कोण्डागाँव –प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह कोण्डागाँव प्रेस क्लब की बैठक 5 अगस्त को संपन्न हुई, जिसमे शैलेष शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में में विभिन्न मुद्दों पर सभी ने अपने सुझाव रखे। वही प्रेस क्लब अध्यक्ष इशरार अहमद ने क्लब के सभी सदस्यों के दुर्घटना व स्वास्थ्य बीमा की बात कही, अध्यक्ष अहमद ने पत्रकारों को शासन से आवास आबंटित करवाने उचित माध्यम से पत्राचार कर अन्य जिलों की भांति अपने जिले के पत्रकारों को भी लाभ दिलाने पर बात कही।
चर्चा के दौरान जिले से एक भी पत्रकार को अधिमान्यता नहीं मिलने व बाहरी जिले के पत्रकारों को कोंडागांव जिले के कोटे से अधिमान्यता देने पर नाराजगी जाहिर की गई वही संभागीय अधिमान्यता समिति बस्तर में एक भी पत्रकार को शामिल नही किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते उक्त मामले मुख्यमंत्री को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया ।
ग्रामीण अंचलों में जल्द ही प्रेस क्लब के तत्वावधान में स्वास्थ शिविर करने पर चर्चा की गई ,वहीं पत्रकार कल्याण कोष में जिले के सभी पत्रकारों को स्वेक्षानुसार समय -समय पर राशी जमा करने का आग्रह किया गया ताकि पत्रकारों को जरूरत पर आर्थिक मदद पहुंचाया जा सके।जल्द ही प्रेस क्लब भवन में ई- लाइब्रेरी व मनोरंजन कक्ष जल्द स्थापित करने पर जोर दिया गया।
उक्त बैठक में रमाकांत सिन्हा नीरज उईके अनुज नाहरिया कुलजोत संधू वह अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन में भाग ले महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा
राजभवन तक पैदल मार्च में शामिल हो महंगाई के मुद्दे पर गिरफ्तारी दी
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की महंगाई अब अपने चरम पर पहुंच गया है आम लोगों के जीवन को प्रभावित करने लगा है केंद्र की मोदी सरकार आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में आजाद भारत में पहली बार लोगों के भोजन की थाली में भी जी एस टी लगा रही है बच्चों के दूध में जी एस टी लगाने वाली इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है विपक्ष में रहते हुए जो मोदी जी 450 रुपए के गैस सिलेंडर पर हो हल्ला मचाया करते थे
आज गैस सिलेंडर 1050 से उपर होने के बाद भी चुप्पी साधे हुए हैं इससे आम आदमी का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है पेट्रोल डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि हो रही है पर केंद्र सरकार इन मुद्दों को भटकाने और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी सीबीआई का सहारा ले रहे हैं हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी जो जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है पर कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है हम प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में जनता की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभा
कार्यक्रम को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी सहित वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महंगाई विरोधी प्रदर्शन के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी गिरफ्तारी दी। बस्तर सांसद दीपक बैज संसद के भीतर और बाहर अपनी सक्रियता दिखाते रहे हैं। वह सदन में छत्तीसगढ़, बस्तर और देश के किसानों के मुद्दों पर मुखर रहते हैं तो सदन के बाहर सड़क पर उनके तेवर अक्सर चर्चा में आते हैं। सांसद दीपक बैज दिल्ली में छत्तीसगढ़ की आवाज के रूप में पहचाने जाते हैं। कांग्रेस के सभी जन हितैषी और केंद्र सरकार विरोधी आंदोलनों में उनकी विशेष भूमिका सामने आती है। आज कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अन्य नेताओं और सांसदों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महंगाई विरोधी प्रदर्शन के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी गिरफ्तारी दी। बस्तर सांसद दीपक बैज संसद के भीतर और बाहर अपनी सक्रियता दिखाते रहे हैं। वह सदन में छत्तीसगढ़, बस्तर और देश के किसानों के मुद्दों पर मुखर रहते हैं तो सदन के बाहर सड़क पर उनके तेवर अक्सर चर्चा में आते हैं। सांसद दीपक बैज दिल्ली में छत्तीसगढ़ की आवाज के रूप में पहचाने जाते हैं। कांग्रेस के सभी जन हितैषी और केंद्र सरकार विरोधी आंदोलनों में उनकी विशेष भूमिका सामने आती है। आज कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अन्य नेताओं और सांसदों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया।
जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान गुरूवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव वेणुगोपाल से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कायों र्की जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कायों र्पर प्रसन्नता जताई और भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को जनहित में उपयोगी बताया। लखमा ने विस्तार से प्रदेशवासियों के उन्नति और विकास के लिए लागू की गई योजनाओं को बताया।
स्कूल की बिजली 6 माह से बंद सचिवालय में आवेदन आते ही विभाग हुआ सतर्क
ग्राम पंचायतों में स्वशासन की अवधारणा के अंतर्गत निर्धारित किए गए 29 विषय जिसका क्रियान्वयन विभिन्न विभागों के द्वारा किया जाता है। प्रशासन के कार्यों को औरअधिक पारदर्शी बनाने एवं शासन की विकास की योजनाओ सहित जन कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन कराने के उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 जनवरी 2004 से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालय की स्थापना की गई थी ।ग्रामीण सचिवालय के संचालन एवं मानिटरिंग हेतु बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भोण्ड में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बस्तर व नोडल अधिकारी अरूण कुमार देवांगन की उपस्थिति मेंनियमानुसार सचिवालय में काम चल सके ग्राम वासी अपनी समस्याओं को समस्त विभागों के समक्ष अपनी समस्याओं को रख सकें। इस को लेकर सचिवालय में चर्चा की गई ।ग्रामीण महिलाओं के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में शौचालय की मरम्मत के लिए आवेदन दिया जिसे नोडल अधिकारी ने तत्काल सचिव को मरम्मत करवाने का निर्देश दिया।प्राथमिक शाला भोण्ड में 5 माह से बंद पड़ी बिजली की व्यवस्था को आरम्भ करवाने आवेदन आया जिस पर नोडल अधिकारी ने तत्काल विद्युत विभाग के आला अधिकारी को दूरभाष से बात करने पर उन्होंने तत्काल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया। राजस्व विभाग से संबंधित एक भी आवेदन नहीं प्राप्त हुई । इस अवसर पर नोडल अधिकारी अरुण कुमार देवांगन,सरपँच श्रीमती चम्पा बघेल, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी,सचिव दिलीप कश्यप पटवारी आनन्द कश्यप आरएचओ लेखराज बघेल, अजय ध्रुव,उपसरपंच श्रीमती जयंती कश्यप, श्रीमती कमला बघेल, लक्षमणी बघेल, नवल सिंह कंवर,कोटवार सदर राम,,सहित अधिकांश विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
प्रदेश ओबीसी महासभा द्वारा पूरन सिंह जयसवाल पिता स्व पी आर जयसवाल निवासी ग्राम एवं पोस्ट नेगनार जिला बस्तर को आगामी आदेश तक जिला संयोजक जिला बस्तर के पद पर नियुक्त किया गया है |
♦️ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ ने समाज के प्रति सदैव सहज एवं सरलतापूर्वक अपने कार्य के निर्वहन करने वाले लोगों को ही महत्वपूर्ण पदों को दिया जाता है और ज्ञात हो की दिनेश यदु जी अपने समाज में विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम समय समय पर होते रहते है और उस कार्यक्रम में इनकी अहम जिम्मेदारी भी होती है |
♦️दिनेश यदु ने कहा की आप समाज के समस्त जातियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर संगठन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन समर्पण ,अनुशासन ,ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ काम करूंगा |
♦️ओ.बी.सी.महासमाज प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम जी, बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी और समाज प्रमुखगण का सहृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ |
भूपेश सरकार में ज़रा भी नैतिकता है ,तो जाँच कराने का आदेश पारित करें- सुरेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष
जगदलपुर – आज भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर द्वारा इंद्रा स्टेडियम में हुये अनियमितता के संबंध में मैदान का अवलोकन किया गया ! विदित हो कि लगभग 15 करोड़ रुपया ख़र्च करने के बाद लगभग दो माह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मैदान का उद्घाटन करते हुए बहुत वाहवाही लूटी थी लेकिन पहली ही बारिश में मैदान जिस प्रकार से गुब्बारा में तब्दील हो गया , उसने निर्माण कार्य में हुए भारी भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया ।भारी नारेबाज़ी के बीच जब भाजपा नेता वहाँ पहुँचे तो स्टेडियम में ताला जड़ा पाया गया , जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया ,कुछ देर बाद एक कर्मचारी द्वारा आकर ताला खोल दिया गया।
इस अवसर पर संजय पांडे नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ने कहा कि इस मैदान को बनाने में बहुत अनियमितता की गई है ! निर्माण एजेंसी के ठेकेदार,अधिकारियों और नेताओं ने अपनी जेब भरने में किसी प्रकार की कमी नहीं की है ! मैदान के निर्माण के प्रारंभ से ही अपने द्वारा चयनित ठेकेदार को फ़ायदा दिलाने को ध्यान में रखकर निविदाएँ बार बार बदली जाती रही , तथानिविदा की शर्तों में ऐसे ऐसे शर्तें जोड़े गये ,जिससे छत्तीसगढ़ के सभी ठेकेदार निविदा में भाग लेने से वंचित हो गये !
संजय पांडे ने कहा है कि अपने पसंद के ठेकेदार से कार्य कराने के चक्कर में अधिकारियों ने ये भी ध्यान नहीं दिया कि जिस निविदाकार से लगभग 7 करोड़ का ग्रास सिंथेटिक टर्फ़ बिछाने का काम दिया , उसके पास इस कार्य का पर्याप्त अनुभव भी नहीं है ! जो टर्फ बाज़ार में 25-26 सौ रुपये में उपलब्ध है उसे लगभग 6 हज़ार रुपये प्रति मीटर से ख़रीदा गया है! इससे यह स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार की रेवड़ी ना केवल ठेकेदार,भ्रष्ट अधिकारी बल्कि नेताओं ने भी ख़ूब छक कर खाई है ! नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है PWD विभाग की इस निविदा में 25 पर्सेंट अधिक दर में स्वीकृति दी गई जबकि लगभग सभी निविदाएँ माइनस पर्शेंट में किए जाते हैं ! उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की “खेलो इंडिया” मद से एस्ट्रोटर्फ बिछाने का लगभग सात करोड़ की स्वीकृति तथा शेष कार्य केंद्र सरकार की सी एस आर मद से स्वीकृति दी गई है ! राज्य सरकार ने इसमें अपना कोई अंश नहीं लगाया है इसलिए अधिकारी और नेताओं ने जमकर भ्रष्टाचार किया है ! अपनी पीठ थपथपा रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में ज़रा भी नैतिकता है , तो दो माह पूर्व किए गए इस उद्घाटन की जाँच का आदेश देकर ऐसे भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों पर कार्रवाई करने का साहस करना चाहिए.
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे पार्षद दिगंबर राव,निर्मल पानीग्राही,राजपाल कशेर,नीलम यादव,ममता पोटाई,अतुल कौशल,संतोष त्रिपाठी राजा यादव राकेश तिवारी अतुल सिंम्हा शशिनाथ पाठक प्रकाश झा योगेश शुक्ला योगेश ठाकुर रोशन झा लाला महावर रितेश सोनी , रवि कश्यप संतोष बाजपाई योगेश मिश्रा बंटू पांडे दिलीप झा, रिंकू तेजपाल शर्मा,सुरेश कश्यप शिरीष मिश्रा आशुतोष आचार्य गीता नाग,कृष्णा राय, राज पांडे,रमा प्रजापति, बसन्ती श्राफ ,प्रमिला,अलका सेंगर, पवन नाग और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे !
चारामा-छत्तीसगढ़ शासन के उपक्रम मंडी बोर्ड के निर्माण कार्य में निविदा प्रक्रिया को प्रभावित कर दलाल किस तरह सरकारी खजाने में सेंध लगा रहे हैं, उसका ताजा मामला एक चर्चित आडियो के जरिये सामने आया है, जिसमें एक तथाकथित ठेकेदार मंडी बोर्ड के निर्माण कार्य में स्वतंत्र रूप से निविदा जमा करने पर एक निविदाकार को मिलकर काम करने के लिए कथित तौर पर दबाव पूर्वक आग्रह कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह आडियो चारामा और केशकाल से लेकर मंडी बोर्ड के गलियारों और ठेकेदारों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन इस कथित आडियो में दो लोगों के बीच हुए संवाद से यह सवाल जरूर जिज्ञासा पैदा कर रहे हैं कि क्या मंडी बोर्ड में इस तरह रिंग बनाकर निविदा प्रक्रिया प्रभावित की जा रही है? क्या स्पर्धा रोकने का यह प्रयास इसलिए हो रहा है कि अधिक दर पर काम लिया जा सके और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके? जानकारों का कहना है कि यह सामान्य सी बात है कि जब किसी निर्माण कार्य की निविदा रिंग बनाकर प्रभावित की जायेगी तो स्पर्धा के अभाव में ऊंची बोली भी नीची जान पड़ेगी।ऐसी स्थिति में निविदा न्यूनतम दर की अनिवार्यता पूरी करती तो दिखेगी लेकिन असल में ऐसा है नहीं। सरकार के खजाने में सेंध लगाने के लिए ही इस तरह रिंग बनाये जाते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मंडी बोर्ड ने चारामा और केशकाल में निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की है, जिसकी अंतिम तारीख 4 अगस्त है। निविदा 5 अगस्त को खोली जायेगी। बताया जा रहा है कि चारामा में 47 लाख 39 हजार की लागत से दुकान निर्माण किया जाना है। 10 दुकानें मंडी प्रांगण में बनाई जानी हैं। इसी तरह केशकाल में 46 लाख 26 हजार की लागत से मंडी प्रांगण में भूतल तथा प्रथम तल के दो स्टाफ क्वार्टर बनाने के साथ ही कुछ अन्य काम भी होना है। इसके लिए आमंत्रित निविदाएं समय सीमा में जमा होनी थीं। इस बीच एक कथित ट्रेडर्स और कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े व्यक्ति का कथित ऑडियो सामने आ गया, जिसमें जिस एक निविदाकार ने रिंग से बाहर रहते हुए निविदा जमा कर दी है, उससे कहा जा रहा है कि 9 लोग एक तरफ हैं और आप एक तरफ हो। यदि मिलकर काम करेंगे तो अच्छा होगा। जिस ठेकेदार से यह बात होना बताई जा रही है, वह इस ऑडियो में यह कहते सुना जा रहा है कि इस बार तो वह भर चुका। जवाब में उसे कहा जा रहा है कि जब अभी नहीं मान रहे तो आगे क्या। इस मामले में जानकारों का कहना है कि स्थानीय ठेकेदार और दलाल मिलकर रिंग बनाते हैं और बाहरी ठेकेदारों को तरह तरह से निरुत्साहित करते हैं ताकि निर्माण कार्यों का ठेका मिलीभगत से लिया जा सके और सरकार के खजाने को लूटा जा सके।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें