City Media - Page 1109 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1109

सर्व समाज ने की लौह नगरी में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग

0

दल्ली राजहरा – ग्राम घोटिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत करते हुए सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ने श्रमिक एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की।वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती शिरोमणि माथुर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर पालिका दल्लीराजहरा या नगर पंचायत चिखलाकसा में मेडिकल कॉलेज खोलने की अपनी मांग से अवगत कराया। उक्त मांग के समर्थन में दल्ली राजहरा क्षेत्र के विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने अपनी सहमति दी जिनमें प्रमुख रूप से श्याम लाल साहू ,घनश्याम पारकर, ईश्वर पटेल ,अनिल खोबरागड़े, राम दास मानिकपुरी ,अंकालूराम देवांगन ,रमेश कुमार सिन्हा, उत्तरा विश्वकर्मा ,योगेश यादव, दान सिंह चंद्राकर, तोरण साहू, दिलीप कुमार सोरी ,संतराम सेन, हीरालाल ठाकुर ,अनूप सोरी ,एल.के. क्रांति ,विपिन चंद्र लखानी ,गुलाबचंद कुकरेजा, बचित्तर सिंह ,संजय कुमार जैन, गौतम बेरा, राजेंद्र बेहरा ,अशोक बाम्बेस्वर ,एमएस श्रीजीत, अशोक लोहिया ,राजेंद्र तिवारी, हीरालाल पवार ,के. ईश्वर राव, शमीम सिद्दीकी आदि समाज प्रमुख शामिल हैं।

संसदीय सचिव, विधायक,क्रेडा चेयरमैन एवं जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं ने झीरम पहुंच दी शहीदों को श्रद्धांजलि

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद स्थल झीरम घाटी पहुंच वरिष्ठ नेता स्व महेंद्र कर्मा,स्व नंदकुमार पटेल,स्व विद्याचरण शुक्ल,स्व उदय मुदलियार,स्व दिनेश पटेल समेत शहीद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहीद नेताओं, कार्यकर्त्ताओं एवं पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा झीरम के शहीदों का वास्तविक सम्मान नहीं हुआ था आज जब संवेदनशीलता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा झीरम घाटी एवं जगदलपुर में झीरम शहीद मेमोरियल का अनावरण किया जाएगा तब शहीदों का वास्तविक सम्मान होगा |

विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने कहा की भाजपा शासनकाल में शहीदों की शहादत का सम्मान नहीं हो पाया था आज हमारे अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है जब उनकी याद में स्मारक का अनावरण किया जाएगा |

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की झीरम घाटी के शहीद नेताओं, कार्यकर्त्ताओं एवं जवानों को तब तक सच्ची श्रद्धांजलि नहीं मिल पाएगी जब तक आजाद भारत के इस सबसे बड़े नर संहार के दोषियों को उनके अंजाम तक नहीं पहुंचा दिया जाता है |

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा शहीद स्मारक के अनावरण के साथ ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी पर आज भी भाजपा के द्वारा झीरम मामले की जांच में अड़ंगा लगाकर उन शहीदों के हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाने से रोका जा रहा है शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि उस दिन होगी जब उनके हत्यारों को अंजाम तक नहीं पहुंचा दिया जाता है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा,प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव, प्रदेश सचिव सत्तार अलि,शहर महामंत्री,अनवर खान,हेमु उपाध्याय, अब्दुल सइद, पार्षद सूर्या पाणी, अमरनाथ सिंह, अवधेश झा, विजय सिंह,वेंकट राव, कुलदीप भदौरिया,विनोद कुकडे,विक्रांत सिंह,लव मिश्रा,शुभम नायडू, गणेश कावरे,विक्की निषाद तुलाराम, मानसिंह ठाकुर, मोहनीश नाग, जयदेव नाग सहित नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 27 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 56 करोड़ 42 लाख रुपये के 27 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 11 करोड़ 88 लाख रुपये के 8 कार्यों का भूमिपूजन एवं 44 करोड़ 54 लाख रुपये के 19 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ का पहला फीफा एप्रूव्ह सिंथेटिक फ़ुटबाल ग्राउंड विथ रनिंग ट्रैक का उद्गघाटन

0

जगदलपुर प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम के फ़ुटबाल मैदान को फ़ीफ़ा ने अंतरराष्ट्रीय मानक का प्रमाण-पत्र जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 44 करोड़ 54 लाख से अधिक राशि के 19 विकास कार्य का लोकार्पण और 11 करोड़ 88 लाख से अधिक राशि के 08 विकास कार्य का शिलान्यास किया

बस्तर में ग्रास रूट लेबल पर सामुदायिक फुटबॉल को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए ओडिशा भुवनेश्वर की आर्डोर फुटबॉल अकादमी, बस्तर जिला फुटबॉल संघ तथा बस्तर जिला प्रशासन के बीच एमओयू किया गया। इससे बस्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे।

बालोद जिला बंद को लेकर विवाद बढ़ा एफआईआर होने के बाद, अल्पसंख्यक समुदाय के संत एवं मुनि पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग  

0

बालोद जिला बंद को लेकर जिले भर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं  दिनांक 25/05/2022 को सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर तूएगोंदी में हुये विवाद को लेकर बालोद जिला बंद का आह्वान किया गया था, जिसमे  छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा जबरन बंद कराने के दौरान व्यापारियों से झड़प वाद विवाद करने एवं दुकानों व घरों में घुसकर तोड़फोड़ तथा लाठियों से मारपीट की गई, इसी मामले को लेकर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रं 111/22 धारा 147 148, 294, 506, 323, 427, 452, IPC के अंतर्गत कार्यवाही की गई जिसमे 12 आरोपी  एवं अन्य आरोपीयों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एक आरोपी दुष्यंत साहू पिता रामधन लाल साहू  को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जीप सीजी 04 एच यहां से 9979 को जप्त किया गया है प्रशासन द्वारा कहा गया की अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अतिशीघ्र की जाएगी सूत्रों द्वारा यह भी ज्ञात हुवा हैं की व्यापारियों द्वारा चर्चा की जा रही हैं | संगठनों द्वारा शांति पूर्ण बंद की अनुमति लेकर लाठी डंडों के साथ जबरदस्ती बंद कराने एवं घरो एवं दुकानों में घुस कर तोड़फोड़ एवं मारपीट की गई हैं अतः शासन द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अनुमति वालों पर भी इन्हीं धारोओं के अंतर्गत कार्यवाही की जाने मांग उठ रही हैं |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वहीँ दूसरी ओर बालोद जिला में कल प्रदर्शन के दौरान छतीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के संत एवं मुनि पर मंच से अभद्र टिप्पणी करने के कारण अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा अमित बघेल पर अपराध पंजीबध्द करने व गिरफ्तारी की मांग की जा रही हैं

बालोद जिला बंद को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं, एफआईआर होने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा संत एवं मुनि द्वारा अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग  आज सुबह से ही दल्लीराजहरा में सकल जैन समाज, मुस्लिम समाज, सिंधी समाज एवं अन्य समाज के सैकड़ों लोगों के द्वारा रैली निकाल कर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौपा एवं दल्लीराजहरा थाने में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की गई |

बालोद जिला बंद के दौरान उग्र आदोलनकारियों द्वारा व्यापारियों से मारपीट कई घायल

0

बालोद जिला बंद के दौरान गुंडरदेही में व्यापारियों एवं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के बीच दबाव पूर्ण दूकान बंद करने को लेकर हुई मारपीट में कुछ स्थानीय लोगों एवं व्यापारीयों को गंभीर चोट आई जिन्हें इलाज के लिये शासकीय प्राथमिक स्वस्थ क्रेंद्र में भर्ती कराया गया कुछ को हायर सेंटर रिफर किया

कुछ दिनों पहले जिले के पाटेश्वर धाम विवाद एवं तुएगोंदी में दो गुट के बीच हुए विवाद मामले में आज सर्व आदिवासी समाज, एवं छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने जिला बंद का आव्हान किया था. इस दौरान व्यापारी और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं,

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिले के गुरुर, गुंडरदेही, दल्लीराजहरा एवं डौंडीलोहारा मुख्यालय में कुछ दुकानें खुली रहीं. गुंडरदेही में बंद के दौरान मारपीट की गई, जिसमें कुछ व्यापारियों को काफी चोट आई है. बताया जा रहा है कि बंद के दौरान छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना जबरदस्ती दुकानों को बंद करा रही थी. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई.मारपीट के दौरान कुछ व्यापारियों को काफी चोट भी आई है।

वही मारपीट के बाद गुंडरदेही में माहौल उग्र हो गया। व्यापारियों ने इस तरह से बंद की कड़ी निंदा करते हुए गुंडरदेही थाने में लिखित शिकायत कर कार्यवाही किये जाने की मांग की हैं। दरअसल सर्व आदिवासी समाज एवं क्रांति सेना ने जिला बंद का आह्वान किया था।

किन्तु कुछ व्यापारी द्वारा कई दुकाने खोलकर रखी हुई थी | जिससे देखकर क्रांति सेना  के लोग आक्रोशित हो गये और दुकाने बंद करने के लिए लाठी लेकर सड़क पर उतर गए एवं व्यापारी से झुमा झटकी भी करने लगे जिसके कारण माहौल को ख़राब देख स्थानीय पुलिस द्वारा जिले में इसकी सूचना दी गयी इसके बाद बालोद से  अतिरिक्त पुलिस बल गुंडरदेही रवाना किया गया, साथ ही मौके पर पुलिस के तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। गुंडरदेही नगर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई |

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मिला तो गुड़ी के सामने रख दिए तीर-कमान और कसम ली कि नहीं करेंगे शिकार…इस फैसले से फ़ूड चेन.. ईको टूरिज्म, जैव विविधता..सभी पर पॉजिटिव असर

0

कांगेर नेशनल पार्क के सुदूर वनांचल स्थित गुड़ियापदर गांव के 120 आदिवासियों ने जंगल बचाने पेश की मिसाल…

राष्ट्रीय उद्यान के अंदर ये अधिकार देने वाला छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नानगुर के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हितग्राहियों को सौंपा सीएफआरआर सर्टिफिकेट

रायपुर 25 मई 2022 । कांगेर वैली नेशनल पार्क में दूरस्थ वनांचल गांव गुड़ियापदर । गांव में दूर-दूर फैले सिर्फ 29 घर , ऊंचे-ऊंचे साल के पेड़ और चारों तरफ पहाड़ी मैना का कलरव । घनघोर जंगल में स्थित इस गांव के गोंड़ आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपने तीर-कमान देवी को समर्पित कर दिए हैं और कसम खा ली है कि अब वे कभी शिकार नहीं करेंगे ।

कांगेर वैली नेशनल पार्क के सुदूर वनांचल गांव गुड़ियापदर में 29 आदिवासी परिवारों के 120 सदस्यों को जैसे ही पता चला कि उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मिलने वाला है , उन्होंने जंगल बचाने ऐसी पहल की जिसने मिसाल कायम कर दी है । सदस्यों ने गुड़ी के सामने शपथ ली कि अब कभी जानवर का शिकार नहीं करेंगे , जंगल की फ़ूड चेन और जैव विविधता बनाये रखने में मदद करेंगे ।

गुड़ी देवी से ली अनुमति – देवी माँ अनुमति दो कि हम जानवरों की बलि नहीं दें । हम सालों से चली आ रही अपने पूर्वजों की इस प्रथा को खत्म करना चाहते हैं । गुड़ियापदर देवी माँ ने इसकी तत्काल अनुमति दे दी । अनुमति मिलते ही गोंड समुदाय के सदस्यों ने तीर-कमान देवी के सामने अर्पित कर दिए । गुड़ियापदर में रहने वाले गोंड समुदाय के शंकर बारसे बताते हैं कि सुनने में भले ही काल्पनिक लगे लेकिन हम आदिवासी परिवारों को विश्वास है कि अपनी देवी से बात करते हैं और उनकी अनुमति लेकर ही कोई काम कर सकते हैं ।

आदिवासी परिवारों के हित में सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय प्रदेश में एक अनोखा उदाहरण है। छत्तीसगढ़ यह अधिकार देने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।

इससे पहले ओड़िसा में इस अधिकार को मान्यता मिली है। गुड़ियापदार कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित लगभग 29 घरों का एक छोटा सा गांव है। यहां रहने वाले गोंड समुदाय से संबंधित हैं और वर्षा आधारित खेती (चावल, कोदो-कुटकी, दाल और केले) और निर्वाह के लिए लघु वन उपज पर निर्भर हैं।

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार ( Community Forest Resource Right -CFRR ) का उद्देश्य-

संरक्षित वन क्षेत्र के गांवों में कई आदिवासी परिवार सैंकड़ों साल से रहते आ रहे हैं । पूर्वजों के समय से चली आ रही प्रथा के चलते वे जंगली जानवरों का शिकार करते हैं । लंबे समय से चले आ रहे शिकार के चलते कई जीव-जंतु विलुप्ति की कगार पर पहुँच गए हैं ।

सीएफआरआर मान्यता देने का मुख्य मकसद है कि वनों की रक्षा वही करें जो उस क्षेत्र को परंपरागत रूप से संरक्षित करते आ रहे हैं। इसलिए वह प्रबंधन का अधिकार भी उन्हें ही सौंपा जाए। इससे जीव जंतुओं को बचाने , जल संरक्षण और जंगल बचाने में मदद मिलेगी ।

जंगल में रह रहे आदिवासी समुदाय का भी लाभ –

सीएफआरआर मान्यता मिलने के बाद गुड़ियापदर गांव में रह रहे आदिवासी समुदाय को भी लाभ होगा । इन्हें सामुदायिक अधिकार मिलेंगे जिससे बाहरी अतिक्रमण को बढ़ावा नहीं मिलेगा । जानवरों का शिकार बंद होने से ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार बढ़ेगा जिससे इनकी भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । बाद में इन्हें सीमित एरिया में खेती के अधिकार देने पर भी विचार किया जाएगा ।

कांगेर वैली में सुनाई देगा पहाड़ी मैना का कलरव –

कांगेर वैली नेशनल पार्क पहाड़ी मैना के लिए प्रसिद्ध रहा है । लेकिन धीरे धीरे ये विलुप्ति की कगार पर पहुँच गयी । लेकिन अब इन्हीं आदिवासी परिवारों को ‘ मैना वॉरियर ‘ के रूप में तैयार किया जाएगा । जो मैना के लिए नेस्टिंग साइट , खाने के फल और मेटिंग को सुनिश्चित करेंगे । जिससे पहाड़ी मैना की संख्या बढ़ाई जा सके ।

बस्तर में सोलर स्ट्रीट लाइट रोशनी से क्षेत्रवासियों को मिल रहा अनुपम लाभ

0

बस्तर -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनकल्याणकारी विचार साकार होती नजर आ रही है । उनकी प्रमुख सोच बस्तर के गरीब जनता को अनेकों मूलभूत सुविधाओं से वंचित न होना पड़े जैसे सुदूर क्षेत्रों में ,प्रकाश लाईट व्यवस्था स्वास्थ्य , सुविधा शिक्षा सड़क पानी की सुविधाओं अधूरा न रहे । इसका महत्वपूर्ण अंग सोलर स्ट्रीट लाईट आज प्रत्येक गांव में ग्राम पंचायत के माध्यम से अंदरूनी क्षेत्र के गांव गलियों में शाम होते ही सोलर स्ट्रीट लाइट की प्रकाश जगमगाती हुई नजर आती है। इस सोलर स्ट्रीट लाइट से लोगों के लिये प्रकाश की अद्वितीय सुविधा बन गया है । जिससे जीरम जैसे जगहों पर जहाँ लाइट सुविधाओं नही है । वहां पर सोलर स्ट्रीट लाइट जगमगा रही है। स्वर्गीय राजीव गांधी की सपना साकार करते हुए सुदूर अंचल की गांव के गली-गली तक यह प्रकाश व्यवस्था पहुँचाया जा रहा है। तथा हवा तूफान आंधियों के चलते प्रत्येक गांव में बिजली जल्द गुल हो जाती है। जिससे गांवों में तीन चार दिनों तक बिजली नही रहती है । तो इस वक्त सौर स्ट्रीट लाइट हमेशा जगमगाते हुए दिखती है। और लोगों को अंधेरा से दूर करती है। जिससे लोगों को जहरीले किड़े मकोड़े से अनायास घटनाओं से बच रहें है। जो हमारे ग्रामीण अंचल में प्रकाश की व्यवस्था सदैव बनी रही है।
इस तारतम्य में बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विधायक लखेश्वर के सराहनीय योगदान से यह सुविधा जन जन तक पहुंच चुका है।

ज्ञात हो की इस सराहनीय पहल से क्षेत्र के सभी विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित कर रहें है। साथ ही जिस कांग्रेस के कर्मठ कर्त्ताओं अभिन्न सोच है। वास्तव में जनहितकारी जनकल्याण की सोच है। उनको सदैव आभार है, जो बस्तर जैसे सुदूर सुदूर अंचल में जहाँ अत्यधिक जंगल झाड़ियां होने के कारण बिजलियां हवा , आंधी तूफानों में लंबे समय तक गुल हो जाती है । जिससे सोलर स्ट्रीट लाइट तुरंत प्रकाशमय हो जाती है। और लोगों को तुरंत प्रकास की सुविधा मिल रही है। जिससे सुदूर अंचल के ग्रामीणों में खुशियां झलक रही है ।

झीरम घाटी के नक्सल हमले में शहीद हुए नेताओं और जवानों को बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने नमन करते हुए अर्पित की श्रद्धांजलि

0

25 मई 2013 को झीरम घाटी के नक्सल हमले में शहीद हुए नेताओं और जवानों को बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने नमन करते हुए अर्पित की श्रद्धांजलि |

बस्तर विधायक ने कहा कि नक्सल हिंसा के शिकार हुए लोगों की स्मृति में हर साल 25 मई को ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और दो मिनट की मौन धारण कर उनके लिए प्रार्थना की और कहा की अपने खून से छत्तीसगढ़ की धरती को सींचने वाले झीरम घाटी के शहीदों को ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ पर कोटि-कोटि नमन उन्होंने सदैव हिंसामुक्त, विकासशील, नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना देखा था यह हम सभी की ज़िम्मेदारी है उनके सपने को साकार करें |

मौजूद रहे दिनेश यदु, बालक राम जोशी,बैद्यनाथ मौर्य, अनिल परिहार, अंकित पारख, भिरगु तिवारी, कमल दुबे, वीरेंद्र कश्यप,राजेश कुमार, पूरन कश्यप,रघुनाथ यादव, अनूप तिवारी, निर्मल पांडे,झाली राम,सुमन नाग, डमरू राम, सतेंद्र, उषा, मेघनाथ,हरीश, गोविन्द, परमानन्द, सौरभ मंडल, एवं कार्यकर्त्ता व स्टॉफ उपस्थित रहे |

बस्तर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को गुजरात से सुरक्षित दस्तयाब किया गया

0

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा आम जनता के बीच पहुॅचकर सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत लोगों के समस्याओं का मौके पर निराकरण कर पुलिस और आम जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा स्वयं जनता के मध्य बैठकर पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा दौरान प्रार्थिया के द्वारा अपनी छोटी बहन को गुमशुदा होने की गुहार लगाई थी। जिस पर थाना कोतवाली जगदलपुर में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर जाॅच में लिया गया। पतासाजी के दौरान गुम इंसान को गुजरात में होना जानकारी प्राप्त हुआ।

जिस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में थाना से टीम गुजरात रवाना किया गया। गुम बालिका गुजरात के सुरत शहर में थी, जिसे आरपीएफ पुलिस की मदद से गुम बालिका सुरत में दस्तायाब किया गया है। गुम बालिका जो मानसिक रूप से कमजोर है, जो गरीब परिवार से है। आने जाने का साधन नहीं होने के कारण शहर में इधर-उधर भटक रही थी। जिसे टीम के द्वारा सुरक्षित दस्तयाब कर, वारिसानों को सौंपा गया। जिस पर वारिसानो ने बस्तर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS