City Media - Page 1180 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1180

गुरुर पुलिस की अपील माल वाहन ट्रेक्टर में सवारी न बिठाए ,ग्राम पेवंरो में आयोजित किया गया विधिक जागरूकता शिविर

0

ग्रामीणों को दी गई सरल विधिक ज्ञान की जानकारी

आज दिनांक 26.03.2022 दिन शनिवार को ग्राम पेवंरो में विधिक जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में ग्राम सरपंच, उप सरपंच, पंच सहित गांव के ग्रामीणों ने कानून की बारिकियों को समझा एवं जाना उपस्थित ग्रामीणों को थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा महिला के अधिकार, अपराध रोकथाम संबधी जानकारियॉ, यातायात का उल्लधंन करने से होनी वाली हानियों,माल वाहन म वाहन ट्रेक्टर में सवारी न बिठाए ,दुपहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग न करें,

सायबर अपराधोें से बचने के तरीके बताये गये। आमजन को शराब सेवन से परिवार/समाज को होने वाली हानियों बताया कर समझाया गया, गुरूर पुलिस द्वारा आम जनता से शराब पीकर वाहन नही चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय फोन का उपयोग नही करने व षासन द्वारा मान्यता प्राप्त बैंकों में निवेश करने हेतु सुझाव दिया गया। बाहर से आने वाले अनजान व्यक्तियों से पुछताछ करने व गांव में आने से मना करने कहा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

नाबालिक बच्चों से संबधित अपराधों की सूचना थाना में देने कहा गया। सामाजिक बुराई अपराध शराब, सट्टा, जुआ जैसे अपराधों से मुक्त ग्राम बनाने हेतु थाना प्रभारी द्वारा आग्रह किया गया। वृद्वजनों के लिए सिनियर सिटीजन एक्ट, घरेलु हिंसा, बाल अपराध आदि कि विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच माधुरी देवी जोशी, उप सरपंच होमप्रकाष साहू, पंच मुकेश हिरवानी, पार्वती सिवाने, कलिन्द्री ठाकुर, सरस्वती सेन, उषा साहू, सैलेन्द्री साहू, अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

यूपीए सरकार के समय पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम बढ़ने के वास्तविक कारण थे आज मोदी टैक्स के कारण बढ़ी हैं महंगाई – कांग्रेस

0

रायपुर 27 मार्च । पेट्रोल डीजल रसोई गैस के साथ दैनिक वस्तुओं के दामों में हो रही वृद्धि के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आयी मोदी भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी आम जनता के लिए डायन की तरह है।मोदी सरकार के कमर तोड़ महंगाई के आगे आमजनता बेबस हो गई है खाने पीने के सामानों में तो कटोती कर ही रहे थे अब बच्चों के पीने के दूध पौस्टिक आहार एवं बजुर्गो के दवाई में भी कटौती करने मजबूर हो गये है। 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी भाजपा की सरकार साढ़े सात साल से जनता से मुनाफाखोरी कर रही है देश में महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पेट्रोल डीजल में मोदी सरकार के द्वारा वसूले जा रहे भारी भरकम एक्साइज ड्यूटी है।यूपीए सरकार के दौरान जब 410रु में रसोई गैस और 68 रु लीटर में पेट्रोल मिलता था तब भाजपा नेता उसे महंगाई डायन बताते थे आज रसोई गैस1050रु में और पेट्रोल 105रु लीटर में मिल रहा है तब महगाई को डायन बताने वाले भाजपा के नेता गधे के सींग की तरह गायब हो गये है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है मोदी सरकार हम दो और हमारे दो के हित के लिए काम करती है आम जनता से उन्हें कोई लेना देना नहीं है यूपीए सरकार के दौरान जूता चप्पल कपड़ा में किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाता था। मोदी सरकार उसमें भी 8% जीएसटी लगा रही है दर्द निवारक दवा से लेकर गंभीर बीमारी के इलाज में उपयोग आने वाले दवाओं के दामों में भी अब 10% की वृद्धि की  जा रही है पहले ही रेल भाड़ा और रेल यात्री किराया में वृद्धि किया गया था अब डीजल के दामों में वृद्धि के चलते सड़क मार्ग से होने वाले परिवहन और यात्रा किराया में भी वृद्धि हो गई है। खाद्य तेल के दाम 2014 के पहले जो 70रु प्रति लीटर था आज वह बढ़कर 180रु से 200 रु लीटर के करीब हो गया है दूध,पनीर,राहर दाल शक्कर मिर्च मसाला पोस्टिक आहार सौंदर्य प्रसाधन तोष बिस्किट चाय पत्ती फल सब्जी के भी दाम में 30% की वृद्धि हो गई है ।टायर ट्यूब आयल ग्रीस मोटर पार्ट्स, सीमेंट स्टील,इलेक्ट्रिक सामान पंखा कूलर टीवी फ्रिज वाशिंग मशीन के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसका मूल कारण मोदी सरकार के द्वारा की गई इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत मे25 रु प्रति लीटर की वृद्धि एवं आम उपभोक्ताओं को मिलने वाले पेट्रोल डीजल के दामों में रोजाना हो रहे मूल्यवृद्धि सबसे बड़ा कारण है।

मुख्यमंत्री बोले- राजस्थान को खनन की अनुमति नियमानुसार दी जाएगी

0

पर्यावरण और वहां रहने वाले के हितों से नहीं होगा समझौता

रायपुर। राजस्थान को कोयला देने के सवाल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा, खनन की अनुमति नियमानुसार दी जाएगी। अनुमति देते समय यह ध्यान रखा जाएगा कि वहां के स्थानीय निवासियों वन संपदा और पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचे राज्य सरकार इसी आधार पर खनन की अनुमति देगी। उन्होंने कहा, पर्यावरण के प्रति और जो आदिवासी लोग वहां निवास कर रहे हैं उनके हितों में कोई समझौता नहीं होगा। परसा ईस्ट-केते बासन कोल ब्लॉक में दूसरे चरण के लिए अनुमति मांगी जा रही है।

मुख्यमंत्री महासमुंद रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में कहा, कर्मा जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं। सोमवार को जयंती है उसके पूर्व संध्या पर भक्त माता कर्मा के दर्शन करने जा रहे हैं। साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भीषण गर्मी में लोग भाग ले रहे हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान विधायकों की कामों की समीक्षा को लेकर कहा कि सरकार की योजनाओं और विभागों की समीक्षा की जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों, अधिकारियों और आम जनता से भी चर्चा करेंगे। सरकार की योजनाओं की समीक्षा होगी। कांग्रेस की सदस्यता अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली बार हमने कांग्रेस की सदस्यता अभियान में 6.50 लाख सदस्य बनाए थे। इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने 10 लाख का लक्ष्य टारगेट तय किया था। अब तक 12 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है।

सरकार ने जनता के लिए क्या किया सबको पता

विपक्ष का आरोप है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आलोचना कर वे अपना धर्म निभा रहे हैं। हमें पता है कि हमने क्या किया है और जनता को पता है कि छत्तीसगढ़ सरकार में आने के बाद लोगों के लिए क्या किया है। आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों, किसानों मजदूरों और गरीबों के लिए हमने क्या किया है सबको पता है।

नक्सली अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे

सुकमा में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ की घटना में एक जवान शहीद होने की घटना के सवाल पर कहा कि हम लगातार नक्सलियों को पीछे धकेल रहे हैं। नक्सली अब अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं।

युवती से शादी का झूठा वादा कर चार सालों से दैहिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बालोद – युवती से शादी का झूठा वादा कर चार सालों से दैहिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार | बच्चो एवं महिला सबंधित अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सख्त हुई है | थाना बालोद क्षेत्र की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 09/11/2018 से 20/10/21 तक आरोपी खिलेश्वर धनकर पिता मिलाप राम धनकर उम्र 26 साल हॉल देशी शराब भट्ठी गुरूर जिला बालोद के द्वारा पिड़िता को शादी का प्रलोभन देकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 142/22 धारा 366, 376(2)(एन) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रकरण के विवेचना क्रम में आरोपी खिलेश्वर धनकर पिता मिलाप राम धनकर उम्र 26 साल हॉल देशी शराब भट्ठी गुरूर जिला बालोद स्थाईपता ग्राम जरवायडीह (मडेली) थाना बिरेझर जिला धमतरी को विशेष जो देशी शराब भट्ठी में काम करता था जो पुलिस की डर टीम थाना बालोद के द्वारा गिरफतार कर थाना लाया गया व अपराध धारा की घटना घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 28.03.2022 को गिरफ्तार  कर न्याययिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, म.प्र.आर. देवकुमारी साहू आरक्षक पुनमचंद खरे, छन्नु बंजारे की सराहनीय भूमिका रही है।

अपराध क्रमांक :- 142/22 धारा :- 366, 376(2)(एन) भादवि

आरोपी :-

खिलेश्वर धनकर पिता मिलाप राम धनकर उम्र 26 साल हॉल देशी शराब भट्ठी गुरूर जिला बालोद स्थाईपता ग्राम जरवायडीह (मडेली)।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बस्तर के जिलाध्यक्ष द्वारा धर्मा पाढ़ी को फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बस्तर के जिलाध्यक्ष अजय सिंह परिहार द्वारा अपने अधिकारों एवं शक्तियों का प्रयोग करते हुए धर्मा पाढ़ी फार्मासिस्ट ग्रेड 02 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानसरगी पाल को फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया |

विदेशी हैकरों ने किया सीईओ छत्तीसगढ़ का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक, तत्परता से कराया गया रिस्टोर

0

साइबर सेल और गोल बाजार थाने में एफआईआर दर्ज

रायपुर 27 मार्च । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ऑफिशल टि्वटर हैंडल को विदेशी हैकरों द्वारा हैक करने का मामला सामने आया है, हालांकि तत्परता से कुछ घण्टो में ही ट्विटर हैंडल को रिस्टोर कर लिया गया है।

निर्वाचन आयोग आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः 4:00 बजे के आसपास मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के ऑफिशल टि्वटर हैंडल @CEOCHHATTISGARH को विदेशी हैकरों द्वारा हैक कर लिया गया था। इसकी जानकारी होते ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्विटर से संपर्क साधा गया और टि्वटर हैंडल को कुछ ही घंटों में वापस रिस्टोर कर लिया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में छत्तीसगढ़ साइबर सेल एवं गोलबाजार पुलिस थाने में अज्ञात हैकर पर एफ आई आर भी दर्ज कराई गई है।

जननायक “वीर गुण्डाधुर” की स्मृति में नेतानार में किया गया आभार आयोजन कार्यक्रम

0

वीर गुण्डाधुर आदिवासी अस्मिता के प्रतीक, माननीय मुख्यमंत्री जी के जन हितैषी नीतियों के कारण बस्तर आज विकास की राहों पर चल निकला है-संसदीय सचिव रेखचन्द जैन

भूमकाल विद्रोह के जननायक वीर गुंडाधुर के बस्तर को विकास की राहों में लेकर चलना है राज्य सरकार ने बस्तर के विकास हेतु कई जनकल्याणकारी निर्णय लेकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने रविवार नेतानार में आयोजित जननायक वीर गुण्डाधुर की स्मृति में आभार आयोजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अग्रेजों के शासन काल में बस्तर जैसे जगह से 1910 में अग्रेजों के ख़िलाफ़ विद्रोह करना और विद्रोह के प्रसार के लिए आम की टहनी, हरी मिर्च का उपयोग करने वाले वीर गुंडाधूर के नाम राज्य सरकार द्वारा जगदलपुर स्थित कृषि कालेज और नव स्थापित तीरंदाज़ी अकादमी का नाम शहीद वीर गुंडाधूर का रखा गया है।संसदीय सचिव जैन ने कहा कि धुरवा समाज सहित बस्तर संभाग के सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है वो सराहनीय है । उन्होंने इस अवसर पर नेतानार स्कूल में कक्षा 12वीं की कक्षाएँ प्रारम्भ करवाने हेतु ग्रामीणों की माँग के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आसवासन भी दिया।

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, नगर निगम सभापति कविता कश्यप, पूर्व विधायक अन्तुराम कश्यप ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जनपद सदस्य नीलू राम बघेल, सरपंच सुकरा नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया धुरवा, भतरा, हल्बा,कोया समाज के प्रतिनिधि , आदिम जाति रिसर्च एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के अपर संचालक एके गढ़ेवाल, उपायुक्त आदिवासी विकास विभाग विवेक दलेला, उप संचालक दुबे सहित अन्य अधिकारी और समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर एवं बस्तर जिला प्रशासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर बस्तर जिले के ग्राम नेतानार में भूमकाल विद्रोह के जननायक वीर गुण्डाधूर की स्मृति में उनके स्मारक स्थल पर आभार आयोजन का कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों और समाज प्रमुखों के द्वारा भूमकाल विद्रोह के जननायक वीर गुण्डाधूर के मूर्ति पर माल्यापर्ण कर किया गया। आभार कार्यक्रम में वीर गुण्डाधूर के वंशजों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में छः जगहों के नर्तक दलों द्वारा आकर्षक प्रस्तुती किया गया । कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में वीर गुण्डाधूर के योगदान पर परिचर्चा एवं वीर गुण्डाधूर के जीवन पर आधारित लघु पुस्तिका (बुकलेट) का वितरण तथा वीर गुण्डाधूर के योगदान को समर्पित नाटक का मंचन भी किया गया।

दल्लीराजहरा मानपुर चौक में 45 गौ वंश का परिवहन करते पकड़े गए

0

दल्लीराजहरा मानपुर चौक में तीन वाहनों में कुल 45 गौ वंश को परिवहन करते पकड़ा गया जिसमे 2 बोलेरो MP 50 G 1324 एवं MP 50 G 2451 में 7 और 6 गौ वंश व 1 ट्रक AP 24 TS 9399 में 32 गौ वंश पशु तस्करी के लिए वाहनों में लेकर जा रहे 45 गौ वंश के साथ तस्करों को पुलिस ने पकड़ा ।

गौ वंश को ट्रक क्र AP 24 TS 9399 में डालकर अवैध रूप से पाटन से हैदराबाद ले जाया जा रहा था | जिसे कि कुछ हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पीछा कर दल्लीराजहरा के मानपुर चौक पर रोका गया एवं तस्करों की जमकर पिटाई की गई एवं वहीँ मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ दल्लीराजहरा विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुँच गए एवं गाड़ी को थाने लाकर कार्यवाही की गई एवं डौंडी के गौशाला ले जाया गया | वहीँ चेकिंग के दौरान दो अन्य बोलेरो पिकअप MP 50 G 1324 एवं MP 50 G 2451 में गौवंश को ले जाया जा रहा था जिसे भी राजहरा थाना लाकर कार्यवाही की गई एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया गया वहीँ ट्रक में सवार तस्करों पर चालक मोहम्मद नाजीर पिता स्व सेख फकरुदीन उम्र 58 वर्ष सेख जमीर पिता स्व अब्दुल रसीद उम्र 40 वर्ष पर अपराध क्र 113 धारा 4 6 10 छ ग कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई |

लम्बे समय से दल्लीराजहरा मानपुर चौक का उपयोग गौ तस्करी के लिए किया जाता है चूँकि यह मार्ग महाराष्ट्र से जुड़ता है छत्तीसगढ़ के बाहुल क्षेत्रों में प्रायः इसी मार्ग का प्रयोग किया जाता रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रांगण में दादी हृदयमोहनी जी और दादी जानकी जी की पुण्य तिथि मनाई गई

0

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू राजस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी ह्रदयमोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन बालोद के प्रांगण में दिव्यता दिवस के रूप में मनाया गया, साथ ही दादी जानकी की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्था से जुड़े भाई बहन व अतिथि के रूप में बालोद नगर के पत्रकार बंधु उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात सभी ने दादियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

बी.के पूर्णिमा दीदी ने दादी गुलजार जी के संस्मरण सुनाते हुए कहा दादी आठ साल की उम्र में ज्ञान में आई। शुरूआत के दिनों में ही दिव्य अनुभूति एवं साक्षात्कार होने लगा था। दादी जी का पूरा जीवन सादगी, सरलता और सौम्यता से भरपूर था।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

बी.के नेहा दीदी ने कहा दादी जानकी जी का जन्म 01 जनवरी 1916 में सिंध हैदराबाद में हुआ था। दुनिया भर में एक मात्र स्थित प्रज्ञयोगी (उवेज ेजंइसम उपदपक पद जीम ूवतसक) दादी जानकी जी को कहा जाता है। दादी जी के तीन महामंत्र 1) हिम्मते मर्दा मद्द दे खुदा 2) साफ दिल तो मुराद हासिल 3) सच्चे दिल पर साहेब राज़ी। दादी जी ने 27 मार्च 2020 को 104 साल की आयु में अपने पुराने शरीर का त्याग किया। हमें अपने जीवन से नम्रता, धैर्यता, सहनशीलता और मधुरता का पाठ पढ़ा के अव्यक्त हो गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस अवसर पर संस्था की सह संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने दादी ह्रदय मोहिनी जी के संस्मरण सुनाते हुए बताया कि बचपन से ही दादी जी अंतर्मुखी थे। दादी के दर्शन मात्र से ही हमें परमात्म प्यार की पालना और शक्तियों का प्रवाह हमारे जीवन में संचरण होता था। उन्होंने आगे कहा कि दादी जी प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त होने पर परमात्मा शिव बाबा के ज्ञान उच्चारण हेतु साकार माध्यम बनी। उन्होंने कहा 1969 से 2021 तक 52 वर्षो तक लाखों मनुष्यात्माओं को परमात्मा शिव बाबा के नजर से निहाल करवाया और ईश्वरीय खजानों से संपन्न बनाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बी.के विजयलक्ष्मी दीदी ने कहा यज्ञ में आते ही ब्रह्मा बाबा ने दादी जानकी जी को नर्स की सेवा दी और इस सेवा को दादी जी ने बहुत प्यार से और दिल से स्वीकार किया। दादी हमेशा ऐक्यूरेट और अलर्ट रहती थी। उन्होनें 140 देशों में मानवता का दीपक जलाया। दादी जी अपनी गहन योग शक्ति से विदेशों में बसे अलग-अलग भाषा, संस्कृति व सभ्यता के लोगों के जीवन को इस कदर बदल दिया कि उन्हें सम्मान से सभी दादी माॅं कहने लगे। उनके दिव्य कर्म हमें श्रेष्ठ कर्म करने के लिये प्ररित करते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

पत्रकारों का सम्मान

इस अवसर पर संस्था के द्वारा नगर के पत्रकारों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार हरबंश अरोरा, प्रदीप चोपड़ा, टी एस पिपरिया, जयकरण परिहार, सतीश रजक, उत्तम साहू, हंसराज साहू, विकास साह,ू दीपक यादव, किशोर साहू, यू.के. चंद्राकर, करण सोनी, रोशन सार्वा, परस राम साहू, डिलेश्वर देवांगन, मीनू साहू सहित संस्था के भाई बहन उपस्थित रहे।

स्कुटी में सवार होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर, परिवहन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया

0

जगदलपुर – उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ टीम तैयार किया गया। ज्ञात हो कि दिनांक 26.03.2022 को जरिये मोबाईल के मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति कत्था रंग स्कुटी एक्टीवा क्रमांक-CG.17.K.T.4181 में सवार होकर स्कुटी में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसी चीज रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राम उलनार कि ओर से जगदलपुर शहर की ओर परिवहन कर रहा हैै कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताये अनुसार, स्थान आसना पार्क तिरहा पहुंचा, जहॉ पर टीम द्वारा रोड में घेराबंदी किया गया। कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार एक स्कुटी आते दिखा जिसे रोककर, पुछताछ करने पर अपना नाम लखमु नाग पिता इरपा नाग उम्र 40 वर्ष जाति माहरा निवासी झारउमरगांव पटेलपारा थाना कोतवाली जगदलपुर, जिला-बस्तर (छ0ग0) का रहने वाला बताये। जिनके पास मादक पदार्थ गांजा होने की पूर्ण संभावना होने से तलाषी पर संदेही के कब्जे से एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में कुल 04 किलोग्राम कीमती-20,000/-रूपये अवैध गांजा एवं स्कुटी एक्टीवा क्रमांक-CG17 K T4181 कीमती 30,000/-रूपया को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0-122/2022 धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी-

लखमु नाग पिता इरपा नाग उम्र 40 वर्ष जाति माहरा निवासी झारउमरगांव पटेलपारा थाना कोतवाली जगदलपुर, जिला-बस्तर (छ0ग0)।

बरामद-

सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध गांजा 04 किलोग्राम कीमती-20,000/- रूपये।
जप्त वाहन- स्कुटी एक्टीवा क्रमांक CG.17.K.T.4181 कीमती 30,000/-रूपये।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक पीयुष बघेल, सउनि0 सुधराम नेताम हमराह स्टाफ प्रआर0 बबलु ठाकुर आरक्षक-युवराज सिंह, आशीष ठाकुर व सैनिक शिव यादव

MOST POPULAR

HOT NEWS