बस्तर की माटी ने कई जनप्रतिनिधि दिए हैं पर जैसी सादगी और ईमानदारी झितरु दादा में थी वह आज के जमाने में ढूंढने से नहीं मिलेगी उक्त बातें शनिवार को बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मूली में प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अविभाजित मध्य प्रदेश शासन में चार बार विधायक व आबकारी मंत्री रहे स्व झितरुराम बघेल का प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्य अतिथि के आसंदी से कही लखमा ने मूली के बाजार स्थल पर मूर्ति का अनावरण किया और बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल के इस प्रयास की सराहना की लखमा ने कहा कि बस्तर की राजनीति में झितरु दादा ने सादगी की मिसाल पेश की उन्होंने बस्तर क्षेत्र विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं ।
विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि झितरु दादा हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते थे और बस्तर के लोगों की समस्या और मांगों को लेकर आवाज भी बुलंद किया संगठन के कई पदों में रह कर बस्तर में कांग्रेस के नींव को मजबूत किया आज उनकी बदौलत है की हमनें अच्छे कार्य कर रहे है और उनकी मार्गो पर चलकर एक ऐसे इतिहास रचने जा रहे है जो की यह एक ऐसे व्यक्ति जो की अपनी शासन काल में भी लोगों एवं कार्यकर्ताओ को सहजकर रखा था ।
बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि झितरु दादा हमेशा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरक बने रहेंगे और आने वाले समय में उनकी जन्मदिवस और पुण्यतिथि पर जरूर उनको याद करते हुए सेवा सत्कार होती रहनी चाहिए ताकि दादा की कमी किसी को ना हो पाए ।
इस दौरान मौजूद रहे विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन , विधायक चित्रकूट राजमन बेंजाम, क्रेड़ा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, उमाशंकर शुक्ला ,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्य्क्ष बलराम मौर्य ,दिनेश यदु,जानकी राम सेठिया ,ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम बिसाई , गणेश बघेल ,उत्तम नाइक,फतेसिंह परिहार ,सुशील मौर्य,धनुरजय, दिलीप सेंगर ,जानकी राम भारती,गोपाल तिवारी ,जगमोहन बघेल ,चम्पा ठाकुर , सुखदेई बघेल ,आशीष मिश्रा , कविता साहू ,रुकमणि कर्मा , अनिल पांडे,श्याम कुमारी धुव ,भृगु तिवारी ,रियाज खान, मधुनिषाद ,अनिल परिहार ,शंकर बघेल , बुदरू राम,श्रवण कुमार,अर्जुन पांडेय, विक्रम सिंह, हेमू उपाध्याय,रतन कश्यप,मनोहर लूनीया,मानसिंह, महेंद्र बघेल, नित्या चंद्राकर, विजय,जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, मोहनीश नाग,तुलसी राम, मजहर खान, मोना पाडी, बृज, आयतु राम,मिठू राम,एवं गांव की माता बहनें व समस्त कार्यकर्त्तागण ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
1429वें बंगाली नववर्ष ( पोईला बोइसाख ) एवं बंगीय समाज के 39 वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन
समाज के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बंगीय समाज का बस्तर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है बंगीय समाज के 39 वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा की जिन उद्देश्यों से बंगीय समाज की स्थापना की गई थी आज आप सभी की एकजुटता और समाज के प्रति समर्पण देखकर लगता है की समाज के गठन का उद्देश्य सफल रहा आप सभी ने मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना है आपके समाज के लिए जब भी जो भी सहयोग होगा उसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहुंगा ।
1429 वें बंगाली नववर्ष जिसे पोइला बोइसाख भी कहा जाता है की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा की माता लक्ष्मी एवं माता काली से आराधना करते हैं की यह नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए तथा हम सभी निरोग रहें ।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जगदलपुर बंगीय समाज के अध्यक्ष मनोरंजन राय,पुलक भट्टाचार्य,राणा घोष, रामप्रसाद, माणिक वेदज्ञ, अमित दास, दिलिप बनिक, नारायण चंद्र डे,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह सहित बंगीय समाज के पदाधिकारियों समेत सम्मानित सदस्य उपस्थित रहेे।
बस्तर विधायक ने कहा की सभी प्रतियोगीयों को बधाई एवं शुभकामनायें सभी खिलाड़ियों ने इस हिस्से के भागीदार बने खेल एक खिलाडी भावना से खिलाड़ी के लिए खेल भावना का होना बहुत ही आवश्यक है खेल से जंहा शारीरिक विकास होता है वही बौद्धिक विकास भी होता है और खिलाड़ियों को यह भी आवश्यक है की हमारे पूर्वजों के समय से खेले जा रहे है खेल कबड्डी, खो-खो ऐसे विभिन्न खेल है जो की हमारे अपनों को याद दिलाती है ऐसे खेलों का भी आयोजन करना चाहिए ताकि आने वाले पीढ़ी को भी ऐसे खेलों का अनुभव हो और आप सभी को पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की
आप सभी को ज्ञात हो की यह आयोजन बड़े देवड़ा में कई वर्षों से चली आ रही है इस बार कई टीमों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था अंतः में आखिर दो टीमों के बीच फ़ाइनल मैच खेला काफ़ी रोमांचक रहा खिलाड़ियों ने बहुत ही शालीनता पूर्वक खेलते हुए खेल का प्रमाण दिया है वही इसमें धनपुर और मगनार के मध्य खेला गया मगनार के खिलाड़ियों बहुत ही अच्छा खेलते हुए 15 ओवर के मैच को 12 ओवर में तब्दील में बदल दी धनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाये वही मगनार की टीम ने लछय का पीछा करते हुए मात्र 12 ओवर में ही पूरा कर लिया इस मैच धुरंदर बल्लेबाज व मेन ऑफ़ द मैच एवं मेन ऑफ़ द सीरीज दुलसिंग रहे जो की पुरे मैच में 91 रन बनाकर प्रथम पंक्ति में रहे
जिसमें मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य धनुरजय, सरपंच विघनेस्वर, गोपाल कश्यप,जगम राम, अनत राम,मगरू बघेल, भगवान बघेल,कमलू भारती, रुपसिंहपुजारी,नरसिंह,कुलधर,टीकाराम,मीनू, हेमसागर,तुलाराम बैध, धनानंद,सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे
पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में राजहरा पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगो पर कार्यवाही कर रही है। गत एक माह में राजहरा पुलिस ने जुआ/सट्टा एक्ट के तहत 20 कार्यवाही कर 23 लोगो को गिरफ्तार किया और 42645 रु जप्त की है। आबकारी एक्ट के तहत 16 कार्यवाही कर 16 लोगो को गिरफ्तार किया और 49.88 ली शराब की जप्ती की है। किंतु कुछ आदतन बदमाश कार्यवाही होने के बाद भी अपनी आदतों में सुधार नही ला रहे हैं जिसे देखते हुए राजहरा पुलिस ने बदमाशों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया और ऐसे लोगो को चिन्हित कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और जिला बदर की कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि वार्ड क्र 25 निवासी मनोज पिपरे अवैध गतिविधियों में लिप्त है । मनोज पिपरे के विरुद्ध थानां राजहरा में जुआ/सट्टा एक्ट के 6 प्रकरण, मारपीट के 01 प्रकरण दर्ज है, इसके कृत्यों को प्रतिबंधित करने 05 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है जिसमे 151, 107, 116 (3) और 110 द. प्र. स. की कार्यवाही शामिल है। उक्त कार्यवाहियों के पश्चात भी इसके गतिविधियों में सुधार नही आ रहा था, जिसको देखते हुए थाना प्रभारी राजहरा अरुण नेताम ने मनोज पिपरे को जिला बदर करने हेतु छ ग राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिवेदन तैयार कर निर्धारित मध्यम से जिला दंडाधिकारी बालोद की ओर प्रेषित किया है ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इसके अलावा अवैध गतिविधियों में लिप्त दो व्यक्ति लिनेश बंसोड़े और शेखर निर्मलकर वर्तमान में जिला बदर हैं। गत वर्ष पांच व्यक्तियों सतीश सोनी, सिन्नी, ईश्वर साहू, यूसुफ खान, नवीन ठाकुर को जिला बदर किया गया था जिनकी म्याद पूरी हो गई है। नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की ने बताया कि वार्ड क्र 25 निवासी मनोज पिपरे को जिला बदर करने हेतु प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी बालोद की ओर प्रेषित किया जा रहा है। इसके अलावा पूर्व में अभिषेक राव, पृथ्वी नेपाली और मो. मेराज का जिला बदर हेतु प्रतिवेदन भेजा जा चुका है जो विचाराधीन है । अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगो को जिला बदर करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर मांगी छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना
मिलन संघ संस्था आड़ावाल के द्वारा ओरना कैंप दुर्गा मंडप में आयोजित गंगा वरण अधिवास कीर्तन में तीन दिवसीय हरे रामा हरे कृष्णा भजन कीर्तन में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए संकीर्तन का लाभ लिया एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हमारी संस्कृति में के लिए कीर्तन-भजन आध्यात्मिकता एवं मानसिक शांति के लिए आवश्यक है मिलन संघ आड़ावाल द्वारा जो तीन दिवसीय गंगा वरण अधिवास कीर्तन हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन का आयोजन किया गया है समस्त श्रद्धालू इसका लाभ उठाएंगे इस आयोजन को आयोजित करने वाले सभी आयोजकों को इस संकीर्तन की सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ श्यामल मैत्रा,अमित दास, वासूदेव हालदार,श्याम घोष,मणीलाल हलदार, विकास जी, भारती दास, तुलसी, लक्ष्मी दास,पार्वती मालाकार, पूर्णीमा पाल एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया समेत श्रद्धालू उपस्थित रहे
जगदलपुर – कलयुग में चिरंजीवी कहे जाने वाले श्री बजरंगबली हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के श्री श्री टेकरी वाले हनुमान मंदिर तीर्थ में किया जाएगा l श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के प्रधान पुरोहित श्री नारायण प्रसाद जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान जी महाराज को स्नान कराने उपरांत पूजन और आरती की जाएगी तत्पश्चात 7:30 बजे चोला अर्पण और हनुमान चालीसा सहित हनुमान अष्टक बजरंग बाण का पाठ किया जाएगा !
उसके बाद 9:00 बजे अखंड सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ होगा जो अगले दिन सुबह 11:00 बजे तक लगातार चलेगा ।
जन्मोत्सव आयोजन के क्रम में आगे पंडित जी ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्तजनों के द्वारा मंदिर प्रांगण में 11000 दीप जलाया जाना सुनिश्चित हुआ है तदोपरांत रविवार को प्रातः 11:00 बजे अखंड सुंदरकांड पाठ समाप्त होने पश्चात हवन पूजन और भंडारा कार्यक्रम में प्रसाद वितरण किया जाएगा पंडित जी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शहरवासी उपस्थित होकर पुण्य काल का लाभ उठाएं
गत वर्ष करोड़ों की लागत से बने कोपागुडा मंडी का भी शेड हुआ था धराशाही, उच्च-स्तरीय जांच की दरकार
दोनों मंडी निर्माण कार्य में एक ही ठेकेदार व अधिकारी की भूमिका संदेह के घेरे में करपावंड उप-मंडी का एमबी बुक भी हुआ गायब, शहर में चर्चा
बकावंड
बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के करपावंड उप-मंडी का शेड धराशाही हो जाने के कारण दर्जनों व्यापारियों का इमली-महुआ-धान ख़राब हो गया है. शेड धराशाही होने के सप्ताह गुजर जाने के बाद भी मंडी बोर्ड का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है. जगदलपुर मंडी बोर्ड के बड़े-छोटे सभी अधिकारियों ने इस मामले से अनजान बनते हुए अपनी दूरी बना ली है.
शेड धराशाही होने के बाद अब इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं. क्षेत्र के व्यापारियों ने रोषपूर्ण स्वर में अब कहना शुरू कर दिया है कि करपावंड उप-मंडी के निर्माण के समय ही इसके निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल खड़े किये गए थे लेकिन जगदलपुर के एक ठेकेदार के स्थानीय जन-प्रतिनिधि से अच्छी जान-पहचान के कारण निर्माण के समय पूरी जांच नहीं हो पायी जिस कारण उसका परिणाम आज सामने है. इन्ही व्यापारियों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व ही कई लाख रुपयों की लागत से इस शेड का निर्माण किया गया था किन्तु कमीशन की लालच में गुणवत्ता में हेरफेर किये जाने के कारन मंडी शेड की आज ये हालत हो गयी है.
विडम्बना यह है कि मंडी शेड गिरने के बाद भी अब तक कोई मंडी का जिम्मेदार अधिकारी इस जगह पहुंचकर मामले की तहकीकात नहीं किया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय मंडी का शेड गिरा उसी दौरान एक ट्रक से कुछ सामान भी खाली किया जा रहा था किन्तु तेज़ आवाज के साथ शेड चरमराकर गिर गया जिससे वहां कार्यरत मजदूर भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन, ट्रक इसकी चपेट में आ गया. करपावंड उप-मंडी के निर्माण एवं गुणवत्ता-विहीन कार्य किये जाने को लेकर इसकी शिकायत कई बार तत्कालीन मंडी के प्रबंध निदेशक एवं उनसे जुड़े अधिकारियों को भी की गयी किन्तु स्थानीय मंडी के तकनीकी अधिकारी एवं निर्माण में लगे ठेकेदार की मिलीभगत के कारण जांच का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया.
वर्तमान में उक्त मंडी के निर्माण से जुड़े अधिकारी भी अभी जगदलपुर मंडी में ही पदस्थ हैं. उनसे जब इस मामले में जानकारी मांगी गयी तो उनका कहना था कि इस बाबत उन्हें कोई जानकारी नहीं है क्योंकि इस मामले से सम्बंधित सभी दस्तावेज अनुपलब्ध हैं अतः वे इस मामले में कुछ भी जानकारी नहीं देने की स्थिति में हैं.
विदित हो कि जगदलपुर स्थित पुरानी मंडी के बदले शहर से 8 किलोमीटर दूर कोपागुडा में नयी मंडी का निर्माण भी उसी ठेकेदार द्वारा किया गया है जिसने करपावंड उप-मंडी का निर्माण कार्य कुछ वर्षों पूर्व किया था और उसी तकनीकी अनुविभागीय अधिकारी द्वारा नई मंडी के निर्माण कार्य की देखरेख की गयी थी. यह मंडी भी करपावंड उप-मंडी के धराशाही होने के कुछ समय पूर्व हलकी आंधी में धराशाही हो गया था जिसकी जांच स्थानीय लोगों के दबाव में तत्कालीन कलेक्टर ने कराने की घोषणा की थी लेकिन अब तक उक्त जांच की रिपोर्ट सामने नहीं आ पाई है. समय रहते अगर उप-मंडी करपावंड के ध्वस्त होने के मामले की जांच मंडी बोर्ड के उच्च अधिकारी कराएं तो नयी मंडी के निर्माण कार्य में भी ठेकेदार द्वारा बरती गयी कई अनियमितताएं सामने आ सकती है.
इस मामले में जगदलपुर मंडी के तकनीकी विभाग से जुड़े अनुविभागीय अधिकारी मनोज त्रिपाठी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले से सम्बंधित कोई जानकारी नहीं है, आप मंडी के उच्च अधिकारियों से इस मामले की छानबीन कर सकते हैं. लेकिन जब करपावंड उप-मंडी का निर्माण कार्य उन्ही के देखरेख में किये जाने की बात पूछी गयी तब वे कतराते हुए अपना पल्ला झाड़ते नजर आये.
सट्टेबाज़ी के तार भारत के अन्य शहरों सहित दुबई से भी जुड़े होने के सबूत मिले
कांकेर पुलिस का सट्टेबाजी के विरुद्ध महाअभियान जारी…..
कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही आईपीएल ऑन लाईन सट्टा, खाईवाल सहित 07 आरोपी गिरफ्तार |
आरोपियों के कब्जे से कुल 105000 रुपया नकदी रकम सहित कुल 15 मोबाईल,02 लैपटॉप, राऊटर,35 एटीएम,40 बैंक पासबुक तथा घूम घूम कर सट्टा का कारोबार करने में प्रयुक्त बलेनो कार तथा एक मोटर साइकिल भी जप्त सभी आरोपियों के कब्जे से जप्त सामग्री की कीमत कुल 20 लाख रुपये अनुमानित हैं |
मुख्य खाईवाल हर्षित सरकार गिरफ्तार। पेशे से रोबॉटिक्स इंजीनियर है गिरफ्तार आरोपी हर्षित सरकार, आरोपी देवव्रत फार्मासिस्ट है व अन्य लोग भी वेल एजुकेटेड हैं |
गिरफ्तार आरोपियों में एक झारखंड का दूसरा उत्तर प्रदेश तथा तीसरा मध्य प्रदेश एवं एक भिलाई शेष तीन कांकेर जिले के निवासी है |
खाईवाल हर्षित सरकार जगदलपुर में फ्लैट लेकर अवैध कारोबार चला रहा था |
आरोपियों से जप्त मोबाईल, लैपटॉप में महादेव ऑनलाइन एप और ऑन लाईन आईडी के माध्य्म से आईपीएल सट्टा का 1 करोड़ अधिक का ट्रांजेक्सन होना पाया गया |
आरोपी गण 40 से अधिक अलग अलग बैंक खातों का उपयोग कर सट्टे का लेनदेन करते थे सभी बैंक खातों की जानकारी एकत्र किया जा रहा है तथा अकाउंट की रकम में होल्ड करने हेतु प्रतिवेदन भी प्रेषित किया जा रहा है।
आरोपीगणों ऑनलाइन सट्टेबाजी हेतु इंस्टेंट अकाउंट का प्रयोग कर सट्टेबाजी का लेनदेन करते हैं, प्राइवेट बैंकों में ऑनलाइन अथवा बैंक शाखा में जाकर 05 से 10 मिनट के अंतराल में ही खाता चालू करा इंस्टेंट एटीएम, चेक बुक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं जिसमें बैंको द्वारा वेरिफिकेशन के लिए 15 से 20 दिन का टाइम होता है उसी दौरान इंस्टेंट बैंक अकाउंट में लाखों का लेनदेन कर आरोपीगणों अकाउंट वेरिफिकेशन होने से पहले ही इंस्टेंट अकाउंट का उपयोग करना बंद कर दिया करते थे |
गिरफ्तार आरोपीगण किराए के बैंक खाते से भी सट्टेबाजी के कारोबार का लेनदेन करते थे, आरोपियों के कब्जे से बरामद एटीएम एवं पासबुक देश के विभिन्न राज्यों के व्यक्तियों के नाम से होने की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार आरोपी गणों से में पूछताछ में जानकारी मिली है कि वे बैंक के एजेंटों से भी फर्जी खाता खुलवाने में सहायता लेते हैं इस संबंध में भी पुलिस विवेचना कर रही है
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सट्टेबाजी के तार छत्तीसगढ़ व भारत के अन्य शहरों सहित दुबई से भी जुड़े होने के अहम सुराग मिले है।
गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर थाना कांकेर से पुलिस टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु रवाना की गई है।
थाना कांकेर और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. अनुराग झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस ने आईपीएल ऑन लाईन सट्टा पर कार्यवाही कर खाईवाल सहित 07 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कांकेर शहर में तीन व्यक्ति बोलेरो कार में घूम घूम कर ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी का काम कर रहे हैं सूचना की तस्दीक हेतु कांकेर पुलिस द्वारा मकड़ी मोड़ में मुखबीर के द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दिया गया जहां लाल रंग की बोलेरो कार क्रमांक सीजी 19 बी एन 7666 कार में १-आरोपी देवव्रत विश्वास पिता निपेन्द्र नाथ विश्वास उम्र 24 वर्ष निवासी पंखाजूर २-आरोपी कमलेश मजुमदार पिता मनोज मजुमदार उम्र 22 वर्ष निवासी पी वी 99 एवं ३-आरोपी हर्षित सरकार पिता हरिदास सरकार उम्र 24 वर्ष निवासी पखांजूर मिले जिससे पुछताछ करने पर ऑनलाइन महादेव एप और ऑन लाईन आईडी के माध्यम से आईपीएल मैचो में हारजीत का दाव लगाकर सटटा खिलाना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया ने बताया कि आईपीएल सटटा में उन्होंने जगदलपुर में अविनाश अतुल्य अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है जहां बेस बनाकर संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे हैं जिसमें उसके अन्य साथी १-हिमेन्द्र कुमार पिता निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश २-रुकेश कुमार निवासी रांची झारखंड तथा ३-रोहित गुप्ता निवासी सागर मध्यप्रदेश है जो ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी का काम कर रहे हैं। आरोपी हर्षित सरकार ने बताया कि उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए जगदलपुर में अविनाश अतुल्य अपार्टमेंट जगदलपुर में दस हज़ार रुपये में किराए पर फ्लैट लिया है जहां उसने अपने नाम पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट लाइन एवं राउटर लगा के रखा है जिस पर वाटसअप माध्यम से लोगों के द्वारा रुपयों का लेन देन कर दाव लगाने पर सट्टेबाजी का कारोबार किया जाता है। आईपीएल मैच समाप्ति के बाद दाव लगाने वालों की जीत हार का हिसाब कर रुपयों को खाता में भेज दिया करता है। जो लोग नगदी लेनदेन करते हैं उस से प्राप्त रकम कैश डिपॉजिट मशीन के माध्यम से डाल दिया करता है मौके पर कार्रवाई कर आरोपी हर्षित सरकार, कमलेश मजुमदार, देवव्रत विश्वास के कब्जे से कुल 6 मोबाइल कुल ₹19000 नगदी प्रथम एवं बलेनो कार जप्त किया गया एवं थाना कांकेर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपियों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कांकेर से पुलिस जगदलपुर रवाना की गई। जगदलपुर में जगदलपुर पुलिस की सहायता से अविनाश अतुल्य अपार्टमेंट ब्लॉक बी 302 में दबिश दिया गया। फ़्लैट के अंदर पुलिस द्वारा तलाशी ली गई जहां आरोपी हिमेन्द्र कुमार पिता सुभाष राव निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश , रुकेश कुमार पिता उमेश राव उम्र 25 वर्ष निवासी रांची झारखंड तथा रोहित गुप्ता पिता केदार प्रसाद गुप्ता निवासी सागर मध्यप्रदेश के द्वारा फ्लैट के अंदर के लैपटॉप एवं मोबाइल फोन पर सिस्टम इनस्टॉल कर आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार करना पाया गया पुलिस को तलाशी में 68000 रुपया नकदी रकम सहित कुल 09 मोबाईल,02 लैपटॉप, ब्रॉडबैंड राऊटर,35 नग एटीएम,40 बैक पासबुक, एवं एक मोटर साइकिल बरामद हुई सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जगदलपुर में गिरफ्तार आरोपी गढ़ ने बताया कि उनका एक साथी बॉबी राजू कनौजिया भिलाई गया हुआ है जिसकी गिरफ्तरी हेतु टीम भिलाई भेजी गई टीम द्वारा आरोपी बॉबी राजू कनौजिया पिता राजू कनौजिया उम्र 32 निवासी भिलाई के ठिकाने में दबिश दिया गया जिसके कब्जे से कुल 13500 रुपया नकदी रकम ऑनलाइन सट्टा खेलने में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया, सभी 07 आरोपियों के कब्ज़े कुल 100500 रुपया नकदी कुल 15 मोबाईल,02 लैपटॉप, राऊटर,35 एटीएम,40 बैक पासबुक तथा घूम घूम कर सट्टा का कारोबार करने में प्रयुक्त बलेनो कार तथा एक मोटर साइकिल भी जप्त की गई है। सभी आरोपियों के कब्जे से जप्त सामग्री की कीमत कुल 20 लाख रुपये अनुमानित हैं, आरोपियों से जप्त मोबाईल, लैपटॉप में महादेव ऑनलाइन एप और ऑन लाईन आईडी के माध्य्म से आईपीएल सट्टा का 1 करोड़ अधिक का ट्रांजेक्सन होना पाया गया आरोपीगणों ने ऑनलाइन सट्टेबाजी हेतु इंस्टेंट अकाउंट का प्रयोग कर सट्टेबाजी का लेनदेन करते हैं, मुख्यतः प्राइवेट बैंको में ऑनलाइन अथवा बैंक शाखा में जाकर 05 से 10 मिनट के अंतराल में ही खाता चालू करा इंस्टेंट, एटीएम, चेक बुक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं जिसमें बैंकों द्वारा वेरिफिकेशन के लिए 15 से 20 दिन का टाइम होता है उसी दौरान इंस्टेंट बैंक अकाउंट में लाखों का लेनदेन कर आरोपी गण अकाउंट वेरि फिकेशन होने से पहले ही इंस्टेंट अकाउंट का उपयोग करना बंद कर दिया करते थे गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ सट्टेबाजी के तार छत्तीसगढ़ तथा भारत के अन्य शहरों सहित दुबई से भी जुड़े होने की अहम सुराग मिले है। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर अन्य आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम रवाना की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपी गण के विरुद्ध धारा 4(क)जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया है तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्षन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेष बागड़े पर्यवेक्षण अधिकारी के निर्देशन मे अवैध जुंआ सट्टा एवं अवैध षराब ब्रिकी रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर थाना गुरूर पुलिस भ्रमण पर निकला था कि दिनांक 15.04.2022 को ग्राम भ्रमण के दौरान रेड कार्यवाही कर सट्टा पट्टी नामक जुंआ खिलाते आरोपी खिलावन साहू पिता शिवनारायण साहू आयु 54, निवासी वार्ड क्रं 11 गुरूर को सांई जनरल स्टोर्स भरदा के पास पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी व नगदी रकम 1500 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर, सहायक उप निरीक्षक विष्वजीत मेश्राम, आरक्षक योगेन्द्र सिन्हा, छगन सिन्हा, महेन्द्र जैन, का सराहनीय योगदान रहा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
रायपुर15 अप्रैल । केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को महंगे फ्यूल के लिए जिम्मेदार बताये जाने को बेशर्मी भरा बयान बताते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फ्यूल पर वैट टैक्स बाकी राज्यों से बहुत कम है और हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वेट टैक्स में 2 प्रतिशत की कटौती भी की गई है। यह सब जानते हुए भी केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी अपनी नाकारा मोदी सरकार को जलील होने से बचाने और भ्रम फैलाने के लिए राज्य सरकार को वेट टैक्स में कटौती करने को कह रहे हैं। ईंधन के दाम पिछले 20 दिनों में 11 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। पिछले आठ सालों में केंद्र सरकार ने बार-बार पेट्रोल और डीजल पर करों में वृद्धि कर जनता से 26 लाख करोड़ रुपये वसूल लिए हैं। इस प्रायोजित और बेरहम लूट को भी महिमामंडित करते हुए हरदीप पूरी कह रहे हैं कि यह पूरा पैसा विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है, जबकि सत्य यह है कि बर्बाद अर्थव्यवस्था, अनियंत्रित महंगाई और उफनती बेरोजगारी के बीच केवल मोदी सरकार के कुछ उद्योगपति मित्रों का ही विकास हो रहा है।
आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी छत्तीसगढ़ आकर खुलेआम झूठ बोल रहे हैं कि वह बायोडीजल और एथेनॉल को प्रोत्साहन देने के लिए काम कर रहे हैं जबकि छत्तीसगढ़ सरकार पिछले दो-तीन साल से चावल से एथेनॉल बनाने की अनुमति पाने के लिए प्रयासरत है मगर उनके द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।मोदी सरकार नहीं चाहती कि बायोडीजल और इथेनॉल को प्रोत्साहन मिले और उनकी मुनाफाखोरी पर कोई आंच आए।वास्तव में केंद्र सरकार और तेल कंपनियों द्वारा की जा रही सामूहिक लूट से जनता हलकान हो चुकी है। क्रूड आयल के घटते दामों के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल का गणित मोदी सरकार को छोड़ किसी को समझ नहीं आ रहा है। केंद्र सरकार को जनता की जेब कि नहीं अपने मुनाफे और उद्योगपतियों की तिजोरी की चिंता है।