City Media - Page 1124 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1124

दल्लीराजहरा की एक महिला हुई गुमशुदा

0

दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 26 की महिला दीपमाला मानिकपुरी अपनी बहन के बच्चे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दल्ली राजहरा से रायपुर निकली थी किंतु वह रायपुर में जाकर अपने पति के मौसा मौसी के यहां भाटापारा चली गई वहां से अपने मौसा के साथ कहीं चले गई जिसकी सूचना दीपमाला के पति आनंद दास को उसकी मौसी द्वारा दी गई जिसके पश्चात आनंद द्वारा अपने सभी रिश्तेदारों एवं परिचितों से दीपमाला के संबंध में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की पर कहीं पता नहीं चला दीपमाला नांदघाट के पास बदनारा की रहने वाली थी आनंद द्वारा दीपमाला के पिता से भी पतासाजी की किंतु उसका कहीं भी पता नहीं चला इसके पश्चात आनंद द्वारा दीपमाला की गुमशुदगी की सूचना राजहरा थाने में दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया|

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा कोंडागांव रेस्ट हाऊस में कांग्रेस कार्यकर्ताओ का समीक्षा बैठक लिया

0

भानपुरी…।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम नारायणपुर विधायक एवं अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप,जिला अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान,जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम,दलसाय मरकाम,तरुण गोलछा,सुखबती मरकाम,बलराम नेताम, सकुर खान,तब्बसूम बानो,नंदू दीवान वरुण सेठिया,देवेंद्र कोर्राम,रामपथ कोर्राम,धर्मा पाढ़ी विक्की कश्यप अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत मालगांव एवं गुफनी में श्री श्री माता फूलमती व तेलगिन माता का पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत मालगांव एवं गुफनी में श्री श्री माता फूलमती व तेलगिन माता का पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की है |

♦️ग्राम पंचायत मालगांव में ग्रामीणों की मांगों के अनुसार श्री श्री माता फूलमती की मंदिर के जीणोद्धार के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है |

♦️बस्तर विधायक ने कहा की हमारी रीती नीति और कार्य शैली को कभी नहीं भूलना चाहिए जिस तरह से हमारी संस्कृति को हमारे पूर्वजों ने संजोय कर रखा था उसको हमें आगे आकर निरंतर इसे बढ़ाना चाहिए और युवाओ में भी अपनी संस्कृति बढ़ाने के लिए और इसमें रूचि लेना चाहिए |

♦️मौजूद रहे दिनेश यदु, तुला राम सेठिया,चंपा ठाकुर,राम्या राम, पूरन सिंह ठाकुर,एवं ग्रामवासी, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

अनुपमा चौक पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता, जिन कारणों से पुल को तोड़ कर नया बनाया जा रहा वह कारण अभी भी यथावत

0

नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि पुराना पुल जो अनुपमा टॉकीज चौक पर स्थित थी इस पुलिया के अंदर से पेयजल की पाइप लाइन बीएसएनल व अन्य कंपनियों के फाइबर केबल की वजह से अंदर कचरा फसता था निगम मजदूर नाली में उतर कर बड़ी मुश्किलों से कचरे को साफ करते थे तब पानी की निकासी होती थी बरसात के दिनों में इन्हीं पाइपों से अवरुद्ध उत्पन्न होने से बारिश का पानी सड़कों में आता था कचरा पूरा बाहर निकल आता था जिससे आम जनमानस को असुविधा होती थी इन्हीं कारणों से लंबे समय से हमारी मांग थी कि यहां पुलिया का निर्माण हो और पुलिया निर्माण के समय इन बातों का पूरी तरह ध्यान रखा जाए की पुलिया के अंदर किसी प्रकार का पाइप/ फाइबर केबल या अन्य कोई क्रॉसिंग ना हो जिससे पानी निकासी में कोई बाधा ना हो और आम दिनों में या बारिश में पानी पुलिया के अंदर से पानी आसानी से निकल सके ।

सुरेश गुप्ता ने बताया कि जिस दिन पुलिया की खुदाई हो रही थी उसी दिन पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारी सिंह जी एवं इंजीनियर से लेकर सब इंजीनियर तक को बताया गया कि पुलिया के अंदर क्रॉसिंग पाइप एक भी ना हो और अधिकारियों ने आश्वस्त किया था की जो भी क्रॉसिंग पाइप होगी उसे नीचे या ऊपर कर दिया जाएगा जिससे पूर्व में जो समस्याएं हुई है व आने वाले समय में ना हो और जनता को इसका लाभ मिल सके।

सुरेश गुप्ता ने बताया के कल जब यह देखा गया की बीएसएनएल और रिलायंस का फाइबर केबल को नहीं हटाया गया है और यह फाइबर केबल बेड लेबल से 1 फीट की ऊंचाई में आ रहा है तो कल तत्काल उन्होंने दूरभाष के माध्यम से पीडब्ल्यूडी एसडीओ, सब इंजीनियर और निर्माण एजेंसी से बात कर तत्काल इस कार्य को रोक कर पहले फाइबर केबल को हटाया जाए। लाखों रुपए खर्च कर जो सुविधा आमजन को देने हेतु पुलिया का निर्माण किया जा रहा है यह फाइबर केबल को हटाए बगैर निर्माण करने का कोई औचित्य नहीं है भविष्य में यह परेशानी यथावत बनी रहेगी पब्लिक के पैसे का दुरुपयोग है सुरेश गुप्ता ने यह आरोप लगाते हुए कहा की क्या सिर्फ पैसे खर्च कर कमीशन के लिए कार्य कराया जा रहा है |

सुरेश गुप्ता ने मांग की है पुलिया की ढलाई को तत्काल रोका जाए और यह फाइबर केबल को नीचे या ऊपर किया जाए अन्यथा आम जनता के साथ इस निर्माण कार्य को रोका जाएगा और जनहित के पैसे का होने वाले दुरुपयोग से शहर की जनता को अवगत कराया जाएगा इस निरीक्षण के दौरान रोशन झा प्रेम आचार्य सूर्य भूषण सिंह अमर झा सतीश बाजपेई प्रेम यादव उपस्थित थे |

खूंटपदर खेल मेला में सम्मिलित हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

क्रिकेट एवं वालीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हो खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

क्रिकेट प्रतियोगिता में सिवनागुडा विजेता तथा खूंटपदर रहा उप विजेता तथा वालीबाल प्रतियोगिता में चिलकुटी विजेता तथा खूंटपदर रहा उप विजेता

एन एम डी सी के सी एस आर मद से खेल मेले के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदान की थी एक लाख रुपए

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत खूंटपदर के खेल मेला में शामिल हुए एवं विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए नगरनार स्टील प्लांट के प्रभावित ग्रामों में एन एम डी सी के सी एस आर मद से एक एक लाख रुपए प्रदान की गई है जिससे की यहां के खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया जा सके आज हमारी सरकार में बस्तर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है क्रिकेट के लिए जहां गांधी मैदान ( हाथा ग्राउंड ) का जीर्णोद्धार किया गया है वहीं फुटबॉल के लिए सिटी ग्राउंड को निखारने का काम किया गया है एथलेटिक्स के लिए इंदिरा प्रियदर्शिनी मैदान को संवारा गया है तो तीरंदाजी के लिए शहीद गुंडाधूर तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना की जा रही है जिसमें की विश्व स्तरीय तीरंदाज बनाने की क्षमता होगी इसके अलावा पंडरीपानी में एक नये ग्राउंड पर कार्य किया जा रहा है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की ….

” ना जीतना जरूरी है ना हारना जरूरी है “
” जिंदगी खेल है इसे खेलना जरूरी है “

उन्होंने विजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उप विजेता टीमों को और परिश्रम कर आने वाले दिनों में विजय होने के लिए प्रेरित किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ छत्तीसगढ़ कृषि विकास परिषद के सदस्य ‌जानकी राम सेठिया, वरिष्ठ नेता सीताराम सेठिया, सरपंच खूंटपदर रायबाली नाग,उप सरपंच दशरथ नाग, शिरो नाग,सुकुलधर बघेल,सुकरू बघेल,बुदरू नाग, लखेश्वर बघेल, मनीराम बघेल,सोभा, श्रीराम नाग,रामू सूर्यवंशी,जयमन बघेल, श्रीमती हेमा बघेल, लक्ष्मी बघेल,नीलावती नाग,डुपुता नाग, तुलाराम नाग,प्राण नाग,रुपाय पटेल,गनेशर नाग,कपूरचंद पटेल,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह,ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सेठिया, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव संजय नाग समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

पत्नी को तड़पता देख पति पहुँचा छुड़ाने, करेंट से दोनों की हुई मौत

0

भानपुरी l थाना भानपुरी क्षेत्र के ग्राम मधोता के साधुपारा में रहने वाली एक महिला खेत मे काम कर रहे पति को खाना देने के लिए जैसे ही पहुँची की अचानक करेंट की चपेट में आ गई, जिसके बाद पत्नी को तड़पता देख पति उसे बचाने के लिए आ गया, जहाँ दोनो की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही गाँव मे मातम छा गया, वही गाँव मे दोनों परिवारों में रो रो कर बुरा हाल हो गया है, घटना कि जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुँची, वही साथ मे फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है |

मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसडीओपी घनश्याम कामड़े ने बताया कि साधुपारा निवासी देवनाथ घर से 1 किमी दूर अपने खेत मे शनिवार की सुबह काम कर रहा था कि करीब 9 बजे के लगभग उसकी पत्नी मुठली खाना लेकर पहुँची ही थी कि खेत के पहले ही एक बिजली तार के चपेट में आ गई, करेंट लगते ही महिला तड़पने लगी, जिसे खेत मे काम कर रहे उसके पति देवनाथ ने देख उसे बचाने के लिए पहुँचा, जहां करेंट लगने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, घटना को आसपास के लोगो ने देखते हुए परिजनों को सूचना दी, जहां पति पत्नी की मौत की सूचना लगते ही गाँव मे मातम छा गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है, वही फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है |

पुसपाल में आयोजित युवोदय खेल मंडई एवं जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

पुसपाल,कैका चेरबहार,कैकागढ,धनियालूर,साडगूड एवं कुलगांव ग्राम पंचायतों के लिए लगाया गया विशेष जनसमस्या निवारण शिविर

80 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं 36 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र प्रदान की गई

जिला प्रशासन के आयोजन में स्वास्थय , पशुपालन, मछली पालन,वन विभाग,राजस्व, एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने लोगों की समस्याओं का किया समाधान

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत पुसपाल में छः पंचायतों पुसपाल, कैका चेरबहार, कैकागढ, धनियालूर, साडगूड एवं कुलगांव के लिए युवोदय खेल मंडई एवं विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा शासन की योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान की गई |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है जिसमें सभी विभागों के द्वारा आपके ग्राम पंचायत में ही विभिन्न समस्यायों का समाधान किया जा रहा है आज हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खुद लोगों से भेंट मुलाकात करने गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं हमारी संवेदनशील सरकार में किसी भी सरकारी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी |

युवोदय के वालेंटियर्स की तारीफ करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने में युवोदय के वालेंटियर्स का महत्वपूर्ण योगदान है कोरोनावायरस संक्रमण काल में लोगों को जागरूक करने एवं टीकाकरण के लिए जागरुकता फैलाने में आप सभी वालेंटियर्स का योगदान अविस्मरणीय रहा है |

उन्होंने कहा की आज हमारी सरकार में खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत लोगों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है शहीद महेंद्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक बीमा योजना के तहत लघु वनोपज संग्राहकों का बीमा किया जा रहा है बस्तर जिले में कुपोषण की विकराल समस्या को काबू में करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य संतोषी सेठिया,पदम नाग सरपंच पुसपाल,सोनमती सरपंच कैका चेरबहार, कैकागढ सरपंच जानकी राम,सारगूड सरपंच तरुनाथ, कुलगांव सरपंच सोनो कश्यप,धनियालूर सरपंच मोतीराम , अनुविभागीय राजस्व अधिकारी दिनेश नाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौतम पाटिल, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सेठिया, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया,रामनाथ सेठिया,मनीराम सेठिया,जाकबो उप सरपंच तरयीगुडा, सुरेश गुप्ता,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह,दंतेश्वर राव समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न

0

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की गई । भर्ती के लिए कुल 554 आवेदन जमा हुए थे जिनमें चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 151 है । लॉटरी प्रक्रिया चंपावती कश्यप सरपंच,श्री अनोज गुप्ता उपसरपंच, श्रीमती ज्योति कश्यप जनपद पंचायत सदस्य, प्रतिमा भारती जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र बड़ेदेवड़ा, श्री साभो राम कश्यप अध्यक्ष शाला विकास समिति,श्री उत्तम नाईक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष क्षेत्र करपावंड, श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता विधायक प्रतिनिधि, श्री बी.के. डोंगरे सहायक संचालक जगदलपुर , बीईओ श्री अरुण देवांगन, खरे सर, चंद्रिका देवांगन जिला शिक्षा कार्यालय जगदलपुर, श्री दयमन देवांगन, श्री सदन दास पंच, श्री अर्जुन पांडे कांग्रेस कार्यकर्ता , प्रिंसिपल श्री डी. के.कश्यप, समस्त शिक्षकगण एवम पालकगण की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया । चयनित अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र , निवास, जाति, पिछले कक्षा के अंकसूची की छायाप्रति, स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवम बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थी बीपीएल राशन कार्ड की छाया प्रति अनिवार्यतः जमा करें।

बस्तर सांसद दीपक बैज ग्राम पंचायत गुफनी में तेलगिन माता का पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

0

इस दौरान बस्तर सांसद बैज ने कहा की हमे हमारी आदिवासी ग्रामीण संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए। जिस तरह से हमारी संस्कृति को हमारे पूर्वजों ने संजो कर रखा था उसको हमें निरंतर बरकरार रखना है। साथ ही सभा के दौरान सांसद बैज ने ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया ।

इस दौरान सरपंच राम्या राम मौर्य,मंगतू बघेल,गुमान,सहदेव पुजारी,कोटवार सोनसाय बघेल, बैसाखू,रामेश्वर पांडे, लच्छू कश्यप पटेल,पुजारी रतिराम,गोपाल बघेल, रसिया कश्यप,सिरहा धनसिंग ठाकुर, सकरू, सांसद प्रतिनिधी सोसल मीडिया अनुराग महतो, जार्ज टोप्पो सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे |

दल्लीराजहरा से दुर्ग मार्ग पर माहला प्रेट्रोल पंप के पास ट्रक एवं पिकप के टक्कर से एक ड्राइवर की मौत

0

दल्लीराजहरा झलमला से कोहका तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 में माहला पेट्रोल पंप के के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीए 8723 के ड्राइवर टाकेश साहू पिता अरुण साहू निवासी ग्राम खुरसूर बोरिया आईरन ओर माइन्स से माल लेकर आ रहा था जिसने पिकअप जो कि दुर्ग की ओर से फल लेकर राज रा की ओर आ रही थी रात्रि 11:30 बजे के आसपास माला पेट्रोल पंप के पास ट्रक ड्राइवर ने पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया पिकअप ड्राइवर नरेश नागवंशी उर्फ शिवा नागवंशी निवासी ग्राम धोबीदंड की मृत्यु मौके पर ही हो गई सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर टाकेश साहू अत्यधिक नशे में था उक्त निर्माणाधीन सड़क में रात्रि कालीन समय में बड़े वाहनों की आवाजाही से धूल का गुबार ऐसा उठता है कि 10 मीटर तक कुछ भी दिखाई नहीं देता ऐसे में आम नागरिकों एवं छोटे वाहन चालकों का उस रोड से गुजर ना हो मुश्किल हो गया है निर्माण एजेंसी द्वारा नहीं सड़कों में सूचना बोर्ड लगाया गया है और ना ही नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाता है भविष्य में भी इस तरह की बड़ी दुर्घटनाएं घटने की आशंका है देखना है कि प्रशासन की नींद कब खुलती है और निर्माणाधीन एजेंसी से नागरिकों की सुरक्षा का उपाय कराया जाता है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS