City Media - Page 1108 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1108

एक परिवार में ख़ुशी का माहौल मातम बदला

0

बालोद जिले के सलोनी गॉव के एक परिवार में ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया बताया जा रहा हैं की वह अपने बच्ची का जन्मप्रमाण पत्र लेने अपने भाई के साथ गॉंव से गुंडरदेही ब्लाक के सलोनी जा रहे थे. इसी दौरान लाटाबोड़ से टेकापार के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारा, जिसके चलते टामेश उइके  की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं रुस्तम उइके गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया | उसका हालत नाजुक बताई जा रही है. बालोद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है | बताया जा रहा की आज ही की दिन टामेश उइके अपने घर में अपनी बेटी की छट्ठी का कार्यक्रम रखा था

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लखेश्वर के प्रयास से बघेल ने दी बस्तर को बहार…

0

(अर्जुन झा)

बस्तर (जगदलपुर)। नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के दौर में नया बस्तर अंचल गढ़ने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात के दौरान विकास की ढेर सारी सौगात देकर जनता को भाव विभोर कर दिया। बस्तर विधायक और बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के प्रयासों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल खोलकर मंजूरी देते हुए बस्तर में नई बहार के मौसम का अहसास करा दिया। अपने विधानसभा क्षेत्र के हर कस्बे, गांव, मजरे, टोले के विकास में जुटे बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मुताबिक बस्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता से निरंतर संवाद कर जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं से अवगत होते हैं और जल्द से जल्द समाधान करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर विकास की जिस अवधारणा पर काम कर रहे हैं, लखेश्वर बघेल उनके स्थानीय सहयोगी के तौर पर हर काम को समय सीमा में व्यवस्थित रूप से कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के प्रयास से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात के दौरान भैंसगांव में कई सौगात दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्थानीय ग्रामीणों ने सरगी फूल की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। सरल सहज मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गेड़ी का भी लिया आनंद लिया। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने भैंसगाँव में माता रूपशीला की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को सीख केन्द्र दुबागुड़ा के बच्चों ने बेल के फल से निर्मित पारम्परिक बस्तर भौरा भेंट किया। बच्चे के स्नेहिल निवेदन पर मुख्यमंत्री ने भी बड़ी ही सहजता और सादगी से यह खेल खेलना सीखा। इस मौके पर एक प्रसंग दिल को छू गया। हमेशा बच्चों का दिल रखने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झट से रस्सी कूद कर बच्ची की ख्वाहिश पूरी कर दी। एक प्रसंग यह भी है कि पालक बने मुख्यमंत्री ने लोकेश्वरी की जिम्मेदारी उठाई है। भीड़ में भी जरूरतमंदों को पहचानना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खूबी है। आज भैंसगांव में एक रोती, बिलखती बच्ची को मुख्यमंत्री

ने पहचानकर उसे पास बुला कर बैठाया और सिर पर हाथ फेरकर पानी पिलाया। लोकेश्वरी ने बताया कि उसके पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है, घर न होने की वजह से अपनी मां और भाई के साथ मामा के घर रहने को मजबूर है। आर्थिक स्थिति खराब होने से वो और उसका भाई पढ़ नहीं पा रहे हैं। लोकेश्वरी के आंसुओं को पोंछते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल 3 लाख रुपये की मदद दी। विकास के साथ साथ जनता के दुख दर्द का सम्मान भूपेश बघेल का स्वभाव है। बकावंड में दृष्टि बाधित बच्चों के जीवन में मुख्यमंत्री की घोषणा से नया उजाला आयेगा। एक वाकया है कि दृष्टि बाधित छात्रा बोली पढ़ना चाहती हूं, पर पैसे नहीं, इतना सुनते ही मुख्यमंत्री द्रवित होकर बोले, “बेटा स्मार्ट फोन और टेप रिकॉर्डर खरीदो मैं तत्काल डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत करता हूं। सभा में ही दृष्टिहीन भाई – बहन का आवेदन लिया और तत्काल डेढ़ लाख रुपये मंजूर कर मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों के सर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुआ में सबके लिए खुशियाँ मांगते हैं,बच्चों को खुश होता देख वे भी खुश हो जाते हैं। दुबागुड़ा के सीख केंद्र (लर्निंग सेंटर) में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न पारम्परिक खेलों पर हाथ आजमाए। कोरोना काल में स्कूल बंद होने पर यह केंद्र खोला गया था। 32 बच्चों को खेलकूद के साथ ही पढ़ाई भी कराई गई। 5 वीं कक्षा के जीवन दास बघेल ने मुख्यमंत्री को दिखाए अपने खिलौने तो बच्चे की प्रतिभा से खुश मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराएं एडमिशन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान ग्राम भैंसगांव जन चौपाल के दौरान घोषणा की गई तो बस्तर के विभिन्न ग्राम पंचायतों को विकास की लहर मिली।विधानसभा क्षेत्र बस्तर अंतर्गत विकासखंड बस्तर में एक आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी आश्रम शाला कक्षा पहली से आठवीं तक की स्थापना की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दी है। नयापारा भैंसगांव से पंचायत भवन होते हुए सांवरा पाल तक पक्की सड़क की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत भैंसगांव आश्रित पारा सांवरा पाल माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में उन्नयन की स्वीकृति मिली है। बस्तर डाइट D.E.D को B.A.D.में उन्नयन की स्वीकृति सीएम ने दी।ग्राम पंचायत चकवा में खेल कूद मैदान में मिनी स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति मिली है। ग्राम पंचायत चोकर में विद्युत उप केंद्र बनाने हेतु मंजूरी मिली है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के प्रयास से बस्तर विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास की बुनियाद रखी गई है। छोटे जीरा खाल से जमागुडा जाने वाली रोड स्थित चितरंगी नाला में पुल निर्माण, विकासखंड मुख्यालय बकावंड में कक्षा पहली से आठवीं तक के लिए एक आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शाला की स्थापना, ग्राम पंचायत सरगी पाल एवं सतोशा में खुलेगा छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल का उप केंद्र, ग्राम पंचायत बजावंड में खुलेगी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा, बकावंड में विश्राम गृह निर्माण, छोटे देवड़ा में बनेगा मिनी स्टेडियम, ग्राम पंचायत चिउरगांव में मोबाईल टॉवर निर्माण की स्वीकृति, कुमारी लोकेस्वरी बघेल पिता स्व, बका राम बघेल निवासी ग्राम पंचायत कुरुषपाल को तीन लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की घोषणा जैसे कार्य से बस्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता प्रसन्न है। जनता को भरोसा है कि बस्तर का विकास जारी रहेगा।

आदिवासियों को बरगला रहे कुछ लोग, विकास की डीमांड जनता की तरफ से नक्सलवाद से अब उब चुके हैं बस्तरिया

0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोग बंदूक की नोंक पर ग्रामीणों को बरगला रहें हैं जबकि हकीकत यह है कि ग्रामीण भी विकास चाहते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आदिवासी अब नक्सलियों से उगता चुकें हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में विभिन्न आदिवासी समाजों द्वारा प्रदेश सरकार के किये जा रहे विरोध और बड़े पैमाने पर आदिवासी समाज की नाराजगी के सवाल को सिरे से खारिज करते कहा कि यह विरोध चंद लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध है। सरकार की योजनाओं की सफलता का ये परिणाम है कि आदिवासी समुदाय चौतरफा विकास की ओर अग्रसर है। हर तरफ लोगों की आमदनी बढ़ी है। रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं। अब लोगों के पास धन इकट्ठा होने लगा है। इसीलिये ग्रामीण क्षेत्रों से अब नये बैंक खोले जाने की मांग उठने लगी है।

दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा आदि के दौरे में ग्रामीणों ने कॉपरेटिव बैैंक खोलने की मांग की है। इससे यह जाहिर होता है कि अब ग्रामीणों की जेब में पैसा बचने लगा है जिसके लिए उन्हें बैंक की जरुरत पडऩे लगी है। यह संकेत एक सकारात्मक संकेत हैं। बस्तर के ग्रामीण अब नक्सलवाद से ऊब चुके हैं।अब ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से लोग जुडऩे लगे हैं। विश्वास, विकास और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन के बाद परिणाम अब सब देख रहे हैं।
भूजल स्तर के गिरने पर चिंता सुकमा और बीजापुर में भूजल के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण, वाटर रिर्चाजिंग के लिए बड़े पैमाने पर स्ट्रक्चर बनाए जाने की जरुरत है, इसके लिए प्रयास किए जा रहे है।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि  मनाई गई

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिता भेंडिया जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज 27 मई को कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्र निर्माता, आधुनिक भारत के जनक देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 58 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम नेहरू जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, तिलक व पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई और उनके द्वारा किये गए कार्यों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, जिला सचिव युवराज साहू, एल्डरमेन प्रमोद तिवारी ने नेहरू जीवनी पर अपने विचार रखे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह अध्यक्ष मंडल कांग्रेस कमेटी उत्तर क्षेत्र ने किया व आभार प्रदर्शन महामंत्री सुरेश ठाकुर ने किया।  इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रूबी एंथोनी, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,महामंत्री श्रीनिवास राव,प्रवीण शर्मा, प्रदीप बाघ,जितेन्द्र मेश्राम, डोमेन्द्र सावलकर,रामू शर्मा,  पप्पू पंजवानी, प्रदीप बबलू, सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सवा साल बाद बस्तर को मिला केंद्र से यह जवाब…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर के प्रति केंद्र सरकार और उसके मंत्रियों की संवेदनशीलता का प्रदर्शन अक्सर होता रहता है लेकिन हकीकत में हाल यह है कि बस्तर सांसद दीपक बैज को बस्तर की रेल सेवा संबंधित सवाल का जवाब देने में रेल राज्यमंत्री को लगभग डेढ़ साल का समय लग गया। जवाब दिया गया तो वह भी ऐसा कि समझा जा सकता है कि केंद्र सरकार बस्तर के लोगों के प्रति कितनी कम हमदर्दी रखती है। बस्तर की जनता के लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रयासों से हालांकि जगदलपुर तक फोरलेन सड़क को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मंजूरी मिल गई है। सांसद दीपक बैज के संघर्ष का ही परिणाम है कि कोरोना काल से बंद रेल सेवा का संचालन शुरू हो गया लेकिन सांसद दीपक बैज ने 13.12.2021 को लोकसभा में जिन तीन रेलों के संबंध में सवाल किया था, उसका अब जाकर रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने जवाब देते हुए बताया है कि हावड़ा जगदलपुर और विशाखापटनम किरंदूल एक्सप्रेस को नियमित सेवा के रूप में चलाया जा रहा है लेकिन कम लोकप्रियता के कारण दुर्ग जगदलपुर एक्सप्रेस नहीं चलाई जा रही है। विदित है कि दुर्ग जगदलपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलाई जाती थी। जिसे कम लोकप्रियता के कारण नहीं चलाने की जानकारी देने में रेल राज्यमंत्री को इतना समय लग गया।

इधर बस्तर सांसद दीपक बैज की कोशिश है कि रायपुर से बस्तर तक सीधी रेल सेवा के लिए तेजी से रावघाट परियोजना पूर्ण की जाए। सांसद दीपक बैज केंद्र की सोयी हुई व्यवस्था को जगाने में लगे हुए हैं। उनके सत्याग्रह की वजह से बस्तर की रेल सेवा बहाल हुई। उनके प्रयासों से बस्तर की वायु सेवा में विस्तार हुआ और उनके सतत प्रयास से धमतरी से जगदलपुर फोरलेन को मंजूरी मिली। बस्तर की जनता मानती है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को छोड़ कोई भी केंद्रीय मंत्री बस्तर के प्रति वैसा उत्साह और अपनापन नहीं दिखा सका है, जैसी बस्तर के प्रति दिखाने की राजनीति सामने आती है। पिछले दिनों बस्तर में केंद्रीय मंत्रियों ने दौरे के दौरान बड़ी दिलचस्पी दिखाई मगर एक तथ्य सामने आ गया है कि केंद्र की नजर में बस्तर की क्या अहमियत है। लेकिन बस्तर की जनता को भरोसा है कि बस्तर का यंग टाइगर अपने जंगल की जरूरतों को पूरा कराने जूझने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगा।

बस्तर बदलाव की ओर बढ़ रहा है- भूपेश बघेल

0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वनधन, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि न्याय योजना बस्तर के लोंगो के लिए बहुत हितकर साबित हो रही है। लोग शासकीय योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, खेतों के प्रति रुझान बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राशन कार्ड सबका बना है, सबको राशन मिल रहा है। परंपरागत खेती, कोदो, कुटकी का रकबा भी बढ़ा है। मैं जहाँ भी जा रहा हूँ लोग बैंक मांग रहे हैं, इसका मतलब है लोगों के पास पैसा आ रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बस्तर बदलाब की तरफ बढ़ रहा है, कई जगह कॉलेज, आत्मानंद स्कूल, हॉस्टल की मांग हो रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नक्सल समस्या को हल करने के लिए आम लोगों का विश्वास जीतना जरूरी है। अब हम लोगों तक पहुच रहे हैं, आय के साधन, रोजगार बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम जल, जंगल, जमीन पर अधिकार देने का काम कर रहे हैं।टाटा द्वारा अधिग्रहित जमीन वापस की, अबूझमाड़ में पट्टे बंटे हैं, दंतेवाड़ा में आवागमन की सुविधा, राशन दुकान, सोलर लाइट, सब लग रहा है। नये स्कूल खुल रहे हैं।

मुख्यमंत्री के संवाददाता सम्मेलन में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जगदलपुर विधायक संसदीय सचिव रेखचंद जैन मौजूद रहे।

मितान क्लब के युवा आमजनता तक पहुंचा रहे शासकीय योजनाओं की जानकारी : मुख्यमंत्री बघेल

0

आमजनता में आएगी जागरूकता, योजनाओं का उठा सकेंगे लाभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर विधानसभा के  ग्राम बकावंड में भेंट मुलाकात अभियान के दौरान राजीव युवा मितान क्लब के युवक राजेश से चर्चा के दौरान कहा कि राजीव युवा क्लब के युवाओं द्वारा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम सराहनीय है। इससे आम जनता में योजनाओं के प्रति जागरूकता आएगी और वे योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगे।

राजीव युवा मितान क्लब के राकेश ने भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि वे क्लब में युवाओं के लिए कई गतिविधियों का आयोजन करते है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा जो शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे है वह सरहानीय है। इससे वनांचल में रहने वाले लोग लाभान्वित होंगे। 

राजीव गांधी किसान न्याय योजना का सही समय पर मिल रहा है लाभ,अन्नदाताओं में है खुशी

भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री से मिलने आये राजनगर के संतराम पाटले ने बताया कि वे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राही है। साथ ही प्रदेशभर के किसान इससे लाभान्वित है किंतु बड़ी बात यह है कि किसानों को जरूरत के समय यह राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि बीज खरीदने, खेत बनाने,  बुआई और कटाई के समय सहयोग मिलने से किसानों में खुशी है। यह कहते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।

तीन लाख का बेचा गोबर, खरीद लिया मक्का मशीन

गोधन न्याय योजना से लाभान्वित कृष्णा देवांगन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

गोबर बेचकर किसी ने गहने खरीदे, किसी ने गाड़ी खरीदी तो कोई अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ा रहा है। गोबर से आर्थिक संपन्नता आ रही है और लोग अपनी जरूरत पूरी कर पा रहे है। लोगों से मिलने मुख्यमंत्री जब बकावंड पहुंचे तब चर्चा के दौरान कृष्णा देवांगन ने बताया कि उन्होंने तीन लाख रुपए का गोबर बेचे है और इस पैसे से मक्का मिलिंग मशीन खरीदा है। मुख्यमंत्री ने पशुपालक कृष्णा देवांगन की सराहना की और अन्य लोगों को भी योजना का लाभ लेने को कहा। 

तनुजा ने मुख्यमंत्री को अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का दिया धन्यवाद

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम की छात्रा तनुजा कश्यप ने मुख्यमंत्री को बकावंड में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने के लिए सभी बच्चों की ओर से धन्यवाद दिया । मुख्यमंत्री ने तनुजा से खूब पढ़ाई करने की बात कही और उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की ।

ज्ञातव्य है कि कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम में सुदूर वनांचल के ऐसे बालिकाओं को शिक्षा दी जाती है जिनके माता-पिता नहीं हैं, जो कमजोर वर्ग से हैं, शाला त्यागी और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं । छात्राओं को यहां पर पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, पाक कला, खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा सर्वांगीण विकास किया जाता है । उनकी भविष्य की आकांक्षाओं के अनुरूप उनका मार्गदर्शन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है । यहां आश्रम में बच्चों को उनकी आवश्यकता के सभी सामान कपड़े, स्टेशनरी भी निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं । 

गुण्डरदेही में व्यापारियों के साथ मारपीट करने वालें कांति सेना के 09 सदस्य गिरफ्तार बालोद पुलिस के संयुक्त टीम की तत्परता से 10 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

0

थाना गुण्डरदेही के अप०क0 111/2022 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506बी, 427, 452, 120 बी, 307 भादवि दिनांक 25.05.2022 को सर्व आदिवासी समाज के आव्हान पर तुएगोदी में आदिवासियों पर हुये हमलों को लेकर बालोद जिला बंद का आव्हान किया गया था। इसी संबंध में दिनांक 25.05.2022 के 12.00 बजे छत्तीसगढिया कांति सेना के द्वारा जबरन बंद करने के दौरान व्यापारियों से झडप वाद-विवाद करते हुये दुकान में तोड़फोड़ तथा लाठियों से मारपीट की गई। इसी मामले को लेकर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आहत का प्राप्त डॉक्टरी मुलाहिजा रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 307 भादवि एवं साक्षीयो के कथनो के आधार पर धारा 120 बी भादवि जोडी गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बी०एन०मीणा के निदेर्शन में पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर, अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम, अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य. डीएसपी राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम गठित कर प्रकरण के संदेही आरोपियों को रात्रि में ही टिम के द्वारा अथक प्रयास कर पुलिस हिरासत में लिया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन जीप क0 सीजी 04 एच 9979. लाठी-डंडे को जप्त किया गया। आरोपीगण01. दुष्यंत साह पिता शत्रुहन लाल साह उम्र 32 वर्ष साकिन रामेश्वर नगर मनपुरी थाना खमतराई रायपुर 02. कोमलचंद साहू पिता रेवाराम साहू उम्र 24 वर्ष साकिन रामेश्वर नगर मनपुरी थाना खमतराई रायपुर।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

03. उमेश यादव पिता स्व० केशव यादव उम्र 24 वर्ष साकिन भानपुरी शिव मंदिर दरीं तालान वार्ड नं0 04 रायपुर 04. लोकेश कुमार वर्मा पिता सनत वर्मा उम्र 31 वर्ष साकिन रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर। 05. अमन साहू पिता मनोज साहू उम्र 19 वर्ष साकिन जामुल आईपीएस स्कूल के पास थाना जामुल।। 06. अप्पू मेश्राम पिता दुखीतराम मेश्राम उम्र 31 वर्ष साकिन एसीसी लेबर केप क008 जामुल जिला दुर्ग। 07. भुपेश वर्मा पिता महेश वर्मा उग्र 20 वर्ष साकिन जामुल आईपीएस स्कूल के पास थाना जामुल। 08, नेमसिंग ठाकुर पिता स्व० झाडुराम उम्र 45 वर्ष साकिन भुसरेंगा थाना रनिचाइर जिला बालोद। 09. जागेश्वर वर्मा पिता शिव कुमार वर्मा उम्र 28 वर्ष साकिन एसीसी लेबर कैंप 2008 जामुल जिला दुर्ग।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने दी जगदलपुर को 56 करोड़ 42 लाख रुपए की सौगात

0

शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का हुआ लोकार्पण,फीफा द्वारा मान्यता प्राप्त फुटबॉल मैदान , रनिंग ट्रेक,जिम, वेट लिफ्टिंग, एवं सर्वसुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ 42 लाख रुपए के 27 निर्माण कार्यों की सौगात दी जिसमें 11 करोड़ 88 लाख रुपए के 8 निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं 44 करोड़ 54 लाख रुपए के 19 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है |

शहर में खेल गतिविधियों की सुविधा प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में नव निर्मित फीफा द्वारा मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ के पहले एस्ट्रो टर्फ मैदान , रनिंग ट्रेक, बास्केटबॉल मैदान,वाह्लीबाल मैदान, सर्वसुविधायुक्त जिम एवं वेट लिफ्टिंग तथा इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इन महत्वपूर्ण सौगातों के लिए विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण दिन है जब जगदलपुर की खेल सुविधाओं का विस्तार किया गया है हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए कृत संकल्पित हैं और उनकी मंशा है की छत्तीसगढ़ राज्य से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले जिसके लिए खेल विकास प्राधिकरण का गठन कर खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है जिसके लिए वे माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं आज उन्होंने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र को जो विकास कार्यों की सौगात दी है इससे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र विकास की नई गाथा लिखेगा इसके लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार |

रेखचंद के विकास की रेखा, जगदलपुर के जन जन ने देखा.. सीएम ने दी करोड़ों की सौगात, ये हुई न बात

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का साढ़े तीन साल में कायाकल्प हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में स्थानीय विधायक और संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विकास की जो बड़ी रेखा खींची है उसे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जन जन ने देखा है और अब संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज करोड़ों की सौगात दे दी। मुख्यमंत्री बस्तर के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। जगदलपुर बस्तर संभाग मुख्यालय है। लिहाजा मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक संभाग मुख्यालय की गरिमा के अनुरूप जगदलपुर को पूर्ण विकसित करने की कोशिशों में स्थानीय विधायक रेखचंद जैन दिन रात लगे रहते हैं। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्मठ सहयोगी रेखचंद जैन के जगदलपुर विकास के सपने को साकार कर रहे हैं। अब प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों की जनता से भेंट मुलाकात के दौर में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने विकास की सौगात देकर अभिभूत कर दिया। क्षेत्र की जनता कह रही है कि भूपेश हैं तो भरोसा है कि रेखचंद के प्रयास से जगदलपुर विकास का केंद्र बनेगा। विधायक रेखचंद जैन के प्रयास का परिणाम है कि मुख्यमंत्री ने सौगातों की बरसात कर दी। जगदलपुर विधानसभा सीट का नानगूर क्षेत्र तहसील बनेगा। नया थाना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी। मावलीपदर, नेतानार, पंडरीपानी एवं माड़पाल में आदर्श देवगुडी का निर्माण होगा।

नानगूर क्षेत्र को 108 एंबुलेंस की सौगात मिली है,जिसका मुख्यालय नानगूर होगा।नेतानार ,पनारापारा,भैरमगंज, बाण्डापारा,पोरागुडा,धनपूंजी, तुरेनार हाई स्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन होगा।

महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में नयी बिल्डिंग बनेगी। कनकापाल से लेदा एवं झीरम से एलंगनार , नेशनल हाईवे से लालबाग तक नयी सड़क का निर्माण होगा।

तीरथगढ़ में 2 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से निर्मित नेचर ट्रेल का लोकार्पण हुआ तो कोटमसर में 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इको काटेज एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर का भूमिपूजन भी सम्पन्न हुआ। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करोड़ों की सौगात दी तो जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता में खुशी के साथ विकास के विश्वास की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नानगूर एवं मंगलपुर (तीरथगढ़) के ग्रामीणों से शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे थे। जहां उन्होंने नानगूर क्षेत्र को उप तहसील से तहसील बनाने की घोषणा की तो साथ ही नानगूर पुलिस चौकी को नया थाना खोलने एवं सहकारी बैंक की नई शाखा नानगूर में खोलने एवं नानगूर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं महाविद्यालय खोलने की घोषणा की इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के मावलीपदर , नेतानार, पंडरीपानी एवं माड़पाल में आदर्श देव गुड़ियों की स्थापना की भी उन्होंने घोषणा की। नेतानार,पनारापारा,भैरमगंज, बाण्डापारा,पोरागुडा,धनपूंजी, तुरेनार हाई स्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन करने की महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की साथ ही शहर के महत्त्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के नये भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। ग्राम मंगलपुर (तीरथगढ़) में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की मांग पर कनकापाल से लेदा तक एवं झीरम से एलंगनार तक सड़क निर्माण जगदलपुर शहर में नेशनल हाईवे से लालबाग मैदान तक सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही शहर के चंद्रशेखर आजाद वार्ड में एतिहासिक भुतहा तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा की एवं तीरथगढ़ में 2 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से निर्मित नेचर ट्रेल का लोकार्पण किया एवं कोटमसर में 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इको काटेज एवं इंटरप्रीटेशन सेंटर के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। जहां उन्होंने मंगलपुर तीरथगढ़ की पपीता किसानों को मिनि ट्रेक्टर एवं पिक अप प्रदान की । ग्रामीणों की मांग एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दरभा ब्लाक मुख्यालय में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में छात्रावास निर्माण की घोषणा की। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र को महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र को जो यह महत्वपूर्ण सौगात दी है, उससे विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इन महत्वपूर्ण सौगात के लिए आभार व्यक्त करते हैं। गौरतलब है कि वर्षों से विकास को तरसते जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चप्पे चप्पे में विकास कराकर जनता को राहत देने क्षेत्रीय विधायक और संसदीय सचिव रेखचंद हमेशा तत्पर रहते हैं। वे कभी सब्जी बाजार जाकर सब्जी बेचने वाली महिलाओं से संवाद करके उनकी समस्याओं को दूर करने पहल करते हैं तो कभी श्रमवीरों के बीच पाये जाते हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों के गली कूचों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की पगडंडियों तक रेखचंद की विकास रेखा देखी जा सकती है।

MOST POPULAR

HOT NEWS