City Media - Page 1077 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1077

शिक्षा जीवन का आधार हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है – रेखचंद जैन

0

रेलवे कालोनी स्कूल बोधघाट में विधायक निधि से 5 लाख के सांस्कृतिक मंच की घोषणा की

विभिन्न स्कूलों में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत 192 साइकिल वितरण किया गया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने हायर सेकंडरी स्कूल रेलवे कालोनी, धरमपुरा,तितिरगांव एवं कुरंदी में 192 छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण किया |

छात्र छात्राओं को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकें वितरित किया एवं प्राविण्य सुची में आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के हायर सेकंडरी स्कूल तितिलगांव में 50 हायर सेकंडरी स्कूल कुरंदी में 28 हायर सेकंडरी स्कूल धरमपुरा में 76 एवं हायर सेकंडरी स्कूल रेलवे कालोनी स्कूल में 38 छात्राओं को साइकिल वितरण किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम एवं उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल के माध्यम से आज शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आ रहा है हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा की है की जो भी बच्चे प्रावीण्य सुचि में स्थान बनाने में सफल होंगे उन्हें हेलीकॉप्टर से घुमाएंगे मैंने भी घोषणा की है की मेरे विधानसभा क्षेत्र का कोई भी बच्चा छत्तीसगढ़ की प्राविण्य सुची में स्थान प्राप्त करता है तो 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी उन्होंने कहा की पिछले दो साल कोरोनावायरस संक्रमण के कारण नियमित पढ़ाई नहीं हो पाई थी पर अब नियमित पढ़ाई आरंभ हो गई है तो शिक्षा की गुणवत्ता को कायम रखने का प्रयास करें उन्होंने शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकों को कैरियर गाइडेंस शिविर लगाकर बच्चों के रुचि अनुसार कैरियर गाइडेंस करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में अब चार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जगदलपुर, धरमपूरा ,नानगूर एवं दरभा में आरंभ हो गया है जिससे की इस क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, पार्षद इमरान खान, मनोनीत पार्षद एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज उप खंड अधिकारी भारती देवांगन लखेश्वर बघेल प्राचार्य कुरंदी,तितिरगांव वंदना भदौरिया, रेलवे स्कूल लाल वर्मा, धरमपूरा ब्यूटी जायसवाल, देशवंत पानीग्राही,अनंत प्रसाद पानीग्राही, दुर्गा प्रसाद जोशी,खीरमनी कश्यप,भानूमति,गंगाधर,अनादि मिश्रा, निवेदिता पाल, तुलाराम,हितेन्द्री ठाकुर तरुणलता समेत शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |

जब तक यह योजना वापस नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा विधायक चंदन कश्यप

0

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप का कहना है कि जब तक यह योजना वापस नहीं होगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन

सुबह से ही नारायणपुर पुराना बस स्टैंड के पास कार्यकर्ताओ का जुटना शुरू हो गया था ! विधायक  चंदन कश्यप ने अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए हैं। विधायक के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है ! इस सत्याग्रह आंदोलन में नारायणपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए है।।

विधायक का कहना है कि अग्निपथ योजना के जरिये भाजपा सेना में ठेकेदारी प्रथा लाकर देश की सैन्य शक्ति को बर्बाद करने पर तुल आई है। भाजपा सरकार के मंत्री खुद बयान देते हैं कि चार साल की रिटायरमेंट के बाद इन युवाओं को पार्टी कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड रखा जाएगा। विधायक ने कहा कि युवाओं के सेना में भर्ती होने के सपने तोड़ने की गुनाहकार भाजपा को देश माफ नहीं करेगा।

अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। साढ़े 17 साल से 21 साल के युवा लड़के और लड़कियां इसके लिए पात्र होंगे। हालांकि, इस साल के लिए उम्र को बढ़ाकर 23 साल कर दी गई है ताकि कोरोना काल में इस परीक्षा से वंचित छात्रों को भी मौका मिल सके। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। पहली भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग का समय भी चार साल में शामिल होगा।

सेवा के दौरान शहीद होने या दिव्यांग होने पर आर्थिक मदद का प्रावधान भी है। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि समेत एक करोड़ से ज्यादा की राशि ब्याज समेत दी जाएगी। इसके अलावा बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान डिसेबिल यानी दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी और बची हुई नौकरी का भी वेतन दिया जाएगा। चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा जो 11.71 लाख रुपए |

इस मौके पर नारायणपुर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष देवनाथ उसेड़ी. प्रदेश महामंत्री रजनू नेताम. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि देवागंन. शहरी अध्यक्ष रघु मानिकपुरी. महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप. NSUI जिलाध्यक्ष विजय सलाम. जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम. नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी. जनपद अध्यक्ष पंडी वड्डे. मालती नुरेटी. गुड्डू राव. संजय राय, सासंद प्रतिनिधि अजय देशमुख. विधायक प्रतिनिधि प्रमोद नैलवाल. शिव कुमार पांडे. जेपी देवागन. वेदबती पात्र. मीना नाग. नारायणपुर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम. विधायक प्रतिनिधि सालिक राम. कुंगारपाल सरपंच शंकर कश्यप. सोनसिंह कश्यप. धनुरजय नेताम. भानपुरी कांग्रेस कमेटी महामंत्री मोसु राम. भानपुरी कांग्रेस कार्यकर्ता. मर्दापाल कार्यकर्ता ग्रामीण आदि लोग उपस्थित थे |

बस्तर विधायक बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर जी ने बेलपुटी, पाथरियागुड़ा में भैरमगुड़ी का उद्धघाटन किया

0

बस्तर विधायक जी ने माता भैरम की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की नवनिर्मित भवन बनने की उपरांत मंदिर प्रांगण के सदस्यों को बधाई दी |

बस्तर विधायक जी ने कहा की हमारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के गिरोला आगमन के दौरान मैंने उनसे विनम्र करते हुए मंदिरो के जीर्णोद्धार के विषय में अवगत कराया था जिसको संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री जी कड़ी प्रयास से आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न मंदिरो का जीर्णोद्धार हो रहा है कार्यक्रम के दौरान पुजारी, गायता, पटेल, मोहरिया, बजन्या, सदस्यों को राशि दिलाने की घोषणा की आज छत्तीसगढ़ ही एक ऐसे राज्य जो की सभी वर्गों को लेकर चल रही है एवं उनको विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रहे है |

बस्तर विधायक ने कहा की वर्तमान सरकार ने बहुत से योजनाओं के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचा रही है कृषि के क्षेत्र में प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2500 से 2600 को किया गया है शिक्षा के क्षेत्र में स्वामीआत्मानंद स्कूल के माध्यम से प्रत्येक वर्गों के बच्चों को उंच स्तर की शिक्षा देने की कार्य कर रहे है कोरोनावायरस के दौरान लोगों तक पहुंच कर उनको राशन उपलब्ध कराना एवं अन्य सामग्री की पहुंचाने का काम किया |

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु,ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाइक, महामंत्री अर्जुन पांडे, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,सरपंच मालती भारती, मनीराम हर्षनाथ जोशी, दया राम, मनबोध, फरशु राम, घनश्याम, अर्जुन निषाद राजमन भारती, अस्तु राम, कपीलाश, दया राम, रुपधर, सोनसाय, महादेव, मुन्नी निषाद, दलचंद्र, एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे |

गाँजा और नगदी रकम के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

राजहरा थाना घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिकी करने वाले 01 आरोपी को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपी के पास से 8.180 कि०ग्रा० गांजा एवं गांजा का बिकी रकम 2,50,110 रू0 को जप्त किया गया, जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, गांजा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.06.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क० 04 राजहरा में आरोपी प्रहलाद सिंह राजपूत पिता चुरामन सिंह राजपूत उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क0 04 टेबलर सीट राजहरा के घर तलाशी करने पर मादक पदार्थ गांजा 8.180 कि०ग्रा० कीमती 81,800 रूपये एवं गांजा बिकी का नगदी रकम 2,50,110 रूपये को जप्ती किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर

आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है तथा टाउन व थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर अवैध जुआ-सट्टा खेलाने वालों तथा अवैध गांजा, शराब, बेचने व पिलाने वालों पर लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

Home

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरुण कुमार नेताम, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आर0 193 संजय चेलक, आर0 314 भुनेश्वर यादव, आर0 92 सुमन देहारी, आर0 98 गिरधर साहू, म०आर० 95 शिवरात्रि ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।
आरोपी 01. प्रहलाद सिंह राजपूत पिता चुरामन सिंह राजपूत उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क0 04 टेबलर सीट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ.ग.

प्राथमिक शाला कामता , विकासखंड डौंडी में पेयजल समस्या का हुआ निराकरण

0

विगत दिनों शासकीय प्राथमिक शाला कामता , संकुल-आदर्श डौंडी, विकासखंड-डौंडी में पेयजल की समस्या को लेकर समाचार पत्रों में प्रमुखता से छापा गया था । जिसे संज्ञान में लेते हुए एसडीएम 1 मनोज मरकाम डौंडीलोहारा के मार्गदर्शन पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डौंडी श्वनाश ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.के. मेश्राम, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री सच्चिदानंद शर्मा ने शाला में स्वम उपस्थित होकर ग्राम पंचायत कामता एवं शिक्षक और ग्रामवासियों के सहयोग से प्राथमिक शाला कामता में पेयजल समस्या तत्काल निराकरण किया गया ।

वर्तमान में कक्षा 1 से 5 वी तक प्राथमिक शाला कामता में 96 बच्चे बच्चे अध्ययनरत है । पंचायत के माध्यम से शाला में अभी पेयजलापूर्ति किया जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बाहर से अंग्रेजी शराब लाकर करते थे बिक्री, 3 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0

घटना दिनांक 27.06.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम चिचबोड निवासी भोजराम महिपाल अपने दो भांजों नवीन कुमार कुर्रे और योगेश कुमार रात्रे के साथ शराब बिक्री का काम करता है, जो आज तीनों मिलकर अपने घर में अधिक मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु अपने घर में रखा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी गुरुर निरीक्षक भानुप्रताप साव,थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, स उनि धरम भुआर्य की संयुक्त गठित टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचकर रेड कार्यवाही किये

तीनों संदेहियों (01) भोजराम महिपाल (02) नवीन कुमार कुर्रे (03) योगेश कुमार रात्रे साकिनान ग्राम चिचबोड़ को मुखबीर सूचना के संबंध में अवगत कराकर घर की तलाशी लेने पर सफेद रंग के गोवा अंग्रेजी शराब के कार्टून में भरा मध्यप्रदेश निर्मित गोवा कंपनी का अंग्रेजी शराब का 50 नग पौवा, एक काले रंग के बैग में मध्यप्रदेश निर्मित गोवा कंपनी का अंग्रेजी शराब का 38 नग पौवा तथा एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में मध्यप्रदेश निर्मित गोवा कंपनी का अंग्रेजी शराब का 45 नग पौवा कुल 23.940 बल्क लीटर शराब, कीमती 14,231 रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 73/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 27.06.22 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

।। गिरफ्तार आरोपी ।।
(01) भोजराम महिपाल पिता स्व0 अघनू राम महिपाल, उम्र 43 वर्ष,
(02) नवीन कुमार कुर्रे पिता स्व0 सुखराम कुर्रे, उम्र 27 वर्ष
(03) योगेश कुमार रात्रे पिता पुरूषोत्तम रात्रे, उम्र 21 वर्ष,
साकिनान चिचबोड़, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ0ग0)

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही

0

आज दिनांक 27.06.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम भुसरेंगा का जसवंत देवदास अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ आरोपी के घर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया

संदेही जसवंत साकिन भुसरेंगा को मुखबीर सूचना के संबंध में अवगत कराकर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देशी प्लेन मदिरा का 32 नग पौवा, कुल 5.760 बल्क लीटर शराब, कीमती 2560 रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 74/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 27.06.22 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, प्र0आर0 1633, आर0 423 पवन आनंद धीर, 271 तीरथ ध्रुव का विशेष योगदान रहा । गिरफ्तार आरोपी – जसवंत देवदास पिता गोपाल दास देवदास, उम्र 30 वर्ष, साकिन भुसरेंगा, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ0ग0)

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली राजहरा के टाउनशिप में सुरक्षा गार्ड का निधन, मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार

0

दल्लीराजहरा क्षेत्र के ग्राम कांडे ( डौंडी ) का रहने वाला हमारे सुरक्षा साथी मनीराम साहू का लंबी बीमारी के बाद कल रात्रि को निधन हो गया । वह हमारे साथ दल्ली राजहरा के टाउनशिप में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वो किडनी और लीवर की समस्या से ग्रसित था । जिसका अंतिम संस्कार ग्राम कांडे के मुक्तिधाम में किया गया । मनीराम के पुत्र ना होने के कारण उनकी इकलौती नाबालिक 15 वर्षीय बेटी कुमारी प्रिति ने मनीराम को कंधा दिया तथा उन्हें अंतिम विदाई मुखाग्नि दी। मनीराम की पत्नी का भी आज से 11 माह पूर्व जुलाई 2021 को एक दुर्घटना के कारण निधन हो गया था । आज ग्राम कांडे के मुक्तिधाम में नाबालिक बेटी को देखकर सभी की आंखें नम हो गई थी । मनीराम के परिवार में मात्र अकेली 15 वर्षीय नाबालिक लड़की प्रीति साहू है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रधान आरक्षक के कंधों पर स्टार लगा कर सहायक उपनिरीक्षक पर पदोन्नति कर बेहतर कार्य करने की बधाई दी

0

आज दिनांक 27.06.22 को इस इकाई में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्र. 1128 श्री कुलेश्वर यादव सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र कुमार यादव व अति. पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के द्वारा श्री कुलेश्वर यादव को कंधे पर स्टार लगाकर स.उ.नि के पद पर पदोन्नत कर आगे पुलिस विभाग में पदानुसार बेहतर कार्य करने हेतु बधाई दी गई। इस मौके पर ऑफिस स्टाफ द्वारा उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते नवीन पद हेतु शुभकामनाएं दी गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दुर्ग से दल्ली राजहरा आ रही बस और मेटाडोर में टक्कर

0

र्ग से दल्ली राजहरा आ रही मेटाडोर क्र.CG08.L 1668 और बस क्र. CG07 E 6660 आगे पीछे चल रही थी पत्थराटोला के पास सवारी के लिए बस चालक द्वारा अचानक गाड़ी का ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे चल रही मेटाडोर ने बस को टक्कर मार दी बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया एवम मेटाडोर के सामने का काँच टुट कर बिखर गया नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य चलने के कारण आये दिन दुघर्टना हो रही है। बस में सवार पुलिस कर्मी जो गुंडरदेही से राजहरा में पेशी में आ रहे थे उन्होंने राजहरा थाना को सूचना दी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS