जगदलपुर। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी का अपनी पत्नी के साथ बीच सड़क पर जमकर थिरकने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दर्जनों लोगो ने इस अनूठी घटना को कैमरे मे भी कैद किया
बीजापुर मे गणेश जी की प्रतिमाओ का धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। आयोजको ने विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे और बेंड बाजे का भी इंतज़ाम कर रखा था। युवा संगीत की धुन पर जम कर नाच रहे थे। नज़ारे को देख श्री मंडावी और उनकी धर्म पत्नी भी खुद को रोक नहीं पाए और जम कर थिरकने लगे काफ़ी देर तक मंडावी दंपत्ति नाचने में मगन रहे। यह दृश्य देख नागरिक आल्हादित हो उठे कई लोगो ने इस दृश्य को मोबाइल फ़ोन के कैमरे मे कैद कर लिया।
जगदलपुर। भाजपा में संगठन स्तर पर किये जा रहे नित नये प्रयोग और मास्टर स्ट्रोक का खेल आगामी चनावों में पार्टी के लिए भारी पड़ सकते हैँ। भाजपा के ऐसे प्रयोग पार्टी के लिए दुर्योग भी साबित हो सकते हैँ। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब प्रदेश प्रभारी को एक झटके मे ही पद से चलता कर दिया यह कार्यवाही तब हुई, जब भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी जब प्रत्येक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ मंच साझा कर रही थी। इसके पहले विश्व आदिवासी दिवस के दिन पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय को अध्यक्ष पद से हटाया गया था। इस से प्रदेश मे आदिवासी समाज, आम नागरिकों के बीच भाजपा के प्रति गलत धारणा बनने लगी है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ में हुंकार भरते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर रहे थे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी भी साथ में मंच साझा कर रहीं थी। लेकिन कुछ ही देर बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी को पद से हटाकर ओमप्रकाश माथुर को नया छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के अधिकारिक फेसबुक में जगत प्रकाश नड्डा के नाम से यह आदेश जारी किया गया। सूत्रों से जानकारी मिली कि जिस समय पार्टी का यह फरमान जारी हुआ, उस समय डी.पुरंदेश्वरी मीटिंग रूम में जगत प्रकाश नड्डा के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहीं थी। इस कार्यवाही से भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा पार्टी के प्रति झुकाव रखने वाले मतदाताओं को ठेस पहुंची है। इसी तरह 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णु देव साय को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर बिलासपुर सांसद अरुण साव को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जिसके बाद चर्चाएँ गर्म थी कि आदिवासी दिवस के मौक़े पर एक आदिवासी नेता को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा कर भाजपा ने आदिवासी समाज का अपमान किया है। इसी तरह आज जब एक तरफ छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ मंच साझा कर रहीं थीं, तब उन्हें पद से अचानक हटा दिया गया। उनकी जगहा ओमप्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जाने का आदेश जारी कर दिया गया।
ऐसा कयास लगाया जा रहा है की इस बार छत्तीसगढ़ सहित कुछ राज्यों, जहाँ भाजपा की सरकार नहीं है और वहां चुनाव नजदीक है, वहां पार्टी ने इस तरह का अचानक बदलाव की कार्यवाही का प्रयोग किया है। चर्चा के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शन के अनुसार ही भाजपा मे इस तरह के कदम उठाये जाते हैँ। भाजपा मे संघ का निर्णय सर्वमान्य होता है। छत्तीसगढ़ मे राष्ट्रीय स्वयं संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत समेत शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेश प्रभारी को बदले जाने से तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैँ।
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोटीकनेरा में नवाखानी का त्योहार 9 सितंबर को धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप शामिल हुए नवाखानी त्यौहार की सभी को बधाई दी यह किसानों द्वारा मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार है। इस दिन घर में नए धान के चावल को पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं को भोग लगाया जाता है। उसके बाद अच्छे फसल की कामना और खुशी में त्योहार मनाया जाता है। यह प्रतिवर्ष भाद्रपद महीने के पंचमी तिथि को गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है। यह दिन हर साल अगस्त-सितंबर के बीच पड़ता है।
साथ ही विधायक कश्यप को गांव वाले अपने बीच पा कर काफी खुश हुए और विधायक को अपने साथ नया खिला कर आदिवासीयो की पारंपरिक डांस भी करवाया और सभी लोगो के साथ डांस करते हुए विधायक ने भी डांस का खूब लुप्त उठाय।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि वरुण सेटिया,मर्दापाल कांग्रेस कमेंटी अध्यक्ष सुखराम पोयाम, नारायणपुर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि धर्मा पाड़ी, विक्की कश्यप फगनू संजू कश्यप, नारायन कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीणजन आदि लोग उपस्थित थे
भानपुरी क्षेत्र ब्लॉक के ग्राम कुम्हली में नव युवा क्लब के तत्वाधान में आयोजित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप जी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक चंदन कश्यप जी के द्वारा समिति के सदस्यों को नगद ₹5000 (पांच हजार रूपए)की राशि प्रदान की।
इस अवसर पर विधायक चंदन कश्यप के द्वारा प्रथम पुरुस्कार की राशि प्रदान की गई।और इस टूर्नामेंट में 16 टीमो ने भाग लिया था सभी टीम को पिछाड़ते हुए फाइनल मुकाबला फापनी और कुम्हली ( डेंगपारा ) के बीच खेला गया इस फाइनल मैच के कड़े मुकाबले को देखने के लिए अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और खेल का आनंद भी लिये लगातार फापनी और कुम्हली ( डेंगपारा )के बिच कड़ा फाइनल मुकाबला हुआ इस दौरान लगातार फापनी की टीम बड़त बनाते हुए 32 पॉइंट से जीत हासिल किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही विधायक चंदन कश्यप ने फापनी की टीम को प्रथम पुरस्कार 10051और कुम्हली ( डेंगपारा ) गांव की टीम को द्वितीय पुरस्कार 5051 प्रदान किया इस अवसर पर विधायक चंदन कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में होना चाहिए। जिससे कि खिलाड़ी जिला स्तर पर व प्रदेश स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सके और अपने गांव का और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के लिए मेरा हमेशा सहयोग रहेगा । इस मौके,रमेश पांडेय,जगबंदु सिन्हा,रेनूधर पांडे,सरपंच नवल कश्यप,धरम बघेल, मोहन कश्यप, सुकडू भारती विषनाथ कश्यप, विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप, फगनू बघेल, ग्रामीणजन ग्रामवासी व खिलाड़ीगण उपस्थित थे
भानपुरी – विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरकुची में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति आवास पारा मुरकुची के तत्वधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा संगठन की और से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ,एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था इस कार्यक्रम मे आसपास के क्षेत्र के बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया एवं इस कार्यक्रम देखने आए ग्रामीणों ने भरपुर आनंद लिया ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश प्रत्येक जिले में एक अथवा दो चिकित्सा वाहनों से शुरू होगी योजना चरणबद्ध तरीके से योजना का किया जाएगा विस्तार रायपुर, 10 सितंबर 2022/ गोवंश को उत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना की शुरुआत की जाएगी। पहले चरण में प्रत्येक जिले में एक अथवा दो चिकित्सा वाहनों से यह योजना शुरू की जाएगी। चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत योजना का विस्तार किया जाएगा।
राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए विकासखंडों से लेकर जिला मुख्यालयों तक सर्वसुविधायुक्त शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना तथा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से शहरी श्रमिक बस्तियों से लेकर दूरस्थ तथा दुर्गम स्थलों में रहने वाले नागरिकों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। इसी तर्ज पर अब पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य को आगे बढ़ाते हुए गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी मोबाइल चिकित्सा वाहनों का इस्तेमाल किया। जाएगा। वर्तमान में शासकीय पशु-चिकित्सालयों के साथ-साथ राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गोठानों में भी पशुधन के स्वास्थ्य की देखभाल की व्यवस्था है। बेहतर पशु स्वास्थ्य के लिए गौठानों में चारागाहों का भी विकास किया गया, ताकि पशुओं के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था होती रहे। अब नयी योजना के माध्यम से गोवंश की स्वास्थ्य सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।
मृत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए ढांढस बंधाया छात्र बीमा दुर्घटना योजना के तहत प्रदान की गई एक – एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्राथमिक साडगुड ( अलनार ) के आकस्मिक निधन हुए कक्षा 11 वीं के छात्र स्व राम बिलास की माता श्रीमती सोनादई को एक लाख एवं शा उ मा विधालय साडगुड के कक्षा 7 वीं के छात्र स्व शिवलाल बिसाई की माता श्रीमती कुमारी बिसाई को छात्र बीमा दुर्घटना दावा भुगतान का एक लाख रुपए का चैक प्रदान किया
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप आकस्मिक दुर्घटना में मृत छात्रों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है पूर्व में जहां मृत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए वर्षों तक चक्कर लगाना पड़ता था अब हमारी सरकार में तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश प्रदान की गई है
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ पार्षद उदयनाथ जेम्स खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज , प्राचार्य साडगुड श्रीमती भावना बस्तिया श्रीमती माया मिश्रा राहुल बिसाई ,रामनाथ कश्यप, नीलांबर सिंह साहू एवं भीमाराम उपस्थित रहे।
आज गणेश विसर्जन के दौरान आपसी झगड़े में 2 लोगों के आपसी झगड़े में चाकू बाजी हुई चाकू मारने वाला युवक अशोक मंडावी बताया जा रहा है घायल युवक का नाम सुनील टेकाम है दोनों चिखला कसा वार्ड क्रमांक 5 के रहने वाले हैं घायल युवक को तत्काल चिखला कसा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया उसे गंभीर चोट आई है मौके पर पुलिस अभी पहुंचे नहीं है वार्ड वासियों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई हैं।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज गणेश विसर्जन के दौरान आपसी झगड़े में 2 लोगों के आपसी झगड़े में चाकू बाजी हुई चाकू मारने वाला युवक अशोक मंडावी बताया जा रहा है घायल युवक का नाम सुनील टेकाम है दोनों चिखला कसा वार्ड क्रमांक 5 के रहने वाले हैं घायल युवक को तत्काल चिखला कसा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया उसे गंभीर चोट आई है मौके पर पुलिस अभी पहुंचे नहीं है वार्ड वासियों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है |
स्थानीय साहू सदन में तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा तीजमिलन ,भूमिपूजन एवम सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेड़िया जी केबिनेट मंत्री महिला एवम बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग छ. ग.शासन ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री टहल साहू जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू साहू संघ, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिगण हलधर साहू महामंत्री, पवन साहू सलाहकार प्रदेश साहू संघ, ,श्रीमती अंजनी साहू संयोजक महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद, श्री शीबू नायर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद , अशोक बांबेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजहरा, श्रीमती पंचकुमारी साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद, सोमेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडी,श्रीमती छबि सार्वा सह संयोजक महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, रवि पांडे जी बालोद विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे महिला प्रकोष्ठ के द्वारा भक्त माता कर्मा की आरती एवम पूजा अर्चना कर किया गया । उसके बाद महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम महिलाओं का सोलह श्रृंगार छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में, विभिन्न खेलकूद एवम नृत्य तथा गीत संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया एवम कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेंट किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेड़िया द्वारा अपने निज निधि से घोषित 5 लाख रु की अनुदान राशि से साहू सदन में किचन हाल एवम अतिरिक्त कमरा निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
तोरनलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि साहू सदन में साहू समाज के साथ साथ अन्य समाज का भी कई कार्यक्रम जैसे जन्मदिवस,शादी ,मृत्यु कार्यक्रम या कई प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम से संबंधित शिविर या अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होते रहता है।सदन में किचन हाल नही होने के कारण बहुत ही असुविधा होती है। जिसके निर्माण कार्य लिए मुख्य अतिथि से अनुदान राशि की मांग की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अनिला भेड़िया ने उपस्थित सभी महिलाओं को तीज मिलन कार्यक्रम की बधाई देते हुए गणेश चतुर्थी एवम आगामी नवरात्रि,दशहरा, दिवाली की भी शुभकामनाएं दिए एवम साहू सदन में किचन हाल एवम अतिरिक्त कमरा निर्माण हेतु अपने निज निधि से 5 लाख रुपए अनुदान राशि व स्वेच्छा अनुदान राशि भी देने की बात कही।
कार्यक्रम को टहल साहू, हलधर साहू, पवन साहू, अंजनी साहू, शीबू नायर ने भी संबोधित किया ।टहल साहू ने अपने संबोधन में समाज की कुछ कुरीतियों को बदलने की बात कही।जिसमें समाज की विधवा महिलाओं को भी अपने पुत्र पुत्रियों के विवाह एवम अन्य मांगलिक कार्यों में सामान्य महिलाओं की तरह ही भागीदारी मिलना चाहिए। उनसे किसी भी तरह से भेदभाव नहीं होना चाहिए ।मृत्यु कार्यक्रम में तालाब के कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा साड़ी भेंट करने की प्रथा भी बंद होना चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान में मना राम साहू, हरख राम साहू, सोहनलाल श्रवण, केशव हिरवानी ,नूतन कुमार साहू मनहरण लाल साहू बलदेव सिंह, साहू शंकर लाल साहू, अविनाश कुमार साहू ,राजकुमार सार्वा विशिष्ट दानदाता सम्मान रूपलाल साहू एवं इंद्रजीत साहू सेवानिवृत्त विदाई सम्मान हेतु श्री एम एल साहू विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा दल्ली राजहरा खेल प्रतिभा सम्मान में वीरेंद्र कुमार साहू ,हिमांशु साहू, कुमारी जासमीन साहू एवं शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान प्रियंका साहू ,कुसुम लता साहू, एवं समीक्षा साहू का सम्मान किया गया। महिलाओं द्वारा आयोजित विभिन्न खेलकूद एवं प्रतियोगिता आयोजन में सोलह सिंगार में प्रथम नूपुर साहू,द्वितीय चांदनी साहू ,तृतीय कल्याणी साहू मोमबत्ती दौड़ में प्रथम ओमती साहू द्वितीय ओमवती साहू ,तृतीय कुलेश्वरी साहू छत्तीसगढ़ी नृत्य में भूमिका एकल नृत्य ,रेखा ,गायत्री ,सीमा समूह नृत्य, आशा ,भामिनी युगल नृत्य, दामिनी ,मंजू साहू युगल नृत्य, चंपा देवी साहू एवं चंपा साहू ने कविता एवं गीत प्रस्तुत किए कार्यक्रम का संचालन रेखूराम साहू सह सचिव एवम आभार राधेश्याम सचिव तहसील साहू संघ ने किया।
कार्यक्रम में गोविंद साहू, राधा साहू उपाध्यक्ष, राजेश कुमार साहू संगठन सचिव,शीतल साहू कार्यालय सचिव,रूपलाल साहू, श्यामलाल साहू,युवराज साहू ,मोहन लाल साहू,संतराम साहू,इंद्रकुमार साहू,राजकुमार साहू ,द्वारिका साहू, किशोर साहू, विष्णु साहू,विजय साहू, निर्मलदास साहू,बसंत साहू, बृजभान साहू,पुरुषोत्तम साहू,अंजू साहू,सत्यवती साहू, वीणा साहू, द्रोपति साहू , रेखा साहू, विमला साहू, निर्मला साहू,मंजू साहू,दशमत साहू कमला साहू, सुमन साहू, गोमती साहू, निर्मला साहू,गायत्री साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण घनाराम साहू, चेतन साहू, जीवन साहू, खूबलाल साहू,किशनलाल साहू, रामेश्वर साहू, कुंती साहू, रेवती साहू, रमेश्वर कुमार साहू,रामसिंह साहू, गजेंद्र साहू, मनाराम साहू,जगन्नाथ साहू, संतोष कुमार साहू, सुखित राम साहू, संजय साहू,युवती मंच के सदस्यगण,वीणा,वेनुका,टुकेश्वरी,घमिता,लक्ष्मी,प्रेरणा,कंचन,गूंजा,कृतिका, अंजली , जया,कामिनी,पूजा,स्वाति,मोनिका नवीन ,सुनील, ऋषभ,कुंदन,शिव,अतुल, देवेंद्र, पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण उपस्थित थे।