City Media - Page 1150 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1150

पुलिस की सटोरियों पर लगातार कार्यवाही जारी

0

पुलिस टीम द्वारा 02 सटोरियों को दबिश देकर पकडा गया

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक कुमार गौरव साहु थाना प्रभारी अर्जुन्दा के हमराह में एक विशेष टीम गठित कर 02 सटोरियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।
मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है जहां थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत नामक सटटा खिला रहे थे, जो आज दिनांक 18.04.2022 को थाना अर्जुन्दा पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना मिलने पर दबिश देकर 02 सटोरियों को पकडा गया। जिनके विरूद्ध अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जो

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

01- अपराध क्रमांक 61/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट
आरोपी – चिमन साहू पिता बैशाखू राम साहू, उम्र 33 वर्ष, ग्राम मांसाभाठ थाना अण्डा, जिला दुर्ग जिसे गवाहो के समक्ष तलासी लिया,तो आरोपी चिमन साहू के कब्जे से एक नग डाट पेन, विभिन्न अंको में लिखा हुआ सट्टा पट्टी कागज व सट्टा नामक जुआ का नकदी रकम 280/- रूपये मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त् कर पुलिस कब्जा में लिया गया। जिसके विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

02- अपराध क्रमांक 62/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट
आरोपी – सुरेश कुमार पिता स्व0 माधव राम साहु उम्र 50 साल साकिन चीचा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद जिसे गवाहो के समक्ष तलासी लिया,तो आरोपी सुरेश कुमार के कब्जे से एक नग डाट पेन, विभिन्न अंको में लिखा हुआ सट्टा पट्टी कागज व सट्टा नामक जुआ का नकदी रकम 260/- रूपये मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त् कर पुलिस कब्जा में लिया गया। जिसके विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने और टुल्लू पंप उपयोग करने वाले पर छापामार कार्रवाई करने व टुल्लू पंप जप्त करने के लिए दिए निर्देश

0

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने नगर के आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा की भीषण गर्मी को देखते हुए आप लोगों से अपील की जाती है की नगर में किसी भी जगह व्यर्थ पानी बहने ना दे पानी के दुरुपयोग को रोकने का प्रयास करें सरकारी नलों में टोटी का उपयोग करें और घरों में टुल्लू पंप का उपयोग ना करें पेयजल की महत्व को समझने का प्रयास करें ताकि आम नागरिकों को घर-घर पेयजल उपलब्ध कराई जा सके इसलिए आप समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि नगर पंचायत का   सहयोग करते हुए पेयजल समस्या से निपटने में हमारी मदद करें क्योंकि आप सभी लोगों के सहयोग से ही हम समस्या का हल करने में सक्षम होंगे

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

नगर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने ली अधिकारियों कर्मचारियों की  आवश्यक बैठक आम नागरिकों व राहगीरों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों जैसे तहसील ऑफिस बस स्टैंड ,मस्जिद चौक विवेकानंद चौक व अन्य जगह पर प्याऊ घर की व्यवस्था नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा की गई है जिसका लाभ आम नागरिक ले रहे हैं और बाजार परिसर के पास वाटर एटीएम के माध्यम से शुद्ध नॉर्मल, व ठंडा पेयजल उपलब्ध नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा कराई जा रही है पेयजल अवस्था मे लापरवाही बरतने  वाले कोई भी अधिकारी कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे होगी त्वरित कार्रवाईबिना अनुमति कोई भी अधिकारी कर्मचारी , फील्ड वर्कर अवकाश पर नहीं रहेंगे इसका ध्यान रखें अन्यथा होगी कार्यवाही लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने भीषण गर्मी और पेयजल समस्या से निपटने के लिए नगर पंचायत डौंडीलोहारा के परिसर हाल में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान और सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष के उपस्थिति में नगर पंचायत के पेयजल विभाग के समस्त कर्मचारी फील्ड वर्कर और विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों प्लेसमेंट कर्मियों की आवश्यक बैठक नगर पंचायत के परिसर हाल में रखी गई

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसमें लोकेश्वरी गोपी साहू ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी और सब इंजीनियर को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नगर में भीषण गर्मी को देखते हुए आज की स्थिति में पूरे नगर मे बोर के माध्यम से ही पेयजल सप्लाई होती है लेकिन गर्मी के कारण वाटर लेवल नीचे चले जाने से पेयजल की सप्लाई में समस्या आ रही है इस को ध्यान में रखते हुए नगर हित में फ्री प्लानिंग के तहत कार्य को अंजाम देने का प्रयास करें क्योंकि शासकीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छात्रावास, कन्या मिडिल स्कूल, और संप वेल एवं नगर के कई जगह वार्डों में बोर का पानी सूख गया है जिसके कारण पेयजल की समस्या गहराती  जा रही है इस को ध्यान में रखते हुए कार्य करें ताकि हमारे नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध कराई जा सके और किसी भी स्थिति में पेयजल की समस्या का समाधान करने का प्रयास करें इस पर पूर्ण रूप से कार्य योजना बनाकर पेयजल विभाग के समस्त कर्मचारी फील्ड पर उतरे और कार्य करते हुए आम नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराएं जहां पर ज्यादा पेयजल की समस्या आ रही है

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

वहां पर टैंकर के माध्यम से पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करें और मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं सब इंजीनियर को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि नगर में कई वार्डों में आम नागरिकों द्वारा टुल्लू पंप के माध्यम से पानी खींच रहे हैं जिससे आम नागरिकों के घरों में भी पानी की समस्या और सार्वजनिक नलों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है इस को ध्यान में रखते हुए नगर के सभी वार्डों में छापामार कार्यवाही करते हुए तुल्लू पंप चलाने वाले लोगों के ऊपर कार्यवाही कर टुल्लू पंप पाइप व अन्य सामग्री तत्काल जप्त करने की निर्देश दिए गए हैं और वर्तमान में जहां पर बोर खनन हुआ है वहां मोटर पंप और अति शीघ्र सिंगल फेस 3 फेस विद्युत सप्लाई देकर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों और फील्ड वर्करो खास तौर पर पेयजल विभाग विद्युत विभाग और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए टीम भावना से काम को अंजाम देते हुए समस्त नगरवासियों को पानी बिजली और सफाई की सुविधा उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे क्योंकि हमारे लिए आम नागरिकों के मूलभूत सुविधा पानी ,बिजली सफाई सर्वोपरि है इस को ध्यान में रखते हुए कार्य करें कार्य में लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी कर्मचारी फील्ड वर्कर बख्शे नहीं जाएंगे उन पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी इसलिए सभी नगर पंचायत के कर्मचारी नगर हित लोकहित जनहित को ध्यान में रखकर पानी बिजली और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर कार्य करें और आम नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराएं इसका विशेष ध्यान रखें आगे लोकेश्वरी गोपी साहू ने डौंडीलोहारा नगर में बढ़ते हुए अवैध अतिक्रमण पर भी चिंता जाहिर करते हुए परिसर बैठक में नगर विकास के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है इसलिए माननीय कलेक्टर माननीय एसडीएम माननीय तहसीलदार से मांग की है डौंडीलोहारा में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्यवाही करने हेतु मांग किया गया है

ताकि नगर में विकास कार्य कराए जा सके इस पर भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहां कि नगर में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही करें और राजस्व वसूली में भी राजस्व कर्मियों को कार्य योजना बनाकर राजस्व वसूली करने की निर्देश दिए गए हैं एवं वाहन प्रभारी को भी सभी वाहन समय पर सही स्थिति में उपलब्ध रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं सभी कार्यों पर ट्री प्लानिंग के तहत कार्य करने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष ईश्वर आर्य पंकज चंद्राकर रामयश पटेल पुरुषोत्तम चंद्राकर रामगुलाल सिन्हा गोविंद उसके और वाहन चालक चेतन मरई डिलेश्वर महेंद्र बघेल सभी को मैनेजमेंट बनाकर कार्य करने के निर्देश लोकेश्वरी साहू द्वारा दी गई है आगे लोकेश्वरी साहू ने कहां नगर विकास में बाधा डालने वाले व्यक्तियों से सख्ती से निपटा जाएगा और हमारे सभी तमाम विरोधियों एवं आलोचकों को मै प्रणाम करती हूं जिससे मुझे विकास कार्य कराने में मजबूती और गति मिलती है इसलिए शासन प्रशासन को विकासकार्य करने आम नागरिकों को हमारी सहयोगकरनी चाहिए ताकि विकास कार्य को गति दी जा सके

खैरागढ़ जिले के राजस्व प्रस्ताव की प्रशासकीय मंजूरी

0

प्रस्तावित जिले की सीमाओं का निर्धारण, मंगाई जाएगी दावा आपत्ति

रायपुर। खैरागढ़ जिला बनाने की घोषणा के बाद रविवार को मंत्रालय में मुख्य सचिव कार्यालय के अफसरों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप एक प्रस्ताव सुबह भेजा। राजस्व विभाग को प्रस्ताव मिलने के बाद दोपहर बाद जिला बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए इसकी प्रशासकीय मंजूरी विभाग ने दे दी है। अब नए जिले के गठन की शेष कार्रवाई पूरी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही अब इसकी सीमाओं का निर्धारण कर दावा-आपत्ति के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी। शनिवार को देर रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा खैरागढ़ के परिणाम को प्रमाण पत्र लेकर प्रत्याशी यशोदा वर्मा के मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के मुताबिक नए जिला गठन की घोषणा कर दी। रविवार को राज्य शासन के द्वारा इसकी सूवना राजस्व विभाग को भेजी गई। राजस्व विभाग ने राज्य शासन की ओर से मिली सूचना के आधार पर इसका प्रशासकीय अनुमोदन कर दिया है। जिला गठन के संबंध में प्रस्तावित जिले की सीमाओ का निर्धारण करने के साथ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होगी। इस पर नागरिकों से दावा आपत्ति मंगाई जाएगी है। दावा आपत्ति की सुनवाई के बाद जिला गठन की अधिसूचना जारी की जाती है। प्रदेश में नए जिले की घोषणा के बाद अब जिलों की संख्या 33 हो जाएगी। बताया गया है कि राजस्व एक्ट में किसी भी जिले की सीमा में परिवर्तन का प्रावधान है। राज्य सरकार इसे कर सकती है।

जिला बनाने की प्रक्रिया तेज-एक्का

राजस्व सचिव नीलम नामदेव एक्का ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के निर्माण की प्रक्रिया राजस्व विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। विभाग को इसका प्रस्ताव मिल गया है। प्रस्ताव के अनुरूप इसका प्रशासकीय अनुमोदन कर जारी कर दिया गया है।

भूपेश ने कहा- रमन को खैरागढ़ में साबित करने का मिला था मौका, पर वो भी गंवा दिया

0

केंद्र में लंबित हजारों करोड़, भाजपा सांसदों की चुप्पी पर मुख्यमंत्री ने साधा निशाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का राजनीतिक भविष्य अंधकार में है। वैसे भी उनकी पूछपरख कम हो गई थी। एक मौका उन्हें खैरागढ़ में खुद को साबित करने के लिए मिला था, लेकिन उन्होंने वो भी गंवा दिया। सीएम ने कहा, खैरागढ़ चुनाव में कांग्रेस की जीत डॉ. रमन सिंह के लिए अलार्म है। खैरागढ़ में डॉ. रमन सिंह ने पूरी ताकत झोंक दी थी। फिर भी उन्हें हार मिली। उन्होंने कहा, जिला बनाना जीत का एक कारण हो सकता है। डॉ. रमन सिंह ने 9 जिले बनाए थे, लेकिन सिर्फ मुंगेली में ही जीत हुई थी।

चार जिलों के दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर हेलीपेड में मुख्यमंत्री ने केंद्र में लंबित राज्य के हिस्से के हजारों करोड़ को लेकर भाजपा सांसदों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद केंद्र के सामने छत्तीसगढ़ की लंबित राशि की मांग नहीं करते हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसलिए इनकी बोलती बंद है। वो समझते हैं कि इससे विरोध होगा। उन्हें छत्तीसगढ़ के हित में बात करनी चाहिए। अगर यह पैसा छत्तीसगढ़ को मिलता तो राज्य के हित में होता। उन्होंने बताया कि 11 हजार करोड़ यहां जो सीआरपीएफ के लोग पदस्थ हैं, उनका पैसा काट लिया गया है। 13 हजार करोड़ हमारे सेंट्रल एक्साइज का है। 4141 करोड़ की राशि कोयले में रायल्टी का है। जून में जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि बंद हो जाएगी। इससे साढ़े पांच हजार करोड़ का नुकसान राज्य को होगा। राज्य का हजारों करोड़ रुपये लंबित है, मगर भाजपा सांसद मुंह नहीं खोलते। स्वास्थ्य विभाग को मिले पुरस्कार को लेकर उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ को बहुत सारे विभाग में पुरस्कार मिलते जा रहे हैं, काम कर रहे हैं।

सरकार की योजनाओं को जनता ने स्वीकारा

मुख्यमंत्री ने कहा, एक बार फिर छत्तीसगढ़ सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता ने अपनाया है। चाहे राजीव गांधी किसान न्याय योजना हो या फिर जितनी भी गरीबों, आदिवासियों के लिए योजनाएं संचालित की है, उन्हें खैरागढ़ की जनता ने स्वीकारा है। उनका आभार व्यक्त करता हूं।

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला बनने से भाजपा दुखी-कांग्रेस

0

रायपुर 17 अप्रैल , खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला बनने पर भाजपा के द्वारा खैरागढ विधानसभावासियो को बधाई नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता खैरागढ़ छुई खदान गंडई के जिला बनने से बेहद दुखी लग रहे हैं।खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतदान के एक दिन पहले तक वोट लेने खैरागढ़वासियों के हर सुख दुख में खड़ा होने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय चुनाव परिणाम भाजपा के विपरीत आते ही अपने दावों से मुकर गये। और यही दगाबाजी भाजपा का चरित्र भी है।खैरागढ़ विधानसभा के मतदाताओं को खैरागढ छुई खदान गंडई जिला बनने से जो अपार खुशियां मिली है।उन खुशियों में भाजपा शामिल नही हुई। जिला बनने को 22 घण्टे होने जा रहा लेकिन अब तक रमन सिंह धरमलाल कौशिक विष्णु साय के सोशल साइट एवं भाजपा के ऑफिशियल सोशल साइट में कहीं भी खैरागढ़ की जनता को जिला बनने की बधाई संदेश नहीं दिख रहा है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि खैरागढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साढ़े तीन साल के सफलतम कार्यकाल जिसमे हर वर्ग के साथ न्याय हुआ सर्वहारा वर्ग की विकास की बेहतर योजना बनी जिससे छत्तीसगढ़ नवा छत्तीसगढ़ बनकर देश मे उभरा उस पर मुहर लगाकर भूपेश है तो भरोसा है के नारा को और ताकत दी है। खैरागढ को  जिला बनाने की घोषणा से कांग्रेस को चुनाव में जीतने मिलने का दावा कर भाजपा खैरागढ़ उप चुनाव में अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही है। जिला बनाने से अगर जीत होती जो रमन सरकार ने 9 जिलों का निर्माण किया था जिसमें से एक जिला मुंगेली को छोड़कर बाकी के 8 जिलों में 2018 के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था।खैरागढ उपचुनाव में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने15 साल के कुशासन भ्रष्टाचार घोटालेबाज किसान आदिवासी मजदूर युवा विरोधी रमन सिंह  धरमलाल कौशिक विष्णुदेव साय से किनारा किया साथ ही  भाजपा के 9 निष्क्रिय सांसदों से भी परहेज किया। खैरागढ़ के उपचुनाव में राज्य के बाहर से नेता भेजकर झूठ फरेब का जो भ्रम जाल बुनने की कोशिश की वो भी नाकाम रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा वादा अनुसार और निर्धारित समय से पहले खैरागढ़ छुईखदान गंडई को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार का आभार एवं  खैरागढ़ छुईखदान गंडई को जिला बनने की क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते  हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहा सो किया के नीति पर चलती है जनता से किए वादों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जनता के द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों का अक्षरशा पालन करती है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने कांग्रेस के 2018 जन घोषणा पत्र के 90% से अधिक वादों को पूरा कर छत्तीसगढ़ के जनता का विश्वास को जीता है और इसी विश्वास के दम पर 2023 के आम चुनाव में भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम लहरायागी और भाजपा विपक्ष में बैठे रहेगी।

रेल आंदोलन में शामिल नोयल पुरषोत्तम का मसीही समाज द्वारा स्वागत

0

पिछले दिनों बस्तर रेल आंदोलन मे मसिह समाज के नोयल पुरूषोत्तम जी ने 75 वर्ष की आयु मे इस भीषण गर्मी में 170 किलो मीटर रावघाट से जगदलपुर पदयात्रा मे अपनी इस बुजुर्ग अवस्था बस्तर विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने पर आज ईस्टर पर्व के शुभ अवसर मे लाल चर्च प्रांगण मे रेव्ह शामुएल सुना , रेव्ह लारेंस दास के प्रार्थना के उपरांत मसिह युवाओं दवारा फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया , इस अवसर पर समाज के महत्वपूर्ण पद्वाधिकारी प्रमोद चौधरी , रोजवीन दास , बिनीत जोना , स्वरूप राज दास , मुन्ना सिरिल , नेलवीन दास , दिपक जोशी ,अभिषेक जोना , अलबर्ट सोमा , नितेंद्र नाथ , विजय भूषणम , प्रकर्ष राव पत्की सैकडों की संख्या मे युवा मौजूद थे

क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च दल्ली राजहरा में ईस्टर पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया।

0

दल्ली राजहरा – क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च दल्ली राजहरा में ईस्टर पुनुरूथान दिवस प्रभु यीशु मसीह के जी उठने की आराधना हुई मसीही कलीसिया ने ईस्टर पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया।

सर्वप्रथम चर्च के अध्यक्ष/पास्टर एडिसन सागर जी के कलीसियाई प्रार्थना और मसीही गीत से पुनुरूथान दिवस की आराधना प्रारंभ हुई।

ईस्टर पर्व पर मसीही महिला मंडल, यूथ व सन्डे स्कूल के बच्चों ने विशेष गीत प्रस्तुत किया।

मुख्य वक्ता ब्रदर बीजू मैथ्यू जी संदेश देते हुए कहा कि हमारे पापों के कारण प्रभु यीशु मसीह ने क्रूस पर अपना बलिदान दिया और आज पुनुरूथान दिवस वह दिन हैं जैसा प्रभु यीशु मसीह ने कहा था कि मैं तीसरे दिन मृतकों में जी उठूंगा यीशु मसीह के जी उठने शुभ पुनुरूथान दिवस से मुक्ति और उद्धार का मार्ग हर मनुष्य के जीवनों में शांति और छुटकारा लाये।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने ईस्टर पर्व की बधाई देते हुए कहा यह पर्व यीशु मसीह के त्याग और बलिदान और पुनः जी उठने का पर्व है प्रभु यीशु मसीह अमन शान्ति, प्रेम,त्याग और सेवा के प्रतिमूर्ति थे। उनके द्वारा दिखाये हुए मार्ग को जीवन में आत्मसार करना चाहिए।

विशेष अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,संतोष पांडेय,रवि जायसवाल, प्रदीप बबलू,रामू शर्मा, पप्पू पंजवानी, ने भी ईस्टर पर्व पर मसीही समाज को बधाई दी।

ईस्टर पर्व की आराधना में वरिष्ठ पास्टर बी कुमार,उपाध्यक्ष अनीश दास, सचिव एडवर्ड एस्टिफन,सहसचिव विवेक मसीह,कोषाध्यक्ष भूषण कदम,उपकोषाध्यक्ष चिन्ना डेनियल, पंचायत मेम्बर नितिन राम,मनोहर कुमार, जैन राजेश वरिष्ठ सदस्य अरुण कुमार दास, अरविंद दास, नीरज लाल,अतुल कालेस, शीतल लाल,प्रभुदास, राकेश जॉन, संतोष देवांगन, सपन बेंजामिन, सी एच आज़ाद,राजू पिल्ले,डेविड,सिमोन सेनगुप्ता, जितेंद्र दयाल, रजमन, नरेश,जोजी जॉन,फूलचंद,दीनू,जकर्याह प्रकाश बेंजामिन,विवेक दिलावर,सुभाष नेगी, दिलीप नेगी,नितेश मसीह,शिशिल अल्बर्ट,सरिता सागर, विनीता दास,नीलिमा राम,निशा राम,कुसुम दास,डॉ अनुग्रहिता जॉन,जया कदम,अंजू, लक्ष्मी, नर्मदा, इंदु,रितु शालनी,प्रतिभा अल्बर्ट,भारती स्टीफन,सुनीता बेनेट, मेरी आज़ाद,के रेचल, के सोसन, मार्था डेनियल,शोभा बेंजामिन,गूंजा डेविड,स्मृति कालेस,जया श्रीवास्तव,सुजाना दास,सगिनी बाई,कनक लता,वी विश्वास,मीता लाल, दीपिका लाल,एल्मा सेल्मा विलसन,स्मिता जॉर्ज,शान्ति बाई, हेमलता, चंद्रिका, उषा,रेखा हरपाल,अनुस दास,शेरोन राम,अमन बेनेट,सी एच शुभम, साहित्य जॉन, आकाश जॉन,सौरभ देवांगन,आयुष दास,एनोश इब्राहिम, आशीष अशोक दास,कशिश कदम,हरिश, विशु, तनिष्क लाल, जॉय मसीह,सिने राम,प्रार्थना डेनियल,रिया सागर, सिमरन सागर,हन्ना,सी एच स्तुति,पलक बेंजामिन, रिबिका,मिली स्टीफन,शेरीन एस्टिफन,सिनी कालेस, चिंकू, जॉयस, एनोश जॉन,मिनी स्टीफन,श्रेया कालेस सहित बड़ी संख्या में कलीसिया के सदस्य आराधना में उपस्थित रहे।

साँसद, विधायक,क्रेडा अध्यक्ष व महापौर ने किया नवीन जे.के.नेत्र चिकित्सालय व रेटिना केयर अस्पताल का उद्घाटन…

0

स्वास्थ्य सम्बंधित हर सम्भव मदद हेतु हमारी सरकार कटिबद्ध- सांसद बैज

जगदलपुर/आज बस्तर साँसद दीपक बैज,बस्तर विधायक व प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन,हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार व नगर निगम महापौर सफिरा साहू व स्थानीय पार्षद राजेश राय ने जगदलपुर गंगानगर वार्ड गीदम रोड में डॉक्टर डि.के.पराशर के सुपुत्र के नवीन जे.के.नेत्र चिकित्सालय व रेटिना केयर अस्पताल का फीता काट कर उद्घाटन किया..

इस अवसर पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने डॉक्टर डि.के.पराशर के सुपुत्र को नए प्रतिष्ठान हेतु अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा..आज हमारा बस्तर लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर होता जा रहा है..आज हमारी सरकार व हम सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है..निश्चित रूप से आधुनिक सुविधाओं के साथ इस नए अस्पताल के शुभारंभ होने से बस्तर की जनता को अपने नेत्र सम्बंधित स्वास्थ्य को लेकर बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी..जिसका पूरा लाभ बस्तर की जनता को इस अस्पताल के माध्यम से मिलेगा..साँसद दीपक बैज ने कहा उम्मीद करता हूँ,इस प्रतिष्ठान से..लोगों को जीवन के प्रति बेहतर दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करेगा।

काका ने मामा की अहंकार को तोड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की तथा अपने राज्य को बचाने की दी नसीहत…..

0

🟥 जगदलपुर में भी जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया…

🟥 खैरागढ़ में मिली जीत के बाद जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने मतदाताओं का धन्यवाद कर इस आशीर्वाद के लिए जनता का आभार जताया, उन्होंने कहा कि खैरागढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाकर साबित किया कि भूपेश हैं तो भरोसा है.

🟥 ….यह कांग्रेस की नीतियों की जीत…..

🟥 खैरागढ़ की जनता से किया गया वादा कांग्रेस की भूपेश सरकार तय समय सीमा में ही पूरा करेगी….

उपचुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद खुश हैं और उत्सव मना रहे हैं. इस जीत के बाद खैरागढ़ में कार्यकर्ताओ ने अनोखे तरह से जश्न मनाया. खैरागढ़ की सड़कों पर सीएम का मुखौटा लगाकर सैकड़ों कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और जीत का जश्न मनाया और भूपेश है तो भरोसा है का नारा भी लगाया.

🟥 छत्‍तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के साथ खैरागढ़ को जिला बनाने की चुनावी घोषणा का अपना वादा मुख्यमंत्री ने मजह 24 घंटे के अंदर ही पूरा किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने साले वारा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे करती है. वहीं जालबांधा को उप तहसील बनाने की घोषणा भी उन्होंने की.

🟥 राजीव शर्मा ने कहा कि संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने सभी वर्गों का ख्याल रखा और सभी के लिए काम किया फिर चाहे वो युवा, महिला, मजदूर या किसान हो परिवार के मुखिया की तरह सबका ख्याल रखा है जिसका ये परिणाम है कि अब तक के सारे उपचुनाव में हमें सफलता मिली.

जगदलपुर….
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है कांग्रेस को नगरीय ही नहीं बल्कि ग्रामीण खासकर वन क्षेत्र में अच्छी खासी बढ़त मिली 21 चरणों में हुई मतगणना में केवल 3 चरणों में ही भाजपा को मामूली बढ़त मिली खैरागढ़ उपचुनाव में मिली जीत के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने जनता का और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि खैरागढ़ के लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है। पिछली सरकार ने 9 जिले बनाए थे लेकिन उन्हें वर्ष 2018 के आम चुनाव में केवल मुंगेली को छोड़कर 8 जिलों में करारी हार का सामना करना पड़ा था | शर्मा ने कहा कि यह जीत खैरागढ़ की जनता की जीत है खैरागढ़ की जनता से किया गया वादा सरकार तय समय सीमा में ही पूरा करेगी शर्मा ने इस जीत को सरकार के साढ़े तीन साल के कामों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में राज्य में अब तक 4 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुए इन चारों चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की जो अपने आप में रिकॉर्ड है भाजपा की इस हार से सबसे ज्यादा नुकसान रमन सिंह को हुआ उन्होंने इस चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए सेमीफाइनल बताया था खैरागढ़ को अपनी मातृभूमि बताते हुए रिश्तो की दुहाई दी थी इसलिए यह उनके खुद के लिए आलार्मिग है भाजपा ने प्रदेश के अपने सभी नेताओं के साथ पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री और दो केंद्रीय मंत्रियों को भी मैदान में उतारा फिर भी हार का सामना करना पड़ा। शर्मा ने कहा कि सदन में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 68 से बढ़कर 71 पहुंच गई जबकि विपक्ष की ताकत 22 से घटकर अब 19 रह गई है प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक सरकार के कार्यकाल में चार बार उपचुनाव हुए हैं खैरागढ़ में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद खुश हैं और उत्सव मना रहे हैं. इस जीत के बाद खैरागढ़ में कार्यकर्ताओ ने अनोखे तरह से जश्न मनाया. खैरागढ़ की सड़कों पर सीएम का मुखौटा लगाकर सैकड़ों कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और जीत का जश्न मनाकर भूपेश है तो भरोसा है का नारा लगाने लगे. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की न्याय योजनाओं- राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों की खरीदी और वैल्यू एडीशन, तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रुपए करने जैसी योजनाओं से लोगों को सीधा फायदा मिला है. राज्य सरकार किसानों की कर्जमाफी और किसानों को धान का 2500 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने वायदे पर भी खरी उतरी है केवल जिला बनाने भर से जीत नहीं मिलती है।

नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर के खिलाफ होने वाले अविश्वास प्रस्ताव का मतदान स्थगित मिला हाई कोर्ट से स्टे

0

नगर पंचायत गुंडरदेही में कल अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग होनी थी उसके 1 दिन पूर्व ही गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर को हाईकोर्ट से राहत मिली हैं। 18 अप्रैल 2022 को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान को कोर्ट ने स्थगित कर दिया हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमन्त सोनकर ने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिस पर रविवार को कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात यह फैसला दिया कि अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान स्थगित कर दिया जाए

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

गुंडरदेही नगर पंचायत के 15 पार्षदों में 13 पार्षद ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। यही अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर बीजेपी पार्टी समर्थक है। 4 अप्रैल 2022 को नगर पंचायत गुंडरदेही के 13 पार्षदों के द्वारा बालोद कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर के खिलाफ हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके पश्चात हस्ताक्षर ओं का सत्यापन भी कराया जा चुका था एवं कलेक्टर द्वारा 18 अप्रैल को मतदान कराने के निर्देश दिए गए थे। 13 पार्षदों के हस्ताक्षर होने के बाद से यह तय माना जा रहा है कि अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर का पद से हटना तय है। लेकिन अध्यक्ष द्वारा हाईकोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर उसमें स्थगन ले लिया जिसे पार्षदों के मन में मायूसी का माहौल पैदा हो गया है भाजपा की आपसी गुटबाजी एवं अध्यक्ष के प्रति आक्रोश का समाधान किस तरह किया जाता है यह समय ही बताएगा

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is k-g-f-2-1024x1024.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS