन से एनमडीसी को 40 करोड़ का नुकसान

0


जिला पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में 3 दिनों तक चला था आंदोलन -इस बड़ी क्षति का जिम्मेदार कौन, उठ रहे सवाल-
जगदलपुर/दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित एनमडीसी में स्थानीय स्तर पर लेबर सप्लाई को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर 3 दिनों तक किये गए आंदोलन से एनमडीसी को 40 करोड़ रूपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है. यह आंदोलन सत्ताधारी दल के नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में तीन दिनों तक चला था. अब सवाल उठ रहा है कि एनमडीसी को हुई इस बड़ी क्षति के लिए जिम्मेदार कौन है लिए? भाजपा ने आरोप लगाया है कि दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए एनएमडीसी के खिलाफ आंदोलन का सहारा लिया था.

तीन दिनी आंदोलन के चलते एनएमडीसी को 40 करोड़ से अधिक के नुकसान होने की जानकारी प्रंबधन ने दी है. राज्य शासन स्थानीय मजदूरों और बेरोजगारों को एनमडीसी में प्राथमिकता दिए जाने के सम्बन्ध में एनमडीसी प्रबंधन को पत्र लिखते रहा है। शासन के पत्र की अवहेलना करना प्रबंधन की तानशाही को उजागर करता है। प्रबंधन के आश्वासन के बाद आंदोलन तो समाप्त कर दिया गया है लेकिन अब देखना होगा कि प्रबंधन अपने आश्वासन को कितने दिनों में पूरा करता है। 40 करोड़ का नुकसान

एनएमडीसी बचेली के चीफ जनरल मैनेजर श्री मजुमदार ने दूरभाष पर चर्चा में बताया कि तीन दिनों तक चले आंदोलन से एनएमडीसी को 40 करोड़ सेअधिक का
नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ बैठकर इस मामले का शीघ्र निराकरण करने का प्रयास किया जायेगा।
नुकसान का जिम्मेदार कौन?

स्थानीय स्तर पर लेबर सप्लाई को प्राथमिकता देने को लेकर ग्रामीण लगातार जिला प्रशासन एवं एनएमडीसी प्रबंधन को अवगत कराते रहे है लेकिन ग्रामीणों के आवेदनों और मांगों को हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है जिसका यह परिणाम हुआ कि ग्रामीणों को सड़क पर उतरना पड़ा और प्रबंधन को इतने बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा. समय रहते प्रबंधन और प्रशासन ने मांग पर विचार कर लिया होता तो आंदोलन के हालात नहीं बनते। ऐसी खबर है कि एनमडीसी प्रबंधन में दखल रखने वाले तथा चहेते ठेकेदारों के माध्यम से कमीशन के आड़ में दिगर प्रांतों के मजदूरों को प्राथमिकता देकर स्थानीय को दरकिनार किया जा रहा है। राजनीति चमकाने की कोशिश
दंतेवाड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष चैतराम अट्टामी ने कहा है कि कर्मा परिवार की दंतेवाड़ा जिले में पकड़ कमजोर हुई है। खोई साख वापस पाने के इरादे से कर्मा परिवार से ताल्लुक जिला पंचायत अध्यक्ष ने मजदूरों और नागरिकों को भ्रमित कर आंदोलन को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि कर्मा परिवार के लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए एकबार फिर जनता को भ्रमित करने में लगे हैँ और इसके लिए आंदोलन का सहारा लेकर शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचने में जुटे है। श्री अट्टामी ने बताया कि एनएमडीसी में दंतेवाड़ा जिले की सभी पंचायतों के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मौका दिया जाना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष को गरीबों का इतनी चिंता होती तो 12 पंचायतों को प्राथमिकता देने की मांग नहीं करते सभी पंचायतों को प्राथमिकता देने की मांग करते। श्री अट्टामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बेरोजगारों को भ्रमित करने में जुट गये है। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी प्रबंधन को पूर्व में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सभी पंचायतों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है। आंदोलन को लेकर दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा से प्रतिक्रिया लेने दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

डेमेज कंट्रोल में जूटी भाजपा आदिवासिया को अपने पाले में करने की कवायत कर रही है पार्टी

0


अर्जुन झा
जगदलपुर। एक आदिवासी नेता को ऐन विष्व आदिवासी दिवस के मौके पर प्रदेष अध्यक्ष पद से हटाने के बाद हुई अथवा संभावित क्षति से उबरने के लिए भाजपा ने बड़ी कवायद षुरू कर दी है। बस्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं डॉ. रमनसिंह सरकार के मंत्री रहे आदिवासी युवा तुर्क कष्यप को प्रदेष भाजपा संगठन में महामंत्री नियुक्त किया गया हैै। कष्यप् की इस नियुक्ति को भाजपा के डेेमेज कंट्रोल की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं छग प्रदेष भाजपा अध्या विष्णुदेवसाय को इस वर्ष ऐन आदिवासी दिवस के मौके पर प्रदेष भाजपा अध्यक्ष पद से हटाकर बिलासपुर के सांसद साव को प्रदेष भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसके बाद पार्टी की प्रदेष प्रभारी डी. पुरंदेष्वरी को उस वक्त अचानक प्रभारी पद से मुक्त करने का फैसला ले किया गया जब वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाष नड्डा के साथ मंच सभा तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में विचार-विमर्ष कर रही थी। भाजपा के इन दोनों फैसलोें से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं, आदिवासियों तथा भाजपा के समर्पित मतदाताओं को गहरा झटका लगा था। सबसे ज्यादा पीड़ा आदिवासियों को अपने समाज के नेता विष्णुदेव साय को अध्यक्षा पद से बेदखल किए जाने से हुई थी।
भाजपा को अपने इस फैसले से सर्वाधिक क्षति आदिवासी बहुल बस्तर संभाग में होने की संभावना प्रबल हो गई थी। भाजपा ने इस जल्द ही भांप लिया और वह डेेमेज कंट्रोल की कवायद में जुट गई। चर्चा है कि  डेेमेज कंट्रोल तथा आदिवासियों के बीच अपने प्रति विष्वास पैदा करने के ध्येय से भाजपा ने बस्तर के युवा आदिवासी नेता एवं रमन सरकार में केबिनेट मंत्री रहे केदार कष्यप को प्रदेष संगठन में महामंत्री नियुक्त किया गया है। अब यह तो आने वाला समय बताएगा कि भाजपा प्रदेष भर में आदिवासियों के बीच किस हद तक अपने प्रति विष्वास जगा पाती है। लेकिन यह सच है कि बस्तर में केदार कष्यप् की पैठ अच्छी हे तथा पार्टी का फैसला बस्तर में पार्टी के लिए प्रभावी व लाभाकारी साबित हो सकता है।
व्हीं बस्तर के सामान्य वर्ग के मतदाताओं के बीच विष्वास पुनः जमाने के लिए भाजपा ने राजनांदगांव के मिलनसार एवं युवा सांसद संतोष पाण्डेय को बस्तर भाजपा संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। अब देखना है कि एक आदिवासी एवं एक ब्राम्हण नेता की यह युवा जोड़ी बस्तर में किस हद तक हिट होगी।?
बाक्स विरासत में मिली है राजनीति

केदार कष्यप को राजनीति विरासत में मिली है। बस्तरर की राजनीति में कष्यप परिवार की अच्छी पैठ रही है केदार कष्यप नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते आए है। हालांकि इस सीट से वे पिछला चुनाव हार गए थे वहीं उनके पिता स्व. बलीराम कष्यप बस्तर के लोकप्रिय सांसद रहे हैं। केदार कष्यप के बडे़ भाई दिनेष कष्यप् भी बस्तर से दो दफे सांसद रहे हैं। वहीं उनकी भाभी वेदवती कष्यप बस्तर जिला पंचायत की अध्यक्ष है। अब देखना है कि कष्यप परिवार की राजनैतिक पैठ को भाजपा कैष कर पाएगी या नहीं?

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंडा गांव के स्कूली छात्र छात्राओं ने व्यवसायिक कृषि पाठ्यक्रम के कृषि फार्म का औद्योगिक भ्रमण किया

0

भानपूरी – उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,मुण्डागाँव के व्यावसायिक कृषि पाठ्यक्रम के कक्षा नवमीं एवं दसवीं के 50 छात्र/छात्राओं ने छ. ग. मा. शि. मण्डल रायपुर , NSQF , एवं प्राचार्य सी. आर. नाग के दिशा निर्देश पर कृषि प्रशिक्षक इंद्रजीत साहू एवं व्याख्याता डी. एस. ठाकुर के मार्ग दर्शन पर रानीगुड़ा कृषि फार्म का औद्योगिक भ्रमण के कर धान, केला ,आम ,पपीता ,अमरूद , कॉफी, काली मिर्च ,नारियल जैसे दर्जनों फलों एवं फूलों के अलग-अलग किस्मों के उत्पादनों और जैविक खाद निर्माण , पशुपालन , मछली पालन के बारे में जानकारी प्राप्त कर वैज्ञानिक विधि से कृषि कार्यों को जानने एवं सीखने का अवसर प्राप्त किये..
कृषि फार्म के संचालक जॉन शिबु ने पूरे फार्म के बारे में बहुत सारे नई जानकारी के साथ बच्चों को फसल की बोआई से लेकर कटाई व रख रखाओ के साथ सुरक्षा एवं भण्डारण की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किये ।

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही

0

घटना दिनांक 12.09.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि एक व्य।क्ति अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरिश राठौर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ ग्राम तवेरा नहर पुलिया के पास पहुंचकर रेड कार्यवाही किया, संदेही मोटर सायकल चालक बल्ला उर्फ बेला चंद्राकर निवासी ग्राम मुण्ड्रा को रोककर मुखबीर सूचना के संबंध में अवगत कराकर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग के कपडा के बैग एवं डिक्की में 23 नग देशी मसाला शराब एवं 07 नग पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब, प्रत्येक में 180 एम0एल0 भरा हुआ, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमती 3370 रू0, परिवहन में उपयोग किये गये मोटर सायकल टी0व्ही0एस0 स्टार सिटी क्र0 AP 15 S 4974 पुरानी इस्तेमाली कीमती 15,000 रू0 जुमला कीमती 18,370 रू0 को समक्ष गवाहन के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 113/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 13.09.22 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान

0

आज दिनांक 13.09.2022 को ग्राम बोहारडीह मैदान में भर्ती कार्यक्रम का किया गया आयोजन युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु चलाएं जा रहे कार्यक्रम में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए विशेष भर्ती अभियान में बड़ी संख्या में थाना गुरूर, कंवर, पुरूर क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवक हुए सम्मिलित कल दिनांक 14.09.2022 को गुण्डरदेही स्कूल मैदान में शिक्षित बेरोजगार युवकों को जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए भर्ती लिया जाना है, जिसमें थाना गुण्डरदेही, रनचिरई एवं अर्जुन्दा क्षेत्र के नवयुवकों को बड़ी संख्या में सम्मिलित होने हेतु किया जाता है अपील। माननीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के मंशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक महोदय बी.एन. मीणा एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्षन में जिजीविषा कार्यक्रम के तहत बालोद जिले के बेरोजगार शिक्षित नवयुवकों को रोजगार हेतु एस.आई. एस. सुरक्षा एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा सुरक्षा जवान 250 पद एवं सुपरवाईजर 50 पद का भर्ती लिया जाना है। आज दिनांक 13.09.2022 को ग्राम बोहारडीह मैदान गुरूर में विशेष भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया

गया जिसमें सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 456 नवयुवक सम्मिलित हुए जिसे योग्यता अनुरूप आज 178 अभियथियो को प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है जिसकी रिपोर्टिंग 25.09.22 को सुबह 10.00 बजे तक उपस्थित होने के लिए प्रशिक्षण नियुक्ति पत्र दिया गया और उसके उज्वल भविष्य की कामता की गई। इसी क्रम में कल दिनांक 14.09.2022 को थाना गुण्डरदेही, रनचिरई, अर्जुन्दा क्षेत्र के युवा वर्ग गुण्डरदेही हाईस्कूल मैदान में सुबह 09.00 बजे से 04.00 बजे तक भर्ती कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। दिनांक 15.09.2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में थाना बालोद क्षेत्र के शिक्षित नवयुवकों का भर्ती कार्यक्रम सुबह 09.00 बजे से 04.00 बजे तक किया जाना है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दिनांक 16.09.2022 के सुबह 09.00 बजे से 04.00 बजे तक राजहरा फुटबाल मैदान में थाना राजहरा, डौण्डी, महामाया क्षेत्र के शिक्षित युवाओं की भर्ती का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। दिनांक 17.09.2022 के सुबह 09.00 बजे से 04.00 बजे तक थाना डौण्डीलोहारा के पास मैदान बटेरा मैदान में थाना डौण्डीलोहारा, मंगचुवा, देवरी, सुरेगांव क्षेत्र के शिक्षित युवाओं का सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद पर विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जाना है। सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा जिला बालोद के शिक्षित बेराजगार नवयुवको को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदाय किया जा रहा है। अतएव योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपने आवशयक दस्तावेज के साथ निर्धारित दिनांक व समय में बड़ी संख्या में उपस्थित होवें। इस कार्यक्रम में डी एन सिन्हा सिनियर भर्ती आधिकारी एस आई एस, विकास देषमुख एसिस्टेंट डायरेक्टर जिला कौशल विकास विभाग बालोद , गंगाधर वाहीले एसडीएम गुरूर, मनोज भारद्वाज तहसीलदार गुरूर, निरीक्षक भानुप्रताव साव थाना प्रभारी गुरूर, निरीक्षक दिलेशवर चंद्रवंशी प्रभारी यातायात व साइबर सेल बालोद व अन्य जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

भाजपा महामंत्री बनने पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप का भानपुरी में गर्मजोशी के साथ स्वागत और आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

0

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा संगठन का जताया आभार

जगदलपुर/भानपुरी:- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का संगठन विस्तार करते हुए पूर्व मंत्री एवम भाजपा नेता केदार कश्यप को भाजपा छत्तीसगढ़ के महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जवाबदारी दी है,

केदार कश्यप का भानपुरी में स्वागत और आतिशबाजी, जताया आभार पूर्व मंत्री केदार कश्यप के महामंत्री बनने पर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और पटाखों के साथ गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने शीर्ष नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने महामंत्री का पद की जिम्मेदारी दिया है उसे बखूबी निभाने ततष्ठ रहेगें और भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने को भाजपा का एक एक कार्यकर्त्ता तैयार है। आगे कश्यप ने कहा कॉग्रेस सरकार के राज में प्रदेश में चारों ओर भ्रष्टाचार, गुंडाराज के विरोध में हाहाकार मचा हुआ है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी का एटीएम बन कर छत्तीसगढ़ को शोषित कर रहे हैं, कांग्रेस के राज में निर्दोष आदिवासियों पर गोलियां चलाई जा रही है, लाठियां बरसाई जा रहे हैं और उन्हें सरकार नक्सली घोषित करने का षड्यंत्र रच रही है, कांग्रेस पार्टी हमेशा से आदिवासी विरोधी और आदिवासियों के अस्तित्व को खत्म करने पर तुली हुई है। जिसके विरोध में प्रदेश के कोने-कोने में आदिवासी धरना प्रदर्शन, पद यात्रा करने को मजबूर हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

पेशी से जेल ले जाते समय फरार आरोपी को दुर्ग रेल्वे स्टेशन से बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 06.06.2022 को उप जेल बालोद से आरोपियों को मुलजिम पेशी कराने जिला न्यायालय बालोद ले गये थे कि पेशी कराने के बाद आरोपी राजेन्द्र कुमार बंजारे पिता गैंदलाल उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्रमांक 04 जैतखाम चौक राजपूर चौकी करही बाजार थाना बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार (छ0ग0) पेषी होने के उपरांत आरोपी को बस में बैठाते समय हाथ में लगे हथकडी को खिसका कर हाथ को निकालकर न्यायालय परिसर बालोद के सामने से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक 265/2022 धारा 224 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के फरार आरोपी एवं गिरफतारी हेतु पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीष राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व सायबर सेल डी.एस.पी राजेष बागडे के द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर टीम को रवाना किया गया था, कि मुखबीर सूचना एवं तकनिकी सहायता से आरोपी का बिलासपुर से दुर्ग ट्रेन के माध्यम से आने की सूचना पर रेल्वे स्टेशन दुर्ग पर धेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर एवं पूर्व के अपराध क्रमांक 187/22 में जारी गिरफतारी वारंट पर न्यायालय पेश किया गया।
प्रकरण में विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक भोपसिंह साहू, प्रवीण साहू, प्रहलाद कुर्रे, महिला आरक्षक नमिता यादव, सायबर सेल से आरक्षक योगेश सिन्हा, राहुल मनहरे, मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुझ पर भी होती ‘‘डी. एम. एफ” की मेहरबानी तो, मैं भी सजती “दुल्हन” की तरह

0

अमरेश झा

कोंडागांव :- किसी भी क्षेत्र के विकास एवं सुंदरता को निहारने के पीछे वंहा के शासन व अधिकारियों का बहुत बड़ा योगदान व तपस्या होता है, जिसमें कोंडागांव जिला बनने के बाद भी यंहा के शासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके भौतिक सुंदरता को निखारने में कोई कसर नही छोड़ी है। लेकिन किसी भी विकास कार्य के लिए सबसे अहम होता है बजट और ऐसी ही अतिआवश्यक बजटों में से एक होता है ‘‘डी. एम. एफ.” फण्ड, जो प्रशासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण बजटों में से एक होता है जिसे प्रशासनिक अधिकारी अपने क्षेत्र के विकास के लिए आवस्यकता अनुसार खर्च करते हैं, और कोंडागांव के विकास के लिए इस मद का भरपूर उपयोग भी किया गया है जिसे कोंडागांव में भौतिक रूप से देखा भी जा सकता है। जिनमे जिला अस्पताल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, और इस कड़ी में कई और भी निर्माण कार्य हुए हैं जो कोंडागांव की जनता एवं क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी भी था, बल्कि इस फण्ड से कोंडागांव ने विकास के नए आयाम भी तय किये हैं जिसमें कोई दोमत नहीं है। परंतु जब बात आती है कोंडागांव जिला मुख्यालय के हृदय स्थल में स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तो विकास की बातें बेमानी सी लगती है क्योंकि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज भी अपनी बदहाली पर आंसु बहा रहा है, और अपनी जीर्णोद्धार के लिए टकटकी लगाए किसी बजट का बाट जोहते हुए सोच रहा है कि काश मुझपे भी शासन प्रशासन की नजर पड़ती और मैं भी किसी दुल्हन की तरह सजती।

मुझ पर भी होती ‘‘डी. एम. एफ” की मेहरबानी तो, मैं भी सजती “दुल्हन” की तरह

0

अमरेश झा

कोंडागांव :- किसी भी क्षेत्र के विकास एवं सुंदरता को निहारने के पीछे वंहा के शासन व अधिकारियों का बहुत बड़ा योगदान व तपस्या होता है, जिसमें कोंडागांव जिला बनने के बाद भी यंहा के शासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके भौतिक सुंदरता को निखारने में कोई कसर नही छोड़ी है। लेकिन किसी भी विकास कार्य के लिए सबसे अहम होता है बजट और ऐसी ही अतिआवश्यक बजटों में से एक होता है ‘‘डी. एम. एफ.” फण्ड, जो प्रशासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण बजटों में से एक होता है जिसे प्रशासनिक अधिकारी अपने क्षेत्र के विकास के लिए आवस्यकता अनुसार खर्च करते हैं, और कोंडागांव के विकास के लिए इस मद का भरपूर उपयोग भी किया गया है जिसे कोंडागांव में भौतिक रूप से देखा भी जा सकता है। जिनमे जिला अस्पताल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, और इस कड़ी में कई और भी निर्माण कार्य हुए हैं जो कोंडागांव की जनता एवं क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी भी था, बल्कि इस फण्ड से कोंडागांव ने विकास के नए आयाम भी तय किये हैं जिसमें कोई दोमत नहीं है। परंतु जब बात आती है कोंडागांव जिला मुख्यालय के हृदय स्थल में स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तो विकास की बातें बेमानी सी लगती है क्योंकि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज भी अपनी बदहाली पर आंसु बहा रहा है, और अपनी जीर्णोद्धार के लिए टकटकी लगाए किसी बजट का बाट जोहते हुए सोच रहा है कि काश मुझपे भी शासन प्रशासन की नजर पड़ती और मैं भी किसी दुल्हन की तरह सजती।

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले पर मेहरबान हैं मेडिकल कॉलेज के डीन और अधीक्षक – जनसभा

0
  • नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले श्रवण भास्कर को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर में एंट्री क्यों ? – जनसभा
  • कॉल मी सर्विस कंपनी के स्थानीय मैनेजर श्रवण भास्कर नौकरी लगवाने के नाम पर खुलेआम कर रहे हैं ठगी – डॉ. अरुण पाण्डेय्
  • 20 महिलाओं से लगभग 5 लाख रुपये लेने की बात पुलिस के सामने स्वीकार किया

छत्तीसगढ़ । जनसभा संगठन के बैनर तले मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल जगदलपुर में सुरक्षा और सफ़ाई व्यवस्था संभालने वाली कंपनियों द्वारा आर्थिक अनियमितता की शिकायत लेकर लगातार महीनों से प्रदर्शन जारी है। परंतु शासन प्रशासन दोनों इस गंभीर विषय पर मुख बधिर होकर बैठे हुए हैं। ऐसा आरोप जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने लगाया है। जानकारी होकि मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल जगदलपुर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कंपनी सीडीओ सेक्युरिटिस एंड पब्लिक हेल्पलाइन और सफ़ाई व्यवस्था संभालने वाली कंपनी कॉल मी सर्विस दोनों के द्वारा पूर्व में अपने कर्मचारियों को शासन द्वारा तय न्यूनतम वेतनमान अनुसार भुगतान नही किया जाता था। जिस समस्या को जनसभा ने गंभीरता से उठाया तथा लंबे संघर्ष के बाद अब सैकड़ो कर्मचारियों को वेतन बढ़कर मिलना आरंभ हो चुका है। लेकिन कर्मचारियों की अनेकों मांगे अब तक लंबित है, जिस तऱफ कंपनी प्रबंधन और प्रशासन चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। कॉल मी सर्विस के स्थानीय मैनेजर श्रवण भास्कर द्वारा मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल जगदलपुर में नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 5 लाख की वसूली बस्तर के बोलेभले आदिवासी महिलाओं से की गई और लंबे इंतज़ार के बडिस बात की शिकायत थाना में करने के उपरांत श्रवण भास्कर ने परपा थाना प्रभारी के समक्ष लगभग 5 लाख की वसूली की बात स्वीकार की है। बावजूद इसके अब तक महिलाओं का पैसा वापस नही हो पाया है। इसी प्रकार सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे कंपनी के कर्मचारी राजू बघेल पर बस्तर के युवाओं ने नौकरी लगाने के नाम पर पैसों की ठगी का आरोप मीडिया के समक्ष लगाया है।

नौकरी लगाने के नाम पर पैसों की ठगी करने वाले को संरक्षण क्यों ?- डॉ. अरुण पाण्डेय्

जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् का कहना हैकि जब श्रवण बजास्कर द्वारा स्वयं पुलिस के अधिकारियों के समक्ष नॉकरी लगाने के नाम पर लगभग 5 लाख रुपये की ठगी करने स्वीकार कर लिया गया है। तब उसके विरुद्ध संबन्धित कंपनी प्रबंधन और मेडिकल कॉलेज / हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा कार्यवाही क्यों नही की गई है ? पैसों की ठगी करने वाले को आख़िरकार संरक्षण क्यों दिया जा रहा है? इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज / हॉस्पिटल जगदलपुर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कंपनी सीडीओ सेक्युरिटिस एंड हेल्पलाइन के कर्मचारी राजू बघेल पर भी युवाओं ने नौकरी लगाने के नाम पैसे की ठगी का आरोप लगाया है। डॉ. अरुण पाण्डेय् ने कहा कि मेडिकल कॉलेज / हॉस्पिटल परिसर में नौकरी लगाने के नाम पर खुलेआम अनुबंधित कंपनी के कमर्चारियों द्वारा पैसों की ठगी का रैकेट चल रहा है। इस बात की जानकारी के बावजूद मेडिकल कॉलेज के डीन और अधीक्षक द्वारा अनुबंधित कंपनी पर अब तक कार्यवाही क्यों नही की जा रही है ?

पैसों की ठगी करने वालों को मेडिकल कॉलेज / हॉस्पिटल परिसर में किया जाए प्रतिबंधित

अनुबंधित कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा मेडिकल कॉलेज / हॉस्पिटल जगदलपुर में इस तरह का काम करके सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा व इस पर जनता का विश्वास कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इन कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए म तत्काल परिसर में आने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। अन्यथा की स्तिथि में जनसभा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन करने बाध्य होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS